
Bhutan Glacier Lake Outburst: भूटान के लेमथांग में शिंताफू ग्लेशियर झील के फटने की घटना के बाद भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ग्लेशियर झील फटने से इसका पानी तेजी से मोफू नदी के रास्ते नीचे की ओर बंगाल की संकोश नदी की तरफ बढ़ रहा है जिससे उत्तरी बंगाल के कई जिलों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। भूटान में शिंताफू झील से पानी निकलने की खबर के बाद पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग समेत कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। ALSO READ: साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
गौरतलब है कि संकोश नदी भूटान से भारत में प्रवेश करती है और उत्तरी पश्चिम बंगाल व उससे सटे असम के कई इलाकों में रहने वाले लोगों के जीवन का आधार है। नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी होने से नदी किनारे बसी बस्तियों, पशुधन, खेतों और बुनियादी ढांचे के लिए खतरा पैदा हो सकता है।
असम-बंगाल के गांवों में बज रहे सायरन
बताया जा रहा है कि भूटान की अति-संवेदनशील शिंताफू झील से गुरुवार रात से तेज बहाव के साथ पानी निकल रहा है इसके चलते आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में लगातार सायरन बज रहे हैं। इसलिए, उत्तरी बंगाल की संकोश नदी और उससे जुड़ी सभी सहायक नदियों के कैचमेंट एरिया में रहने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे फौरन सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।
Bhutan की Shintaphu Lake में ग्लेशियल झील फटने (GLOF) से अचानक बाढ़ आ गई, जिससे सड़कें और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। इसके बाद North Bengal और Assam में Sankosh River के आसपास रेड अलर्ट जारी किया गया है। Alipurduar, Jalpaiguri, Cooch Behar, Kokrajhar और Dhubri में प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। Alipurduar में 10,000 से अधिक लोगों को राहत केंद्रों में पहुंचाया गया है, जबकि NDRF और SDRF की टीमें तैनात हैं। Bhutan में अब तक किसी की मौत की खबर नहीं है, लेकिन निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) October 30, 2026
क्या बोले असम CM?
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिसवा सरमा ने कहा, हम धुबरी और कोकराझार के सभी संवेदनशील राजस्व मंडलों में भूटान में हिमनद झील के फटने के संभावित प्रभाव पर कड़ी नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी टीमें NDRF और अन्य एजेंसियों के भी लगातार संपर्क में हैं, और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं। निवासियों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें, आधिकारिक अपडेट का पालन करें और स्थानीय अधिकारियों का सहयोग करें।
We are closely monitoring the possible impact of the glacial lake outburst in Bhutan across all vulnerable revenue circles of Dhubri and Kokrajhar. Our teams are also in constant contact with the NDRF and other agencies, and are ready to respond if needed. Residents are requested to stay alert, follow official updates and cooperate with local officials.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) October 30, 2026
अलीपुरद्वार से करीब 10 हजार लोगों को किया गया शिफ्ट
अलीपुरद्वार में तो 10 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है। पश्चिम बंगाल के मंत्री निशिथ प्रमाणिक और मनोज कुमार ओरांव ने संकोश नदी के किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। इसके साथ ही इन जिलों में डिजास्टर मैनेजमेंट, NDRF और SDRF की टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है।


