इन पहाड़ों में मिलेगा ऐसा सुकून, शिमला-मसूरी की भीड़ भी भूल जाएंगे!

उत्तर भारत के पहाड़ों में छुट्टियां बिताने का नाम आते ही सबसे पहले शिमला, मसूरी और नैनीताल जैसी जगहों का ख्याल आता है। इन जगहों की खूबसूरती देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। लेकिन छुट्टियों के समय यहां बढ़ती भीड़, ट्रैफिक और महंगे होटल कई बार सफर का मजा थोड़ा कम कर देते हैं। ऐसे में यदि आप शोर-शराबे से दूर किसी शांत पहाड़ी जगह पर कुछ दिन सुकून से बिताना चाहते हैं, तो कुछ कम मशहूर जगहों की ट्रिप कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई ऐसे छोटे-छोटे पहाड़ी ठिकाने हैं, जहां प्रकृति की खूबसूरती के साथ आपको शांत माहौल भी मिलेगा। यहां देवदार और चीड़ के जंगल, ठंडी हवा, पहाड़ों के सुंदर नजारे और आराम से समय बिताने का मौका मिलता है।

kasolrr

 

 

शोजा, हिमाचल प्रदेश

जिभी के पास बसा शोजा एक शांत और खूबसूरत पहाड़ी गांव है। यहां चारों तरफ घने जंगल, लकड़ी के बने घर और सुंदर पहाड़ी रास्ते देखने को मिलते हैं। यहां बड़े टूरिस्ट सेंटर जैसी भीड़ नहीं होती, इसलिए आप आराम से घूमने का मजा ले सकते हैं। शोजा में रहकर आप शांत माहौल का मजा ले सकते हैं और साथ ही जिभी के कैफे व आसपास की मशहूर जगहों पर भी घूम सकते हैं।

 

 

 

मशोबरा, हिमाचल प्रदेश

शिमला से करीब 11 किलोमीटर दूर मशोबरा उन लोगों के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है, जो शिमला के पास रहकर भी भीड़ से बचना चाहते हैं। यहां देवदार और चीड़ के पेड़ों से घिरे रास्ते और शांत माहौल आपको काफी सुकून देंगे। यहां पुराने समय की खूबसूरत बिल्डिंग और आरामदायक रहने की जगहें भी मिलती हैं। पहाड़ों में शांति से समय बिताने के लिए मशोबरा एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

 

 

 

पंगोट, उत्तराखंड

नैनीताल से करीब 15 किलोमीटर दूर पंगोट एक छोटा और शांत पहाड़ी गांव है। यहां आपको भीड़भाड़ वाले मार्केट की जगह हरे-भरे जंगल और पहाड़ों के सुंदर नजारे देखने को मिलेंगे। यह जगह पक्षी देखने के शौकीन लोगों को पसंद आती है। यहां जंगल की पगडंडियों पर घूमने, पहाड़ों को देखने और शांत होमस्टे में रहने का अलग ही एक्सपीरियंस मिलता है। प्रकृति के करीब कुछ दिन बिताने के लिए पंगोट अच्छा डेस्टिनेशन है।

लैंडोर, उत्तराखंड

मसूरी से करीब 5 किलोमीटर दूर लैंडोर एक शांत और खूबसूरत जगह है। यहां पुराने घर, चीड़ के पेड़ों से घिरी सड़कें और पहाड़ों के सुंदर नजारे देखने को मिलते हैं। यहां छोटे कैफे और शांत घूमने की जगहें भी हैं। यदि आप मसूरी घूमना चाहते हैं, लेकिन वहां की ज्यादा भीड़ से बचना चाहते हैं, तो लैंडोर में ठहरना बेहतर साबित हो सकता है।

 

 

 

कनाताल, उत्तराखंड

मसूरी और धनौल्टी के पास कनाताल एक शांत पहाड़ी जगह है। यहां चारों तरफ हरियाली, जंगल और सेब के पेड़ दिखाई देते हैं। मौसम साफ होने पर दूर से हिमालय की बर्फीली चोटियों के नजारे भी देखे जा सकते हैं। यहां आप ट्रेकिंग कर सकते हैं, नेचर के बीच घूम सकते हैं या बस शांत माहौल में आराम कर सकते हैं। मसूरी और धनौल्टी की भीड़ से दूर कुछ दिन बिताने के लिए कनाताल अच्छा ऑप्शन है।

 

 

 

एक ट्रिप में दो तरह का मजा

इन शांत पहाड़ी जगहों की सबसे अच्छी बात यह है कि ये कई मशहूर हिल स्टेशनों के पास ही हैं। इसलिए आपको घूमने के लिए किसी एक को चुनने की जरूरत नहीं है। दिन में आप शिमला, मसूरी, नैनीताल या जिभी जैसी पॉपुलर डेस्टिनेशन की सैर कर सकते हैं और शाम को भीड़ से दूर अपने शांत डेस्टिनेशन पर लौट सकते हैं। इस तरह एक ही ट्रिप में आपको मशहूर जगहों और पहाड़ों का सुकून एक साथ मिल जाता है।

आप भी घूमे दुनिया के 8 सबसे खूबसूरत आइलैंड, जिन्हें मिले हैं दुनिया के बेस्ट ट्रैवल अवॉर्ड!

दुनिया में कुछ आइलैंड ऐसे हैं, जहां की खूबसूरती देखकर हर ट्रैवलर इनकी और खींचा चला जाता है। साफ नीला समुद्र, सफेद रेत वाले बीच, हरे-भरे जंगल और अनोखी संस्कृति इन जगहों को खास बनाती है। इन आइलैंड्स को उनकी प्राकृतिक सुंदरता, बेहतरीन सुविधाओं और शानदार ट्रैवल एक्सपीरियंस के लिए दुनिया भर में पहचान मिली है। आइए जानते हैं दुनिया के उन खूबसूरत आइलैंड्स के बारे में, जहां घूमना जिंदगी का यादगार एक्सपीरियंस बन सकता है:

1. कोह समुई, थाईलैंड

Koh Samui Thailand Pictures | Download Free Images on Unsplash

कोह समुई थाईलैंड का एक खूबसूरत ट्रॉपिकल आइलैंड है, जो अपने सफेद रेत वाले समुद्र तटों, नारियल के पेड़ों और शानदार रिसॉर्ट्स के लिए पॉपुलर है। यहां चावेंग बीच, लामाई बीच, बिग बुद्धा टेंपल और एंग थोंग नेशनल मरीन पार्क जैसी जगहें घूमने लायक हैं। खाने में थाई करी, पैड थाई, टॉम यम सूप, मैंगो स्टिकी राइस और ताजा सी-फूड जरूर ट्राई करें। समुद्र में स्नॉर्कलिंग, डाइविंग और बोट ट्रिप जैसी एक्टिविटीज भी काफी पॉपुलर हैं। यहां पहुंचने के लिए बैंकॉक से फ्लाइट ली जा सकती है और आइलैंड पर घूमने के लिए टैक्सी, स्कूटर या कार किराए पर मिल जाती है। कोह समुई घूमने के लिए 4 से 6 दिन का समय अच्छा रहता है।

2. गैलापागोस आइलैंड्स, इक्वाडोर

गैलापागोस द्वीप समूह की सचेत यात्रा - सचेत अन्वेषक

गैलापागोस आइलैंड्स में विशाल कछुए, समुद्री इगुआना, सी लायन और दुर्लभ पक्षियों को करीब से देखने का मौका मिलता है। सांता क्रूज आइलैंड, इसाबेला आइलैंड, सैन क्रिस्टोबल और टोर्टुगा बे यहां के मेन अट्रैक्शन हैं। यहां पहुंचने के लिए इक्वाडोर के क्विटो या ग्वायाकिल शहर से फ्लाइट लेनी होती है और आइलैंड्स के बीच घूमने के लिए नाव या क्रूज का सहारा लिया जाता है। इस जगह को अच्छे से एक्सप्लोर करने के लिए 5 से 8 दिन का समय रखें। यहां ताजा सी-फूड, इक्वाडोरियन सेविचे, प्लांटेन डिश और लोकल फलों का स्वाद जरूर लें।

3. फुकेत, थाईलैंड

Phuket Thailand Images – Browse 245,106 Stock Photos, Vectors, and Video | Adobe Stock

फुकेत थाईलैंड का सबसे पॉपुलर आइलैंड डेस्टिनेशन है, जो खूबसूरत बीच, नाइटलाइफ और एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए जाना जाता है। यहां पटोंग बीच, फि-फि आइलैंड, बिग बुद्धा, फांग नगा बे और ओल्ड फुकेत टाउन घूम सकते हैं। समुद्र में स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग और वाटर स्पोर्ट्स का आनंद लेना यहां का खास अनुभव है। फुकेत इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कारण यहां पहुंचना आसान है और घूमने के लिए टैक्सी, बाइक और टूर सेवाएं उपलब्ध हैं। फुकेत घूमने के लिए 4 से 7 दिन का समय पर्याप्त है। खाने में थाई सी-फूड, पैड थाई, ग्रीन करी, थाई पैनकेक और नारियल से बने डेजर्ट काफी पॉपुलर हैं।

4. सेशेल्स, अफ्रीका

This Island Beach Is Said to Be One of the Most Photographed on Earth

सेशेल्स हिंद महासागर में खूबसूरत आइलैंड ग्रुप है, जो क्रिस्टल क्लियर पानी और सफेद रेत के लिए पॉपुलर है। यहां माहे आइलैंड, प्रालिन आइलैंड, ला डिग्यू आइलैंड, एंस सोर्स डी’आर्जेंट बीच और वैली डी माई नेचर रिजर्व घूम सकते हैं। यहां पहुंचने के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट अवेलेबल हैं और आइलैंड्स के बीच फेरी, टैक्सी या घरेलू फ्लाइट से ट्रैवलिंग की जा सकती है। सेशेल्स घूमने के लिए 5 से 7 दिन का समय अच्छा रहता है। यहां जब भी जाने का मौका मिले क्रियोल खाना, ग्रिल्ड फिश, ऑक्टोपस करी, नारियल बेस्ड डिश और ताजे फल जरूर चखें।

5. ज़ांज़ीबार, तंजानिया

Zanzibar Island, nature, water, island, ocean, HD wallpaper | Peakpx

ज़ांज़ीबार अफ्रीका का खूबसूरत आइलैंड है, जो अपने नीले समुद्र और मसालों के लिए पॉपुलर है। यहां स्टोन टाउन, नुंगवी बीच, प्रिजन आइलैंड, जोजानी फॉरेस्ट और मसाला फार्म प्रदेखने लायक जगह हैं। यहां पहुंचने के लिए तंजानिया के दार एस सलाम या अन्य शहरों से फ्लाइट ली जा सकती है। आइलैंड पर घूमने के लिए टैक्सी और टूर सेवाएं आसानी से मिल जाती हैं। ज़ांज़ीबार घूमने के लिए 4 से 6 दिन का समय ठीक है। यहां ज़ांज़ीबारी पिज्जा, सी-फूड, बिरयानी, मसालेदार करी और ताजे ट्रॉपिकल फल काफी पॉपुलर हैं।

6. डोमिनिकन आइलैंड, कैरेबियन

Island [3840x2160] : r/wallpaper

डोमिनिकन को “नेचर आइलैंड” कहा जाता है क्योंकि यहां घने जंगल, झरने, पहाड़ और प्राकृतिक हॉट स्प्रिंग्स देखने को मिलते हैं। यहां बॉइलिंग लेक, मॉर्ने ट्रॉइस पिटोंस नेशनल पार्क, टिटो गॉर्ज, एमराल्ड पूल और वेटुकुबुली ट्रेल घूम सकते हैं। यहां क्रियोल खाना, ताजा सी-फूड, ट्रॉपिकल फल और स्थानीय व्यंजन जरूर ट्राई करें। यहां पहुंचने के लिए कैरिबियन के अन्य शहरों से फ्लाइट या फेरी ली जा सकती है और घूमने के लिए कार व टैक्सी अवेलेबल हैं। डोमिनिकन घूमने के लिए 5 से 7 दिन का समय अच्छा रहेगा।

7. स्काई और हेब्राइड्स, स्कॉटलैंड

Staffa and Fingal's Cave | Boat Trip and Tour of this Spectacular Island | Scotland Trip Day 3

स्कॉटलैंड के स्काई और हेब्राइड्स आइलैंड्स अपनी जंगली ब्यूटी के लिए पॉपुलर हैं। यहां ओल्ड मैन ऑफ स्टोर, फेयरी पूल्स, डनवेगन कैसल और क्विराइंग जैसी जगहें घूमने लायक हैं। यहां पहुंचने के लिए एडिनबर्ग या ग्लासगो से ट्रेन, बस या कार का उपयोग किया जा सकता है। आइलैंड को अच्छे से देखने के लिए 5 से 8 दिन का समय रखें और घूमने के लिए कार सबसे सुविधाजनक विकल्प है। यहां स्कॉटिश सैल्मन, हागिस, सी-फूड, चीज और लोकल व्हिस्की काफी पॉपुलर हैं।

8. मदेरा, पुर्तगाल

70,800+ Madeira Portugal Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images - iStock | Amsterdam, Finland, Iceland

मदेरा अटलांटिक महासागर में स्थित एक खूबसूरत आइलैंड है, यहां फंचल शहर, पिको दो एरिएरो पर्वत, लेवाडा ट्रेल्स, काबो गिराओ स्काईवॉक और नेचुरल पूल घूम सकते हैं। खाने में एस्पेटाडा, ब्लैक स्कैबर्ड फिश, पेस्टल डी नाटा, स्थानीय वाइन और ताजा समुद्री भोजन जरूर चखें। यहां पहुंचने के लिए पुर्तगाल के लिस्बन शहर से फ्लाइट ली जा सकती है। आइलैंड पर घूमने के लिए कार किराए पर लेना सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है। मदेरा घूमने के लिए 4 से 7 दिन का समय काफी है।

दुनिया के ये खूबसूरत आइलैंड पर घूमना सिर्फ एक ट्रिप नहीं, बल्कि वहां के नए एक्सपीरियंस लेना और खाने का टेस्ट जानने का मौका होता है। अगर आप अपनी अगली छुट्टियों को खास बनाना चाहते हैं, तो ये आइलैंड आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल होने चाहिए।

भारत का दिल यूं ही नहीं कहलाता मध्य प्रदेश, ये 10 डेस्टिनेशन शिमला-मनाली से भी हैं खूबसूरत!

मध्य प्रदेश में जुलाई से अक्टूबर का समय घूमने के लिए सबसे खूबसूरत माना जाता है, क्योंकि इस दौरान मानसून की वजह से सूखे पहाड़, जंगल और घाटियां हरे-भरे हो जाते हैं। झरनों में पानी भर जाता है और नेचुरल नजारे बेहद शानदार दिखाई देते हैं। मध्य प्रदेश को ‘भारत का दिल’ कहा जाता है और इसकी वजह सिर्फ इसकी जियोग्राफिकल लोकेशन नहीं, बल्कि इसकी अनोखी पहचान भी है। यहां प्राचीन धरोहरों से लेकर घने जंगल, आध्यात्मिक जगह और प्राकृतिक नज़ारे हर तरह के टूरिस्ट को अट्रैक्ट करते हैं। यहां ऐसी जगहें हैं जहां इस मौसम में नेचर का सबसे सुंदर रूप देखने को मिलता है:

रंग-बिरंगी संस्कृति और झीलों का अट्रैक्शन

222 Upper Lake Bhopal Stock Photos - Free & Royalty-Free Stock Photos from Dreamstime

मध्य प्रदेश प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ अपनी कल्चरल डाइवर्सिटी के लिए भी जाना जाता है। यहां की झीलें, हरियाली और शांत वातावरण टूरिस्ट को खास अट्रैक्ट करते हैं। राज्य में हिंदी के अलावा कई भाषाएं बोली जाती हैं। यही डाइवर्सिटी मध्य प्रदेश को सांस्कृतिक रूप से बेहद खास बनाती है।

1. Pachmarhi, पचमढ़ी – सतपुड़ा की रानी

जटा शंकर गुफाएं, पचमढ़ी, मध्य प्रदेश पर्यटन 2021 | गुफाएं, शिव, जटा शंकर गुफाएं की तस्वीरें - TripInvites - TripInvites

मध्य प्रदेश का सबसे पॉपुलर हिल स्टेशन पचमढ़ी मानसून में बेहद खूबसूरत हो जाता है। चारों तरफ हरियाली, बादलों से ढकी पहाड़ियां और बहते झरने इसे एक शानदार नेचुरल जगह बनाते हैं। यहां बी फॉल, अप्सरा विहार वॉटरफॉल और जटाशंकर गुफा जैसे जगह घूमने लायक हैं। जुलाई से अक्टूबर के बीच यहां की पहाड़ियां हरे रंग की चादर ओढ़ लेती हैं।

 

2. Bhedaghat, भेड़ाघाट – संगमरमर की चट्टानों और झरनों का नजारा

भेड़ाघाट का धुंआधार जलप्रपात - Khabar Lahariya (खबर लहरिया)

जबलपुर के पास भेड़ाघाट अपनी सफेद संगमरमर की चट्टानों और धुआंधार वॉटरफॉल के लिए पॉपुलर है। बारिश के मौसम में नर्मदा नदी का बहाव बढ़ जाता है और धुआंधार झरना बेहद शक्तिशाली दिखाई देता है। यहां नाव की सवारी करते हुए दोनों ओर ऊंची संगमरमर की चट्टानों का व्यू बेहद अट्रैक्टिव लगता है।

3. Tamia, तामिया – छिपा हुआ हरा-भरा हिल स्टेशन

Tamia in Chhindwara is a peaceful place offering everything from trekking to picnics find out how to get there- भीड़ से दूर सुकून चाहिए... तामिया है सबसे खूबसूरत जगह, ट्रेकिंग से लेकर

तामिया मध्य प्रदेश की कम भीड़ वाली खूबसूरत जगहों में से एक है। मानसून में यहां की घाटियां, जंगल और पहाड़ियां पूरी तरह हरी हो जाती हैं। पातालकोट घाटी के शानदार दृश्य यहां का मेन अट्रैक्शन हैं। बादलों से ढकी घाटियां और शांत वातावरण इसे नेचर लवर के लिए खास बनाते हैं।

 

4. Kapildhara Waterfall, कपिलधारा वॉटरफॉल – अमरकंटक का खूबसूरत झरना

KapilDhar-WaterFall – मराठवाडा टुरिझम डेव्हलपमेंट चेंबर

अमरकंटक एरिया में कपिलधारा वॉटरफॉल बारिश के मौसम में अपने पूरे रूप में दिखाई देता है। ऊंचाई से गिरता पानी और आसपास फैली हरियाली मन को अट्रैक्ट करती है। जुलाई से अक्टूबर के बीच यहां का वातावरण बेहद ठंडा और सुहावना रहता है।

 

5. Raneh Falls, रानेह फॉल्स – रंग-बिरंगी चट्टानों के बीच झरना

Discover the Raneh Fall from Khajuraho (Guided Halfday Sightseeing Tour by Car) (with Reviews)

खजुराहो के पास स्थित रानेह फॉल्स बारिश के मौसम में देखने लायक होता है। यहां केन नदी गहरी घाटी से होकर बहती है और आसपास अलग-अलग रंगों की ग्रेनाइट चट्टानें दिखाई देती हैं। मानसून के समय पानी का फ्लो बढ़ जाता है और पूरा क्षेत्र नेचुरल ब्यूटी से भर जाता है।

 

हजारों साल पुरानी धरोहरों की पहचान

Madhya Pradesh | District Portal

मध्य प्रदेश का गौरवशाली इतिहास इसकी प्राचीन इमारतों, मंदिरों और स्मारकों में आज भी जीवित है। यहां मौजूद सदियों पुराने मंदिर अपनी यूनिक क्राफ्टमैनशिप और आर्किटेक्टर के लिए दुनियाभर में पॉपुलर हैं। बारीक नक्काशी, ऐतिहासिक किले और प्राचीन धरोहरें इस राज्य की समृद्ध विरासत को दिखाती हैं। इतिहास में इंटरेस्ट रखने वालों के लिए यह राज्य किसी खजाने से कम नहीं है।

 

6. Orchha, ओरछा – नदी, जंगल और नेचुरल ब्यूटी

Chaturbhuj Temple Orchha: A Divine Architectural Marvel | Incredible India

ओरछा अपने ऐतिहासिक महलों और मंदिरों के लिए पॉपुलर है, लेकिन बारिश के मौसम में यहां की नेचुरल ब्यूटी भी देखने लायक होती है। बेतवा नदी का बहाव, आसपास की हरियाली और शांत वातावरण इसे मानसून ट्रिप के लिए शानदार जगह बनाते हैं। यहां हिस्ट्री और नेचर दोनों का आनंद लिया जा सकता है।

 

7. Tincha Waterfall, तिंचा वॉटरफॉल – इंदौर के पास मानसून का पसंदीदा स्थान

Rahatgarh Waterfalls Bhalkund Jalprapat in Rahatgarh,Sagar - Best Tourist Attraction near me in Sagar - Justdial

इंदौर के पास तिंचा फॉल्स बारिश के मौसम में बेहद अट्रैक्टिव हो जाता है। पहाड़ियों के बीच से गिरता पानी और आसपास की हरियाली यहां का मेन अट्रैक्शन है। यह जगह दोस्तों और परिवार के साथ एक दिन की ट्रिप के लिए काफी पॉपुलर है।

 

8. Patalpani Waterfall, पातालपानी वॉटरफॉल – झरने और पहाड़ियों का संगम

पाताल पानी जलप्रपात, मध्य प्रदेश पाताल पानी एक बेहद खूबसूरत जलप्रपात है और इंदौर के पास स्थित एक प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट है। इस जलप्रपात की ...

इंदौर के पास पातालपानी झरना मानसून में अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। ऊंचाई से गिरता पानी, आसपास के जंगल और पहाड़ी रास्ते इसे अट्रैक्टिव बनाते हैं। बारिश के समय यहां का वातावरण काफी हरा-भरा हो जाता है।

 

बाघों का सबसे बड़ा ठिकाना

Madhya Pradesh Declared "Tiger State" of India and Shortlisted for Two Prestigious Travel and Awards

भारत में सबसे ज्यादा बाघ मध्य प्रदेश में पाए जाते हैं, इसलिए इसे ‘टाइगर स्टेट ऑफ इंडिया’ कहा जाता है। यहां के घने जंगल और रिच बायोडाइवर्सिटी वाइल्डलाइफ के लिए अच्छा घर हैं। राज्य के नेशनल पार्क बाघों के साथ-साथ कई रेयर वाइल्डलाइफ कंज़र्वेशन के लिए भी पॉपुलर हैं। हर साल लाखों टूरिस्ट जंगल सफारी का रोमांच और बाघों की एक झलक पाने यहां पहुंचते हैं।

 

 

घूमने का सबसे अच्छा समय

जुलाई–सितंबर: झरनों और हरियाली का सबसे शानदार समय

अक्टूबर: मौसम सुहावना, ट्रेकिंग और घूमने के लिए परफेक्ट

बारिश के समय पहाड़ी इलाकों में जाते समय फिसलन और तेज बहाव वाले पानी से सावधानी रखना जरूरी है।

धरती के वो अनछुए कोने खामोश वादियां गूंजते राज, जहां नहीं पड़े इंसानी कदम आज तक!

दुनिया में कुछ ऐसी जगहें भी हैं, जिन्हें देखकर पहली नजर में यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कहीं झील के बीच तैरते हुए द्वीप हैं, तो कहीं ऐसी नदी जिसका पानी हमेशा उबलता रहता है। कुछ जगहें विज्ञान के लिए भी आज तक रहस्य बनी हुई हैं। आइए जानते हैं दुनिया की ऐसी 5 अद्भुत जगहों के बारे में, जिन्हें अपनी जिंदगी में एक बार जरूर देखना चाहिए:

1. लोकटक झील, भारत – दुनिया की तैरती झील का अनोखा नज़ारा

लोकटक झील: भारत के मणिपुर में एक तैरता हुआ स्वर्ग

मणिपुर में लोकटक झील भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झीलों में से एक है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत इसके ‘फुमदी’ हैं। फुमदी मिट्टी, घास, पेड़-पौधों और जैविक पदार्थों से बने तैरते हुए छोटे-छोटे द्वीप होते हैं, जो पानी की सतह पर लगातार अपनी जगह बदलते रहते हैं। यही कारण है कि यह झील दुनिया की सबसे अनोखी झीलों में गिनी जाती है। यहां केइबुल लामजाओ नेशनल पार्क दुनिया का इकलौता तैरता हुआ नातिरोनल पार्क है, जहां दुर्लभ संगाई हिरण पाया जाता है। झील में बोटिंग, फोटोग्राफी, बर्ड वॉचिंग और सूर्योदय-सूर्यास्त का नजारा टूरिस्ट को मंत्रमुग्ध कर देता है। यहां ठहरने के लिए होमस्टे, कॉटेज और होटल उपलब्ध हैं, जिनका खर्च लगभग ₹1,500 से ₹5,000 प्रति रात होता है, जबकि खाने का खर्च ₹400 से ₹1,000 प्रतिदिन तक आता है।

2. डोर टू हेल, तुर्कमेनिस्तान – 50 साल से जलता रहस्यमयी गड्ढा

The 'Gates of Hell' could soon be extinguished in Turkmenistan due to its ecological damage | World News | Sky News

तुर्कमेनिस्तान के कराकुम रेगिस्तान में स्थित डोर टू हेल दुनिया के सबसे रहस्यमय टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। यह एक विशाल गैस क्रेटर है, जिसमें 1971 से लगातार आग जल रही है। माना जाता है कि नेचुरल गैस की खुदाई के दौरान जमीन धंस गई थी और गैस के रिसाव को रोकने के लिए उसमें आग लगा दी गई, लेकिन वह आज तक नहीं बुझी। रात के समय यह गड्ढा चमकते हुए आग के समुद्र जैसा दिखाई देता है। इसका व्यास लगभग 70 मीटर और गहराई करीब 30 मीटर है। यहां होटल बहुत कम हैं, इसलिए ज्यादातर टूरिस्ट रेगिस्तान में कैंपिंग का एक्सपीरियंस लेते हैं। कैंप और टूर पैकेज का खर्च लगभग ₹8,000 से ₹20,000 तक हो सकता है, जबकि खाने का खर्च ₹1,000 से ₹2,500 प्रतिदिन रहता है।

3. सलार दे उयुनी, बोलिविया – दुनिया का सबसे बड़ा नटुरेल आईना

HD wallpaper: Salar de Uyuni, Bolivia, white clouds, nature, 1920x1080 | WallpaperFlare

बोलिविया का सलार दे उयुनी दुनिया का सबसे बड़ा नमक का मैदान है, जो लगभग 10,500 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। बारिश के मौसम में इसकी सतह पर पानी की एक पतली परत जम जाती है, जिससे पूरी जमीन एक विशाल आईने की तरह आसमान का लुक दिखाने लगती है। ऐसा लगता है जैसे लोग बादलों के ऊपर चल रहे हों। यही वजह है कि इसे दुनिया की सबसे फोटोजेनिक जगहों में गिना जाता है। यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का व्यू बेहद शानदार होता है। टूरिस्ट जीप सफारी, फोटोग्राफी और नमक से बने होटलों में ठहरने का एक्सपीरियंस लेते हैं। यहां रहने का खर्च लगभग ₹3,000 से ₹10,000 प्रति रात और खाने का खर्च ₹800 से ₹2,000 प्रतिदिन हो सकता है।

4. रेसट्रैक प्लाया, अमेरिका – अपने आप चलने वाले पत्थरों का रहस्य

mystery of moving stone in California death valley | वो घाटी जहां अपने आप चलते हैं पत्थर

अमेरिका के डेथ वैली नेशनल पार्क में स्थित रेसट्रैक प्लाया एक सूखी झील का मैदान है, जो अपने चलने वाले पत्थरों के लिए पूरी दुनिया में पॉपुलर है। यहां बड़े-बड़े पत्थर बिना किसी इंसान या जानवर की मदद के अपनी जगह बदलते हुए दिखाई देते हैं और पीछे लंबी लकीरें छोड़ जाते हैं। कई वर्षों तक यह एक रहस्य बना रहा, लेकिन बारिश, बर्फ की पतली परत और तेज हवा मिलकर इन पत्थरों को धीरे-धीरे खिसकाती हैं। यहां का सुनसान और विशाल रेगिस्तानी इलाका एडवेंचर पसंद लोगों को खूब अट्रैक्ट करता है। यहां ठहरने के लिए डेथ वैली के आसपास होटल अवेलेबल हैं, जिनका खर्च लगभग ₹8,000 से ₹20,000 प्रति रात होता है, जबकि खाने का खर्च ₹1,500 से ₹3,000 प्रतिदिन तक हो सकता है।

5. शनाय-टिम्पिशका, पेरू – उबलती नदी का रहस्य

दुनिया की एकमात्र उबलती नदी, शनाय-टिम्पिश्का नदी, जिसे "अमेज़न की उबलती नदी" भी कहा जाता है, पेरू में स्थित है। इसका पानी 45°C (113°F) से लेकर लगभग ...

पेरू के अमेजन वर्षावन में स्थित शनाय-टिम्पिशका को दुनिया की सबसे रहस्यमयी नदियों में गिना जाता है। यह नदी कई स्थानों पर इतनी गर्म हो जाती है कि इसका टेम्परेचर 80 से 100 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। माना जाता है कि इसमें गिरने वाला कोई भी छोटा जीव कुछ ही मिनटों में मर सकता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि धरती के अंदर Geothermal एनर्जी के कारण यह पानी इतना गर्म रहता है। यहां जाने के लिए गाइड के साथ यात्रा करना सबसे सुरक्षित माना जाता है। आसपास इको-लॉज और जंगल रिसॉर्ट उपलब्ध हैं, जिनका खर्च लगभग ₹4,000 से ₹12,000 प्रति रात होता है, जबकि खाने का खर्च ₹800 से ₹2,000 प्रतिदिन तक हो सकता है।

इन पांचों जगहों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये नेचर के ऐसे अजूबे हैं, जिन्हें देखकर पहली नजर में यकीन करना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी टिपिकल टूरिस्ट डेस्टिनेशन से हटकर कुछ अनोखा और यादगार एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो ये डेस्टिनेशन आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में जरूर होने चाहिए।

फोटो में छिपी एक कहानी को एंटरटेनिंग स्टोरी में बदलने का नया Gen Z ट्रैवल अंदाज़, जो हर ट्रिप को एक वायरल स्टोरी बना देता है!

Gen Z इंस्टा वाले टूरिस्ट्स वो यंग ट्रैवलर्स हैं जो घूमने से ज्यादा अपने ट्रैवल एक्सपीरियंस को सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए जाने जाते हैं। ये लोग ऐसी जगहें चुनते हैं जो एस्थेटिक, फोटो-फ्रेंडली और रील्स के लिए परफेक्ट हों। इनके लिए ट्रिप सिर्फ घूमना नहीं होता, बल्कि एक visual story बनाना होता है। इनका ट्रैवल स्टाइल अक्सर “टूरिस्ट नहीं, ट्रैवलर” वाले वाइब से जुड़ा होता है, ये लोग बजट ट्रैवल, हॉस्टल कल्चर और नए लोगों से मिलने को भी एन्जॉय करते हैं।  Gen Z इंस्टा टूरिस्ट्स ट्रैवल को सिर्फ एक ट्रैवल नहीं, बल्कि एक क्रिएटिव लाइफस्टाइल और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के रूप में जीते हैं।

1. जर्नी से ज्यादा रील बनाना 

Jeune femme voyageuse prenant une photo de selfie depuis le point de vue de Porto Timoni à Corfou en Grèce | Photo Premium

आख़िर में यह पूरी ट्रिप सिर्फ जगहों की लिस्ट नहीं रहती, बल्कि यादों और कंटेंट का एक कलेक्शन बन जाती है। हर फोटो, हर रील और हर कैप्शन एक कहानी कहता है—जिसका असली मकसद सिर्फ घूमना नहीं, बल्कि अपनी लाइफ को एक “एस्थेटिक स्टोरी” में बदल देना होता है।

2. बजट में ट्रैवल और फ्रीडम की चाह 

Gen Z travel is changing fast — and they want less tech telling them what to do

इस पूरी ट्रिप में बजट का भी अपना रोल है। कम पैसों में ज्यादा जगहें देखने की चाह, स्लीपर बसों की लंबी जर्नी, और सस्ते हॉस्टल में रुककर भी “फुल लाइफ” जीने का फील —यह सब Gen Z ट्रैवल को एक अलग पहचान देता है, जहां लग्ज़री नहीं बल्कि आज़ादी मायने रखती है।

3. लोकटक झील के नज़ारे

How Gen Z Travellers Are Rooted In Purpose & Rethinking Luxury

कहानी आगे बढ़ती है लोकटक झील तक, जहां तैरते हुए “फुम्डीज़” यानी घास के आइलैंड एक अलग ही दुनिया बनाते हैं। यहां का शांत पानी और तैरते गांव जैसे व्यू इंस्टाग्राम फीड के लिए नहीं, बल्कि एक सपने जैसे एक्सपीरियंस के लिए याद रह जाते हैं।

4. ऑफबीट ट्रैवल का दिखावा और रियलिटी 

2,400+ Three Friends Selfie Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images - iStock

इस कहानी में एक खास ट्रेंड है—“टूरिस्ट नहीं, ट्रैवलर” बनने की कोशिश। ज़िरो, मेचुका और तवांग जैसे दूरदराज़ जगहों पर जाना सिर्फ घूमने के लिए नहीं, बल्कि खुद को ऑफबीट और अलग दिखाने की एक पहचान बन जाती है। असली जर्नी और सोशल मीडिया के बीच एक हल्की सी खींचतान हमेशा बनी रहती है।

5. अजनबी से दोस्त का हॉस्टल कल्चर

Study Shows Generational Travel Trends by Season | TravelPulse

ज़ोस्टेल, गोस्टॉप्स और बैकपैकर पांडा जैसे हॉस्टल्स इसका दिल हैं। यहां डॉर्म रूम में अजनबी लोग दोस्त बन जाते हैं, रात देर तक ट्रैवल की बातें चलती हैं, और हर नया दिन नए प्लान के साथ शुरू होता है। यह सिर्फ ठहरने की जगह नहीं, बल्कि एक्सपीरियंस का नेटवर्क बन जाता है।

6. एस्थेटिक कैफ़े लाइफ 

Como os jovens estão mudando o consumo de café no Brasil?

कहानी की शुरुआत होती है उन खूबसूरत कैफ़े से जहां हर कोना फोटो-परफेक्ट लगता है। कसोल के नदी किनारे बने कैफ़े में बैठकर कॉफी पीना, पांडिचेरी की फ्रेंच कॉलोनी की रंग-बिरंगी गलियों में घूमना और मनाली के लकड़ी वाले गर्माहट भरे कैफ़े में समय बिताना—ये सब सिर्फ खाने-पीने का नहीं, बल्कि एक “वाइब” जीने का एक्सपीरियंस बन जाता है।

7. हर जगह एक रील लोकेशन 

Why do all Gen Z look and dress the same? We find out

Gen Z ट्रैवलर्स के लिए हर जगह एक पोटेंशिअल रील शूटिंग स्पॉट होती है। चाहे हम्पी के बड़े बोल्डर्स हों, डावकी नदी का क्रिस्टल जैसा साफ पानी हो जिसमें नाव तैरती दिखती है, या गोकर्ण की ऊंची चट्टानें जहां से समुद्र का नज़ारा मिलता है—हर जगह कैमरे में कैद होने के लिए तैयार रहती है।

इन्ही कारणों से अब ट्रैवल सिर्फ घूमने का नाम नहीं रहा, बल्कि खुद को एक्सप्रेस करने का एक तरीका बन गया है। हर फोटो, हर वीडियो और हर कैप्शन एक स्टोरी या रील बनाने के लिए यूज होने लगी है, जो दुनिया को दिखाती है कि जर्नी सिर्फ बाहर नहीं, अंदर भी होती है।