
INDvsNZ 0-3 से पहले ही श्रृंखला हार चुकी न्यूजीलैंड ने आकलैंड में सधी हुई गेंदबाजी के दम पर भारत को 87 रनों से हराया और सीरीज में वाइट वाश होने से बच गई। चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड ने अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर 259 रन बनाया जिसके जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 172 रन ही बना पाई।
न्यूजीलैंड इस साल 6 टी-20 मैचों के बाद भारत को हराने में सफल हुई है। वहीं कुल 7.5 सात साल बाद घरेलू धरती भारत को पहली बार टी-20 मैच में हरा पाई है। साल 2020 में भारत ने 5 मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड को हराया था और साल 2023 में भारत ने 3 मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड को 2-0 से हराया था।
A night to remember in the City of Sails #NZvIND | = @PhotosportNZ https://t.co/fQfGlHGVWu
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) October 30, 2026
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रैसवेल, नाथन स्मिथ, मैट फिशर, जैकब डफी, एडम मिल्ने।

