सोचा था ₹15000 में हो जाएगा लद्दाख में वर्ककेशन, 1 महीने में खर्च हो गए ₹96000, अब कपल ने बताया पूरा गणित

लद्दाख में पहाड़ों के बीच रहकर काम करना और साथ में घूमना बहुत ही यादगार पल होते है। अंजलि और नमन ने भी एक महीने तक लद्दाख में रहकर काम किया और वहां आसपास की कई जगहों को घूमकर देखा। दोनों ने अपने इस ट्रिप का पूरा खर्च भी शेयर किया है, जिससे पता चलता है कि ऐसी वर्ककेशन प्लान करने से पहले रहने, खाने और घूमने के खर्च का अंदाजा लगाना कितना जरूरी है।

लद्दाख घूमने में इतना हुआ खर्च

लद्दाख में रहने के दौरान कपल ने सिर्फ एक जगह रहकर काम नहीं किया, बल्कि आसपास की कई जगहों पर घूमने का भी प्लान बनाया। पूरी ट्रिप में उनके ट्रैवल पर करीब 30,000 रुपये खर्च हुए। इसमें मनाली से लेह जाने और लेह से दिल्ली लौटने की फ्लाइट का खर्च भी था। इस तरह उन्होंने काम के साथ लद्दाख घूमने का भी पूरा मजा लिया।

रहने की जगह का खर्च निकला उम्मीद से कही ज्यादा

अंजलि और नमन ने सोचा था कि लद्दाख में उन्हें 15,000 रुपये के आसपास कमरा मिल जाएगा। ज्यादा से ज्यादा 20,000 रुपये खर्च होने का अंदाजा था। लेकिन अच्छी जगह मिलने पर उन्हें महीने के कमरे के लिए करीब 30,000 रुपये देने पड़े। यानी रहने का खर्च उनकी उम्मीद से काफी ज्यादा रहा। रोज के हिसाब से देखें तो कमरे का खर्च करीब 1,000 रुपये लगा।

फूड और लोकल ट्रैवल का निकाला हिसाब

महीने भर की वर्ककेशन में खाने-पीने और घूमने-फिरने पर भी खर्च हुआ। कपल ने खाने के लिए करीब 9,000 रुपये खर्च किए। आसपास घूमने के लिए 2,100 रुपये में स्कूटर किराए पर लिया। साथ ही, होस्ट का स्कूटर फ्री में मिलने से कुछ पैसे बच गए। स्नैक्स और ग्रॉसरी पर 2,500 रुपये और बाहर खाने-पीने पर करीब 5,000 रुपये खर्च हुए।

सोशल मीडिया पर शेयर किया अपना एक्सपीरियंस

अंजलि और नमन डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं और ट्रैवल से जुड़े अपने एक्सपीरियंस सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। उन्होंने लद्दाख में बिताए समय के दौरान भी अपने फॉलोअर्स को बताया कि वहां रहना, काम करना और घूमना उनके लिए कैसा रहा। उनके वीडियो को लोगों ने पसंद किया और कई यूजर्स ने कमेंट करके उनके काम की जानकारी देने के लिए उनकी तारीफ भी की।

लद्दाख में बिताया यह एक्सपीरियंस दिखाता है कि वर्ककेशन सिर्फ घूमने का नाम नहीं है। किसी पहाड़ी जगह पर लंबे समय तक रहने का प्लान हो तो बजट के साथ रहने की सुविधा, लोकल ट्रांसपोर्ट और रोज की जरूरतों को भी ध्यान में रखना पड़ता है। अंजलि और नमन ने अपना खर्च शेयर करके लोगों को अपने इस एक्सपीरियंस के बारे में बताया है।

थाईलैंड और वियतनाम ही नहीं, ये अनोखा देश भी बना सकते हैं आपकी अगली ट्रिप यादगार!

दक्षिण-पूर्व एशिया घूमने का प्लान बनाते समय थाईलैंड लंबे समय से लोगों की पसंद रहा है। खूबसूरत समुद्र तट, नाइटलाइफ, शॉपिंग और कई तरह के टूरिस्ट स्पॉट की वजह से यहां हर साल बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। लेकिन अब ट्रैवलर्स की पसंद में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल रहा है और वियतनाम भी तेजी से लोगों की पसंद बनता जा रहा है।

वियतनाम की खास बात यह है कि यहां घूमने वालों को खूबसूरत प्राकृतिक नजारे, ऐतिहासिक जगहें, लोकल कल्चर और अलग तरह का ट्रैवल एक्सपीरियंस एक साथ मिल जाता है। साथ ही, बजट में यात्रा करने वालों के लिए भी यह देश काफी अट्रैक्टिव नजर आता है। यही वजह है कि कई ट्रैवलर अब अगली छुट्टी के लिए थाईलैंड के बजाय वियतनाम को चुनने के बारे में सोच रहे हैं।

थाईलैंड और वियतनाम की तुलना करने के तरीके:

1. कीमत और ट्रिप का खर्च

बजट की बात करें तो वियतनाम थाईलैंड के मुकाबले सस्ता ऑप्शन माना जाता है। होटल, लोकल खाना, टैक्सी और रोजकी छोटी जरूरतों पर यहां कम पैसे खर्च हो सकते हैं। बैकपैकिंग या कम बजट में घूमने वाले ट्रैवलर के लिए वियतनाम अट्रैक्टिव है। लेकिन भारत से जाने वाले ट्रैवलर का पूरा बजट सिर्फ वहां के खर्च पर डिपेंड नहीं करता। फ्लाइट, वीजा, होटल और घूमने वाली जगहों के टिकट को मिलाकर कुल खर्च देखना ज्यादा सही रहेगा।

2. घूमने की जगहों में किसका पलड़ा भारी?

डेस्टिनेशन के मामले में किसी एक देश को बेहतर कहना सही नहीं है, क्योंकि दोनों की अपनी अलग खासियत है। थाईलैंड खूबसूरत समुद्र तटों, द्वीपों, रिसॉर्ट्स और नाइटलाइफ के लिए जाना जाता है। बैंकॉक जैसे बड़े शहरों में शॉपिंग, मनोरंजन और घूमने के कई ऑप्शन मिलते हैं। दूसरी तरफ, वियतनाम में पहाड़, समुद्र, पुराने शहर, नदियां और ग्रामीण इलाकों का अलग एक्सपीरियंस मिलता है। हनोई, सापा, हा लॉन्ग बे और मेकांग डेल्टा जैसी जगहें उन लोगों को पसंद आ सकती हैं जो नेचर के साथ हिस्ट्री और लोकल कल्चर को भी करीब से देखना चाहते हैं।

3. खाने के मामले में कौन बेहतर?

खाने की पसंद पूरी तरह व्यक्ति पर डिपेंड करती है, क्योंकि दोनों देशों का खाना अपने-अपने तरीके से खास है। थाईलैंड में पैड थाई, टॉम यम, करी और कई तरह का स्ट्रीट फूड आसानी से मिल जाता है। वहीं वियतनाम का फो, बान्ह मी, बन चा और वियतनामी कॉफी काफी लोकप्रिय हैं। थाई खाना ज्यादा मसालेदार और तीखा होता है, जबकि वियतनामी खाने में ताजी सब्जियों, हर्ब्स और हल्के स्वाद का इस्तेमाल ज्यादा देखने को मिलता है। आप स्ट्रीट फूड ट्राय करना पसंद करते हैं, तो दोनों देशों में आपके लिए काफी कुछ नया हो सकता है।

4. इंफ्रास्ट्रक्चर और सेफ्टी

टूरिस्टों के लिए घूमने की फैसिलिटी के मामले में थाईलैंड को काफी एक्सपीरियंस हासिल है। बैंकॉक जैसे शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट, होटल, टैक्सी और टूरिस्ट सुविधाएं आसानी से मिल जाती हैं। वियतनाम में भी पिछले कुछ वर्षों में टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से बेहतर हुआ है, लेकिन कुछ जगहों पर ट्रैफिक और लोकल ट्रांसपोर्ट नए ट्रैवलर के लिए थोड़ा अलग एक्सपीरियंस हो सकता है। दोनों देशों में सड़क पार करते समय, बाइक वाले इलाकों में और भीड़भाड़ वाली जगहों पर सामान संभालकर रखना और सावधानी बरतना जरूरी है।

5. वीजा और इमिग्रेशन

फॉरेन ट्रिप की प्लानिंग में वीजा सबसे जरूरी चीजों में से एक है और इसके रूल समय के साथ बदलते रहते हैं। 2026 में भारतीय ट्रैवलर के लिए थाईलैंड की एंट्री व्यवस्था आसान रही है, जबकि वियतनाम जाने के लिए भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स को ई-वीजा की जरूरत पड़ती है। इसलिए टिकट बुक करने से पहले दोनों देशों की मौजूदा वीजा और एंट्री शर्तों को जरूर चेक कर लेना चाहिए।

दक्षिण-पूर्व एशिया में घूमने के लिए हर देश की अपनी अलग खासियत है। किसी को समुद्र तट और आइलैंड पसंद आ सकते हैं, तो किसी को इतिहास, संस्कृति, पहाड़ या मॉडर्न शहर ज्यादा अट्रैक्ट कर सकते हैं। इस पूरे रीजन में टूरिस्म को आसान, बेहतर और ज्यादा टिकाऊ बनाने पर भी लगातार काम हो रहा है। इसलिए किसी एक देश को हर ट्रैवलर के लिए सबसे बेहतर कहना सही नहीं होगा। आप पहली बार दक्षिण-पूर्व एशिया घूमने जा रहे हैं, तो अपने बजट, पसंद और ट्रैवल के मकसद के हिसाब से डेस्टिनेशन चुनना ज्यादा अच्छा रहेगा। सही जगह चुनकर आपकी छुट्टी को सिर्फ एक ट्रिप नहीं, बल्कि एक नया एक्सपीरियंस बना सकता है।

कपल्स के लिए है परफेक्ट गाइड, जन्मतिथि का ये सीक्रेट बताएगा कहां मनाएं हनीमून!

हनीमून (honeymoon) सिर्फ एक ट्रिप नहीं, बल्कि शादीशुदा जिंदगी (married life) की सबसे खास शुरुआत होती है। अगर आप चाहते हैं कि यह ट्रिप आपकी पसंद और व्यक्तित्व (personality) के मुताबिक हो, तो आपकी जन्मतिथि (date of birth) भी इसमें एक दिलचस्प भूमिका निभा सकती है। अंक ज्योतिष (numerology) के अनुसार, जन्म की तारीख आपके स्वभाव और पसंदीदा ट्रैवल स्टाइल बारे में कई बातें बताती है:

Birth Number 1 (जन्म अंक 1– धूप और बीच डेस्टिनेशन)

Hawaii Wallpapers - Top Free Hawaii Backgrounds - WallpaperAccess

आपकी जन्मतिथि 1, 10, 19 या 28 है, तो आपको खुला आसमान, समुद्र और धूप से भरी जगहें ज्यादा अट्रैक्ट कर सकती हैं। ऐसे लोग हनीमून (honeymoon) पर आराम करने के साथ-साथ खूबसूरत नजारों का आनंद लेना पसंद करते हैं। हवाई (Hawaii) या फ्रेंच पोलिनेशिया (French Polynesia) जैसी बीच डेस्टिनेशन आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं।

Birth Number 2 (जन्म अंक 2 – एकांत और सुकूनभरी जगहें)

California Beach Desktop Wallpapers - Top Free California Beach Desktop Backgrounds - WallpaperAccess

आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आपको भीड़-भाड़ से दूर शांत और निजी जगहें ज्यादा पसंद आ सकती हैं। जहां आप अपने पार्टनर के साथ बिना किसी रुकावट के क्वालिटी टाइम बिता सकें। लेक टाहो (कैलिफोर्निया), Lake Tahoe (California) और कैरेयेस (मेक्सिको), Careyes (Mexico) जैसे डेस्टिनेशन आपके लिए अच्छे माने जाते हैं।

Birth Number 3 (जन्म अंक 3 – संस्कृति और नई जगहों की खोज)

Kyoto Japan Wallpapers - Top Free Kyoto Japan Backgrounds - WallpaperAccess

आपकी जन्मतिथि 3, 12, 21 या 30 है, तो आपको नई संस्कृति, लोकल ट्रेडिशन और अलग एक्सपीरियंस वाली जगहें पसंद आ सकती हैं। ऐसा हनीमून आपके लिए सिर्फ घूमने का नहीं, बल्कि नई चीजें सीखने का भी मौका बन सकता है। बाली (Bali) और क्योटो (जापान), Kyoto (Japan) शानदार ऑप्शन हो सकते हैं।

Birth Number 4 (जन्म अंक 4 – रोमांच और अनोखी जगहें)

Norway Wallpapers - Top Free Norway Backgrounds - WallpaperAccess

आपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आपको अलग और एडवेंचर से भरपूर डेस्टिनेशन पसंद आ सकते हैं। ट्रेकिंग (trekking), ग्लेशियर (glaciers), ज्वालामुखी (volcanoes) और प्राकृतिक नजारों से भरी जगहें आपको रोमांचक एक्सपीरियंस दे सकती हैं। आइसलैंड (Iceland), नॉर्वे (Norway) या पैटागोनिया (चिली), Patagonia (Chile) आपके लिए यादगार हनीमून डेस्टिनेशन बन सकते हैं।

Birth Number 5 (जन्म अंक 5 – कई शहरों की ट्रिप )

HD wallpaper: eiffel tower paris autumn season france 1920x1080 Nature Seasons HD Art | WallpaperFlare

अगर आपकी जन्मतिथि 5, 14 या 23 है, तो आपको एक ही जगह रुकने के बजाय कई शहरों और देशों की ट्रिप करना पसंद आ सकता है। हर दिन नई जगह, नया खाना और नया एक्सपीरियंस आपके हनीमून को खास बना सकता है। पेरिस (Paris), इटली (Italy), स्पेन (Spain), ऑस्ट्रिया (Austria) और चेक रिपब्लिक (Czech Republic) जैसी जगहों का यूरोप टूर (European tour) शानदार रहेगा।

Birth Number 6 (जन्म अंक 6 – लग्जरी और रोमांटिक डेस्टिनेशन)

Page 2 | Costa rica beach Photos - Download Free High-Quality Pictures | Magnific (formerly Freepik)

अगर आपका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो आपको लग्जरी रिसॉर्ट (luxury resorts), स्पा (spa) और रोमांटिक माहौल वाली जगहें पसंद आ सकती हैं। खूबसूरत नजारे और आरामदायक ठहराव आपके हनीमून को यादगार बना सकते हैं। सैंटोरिनी (ग्रीस), Santorini (Greece) और कोस्टा रिका (Costa Rica) आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं।

Birth Number 7 (जन्म अंक 7 – आध्यात्मिक और शांत जगहें)

1920X1080 Riviera Maya Wallpapers - Top Free 1920X1080 Riviera Maya Backgrounds - WallpaperAccess

आपकी जन्मतिथि 7, 16 या 25 है, तो आपको ऐसी जगहें पसंद आ सकती हैं जहां प्रकृति, शांति और मानसिक सुकून मिले। योग, मेडिटेशन और प्राकृतिक माहौल वाला हनीमून (honeymoon) आपके लिए खास एक्सपीरियंस बन सकता है। माया रिवेरा (मेक्सिको), Riviera Maya (Mexico) और कैलिफोर्निया (California) के वेलनेस रिसॉर्ट अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं।

Birth Number 8 (जन्म अंक 8 – ऐतिहासिक और शाही डेस्टिनेशन)

4k wallpaper greece Images - Free Download on Magnific (formerly Freepik)

आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आपको इतिहास, विरासत और शानदार आर्किटेक्टर वाली जगहें पसंद आ सकती हैं। ऐसे डेस्टिनेशन रोमांस के साथ संस्कृति को भी करीब से जानने का मौका देते हैं। ग्रीस (Greece), इटली (Italy) और मिस्र (Egypt) आपके लिए शानदार हनीमून ऑप्शन हो सकते हैं।

Birth Number 9 (जन्म अंक 9 – सफारी और रोमांच)

Tanzania landscape Images - Free Download on Magnific (formerly Freepik)

आपकी जन्मतिथि 9, 18 या 27 है, तो आपको रोमांच और एडवेंचर से भरी जर्नी पसंद आ सकती हैं। जंगल सफारी (Jungle safari), पहाड़ और नई चुनौतियों से भरी जगहें आपके हनीमून को यादगार बना सकती हैं। केन्या (Kenya), तंजानिया (Tanzania), दक्षिण अफ्रीका (South Africa) और नेपाल (Nepal) आपके लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन हो सकते हैं।