iPhone 18 Pro का नया अवतार हुआ लीक! इन रंगों में लॉन्च हो सकता है Apple का फोन

एप्पल के नए सीरीज iPhone 18 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं एप्पल के iPhone 18 Pro सीरीज को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। Apple इस बार iPhone 18 Pro सीरीज के डिजाइन में रंगों में बदलाव कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लिए कुछ नए रंगों पर काम कर रही है। Macworld की रिपोर्ट के मुताबिक, इन फोन में डार्क चेरी, लाइट ब्लू और डार्क ग्रे रंग देखने को मिल सकता है। लेकिन, Apple की ओर से अभी इन कलर ऑप्शंस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

वहीं ऐसे कयास हैं कि कंपनी सितंबर में नई iPhone 18 Pro सीरीज पेश कर सकती है। ऐसे में फोन के फाइनल डिजाइन और रंगों की सही जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी। अभी तक कंपनी ने लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

लाइट ब्लू

iPhone 18 Pro सीरीज में Apple हल्के नीले रंग का ऑप्शन भी दे सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, इस रंग की फिनिश iPhone 17 के मिस्ट ब्लू शेड से मिलती-जुलती हो सकती है। अगर ये कलर लॉन्च होता है, तो यूजर्स को गहरे रंगों के अलावा एक हल्का और अलग ऑप्शन भी मिल सकता है। इससे iPhone 18 Pro और Pro Max का लुक पहले के Pro मॉडल्स की तुलना में थोड़ा ज्यादा फ्रेश और आकर्षक नजर आ सकता है।

डार्क ग्रे

Apple iPhone 18 Pro सीरीज के लिए डार्क ग्रे रंग पर भी काम कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस शेड को Pantone 426C से जोड़ा गया है। ये रंग डार्क चेरी और लाइट ब्लू जैसे नए ऑप्शन के मुकाबले ज्यादा सादा और क्लासिक लुक देगा। माना जा रहा है कि ये उन लोगों को पसंद आ सकता है, जो फोन में बहुत ज्यादा चमकीले या अलग रंगों की बजाय शांत और प्रोफेशनल फिनिश पसंद करते हैं।

डार्क चेरी

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में Apple एक नया डार्क चेरी रंग पेश कर सकता है। यह शेड नॉर्मल ब्राइट लाल रंग से अलग होगा और गहरे वाइन कलर जैसा नजर आ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस रंग को Pantone 6076 से जोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि डार्क चेरी रंग से जुड़े कुछ वास्तविक नमूने सामने आए हैं, जिससे इसके फोन में आने की संभावना और बढ़ गई है।

आधिकारिक घोषणा का इंतजार

रिपोर्ट में कहा गया कि, Apple iPhone 18 Pro सीरीज के लिए सिल्वर रंग के एक विकल्प पर भी विचार कर रहा है, जिसे Pantone 427C से जोड़ा जा रहा है। लेकिन, अभी इन सभी रंगों को लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। Apple फोन का बड़े स्तर पर उत्पादन शुरू करने से पहले किसी एक रंग को अपनी लिस्ट से हटा भी सकता है। इसलिए फिलहाल इन नए कलर ऑप्शंस को लेकर पक्की जानकारी के लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। अगर ये शेड्स लॉन्च होते हैं, तो नए iPhone मॉडल पुराने Pro सीरीज फोन से लुक के मामले में काफी अलग नजर आ सकते हैं।

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone इस साल लॉन्च हो सकता है। कंपनी के इस बहुप्रतीक्षित फोल्डेबल फोन को लेकर लंबे समय से अटकलें चल रही हैं। अब लग्जरी स्मार्टफोन निर्माता Caviar की ओर से सामने आई नई जानकारी ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है। हालांकि, Apple ने अभी तक फोल्डेबल iPhone के फीचर्स या लॉन्च को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है।

ALSO READ: यूपीआई ट्रांजैक्शन चार्जेस पर वित्त मंत्रालय की सफाई: आम जनता के लिए P2P ट्रांसफर पूरी तरह निशुल्क रहेंगे

Caviar ने कथित प्रीमियम फोल्डेबल iPhone से जुड़ी कुछ जानकारियां साझा की हैं। इनमें बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर और एडवांस कैमरा सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं। अगर ये दावे सही साबित होते हैं, तो Apple का फोल्डेबल iPhone डिजाइन और फीचर्स के मामले में फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में नया मानक स्थापित कर सकता है।

 

iPhone Fold में मिल सकता है A20 Pro चिप

 

Caviar के मुताबिक, Apple के फोल्डेबल iPhone में कंपनी की अगली पीढ़ी का A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। इसके साथ फोन में 12GB RAM मिलने की बात कही गई है।

 

अगर ऐसा होता है तो यह iPhone को हाई-एंड टैबलेट के करीब ले जा सकता है। ज्यादा RAM और पावरफुल प्रोसेसर की मदद से फोन में मल्टीटास्किंग और दूसरे हैवी टास्क बेहतर तरीके से किए जा सकेंगे। हालांकि, Apple ने अभी तक A20 Pro चिप या फोल्डेबल iPhone प्रोजेक्ट को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

 

48MP के डुअल कैमरे मिलने की उम्मीद

 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Caviar के अनुसार, फोल्डेबल iPhone के रियर पैनल पर दो 48MP कैमरे दिए जा सकते हैं। ये कैमरे स्पेशियल फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट कर सकते हैं।

 

वहीं, फोन के फ्रंट कैमरे को डिस्प्ले के नीचे दिया जा सकता है। इसकी क्षमता 24MP बताई गई है। अंडर-डिस्प्ले कैमरा इस्तेमाल होने की स्थिति में फोल्डेबल स्क्रीन पर न तो नॉच होगा और न ही पंच-होल।

 

अगर Apple वास्तव में इस तरह का डिजाइन पेश करता है तो यह कंपनी के मौजूदा Face ID और फ्रंट कैमरा सिस्टम में बड़ा बदलाव होगा।

 

5800mAh की बड़ी बैटरी

 

Caviar का दावा है कि Apple के फोल्डेबल iPhone में 5,800mAh की बैटरी दी जा सकती है। अगर यह जानकारी सही होती है तो यह अब तक किसी iPhone में दी गई सबसे बड़ी बैटरी में से एक होगी।

 

फोल्डेबल डिस्प्ले, हाई-परफॉर्मेंस प्रोसेसर और मल्टीटास्किंग जैसे फीचर्स को देखते हुए बड़ी बैटरी की जरूरत भी होगी। Apple पतले और कॉम्पैक्ट डिजाइन के अंदर इतनी बड़ी बैटरी कैसे फिट करता है, यह देखने वाली बात होगी।

 

अभी सिर्फ अफवाहों तक सीमित है iPhone Fold

 

हालांकि, इन सभी जानकारियों को फिलहाल अफवाह और लीक के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। Caviar एक लग्जरी और कस्टम स्मार्टफोन निर्माता है और उसके द्वारा साझा की गई जानकारी Apple की आधिकारिक जानकारी नहीं है।

 

Apple ने अभी तक न तो फोल्डेबल iPhone के अस्तित्व की आधिकारिक पुष्टि की है और न ही इसके स्पेसिफिकेशंस या लॉन्च डेट का खुलासा किया है। ऐसे में 12GB RAM, 5800mAh बैटरी, 48MP कैमरा और A20 Pro चिप जैसी जानकारियों की पुष्टि के लिए Apple की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

 

फिर भी, अगर Apple 2026 में अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च करता है तो यह कंपनी के लिए एक बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च होगा। फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में Apple के प्रवेश का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है और नया iPhone इस बाजार में प्रतिस्पर्धा को और बढ़ा सकता है। (प्रतीकात्मक फोटो)

पहली एंट्री सफलता की गारंटी नहीं; Google, Netflix और Facebook आए लेट लेकिन बदल दी कहानी

मार्केट में पहली एंट्री का शुरुआती फायदा मिल सकता है लेकिन बिजनेस हिस्ट्री के हिसाब से यह इस बात की गारंटी नहीं देता है कि सबसे पुराना ही मार्केट में लंबे समय तक राज करेगा। स्मार्टफोन और इंटरनेट सर्च से लेकर सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट तक कई कंपनियों ने बाद में इंडस्ट्री में एंट्री की और लीडर बन गए। उन्होंने तेजी से अपने को बढ़ाया और ग्राहकों की जरूरतों को अधिक प्रभावी तरीके से अपनाया। इंडस्ट्री में पहली बार जिस कंपनी की एंट्री हुई, वे नए बाजार बनाते है या मौजूदा मार्केट को बदलते हैं लेकिन कई मामलों में ऐसा हुआ कि बाद में आने वाली कंपनियों ने शानदार प्रोडक्ट, मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन और बेहतर इकोसिस्टम बनाकर मार्केट लीडर बन जाते हैं। यहां ऐसे ही पांच उदाहरण दिए जा रहे हैं, जहां बाद में आने वाली कंपनियों ने शुरुआती मार्केट लीडर को पछाड़ दिया

Android vs Apple’s iOS

जून 2007 में जब एपल (Apple) ने आईफोन (iPhone) लॉन्च किया, तो उसने स्मार्टफोन इंडस्ट्री की तस्वीर ही बदल दी। इसने मॉडर्न टचस्क्रीन डिवाइस और ऐप-बेस्ड मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए एक नया स्टैंडर्ड सेट किया। इसके 18 महीने से भी कम समय बाद अक्टूबर 2008 में गूगल ने एंड्रॉयड को एक ओपन-सोर्स ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर लॉन्च किया। एपल के इंटीग्रेटेड हार्डवेयर अप्रोच के विपरीत इसने सैमसंग (Samsung), एचटीसी (HTC) और मोटोरोला (Motorola) जैसी कई हैंडसेट बनाने वाली कंपनियों के साथ साझेदारी की। इससे एंड्रायड को अलग-अलग प्राइस रेंज और इलाकों में तेजी से फैलने में मदद मिली। साल 2010 के आखिर तक यह दुनिया का सबसे बड़ा स्मार्टफोन ऑपरेटिंग सिस्टम बन चुका था और आगे भी बना रहा। आज भी लगभग 70% मार्केट शेयर के साथ यह दुनिया भर में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला स्मार्टफोन ऑपरेटिंग सिस्टम बना हुआ है।

Facebook vs Yahoo

मायस्पेस (MySpace) अगस्त 2003 में आया और जल्द ही सबसे बड़ा सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म बन गया। इसके लाखों यूजर्स बने और इसने अरबों डॉलर की वैल्यूएशन हासिल की। फिर फरवरी 2024 में फेसबुक ने मार्केट में एंट्री की। शुरुआत में तो यह सिर्फ हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स के लिए था और सितंबर 2006 में इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया। साफ-सुथरे इंटरफेस, मजबूत आइडेंटिटी वेरिफिकेशन, अधिक दिलचस्प न्यूज फीड और कम स्पैम के जरिए इसने खुद को दूसरों से अलग बनाया। आम लोगों के लिए खुलने के लगभग 20 महीने बाद अप्रैल 2008 में फेसबुक ने ग्लोबल मंथली विजिटर्स के मामले में मायस्पेस को पीछे छोड़ दिया और 2009 तक इसने यूएस ट्रैफिक में भी पछाड़ दिया। यह सोशल मीडिया की दुनिया में एक बड़ा बदलाव था।

Google vs Yahoo

गूगल से पहले इंटरनेट सर्च और वेब डायरेक्टरी पर 1994 में लॉन्च हुई याहू (Yahoo), 1994 में लॉन्च हुई लाइकोस (Lycos) और 1995 में लॉन्च हुई अल्टाविस्टा (AltaVista) जैसी कंपनियों का दबदबा था। फिर गूगल ने साल 1998 में पेज-रैंक (PageRank) के साथ मार्केट में एंट्री की। यह एक ऐसा सर्च एल्गोरिदम था जो सिर्फ वेबसाइटों की लिस्ट बनाने की बजाय, उनकी महत्ता यानी रेलेवेंस के आधार पर पेजों को रैंक करता था। इसने एक तेज़ और साफ-सुथरा होमपेज भी पेश किया, जो पोर्टल-स्टाइल वाले कॉम्पिटिटर्स से बिल्कुल अलग था। यही सादगी लोगों को भा गया। साल 2000 तक गूगल याहू का सर्च प्रोवाइडर बन गया और तेजी से एक प्रमुख सर्च इंजन के तौर पर उभरा। आगे चलकर ऑनलाइन सर्च का पर्यायवाची बन गया।

Netflix vs Blockbuster

ब्लॉकबस्टर ने 80 के दशक के आखिरी से हजारों फिजिकल स्टोर के जरिए दुनिया के सबसे बड़े वीडियो रेंटल बिजनेस में से एक खड़ा किया। साल 1997 में नेटफ्लिक्स ने ‘मेल के जरिए डीवीडी’ सब्सक्रिप्शन मॉडल के साथ डीवीडी रेंटल मार्केट में एंट्री की। इसमें लेट फीस हटा दी गई और फिर साल 2007 में इसने सब्सक्रिप्शन-बेस्ड वीडियो स्ट्रीमिंग में कदम रखा। एक तरफ ब्लॉकबस्टर कर्ज और स्टोर पर ग्राहकों की घटती संख्या से जूझ रहा था, वहीं नेटफ्लिक्स नए डिलीवरी मॉडल और डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन में निवेश करती रही। ब्लॉकबस्टर ने साल 2010 में दिवालिया होने के लिए अर्जी दी, तो नेटफ्लिक्स दुनिया के सबसे बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म में से एक बन गया।

Nintendo vs Atari

मैग्नावॉक्स (Magnavox) ने 1972 में पहला होम वीडियो गेम कंसोल पेश किया था, लेकिन अटारी ने 1970 के दशक के आखिरी में अटारी 2600 के साथ इस कैटेगरी को मशहूर कर दिया। हालांकि सॉफ्टवेयर की गिरती क्वालिटी और मार्केट में जरूरत से अधिक सप्लाई की वजह से साल 1983 में वीडियो गेम इंडस्ट्री क्रैश हो गई। इसके बाद निनटेंडो ने अक्टूबर 1985 में निनटेंडो एंटरटेनमेंट सिस्टम के साथ नॉर्थ अमेरिकन मार्केट में एंट्री की। इसने गेम डेवलपर्स के लिए सख्त क्वालिटी स्टैंडर्ड्स पर ध्यान दिया और एक्सक्लूसिव फ्रेंचाइजी में भारी निवेश किया, जिससे इसका इकोसिस्टम मजबूत हुआ। साल 1988 तक नॉर्थ अमेरिकन कंसोल मार्केट के अधिकतर हिस्से पर निनटेंडो का कब्जा हो गया, जिससे इंडस्ट्री को फिर से खड़ा करने में मदद मिली और साथ ही अटारी का हार्डवेयर बिजनेस कमजोर पड़ गया।

Amazon Great Freedom Sale 2026: Samsung, Sony, LG और Xiaomi TV पर भारी छूट, ऑफर देखकर रह जाएंगे दंग

Amazon Great Freedom Sale 2026: Amazon की Great Freedom Sale 2026 की शुरुआत 7 अगस्त से होने वाली है। इस सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, वियरेबल्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट मिलने वाला है। सेल शुरू होने से पहले ही Amazon ने Samsung, TCL, Xiaomi, Sony और LG जैसे ब्रांड्स के कई स्मार्ट टीवी की कीमतों का खुलासा कर दिया है।

इन ऑफर्स में अलग-अलग स्क्रीन साइज वाले LED, QLED, Mini LED और Crystal 4K मॉडल शामिल हैं। खरीदार बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स का इस्तेमाल करके इनकी असल कीमत और कम कर सकते हैं।

Amazon Great Freedom Sale 2026: स्मार्ट टीवी पर बेहतरीन डील्स का खुलासा

Amazon ने ‘Great Freedom Sale’ से पहले कई स्मार्ट टीवी पर छूट की घोषणा की है। खास ऑफर्स में, 55-इंच वाला Xiaomi X 4K Smart Google LED TV 31,249 रुपये में मिलेगा, जबकि इसकी लिस्टेड कीमत 48,999 रुपये है।

वहीं, Samsung का 55-इंच Mini LED 4K Vision AI TV भी 59,990 रुपये के बजाय 41,990 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा, 65-इंच वाला TCL 4K QD-Mini LED Google TV 61,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि इसकी लिस्टेड कीमत 1,52,990 रुपये है।

Sony का 65 इंच BRAVIA 3 4K LED Google TV भी Amazon Great Freedom Sale में बड़े डिस्काउंट के साथ मिलेगा। इसकी कीमत घटकर ₹82,240 हो जाएगी, जबकि इसकी लिस्टेड कीमत ₹1,64,900 है। यानी ग्राहकों को इस टीवी पर काफी बड़ी बचत का मौका मिलेगा।

इसके अलावा, LG का 55 इंच 4K webOS LED TV भी सेल में सस्ते दाम पर उपलब्ध होगा। इसकी कीमत ₹38,490 रखी गई है, जबकि इसकी सामान्य कीमत ₹85,990 है।

Amazon ने 43-इंच Samsung Crystal 4K Vision AI TV पर भी एक ऑफर की झलक दिखाई है, हालांकि इसकी फाइनल सेल कीमत अभी तक नहीं बताई गई है। लेकिन टीजर से पता चलता है कि सेल के दौरान यह TV डिस्काउंट वाली कीमत पर उपलब्ध होगा।

सेल के दौरान ग्राहक बैंक कार्ड ऑफर का इस्तेमाल करके स्मार्ट टीवी की कीमत को और कम कर सकते हैं। Amazon ने चुनिंदा क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट और ₹10,000 तक के ऑफर की घोषणा की है। इसके अलावा, ग्राहकों को कई अन्य फायदे भी मिलेंगे। इनमें पहली खरीदारी पर फ्री डिलीवरी, पे ऑन डिलीवरी और योग्य प्रोडक्ट्स पर आसान रिटर्न सुविधा शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: iPhone 17 पर मिल रहा जबरदस्त डील, एक्सचेंज ऑफर के साथ ₹52,850 में खरीदें नया फोन, देखें फीचर्स

Vivo S2 Vs Nothing Phone 4a: कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में कौन है दमदार? जानें

Vivo S2 Vs Nothing Phone 4a: Vivo S2 को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में आया है, जहां पहले से ही कंपटीशन काफी कड़ा है। इसका मुकाबला Nothing Phone 4a जैसे स्मार्टफोन से होगा, जिसने अपने शानदार डिजाइन और कैमरा फीचर्स के दम पर बाजार में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Vivo S2 Vs Nothing Phone 4a: डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और कैमरा

Vivo S2 में कंपनी ने 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। वहीं, Nothing Phone 4a में थोड़ा छोटा 6.78-इंच AMOLED पैनल मिलता है। इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है, लेकिन इसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक जाती है, यानी कागज पर यह Vivo S2 से ज्यादा ब्राइट नजर आता है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो, Vivo S2 में MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Nothing Phone 4a Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ आता है।

दोनों स्मार्टफोन में UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है, लेकिन RAM के मामले में Nothing Phone 4a आगे है। इसमें 12GB तक RAM का विकल्प मिलता है, जबकि Vivo S2 में अधिकतम 8GB RAM दी गई है।

कैमरे के मामले में बड़ा अंतर

दोनों स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप में काफी अंतर देखने को मिलता है। Vivo S2 में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ एक अतिरिक्त सेंसर मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

जबकि, Nothing Phone 4a कैमरा फीचर्स के मामले में ज्यादा एडवांस नजर आता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। इसके अलावा, सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

यानी कैमरा सेटअप की बात करें तो Nothing Phone 4a में ज्यादा कैमरा विकल्प मिलते हैं, जबकि Vivo S2 का फोकस मुख्य कैमरा और सेल्फी एक्सपीरियंस पर है।

Vivo S2 Vs Nothing Phone 4a: बैटरी, सॉफ्टवेयर और कीमत

Vivo S2 में 7050mAh की बड़ी बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग, रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं, Nothing Phone 4a में 5400mAh की बैटरी है, जो 50W वायर्ड चार्जिंग और 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो, दोनों डिवाइस Android 16 के साथ लॉन्च होंगे और इनमें तीन बड़े Android अपडेट मिलने का वादा किया गया है। Vivo S2 में OriginOS 6 मिलता है, जबकि Nothing Phone 4a कंपनी के अपने Nothing OS 4.1 पर चलता है।

यह भी पढ़ें: iPhone 17 पर मिल रहा जबरदस्त डील, एक्सचेंज ऑफर के साथ ₹52,850 में खरीदें नया फोन, देखें फीचर्स

iPhone 17 पर मिल रहा जबरदस्त डील, एक्सचेंज ऑफर के साथ ₹52,850 में खरीदें नया फोन, देखें फीचर्स

अगर आप Apple यजूर हैं और नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो, आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, Flipkart पर iPhone 17 अभी एक्सचेंज और पेमेंट ऑफर के साथ काफी कम प्रभावी कीमत पर मिल रहा है। हालांकि, इसके 256GB वाले मॉडल की लिस्टेड कीमत ₹82,900 है, लेकिन योग्य खरीदार एक्सचेंज ऑफर और उपलब्ध डील्स का फायदा उठाकर इसकी प्रभावी कीमत को ₹52,850 तक कम कर सकते हैं।

कैसे iPhone 17 मिल रहा है ₹52,850 में?

लिस्टिंग के अनुसार, सबसे ज्यादा बचत Flipkart के एक्सचेंज प्रोग्राम से होती है। Apple iPhone 15 एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को ₹30,000 तक का एक्सचेंज फायदा मिल सकता है, जिससे इसकी असल कीमत ₹82,900 से घटकर ₹52,900 हो जाती है। इसके अलावा, Flipkart ₹50 का Paytm UPI कैशबैक भी दे रहा है, जिससे फाइनल कीमत ₹52,850 हो जाती है।

हालांकि, एक्सचेंज की फाइनल वैल्यू पुराने स्मार्टफोन की कंडीशन, उम्र और काम करने की क्षमता पर निर्भर करती है। जिन डिवाइस की स्क्रीन टूटी हुई है या जिनमें हार्डवेयर की समस्या है, उनके लिए एक्सचेंज की रकम कम हो सकती है।

इसके अलावा, जो ग्राहक एक साथ पूरा भुगतान नहीं करना चाहते, उनके लिए Flipkart नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दे रहा है। इसके तहत योग्य ग्राहक 12 महीने तक हर महीने ₹4,408 की EMI पर iPhone 17 खरीद सकते हैं।

Apple iPhone 17 के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेश की बात करें तो, iPhone 17 में 6.3-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन Apple के A19 चिपसेट पर चलता है। इसके अलावा, इस वेरिएंट में 256GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए, Apple ने इस स्मार्टफोन में 48MP + 48MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18MP का फ्रंट कैमरा है।

बता दें कि यह हैंडसेट Apple के लेटेस्ट सॉफ्टवेयर पर चलता है और इसमें फोटोग्राफी, परफॉर्मेंस और रोजाना के कामों के लिए कई खास फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही Apple की एक साल की लिमिटेड वारंटी भी मिलती है।

क्या आपको इस डील पर विचार करना चाहिए?

जो यूजर्स iPhone 15 से iPhone 17 पर अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह एक्सचेंज ऑफर फायदेमंद साबित हो सकता है। इसकी मदद से iPhone 17 की कीमत काफी कम हो जाती है और यह अपनी सामान्य बिक्री कीमत के मुकाबले ज्यादा किफायती नजर आता है।

हालांकि, ध्यान रखें कि सबसे ज्यादा एक्सचेंज वैल्यू तभी मिलेगी, जब आपका पुराना फोन अच्छी कंडीशन में हो और सभी जरूरी शर्तों को पूरा करता हो। फोन की स्क्रीन, बैटरी और डिवाइस की स्थिति के आधार पर एक्सचेंज कीमत कम या ज्यादा हो सकती है।

वहीं, खरीदारी पूरी करने से पहले Flipkart के चेकआउट पेज पर एक्सचेंज वैल्यू, बैंक ऑफर की पात्रता और EMI से जुड़ी शर्तों को जरूर चेक कर लें, क्योंकि ऐसे ऑफर्स समय के साथ बदलते रहते हैं।

यह भी पढ़ें: Vivo का नया धांसू फोन लॉन्च, 3,000 निट्स डिस्प्ले और 7050mAh बैटरी के साथ मचाएगा धमाल

Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro पर 13,000 तक की छूट, जानिए किस मॉडल पर कितना ऑफर

फ्लिपकार्ट ने अपनी फ्रीडम सेल 2026 शुरू होने से पहले कई बड़े ऑफर्स की जानकारी दे दी है। इस बार कंपनी ने सिर्फ बड़े-बड़े दावे करने के बजाय कई प्रोडक्ट्स की असली सेल कीमत भी बता दी है। खासकर एप्पल के प्रोडक्ट्स पर मिलने वाली छूट अब साफ हो गई है। फ्रीडम सेल सभी ग्राहकों के लिए 8 अगस्त से शुरू होगी। वहीं, फ्लिपकार्ट प्लस, फ्लिपकार्ट ब्लैक मेंबर और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड रखने वाले ग्राहक 7 अगस्त से ही सेल का फायदा उठा सकेंगे।

iPhone 17 Pro पर मिलेगा शानदार ऑफर

इस सेल में iPhone 17 Pro पर भी अच्छी छूट मिलेगी। इसकी लॉन्च कीमत 1,34,900 रुपये थी, लेकिन सेल के दौरान यह 1,26,900 रुपये में मिलेगा। यह सीधी छूट है और इसके लिए किसी बैंक कार्ड की जरूरत नहीं होगी। यानी ग्राहकों को सीधे 8,000 रुपये की बचत होगी। अगर ग्राहक एसबीआई बैंक या फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो उन्हें 5,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी। इस तरह सभी ऑफर्स के बाद iPhone 17 Pro की प्रभावी कीमत 1,21,900 रुपये रह जाएगी, जो इसकी लॉन्च कीमत से 13,000 रुपये कम है।

iPhone 17 Pro Max पर भी फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल में अच्छी छूट मिलेगी। इस फोन की कीमत सेल के दौरान 1,41,900 रुपये होगी। वहीं, एसबीआई बैंक और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के पात्र क्रेडिट कार्ड धारक इसे 1,32,900 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीद सकेंगे। सीधी छूट के अलावा, फ्लिपकार्ट कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड पर अतिरिक्त कैशबैक और नो-कॉस्ट ईएमआई का भी फायदा देगा। हालांकि, इन ऑफर्स के साथ कुछ नियम और शर्तें लागू होंगी। इसलिए खरीदारी करने से पहले ऑफर की सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ लेना बेहतर रहेगा।

सिर्फ iPhone ही नहीं, एंड्रॉयड फोन पर भी मिलेंगे शानदार ऑफर्स

फ्लिपकार्ट ने सिर्फ आईफोन ही नहीं, बल्कि कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन की सेल कीमतों का भी खुलासा कर दिया है। इससे ग्राहकों को अलग-अलग कंपनियों के फोन की कीमत और ऑफर्स की तुलना करने में आसानी होगी। गूगल पिक्सल 10 सीरीज की कीमतें भी सामने आ गई हैं। पिक्सल 10 की कीमत 62,999 रुपये, पिक्सल 10ए की 50,999 रुपये, पिक्सल 10 प्रो की 99,999 रुपये और पिक्सल 10 प्रो एक्सएल की कीमत 1,14,999 रुपये होगी।

वहीं, सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा और गैलेक्सी S26 प्लस पर भी छूट मिलेगी। हालांकि, इन दोनों फोन की अंतिम सेल कीमत का अभी ऐलान नहीं किया गया है। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह अच्छा मौका हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल मेमोरी चिप समेत कई मोबाइल पार्ट्स की कीमतें बढ़ी हैं। ऐसे में आने वाले महीनों में स्मार्टफोन की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एप्पल जल्द ही आईफोन 17 सीरीज की कीमत बढ़ा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल में मिल रही मौजूदा कीमतें ग्राहकों के लिए बेहतर सौदा साबित हो सकती हैं। इसलिए जो लोग आईफोन 17 सीरीज खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए यह सेल अच्छा अवसर हो सकती है।

अगर आप पहले से ही नया आईफोन खरीदने या अपना पुराना फोन बदलने की योजना बना रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल आपके लिए अच्छा मौका हो सकती है। इस बार कंपनी ने सिर्फ ऑफर्स का प्रचार नहीं किया है, बल्कि कई आईफोन की वास्तविक सेल कीमत भी पहले ही बता दी है। iPhone 17 Pro की प्रभावी कीमत 1,21,900 रुपये तक पहुंच सकती है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत 1,34,900 रुपये थी। यानी ग्राहकों को अच्छी-खासी बचत का मौका मिलेगा।

इसके अलावा, आईफोन 15 जैसे पुराने मॉडल, जिसकी शुरुआती कीमत 55,900 रुपये से शुरू होगी, से लेकर iPhone 17 Pro मैक्स तक कई मॉडलों पर आकर्षक छूट दी जा रही है। ऐसे में लगभग हर बजट के ग्राहकों के लिए इस सेल में खरीदारी का अच्छा मौका होगा। फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल सभी ग्राहकों के लिए 8 अगस्त से शुरू होगी। वहीं, फ्लिपकार्ट प्लस और फ्लिपकार्ट ब्लैक मेंबर एक दिन पहले यानी 7 अगस्त से ही इन ऑफर्स का लाभ उठा सकेंगे।

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

tata currv ev

Tata EV Discounts August 2026: अगर आप अगस्त 2026 में नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Tata Motors की डीलरशिप पर इस महीने कई आकर्षक ऑफर्स मिल रहे हैं। कंपनी चुनिंदा EV मॉडल और वेरिएंट पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर, स्क्रैपेज बेनिफिट और लॉयल्टी इंसेंटिव दे रही है। 

हालांकि, सभी इलेक्ट्रिक कारों पर एक जैसे फायदे नहीं मिलेंगे। अगस्त 2026 के ऑफर्स में Tigor EV और Sierra EV को शामिल नहीं किया गया है। वहीं, Tata Nexon EV पर इस महीने सबसे कम बेनिफिट मिल रहा है। कंपनी के ये ऑफर्स 31 अगस्त 2026 तक लागू रहेंगे। Tata Motors के अगस्त 2026 के ये ऑफर्स 31 अगस्त 2026 तक वैध हैं।

ALSO READ: iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

Curvv EV पर सबसे ज्यादा फायदा

ALSO READ: सस्ते Electric Scooters की होने वाली है इंट्री, Ather से Honda तक मचेगी हलचल

अगस्त 2026 में Tata Motors की इलेक्ट्रिक कारों में Curvv EV पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। इसके कुछ वेरिएंट पर ग्राहकों को अधिकतम 3.35 रुपए लाख तक के बेनिफिट मिल सकते हैं। Tata Curvv EV के चुनिंदा वेरिएंट पर 30,000 रुपए का एक्सचेंज बेनिफिट या 35,000 रुपए का स्क्रैपेज इंसेंटिव दिया जा रहा है।

इसके अलावा, मौजूदा Tata ग्राहक अगर अपनी पुरानी Tata ICE (पेट्रोल/डीजल) या EV को बदलकर नई Curvv X Series खरीदते हैं, तो उन्हें 30,000 रुपए का लॉयल्टी बेनिफिट भी मिल सकता है। इस तरह Curvv EV के X वेरिएंट पर ग्राहक अधिकतम 65,000 रुपए तक के लाभ का फायदा उठा सकते हैं।

 

Non-X Curvv EV पर 3.35 लाख रुपए तक की बचत

अगर ग्राहक Tata Curvv EV का Non-X वेरिएंट खरीदते हैं, तो अधिकतम बेनिफिट 3.35 रुपए लाख तक पहुंच सकता है। इसमें:3 लाख रुपए कैश डिस्काउंट। 35,000 स्क्रैपेज इंसेंटिव शामिल हैं।  Curvv EV Creative वेरिएंट पर 2.50 रुपए लाख का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर इसमें 35,000 रुपए का स्क्रैपेज इंसेंटिव शामिल किया जाए, तो कुल फायदा 2.85 लाख रुपए तक हो सकता है।

ALSO READ: Honda QC3 vs Honda Activa e: जानिए दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में क्या है बड़ा अंतर, कौन है ज्यादा प्रैक्टिकल?

Tata EV पर ऑफर्स की पूरी जानकारी

ALSO READ: EV Home Charging Safety Tips: घर पर Electric Scooter चार्ज करने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

अगस्त 2026 में Tata Motors के EV ग्राहकों के लिए ऑफर्स मॉडल और वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग हैं। कंपनी कैश डिस्काउंट के अलावा पुराने वाहन को एक्सचेंज करने, स्क्रैप करने और मौजूदा Tata ग्राहकों को लॉयल्टी बेनिफिट देने जैसे विकल्प दे रही है।

ध्यान रखें

इन ऑफर्स की वास्तविक राशि शहर, डीलरशिप, मॉडल, वेरिएंट और उपलब्ध स्टॉक के आधार पर अलग हो सकती है। इसलिए इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पहले अपने नजदीकी Tata Motors डीलर से ऑफर की अंतिम राशि और नियमों की पुष्टि करना जरूरी है।

VinFast ने खत्म किया इंतजार, लॉन्च किए सस्ते स्कूटर

vinfast scooter

वियतनाम की बैटरी-इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी VinFast ने फिलीपींस में अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कारोबार की आधिकारिक शुरुआत कर दी है। कंपनी ने अपने प्रोडक्ट पेश किए हैं। इसके साथ ही VinFast ने दक्षिण-पूर्व एशिया के प्रमुख बाजारों में से एक फिलीपींस में इलेक्ट्रिक स्कूटर को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

ALSO READ: iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

कंपनी ने भारत में Viper इलेक्ट्रिक स्कूटर और एक नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के डिजाइन पेटेंट दाखिल किए हैं। भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में VinFast का नया पोर्टफोलियो Ola Electric, TVS Motor, Bajaj Auto और Ather Energy जैसी कंपनियों को सीधी चुनौती दे सकता है। 

 

कंपनी का लक्ष्य पारंपरिक पेट्रोल मोटरसाइकिलों के मुकाबले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को बढ़ावा देना है। हालांकि, इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर ग्राहकों की प्रमुख चिंताओं- कम रेंज, चार्जिंग की सुविधा और वाहनों की लंबी अवधि की विश्वसनीयता- को दूर करना VinFast के लिए बड़ी चुनौती होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ग्राहकों के लिए जल्द ही पब्लिक टेस्ट राइड की सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रही है।

 

अगस्त से शुरू होगा शोरूम विस्तार

 

VinFast अगस्त से फिलीपींस में अपने रिटेल नेटवर्क का तेजी से विस्तार करने की तैयारी में है। कंपनी शुरुआत में 21 रिटेल शोरूम खोल रही है, जबकि आने वाले समय में देशभर में 100 से ज्यादा अतिरिक्त लोकेशन शुरू करने की योजना है।

 

कंपनी का शुरुआती फोकस प्रमुख शहरी क्षेत्रों पर रहेगा। इनमें मेट्रो मनीला, मेट्रो सेबू और मेट्रो दावाओ शामिल हैं। इसके अलावा Cavite, Laguna, Batangas, Rizal और Bulacan जैसे घनी आबादी वाले उपनगरीय इलाकों में भी VinFast अपनी मौजूदगी बढ़ाएगी।

 

ग्राहक कंपनी के फिलीपींस पोर्टल के जरिए नजदीकी स्टोर की जानकारी हासिल करने के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्ट राइड भी बुक कर सकेंगे।

 

30,000 बैटरी स्वैपिंग हब लगाने की योजना

VinFast की रणनीति में सबसे खास पहल उसका बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क है। कंपनी स्थानीय इंफ्रास्ट्रक्चर ऑपरेटरों के साथ साझेदारी करके पूरे फिलीपींस में करीब 30,000 ऑटोमेटेड बैटरी-स्वैपिंग कैबिनेट लगाने की योजना बना रही है।

 

इस सिस्टम का उद्देश्य इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्ज करने में लगने वाले लंबे समय को कम करना है। यूजर की बैटरी खत्म होने पर उसे चार्ज करने के बजाय स्वैपिंग स्टेशन पर खाली बैटरी निकालकर पूरी तरह चार्ज बैटरी लगाई जा सकेगी। कंपनी के मुताबिक यह प्रक्रिया एक मिनट से भी कम समय में पूरी हो सकती है।

 

पब्लिक स्टेशन पर बैटरी स्वैप करने के लिए 35 फिलीपीन पेसो (P35) का फ्लैट सर्विस चार्ज रखा गया है। यह मॉडल रोजाना स्कूटर इस्तेमाल करने वाले शहरी यात्रियों और डिलीवरी या गिग वर्कर्स के लिए खर्च को अनुमानित और सुविधाजनक बनाने में मदद कर सकता है।

ALSO READ: EV Home Charging Safety Tips: घर पर Electric Scooter चार्ज करने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

5,200W मोटर और डुअल बैटरी से लैस हैं स्कूटर

 

VinFast ने शुरुआत में तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल पेश किए हैं। इन सभी में 5,200 वॉट BLDC इन-व्हील मोटर आर्किटेक्चर दिया गया है। स्कूटर में सीट के नीचे दो बैटरी स्लॉट हैं, जिनमें 1.5 kWh की दो Lithium Iron Phosphate (LFP) बैटरियां लगाई जा सकती हैं।

 

मोटर और कंट्रोलर को IP67 रेटिंग मिली है। कंपनी के अनुसार इससे स्कूटर पानी और धूल से सुरक्षित रहता है और करीब आधा मीटर गहरे पानी में भी 30 मिनट तक संचालन किया जा सकता है। यह फीचर फिलीपींस जैसे भारी बारिश और जलभराव वाले शहरी इलाकों के लिए खास तौर पर उपयोगी हो सकता है।

ALSO READ: Electric Scooter : बरसात में अपने EV scooter का कैसे रखें ध्यान, जानिए 5 iMP टिप्स

VinFast Evo की टॉप स्पीड 80 

 

कंपनी की नई रेंज में VinFast Evo को एंट्री-लेवल मॉडल के तौर पर पेश किया गया है। इसे शहरी यात्रियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है और इसमें पारंपरिक स्कूटर के साथ आधुनिक यूरोपीय डिजाइन एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है। Evo की टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है। डुअल बैटरी सेटअप के साथ यह सामान्य परिस्थितियों में 150 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है।

 

बैटरी सब्सक्रिप्शन मॉडल के तहत इसकी शुरुआती कीमत 70,000 फिलीपीन पेसो (P70,000) रखी गई है, जो करीब 1,210 अमेरिकी डॉलर के बराबर है। सिंगल बैटरी के साथ स्कूटर की कीमत P82,700 और डुअल बैटरी पैकेज के साथ P95,400 है। VinFast का मानना है कि रिटेल नेटवर्क के विस्तार, टेस्ट राइड और बड़े बैटरी-स्वैपिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए फिलीपींस में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर अपनाने की रफ्तार बढ़ाई जा सकती है।

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

apple iphone 16

Apple के iPhone 16 पर Flipkart शानदार ऑफर लेकर आया है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर iPhone 16 के 128GB मॉडल की कीमत सीधे डिस्काउंट के बाद 67,900 रुपए हो गई है। वहीं, अगर ग्राहक एक्सचेंज ऑफर और चुनिंदा बैंक कार्ड के डिस्काउंट का फायदा उठाते हैं, तो इस फोन को प्रभावी तौर पर सिर्फ 40,612 रुप में खरीदा जा सकता है। यह ऑफर फिलहाल White कलर ऑप्शन पर उपलब्ध है। हालांकि, स्टॉक और ऑफर्स के आधार पर दूसरे कलर वेरिएंट पर भी इसी तरह की कीमत मिल सकती है।

 

iPhone 16 को ₹40,612 में कैसे खरीदें?

 

Flipkart पर iPhone 16 (128GB) की कीमत 67,900 रुप है। इसकी लॉन्च कीमत 69,900 रुपए थी। यानी फोन की कीमत में पहले ही 2,000 रुपए की कटौती की जा चुकी है। अब ग्राहक अपने पुराने iPhone 13 को एक्सचेंज करके कीमत को और कम कर सकते हैं। Flipkart की लिस्टिंग के मुताबिक, iPhone 13 पर 23,150 रुपए तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है। इसके अलावा, योग्य Flipkart Axis Bank Credit Card और Flipkart SBI Credit Card से भुगतान करने पर 4,138 रुपए तक का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है।

 

इस तरह कैलकुलेशन कुछ इस प्रकार है:

 

  • iPhone 16 (128GB) की बिक्री कीमत: 67,900
  •  रुपए iPhone 13 पर अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू: ₹23,150
  • योग्य बैंक डिस्काउंट: 4,138
  •  रुपए प्रभावी कीमत: 40,612 रुपए

 

हालांकि, ध्यान रखें कि रुपए 40,612 कोई फ्लैट डिस्काउंट कीमत नहीं है। यह कीमत अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू और बैंक ऑफर को मिलाकर बनती है।

 

एक्सचेंज ऑफर में इन बातों का रखें ध्यान

 

पुराने iPhone की एक्सचेंज वैल्यू उसके कंडीशन, उम्र और काम करने की स्थिति पर निर्भर करेगी। अगर फोन की हालत खराब है या उसमें कोई तकनीकी समस्या है, तो एक्सचेंज वैल्यू कम हो सकती है। इसी तरह बैंक डिस्काउंट भी कार्ड की पात्रता और लागू नियम एवं शर्तों पर निर्भर करेगा। इसलिए खरीदारी पूरी करने से पहले Flipkart के checkout page पर मिलने वाली final payable amount जरूर चेक करें।

 

iPhone 16 के स्पेसिफिकेशंस

 

iPhone 16 में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में Apple का A18 चिपसेट मिलता है। इसका बेस मॉडल 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 48MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 12MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

 

iPhone 16 में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा फोन Apple के लेटेस्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस, फोटोग्राफी, गेमिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए कई फीचर्स के साथ आता है। हैंडसेट और बॉक्स में मिलने वाले एक्सेसरीज पर 1 साल की वारंटी भी दी जाती है।

 

खरीदने से पहले जरूर देखें अंतिम कीमत

 

iPhone 16 को 40,612 रुपए में खरीदने के लिए तीन फायदे एक साथ मिलने जरूरी हैं—67,900 रुपए की मौजूदा बिक्री कीमत, iPhone 13 पर 23,150 रुपए तक का एक्सचेंज और योग्य क्रेडिट कार्ड पर 4,138 रुपए का बैंक डिस्काउंट। चूंकि एक्सचेंज वैल्यू फोन की स्थिति के अनुसार बदल सकती है और बैंक ऑफर भी समय के साथ अपडेट हो सकते हैं, इसलिए ऑर्डर प्लेस करने से पहले checkout page पर मिलने वाली अंतिम कीमत की जांच जरूर करें।