Kanpur News: न पढ़ने दूंगा, न घर बसने दूंगा… निजी तस्वीरें वायरल कर छात्रा को धमकाया, मुकदमा दर्ज

Kanpur News: कानपुर में एक युवक की धमकियों और निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने से परेशान बीएससी की छात्रा को अपनी पढ़ाई तक छोड़नी पड़ गई। छात्रा का आरोप है कि युवक उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। इनकार करने पर उसने निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर दीं और पिता, भाई व रिश्तेदारों के मोबाइल पर भी भेज दीं। इतना ही नहीं, परिवार को पांच लाख रुपये खर्च कर जान से मरवाने की धमकी दी। दो थानों में शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो छात्रा ने पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कल्याणपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।