वेकेशन में घूमना सिर्फ एक ट्रिप नहीं बल्कि एक रॉयल एक्सपीरियंस हो, तो भारत में इन 6 पैलेस होटल्स को करें एक्सप्लोर!

भारत के कई ऐतिहासिक महल और किले अब लग्जरी होटलों में बदल चुके हैं, जहां ठहरना सिर्फ एक ट्रिप नहीं बल्कि “रॉयल एक्सपीरियंस” बन जाता है। यहां आपको राजाओं जैसी लाइफस्टाइल, शाही कमरे, शानदार सर्विस और ऐतिहासिक माहौल एक साथ देखने को मिलता है। आइये जानते है इन महलों की और भी खास बातें:

1. रामबाग पैलेस, जयपुर

 

रामबाग पैलेस: इन 12 तस्वीरों के ज़रिये कीजिए 'जयपुर के गहने' और दुनिया के सबसे अच्छे होटल की सैर

रामबाग पैलेस कभी जयपुर के महाराजा का शाही निवास था, जिसे आज एक अल्ट्रा-लक्जरी हेरिटेज होटल में बदल दिया गया है। यहां के कमरे बेहद भव्य हैं, जिनमें राजस्थानी आर्किटेक्चर और मॉडर्न सुविधाओं का शानदार मेल मिलता है। गार्डन, रॉयल डाइनिंग और स्पा जैसी सुविधाएं इसे और खास बनाती हैं। यहां ठहरना किसी राजा के जीवन को जीने जैसा एक्सपीरियंस देता है।

 

2. उम्मेद भवन पैलेस, जोधपुर

Tour of India Umaid Bhawan Palace

उम्मेद भवन पैलेस दुनिया के सबसे बड़े प्राइवेट रेजिडेंस में से एक है। इसका एक हिस्सा अभी भी शाही परिवार के पास है और बाकी हिस्सा ताज होटल ग्रुप द्वारा चलाया जाता है। यहां की रॉयल आर्ट डेको स्टाइल, संगमरमर के हॉल और रॉयल कमरे इसे बेहद खास बनाते हैं। यह पैलेस आज भी शाही ठाठ-बाट की असली झलक दिखाता है।

 

3. नीमराना फोर्ट पैलेस, राजस्थान

Neemrana Fort Palace| Heritage Resort near Jaipur | Stay near Jaipur

नीमराना फोर्ट दिल्ली के पास स्थित एक ऐतिहासिक किला होटल है। यह 15वीं शताब्दी का किला अब एक हेरिटेज रिसॉर्ट बन चुका है। यहां ज़िपलाइनिंग, रॉयल पूल, और हिल व्यू रूम्स जैसी सुविधाएं मिलती हैं। यह जगह खासकर वीकेंड ट्रिप और कपल्स के बीच बहुत पॉपुलर है।

 

4. फलकनुमा पैलेस, हैदराबाद

ताज फलकनुमा पैलेस | प्रवेश समय | हैदराबाद पर्यटन

फलकनुमा पैलेस आसमान से हैदराबाद को देखने जैसा एक्सपीरियंस देता है क्योंकि यह ऊंचाई पर है। यहां की इटैलियन संगमरमर की सीढ़ियां, पुरानी लाइब्रेरी और शाही डाइनिंग हॉल बहुत पॉपुलर हैं। नवाबों की शान को आज भी यहां महसूस किया जा सकता है। यह भारत के सबसे लक्जरी होटलों में गिना जाता है।

 

5. ताज लेक पैलेस, उदयपुर

Taj Lake Palace Udaipur, Udaipur (अपडेट की गई कीमतें 2026)

झील के बीच बना यह सफेद संगमरमर का पैलेस किसी सपने जैसा लगता है। यहां पहुंचने के लिए नाव का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसे और भी खास बनाता है। रात में झील की रोशनी में यह पैलेस बेहद खूबसूरत दिखता है। यह रोमांटिक और रॉयल एक्सपीरियंस के लिए दुनिया भर में मशहूर है।

 

6. सिटी पैलेस, उदयपुर

Udaipur city palace Images - Free Download on Magnific (formerly Freepik)

उदयपुर का सिटी पैलेस राजस्थान की सबसे रॉयल और ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है। यह पैलेस पिछोला झील के किनारे है और अपनी बड़ा स्ट्रक्चर, सुंदर नक्काशी और राजसी आंगनों के लिए जाना जाता है। इसका निर्माण मेवाड़ राजवंश ने कई सदियों में अलग-अलग लेवल में किया था। यहां के अंदर म्यूजियम, शाही दरबार हॉल, क्रिस्टल गैलरी और पुरानी रॉयल चीजें आज भी सेफ रखी गई हैं।ये सभी महल सिर्फ रहने की जगह नहीं हैं, बल्कि भारत की शाही विरासत और इतिहास को जीने का मौका देते हैं। यहां ठहरना एक ऐसा एक्सपीरियंस है जिसे शब्दों में पूरी तरह नहीं बताया जा सकता। हर पैलेस अपनी अलग कहानी और रॉयल पहचान के लिए जाना जाता है।

Share Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, फ्लैट हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच GIFT Nifty ने Nifty50 के लिए अच्छी शुरुआत का संकेत दिया। फ्यूचर्स 102 पॉइंट्स बढ़कर 24,586 पर कोटेड थे।ज़्यादातर एशियाई बाज़ार नीचे ट्रेड कर रहे थे, जिसमें साउथ कोरिया का कोस्पी सबसे ज़्यादा नुकसान में था। कोस्पी 5 परसेंट नीचे था, जबकि जापान का निक्केई 255 0.93 परसेंट गिरा।

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर प्राइस 7 परसेंट गिर गया, जबकि कंपनी ने 89.4 ट्रिलियन वॉन का रिकॉर्ड शुरुआती ऑपरेटिंग प्रॉफ़िट पोस्ट किया था।रात भर में, डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल 0.29 परसेंट बढ़कर 53,055.91 के रिकॉर्ड क्लोजिंग पर सेटल हुआ। S&P 500 और नैस्डैक कंपोजिट क्रमशः 0.72 परसेंट और 1.12 परसेंट ऊपर सेटल हुए।

तेल की कीमतें ऊपर ट्रेड कर रही थीं क्योंकि इन्वेस्टर्स सप्लाई रिकवरी और डिमांड पर ध्यान दे रहे थे। जुलाई फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज पर $72.33 प्रति बैरल पर कोटेड था। सोने और चांदी के फ्यूचर्स क्रमशः 0.32 प्रतिशत और 0.63 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहे थे।

Petrol Diesel Price Today: आज के ताजा रेट जारी, जानें आपके शहर में कितना महंगा या सस्ता हुआ ईंधन

Petrol Diesel Price Today:  हर दिन की शुरुआत सिर्फ सूरज की किरणों से नहीं होती, बल्कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों से भी होती है, जो आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालती हैं। सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) ताजा दरें जारी करती हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर आधारित होती हैं। ये बदलाव रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करते हैं, चाहे वो ऑफिस जाने वाला व्यक्ति हो या फल-सब्जी बेचने वाला व्यापारी।

ऐसे में हर दिन की कीमतों की जानकारी रखना सिर्फ जरूरी ही नहीं, बल्कि समझदारी भी है। सरकार की यह प्रणाली पारदर्शिता सुनिश्चित करती है ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की भ्रमित जानकारी न मिले।

आपके शहर में आज का पेट्रोल-डीजल का भाव

ये रहे 07 जुलाई 2026 के प्रमुख शहरों के पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट —

नई दिल्ली: पेट्रोल 102.12 रुपये | डीजल 95.20 रुपये

मुंबई: पेट्रोल 111.18 रुपये | डीजल 97.83 रुपये

कोलकाता: पेट्रोल 113.47 रुपये | डीजल 99.82 रुपये

चेन्नई: पेट्रोल 107.77 रुपये | डीजल 99.55 रुपये

गुरुग्राम: पेट्रोल 102.77 रुपये | डीजल 95.44 रुपये

नोएडा: पेट्रोल 102.12 रुपये | डीजल 95.56 रुपये

बेंगलुरु: पेट्रोल 110.93 रुपये | डीजल 98.80 रुपये

भुवनेश्वर: पेट्रोल 109.92 रुपये | डीजल 100.92 रुपये

चंडीगढ़: पेट्रोल 98.10 रुपये | डीजल 86.09 रुपये

हैदराबाद: पेट्रोल 115.69 रुपये | डीजल 103.82 रुपये

जयपुर: पेट्रोल 112.66 रुपये | डीजल 97.78 रुपये

लखनऊ: पेट्रोल 102.05 रुपये | डीजल 95.55 रुपये

पटना: पेट्रोल 113.35 रुपये | डीजल 99.36 रुपये

तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल 115.49 रुपये | डीजल 104.40 रुपये

पिछले दो साल से स्थिर क्यों हैं कीमतें?

मई 2022 के बाद से केंद्र और कई राज्यों द्वारा टैक्स में कटौती की गई, जिसके बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता देखी जा रही है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव होता रहता है, फिर भी भारतीय उपभोक्ताओं के लिए कीमतें तुलनात्मक रूप से स्थिर बनी हुई हैं।

किन कारणों से तय होती हैं ईंधन की कीमतें?

  1. कच्चे तेल की कीमतें:

पेट्रोल और डीजल का उत्पादन मुख्य रूप से कच्चे तेल से होता है। जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो इसका असर सीधे भारतीय बाजार पर पड़ता है।

  1. डॉलर के मुकाबले रुपया:

भारत अधिकतर कच्चा तेल आयात करता है, और यह डॉलर में खरीदा जाता है। यदि रुपया कमजोर होता है, तो ईंधन महंगा हो जाता है।

  1. सरकारी टैक्स और शुल्क:

केंद्र और राज्य सरकारें पेट्रोल-डीजल पर भारी टैक्स लगाती हैं, जो खुदरा मूल्य का बड़ा हिस्सा होते हैं। यही कारण है कि राज्यों में कीमतों में अंतर होता है।

  1. रिफाइनिंग की लागत:

कच्चे तेल को इस्तेमाल लायक बनाने की प्रक्रिया (रिफाइनिंग) में भी खर्च होता है। ये लागत कच्चे तेल की गुणवत्ता और रिफाइनरी की क्षमता पर निर्भर करती है।

  1. मांग और आपूर्ति का संतुलन:

बाजार में ईंधन की मांग अगर बढ़ जाती है, तो कीमतें भी ऊपर जाने लगती हैं। खासकर त्योहारों, गर्मी या सर्दी के मौसम में ईंधन की खपत ज्यादा होती है।

कैसे करें अपने शहर की कीमतें SMS से चेक?

अगर आप मोबाइल से ईंधन की कीमत जानना चाहते हैं, तो ये प्रक्रिया आसान है:

Indian Oil ग्राहक: अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे “RSP” के साथ 9224992249 पर भेजें।

BPCL ग्राहक: “RSP” लिखकर 9223112222 पर भेजें।

HPCL ग्राहक: “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेजें।

PM मोदी के इंडोनेशिया दौरे का आज दूसरा दिन:यहां के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन जाएंगे, ब्रह्मोस डील पर मुहर लगने की संभावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंडोनेशिया दौरे का आज दूसरा दिन है। वे सोमवार को पहुंचे थे, एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच आज द्विपक्षीय बैठक होगी। जिसमें करीब ₹2,500 करोड़ की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल डील पर मुहर लगने की संभावना है। मोदी इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन भी जाएंगे। 9वीं शताब्दी में बना यह मंदिर भगवान शिव, विष्णु और ब्रह्मा को समर्पित है और यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है। पीएम इंडोनेशिया के बिजनेसमैन के साथ राउंडटेबल मीटिंग करेंगे और जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। इसके बाद न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो जाएंगे। इंडोनेशिया दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश है, लेकिन उसकी सांस्कृतिक विरासत पर हिंदू-बौद्ध सभ्यता की गहरी छाप दिखाई देती है। यहां रामलीला होती है, गरुड़ एयरलाइन है और नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर भी छप चुकी है। आखिर यहां भारतीय संस्कृति कैसे पहुंची? पढ़िए खबर के आखिर में भास्कर नॉलेज। मोदी की इंडोनेशिया दौरे से जुड़ी 3 तस्वीरें… इंडोनेशिया का साबंग पोर्ट भारत के लिए अहम इंडोनेशिया का साबंग पोर्ट अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के बेहद करीब है। भारत और इंडोनेशिया ने 2018 में प्रधानमंत्री मोदी की जकार्ता यात्रा के दौरान साबंग पोर्ट और आसपास समुद्री सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई थी। इसके तहत पोर्ट के विकास, समुद्री संपर्क, लॉजिस्टिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इंडोनेशिया भारत से ब्रह्मोस खरीदने वाला दूसरा देश बन सकता है भारत और इंडोनेशिया के बीच करीब ₹2,500 करोड़ की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सिस्टम की संभावित डील इस यात्रा का सबसे अहम एजेंडा मानी जा रही है। अगर समझौते पर मुहर लगती है तो फिलीपींस के बाद इंडोनेशिया ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने वाला दूसरा विदेशी ग्राहक बन सकता है। ब्रह्मोस मिसाइल का विकास भारत के DRDO और रूस की ‘एनपीओ मशिनोस्ट्रोयेनिया’ के संयुक्त उपक्रम ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने किया है। यह दुनिया की सबसे तेज ऑपरेशनल सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में गिनी जाती है। भास्कर नॉलेज इंडोनेशिया 2000 साल से भारतीय संस्कृति से जुड़ा भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की बात करें, तो ये करीब 2,000 साल पुराने माने जाते हैं। प्राचीन काल से भारतीय व्यापारियों, हिंदू और बौद्ध संस्कृति का इंडोनेशिया पर गहरा प्रभाव रहा है। आज भी इंडोनेशिया के बाली और जावा में रामायण और महाभारत पर आधारित नृत्य-नाटक और सांस्कृतिक परंपराएं प्रचलित हैं। वहां 85% मुस्लिम आबादी होने के बाद भी 20 हजार रुपिया के नोट पर भगवान गणेश की फोटो छपी थी। इसके अलावा भी कई ऐसे प्रतीक है, जिसमें भारतीय संस्कृति की छाप मिलती है। भारत का इंडोनेशिया पर कभी शासन नहीं रहा, फिर भी पहुंची संस्कृति PM मोदी का 102वां विदेश दौरा, तीसरी बार इंडोनेशिया पहुंचे पीएम मोदी का यह 102 वां विदेश दौरा है। वहीं वह तीसरी बार इंडोनेशिया पहुंचे हैं। उनका पहला दौरा मई 2018 में हुआ था। इसके बाद मोदी सितंबर 2023 में जकार्ता में आयोजित 20वीं आसियान (ASEAN)-भारत और 18वीं ईस्ट एशिया समिट में शामिल होने इंडोनेशिया पहुंचे थे। ———————– ये भी पढ़ें… मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान, संसद को संबोधित किया:बोले- सेशेल्स से हमारा 256 साल पुराना रिश्ता, 5 भारतीयों से हुई इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को सेशेल्स के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘गार्जियन ऑफ ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मोदी को अब तक 34 देशों का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुका है। सम्मान मिलने पर PM मोदी ने सेशेल्स की जनता, सरकार और राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी का आभार जताया। पूरी खबर पढ़ें…

Viral Video: ‘लंदन में फोन छिपाकर चलती हूं, भारत में बिना डर के’, विदेशी महिला के इस वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

सोशल मीडिया पर इन दिनों विदेशी महिला टूरिस्ट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विदेशी महिला भारत में अपने घूमने के एक्सपीरिएंस को शेयर करती हुई नजर आ रही है। उसने बताया कि भारत के कई राज्यों की यात्रा के दौरान उसे सार्वजनिक जगहों पर मोबाइल इस्तेमाल करने में कोई डर नहीं लगा। वहीं इस मामले में भारत उन्हें लंदन से भी ज्यादा सेफ लगा। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो पर लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है।

डिजिटल क्रिएटर एम्मा ने बताया कि, केरल और मेघालय समेत भारत के कई राज्यों की यात्रा के दौरान उनका एक्सपीरिएंस काफी अच्छा रहा। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “ये बात विवादित लग सकती है, लेकिन सच कहूं तो मुझे लंदन की तुलना में भारत में अपना फोन इस्तेमाल करने को लेकर कम चिंता हुई।”

सड़कों पर रिकॉर्ड की वीडियो

वीडियो में एम्मा भारत की सड़कों पर आराम से चलते हुए अपने फोन से व्लॉग रिकॉर्ड करती नजर आती हैं। वह बिना किसी डर के खुलेआम मोबाइल का इस्तेमाल करती दिखाई देती हैं। वीडियो पर लिखा था, “मैं भारत में अपना फोन हाथ में लेकर चल रही हूं।” इसके बाद वीडियो का दूसरा हिस्सा लंदन का है, जहां वह अपना फोन पहले सावधानी से बैग में रखती हैं और फिर उसे सेफ रखने के लिए मजबूती से हाथ में पकड़ लेती हैं।

फोन की नहीं थी चिंता

उन्होंने लिखा, “केरल, वर्कला, गुवाहाटी और मेघालय जैसी जगहों की यात्रा करने के बाद मेरी सोच पूरी तरह बदल गई। भारत आने से पहले मैंने जो बातें सुनी थीं, मेरा अनुभव उनसे बिल्कुल अलग रहा। मैं आराम से वीडियो शूट कर रही थी, खुलेआम अपना फोन इस्तेमाल कर रही थी और एक पल के लिए भी मुझे यह महसूस नहीं हुआ कि मुझे हर समय अपना सामान संभालकर रखना है।”

लंदन में फोन चोरी का डर

उन्होंने अपने इस अनुभव की तुलना लंदन की रोजमर्रा की जिंदगी से करते हुए लिखा, “वहीं दूसरी ओर लंदन में हालात बिल्कुल अलग हैं। वहां मुझे हमेशा फोन चोरी होने की चिंता रहती है। सच कहूं तो ऐसा लगता है जैसे मेरा फोन मेरे हाथ से चिपका हुआ हो, क्योंकि मैं उसे एक पल के लिए भी ढीला नहीं छोड़ती।” उन्होंने आगे लिखा, “हर जगह के अपने-अपने जोखिम होते हैं और यह सिर्फ मेरा निजी अनुभव है। मेरा यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि कहीं भी बिना सावधानी के घूमना चाहिए। लेकिन इतना जरूर कहना चाहूंगी कि इंटरनेट पर जो बातें दिखाई देती हैं, वे हमेशा पूरी सच्चाई नहीं बतातीं।”

लोगों ने पोस्ट पर किए कमेंट

उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही। वहीं इस तुलना पर लोग अपनी-अपनी राय रखी और अपने यात्रा के एक्सपीरिएंश भी शेयर किए। कई यूजर्स ने कहा कि उन्हें भारत के कई शहरों में खुलेआम फोन इस्तेमाल करने में सुरक्षित महसूस हुआ, वहीं कुछ लोगों का मानना था कि सुरक्षा हर शहर और इलाके के हिसाब से अलग हो सकती है। एक यूजर ने लिखा, “बिल्कुल सही… यूके में तो अब घड़ियां भी सुरक्षित नहीं हैं।” दूसरे यूजर ने कहा, “ये वीडियो शेयर करने के लिए धन्यवाद। आजकल चोरी के मामलों में यूरोप, भारत के मुकाबले ज्यादा असुरक्षित लगता है।”

एक दूसरे यूजर ने कहा, “भारत में ज्यादा समस्या स्कैम की है, सड़क पर फोन छीनने जैसी घटनाएं उतनी आम नहीं हैं, क्योंकि यहां ज्यादातर लोगों के पास पहले से अच्छे स्मार्टफोन हैं।” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “ऐसा बिल्कुल नहीं है। मेरे एक दोस्त के भाई का फोन गुरुग्राम में सड़क पर चलते समय बात करते-बात करते छीन लिया गया था। हम भी सड़क पर चलते समय अपना फोन या हैंडबैग हमेशा सुरक्षित रखते हैं। मुझे लगता है कि यह पोस्ट सिर्फ ध्यान खींचने के लिए बनाई गई है।”

View this post on Instagram

A post shared by Emma UGC | BANGKOK

IND vs ENG: ‘दो मैच हारने से टीम खराब नहीं हो जाती’ टी20 मुकाबले में लगातार हार के बाद टीम इंडिया की आलोचना पर भड़के कोच

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज में अबतक कुल 2 मुकाबले खेला जा चुके हैं। पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया वहीं दूसरे मैच में भारत को 4 विकेट से मात मिली है। इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं अब 7 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में भारतीय टीम इंग्लैंड से तीसरे मुकाबले में भिड़ेगी। वहीं इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से हार गई थी। इसके बाद भारतीय टीम की काफी आलोचना हो रही थी। वहीं इस पर अब भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने रिएक्शन दिया है।

भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने कहा कि, कुछ हार के बाद टीम की आलोचना करना सही नहीं है, क्योंकि लोग 2024 से 2026 के बीच टीम के शानदार प्रदर्शन को भूल रहे हैं।

कोच ने क्या कहा

कोटक ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “देखिए, हमारा टारगेट बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में लगातार सुधार करना है। पिछले वर्ल्ड कप के बाद हम टीम को अगले स्तर तक ले जाना चाहते हैं, क्योंकि दूसरी टीमें भी लगातार बेहतर हो रही हैं। हम सिर्फ एक मैच को देखकर फैसले नहीं लेते। कई बार आप एक मैच जीतते हैं तो लोग तारीफ करते हैं, लेकिन अगले ही मैच में हार जाएं या दो कैच छूट जाएं तो वही लोग कहते हैं कि टीम की फील्डिंग खराब है।”

2 साल से लगातार जीत रहे सीरीज

कोच ने आगे कहा, “पिछले दो साल में हमने एक भी सीरीज नहीं गंवाई, वर्ल्ड कप जीता, एशिया कप जीता और तब सभी ने हमारी तारीफ की। अब दो मैच हारने के बाद लोग कह रहे हैं कि टीम लगातार हार रही है। आखिर यह भी खेल का ही हिस्सा है। हमारी टीम में कई बदलाव हुए हैं। कप्तान बदला है, हार्दिक यहां नहीं हैं और हम अगले दो साल को ध्यान में रखते हुए नए खिलाड़ियों को मौका दे रहे हैं। ऐसा होना आदर्श नहीं है, लेकिन ऐसी परिस्थितियां खेल का हिस्सा होती हैं। कुछ कमियां जरूर हैं, लेकिन हमें पता है कि अगर अगला वर्ल्ड कप जीतना है, तो हमें पिछले वर्ल्ड कप से भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा।” गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम को तेज और उछाल वाली पिचों पर अच्छा प्रदर्शन करने में दिक्कत हुई है।

IND vs ZIM: लगातार तीन हार के बाद टीम इंडिया में बड़ा बदलाव! सैमसन और अर्शदीप बाहर, इन नए चेहरों की हुई एंट्री

Gurugram: शादी के 3 महीने बाद पत्नी का कत्ल! प्रेमिका के साथ मिलकर पति ने खेला खूनी खेल

दिल्ली-NCR से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। गुरुग्राम में एक 25 वर्षीय युवक पर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस वारदात में उसकी तीन साल पुरानी प्रेमिका ने भी उसका साथ दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, मानेसर निवासी अंकित ने झज्जर की रहने वाली अपनी 38 वर्षीय प्रेमिका रजनी देवी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस का आरोप है कि दोनों अपने रिश्ते में किसी तरह की रुकावट नहीं चाहते थे, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया।ॉ

फरवरी में हुई थी शादी

यह मामला 22 मई को सामने आया, जब मृतका की मां ने मानेसर थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी की शादी इसी साल फरवरी में अंकित से हुई थी। मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 21 मई को अचानक लापता हो गई थी। परिवार ने उसकी काफी तलाश की और ससुराल पक्ष से भी जानकारी ली, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। शक होने पर उन्होंने अपने दामाद और उसके परिवार के खिलाफ मानेसर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

प्रेमिका से साथ मिलकर रचि साजिश

रिपोर्ट के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 22 मई को मानेसर स्थित एक कमरे से महिला का शव बरामद किया। शुरुआती जांच में पता चला कि महिला की गोली मारकर हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी और मामले में संबंधित धाराएं भी जोड़ दीं।जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी अंकित और उसकी प्रेमिका रजनी देवी को गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, अंकित मानेसर में तंबाकू की दुकान चलाता था, जबकि रजनी उसी इलाके के एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों पिछले तीन साल से प्रेम संबंध में थे। जांच एजेंसियों का दावा है कि हत्या की साजिश रजनी के किराए के कमरे में बनाई गई थी। आरोप है कि वारदात वाले दिन अंकित अपनी पत्नी को वहां लेकर गया, जहां उसने रजनी के साथ मिलकर उसे गोली मार दी। रिपोर्ट के अनुसार, हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार वारदात से करीब दो महीने पहले उत्तर प्रदेश से खरीदा गया था। पुलिस को शक है कि इस हथियार को पहले से ही हत्या की योजना के तहत खरीदा गया था।

गिरफ्तार हुए आरोपी 

पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद अंकित और रजनी देवी पहले हरिद्वार भाग गए और वहां से नेपाल चले गए। 30 जून को भारत लौटने पर क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों को मानेसर से गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने और मामले से जुड़े अन्य सबूत जुटाने की कोशिश भी जारी है।

Cochin Shipyard OFS : डिफेंस कंपनी में हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, 7% डिस्काउंट पर है फ्लोर प्राइस

Cochin Shipyard OFS : सरकारी डिफेंस और शिपबिल्डिंग कंपनी Cochin Shipyard Ltd में सरकार अपनी हिस्सेदारी बेचने जा रही है। इसके लिए ऑफर फॉर सेल (OFS) का ऐलान किया गया है। पहले चरण में सरकार 2.52% हिस्सेदारी बेचेगी। अगर निवेशकों की ओर से अच्छी मांग रही, तो ग्रीन-शू ऑप्शन के तहत इतनी ही अतिरिक्त 2.52% हिस्सेदारी भी बिक्री के लिए लाई जाएगी।

कितना है फ्लोर प्राइस?

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है। यह सोमवार के बंद भाव से करीब 7.2% डिस्काउंट पर रखा गया है। गैर-रिटेल निवेशक 7 जुलाई 2026 को बोली लगा सकेंगे। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए OFS 8 जुलाई 2026 को खुलेगा।

सरकार क्यों बेच रही है हिस्सेदारी?

यह हिस्सेदारी बिक्री सरकार के विनिवेश (Disinvestment) कार्यक्रम का हिस्सा है। सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (PSU) में अपनी हिस्सेदारी बेचकर पैसे जुटा रही है।

मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक, कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी 67.91% है। रिटेल इनेवस्टर्स के पास 22.95% हिस्सा है। वहीं, FII 3.10% और DII 6.05% हिस्से के मालिक हैं।

सरकार ने कितना पैसा जुटाया?

केंद्र सरकार ने हाल के महीनों में विनिवेश की रफ्तार तेज कर दी है। 21 मई से अब तक सरकार अलग-अलग PSU कंपनियों के OFS के जरिए 16,000 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटा चुकी है।

शेयर का क्या हाल रहा?

Cochin Shipyard Ltd का शेयर सोमवार को 19 रुपये यानी 1.25% गिरकर 1,504.75 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में इस सरकारी कंपनी का स्टॉक 6.94% बढ़ा है। वहीं, 1 साल के दौरान इसमें 26.70% की गिरावट आई है।

Cochin Shipyard का बिजनेस

Cochin Shipyard Ltd भारत की सबसे बड़ी शिपयार्ड कंपनियों में से एक है। कंपनी भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड के लिए युद्धपोत और दूसरे रक्षा जहाज बनाती है। इसके अलावा कमर्शियल जहाजों का निर्माण, शिप रिपेयर, जहाजों की मरम्मत और मेंटेनेंस का काम भी करती है। हाल के वर्षों में डिफेंस ऑर्डर और सरकारी फोकस की वजह से कंपनी का कारोबार तेजी से बढ़ा है।

Titan Q1 Update: टाटा की कंपनी का ज्वेलरी बिजनेस 39% बढ़ा, Tanishq-Mia की बिक्री ने भरी उड़ान

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

‘हम हर फ्रंट पर तैयार…’, सिंधु के पानी पर बिलावल भुट्टो ने भारत के खिलाफ फिर उगला जहर

सिंधु जल संधि को लेकर भारत और पाकिस्तान में तनाव अपने चरम पर है। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाक के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था। इस मामले पर पाकिस्तान कई बार गीदड़भभकी दे चुका है। अब पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने जहर उगला है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी ने भारत पर सिंधु नदी के पानी को “हथियार” की तरह इस्तेमाल करने का फिर वही पुराना राग अलापा है। भारत को गीदड़ भभकी देते हुए बिलावल ने कहा कि, “पाकिस्तान कभी भी सिंधु नदी पर अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा। हम हर फ्रंट पर तैयार हैं।”

बिलावल ने भारत के खिलाफ फिर उगला जहर

बिलावल ने कहा किस पाकिस्तान हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है और सिंधु नदी के पानी पर अपने अधिकारों की रक्षा करेगा। हम इस मुद्दे पर किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे।” वहीं, पिछले सप्ताह भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि पाकिस्तान की ओर से सीमा पार आतंकवाद को लगातार समर्थन दिए जाने के कारण सिंधु जल संधि फिलहाल स्थगित रहेगी।

पाकिस्तान पहले भी दे चुका है धमकी 

बता दें कि, सिंधु जल समझौता, वर्ष 1960 में विश्व बैंक की मध्यस्थता से हुई थी। यह समझौता भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी प्रणाली के पानी के बंटवारे के नियम तय करता है। पिछले सप्ताह इस्लामाबाद में आयोजित एक सेमिनार में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने भारत के संधि को स्थगित रखने के फैसले पर यही पुराना राग अलापा था। उन्होंने कहा कि यह समझौता अब भी पूरी तरह वैध और लागू है। वहीं, बिलावल भुट्टो जरदारी ने भी इसी रुख का समर्थन करते हुए भारत पर निशाना साधने की कोशिश की है।

बता दें कि, यह पहले मौका नहीं है जब भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो की बौखलाहट सामने आई है। इससे पहले बिलावल भुट्टो ने कहा था कि अगर भारत सिंधु जल संधि को स्थगित रखता है और उसपर बांध बनाता है तो भारत के खिलाफ युद्ध होगा।

Titan Q1 Update: टाटा की कंपनी का ज्वेलरी बिजनेस 39% बढ़ा, Tanishq-Mia की बिक्री ने भरी उड़ान

Titan Q1 Update: टाटा ग्रुप की ज्वेलरी कंपनी Titan Company Ltd ने अप्रैल-जून 2026 तिमाही (Q1FY27) के बिजनेस अपडेट जारी कर दिए हैं। कंपनी के कंज्यूमर बिजनेस में सालाना आधार पर 41% की बढ़ोतरी हुई है। इस ग्रोथ में ज्वेलरी, घड़ियां, आईकेयर और दूसरे नए कारोबारों का बड़ा योगदान रहा। रिटेल नेटवर्क के विस्तार ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई।

भारत में कारोबार 37% बढ़ा

टाइटन का घरेलू कारोबार (Domestic Business) सालाना आधार पर 37% बढ़ा। सबसे ज्यादा ग्रोथ ज्वेलरी बिजनेस में देखने को मिली। यह कारोबार 39% बढ़ा। वहीं, घड़ियों और आईकेयर बिजनेस में 23-23% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी के उभरते कारोबार (Emerging Businesses) में भी 19% की ग्रोथ रही।

Akshaya Tritiya ने बढ़ाई ज्वेलरी की चमक

Titan ने बताया कि ज्वेलरी कारोबार को Akshaya Tritiya और त्योहारी सीजन का अच्छा फायदा मिला। इस दौरान नए ग्राहकों की संख्या शुरुआती डबल डिजिट में बढ़ी। वहीं, ग्राहकों की औसत खरीदारी (Average Ticket Size) में भी मजबूत बढ़ोतरी हुई।

सादा (Plain) और स्टडेड (Studded) ज्वेलरी, दोनों कैटेगरी में मिड-30% की ग्रोथ दर्ज की गई। वहीं, गोल्ड कॉइन की बिक्री भी डबल डिजिट में बढ़ती रही।

घड़ियों में एनालॉग की मजबूत मांग

घड़ियों के कारोबार में 23% की ग्रोथ दर्ज की गई। इसकी सबसे बड़ी वजह एनालॉग घड़ियों की मजबूत मांग रही। इस कैटेगरी में बिक्री हाई-20% की रफ्तार से बढ़ी। हालांकि, स्मार्टवॉच की बिक्री में लो-टीन (Low Teens) की गिरावट दर्ज की गई।

आईकेयर बिजनेस भी चमका

आईकेयर बिजनेस में भी 23% की बढ़ोतरी हुई। टाइटन के अपने ब्रांड और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड, दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया। एक साथ कई चश्मे खरीदने और प्रीमियम प्रोडक्ट्स पर फोकस करने वाली मार्केटिंग रणनीति का भी फायदा मिला।

दूसरे कारोबारों का कैसा रहा प्रदर्शन?

  • टाइटन के उभरते कारोबारों में 19% की ग्रोथ दर्ज की गई।
  • फ्रेगरेंस (Perfume) कारोबार मिड-टीन्स की रफ्तार से बढ़ा।
  • महिलाओं के बैग की बिक्री में मजबूत डबल डिजिट ग्रोथ रही।
  • वहीं, Taneira ब्रांड की ग्रोथ लो सिंगल डिजिट में रही।

विदेशों में कारोबार दोगुने से ज्यादा बढ़ा

Titan का अंतरराष्ट्रीय कारोबार सालाना आधार पर 128% बढ़ा। Tanishq, Mia और CaratLane ब्रांड को खासतौर पर उत्तरी अमेरिका में अच्छी मांग मिली।

वहीं, GCC (खाड़ी देशों) के बाजार में भी इन ब्रांड्स ने डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की। कंपनी ने कहा कि भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद Damas ब्रांड के कारोबार में भी धीरे-धीरे सुधार देखने को मिला।

77 नए स्टोर खोले

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान Titan ने 77 नए स्टोर खोले। इसके बाद जून 2026 तक कंपनी का कुल रिटेल नेटवर्क बढ़कर 3,680 स्टोर हो गया। कंपनी ने यह भी साफ किया कि ये शुरुआती आंकड़े हैं। वैधानिक ऑडिटरों (Statutory Auditors) की सीमित समीक्षा के बाद इनमें बदलाव हो सकता है।

टाइटन के शेयरों का हाल

Titan Company Ltd का शेयर सोमवार को 21.80 रुपये यानी 0.49% की बढ़त के साथ 4,482 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में स्टॉक 6.97% बढ़ा है। पिछले 1 साल में इसने 22.33% का रिटर्न दिया है। यह 5 साल में 160.65% बढ़ा है। कंपनी का मार्केट कैप 3.98 लाख करोड़ रुपये है।

Market Outlook: बाजार में चौथे दिन भी जारी रही तेजी, निफ्टी 24400 के पार हुआ बंद, जानिए 7 जुलाई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल