CAT 2026 Notification Out: 3 अगस्त से शुरू होगा कैट 2026 का रजिस्ट्रेशन, यहां जानें फीस और एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया से जुड़ी सभी डिटेल

CAT 2026 Notification Out: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIMs) ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आईआईएम के अलग-अलग मैनेजमेंट प्रोग्राम में प्रवेश के लिए कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा रविवार, 29 नवंबर को तीन सत्र में आयोजित की जाएगी। कैट 2026 की पंजीकरण प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे शुरू होगी और 15 सितंबर को शाम 5 बजे खत्म होगी। कैंडिडेट 4 नवंबर से 29 नवंबर तक अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

कैट 2026: आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

कैट 2026 के लिए आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों के पास कम से कम 50% अंक या उसके बराबर सीजीपीए के साथ बैचलर डिग्री होनी चाहिए। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), और पर्सन्स विद बेंचमार्क डिसेबिलिटीज (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए, कम से कम 45% मार्क्स जरूरी हैं। अपनी स्नातक डिग्री के फाइनल ईयर में शामिल होने वाले या अपने फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे कैंडिडेट भी अप्लाई करने के लिए योग्य हैं। लेकिन, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अपनी यूनिवर्सिटी या इंस्टिट्यूशन से एक सर्टिफिकेट जमा करना होगा, जिसमें यह कन्फर्म किया गया हो कि उन्होंने तय तारीख तक डिग्री की सभी जरूरतें पूरी कर ली हैं। CA, CS, CMA (ICWA), या फेलो ऑफ द इंस्टिट्यूट ऑफ एक्चुअरीज ऑफ इंडिया (FIAI) जैसी प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन वाले आवेदक भी इस परीक्षा में शामिल होने के योग्य हैं, बशर्ते वे तय न्यूनतम अंकों के मानदंड को पूरा करते हों।

कैट 2026 आवेदन शुल्क

SC, ST, और PwBD कैंडिडेट्स के लिए- Rs 1,350

बाकी सभी कैंडिडेट्स के लिए- Rs 2,700

फीस सिर्फ एक बार देनी होगी, चाहे उम्मीदवार कितने भी आईआईएम या पार्टिसिपेटिंग इंस्टिट्यूट्स में आवेदन करना चाहता हो। एससी, एसटी, और पीडब्लूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को पंजीकरण के दौरान वैध श्रेणी का प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे। रजिस्ट्रेशन फीस नॉन-रिफंडेबल है।

कैट 2026 टेस्ट सिटीज

कैट 2026 लगभग 170 टेस्ट शहरों के परीक्षा केंद्रों में होगी। पंजीकरण के दौरान, सभी इच्छुक परीक्षार्थियों को अपनी पसंद के पांच परीक्षा शहर चुनने होंगे। उपलब्धता के आधार पर, चुने गए शहरों में से एक आवंटित किया जाएगा। अगर कोई भी पसंदीदा शहर उपलब्ध नहीं है, तो परीक्षार्थी को पास का टेस्ट शहर दिया जाएगा। दिए गए परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड पर दी जाएंगी।

कैट 2026 रिजल्ट और स्कोर वैलिडिटी

कैट 2026 रिजल्ट जनवरी 2027 के पहले हफ्ते में घोषित होने की उम्मीद है। उम्मीदवार आधिकारिक कैट वेबसाइट पर अपने स्कोरकार्ड देख पाएंगे और उन्हें एसएमएस नोटिफिकेशन भी मिल सकता है। कैट 2026 का स्कोर 31 दिसंबर, 2027 तक वैध माना जाएगा।

कैट 2026 प्रवेश प्रक्रिया

आईआईएम द्वारा ऑफर किए जाने वाले प्रबंधन कार्यक्रम में प्रवेश के लिए कैट स्कोर का इस्तेमाल एक शर्त के तौर पर किया जाता है। हालांकि, हर आईआईएम अपनी चयन प्रक्रिया और योग्यता मानदंड के अनुसार प्रवेश देता है।

UP Board class 10, 12 Exam 2027: प्राइवेइट छात्रों के लिए अगले सत्र का परीक्षा फॉर्म भरने का शेड्यूल जारी, 10वीं-12वीं के छात्र यहां देखें शेड्यूल

15 दिन के अंदर भारत ने वापस पा ली T-20I अंतरराष्ट्रीय की पहली रैंक

भारत ने जिम्बाब्वे को लगातार 3 मैच हराकर ना केवल सीरीज जीत ली बल्कि इस महीने के शुरुआत में भारत को अपदस्थ कर पहली रैंक पाने वाली इंग्लैंड को फिर दूसरे रैंक पर भेज दिया। भारत ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ शुरुआती 3 टी 20 मैच जीतकर टी 20 रैंकिंग में नंबर 1 की जगह फिर से हासिल कर ली है।

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछली सीरीज में 0-4 की हार के साथ टी 20 में अपनी नंबर वन रैंकिंग गंवा दी थी, लेकिन ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ शुरुआती 3 मैचों में शानदार जीत ने उन्हें शीर्ष स्थान फिर से हासिल करने में मदद की है।इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का पांचवा मैच भारत ने 11 जुलाई को खेला था और 26 जुलाई को अपनी पहली टी-20 रैंक वापस पा ली।

हालांकि भारत को यह रैंक बरकरार रखने के लिए लय बरकरार रखनी पड़ेगी क्योंकि भारत को अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है और पिछले 10 टी-20 मैचों में वह सिर्फ 3 ही जीती है।साथ ही इंग्लैंड और भारत के बराबर अंक 268 हैं। ऐसे में कुछ हार और कुछ जीत एक बार फिर टी-20 अंकतालिका में हेर फेर ला सकती है।

भारत ने इस सीरीज़ में अब तक दोनों मैच आसानी से जीते हैं। पहले टी20 मैच में, वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में अर्धशतक जड़कर भारत को सात विकेट से जीत दिलाई। दूसरे मैच में, ईशान किशन ने 44 गेंदों में 81 रन बनाए और तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में नाबाद 60 रन बनाए, जिससे भारत ने 90 रनों से जीत हासिल कर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।

इसके अलावा अंतिम मैच भी भारत ने लगभग एकतरफा अंदाज में 35 रनों से जीत लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए। इस स्कोर को 200 के करीब पहुंचाने का काम वैभव सूर्यवंशी ने किया जिन्होंने 48 गेंदो में 81 रनों की पारी खेली। हालांकि वह शतक चूक गए जवाब में जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन ही बना सकी।

कपल्स के लिए है परफेक्ट गाइड, जन्मतिथि का ये सीक्रेट बताएगा कहां मनाएं हनीमून!

हनीमून (honeymoon) सिर्फ एक ट्रिप नहीं, बल्कि शादीशुदा जिंदगी (married life) की सबसे खास शुरुआत होती है। अगर आप चाहते हैं कि यह ट्रिप आपकी पसंद और व्यक्तित्व (personality) के मुताबिक हो, तो आपकी जन्मतिथि (date of birth) भी इसमें एक दिलचस्प भूमिका निभा सकती है। अंक ज्योतिष (numerology) के अनुसार, जन्म की तारीख आपके स्वभाव और पसंदीदा ट्रैवल स्टाइल बारे में कई बातें बताती है:

Birth Number 1 (जन्म अंक 1– धूप और बीच डेस्टिनेशन)

Hawaii Wallpapers - Top Free Hawaii Backgrounds - WallpaperAccess

आपकी जन्मतिथि 1, 10, 19 या 28 है, तो आपको खुला आसमान, समुद्र और धूप से भरी जगहें ज्यादा अट्रैक्ट कर सकती हैं। ऐसे लोग हनीमून (honeymoon) पर आराम करने के साथ-साथ खूबसूरत नजारों का आनंद लेना पसंद करते हैं। हवाई (Hawaii) या फ्रेंच पोलिनेशिया (French Polynesia) जैसी बीच डेस्टिनेशन आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं।

Birth Number 2 (जन्म अंक 2 – एकांत और सुकूनभरी जगहें)

California Beach Desktop Wallpapers - Top Free California Beach Desktop Backgrounds - WallpaperAccess

आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आपको भीड़-भाड़ से दूर शांत और निजी जगहें ज्यादा पसंद आ सकती हैं। जहां आप अपने पार्टनर के साथ बिना किसी रुकावट के क्वालिटी टाइम बिता सकें। लेक टाहो (कैलिफोर्निया), Lake Tahoe (California) और कैरेयेस (मेक्सिको), Careyes (Mexico) जैसे डेस्टिनेशन आपके लिए अच्छे माने जाते हैं।

Birth Number 3 (जन्म अंक 3 – संस्कृति और नई जगहों की खोज)

Kyoto Japan Wallpapers - Top Free Kyoto Japan Backgrounds - WallpaperAccess

आपकी जन्मतिथि 3, 12, 21 या 30 है, तो आपको नई संस्कृति, लोकल ट्रेडिशन और अलग एक्सपीरियंस वाली जगहें पसंद आ सकती हैं। ऐसा हनीमून आपके लिए सिर्फ घूमने का नहीं, बल्कि नई चीजें सीखने का भी मौका बन सकता है। बाली (Bali) और क्योटो (जापान), Kyoto (Japan) शानदार ऑप्शन हो सकते हैं।

Birth Number 4 (जन्म अंक 4 – रोमांच और अनोखी जगहें)

Norway Wallpapers - Top Free Norway Backgrounds - WallpaperAccess

आपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आपको अलग और एडवेंचर से भरपूर डेस्टिनेशन पसंद आ सकते हैं। ट्रेकिंग (trekking), ग्लेशियर (glaciers), ज्वालामुखी (volcanoes) और प्राकृतिक नजारों से भरी जगहें आपको रोमांचक एक्सपीरियंस दे सकती हैं। आइसलैंड (Iceland), नॉर्वे (Norway) या पैटागोनिया (चिली), Patagonia (Chile) आपके लिए यादगार हनीमून डेस्टिनेशन बन सकते हैं।

Birth Number 5 (जन्म अंक 5 – कई शहरों की ट्रिप )

HD wallpaper: eiffel tower paris autumn season france 1920x1080 Nature Seasons HD Art | WallpaperFlare

अगर आपकी जन्मतिथि 5, 14 या 23 है, तो आपको एक ही जगह रुकने के बजाय कई शहरों और देशों की ट्रिप करना पसंद आ सकता है। हर दिन नई जगह, नया खाना और नया एक्सपीरियंस आपके हनीमून को खास बना सकता है। पेरिस (Paris), इटली (Italy), स्पेन (Spain), ऑस्ट्रिया (Austria) और चेक रिपब्लिक (Czech Republic) जैसी जगहों का यूरोप टूर (European tour) शानदार रहेगा।

Birth Number 6 (जन्म अंक 6 – लग्जरी और रोमांटिक डेस्टिनेशन)

Page 2 | Costa rica beach Photos - Download Free High-Quality Pictures | Magnific (formerly Freepik)

अगर आपका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो आपको लग्जरी रिसॉर्ट (luxury resorts), स्पा (spa) और रोमांटिक माहौल वाली जगहें पसंद आ सकती हैं। खूबसूरत नजारे और आरामदायक ठहराव आपके हनीमून को यादगार बना सकते हैं। सैंटोरिनी (ग्रीस), Santorini (Greece) और कोस्टा रिका (Costa Rica) आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं।

Birth Number 7 (जन्म अंक 7 – आध्यात्मिक और शांत जगहें)

1920X1080 Riviera Maya Wallpapers - Top Free 1920X1080 Riviera Maya Backgrounds - WallpaperAccess

आपकी जन्मतिथि 7, 16 या 25 है, तो आपको ऐसी जगहें पसंद आ सकती हैं जहां प्रकृति, शांति और मानसिक सुकून मिले। योग, मेडिटेशन और प्राकृतिक माहौल वाला हनीमून (honeymoon) आपके लिए खास एक्सपीरियंस बन सकता है। माया रिवेरा (मेक्सिको), Riviera Maya (Mexico) और कैलिफोर्निया (California) के वेलनेस रिसॉर्ट अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं।

Birth Number 8 (जन्म अंक 8 – ऐतिहासिक और शाही डेस्टिनेशन)

4k wallpaper greece Images - Free Download on Magnific (formerly Freepik)

आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आपको इतिहास, विरासत और शानदार आर्किटेक्टर वाली जगहें पसंद आ सकती हैं। ऐसे डेस्टिनेशन रोमांस के साथ संस्कृति को भी करीब से जानने का मौका देते हैं। ग्रीस (Greece), इटली (Italy) और मिस्र (Egypt) आपके लिए शानदार हनीमून ऑप्शन हो सकते हैं।

Birth Number 9 (जन्म अंक 9 – सफारी और रोमांच)

Tanzania landscape Images - Free Download on Magnific (formerly Freepik)

आपकी जन्मतिथि 9, 18 या 27 है, तो आपको रोमांच और एडवेंचर से भरी जर्नी पसंद आ सकती हैं। जंगल सफारी (Jungle safari), पहाड़ और नई चुनौतियों से भरी जगहें आपके हनीमून को यादगार बना सकती हैं। केन्या (Kenya), तंजानिया (Tanzania), दक्षिण अफ्रीका (South Africa) और नेपाल (Nepal) आपके लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन हो सकते हैं।

ITR Deadline Alert: 31 जुलाई के बाद ITR भरा तो लगेगा जुर्माना! जानिए लेट रिटर्न दाखिल करने पर कितना होगा नुकसान

ITR Filing Deadline AY 2026-27: एसेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख में सिर्फ 4 दिन बचे हैं। करदाताओं के लिए 31 जुलाई 2026 की डेडलाइन बेहद करीब है। टैक्स एक्सपर्ट्स की सलाह है कि आखिरी वक्त के रश और ई-फाइलिंग पोर्टल के संभावित सर्वर डाउन या तकनीकी खराबी से बचने के लिए तुरंत अपना रिटर्न दाखिल कर दें।

आयकर विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 26 जुलाई 2026 तक 4.10 करोड़ से अधिक ITR दाखिल किए जा चुके हैं, जिनमें से 3.85 करोड़ का ई-वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है। आइए आपको बताते हैं 31 जुलाई की डेडलाइन मिस करने पर आपको किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं।

क्या 31 जुलाई के बाद भी भरा जा सकता है ITR?

हां, अगर आप 31 जुलाई की डेडलाइन मिस कर देते हैं, तो भी आप अपना रिटर्न दाखिल कर सकते हैं। इसे बिलेटेड आईटीआर कहा जाता है। AY 2026-27 के लिए बिलेटेड रिटर्न दाखिल करने की अंतिम सीमा 31 दिसंबर 2026 तक है। हालांकि, 31 जुलाई के बाद रिटर्न दाखिल करने पर आपको भारी जुर्माना, ब्याज और कई टैक्स लाभों से हाथ धोना पड़ सकता है।

लेट ITR फाइल करने पर कितना लगेगा जुर्माना?

आयकर अधिनियम की सेक्शन 234F के तहत समय सीमा खत्म होने के बाद रिटर्न भरने पर लेट फीस वसूल की जाती है:

₹5 लाख से अधिक आय पर: अगर आपकी कुल आय ₹5 लाख से अधिक है, तो आपको ₹5,000 का जुर्माना देना होगा।

₹5 लाख तक की आय पर: अगर कुल आय ₹5 लाख तक है, तो लेट फीस ₹1,000 होगी।

बेसिक छूट सीमा से कम आय पर: अगर आपकी आय टैक्स फ्री लिमिट से कम है और रिटर्न भरना अनिवार्य नहीं था, तो कोई लेट फीस नहीं लगेगी।

बकाया टैक्स पर लगेगा भारी ब्याज

31 जुलाई तक अगर आपका कोई टैक्स बकाया रह जाता है, तो धारा 234A के तहत हर महीने या महीने के हिस्से पर 1% की दर से ब्याज वसूला जाएगा। यह ब्याज तब तक जुड़ता रहेगा जब तक आप अपना रिटर्न और बकाया टैक्स जमा नहीं कर देते।

घाटे को आगे कैरी फॉरवर्ड करने का अधिकार खत्म

31 जुलाई की डेडलाइन मिस करने का सबसे बड़ा नुकसान उन टैक्सपेयर्स को होता है जिन्हें कैपिटल गेन या बिजनेस में नुकसान हुआ है। समय पर ITR फाइल न करने पर आप इस नुकसान को भविष्य के सालों में अपने मुनाफे से सेट-ऑफ करने के लिए आगे नहीं ले जा सकते।

टैक्स रिफंड मिलने में होगी देरी

अगर आपका टीडीएस अधिक कट गया है और आप टैक्स रिफंड के हकदार हैं, तो देरी से रिटर्न भरने पर रिफंड की प्रक्रिया और भुगतान में काफी वक्त लग सकता है। जितना जल्दी रिटर्न फाइल और वेरिफाई होगा, रिफंड उतनी ही तेजी से आपके बैंक खाते में आएगा।

किसके लिए कौन-सी डेडलाइन है लागू?

  • 31 जुलाई 2026: वेतनभोगी कर्मचारियों, ITR-1 और ITR-2 फाइल करने वाले टैक्सपेयर्स तथा ₹1.25 लाख तक के LTCG वाले व्यक्तियों के लिए।
  • 31 अगस्त 2026: ऐसे कारोबारी और पेशेवर जिनकी खातों की टैक्स ऑडिट की आवश्यकता नहीं होती (ITR-3 / ITR-4)।
  • 30 सितंबर 2026: टैक्स ऑडिट कराने की अंतिम तिथि।
  • 31 अक्टूबर 2026: ऐसे टैक्सपेयर्स जिनके खातों का ऑडिट होना अनिवार्य है।

पीएफ निकालने पर कब नहीं देना पड़ता टैक्स? जानिए 5 साल वाला नियम और TDS का पूरा गणित

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

5 वजहों से Nifty में पांच दिनों की गिरावट के बाद तेजी, IT Stocks के दम पर Sensex में 600 अंकों का उछाल

Share Market Rally: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज लगातार पांच कारोबारी दिनों की गिरावट का सिलसिला टूटा। अमेरिका और ईरान के बीच हमले थमे तो मार्केट उछल पड़ा। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स इंट्रा-डे में 500 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी भी 24150 के पार चला गया। ब्रोडर लेवल पर भी रौनक है और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 एक-एक फीसदी से अधिक मजबूत हुए हैं। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 10:13 AM पर सेंसेक्स 564.06 प्वाइंट्स यानी 0.74% की बढ़त के साथ 76,623.83 और निफ्टी 50 भी 159.35 प्वाइंट्स यानी 0.67% की बढ़त के साथ 23,926.80 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 655.87 प्वाइंट्स चढ़कर 76,715.64 और निफ्टी 197.05 प्वाइंट्स उछलकर 23,964.50 तक पहुंचा था।

Share Market Rally: ये है वजह

अमेरिका और ईरान के थमे हमले

पश्चिमी एशिया में एक बार फिर अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध शुरू हो गया था लेकिन अब जब हमले थमे हैं तो इसने मार्केट में रौनक बिखेर दी।

कच्चे तेल में गिरावट

अमेरिका और ईरान के बीच हमले रुके तो इससे वैश्विक जियोपोलिटिकल टेंशन ढीला पड़ा और कच्चा तेल फिसल पड़ा। वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 5% टूटकर प्रति बैरल $86 के करीब आ गया। इससे मार्केट को सपोर्ट मिला।

डॉलर की कमजोरी

वीकेंड में अमेरिका ने ईरान पर बमबारी रोक दी जिससे तेल की कीमतें नीचे आई और ग्लोबल बाजार में निवेशकों का भरोसा बढ़ा। इसके चलते डॉलर पर दबाव बना है। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 101.2 के लेवल पर दिख रहा है। डॉलर की कमजोरी से मार्केट को सपोर्ट मिला है।

India VIX में गिरावट

मार्केट की घबराहट को मापने वाले इंडिया विक्स में गिरावट ने रौनक बढ़ा दी। फिलहाल यह 5.63% की फिसलन के साथ 13.24 पर है। इसमें गिरावट का मतलब वोलैटिलिटी कम होने की संभावना और इसमें उछाल का मतलब वोलैटिलिटी बढ़ने की आशंका है।

IT Stocks में जोरदार तेजी

मार्केट को आईटी शेयरों की ताबड़तोड़ खरीदारी से शानदार सपोर्ट मिला है जिसका निफ्टी इंडेक्स ढाई फीसदी मजबूत हुआ है। इसे एफएमसीजी, फार्मा, और रियल्टी सेक्टर से भी अच्छा सपोर्ट मिला है जिनके निफ्टी इंडेक्सेज में 1-1% से अधिक बढ़त है। सरकारी और प्राइवेट बैंकों के निफ्टी इंडेक्स में भी आधे-आधे फीसदी की बढ़त है।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

दिल्ली पुलिस 2022 की तरह CJP प्रदर्शन से जुड़े छात्रों से वापस लेगी केस? सामने आया बड़ा अपडेट्स

Delhi Police: संसद परिसर के हाल में और जंतर-मंतर पर आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन से जुड़े मामलों को वापस लेने के लिए दिल्ली पुलिस वर्ष 2022 में अपनाई गई प्रक्रिया को दोहरा सकती है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस इस संबंध में कानूनी सलाह ले रही है। मंगलवार 28 जुलाई तक इस पर स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2022 में किसान आंदोलन से जुड़े मामलों को वापस लेने के दौरान दिल्ली पुलिस, तत्कालीन दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल (LG) कार्यालय के बीच समन्वय स्थापित कर एक प्रक्रिया अपनाई गई थी। उसी मॉडल को इस बार भी लागू करने पर विचार किया जा रहा है।

17 मामलों को वापस लेने का प्रस्ताव

सूत्रों के अनुसार, उस समय पुलिस ने 17 मामलों को वापस लेने का प्रस्ताव तत्कालीन आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को भेजा था। इसके बाद फाइल तत्कालीन उपराज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय से तत्कालीन गृह मंत्री सत्येंद्र जैन के पास पहुंची। गृह मंत्री की मंजूरी मिलने के बाद फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी गई। फिर 28 फरवरी को एलजी कार्यालय लौटने पर उसी दिन उसे मंजूरी मिल गई थी।

कानूनी विशेषज्ञों से मांगी राय 

अब संसद प्रदर्शन से जुड़े मामलों में भी दिल्ली पुलिस ने कानूनी विशेषज्ञों से राय मांगी है कि FIR वापस लेने की प्रक्रिया किस तरह अपनाई जाए। एक विकल्प यह भी माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर इन मामलों को रद्द (Quash) कराने का अनुरोध करे।

15 FIR दर्ज

रिपोर्ट के मुताबिक, संसद प्रदर्शन के संबंध में दिल्ली पुलिस ने अब तक 15 से अधिक एफआईआर दर्ज की हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान असामाजिक तत्वों की पहचान की गई है। जिन लोगों की भूमिका संदिग्ध पाई जाएगी, उनके खिलाफ जांच जारी रहेगी।

सूत्रों के अनुसार, जिन लोगों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और जिनकी भूमिका गंभीर नहीं पाई गई है। उन्हें फिलहाल जांच के दायरे से बाहर रखा जा सकता है। इन मामलों में गैरकानूनी जमावड़ा, सरकारी कर्मचारियों पर हमला, आपराधिक साजिश, निषेधाज्ञा का उल्लंघन और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी धाराएं लगाई गई हैं। कुछ मामलों में हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं भी शामिल की गई हैं।

 पुलिस ने उठाकर मसूरी छोड़ दिया

टाइम्स ऑफ इंडिया की इस रिपोर्ट में एक अन्य मामले का भी उल्लेख किया गया है। प्रदर्शनकारियों को खाना देने वाले एक स्वयंसेवक जुनैद ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार रात दिल्ली पुलिस के कुछ कर्मी उन्हें अपने साथ ले गए। उनका कहना है कि उनसे पूछताछ की गई, आंखों पर पट्टी बांधी गई और अगले दिन उन्हें उत्तराखंड के मसूरी में छोड़ दिया गया।

जुनैद के अनुसार, पुलिस ने उनसे खाना बांटने के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता और इतने बड़े स्तर पर भोजन की व्यवस्था के बारे में सवाल पूछे। वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि जुनैद के लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, जुनैद ने दावा किया कि उन्हें भोजन और पानी समर्थकों से मिलने वाले दान और डिलीवरी के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता था।

पीएम मोदी के मामले में होगी कार्रवाई?

दिल्ली पुलिस विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं को निशाना बनाकर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक और अपमानजनक पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई पर विचार कर रही है। एक सूत्र ने बताया कि पुलिस ऐसे पोस्ट, वीडियो और टिप्पणियों को हटाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी कर सकती है।

सूत्र ने कहा, “विरोध-प्रदर्शन के दौरान और उसके बाद अपलोड की गई सामग्री की समीक्षा के बाद पुलिस अपमानजनक प्रकृति की पोस्ट हटाने के लिए नोटिस जारी करेगी।” उन्होंने कहा, “विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी सामग्री की पहचान करने का अभियान पहले ही शुरू किया जा चुका है।”

ये भी पढ़ें- Anti-Paper Leak Bill: ’10 साल जेल और 10 करोड़ का जुर्माना…’; संसद में आज पेश होगा ‘एंटी-पेपर लीक बिल’, यहां पढ़ें बड़ी बातें

सूत्र के मुताबिक, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या किसी सामग्री में किसी कानून का उल्लंघन हुआ है या उससे सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने होने की आशंका थी। सूत्र ने बताया कि दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया निगरानी टीम पूरे दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर नजर रखे हुए है, ताकि विरोध-प्रदर्शन से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री की पहचान की जा सके।

सब्जी में डालने से पहले फ्रोजन मटर के साथ करें ये काम, हलवाई जैसा आएगा स्वाद!

हरी मटर (Green peas) लगभग हर भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है। विंटर के बाद ज्यादातर लोग फ्रोजन मटर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर इसे सही तरीके से तैयार न किया जाए तो इसका स्वाद, रंग और टेक्सचर काफी हद तक खराब हो सकता है। कुछ आसान स्टेप्स (steps) अपनाकर आप फ्रोजन मटर को भी ताजी (fresh) मटर जैसा स्वादिष्ट बना सकते हैं:

 

Check the Peas (मटर चेक करें)

This may contain: green peas in a glass bowl on a black surface with one pea still attached to the bowl

फ्रीजर से मटर निकालने के बाद उसे एक प्लेट में फैलाकर ध्यान से देखें। अगर कोई दाना बदरंग, सिकुड़ा हुआ, बहुत नरम या खराब नजर आए, तो उसे अलग कर दें। इससे पूरी डिश का स्वाद और क्वालिटी बनी रहती है।

 

 

 

Avoid Direct Cooking (सीधे न पकाएं)

This may contain: a white bowl filled with peas and carrots

कई लोग फ्रोजन मटर को सीधे सब्जी या पुलाव में डाल देते हैं, लेकिन यह तरीका सही नहीं है। बहुत ठंडी मटर पकने के दौरान एक्स्ट्रा पानी छोड़ सकती है, जिससे सब्जी का स्वाद, मसालों का संतुलन और टेक्सचर एफेक्ट हो सकता है।

 

 

 

Blanch First (पहले हल्का उबालें)

This may contain: green beans are sitting on a wooden table

एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें एक चुटकी नमक व आधा छोटा चम्मच चीनी डालें। अब मटर को केवल 1–2 मिनट तक उबालें और तुरंत छान लें। यह तरीका मटर के प्राकृतिक हरे रंग (natural green color), मिठास और मुलायम बनावट को बनाए रखने में मदद करता है।

 

 

Bring to Room Temperature (रूम टेम्परेचर पर लाएं)

This may contain: peas being cooked in a skillet with wooden spoon

फ्रीजर से निकालने के बाद मटर को 10–15 मिनट तक रूम टेम्परेचर पर रखें। चाहें तो इसके बाद 5–10 मिनट के लिए सादे पानी में भिगो दें। इससे मटर समान रूप से पकती है और डिश में एक्स्ट्रा पानी छोड़ने की संभावना कम हो जाती है।

 

 

 

Drain & Use (पानी निकालकर यूज करें)

This may contain: a wooden spoon filled with green peas on top of a table

उबालने या भिगोने के बाद मटर को छलनी या साफ सूती कपड़े पर फैलाकर अच्छी तरह सुखा लें। जब एक्स्ट्रा पानी निकल जाता है, तो मटर मसालों के साथ बेहतर तरीके से पकती है और सब्जी, पुलाव या दूसरे डिश का टेस्ट ताजी मटर जैसा लगता है।

बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने के बाद भी नहीं छोड़ा सपना, लगातार मेहनत कर IIT बॉम्बे तक पहुंचा छात्र

बोर्ड परीक्षा के नतीजे अक्सर छात्रों के आत्मविश्वास को प्रभावित करते हैं। कई बार कम अंक आने पर विद्यार्थी यह मान लेते हैं कि उनका भविष्य अब बेहतर नहीं हो सकता। लेकिन सच यह है कि किसी एक परीक्षा का परिणाम पूरी जिंदगी तय नहीं करता। सही दिशा, लगातार मेहनत और खुद पर भरोसा किसी भी असफलता को सफलता में बदल सकता है। ऐसे ही एक छात्र की कहानी आज हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। 10वीं में उम्मीद से काफी कम अंक मिलने के बाद भी उसने हार नहीं मानी। उसने अपनी कमियों को पहचाना, पढ़ाई का तरीका बदला और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता रहा।

समय के साथ उसकी मेहनत रंग लाई और उसने देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर IIT बॉम्बे तक का सफर तय किया। उसकी यह कहानी साबित करती है कि सफलता अंकों से नहीं, बल्कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से मिलती है।

10वीं के नतीजे ने दिया बड़ा झटका

जैनेंद्रजीत ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंकों की उम्मीद की थी, लेकिन रिजल्ट उम्मीद से बिल्कुल अलग रहा। उसे कुल 54% अंक मिले। गणित में 41 और विज्ञान में 48 अंक आने से वह काफी निराश हुआ। रिजल्ट देखने के बाद उसे कुछ देर तक यकीन ही नहीं हुआ कि ये उसके ही नंबर हैं।

बीमारी बनी पढ़ाई में सबसे बड़ी रुकावट

बोर्ड परीक्षा से पहले जैनेंद्रजीत करीब 40 से 50 दिनों तक बेड रेस्ट पर रहा। लंबी बीमारी के कारण उसकी तैयारी प्रभावित हुई। वहीं उसके कई दोस्तों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, जिससे उसे अपनी कमियों का एहसास हुआ।

हार नहीं मानी, खुद को बदलने का लिया फैसला

निराश होने के बजाय उसने खुद से कहा, “यह मेरी असली पहचान नहीं है, मैं इससे बेहतर कर सकता हूं।” इसी सोच ने उसे आगे बढ़ने की ताकत दी। उसने तय किया कि अब बहाने नहीं, सिर्फ मेहनत ही उसकी पहचान बनेगी।

बदली पढ़ाई की पूरी रणनीति

11वीं में पहुंचने के बाद जैनेंद्रजीत ने पढ़ाई का तरीका पूरी तरह बदल दिया। उसने तय समय पर पढ़ाई शुरू की, सोशल मीडिया से दूरी बनाई और रोजाना करीब 10 घंटे पढ़ाई करने लगा। उसका मानना था कि सिर्फ लंबे समय तक पढ़ना काफी नहीं, बल्कि सही तरीके से पढ़ना ज्यादा जरूरी है।

क्लास से पहले ही समझ लेता था पूरा टॉपिक

उसने एक नई आदत अपनाई। क्लास में पढ़ाए जाने वाले विषय को पहले ही YouTube के जरिए समझ लेता था। इससे लेक्चर के दौरान कॉन्सेप्ट आसानी से समझ आते थे और पढ़ाई ज्यादा प्रभावी हो गई।

रोजाना बनाता था छोटे-छोटे लक्ष्य

बिना योजना के पढ़ाई करने के बजाय उसने हर दिन के छोटे-छोटे लक्ष्य तय किए। हर चैप्टर पूरा होने के बाद Previous Year Questions (PYQs) हल करता था। इससे परीक्षा का पैटर्न समझने और सवाल हल करने की क्षमता मजबूत हुई।

मेहनत ने बदली किस्मत

लगातार मेहनत और अनुशासन का नतीजा यह रहा कि जैनेंद्रजीत ने JEE Main 2023 में 99.98 पर्सेंटाइल हासिल किया। इसके बाद JEE Advanced में AIR 349 रैंक के साथ IIT बॉम्बे के प्रतिष्ठित कंप्यूटर साइंस प्रोग्राम में दाखिला मिला।

मेहनत हर चीज पर भारी पड़ती है’

अपनी सफलता पर जैनेंद्रजीत ने कहा, “अगर जिंदगी में कुछ बड़ा हासिल करना है तो बहाने नहीं, मेहनत करनी होगी। मेहनत हर चीज पर भारी पड़ती है।”

सोशल मीडिया पर मिली जमकर तारीफ

यूट्यूब पर अपनी कहानी साझा करने के बाद हजारों लोगों ने उसकी सराहना की। किसी ने लिखा, “Hard work pays off,” तो किसी ने उसकी हिम्मत और समर्पण को सलाम किया। कई छात्रों ने कहा कि उसकी कहानी उन्हें मुश्किल हालात में भी अपने लक्ष्य के लिए मेहनत करते रहने की प्रेरणा देती है।

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर साझा की गई यूजर-जनरेटेड सामग्री पर आधारित है। Moneycontrol ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।

मानसून वेडिंग में इन 7 स्मार्ट एक्सेसरीज के बिना अधूरी है हर दुल्हन की तैयारी!

MV Electrosystems IPO: ₹400-₹425 प्रति शेयर तय हुआ प्राइस बैंड, 30 जुलाई से लगा सकेंगे पैसे

MV इलेक्ट्रोसिस्टम्स ने अपने ₹290 करोड़ के IPO के लिए प्राइस बैंड तय कर दिया है। यह ₹400-425 प्रति शेयर रखा गया है। निवेशक 34 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते हैं। यह IPO 30 जुलाई को खुलने जा रहा है। इसमें 3 अगस्त तक पैसे लगाए जा सकेंगे। इश्यू में केवल नए शेयर जारी होंगे। IPO की क्लोजिंग के बाद अलॉटमेंट 4 अगस्त को फाइनल हो सकता है। कंपनी की लिस्टिंग NSE और BSE पर 6 अगस्त को होने की उम्मीद है।

MV इलेक्ट्रोसिस्टम्स रेलवे रोलिंग स्टॉक में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रिकल और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स इक्विपमेंट के डिजाइन, डेवलपमेंट, असेंबली और मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है। इनमें इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए IGBT-बेस्ड 3-फेज ड्राइव प्रोपल्शन इक्विपमेंट, रेलवे कोच और EMU के लिए स्विचगियर पैनल, केबल प्रोटेक्शन और मैनेजमेंट प्रोडक्ट्स, इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट्स, सिस्टम और सब-सिस्टम शामिल हैं।

कंपनी इंटीग्रेटेड डिजाइन, प्रोडक्शन और क्वालिटी-टेस्टिंग प्रोसेस के जरिए काम करती है। यह इनोवेशन, प्रिसिजन इंजीनियरिंग और क्लाइंट-सेंट्रिक सॉल्यूशंस पर जोर देती है। MV इलेक्ट्रोसिस्टम्स के प्रमोटर मोहित वोहरा, अमित धवन, सुमित धवन, राहुल धवन, सोनाली धवन, रामेंद्र प्रताप सिंह हैं। IPO में एंकर निवेशक 29 जुलाई को बोली लगा सकेंगे।

कंपनी की वित्तीय सेहत

MV Electrosystems का वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान रेवेन्यू 23 प्रतिशत घटकर 49.79 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 64.64 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी 12.63 करोड़ रुपये के घाटे में रही, जबकि ​एक साल पहले इसने 1.40 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी पर 49.89 करोड़ रुपये की उधारी थी।

अगस्त में एक दर्जन से ज्यादा मेनबोर्ड IPO! ₹25000 करोड़ जुटाने की होगी कोशिश; लिस्ट में Zepto, Shiprocket भी

MV Electrosystems कैसे करेगी IPO के पैसों का इस्तेमाल

IPO से होने वाली कमाई का इस्तेमाल लॉन्ग टर्म वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए, नए पावर इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट के लिए रिसर्च डिजाइन और डेवलपमेंट एक्टिविटीज में निवेश के लिए और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। IPO के लिए Sundae Capital Advisors Pvt.Ltd. बुक रनिंग लीड मैनेजर है। रजिस्ट्रार Kfin Technologies Ltd. है। पब्लिक इश्यू में 75 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Asian Market Today: एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार, कोस्पी 1% से ज्यादा लुढ़का, क्रूड में गिरावट

Asian Market Today: सोमवार को मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने और क्रूड की कीमतों में गिरावट से इन्वेस्टर्स का सेंटिमेंट अच्छा होने से एशियाई मार्केट मिला-जुला कारोबार कर रहे। निक्केई करीब 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 64,630.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.18 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.67 फीसदी गिरकर 43,361.21 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 25,072.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.28 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 3,835.82 के स्तर पर दिख रहा है।

क्रूड में गिरावट

ईरान के हमले रोकने की घोषणा के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई, बशर्ते US भी लगभग दो हफ़्ते के तेज़ संघर्ष के बाद दुश्मनी पर अपनी रोक बनाए रखे। इंटरनेशनल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 5% से ज़्यादा गिरकर लगभग $92 प्रति बैरल पर आ गया, जबकि US वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 5% गिरकर लगभग $85 प्रति बैरल पर आ गया।

वॉल स्ट्रीट

US स्टॉक फ्यूचर्स रविवार रात को चढ़े, जबकि वीकेंड में U.S. और ईरान के बीच दुश्मनी कम होने के बाद तेल की कीमतें गिर गईं। इन्वेस्टर्स अब अपना ध्यान इस बिज़ी हफ़्ते पर लगा रहे हैं जिसमें बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों की कमाई और फ़ेडरल रिज़र्व की मीटिंग शामिल है, जिससे अचानक पॉलिसी सिग्नल मिल सकते हैं।

डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज से जुड़े फ्यूचर्स में 244 पॉइंट्स या 0.5% की बढ़त हुई। S&P 500 फ्यूचर्स 0.6% बढ़े, जबकि नैस्डैक 100 फ्यूचर्स ने बेहतर परफ़ॉर्म किया, जो 1.2% बढ़ा।

US-ईरान युद्ध

ईरान पर 13 दिनों तक हमले करने के बाद, US ने शुक्रवार देर रात से और हमले करने से परहेज़ किया है, जिससे प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के अगले कदम को लेकर अंदाज़ा लगाया जा रहा है। इस बीच, ईरान की मिलिट्री ने कहा कि तेहरान ने जवाबी कार्रवाई रोक दी है।

हालांकि, यमन के ईरान सपोर्टेड हूथी विद्रोहियों ने शनिवार को दावा किया कि उन्होंने रेड सी पोर्ट शहरों जिज़ान और यानबू में सऊदी अरामको से जुड़ी फैसिलिटी को टारगेट किया है। इस दावे की पुष्टि न तो सऊदी अधिकारियों ने की है और न ही सरकारी तेल प्रोड्यूसर ने।

आज सोने का रेट

मिडिल ईस्ट में दुश्मनी रुकने के बाद सोमवार को सोने की कीमतें 1% से ज़्यादा चढ़ गईं, जिससे तेल की कीमतें कम हुईं, जिससे महंगाई और इंटरेस्ट रेट के लंबे समय तक ऊंचे रहने की संभावना को लेकर चिंता कम हुई।

स्पॉट गोल्ड 1.3% बढ़कर $4,103.99 प्रति औंस हो गया, जबकि अगस्त डिलीवरी के लिए US गोल्ड फ्यूचर्स 0.9% बढ़कर $4,106.10 प्रति औंस हो गया।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।