थाईलैंड और वियतनाम ही नहीं, ये अनोखा देश भी बना सकते हैं आपकी अगली ट्रिप यादगार!

दक्षिण-पूर्व एशिया घूमने का प्लान बनाते समय थाईलैंड लंबे समय से लोगों की पसंद रहा है। खूबसूरत समुद्र तट, नाइटलाइफ, शॉपिंग और कई तरह के टूरिस्ट स्पॉट की वजह से यहां हर साल बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। लेकिन अब ट्रैवलर्स की पसंद में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल रहा है और वियतनाम भी तेजी से लोगों की पसंद बनता जा रहा है।

वियतनाम की खास बात यह है कि यहां घूमने वालों को खूबसूरत प्राकृतिक नजारे, ऐतिहासिक जगहें, लोकल कल्चर और अलग तरह का ट्रैवल एक्सपीरियंस एक साथ मिल जाता है। साथ ही, बजट में यात्रा करने वालों के लिए भी यह देश काफी अट्रैक्टिव नजर आता है। यही वजह है कि कई ट्रैवलर अब अगली छुट्टी के लिए थाईलैंड के बजाय वियतनाम को चुनने के बारे में सोच रहे हैं।

थाईलैंड और वियतनाम की तुलना करने के तरीके:

1. कीमत और ट्रिप का खर्च

बजट की बात करें तो वियतनाम थाईलैंड के मुकाबले सस्ता ऑप्शन माना जाता है। होटल, लोकल खाना, टैक्सी और रोजकी छोटी जरूरतों पर यहां कम पैसे खर्च हो सकते हैं। बैकपैकिंग या कम बजट में घूमने वाले ट्रैवलर के लिए वियतनाम अट्रैक्टिव है। लेकिन भारत से जाने वाले ट्रैवलर का पूरा बजट सिर्फ वहां के खर्च पर डिपेंड नहीं करता। फ्लाइट, वीजा, होटल और घूमने वाली जगहों के टिकट को मिलाकर कुल खर्च देखना ज्यादा सही रहेगा।

2. घूमने की जगहों में किसका पलड़ा भारी?

डेस्टिनेशन के मामले में किसी एक देश को बेहतर कहना सही नहीं है, क्योंकि दोनों की अपनी अलग खासियत है। थाईलैंड खूबसूरत समुद्र तटों, द्वीपों, रिसॉर्ट्स और नाइटलाइफ के लिए जाना जाता है। बैंकॉक जैसे बड़े शहरों में शॉपिंग, मनोरंजन और घूमने के कई ऑप्शन मिलते हैं। दूसरी तरफ, वियतनाम में पहाड़, समुद्र, पुराने शहर, नदियां और ग्रामीण इलाकों का अलग एक्सपीरियंस मिलता है। हनोई, सापा, हा लॉन्ग बे और मेकांग डेल्टा जैसी जगहें उन लोगों को पसंद आ सकती हैं जो नेचर के साथ हिस्ट्री और लोकल कल्चर को भी करीब से देखना चाहते हैं।

3. खाने के मामले में कौन बेहतर?

खाने की पसंद पूरी तरह व्यक्ति पर डिपेंड करती है, क्योंकि दोनों देशों का खाना अपने-अपने तरीके से खास है। थाईलैंड में पैड थाई, टॉम यम, करी और कई तरह का स्ट्रीट फूड आसानी से मिल जाता है। वहीं वियतनाम का फो, बान्ह मी, बन चा और वियतनामी कॉफी काफी लोकप्रिय हैं। थाई खाना ज्यादा मसालेदार और तीखा होता है, जबकि वियतनामी खाने में ताजी सब्जियों, हर्ब्स और हल्के स्वाद का इस्तेमाल ज्यादा देखने को मिलता है। आप स्ट्रीट फूड ट्राय करना पसंद करते हैं, तो दोनों देशों में आपके लिए काफी कुछ नया हो सकता है।

4. इंफ्रास्ट्रक्चर और सेफ्टी

टूरिस्टों के लिए घूमने की फैसिलिटी के मामले में थाईलैंड को काफी एक्सपीरियंस हासिल है। बैंकॉक जैसे शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट, होटल, टैक्सी और टूरिस्ट सुविधाएं आसानी से मिल जाती हैं। वियतनाम में भी पिछले कुछ वर्षों में टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से बेहतर हुआ है, लेकिन कुछ जगहों पर ट्रैफिक और लोकल ट्रांसपोर्ट नए ट्रैवलर के लिए थोड़ा अलग एक्सपीरियंस हो सकता है। दोनों देशों में सड़क पार करते समय, बाइक वाले इलाकों में और भीड़भाड़ वाली जगहों पर सामान संभालकर रखना और सावधानी बरतना जरूरी है।

5. वीजा और इमिग्रेशन

फॉरेन ट्रिप की प्लानिंग में वीजा सबसे जरूरी चीजों में से एक है और इसके रूल समय के साथ बदलते रहते हैं। 2026 में भारतीय ट्रैवलर के लिए थाईलैंड की एंट्री व्यवस्था आसान रही है, जबकि वियतनाम जाने के लिए भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स को ई-वीजा की जरूरत पड़ती है। इसलिए टिकट बुक करने से पहले दोनों देशों की मौजूदा वीजा और एंट्री शर्तों को जरूर चेक कर लेना चाहिए।

दक्षिण-पूर्व एशिया में घूमने के लिए हर देश की अपनी अलग खासियत है। किसी को समुद्र तट और आइलैंड पसंद आ सकते हैं, तो किसी को इतिहास, संस्कृति, पहाड़ या मॉडर्न शहर ज्यादा अट्रैक्ट कर सकते हैं। इस पूरे रीजन में टूरिस्म को आसान, बेहतर और ज्यादा टिकाऊ बनाने पर भी लगातार काम हो रहा है। इसलिए किसी एक देश को हर ट्रैवलर के लिए सबसे बेहतर कहना सही नहीं होगा। आप पहली बार दक्षिण-पूर्व एशिया घूमने जा रहे हैं, तो अपने बजट, पसंद और ट्रैवल के मकसद के हिसाब से डेस्टिनेशन चुनना ज्यादा अच्छा रहेगा। सही जगह चुनकर आपकी छुट्टी को सिर्फ एक ट्रिप नहीं, बल्कि एक नया एक्सपीरियंस बना सकता है।

अब बस में भी मिलेगा बिजनेस क्लास जैसा सफर, जानें केरल की प्रीमियम बस की खासियतें!

केरल (Kerala) सरकार की नई प्रीमियम बस इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस बस को खास तौर पर पैसेंजर को कम्फर्टेबल और बेहतर ट्रैवल देने के लिए तैयार किया गया है। बस के अंदर की फैसिलिटी और इसका प्रीमियम लुक लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसे देखकर कहा जा रहा है कि अब रोड ट्रैवल करने वालों को भी हवाई जहाज जैसा आराम और फैसिलिटीज मिल सकती है।

केरल स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (KSRTC) की यह बस लंबी दूरी के सफर को पहले से ज्यादा कम्फर्टेबल बनाने की कोशिश है। बस में पैसेंजर की फैसिलिटी का खास ध्यान रखा गया है, इसलिए आम बस ट्रिप के मुकाबले इसका एक्सपीरियंस काफी अलग नजर आता है। इसी वजह से इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से लोगों के बीच हॉट टॉपिक बन गया है।

एयरोप्लेन जैसा एक्सपीरियंस

केरल की नई प्रीमियम बस को पैसेंजर के आराम का ध्यान रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें कम्फर्टेबल लेदर सीटें लगी हैं और हर सीट पर अलग एंटरटेनमेंट स्क्रीन दी गई है। जर्नी में पैसेंजर स्क्रीन पर एंटरटेनमेंट कर सकते हैं। इसके अलावा बस में फ्री वाई-फाई और सीट के पास चार्जिंग पोर्ट की फैसिलिटी भी मिलती है। इससे पैसेंजर ट्रेवलिंग में अपने मोबाइल और दूसरे डिवाइस आसानी से चला और चार्ज कर सकते हैं। फैसिलिटी को एक ही बस में रखा गया है। यही वजह है कि इस सर्विस की तुलना एयरोप्लेन ट्रैवल से की जा रही है।

 

सफर के साथ स्वाद का मजा

इस बस में पैसेंजर की फैसिलिटी के लिए होस्टेस भी मौजूद रहती है। बस में होस्टेस पैसेंजर को गर्म ड्रिंक और शावरमा रोल जैसी खाने-पीने की चीजें देती हैं। इससे पैसेंजर को लॉन्ग जर्नी के दौरान खाने-पीने की फैसिलिटी बस में ही मिल जाती है। यह फैसिलिटी आम बस ट्रिप से इसे थोड़ा यूनिक और स्पेशल बनाती है। इस सुविधा से सफर थोड़ा ज्यादा कम्फर्टेबल और कनविनिएंट बन जाता है। बस में पैंट्री, कॉफी मेकर और मिनी फ्रिज जैसी फैसिलिटी भी दी गई हैं, जिससे इसे आम बस ट्रिप से अलग प्रीमियम एक्सपीरियंस मिलता है।

 

बस के अंदर ही वॉशरूम फैसिलिटी

लॉन्ग जर्नी में सबसे ज्यादा परेशानी वॉशरूम को लेकर होती है, लेकिन इस बस में इसका भी इंतजाम किया गया है। बस के अंदर ही वॉशरूम बनाया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर पैसेंजर को बस से नीचे उतरने की जरूरत नहीं होगी। बस का वॉशरूम भी साफ-सुथरा और ऑर्गनाइज होता है। यह फैसिलिटी खासतौर पर लॉन्ग डिस्टेंस ट्रैवल करने वाले पैसेंजर के लिए काफी काम की है। यही सुविधा इस बस को सामान्य लॉन्ग जर्नी की बसों से थोड़ा अलग बनाती है और लोगों को इसमें हवाई जहाज जैसा सफर महसूस हो रहा है।केरल (Kerala ) की यह नई प्रीमियम बस सड़क के सफर को ज्यादा कम्फर्टेबल बनाने की कोशिश है। तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) और कोच्चि (Ernakulam, Kochi)के बीच चलने वाली इस प्रीमियम बस का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में है। इस रूट का टिकट ₹671 बताया गया है। यह सर्विस 20 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी। इसे लेकर लोग सरकारी बस में मिलने वाली इन नई फैसिलिटी की तारीफ कर रहे हैं। बस में मिलने वाली मॉडर्न फैसिलिटी से पैसेंजर को लॉन्ग डिस्टेंस जर्नी में ज्यादा फैसिलिटी मिल सकती है।

आप भी घूमे दुनिया के 8 सबसे खूबसूरत आइलैंड, जिन्हें मिले हैं दुनिया के बेस्ट ट्रैवल अवॉर्ड!

दुनिया में कुछ आइलैंड ऐसे हैं, जहां की खूबसूरती देखकर हर ट्रैवलर इनकी और खींचा चला जाता है। साफ नीला समुद्र, सफेद रेत वाले बीच, हरे-भरे जंगल और अनोखी संस्कृति इन जगहों को खास बनाती है। इन आइलैंड्स को उनकी प्राकृतिक सुंदरता, बेहतरीन सुविधाओं और शानदार ट्रैवल एक्सपीरियंस के लिए दुनिया भर में पहचान मिली है। आइए जानते हैं दुनिया के उन खूबसूरत आइलैंड्स के बारे में, जहां घूमना जिंदगी का यादगार एक्सपीरियंस बन सकता है:

1. कोह समुई, थाईलैंड

Koh Samui Thailand Pictures | Download Free Images on Unsplash

कोह समुई थाईलैंड का एक खूबसूरत ट्रॉपिकल आइलैंड है, जो अपने सफेद रेत वाले समुद्र तटों, नारियल के पेड़ों और शानदार रिसॉर्ट्स के लिए पॉपुलर है। यहां चावेंग बीच, लामाई बीच, बिग बुद्धा टेंपल और एंग थोंग नेशनल मरीन पार्क जैसी जगहें घूमने लायक हैं। खाने में थाई करी, पैड थाई, टॉम यम सूप, मैंगो स्टिकी राइस और ताजा सी-फूड जरूर ट्राई करें। समुद्र में स्नॉर्कलिंग, डाइविंग और बोट ट्रिप जैसी एक्टिविटीज भी काफी पॉपुलर हैं। यहां पहुंचने के लिए बैंकॉक से फ्लाइट ली जा सकती है और आइलैंड पर घूमने के लिए टैक्सी, स्कूटर या कार किराए पर मिल जाती है। कोह समुई घूमने के लिए 4 से 6 दिन का समय अच्छा रहता है।

2. गैलापागोस आइलैंड्स, इक्वाडोर

गैलापागोस द्वीप समूह की सचेत यात्रा - सचेत अन्वेषक

गैलापागोस आइलैंड्स में विशाल कछुए, समुद्री इगुआना, सी लायन और दुर्लभ पक्षियों को करीब से देखने का मौका मिलता है। सांता क्रूज आइलैंड, इसाबेला आइलैंड, सैन क्रिस्टोबल और टोर्टुगा बे यहां के मेन अट्रैक्शन हैं। यहां पहुंचने के लिए इक्वाडोर के क्विटो या ग्वायाकिल शहर से फ्लाइट लेनी होती है और आइलैंड्स के बीच घूमने के लिए नाव या क्रूज का सहारा लिया जाता है। इस जगह को अच्छे से एक्सप्लोर करने के लिए 5 से 8 दिन का समय रखें। यहां ताजा सी-फूड, इक्वाडोरियन सेविचे, प्लांटेन डिश और लोकल फलों का स्वाद जरूर लें।

3. फुकेत, थाईलैंड

Phuket Thailand Images – Browse 245,106 Stock Photos, Vectors, and Video | Adobe Stock

फुकेत थाईलैंड का सबसे पॉपुलर आइलैंड डेस्टिनेशन है, जो खूबसूरत बीच, नाइटलाइफ और एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए जाना जाता है। यहां पटोंग बीच, फि-फि आइलैंड, बिग बुद्धा, फांग नगा बे और ओल्ड फुकेत टाउन घूम सकते हैं। समुद्र में स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग और वाटर स्पोर्ट्स का आनंद लेना यहां का खास अनुभव है। फुकेत इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कारण यहां पहुंचना आसान है और घूमने के लिए टैक्सी, बाइक और टूर सेवाएं उपलब्ध हैं। फुकेत घूमने के लिए 4 से 7 दिन का समय पर्याप्त है। खाने में थाई सी-फूड, पैड थाई, ग्रीन करी, थाई पैनकेक और नारियल से बने डेजर्ट काफी पॉपुलर हैं।

4. सेशेल्स, अफ्रीका

This Island Beach Is Said to Be One of the Most Photographed on Earth

सेशेल्स हिंद महासागर में खूबसूरत आइलैंड ग्रुप है, जो क्रिस्टल क्लियर पानी और सफेद रेत के लिए पॉपुलर है। यहां माहे आइलैंड, प्रालिन आइलैंड, ला डिग्यू आइलैंड, एंस सोर्स डी’आर्जेंट बीच और वैली डी माई नेचर रिजर्व घूम सकते हैं। यहां पहुंचने के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट अवेलेबल हैं और आइलैंड्स के बीच फेरी, टैक्सी या घरेलू फ्लाइट से ट्रैवलिंग की जा सकती है। सेशेल्स घूमने के लिए 5 से 7 दिन का समय अच्छा रहता है। यहां जब भी जाने का मौका मिले क्रियोल खाना, ग्रिल्ड फिश, ऑक्टोपस करी, नारियल बेस्ड डिश और ताजे फल जरूर चखें।

5. ज़ांज़ीबार, तंजानिया

Zanzibar Island, nature, water, island, ocean, HD wallpaper | Peakpx

ज़ांज़ीबार अफ्रीका का खूबसूरत आइलैंड है, जो अपने नीले समुद्र और मसालों के लिए पॉपुलर है। यहां स्टोन टाउन, नुंगवी बीच, प्रिजन आइलैंड, जोजानी फॉरेस्ट और मसाला फार्म प्रदेखने लायक जगह हैं। यहां पहुंचने के लिए तंजानिया के दार एस सलाम या अन्य शहरों से फ्लाइट ली जा सकती है। आइलैंड पर घूमने के लिए टैक्सी और टूर सेवाएं आसानी से मिल जाती हैं। ज़ांज़ीबार घूमने के लिए 4 से 6 दिन का समय ठीक है। यहां ज़ांज़ीबारी पिज्जा, सी-फूड, बिरयानी, मसालेदार करी और ताजे ट्रॉपिकल फल काफी पॉपुलर हैं।

6. डोमिनिकन आइलैंड, कैरेबियन

Island [3840x2160] : r/wallpaper

डोमिनिकन को “नेचर आइलैंड” कहा जाता है क्योंकि यहां घने जंगल, झरने, पहाड़ और प्राकृतिक हॉट स्प्रिंग्स देखने को मिलते हैं। यहां बॉइलिंग लेक, मॉर्ने ट्रॉइस पिटोंस नेशनल पार्क, टिटो गॉर्ज, एमराल्ड पूल और वेटुकुबुली ट्रेल घूम सकते हैं। यहां क्रियोल खाना, ताजा सी-फूड, ट्रॉपिकल फल और स्थानीय व्यंजन जरूर ट्राई करें। यहां पहुंचने के लिए कैरिबियन के अन्य शहरों से फ्लाइट या फेरी ली जा सकती है और घूमने के लिए कार व टैक्सी अवेलेबल हैं। डोमिनिकन घूमने के लिए 5 से 7 दिन का समय अच्छा रहेगा।

7. स्काई और हेब्राइड्स, स्कॉटलैंड

Staffa and Fingal's Cave | Boat Trip and Tour of this Spectacular Island | Scotland Trip Day 3

स्कॉटलैंड के स्काई और हेब्राइड्स आइलैंड्स अपनी जंगली ब्यूटी के लिए पॉपुलर हैं। यहां ओल्ड मैन ऑफ स्टोर, फेयरी पूल्स, डनवेगन कैसल और क्विराइंग जैसी जगहें घूमने लायक हैं। यहां पहुंचने के लिए एडिनबर्ग या ग्लासगो से ट्रेन, बस या कार का उपयोग किया जा सकता है। आइलैंड को अच्छे से देखने के लिए 5 से 8 दिन का समय रखें और घूमने के लिए कार सबसे सुविधाजनक विकल्प है। यहां स्कॉटिश सैल्मन, हागिस, सी-फूड, चीज और लोकल व्हिस्की काफी पॉपुलर हैं।

8. मदेरा, पुर्तगाल

70,800+ Madeira Portugal Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images - iStock | Amsterdam, Finland, Iceland

मदेरा अटलांटिक महासागर में स्थित एक खूबसूरत आइलैंड है, यहां फंचल शहर, पिको दो एरिएरो पर्वत, लेवाडा ट्रेल्स, काबो गिराओ स्काईवॉक और नेचुरल पूल घूम सकते हैं। खाने में एस्पेटाडा, ब्लैक स्कैबर्ड फिश, पेस्टल डी नाटा, स्थानीय वाइन और ताजा समुद्री भोजन जरूर चखें। यहां पहुंचने के लिए पुर्तगाल के लिस्बन शहर से फ्लाइट ली जा सकती है। आइलैंड पर घूमने के लिए कार किराए पर लेना सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है। मदेरा घूमने के लिए 4 से 7 दिन का समय काफी है।

दुनिया के ये खूबसूरत आइलैंड पर घूमना सिर्फ एक ट्रिप नहीं, बल्कि वहां के नए एक्सपीरियंस लेना और खाने का टेस्ट जानने का मौका होता है। अगर आप अपनी अगली छुट्टियों को खास बनाना चाहते हैं, तो ये आइलैंड आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल होने चाहिए।

बादलों के बीच उड़ने का लेना हो मजा, तो इन 7 पैराग्लाइडिंग स्पॉट्स को जरूर करें एक्सप्लोर!

पैराग्लाइडिंग के लिए दुनिया की इन शानदार जगहों पर उड़ान भरना किसी सपने से कम नहीं है। यहां आसमान से दिखने वाले पहाड़, समुद्र, झीलें और खूबसूरत घाटियां आपको नेचर का एक अनोखा नजारा दिखाती हैं। अगर आप भी एडवेंचर के साथ घूमने और नई जगहों को अलग अंदाज में एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो इन डेस्टिनेशन के बारे में जरूर जानें:

1. गुदौरी, जॉर्जिया

Super short paragliding flight in Georgia (summer season)

जॉर्जिया का गुदौरी कॉकस पर्वतों के बीच स्थित एक खूबसूरत पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशन है। यहां उड़ान भरते समय बर्फ से ढके पहाड़ों, हरी घाटियों और प्राकृतिक नजारों का शानदार एक्सपीरियंस मिलता है। पैराग्लाइडिंग के अलावा यहां रूस-जॉर्जिया फ्रेंडशिप मॉन्यूमेंट, काज़बेगी और गेर्गेती ट्रिनिटी चर्च जैसी जगहें घूम सकते हैं। गुदौरी घूमने के लिए 3 से 4 दिन का समय मिलता है। यहां पहुंचने के लिए राजधानी टिब्लिसी से टैक्सी, बस या टूर पैकेज लिया जा सकता है। खाने में जॉर्जियन खाचापुरी, खिंकाली, लोबियो और स्थानीय वाइन जरूर ट्राई करनी चाहिए।

2. माउई, USA

Paragliding over Mountains, sport, nature, mountains, paraglider, HD wallpaper | Peakpx

अमेरिका के हवाई आइलैंड में माउई समुद्र, पहाड़ और ज्वालामुखी लैंडस्केप के कारण पैराग्लाइडिंग के लिए बेहद खास जगह है। यहां पैराग्लाइडिंग करते समय प्रशांत महासागर और खूबसूरत तटीय इलाकों का शानदार नजारा दिखाई देता है। माउई में हालेआकाला नेशनल पार्क, रोड टू हाना, वैलिया बीच और मोलोकिनी क्रेटर जैसी जगहें घूमने लायक हैं। खाने में हवाईयन पोके बाउल, कलुआ पोर्क, ताजा सी-फूड और हवाईयन कॉफी काफी पॉपुलर हैं।इस जगह को अच्छी तरह देखने के लिए 5 से 7 दिन का समय रखें। यहां घूमने के लिए कार किराए पर लेना सबसे माउंटेन रहता है।

3. बीर बिलिंग, भारत

पैराग्लाइडिंग के लिए हिमाचल के बीड़ बिलिंग से बढ़िया नहीं है कोई जगह, यहां के बारे में सबकुछ जानें - Bir Billing Is The Best Paragliding Place Of India At Himachal Pradesh -

हिमाचल प्रदेश का बीर बिलिंग भारत की सबसे फेमस पैराग्लाइडिंग जगहों में से एक है और इसे भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी भी कहा जाता है। यहां धौलाधार मलौण्टाइन रेंज, हरी घाटियां और छोटे गांवों का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। पैराग्लाइडिंग के अलावा यहां बीर मोनेस्ट्री, चोकलिंग मोनेस्ट्री, पालपुंग शेराब्लिंग मठ और बरोट वैली घूम सकते हैं। यहां घूमने के लिए 3 से 5 दिन काफी हैं। दिल्ली या चंडीगढ़ से बस, ट्रेन और टैक्सी के जरिए पहुंचा जा सकता है। यहां तिब्बती मोमोज, थुकपा, हिमाचली धाम, मैगी और स्थानीय चाय जरूर चखें।

4. पोखरा, नेपाल

Pokhara Nepal Images – Browse 12,524 Stock Photos, Vectors, and Video | Adobe Stock

नेपाल का पोखरा हिमालय, झीलों और पहाड़ों के खूबसूरत मेल के कारण दुनिया की लोकप्रिय पैराग्लाइडिंग जगहों में शामिल है। यहां सारंगकोट से पैराग्लाइडिंग करते समय अन्नपूर्णा माउंटेन और फेवा झील का शानदार व्यू दिखाई देता है। खाने में नेपाली थाली, मोमो, थुकपा और सेल रोटी काफी फेमस हैं। पोखरा में फेवा झील, डेविस फॉल, वर्ल्ड पीस पैगोडा और इंटरनेशनल माउंटेन म्यूजियम घूम सकते हैं। यहां के लिए 4 से 5 दिन का समय अच्छा रहता है। काठमांडू से बस या फ्लाइट द्वारा पहुंच सकते हैं और शहर में टैक्सी, बाइक या पैदल घूम सकते हैं।

5. शैमोनिक्स, फ्रांस

Paragliding in Mountains, nature, sky, mountains, paraglider, HD wallpaper | Peakpx

फ्रांस का शैमोनिक्स आल्प्स पर्वतों के बीच बसा एक शानदार एडवेंचर डेस्टिनेशन है। यहां पैराग्लाइडिंग करते समय मों ब्लांक पर्वत, ग्लेशियर और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। यहां मों ब्लांक, ऐगुई दु मिदी केबल कार और मेर दे ग्लास ग्लेशियर जैसी जगहें घूम सकते हैं। इस क्षेत्र को देखने के लिए 4 से 6 दिन का समय रखें। जिनेवा से ट्रेन या बस द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। खाने में फ्रेंच चीज, फोंड्यू, रैकलेट, क्रेप्स और फ्रेंच पेस्ट्री का स्वाद जरूर लें।

6. ओलुडेनिज़, तुर्की

Paragliding in Austria, Austria, valley, mountains, paraglider, HD wallpaper | Peakpx

तुर्की का ओलुडेनिज़ समुद्र के ऊपर पैराग्लाइडिंग के लिए दुनिया भर में पॉपुलर है। यहां बाबादाग पर्वत से पैराग्लाइडिंग करते समय नीले समुद्र, सफेद समुद्र तट और खूबसूरत खाड़ी का नजारा देखने को मिलता है। यहां ब्लू लगून, बटरफ्लाई वैली, कयाकॉय गांव और बाबादाग पर्वत घूम सकते हैं। इस जगह को देखने के लिए 3 से 5 दिन ठीक हैं। दलामान एयरपोर्ट से टैक्सी या बस द्वारा पहुंच सकते हैं। यहां तुर्किश कबाब, बकलावा, गोजलेमे, मेजे प्लेटर और तुर्किश चाय काफी पॉपुलर हैं।

7. इंटरलाकेन, स्विट्ज़रलैंड

260+ Paragliding Interlaken Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images - iStock | Rafting indonesia

स्विट्ज़रलैंड का इंटरलाकेन झीलों और आल्प्स पर्वतों के बीच बसा एक खूबसूरत शहर है। यहां पैराग्लाइडिंग के दौरान बर्फ से ढकी चोटियां, हरी घाटियां और नीली झीलों का शानदार व्यू मिलता है। यहां जुंगफ्राउयोख, लेक थून, लेक ब्रीएंज, हार्डर कुल्म और ग्रिंडेलवाल्ड घूमने लायक जगहें हैं। इंटरलाकेन के लिए 4 से 6 दिन का समय अच्छा रहेगा। स्विट्ज़रलैंड की ट्रेन व्यवस्था से यहां घूमना आसान है। खाने में स्विस फोंड्यू, रैकलेट, रोस्ती और स्विस चॉकलेट जरूर खाएं।

8. क्वीन्सटाउन, न्यूज़ीलैंड

Tandem Paragliding Experience in Interlaken - Klook

 

न्यूज़ीलैंड का क्वीन्सटाउन एडवेंचर लवर के लिए दुनिया की बेहतरीन जगहों में से एक है। यहां पैराग्लाइडिंग के दौरान पहाड़ों, झीलों और खूबसूरत घाटियों का शानदार नजारा दिखाई देता है। यहां लेक वाकाटिपु, बॉब्स पीक, मिलफोर्ड साउंड और ग्लेनॉर्की घूम सकते हैं। यहां खाने में न्यूजीलैंड लैम्ब, मीट पाई, सी-फूड और लोकल हनी काफी पॉपुलर हैं। क्वीन्सटाउन को अच्छे से देखने के लिए 5 से 7 दिन रखें। यहां कार किराए पर लेकर घूमना सबसे अच्छा ऑप्शन है।

9. वैले डे ब्रावो, मेक्सिको

Valle Tours — Cloudsurf Paragliding

मेक्सिको का वैले डे ब्रावो पहाड़ियों, जंगलों और झील से घिरा हुआ खूबसूरत पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशन है। यहां पैराग्लाइडिंग के दौरान झील और हरियाली का शानदार दृश्य देखने को मिलता है। यहां लेक एवांडारो, मॉनार्क बटरफ्लाई रिजर्व और पुराने शहर की गलियां घूम सकते हैं। यहां घूमने के लिए 2 से 4 दिन पर्याप्त हैं। मेक्सिको सिटी से बस या कार द्वारा पहुंचा जा सकता है। आप जब भी यहां जाये खाने में टैकोस, तमालेस, एनचिलाडास और मैक्सिकन कॉफी जरूर ट्राई करें।

10. मिराफ्लोरेस, पेरू

पैराग्लाइडर पायलटों के लिए वैले डे ब्रावो | क्रॉस कंट्री मैगज़ीन

पेरू के लीमा शहर का मिराफ्लोरेस समुद्र किनारे पैराग्लाइडिंग के लिए पॉपुलर है। यहां पहाड़ों की जगह समुद्र के ऊपर उड़ने का अनोखा एक्सपीरियंस मिलता है, जहां प्रशांत महासागर और शहर का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। यहां मालेकॉन बोर्डवॉक, लव पार्क, लार्को म्यूजियम और पार्के केनेडी घूम सकते हैं। इस जगह के लिए 2 से 3 दिन काफी हैं। यहां जाने का जब भी आपको मौका मिले खाने में पेरूवियन सेविचे, लोमो साल्टाडो, एंटीचूकोस और पिस्को सॉर जरूर चखें।

इन सभी पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशन पर रोमांच के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता, लोकल संस्कृति और स्वादिष्ट खाने का एक्सपीरियंस मिलता है। अगर आप पहली बार पैराग्लाइडिंग करना चाहते या फिर एक्सपेरिएंस्ड एडवेंचर लवर हो सभी के लिए जगहें शानदार एक्सपीरियंस देती हैं।

प्राइवेट जेट…लग्जरी स्टे, सेंट बार्ट्स से कोस्टा रिका की हनीमून ट्रिप पर कपल ने खर्च किए 1.5 करोड़

हनीमून अक्सर शादी के बाद कपल की पहली बड़ी ट्रिप होती है। कुछ लोगों के लिए, इसका मतलब है बीच पर शांति से समय बिताना। दूसरों के लिए, यह सपनों की जगहों पर घूमने का मौका होता है। लेकिन जब पैसे की कोई कमी न हो, तो हनीमून कितना शानदार हो सकता है? एक कपल के लिए, इसका मतलब था लगभग 1.5 करोड़ रुपये खर्च करके एक ऐसी यात्रा करना जिसमें प्राइवेट जेट, कैरेबियन द्वीप, रेनफॉरेस्ट रिट्रीट और तीन देशों में फैले लग्ज़री रिसॉर्ट शामिल थे।

इस शानदार ट्रिप की जानकारी हाल ही में ‘अ ट्रैवल डुएट’ (A Travel Duet) की सीनियर लीड – बिजनेस एक्सीलेंस, अनेरी शाह ने दी। यह कंपनी लग्जरी एक्सपीरियंस-बेस्ड ट्रैवल और हनीमून प्लानिंग का काम करती है। ‘वेडमीगुड’ (WedMeGood) से बात करते हुए, शाह ने उस यात्रा का पूरा प्लान बताया, जिसे उन्होंने अपनी टीम द्वारा अब तक प्लान किया गया सबसे महंगा हनीमून कहा।

कपल की यात्रा सेंट बार्ट्स से शुरू हुई, जो कैरेबियन का एक ऐसा द्वीप है, जो अपने लग्ज़री रिसॉर्ट, बीच, यॉट और सेलिब्रिटी मेहमानों के लिए जाना जाता है। हनीमून के लिए सिर्फ़ एक जगह चुनने के बजाय, कपल के लिए ऐसा प्लान बनाया गया था जिसमें कई तरह के अनुभव मिलें – जैसे कि द्वीप का जीवंत माहौल और साथ ही शांतिपूर्ण जगहें।

ट्रिप की जानकारी देते हुए शाह ने कहा, “सबसे महंगे हनीमून का खर्च लगभग $150,000 था, जो भारतीय रुपयों में करीब 1.5 करोड़ रुपये है। यह कपल कैरिबियन के बेहद शानदार और खास पार्टी आइलैंड, सेंट बार्ट्स गया था। उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत मशहूर ‘ईडन रॉक’ में रुककर की, जहां अक्सर एक साल पहले ही बुकिंग करानी पड़ती है।”

भले ही सेंट बार्ट्स एक छोटा सा आइलैंड हो, लेकिन इसने कैरिबियन की सबसे खास जगहों में से एक के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। यह आइलैंड अपने लग्ज़री बुटीक, बेहतरीन डाइनिंग रेस्टोरेंट, बीच क्लब और सुपर-यॉट से भरे मरीना के लिए जाना जाता है।

इस आइलैंड पर आने वाले लोगों के बारे में बताते हुए शाह ने कहा, “सोचिए, मैक्स वेरस्टैपेन (डच F1 ड्राइवर) की यॉट (बड़ी नाव) वहां खड़ी है। यहां ऐसे ही लोग आते हैं। सर्दियों में यह जगह कैरिबियन का ‘सेंट ट्रोपेज़’ बन जाती है।”

सेंट बार्ट्स में समय बिताने के बाद, यह कपल अपनी अगली डेस्टिनेशन, टर्क्स एंड कैकोस के लिए रवाना हुआ। यह बदलाव एक अलग अनुभव के लिए किया गया था। जहां सेंट बार्ट्स में ज़्यादा लोगों से मिलने-जुलने वाला और जोश भरा माहौल था, वहीं टर्क्स एंड कैकोस में शांति, बीच, आराम और प्राइवेसी वाला माहौल मिला।

शाह ने बताया, “इसके बाद, कपल प्राइवेट जेट से टर्क्स एंड कैकोस गया। यानी, आप पहले पार्टी वाले आइलैंड पर जाते हैं, फिर एक आरामदायक और शांत आइलैंड पर जाते हैं, जहां वे ‘अमान्यारा’ में रुके। उसके बाद, वे प्राइवेट जेट से कोस्टा रिका गए।”

यह कपल एक लग्ज़री रिज़ॉर्ट में रुका जो अपने प्राइवेट विला, प्राकृतिक माहौल और खास अनुभवों के लिए जाना जाता है। इस स्टे ने हनीमून की रफ़्तार को थोड़ा धीमा कर दिया, जिससे कपल को अपनी जर्नी के अगले हिस्से पर जाने से पहले आराम करने का मौका मिला।

हनीमून के अगले पड़ाव में कपल कैरिबियन से दूर कोस्टा रिका के जंगलों और पहाड़ों के बीच पहुंचा। अलग-अलग आइलैंड घूमने के बाद, कपल ने बिल्कुल अलग तरह के नज़ारों का अनुभव करने के लिए प्राइवेट जेट से यात्रा की। वे ‘हसिंडा अल्टाग्रेसिया’ में रुके, जो प्रकृति से घिरा एक लग्ज़री रिट्रीट है।

भव्यता और दिखावे पर केंद्रित पारंपरिक लक्जरी होटलों के विपरीत, हैसिएंडा अल्टाग्रासिया वह है जिसे आजकल कई यात्री “शांत विलासिता” कहते हैं। शाह के अनुसार, यह एक विशिष्ट लक्जरी ब्रांड है जो व्यापक दर्शकों के बीच अपेक्षाकृत अज्ञात है, लेकिन भीड़-भाड़ वाले स्थलों से दूर विशेष अनुभवों की तलाश करने वाले यात्रियों के बीच लोकप्रिय है।

द्वीपों और वर्षावनों की सैर के बाद, कपल का अंतिम स्टे मियामी था। मियामी में रुकने के साथ ही उनकी यात्रा पूरी हुई, जिसमें तीन अलग-अलग प्रकार की यात्राएं शामिल थीं – कैरेबियन समुद्र तट और लक्जरी रिसॉर्ट से लेकर वर्षावन व्यू और सिटी लाइफ तक।