
INDvsNZ न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने इस सीरीज में एक बार फिर अकेले दम पर मेजबान टीम के लिए किला लड़ाया उन्होंने महज 46 गेंदों में अपना शतक पूरा कर न्यूजीलैंड को ऑकलैंड में खेले जा रहे चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 259 रनों तक पहुंचाया। यह इस प्रारुप में न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा स्कोर है।
आज एक बार फिर टॉस जीतकर भारत ने न्यूजीलैंड को बल्ला थमा दिया और टिम सिफर्ट पहले ही ओवर में चलते बने। पॉवरप्ले में डैरिल मिचेल ने जोर लगाता लेकिन वह अति आक्रामक बनने के चक्कर में आउट हो गए। पहले पॉवरप्ले में न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर 67 रन बनाए।
Equalling his own record Glenn Phillips lights up Eden Park with his third T20I century and the joint fastest for New Zealand, equalling his 46-ball ton against the West Indies at Bay Oval in 2020 https://t.co/KHc852x3pp
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) October 30, 2026
मध्यओवरों में फिन एलेन और माइकल ब्रेसवेल ने आउट होने से पहले न्यूजीलैंड को पहाड़नुमा स्कोर तक पहुंचने में मदद की। 7 से लेकर 15 ओवर तक न्यूजीलैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए। लेकिन अंतिम 4 ओवर में कीवी टीम ने 2 विकेट खोकर 85 रन बनाए।
लेकिन आज भी असली करिशमा ग्लेन फिलिप्स ने किया। न्यूजीलैंड एक भी मैच नहीं जीती है लेकिन इस सीरीज में शतक लगाने वाले वह मेजबान टीम के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अंतिम ओवर में आउट होने से पहले 49 गेंदों में 107 रन बनाए जिसमें 6 चौके और 10 छक्के आए। मयंक यादव ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रैसवेल, नाथन स्मिथ, मैट फिशर, जैकब डफी, एडम मिल्ने।

