IND vs NZ: 26 साल बाद भारत को मिली दूसरी सबसे बड़ी हार, न्यूजीलैंड ने 244 रनों से रौंदा

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चौथे वनडे में टीम इंडिया को करारी शिकस्त मिली। बे ओवल में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रनों के बड़े अंतर से हराया। भारत की रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी हार है। इस जीत के साथ सीरीज 2-1 की बराबरी पर आ गई है। बे ओवल में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 333 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई और पूरी टीम 26.4 ओवर में महज 89 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस हार के साथ भारतीय टीम को मुकाबले में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस तरह भारत को बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार

न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को मिली 244 रनों की हार वनडे क्रिकेट में भारत की रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी हार रही। इससे पहले भारतीय टीम को 29 अक्टूबर 2000 को शारजाह में श्रीलंका ने 245 रनों से हराया था। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी जीत के सबसे बड़े हीरो रहे। उन्होंने बे ओवल में शानदार गेंदबाजी करते हुए छह विकेट हासिल किए। खास बात यह रही कि उन्होंने मैच के पहले ही ओवर में भारत के तीन बल्लेबाजों को आउट कर टीम को मुश्किल में डाल दिया।

मैट हेनरी का कमाल का प्रदर्शन

पहले तीन मुकाबलों में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहने वाले मैट हेनरी ने इस मैच में शानदार वापसी की। मैट हेनरी ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा और विराट कोहली को आउट कर दिया। इसके बाद श्रेयस अय्यर भी बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। इन तीनों बल्लेबाजों को हेनरी ने ही पवेलियन भेजा। उनके अलावा मैट फिशर ने तीन विकेट लिए, जबकि काइल जैमीसन ने ऋतुराज गायकवाड़ को आउट किया।

न्यूजीलैंड से भारत को मिली दूसरी हार

माउंट माउंगानुई में भारत को 244 रनों से हराकर न्यूजीलैंड ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह वनडे क्रिकेट में भारत को दो बार 200 या उससे ज्यादा रनों के अंतर से हराने वाली पहली टीम बन गई है। इससे पहले कीवी टीम ने 10 अगस्त 2010 को दांबुला में भारत को 200 रनों से शिकस्त दी थी। भारत के खिलाफ 244 रनों की जीत न्यूजीलैंड की वनडे क्रिकेट में रनों के अंतर से दूसरी सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले कीवी टीम ने 1 जुलाई 2008 को एबरडीन में आयरलैंड को 290 रनों से हराया था। यह वनडे में न्यूजीलैंड की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

IND vs NZ: रिकीं पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने से 1 रन दूर कोहली, दूसरे मुकाबले में कहीं बारिश न बिगाड़ दे खेल!

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंग्टन में खेला जाएगा। भारतीय टीम पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे है। इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली पर निगाहें होंगी। विराट कोहली ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। सीरीज के पहले मैच में कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 74 रन बनाए थे। इस पारी के दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का एक बड़ा रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। दूसरे मैच में कोहली रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। विराट इस तोड़ने से सिर्फ एक रन दूर रह गए। फैंस के मन में सवाल है कि कही बारिश खेल ना बिगाड़ दें।

1 रन दूर विराट कोहली

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 74 रन की शानदार पारी खेलने के बाद विराट कोहली ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के बराबर पहुंच गए हैं। दोनों खिलाड़ियों के नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ 1971-1971 रन दर्ज हैं। अगर कोहली एक रन बना देते हैं तो वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की ये रिकॉर्ड तोड़ देंगे। 1 रन बनाने के साथ वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

क्या बारिश बनेगी विलेन

वेलिंगटन में होने वाले मुकाबले पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। खराब मौसम को देखते हुए भारतीय टीम ने अपना आज का अभ्यास सत्र रद्द कर दिया है। इससे पहले सीरीज का पहला मैच भी बारिश से प्रभावित रहा था। उस मुकाबले में भारत को लक्ष्य का पीछा करते समय दो बार खेल रोकना पड़ा था। बारिश के कारण पहले 50 ओवर में 186 रन का लक्ष्य घटाकर 40 ओवर में 167 रन कर दिया गया और बाद में इसे 32 ओवर में 143 रन कर दिया गया था। ऐसे में एक बार फिर मौसम मैच के रोमांच में खलल डाल सकता है।

‘जन गण मन’ गाते Virat Kohli की आवाज ने जीता दिल, पहली बार कैमरे में कैद हुआ यह खास पल! आप भी देखें VIDEO

Virat Kohli एक बार फिर अपने खेल और अंदाज, दोनों को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में मैदान पर उतरने से पहले उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच लिया। इस बार चर्चा उनके किसी शॉट या रिकॉर्ड की नहीं, बल्कि राष्ट्रगान गाते हुए उनकी आवाज की हो रही है।

 

दरअसल, 4 नवंबर को ऑकलैंड के Eden Park में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे से पहले दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर खड़ी थीं। इसी दौरान ब्रॉडकास्टर के कैमरे ने Kohli को बेहद करीब से रिकॉर्ड किया। कैमरे में उनकी आवाज इतनी साफ कैद हुई कि दर्शक पहली बार उन्हें ‘जन गण मन’ गाते हुए इतने करीब से सुन पाए।

 

आमतौर पर स्टेडियम के शोर और म्यूजिक के बीच किसी एक खिलाड़ी की आवाज सुनाई देना मुश्किल होता है, लेकिन इस बार कैमरे ने वह पल कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में Kohli पूरे ध्यान और गर्व के साथ राष्ट्रगान गाते नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे के भाव और देश के प्रति उनका जुड़ाव फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

पहली बार इतनी करीब से सुनाई दी Kohli की आवाज

 

Sony Sports Network की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि उन्होंने Kohli को इससे पहले कई बार राष्ट्रगान गाते देखा है, लेकिन उनकी असली आवाज इतनी स्पष्ट सुनने का मौका शायद ही कभी मिला हो।

 

एक फैन ने इस वीडियो को बेहद खास बताते हुए लिखा कि शायद यह उन दुर्लभ मौकों में से एक है, जब Kohli की आवाज में राष्ट्रगान सुनने को मिला। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनके अंदाज, एकाग्रता और देश के लिए गर्व की भावना की तारीफ की।

ALSO READ: Happy Birthday Virat Kohli : किंग कोहली के इन 20 रिकॉर्ड्स के आगे बड़े-बड़े दिग्गज फेल, क्या कोई तोड़ पाएगा ये महारिकॉर्ड?
 

मैदान पर भी चला King Kohli का बल्ला

 

राष्ट्रगान के इस खास पल के बाद Kohli ने मैदान पर भी अपने पुराने अंदाज की झलक दिखाई। बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारत को संशोधित लक्ष्य मिला था। ऐसे में टीम को तेज शुरुआत और जिम्मेदारी भरी पारी की जरूरत थी।

 

Kohli ने 51 गेंदों में 74 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में 13 चौके और एक छक्का शामिल रहा। उन्होंने कप्तान Shubman Gill के साथ दूसरे विकेट के लिए 113 रनों की अहम साझेदारी की। Gill ने 56 गेंदों पर 37 रन बनाए। दोनों की साझेदारी ने भारत की जीत की राह आसान कर दी।

ALSO READ: रामायण के फैन विराट कोहली का सेलिब्रेशन Viral, हवा में छलांग और फिर धनुष-बाण वाला अंदाज, आप भी देखें VIDEO


गेंदबाजी में भी भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। Arshdeep Singh ने चार विकेट झटके, जबकि Gurnoor Brar ने तीन और Anshul Kamboj ने दो विकेट अपने नाम किए। भारत ने इस जीत के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज में बढ़त बना ली।

 

 सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ा

 

इस मुकाबले में Kohli ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। 74 रनों की पारी के दौरान उन्होंने वनडे क्रिकेट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 13,000 रन पूरे कर लिए। इस मुकाम तक पहुंचने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज बने।

 

इसके अलावा, उन्होंने वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में Sachin Tendulkar को भी पीछे छोड़ दिया। यानी एक ओर उनका राष्ट्रगान गाते हुए वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है, तो दूसरी ओर बल्ले से निकली पारी और रिकॉर्ड्स ने एक बार फिर साबित कर दिया कि King Kohli का जलवा अब भी बरकरार है।

 

 

Happy Birthday Virat Kohli : किंग कोहली के इन 20 रिकॉर्ड्स के आगे बड़े-बड़े दिग्गज फेल, क्या कोई तोड़ पाएगा ये महारिकॉर्ड?

क्रिकेट की दुनिया में कुछ खिलाड़ी सिर्फ रन नहीं बनाते, बल्कि अपने खेल से एक अलग इतिहास लिख जाते हैं। Virat Kohli भी ऐसे ही खिलाड़ी हैं। कभी मैदान पर आक्रामक अंदाज, कभी मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार पारी और कभी शतकों की बरसात… कोहली ने करीब दो दशकों के अपने करियर में हर बार साबित किया है कि उन्हें ‘किंग’ क्यों कहा जाता है।

 

अंडर-19 वर्ल्ड कप से शुरू हुआ उनका सफर आज कई ऐसे कीर्तिमानों तक पहुंच चुका है, जिन्हें हासिल करना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी चुनौती होगी। उनके नाम वनडे में सबसे ज्यादा शतक से लेकर IPL के एक सीजन में 973 रन बनाने तक ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं, जो लंबे समय तक कायम रह सकते हैं। आइए, उनके जन्मदिन के खास मौके पर नजर डालते हैं Virat Kohli के 20 ऐसे रिकॉर्ड्स पर, जिन्हें तोड़ना आसान नहीं होगा।
 

Virat Kohli के 20 रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना होगा बेहद मुश्किल

virat kohli instagram account

 

1. वनडे में शतकों का अर्धशतक पार करने वाले इकलौते बल्लेबाज

 

Virat Kohli वनडे क्रिकेट में 50 से ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में 55 शतक दर्ज हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल किया।

 

2. वनडे में सबसे तेज 10 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड

 

कोहली ने महज 205 पारियों में अपने 10,000 वनडे रन पूरे कर लिए थे। इस उपलब्धि तक पहुंचने में उन्होंने सचिन तेंदुलकर के मुकाबले 54 पारियां कम खेलीं।

Virat Kohli

 

3. वनडे में सबसे तेज 15 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज

 

सितंबर 2026 में Virat Kohli ने वनडे क्रिकेट में 15,000 रन पूरे किए। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 303 पारियों में हासिल की और इस आंकड़े तक सबसे तेजी से पहुंचने वाले बल्लेबाज बन गए।

 

4. वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन

 

कोहली को यूं ही ‘Chase Master’ नहीं कहा जाता। उन्होंने वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए 8,741 रन बनाए हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 8,720 रनों के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया।

 

5. सफल वनडे रन चेज में सबसे ज्यादा रन

 

जब टीम को जीत के लिए रनों की जरूरत होती है, तब कोहली का बल्ला खूब चलता है। उन्होंने सफल वनडे रन चेज में 6,477 रन बनाए हैं। यह उपलब्धि उन्हें इस मामले में सबसे आगे रखती है।

 

6. वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा शतक

 

वनडे में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए Virat Kohli के नाम 30 शतक हैं। दबाव में रन बनाने और टीम को जीत दिलाने की उनकी क्षमता इस रिकॉर्ड में साफ नजर आती है।

 

7. एक वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन

 

2023 वनडे वर्ल्ड कप में कोहली ने 11 पारियों में 765 रन बनाए थे। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 2003 वर्ल्ड कप में बनाए 673 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। एक ही टूर्नामेंट में इतने रन बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी चुनौती है।

 

8. वनडे में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 13 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी

 

Virat Kohli ने वनडे क्रिकेट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 13,000 रनों का आंकड़ा पार किया। यह उनकी निरंतरता और इस पोजिशन पर लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन का प्रमाण है।

 

9. T20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन

 

Virat Kohli ने 2012 से 2024 तक खेले गए पांच T20 वर्ल्ड कप में कुल 1,292 रन बनाए। इस दौरान वह टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।

 

10. एक T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन

 

2014 में बांग्लादेश में खेले गए T20 वर्ल्ड कप में कोहली ने 319 रन बनाए थे। एक Edition में किसी बल्लेबाज का यह सबसे बड़ा रन स्कोर है।

 

11. लगातार दो T20 वर्ल्ड कप में Player of the Tournament बनने वाले पहले खिलाड़ी

 

कोहली ने 2014 और 2016 के T20 वर्ल्ड कप में लगातार दो बार Player of the Tournament का अवॉर्ड जीता। लगातार दो संस्करणों में ऐसा प्रदर्शन करना उनकी निरंतरता को दिखाता है।

 

12. T20 वर्ल्ड कप के बड़े रन स्कोरर्स में सबसे शानदार औसत

 

इस टूर्नामेंट के इतिहास में प्रमुख रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बीच कोहली का औसत 58.72 है। इतने बड़े मंच पर लगातार रन बनाते रहना आसान नहीं होता।

virat anushka

 

13. T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा Player of the Match अवॉर्ड

 

T20I क्रिकेट से संन्यास लेते समय Virat Kohli के नाम 16 Player of the Match अवॉर्ड थे। बड़े मुकाबलों में उनका प्रदर्शन इस आंकड़े की खास वजह रहा।

 

14. T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा Player of the Series अवॉर्ड

 

कोहली ने अपने T20I करियर में सात बार Player of the Series का सम्मान हासिल किया। यह आंकड़ा बताता है कि वह सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि पूरी सीरीज में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता रखते थे।

 

15. किसी भारतीय बल्लेबाज की सबसे ज्यादा ICC टेस्ट रेटिंग

 

2018 में Virat Kohli ने ICC टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में 937 रेटिंग पॉइंट हासिल किए थे। किसी भारतीय बल्लेबाज का यह अब तक का सबसे ऊंचा रेटिंग स्कोर है।

 

16. टेस्ट कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा दोहरे शतक

 

Virat Kohli ने भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी करते हुए सात दोहरे शतक लगाए। टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के तौर पर उनसे ज्यादा दोहरे शतक किसी अन्य खिलाड़ी ने नहीं बनाए हैं।

 

17. भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी

 

कोहली ने भारतीय टीम की कप्तानी 68 टेस्ट मैचों में की। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में किसी दूसरे कप्तान को इतने टेस्ट मैचों में टीम की कमान संभालने का मौका नहीं मिला।

 

18. भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान

 

कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने 68 टेस्ट मैचों में से 40 में जीत हासिल की। विदेशों में भी टीम इंडिया को मजबूत बनाने में उनकी कप्तानी की अहम भूमिका रही।

 

19. भारतीय टेस्ट कप्तान का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

 

अक्टूबर 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पुणे टेस्ट में Virat Kohli ने नाबाद 254 रन की पारी खेली थी। किसी भारतीय टेस्ट कप्तान का यह सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।

 

20. IPL के एक सीजन में 973 रन बनाने का रिकॉर्ड

 

IPL 2016 में Royal Challengers Bengaluru की ओर से खेलते हुए कोहली ने 16 मैचों में 973 रन बनाए थे। इस सीजन में उनके बल्ले से चार शतक और सात अर्धशतक निकले। आज भी एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम है।


 

 

इन 20 रिकॉर्ड्स को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि Virat Kohli का क्रिकेट सफर कितना खास रहा है। उन्होंने सिर्फ आंकड़े नहीं बनाए, बल्कि मुश्किल हालात में टीम के लिए खड़े होकर कई यादगार जीत भी दिलाई हैं। टेस्ट और T20 इंटरनेशनल को अलविदा कहने के बाद अब उनका पूरा फोकस वनडे क्रिकेट पर है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप में भी किंग कोहली अपने बल्ले से एक और यादगार कहानी लिखेंगे।

 

Virat Kohli Record: विराट कोहली ने रचा इतिहास! वनडे क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने; रिकी पोंटिंग को छोड़ा पीछे

Virat Kohli Record: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जोड़ ली है। बुधवार (4 नवंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में कोहली ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो आज तक दुनिया का कोई बल्लेबाज हासिल नहीं कर सका था। वह वनडे क्रिकेट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 13,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को भी पीछे छोड़ दिया है।

सिर्फ 12 रन बनाते ही हासिल कर लिया बड़ा मुकाम

विराट कोहली इस मुकाबले में उतरने से पहले नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 12,988 रन बना चुके थे। उन्हें 13,000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 12 रनों की जरूरत थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान उन्होंने अपनी 13वीं गेंद पर 12वां रन बनाकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली। इस रिकॉर्ड के साथ कोहली ने वनडे क्रिकेट में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अपना शीर्ष स्थान और मजबूत कर लिया।

रिकी पोंटिंग को छोड़ा पीछे, दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज

नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दिग्गज क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अपने वनडे करियर में इस पोजिशन पर 12,662 रन बनाए थे। वहीं, कोहली अब 13,000 रनों का आंकड़ा पार कर पोंटिंग से आगे निकल चुके हैं। बता दें कि वनडे क्रिकेट के इतिहास में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 10,000 रन बनाने वाले विराट कोहली और रिकी पोंटिंग ही दो बल्लेबाज हैं।

251 पारियों में हासिल किया यह मुकाम

विराट कोहली की इस उपलब्धि की खास बात सिर्फ 13 हजार रन नहीं हैं। बल्कि वह जिस निरंतरता के साथ इस मुकाम तक पहुंचे हैं, वह भी उल्लेखनीय है। उन्होंने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए अपनी 251वीं पारी में यह आंकड़ा छुआ। इस पोजिशन पर उनका औसत 61 से ज्यादा का रहा है। उनके नाम नंबर-3 पर 48 शतक और 69 अर्धशतक भी दर्ज हैं। दूसरी तरफ रिकी पोंटिंग ने 330 पारियों में 12,662 रन बनाए थे।

कोहली के कमाल से भारत ने जीता पहला वनडे

तेज गेंदबाजों के कमाल और विराट कोहली की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी की मदद से भारत ने बारिश से प्रभावित पहले वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस पद्वति से पांच विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की।

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (70 रन देकर चार विकेट), गुरनूर बराड़ (44 रन देकर तीन) और अंशुल कंबोज (10 ओवर में 22 रन देकर दो) ने मिलकर 9 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को 40.2 ओवर में में 185 रन पर ढेर कर दिया।

बारिश के व्यवधान से एक घंटे से अधिक समय तक खेल नहीं हो पाने के कारण भारत के सामने डकवर्थ लुईस पद्वति से 40 ओवर में 167 रन का लक्ष्य रखा गया। इसके बाद 2.1 ओवर का खेल ही हो पाया था कि फिर से बारिश आ गई। खेल शुरू होने पर भारत को 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य दिया गया।

कोहली ने ठोके 51 रन

भारत ने कोहली (51 गेंद पर 74 रन, 13 चौके, एक छक्का) और कप्तान शुभमन गिल (37) के बीच दूसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की मदद से 22.4 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर दिया। भारत ने हालांकि जिस तरह से 22 रन के अंदर चार विकेट गंवाए वह टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय हो सकता है।

पहली बार जब बारिश के कारण खेल रुका तब भारत ने एक विकेट पर 54 रन बनाए थे। दूसरे व्यवधान के समय उसका स्कोर एक विकेट पर 64 रन था। भारतीय बल्लेबाजों विशेषकर कोहली ने दो बार व्यवधान के बावजूद अपनी एकाग्रता भंग नहीं होने दी और सहजता से रन बटोरे। कोहली शुरू से आक्रामक होकर खेल रहे थे। उन्होंने चौकों की झड़ी लगाने में कोताही नहीं बरती।

अब केवल वनडे फॉर्मेट में खेलने वाले कोहली ने ब्लेयर टिकनर की गेंद पर छक्का लगाया। इसी गेंदबाज के अगले ओवर में चौका लगाकर 35 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इस ओवर में दो और चौके लगाए। गिल ने हालांकि नाथन स्मिथ की तेजी से उठती गेंद पर टॉम लैथम को हवा में लहराता कैच दे दिया। उन्होंने अपनी 56 गेंद की पारी में पांच चौके लगाए।

जैकब डफी (49 रन देकर तीन विकेट) ने एक ओवर में कोहली और अक्षर पटेल को आउट करके मैच में कुछ रोमांच भरा। टिम सीफर्ट ने कोहली का डीप स्क्वायर लेग पर एक हाथ से शानदार कैच लिया। डफी ने श्रेयस अय्यर (15) के रूप में अपना तीसरा विकेट लिया। नमन धीर (नाबाद पांच) ने विजयी चौका लगाया।

ये भी पढ़ें- Aber Kawas: कौन हैं अबर कवास? न्यूयॉर्क की पहली फिलिस्तीनी-अमेरिकी और हिजाब पहनने वाली महिला बनीं स्टेट सीनेटर

Birthday से ठीक पहले विराट कोहली ने तोड़ा अपने Idol सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, बने रन चेज के नए किंग! [VIDEO]

virat and sachin 1

विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर जमकर गरजा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में किंग कोहली ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। बारिश के कारण 143 रनों के संशोधित लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने विराट की 74 रनों की बेहतरीन पारी की बदौलत 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

 

लेकिन विराट की यह पारी सिर्फ भारत की जीत तक सीमित नहीं रही। उन्होंने इस दौरान क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का एक ऐसा विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिस पर लंबे समय से उनकी नजर थी। विराट अब वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने न्यूजीलैंड की धरती पर अपना औसत 50 के पार पहुंचाकर एक और खास उपलब्धि हासिल कर ली है।

 विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा, बने रन चेज के नए किंग

 

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 54 रन पूरे करते ही सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट के नाम 8721 रन दर्ज हो गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को महज एक रन से पीछे छोड़ दिया है। सचिन ने अपने वनडे करियर में रन चेज करते हुए 8720 रन बनाए थे।

 

खास बात यह है कि विराट ने यह मुकाम सचिन से बेहतर औसत के साथ हासिल किया है। रन चेज में विराट का औसत 66.54 का है, जबकि सचिन का औसत 42.23 रहा था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 6801 रन बनाए हैं।

 

वनडे में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज:

 

1. विराट कोहली (भारत) – 8721 रन, औसत 66.54

2. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 8720 रन, औसत 42.23

3. रोहित शर्मा (भारत) – 6801 रन, औसत 50.75

4. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) – 5742 रन, औसत 29.44

5. जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 5575 रन, औसत 44.95

6. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 5559 रन, औसत 39.99

7. ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) – 5425 रन, औसत 42.71

8. कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 5400 रन, औसत 40.29
 

विराट ने जड़ा 80वां वनडे अर्धशतक, विदेशी धरती पर दूसरा सबसे तेज पचासा

 

न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली ने अपनी 74 रनों की पारी के दौरान एक और खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने अपने वनडे करियर का 80वां अर्धशतक पूरा किया। विराट ने यह मुकाम सिर्फ 35 गेंदों में हासिल किया और इसके साथ ही भारत से बाहर वनडे में अपना दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी जड़ दिया।

 

विदेशी मैदानों पर विराट का सबसे तेज वनडे अर्धशतक 34 गेंदों में आया था। उन्होंने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में यह कारनामा किया था। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 35 गेंदों में लगाया गया अर्धशतक इस सूची में दूसरे स्थान पर है।

 

भारत से बाहर विराट कोहली के सबसे तेज वनडे अर्धशतक:

 

– 34 गेंद – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, कैनबरा (2016)

– 35 गेंद – न्यूजीलैंड के खिलाफ, ऑकलैंड (2026)

– 36 गेंद – दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, सेंचुरियन (2018)

– 38 गेंद – श्रीलंका के खिलाफ, कोलंबो (2017)

 

न्यूजीलैंड में 50 के पार पहुंचा विराट का औसत, SENA देशों में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

 

विराट कोहली के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ यह मुकाबला एक और वजह से खास रहा। इस मैच से पहले न्यूजीलैंड की धरती पर उनका वनडे औसत 49.66 था, लेकिन शानदार पारी के बाद यह बढ़कर 51.53 हो गया है। इसके साथ ही विराट ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो उनकी निरंतरता और विदेशी परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन को दिखाता है।

 

विराट कोहली अब दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं, जिनका वनडे औसत चारों SENA देशों यानी दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में 50 या उससे ज्यादा है।

 

SENA देशों में विराट कोहली का वनडे औसत:

 

– दक्षिण अफ्रीका – 76.38

– न्यूजीलैंड – 51.53

– इंग्लैंड – 51.48

– ऑस्ट्रेलिया – 50.03

 

इसके अलावा विराट का बांग्लादेश में औसत 73.13, भारत में 62.81, जिम्बाब्वे में 60.83, वेस्टइंडीज में 58.92 और यूएई में 54.50 का है।

 

न्यूजीलैंड में औसत 50 के पार पहुंचना इसलिए भी खास है, क्योंकि विराट ने यहां लगातार अपने प्रदर्शन से साबित किया है कि वह अलग-अलग परिस्थितियों में भी रन बनाने का दम रखते हैं।

 

 सचिन के एक और रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के बाद विराट की नजरें नए कीर्तिमानों पर

 

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में एक बार फिर दिखा दिया कि लक्ष्य का पीछा करने के मामले में उनका कोई जवाब नहीं है। सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ना, 80वां वनडे अर्धशतक लगाना और न्यूजीलैंड में अपना औसत 50 के पार पहुंचाना उनकी इस पारी को और खास बनाता है।

 

किंग कोहली की सबसे बड़ी खासियत यही है कि वह दबाव में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का दम रखते हैं। अब भारतीय फैंस को उम्मीद होगी कि विराट का यह शानदार फॉर्म पूरी सीरीज में जारी रहे और उनके बल्ले से ऐसे ही कई यादगार रिकॉर्ड देखने को मिलें।