Asian Market Today: एशिया बाजारों में मिला-जुला कारोबार, बॉन्ड यील्ड में नरमी, निक्केई, कोस्पी में बढ़त

Asian Market Today: बुधवार को एशियाई बाज़ारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है।  वॉल स्ट्रीट पर रात भर हुई बढ़त के बाद, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और बॉन्ड यील्ड में कमी से बाज़ारों को सहारा मिला।  Nvidia Corp. की अर्निंग्स रिपोर्ट से पहले निवेशकों ने सावधानी बरती, जिससे US इक्विटी-इंडेक्स फ्यूचर्स में थोड़ी गिरावट आई। इस रिपोर्ट से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर में भरोसे का पता चलने की उम्मीद है।

वहीं, निक्केई करीब 0.56 फीसदी की बढ़त के  साथ 66,228.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.27 फीसदी की  कमजोरी दिखा रहा है।  ताइवान का बाजार 0.31 फीसदी  चढ़कर 45,308.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.99 फीसदी की बढ़त के साथ 25,764.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.87 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 3,909.04 के स्तर पर दिख रहा है।

एशियाई बाज़ारों का रुख निवेशकों की मिली-जुली सोच को दिखाता है। जहां कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट ने बाज़ारों को सहारा दिया, वहीं अमेरिका-ईरान शांति समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता का असर निवेशकों के मूड पर अब भी बना हुआ है।

वॉल स्ट्रीट पर रात भर अमेरिकी शेयर बाज़ार बढ़त के साथ बंद हुआ। AI की दिग्गज कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के नतीजों से पहले टेक्नोलॉजी शेयरों में आई तेजी ने बाजार को ऊपर उठाने में मदद की।

US ट्रेजरी यील्ड में गिरावट

US ट्रेजरी यील्ड में गिरावट आई। US के 10-साल और 30-साल के बॉन्ड की यील्ड लगातार दूसरे दिन गिरी, क्योंकि ट्रेडर्स US ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट के पिछले हफ़्ते ट्रेजरी बायबैक बढ़ाने के फ़ैसले के असर पर विचार कर रहे थे।

डॉलर इंडेक्स, जो येन और यूरो जैसी कई करेंसी के मुकाबले डॉलर की वैल्यू मापता है, 0.1% गिरकर 98.87 पर आ गया, जबकि यूरो 0.13% बढ़कर $1.1677 पर पहुंच गया। जापानी येन के मुकाबले डॉलर 0.03% मजबूत होकर 159.13 पर पहुंच गया।

क्रूड में नरमी

इस बीच, ईरान के खिलाफ US के नए प्रतिबंधों की परवाह न करते हुए ट्रेडर्स के रुख के कारण कच्चे तेल की कीमतें एक हफ़्ते के निचले स्तर पर आ गई। ब्रेंट क्रूड फ़्यूचर्स 2.14% गिरकर $86.68 प्रति बैरल पर आ गया, जबकि US वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड फ़्यूचर्स 1.91% गिरकर $80.79 पर आ गया।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा पॉजिटिव शुरुआत के संकेत, क्रूड में नरमी

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Gold Price Today: दिल्ली से पटना तक और सस्ता हुआ सोना, चेक करें 10 शहरों में भाव

Gold Rate Today in India: डॉलर की मजबूती और ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली के चलते गोल्ड की चमक आज लगातार दूसरे दिन फीकी हुई है तो इंडस्ट्रियल डिमांड में नरमी से चांदी पर भी दबाव दिखा।  डॉलर में मजबूती पर दूसरी करेंसी में सोना खरीदना महंगा हो जाता है। गोल्ड के भाव की बात करें तो एक दिन की मजबूती के बाद लगातार दो दिनों में 10 ग्राम 24 कैरट वाला गोल्ड ₹230 और 22 कैरट वाला ₹210 सस्ता हुआ है। आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरट और 22 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 सस्ता हुआ है। इससे पहले 24 अगस्त को 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹880 और 22 कैरट वाला ₹800 महंगा हुआ था। अब चांदी की बात करें तो आज इसकी चमक फीकी हुई है। लगातार चार दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव नीचे आए हैं। एक किलो चांदी आज ₹100 सस्ती हुई है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं…

शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,63,890 ₹1,50,240 ₹1,22,950
मुंबई  ₹1,63,740 ₹1,50,090 ₹1,22,800
कोलकाता ₹1,63,740 ₹1,50,090 ₹1,22,800
चेन्नई ₹1,63,740 ₹1,50,090 ₹1,27,790
बेंगलुरू ₹1,63,740 ₹1,50,090 ₹1,22,800
हैदराबाद ₹1,63,740 ₹1,50,090 ₹1,22,800
लखनऊ ₹1,63,890 ₹1,50,240 ₹1,22,950
पटना ₹1,63,790 ₹1,50,140 ₹1,22,850
जयपुर ₹1,63,890 ₹1,50,240₹1,22,950
अहमदाबाद  ₹1,63,790 ₹1,50,140 ₹1,22,850

चार दिनों की स्थिरता के बाद फिसली चांदी

चांदी की बात करें तो लगातार चार दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव कम हुए हैं। इन चार दिनों की स्थिरता से पहले लगातार दो दिनों में एक किलो चांदी ₹10,500 ऊपर चढ़ी थी तो उससे भी एक दिन पहले 19 अगस्त को एक किलो चांदी ₹5000 नीचे आई थी। अब आज की बात करें तो दिल्ली में एक किलो चांदी ₹100 सस्ती होकर ₹2,59,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,64,900 है यानी कि चारों बड़े महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में बिक रही है।

BHEL Vacancy 2026: आईटीआई वालों के लिए 380 पदों पर सीधी भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

BHEL Vacancy 2026: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) आईटीआई कर चुके युवाओं के लिए अप्रेंटिस भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत 380 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बीएचईएल अप्रेंटिस भर्ती 2026 के तहत 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत फ्रेशर भी आवेदन कर 12 महीने की ट्रेनिंग के दौरान बीएचईएल जैसी दमदार संस्था में काम करते हुए अच्छा अनुभव ले सकते हैं। बीएचईएल की इस अप्रेंटिसशिप की खास बात यह है कि इसके लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट आधार पर किया जाएगा, कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

चयनित उम्मीदवारों के लिए खाने-पीने और हॉस्टल की सुविधा भी दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस ट्रेड अप्रेंटसशिप के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने का लिंक खुला हुआ है। इस अप्रेंटिसशिप में इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी अंतिम तिथि 12 सितंबर 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले RDSE (NAPS) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

09 ट्रेड में होगी अप्रेंटिस भर्ती

यह अप्रेंटिसशिप फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, मशीनिस्ट, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मोटर मैकेनिक समेत 09 ट्रेड के लिए निकाली गई है। चयन प्रक्रिया में कोई भी लिखित परीक्षा नहीं रखी गई है। क्वालिफाइंग योग्यता में आए नंबरों के आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

बीएचईएल अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए योग्यता

शैक्षिक योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल (10वीं) पास की हो। साथ में NCVT/SCVT से फुल टाइम आईटीआई कोर्स किया हो। वेल्डर ट्रेड के लिए केवल NCVT से प्राप्त ट्रेड सर्टिफिकेट ही वैलिड होगा।

उम्र सीमा : उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष तक होनी चाहिए। यह उम्र सीमा सामान्य श्रेणी वालों के लिए है। वहीं, एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी (एनसीएल) को 03 साल , पीडब्ल्यूबीडी को 10 साल की नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।

बीएचईएल ट्रेड वाइज वैकेंसी और स्टाइपेंड

ट्रेड वैकेंसी स्टाइपेंड (प्रति माह)

फिटर 125 ₹11040

वेल्डर 115 ₹10560

इलेक्ट्रीशियन 30 ₹11040

टर्नर 20 ₹11040

मैकेनिस्ट 20 ₹11040

इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक 12 ₹11040

मैकेनिक R & AC 06 ₹11040

COPA 45 ₹10560

कुल 380

चयन के लिए नहीं होगी लिखित परीक्षा

बीएचईएल तिरुच्चिराप्पल्लि में अप्रेंटिसशिप के लिए उम्मीदवारों का चयन क्वालिफाइंग परीक्षा के जरिए किया जाएगा। मेरिट लिस्ट इन्हीं अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। अगर दो अभ्यर्थियों को टाई की स्थिति बनती है, तो उम्र में बड़े अभ्यर्थी को चुना जाएगा। जो अभ्यर्थी पहले से अप्रेंटिसशिप की ट्रेनिंग ले रहे हैं या पूरी कर चुके हैं, वो आवेदन के योग्य नहीं हैं। चयनित उम्मीदवारों को जॉइनिंग के बाद एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी।

रजिस्ट्रेशन कहां करना होगा?

इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सबसे पहले RDSE (NAPS) पोर्टल www.apprenticeshipindia.gov.in पर पंजीकरण करना होगा। यहां रजिस्ट्रेशन करने के बाद पंजीकरण संख्या नोट कर लें। इसके बाद बीएचईएल त्रिची पोर्टल trichy.bhel.com पर संबंधित रजिस्ट्रेशन नंबर भरकर एप्लिकेशन में अन्य डिटेल्स भी भर दें। साथ ही, जरूरी डॉक्यूमेंट्स, पासपोर्ट साइज कलर फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, 10वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज अगर हैं, भी अपलोड करने होंगे। सेलेक्शन और अन्य कोई भी जानकारी के लिए अभ्यर्थियों से ईमेल/एसएमएस के जरिए संपर्क किया जाएगा।

DRDO Vacancy 2026: डीआरडीओ कर रहा ग्रेजुएट अप्रेंटिस भर्ती, रक्षा मंत्रालय के संस्थान में अनुभव के साथ हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा पॉजिटिव शुरुआत के संकेत, क्रूड में नरमी

Stock Market Live Update: हॉर्मुज टेंशन कम होने से बाजार खुश हुआ। गिफ्ट निफ्टी करीब 70 प्वाइंट ऊपर ट्रेड कर रहा है। इधर Nvidia के नतीजों से पहले टेक शेयरों में रिकवरी आई। US मार्केट तेज होकर बंद हुआ। डाओ में लगातार तीसरे दिन बढ़त देखने को मिला। हलांकि एशिया मिलाजुला कारोबार हो रहा है। कोस्पी ऊपर और निक्केई नीचे है।

इस बीच कच्चे तेल और बॉन्ड यील्ड से भी राहत मिली है। क्रूड 5 परसेंट टूटकर 87 के नीचे फिसला है। 10 साल की US बॉन्ड यील्ड फिसलकर 4.63 पर आई। इधर सोने-चांदी में तेजी जारी है। गोल्ड 4700 डॉलर के करीब पहुंच गया है।

Rashifal Today: आज जल्दबाजी में ना लें कोई फैसला वरना हो सकता है नुकसान! जानें कैसा होगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal: अंक ज्योतिष के अनुसार, हर इंसान की जन्मतिथि का अपना खास महत्व होता है। 26 अगस्त 2026 का दिन आर्थिक मामलों के लिहाज से कई लोगों के लिए खास रह सकता है। अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ मूलांक वाले लोगों को निवेश और बचत में फायदा मिल सकता है, जबकि कुछ लोगों के लिए जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मूलांक 1

अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने पर ध्यान देने का दिन है। अपने बजट और निवेश की दोबारा जांच करें। बिना सोचे-समझे खर्च करने से बचें और भविष्य के लिए पैसे बचाने की कोशिश करें। लंबे समय की योजना बनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मूलांक 2

अगर आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आज पैसों के मामले में दिन अच्छा रह सकता है। नए अवसरों की तलाश कर सकते हैं, खासकर तकनीक या नए काम से जुड़े क्षेत्रों में। हालांकि, किसी भी निवेश में जल्दबाजी न करें। फैसला लेने से पहले भविष्य के लक्ष्यों को ध्यान में रखें।

मूलांक 3

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आज बड़े आर्थिक फैसले लेने के बजाय अपनी योजनाओं पर विचार करना बेहतर रहेगा। पुराने वित्तीय लक्ष्यों की समीक्षा करें और देखें कि वे आपकी भविष्य की जरूरतों से मेल खाते हैं या नहीं। किसी भी आकर्षक ऑफर के पीछे तुरंत भागने से बचें।

मूलांक 4

अगर आपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में आज का दिन सकारात्मक रह सकता है। बजट और निवेश की समीक्षा करके भविष्य की तैयारी करें। बेवजह खर्च करने से बचना आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकता है। सही योजना से आगे चलकर अच्छा लाभ मिल सकता है।

मूलांक 5

अगर आपका जन्म 5, 15 या 23 तारीख को हुआ है, तो आज पैसों से जुड़े नए अवसर सामने आ सकते हैं। तकनीक और नए आइडिया से जुड़े क्षेत्रों में फायदा मिलने की संभावना है। निवेश करते समय आत्मविश्वास रखें, लेकिन पूरी जानकारी के बाद ही फैसला लें। लंबे समय के निवेश पर ध्यान देना बेहतर रहेगा।

मूलांक 6

अगर आपका जन्म 6, 15 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में सोच-विचार करने का दिन है। बड़े निवेश या खर्च से फिलहाल बचें। अपने बजट और भविष्य के वित्तीय लक्ष्यों को दोबारा देखें। किसी भी फैसले से पहले पूरी तैयारी करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मूलांक 7

अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में आज सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कोई नया निवेश अवसर सामने आ सकता है। आपकी मेहनत का असर आर्थिक स्थिति पर दिखाई दे सकता है। हालांकि, किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी न करें और पैसों का सही प्रबंधन बनाए रखें।

मूलांक 8

अगर आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आज आपको खर्चों पर खास नजर रखने की जरूरत है। आमदनी सामान्य रह सकती है, लेकिन अतिरिक्त कमाई के नए रास्ते तलाशना फायदेमंद होगा। पुराने बकाये या कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। निवेश से पहले पूरी जानकारी जरूर लें।

मूलांक 9

अगर आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में आज का दिन अच्छा रह सकता है। पुराने निवेश से अचानक फायदा मिलने की संभावना है। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। फिर भी पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। परिवार के किसी सदस्य से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई वित्तीय, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

अमेरिका के मोंटाना में परिवार के 8 लोगों की हत्या:मृतकों में 4 बच्चे; आरोपी ने सबको गोली मारी, खुद को भी शूट किया

अमेरिका के मोंटाना के बिलिंग्स शहर में रविवार शाम एक परिवार के 8 लोगों की हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब परिवार के लोग एक साथ डिनर कर रहे थे। आरोपी ने सबको गोली मारने के बाद घर में आग लगा दी। फिर खुद को भी शूट कर लिया। आरोपी के अलावा मरने वाले लोग एक ही परिवार की चार पीढ़ियों से थे। इनमें 4 बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, उन्हें रविवार शाम करीब 6 बजे घर से गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के पीछे से गोलियों की आवाज आ रही थी। घर के बाहर एक व्यक्ति घायल मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वही इस घटना का संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस को बच्चे के बेहोश होने की सूचना मिली थी घटना के दौरान 911 पर पुलिस को घर में गोली चलने और एक बच्चे के बेहोश होने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां भेजी गईं। कुछ देर बाद एक और फायर इंजन भेजने को कहा गया। डिस्पैचर ने पूछा कि क्या बच्चे को गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि इसकी पुष्टि नहीं हुई थी। सिर्फ इतना पता था कि बच्चा बेहोश है और यह भी साफ नहीं था कि वह सांस ले रहा है या नहीं। पुलिस पहुंची तो फायरिंग की आवाज आ रही थी इमरजेंसी टीमें रविवार शाम करीब 6:10 बजे मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घर के बाहर एक व्यक्ति को देखा। इसी दौरान घर के अंदर से गोलियों की आवाज भी आ रही थी। आग तेजी से फैल रही थी, इसलिए दमकलकर्मी तुरंत घर के अंदर नहीं जा सके। फायर चीफ मैट हॉपेल ने बताया कि आग तेजी से फैली और घर का बड़ा हिस्सा जल गया। आग बुझाने के लिए डाला गया पानी और जला हुआ मलबा जांच में परेशानी पैदा कर रहा है। इससे पुलिस को मौके से सबूत जुटाने में समय लग रहा है। पड़ोसी ने सुनी पटाखों जैसी आवाज घर से तीन मकान दूर रहने वाले डेविड हिलर ने बताया कि रविवार शाम 6 बजे के बाद उन्हें पटाखों जैसी आवाज सुनाई दी। बाद में एक पड़ोसी ने फोन कर इलाके में गोलीबारी की जानकारी दी। हिलर ने बाहर निकलकर देखा तो पुलिसकर्मी हथियारों के साथ गाड़ियों की आड़ में खड़े थे और घर से काला धुआं उठ रहा था। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध व्यक्ति मृतकों को जानता था, लेकिन हत्या के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। आग कैसे लगी, इसकी भी जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि जांच पूरी होने तक मामले से जुड़ी कुछ जानकारियां सार्वजनिक नहीं की जाएंगी। ————————- यह खबर भी पढ़ें… अमेरिका में भारतीय इंजीनियर ने पत्नी की हत्या की: भारत में रह रही गर्लफ्रेंड को शव की फोटो भेजी; जमानत के लिए ₹47 करोड़ देने होंगे अमेरिका में एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का आरोप है कि उसने पत्नी का गला घोंटकर हत्या की। पूरी खबर पढ़ें…

अमेरिका के मोंटाना में परिवार के 8 लोगों की हत्या:मृतकों में 4 बच्चे; आरोपी ने सबको गोली मारी, खुद को भी शूट किया

अमेरिका के मोंटाना के बिलिंग्स शहर में रविवार शाम एक परिवार के 8 लोगों की हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब परिवार के लोग एक साथ डिनर कर रहे थे। आरोपी ने सबको गोली मारने के बाद घर में आग लगा दी। फिर खुद को भी शूट कर लिया। आरोपी के अलावा मरने वाले लोग एक ही परिवार की चार पीढ़ियों से थे। इनमें 4 बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, उन्हें रविवार शाम करीब 6 बजे घर से गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के पीछे से गोलियों की आवाज आ रही थी। घर के बाहर एक व्यक्ति घायल मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वही इस घटना का संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस को बच्चे के बेहोश होने की सूचना मिली थी घटना के दौरान 911 पर पुलिस को घर में गोली चलने और एक बच्चे के बेहोश होने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां भेजी गईं। कुछ देर बाद एक और फायर इंजन भेजने को कहा गया। डिस्पैचर ने पूछा कि क्या बच्चे को गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि इसकी पुष्टि नहीं हुई थी। सिर्फ इतना पता था कि बच्चा बेहोश है और यह भी साफ नहीं था कि वह सांस ले रहा है या नहीं। पुलिस पहुंची तो फायरिंग की आवाज आ रही थी इमरजेंसी टीमें रविवार शाम करीब 6:10 बजे मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घर के बाहर एक व्यक्ति को देखा। इसी दौरान घर के अंदर से गोलियों की आवाज भी आ रही थी। आग तेजी से फैल रही थी, इसलिए दमकलकर्मी तुरंत घर के अंदर नहीं जा सके। फायर चीफ मैट हॉपेल ने बताया कि आग तेजी से फैली और घर का बड़ा हिस्सा जल गया। आग बुझाने के लिए डाला गया पानी और जला हुआ मलबा जांच में परेशानी पैदा कर रहा है। इससे पुलिस को मौके से सबूत जुटाने में समय लग रहा है। पड़ोसी ने सुनी पटाखों जैसी आवाज घर से तीन मकान दूर रहने वाले डेविड हिलर ने बताया कि रविवार शाम 6 बजे के बाद उन्हें पटाखों जैसी आवाज सुनाई दी। बाद में एक पड़ोसी ने फोन कर इलाके में गोलीबारी की जानकारी दी। हिलर ने बाहर निकलकर देखा तो पुलिसकर्मी हथियारों के साथ गाड़ियों की आड़ में खड़े थे और घर से काला धुआं उठ रहा था। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध व्यक्ति मृतकों को जानता था, लेकिन हत्या के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। आग कैसे लगी, इसकी भी जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि जांच पूरी होने तक मामले से जुड़ी कुछ जानकारियां सार्वजनिक नहीं की जाएंगी। अमेरिका में मास शूटिंग की हाल की घटनाएं… 22 अगस्त: ओरेगन के फॉरेस्ट ग्रोव में एक घर में 5 लोगों की हत्या हुई। मृतकों में आरोपी की पार्टनर, उसकी मां और दादी समेत पांच लोग शामिल थे। संदिग्ध बाद में वॉशिंगटन में मृत मिला। 14 अगस्त: मिशिगन के मिसॉकी काउंटी में हुई गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में संदिग्ध शूटर भी शामिल है। घटना में एक 13 साल की बच्ची भी घायल हुई, जिसे चार गोलियां लगी थीं। 15 अगस्त: वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के कैंपस के पास हुई गोलीबारी में 5 लोग घायल हुए। पुलिस ने 19 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार किया। ————————- यह खबर भी पढ़ें… अमेरिका में भारतीय इंजीनियर ने पत्नी की हत्या की: भारत में रह रही गर्लफ्रेंड को शव की फोटो भेजी; जमानत के लिए ₹47 करोड़ देने होंगे अमेरिका में एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का आरोप है कि उसने पत्नी का गला घोंटकर हत्या की। पूरी खबर पढ़ें…

Honda ADV160 Flex-Fuel स्कूटर और Rebel 300 बाइक लॉन्च, ₹5,000 में बुकिंग शुरू, अक्टूबर से मिलेगी डिलीवरी

Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) ने ADV160 और Rebel 300 की कीमतों का ऐलान कर दिया है। Honda ADV160 की कीमत 1.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) रखी गई है। इसे Honda के RedWing और BigWing डीलरशिप नेटवर्क के जरिए बेचा जाएगा। वहीं, Rebel 300 को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 2.22 लाख रुपये और E-Clutch वेरिएंट की कीमत 2.62 लाख रुपये है। दोनों कीमतें बेंगलुरु की एक्स-शोरूम कीमतें हैं।

बता दें कि इन दोनों मॉडलों की लॉन्चिंग के साथ Honda ने भारत में अपने प्रीमियम मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो को और मजबूत किया है।

Honda ADV160 और Rebel 300 की बुकिंग शुरू

Honda ADV160 और Rebel 300 दोनों की बुकिंग शुरू हो गई है। ग्राहक 5,000 रुपये देकर इन दोनों मॉडलों को बुक कर सकते हैं। बुकिंग HMSI की वेबसाइट और कंपनी की अधिकृत RedWing और BigWing डीलरशिप पर की जा सकती है। बता दें कि इन दोनों मॉडलों की डिलीवरी अक्टूबर 2026 के मध्य से शुरू होगी। वहीं, इनकी लॉन्चिंग के साथ Honda ने भारत में अपने 10 नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की रणनीति की शुरुआत भी कर दी है।

कंपनी का लक्ष्य देश के अलग-अलग प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना है।

Honda Rebel 300 की खास बातें

Honda Rebel 300 के साथ Honda भारत में किफायती क्रूजर मोटरसाइकिल सेगमेंट में कदम रख रही है। बॉबर-स्टाइल डिज़ाइन, पूरी तरह से ब्लैक लुक और आरामदायक राइडिंग पोज़िशन वाली यह मोटरसाइकिल उन राइडर्स के लिए है जो आराम से राइडिंग का अनुभव चाहते हैं और अपनी अलग पहचान बनाना पसंद करते हैं। Rebel 300 में 286cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन है और यह स्टैंडर्ड और E-क्लच, दोनों वेरिएंट में उपलब्ध होगी।

फीचर्स की बात करें तो, इस क्रूजर में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, होंडा रोडसिंक कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन वाला TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। साथ ही, इसमें डुअल-चैनल ABS के साथ दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक भी दिए गए हैं। भारत में बनी Rebel 300 Honda के प्रीमियम मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो को बढ़ाती है और साथ ही ब्रांड के दुनिया भर में मशहूर क्रूजर मॉडल को घरेलू बाजार में लाती है।

Honda Rebel 300 की कीमत और मुकाबला

Honda Rebel 300 का मुकाबला भारत में Royal Enfield की 350cc क्रूजर बाइक्स से होगा। इनमें Meteor 350 और Goan Classic 350 प्रमुख हैं। Rebel 300 की शुरुआती कीमत 2.22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह कीमत Meteor 350 के 1.99 लाख रुपये से 2.24 लाख रुपये के प्राइस रेंज के करीब है। वहीं, इसका मुकाबला Goan Classic 350 से भी होगा, जिसकी कीमत 2.20 लाख रुपये से 2.28 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

Honda Rebel 300 को अलग पहचान दिलाने के लिए कंपनी ने इसमें बॉबर से प्रेरित डिजाइन, लिक्विड-कूल्ड इंजन और ऑप्शनल E-Clutch टेक्नोलॉजी दी है।

Honda ADV160 की खास बातें

Honda ADV160 भारत का पहला फ्लेक्स-फ्यूल स्कूटर बन गया है। Honda की FlexTech टेक्नोलॉजी की वजह से यह E85 तक के फ्यूल मिक्सचर पर चल सकता है। एडवेंचर-फोकस्ड मैक्सी-स्कूटर के तौर पर, इसमें मजबूत स्टाइलिंग के साथ रोजाना इस्तेमाल की सुविधा भी मिलती है। इसमें 156.9-cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन, सीट के नीचे 27-लीटर स्टोरेज, Honda RoadSync और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन वाला TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Honda Selectable Torque Control (HSTC) और सिंगल-चैनल ABS के साथ दोनों तरफ डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Honda ADV160 की कीमत और मुकाबला

Honda का कहना है कि ADV160 कंपनी की मल्टी-पाथवे मोबिलिटी स्ट्रैटेजी का एक अहम हिस्सा है। इसके जरिए कंपनी प्रीमियम स्कूटर सेगमेंट में ग्राहकों को एक नई और भविष्य के लिए तैयार टेक्नोलॉजी वाला विकल्प देना चाहती है।

भारत में Honda ADV160 का मुकाबला Hero Xoom 160 और Yamaha Aerox 155 से होगा। इसकी कीमत 1.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो दोनों प्रतिद्वंद्वी स्कूटरों से ज्यादा है।

वहीं, Hero Xoom 160 की कीमत 1.37 लाख रुपये से 1.43 लाख रुपये के बीच है। दूसरी ओर, Yamaha Aerox 155 की शुरुआती कीमत 1.45 लाख रुपये से 1.48 लाख रुपये तक जाती है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

यह भी पढ़ें: TVS iQube का नया अवतार लॉन्च! 1.40 लाख में मिलेगा 145km रेंज, ज्यादा स्टोरेज और Type-C पोर्ट

TVS iQube का नया अवतार लॉन्च! 1.40 लाख में मिलेगा 145km रेंज, ज्यादा स्टोरेज और Type-C पोर्ट

अगर आप रोजाना यूज के लिए स्कूटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए। दरअसल, TVS ने iQube MillionR स्पेशल एडिशन को ₹1.40 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च कर दिया है। यह स्टैंडर्ड 3.5kWh वेरिएंट से सिर्फ 3,551 रुपये महंगा है। इसके बदले इसमें 3.5 लीटर ज्यादा स्टोरेज और USB Type-C पोर्ट मिलता है। यानी जो ग्राहक ज्यादा सुविधा चाहते हैं, उनके लिए यह एक छोटा सा अतिरिक्त खर्च है।

यह स्पेशल एडिशन iQube के 10 लाख ग्राहक पूरे होने के मौके पर लॉन्च किया गया है। TVS ने इस उपलब्धि को उसी तरह सेलिब्रेट किया है, जैसे उसने 2016 में Jupiter के 10 लाख ग्राहक पूरे होने पर MillionR बैज दिया था।

दिल्ली में सब्सिडी से पहले iQube MillionR की एक्स-शोरूम कीमत GST और चार्जर समेत करीब 1.48 लाख रुपये बैठती है। इसके अलावा बैटरी, मोटर और परफॉर्मेंस के आंकड़े स्टैंडर्ड मॉडल जैसे ही हैं। उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

क्या नया है: स्टोरेज, कलर और Type-C पोर्ट

iQube MillionR एडिशन मौजूदा iQube 3.5kWh वेरिएंट पर आधारित है। इसे खास दिखाने के लिए इसमें Aurora Green डुअल-टोन पेंट स्कीम, नए ग्राफिक्स, प्रीमियम सीट अपहोल्स्ट्री और MillionR की बैजिंग दी गई है। एक ज्यादा काम का बदलाव है नया फ्रंट यूटिलिटी कम्पार्टमेंट, जिससे कुल स्टोरेज 32 लीटर से बढ़कर 35.5 लीटर हो गया है। यह उन लोगों के लिए बहुत काम का है जिन्हें स्टैंडर्ड iQube की सीट के नीचे बैग या एक्स्ट्रा हेलमेट रखने में दिक्कत होती थी।

इसमें एक USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी जोड़ा गया है, जिससे राइडर्स चलते-फिरते अपना फोन चार्ज कर सकते हैं। हालांकि, यह सुविधा बेस वेरिएंट में नहीं मिलती है।

बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं

TVS ने स्कूटर के मैकेनिकल हिस्से में कोई बदलाव नहीं किया है। MillionR में रेगुलर 3.5kWh iQube वाला ही 3.5kWh बैटरी पैक लगा है, जिसकी IDC-सर्टिफाइड रेंज 145 km और टॉप स्पीड 82 km/h है। स्टैंडर्ड चार्जर से 0 से 80% चार्ज होने में कुल 4 घंटे 30 मिनट लगते हैं।

गाड़ी की जानकारी और कनेक्टेड फीचर्स के लिए 5-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है। TVS का दावा है कि iQube रेंज में ऐसे 118 से ज्यादा फीचर्स उपलब्ध हैं। जो खरीदार इस एडिशन से ज्यादा रेंज या तेजी से चार्जिंग की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें यह यहां नहीं मिलेगा। इसमें किए गए बदलाव पूरी तरह से कॉस्मेटिक और स्टोरेज से जुड़े हैं।

TVS ने इसे लॉन्च करने के लिए यही समय क्यों चुना?

इस स्पेशल एडिशन की लॉन्चिंग का समय TVS के लिए काफी अहम है, क्योंकि हाल के महीनों में iQube की बिक्री काफी मजबूत रही है। जुलाई 2026 में TVS ने iQube की 59,386 यूनिट्स बेचीं, जो अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री है। जून के मुकाबले बिक्री में 25.47% की बढ़ोतरी हुई, जबकि पिछले साल की तुलना में यह आंकड़ा 157% से ज्यादा बढ़ा है।

बिक्री के मामले में iQube जुलाई में भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर रहा।

खरीदारों के लिए देखें तो MillionR Edition में मौजूदा 3.5kWh वेरिएंट के साथ नया लुक और ज्यादा उपयोगी स्टोरेज दिया गया है। इसकी कीमत में भी ज्यादा अंतर नहीं है। ऐसे में डीलरशिप पर स्टॉक आसानी से उपलब्ध होने के बाद इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट से ज्यादा बिकने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Honda Activa 125 vs TVS Jupiter 125: कीमत, माइलेज और फीचर्स में कौन है बेस्ट?

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 25 अगस्त को मध्यप्रदेश के विकास के लिए कई अहम फैसले लिए। उनके नेतृत्व में कैबिनेट ने प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, सायबर सुरक्षा और सामाजिक कल्याण को गति देने के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये के महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति दी। कैबिनेट ने मप्र सड़क विकास निगम द्वारा नाबार्ड इंफ्रॉस्ट्रक्चर डेवलपमेंट असिस्टेंस (निडा) से 4 हजार 600 करोड़ रुपये का ऋण प्राप्त किए जाने के लिए राज्य शासन द्वारा प्रत्याभूति (गारंटी) प्रदाय किए जाने का अनुमोदन दिया। सड़क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) को 12 मार्गों के निर्माण के लिए नाबार्ड इंफ्रॉस्ट्रक्चर डेवलपमेंट अस्सिटेंस के माध्यम से 4,600 करोड़ रुपये के ऋण के लिए शासकीय गारंटी देने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।

इन मार्गों में भोपाल-विदिशा मार्ग, खलघाट-मनावर-मांगोद, मंदसौर-सीतामऊ-मप्र, सीतामऊ-बसई-सुवासरा, पूर्वी भोपाल बायपास 4-लेन मार्ग को 6-लेन मय पेव्ड, नीमच-मनासा-रामपुरा झालावाड मार्ग एसएस-7, इंदौर-देपालपुर मार्ग का 4-लेन मय पेव्हड शोल्डर, चापडा-नेवरी से देवास तक एसएच-64 का 2-लेन मय, दिनारा-दतिया,सेवड़ा मार्ग,आगर-सांरगपुर मार्ग, सोयत-माचलपुर-जीरापुर, राहतगढ़-खुरई से खिमलासा मार्ग तथा सुन्दरा- सिंहपुर-कोठी-बिरसिंहपुर-सेमरिया गोहदा-सिरमोर शामिल है।

 

राज्य की 22 प्रमुख सड़कों का स्वामित्व हस्तांतरण नाममात्र मूल्य पर 'मप्र सड़क विकास निगम' (एमपीआरडीसी) को किया जाएगा। इसके बदले निगम का संचालक मंडल राज्य सरकार के पक्ष में अपनी अंश पूंजी (शेयर) जारी करेगा। इस ऋण के ब्याज और ऋण का भुगतान हस्तांतरित मार्ग से प्राप्त टोल संग्रहण और अन्य स्त्रोतों से प्राप्त राशि से किया जाएगा। मध्यप्रदेश राजमार्ग निधि अधिनियम, 2012 में संशोधन किया जाकर इस मार्गों पर टोल संग्रहण और अन्य स्त्रोतों से प्राप्त राशि को सीधे निगम की आय माना जाएगा। स्वीकृत ऋण सीमा के भीतर मार्गों में परिवर्तन और नवीन मार्गों के चयन का अधिकार निगम के संचालक मंडल के पास रहेगा। परियोजना के तहत राशि का आहरण 'जस्ट इन टाइम' (जेआईटी) सिद्धांत के अनुसार केवल आवश्यकता पड़ने पर ही किया जाएगा।

 

सिवनी-बालाघाट मार्ग निर्माण पर फोकस-कैबिनेट ने सिवनी-बालाघाट 91.64 किमी मार्ग, 4-लेन मय पेव्हड शोल्डर के साथ निर्माण और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए कुल 3,960 करोड़ 9 लाख रुपये का अनुमोदन दिया। स्वीकृति अनुसार मार्ग निर्माण के लिए हाईब्रिड एन्यूटी मॉडल (एचएएम) के मॉडल कंसेशन एग्रीमेंट के आधार पर परियोजना और वित्तीय लागत 3,458 करोड़ 93 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। परियोजना निर्माण लागत का 40 प्रतिशत राशि 704 करोड़ 38 लाख रुपये राज्य बजट के माध्यम से और शेष 60 प्रतिशत 2,253 करोड़ 39 लाख रुपये संचालन अवधि में 15 वर्षों तक छः माही एन्यूटी के रूप में राज्य बजट के माध्यम से व्यय किया जाएगा।

निर्माण से पूर्व के कार्यकलाप (भू-अर्जन एवं अन्य कार्य) और सुपरविजन चार्जेस के लिए 501 करोड़ 16 लाख रुपये का भी अनुमोदन दिया है। सिवनी-बालाघाट मार्ग मध्यप्रदेश के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित एक महत्वपूर्ण राज्य राजमार्ग-72 है, जो जिला मुख्यालय सिवनी को महत्वपूर्ण वन एवं खनिज क्षेत्र बालाघाट से जोड़ता है। यह मार्ग दो राष्ट्रीय राजमार्ग 44 (नागपुर-लखनादौन), राष्ट्रीय राजमार्ग 543 (गोंदिया-मण्डला) एवं राष्ट्रीय राजमार्ग 543 के (बालाघाट-भंडारा) मार्गों को भी जोड़ता है। यह मार्ग मलाजखंड तांबा परियोजना, भरवेली मैंगनीज़ माईन्स, कान्हा टाइगर रिज़र्व, पेंच टाईगर रिजर्व और छत्तीसगढ़ राज्य से संपर्क प्रदान करता है। बालाघाट खनिज एवं वन उत्पादों का प्रमुख व्यापारिक केन्द्र है तथा सिवनी क्षेत्र कृषि, एवं पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। यह मार्ग क्षेत्रीय आर्थिक विकास एवं लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पर्यटकों की आवाजाही में वृद्धि होने से कान्हा नेशनल पार्क, पेंच नेशनल पार्क सहित सिवनी तथा बालाघाट क्षेत्र की ग्रामीण एवं शहरी आबादी को लाभ मिलेगा। लगभग 8 से 10 लाख जनसंख्या को यह मार्ग बेहतर संपर्क प्रदान करेगा।

 

निर्धन और कमजोर वर्ग का होगा कल्याण-कैबिनेट ने सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की निर्धन और कमजोर वर्ग के सामाजिक और आर्थिक विकास से संबंधित  19 योजनाओं के वित्तीय वर्ष 2026 से 2031 तक निरन्तर संचालन के लिए 1 हजार 740 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। यह योजनाएं समाज के गरीब, कमजोर, निर्धन, निराश्रित, वरिष्ठजनों, कन्या विवाह-निकाह सहायता, दिव्यांगजनों, नशा पीड़ितों एवं ट्रांसजेण्डर व्यक्तियों के सामाजिक, आर्थिक एवं समग्र विकास से संबंधित है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना, बहु विकलांग एवं मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्ति को आर्थिक सहायता योजना, अंध मूक बधिर शालाओं को अनुदान,अन्त्येष्टि सहायता योजना, मुख्यमंत्री निकाह योजना, अंधमूक बधिरों को वृत्तियां, विश्व विकलांग दिवस, दिव्यांजनों को आईटीआई प्रशिक्षण, दधीचि पुरस्कार योजना, कृत्रिम अंग उपकरण वितरण योजना, भारतीय कुष्ठ निवारण संघ को ब्लाक ग्रांट, दिव्यांगजनों के लिए बाधारहित वातावरण, अटल वयो अभ्युदय (एव्हीवायएवाय) योजना, माता-पिता भरण पोषण योजना, इंदिरा गांधी समाज सेवा पुरस्कार योजना, वरिष्ठ नागरिकों की राज्य परिषद, नशाबंदी कार्यक्रम और नशीली दवा की मांग में कमी लाने के लिये राष्ट्रीय कार्य योजना शामिल है।

 

मध्यप्रदेश धन्वंतरि स्वास्थ्य विश्वविद्यालय में भरे जाएंगे पद-कैबिनेट ने मध्यप्रदेश धन्वंतरि स्वास्थ्य विश्वविद्यालय उज्जैन के प्रभावी संचालन के लिए 154 नियमित पद, 1 संविदा पद और 89 आउटसोर्स के माध्यम से रखे जाने वाले व्यक्तियों इस प्रकार कुल 244 पदों-व्यक्तियों को रखे जाने की स्वीकृति दी है। पदों के वेतनमान, भर्ती पद्धति, सेवा शर्तों और पद-स्वरूप का परीक्षण वित्त विभाग एवं लागू विश्वविद्यालयीन परिनियम, अध्यादेश और सेवा नियमों के अनुसार की जाएगी। विश्वविद्यालय की स्थापना से प्रदेश में स्वास्थ्य विज्ञान शिक्षा प्रशासन का संस्थागत विकेन्द्रीकरण होगा।

इंदौर, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम और चंबल संभाग के 31 जिलों के अंतर्गत आने वाले स्वास्थ्य विज्ञान शिक्षण संस्थानों के लिए संबद्धता, निरीक्षण, परीक्षा और अन्य विश्वविद्यालयीन सेवाओं के लिए पृथक प्रशासनिक व्यवस्था उपलब्ध होने से निर्णय एवं सेवा प्रदायगी में अधिक समयबद्धता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित किया जा सकेगा। पाठ्यक्रम, परीक्षा और मूल्यांकन प्रणाली के मानकीकरण, परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता, समयबद्ध परिणाम एवं प्रमाण-पत्र प्रदाय तथा संस्थाओं के अकादमिक निरीक्षण की सुदृढ़ व्यवस्था से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विज्ञान शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए गुणवत्तापूर्ण एवं सक्षम मानव संसाधन उपलब्ध कराने की राज्य की दीर्घकालीन क्षमता सुदृढ़ होगी।

 

राज्य कम्प्यूटर सेक्युरिटी इंसीडेंट-रेसपान्स ऑपरेशन सेन्टर को आर्थिक मदद-कैबिनेट ने राज्य कम्प्यूटर सेक्युरिटी इंसीडेंट-रेसपान्स ऑपरेशन सेन्टर की स्थापना से संबंधित योजना की वित्तीय वर्ष 2026-2027 से 2030-2031 तक निरंतर संचालन के लिए 80 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए प्रशासनिक, तकनीकी, परामर्श, इंसीडेंट रिस्पांस, फॉरेंसिक और एसओसी कार्य के लिए 25 नवीन पदों सहित अनुमानित वित्तीय लागत राशि 3.99 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इसके साथ ही पूर्व से स्वीकृत 21 मानव संसाधनों के वेतन पुनर्निर्धारण के लिए 3.24 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।

एमपी-सीईआरटी के उपरोक्त स्वीकृत तकनीकी मानव संसाधनों को पीईएमटी फ्रेमवर्क अनुरूप प्रबंधन किया जाएगा। निर्णय अनुसार पीईएमटी फ्रेमवर्क में प्रिंसिपल कंसलटेंट से 5 पद, सीनियर कंसलटेंट से 8 एवं कंसलटेंट से 3 पदों को सरेंडर (अभ्यर्पण) किया जाकर इसका उपयोग एमपीसीईआरटी पद संरचना अंतर्गत सृजित किए जाने वाले नवीन पदों की आवश्यकताओं की पूर्ति की जाएगी। वर्तमान आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एमपी-सीईआरटी अन्तर्गत अल्प-अवधि के लिए 50 हजार रुपये तक अधिकतम 2 विषय विशेषज्ञों की सेवाएं अनुबंधित की जाएंगी।

साथ ही प्रदेश में साइबर सिक्यूरिटी प्रशिक्षित मानव संसाधन की उपलब्धता में सकारात्मक भागीदारी बनाये रखने की दृष्टि से एमपीसीईआरटी में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित संस्थानों यथा एनएफएसयू-आईआईटी-एनआईटी-आईआईएसईआर/सीडीएसी आदि संस्थानों से उत्तीर्ण ग्रेजुएट इंजीनियर्स को मध्यप्रदेश कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम एमपीसीईआरटी में प्रति वर्ष एक वर्ष के लिए इंजीनियरिंग स्नातक उत्तीर्ण 10 प्रशिक्षुओं को 25 हजार रुपये प्रति माह का प्रशिक्षण भत्ते की दर से एक वर्ष के लिए साक्षात्कार के आधार पर नियुक्ति की जाएगी। प्रदेश में सायबर सुरक्षा घटनाओं के प्रभावी प्रबंधन, त्वरित प्रतिक्रिया, जोखिम न्यूनीकरण तथा महत्वपूर्ण शासकीय सूचना अवसंरचना की सुरक्षा के लिए राज्य स्तर पर मध्यप्रदेश कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (एमपी-सीईआरटी) की स्थापना की गई है। वर्तमान समय में शासन की अधिकांश सेवाएं, नागरिक केंद्रित प्लेटफॉर्म, डिजिटल भुगतान प्रणालियां, डेटा भंडार, क्लाउड अवसंरचना तथा विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण सूचना प्रणालियां सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी पर आधारित हैं।

 

अतिथि गृह के उन्नयन और संचालन के लिए राशि स्वीकृत-कैबिनेट ने आवासीय आयुक्त कार्यालय मप्र भवन नई दिल्ली में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों से संबंधित योजनाओं को 16वें वित्त आयोग की अवधि 01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक निरंतर संचालन के लिए राजस्व एवं पूंजीगत मद की 250 करोड़ 67 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृति अनुसार आवासीय आयुक्त कार्यालय, मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली के लिए राजस्व एवं पूंजीगत मद में 191 करोड़ 828 लाख रुपये, ज्यूडिशियल स्टॉफ के लिए परिवहन व्यवस्था के लिए 1 करोड़ 55 लाख रुपये, विशेष आयुक्त कार्यालय, मप्र शासन, नई दिल्ली के लिए राजस्व एवं पूंजीगत मद में 6.593 करोड़ रुपये, मध्या लोक, मुम्बई कार्यालय के लिए 4.2655 करोड़ रुपये और विभागीय परिसम्पतियों का संधारण के लिए राजस्व मद में 1 करोड़ 76 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसी तरह नई दिल्ली में प्रस्तावित मध्यांचल भवन के विस्तार निर्माण कार्य के लिए पूंजीगत मद में 44.5803 करोड़ रुपये और नई दिल्ली में प्रस्तावित कार्यालयों की स्थापना के लिए 10 लाख रुपये की स्वीकृति दी।

 

आपसी सहमति से भूमि क्रय नीति में संशोधन की स्वीकृति-कैबिनेट ने आपसी सहमति से भूमि क्रय नीति 12 नवम्बर 2014 में संशोधन की स्वीकृति दी है। इसके अनुसार संगणित पुनर्वास अनुदान के अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्र में स्थित निजी कृषि भूमि पर स्थापित स्थावर परिसंपत्तियों को छोड़कर कृषि भूमि के लिये कलेक्टर द्वारा जारी की गई गाईडलाईन की तत्समय प्रभावशील दर के अनुसार संगणित मूल्य से दौगुनी राशि भी पुनर्वास अनुदान के रूप में दी जाएगी। नीति के अनुरूप प्रारूपों में आवश्यक संशोधन कर विभाग अपने स्तर से जारी कर सकेगा और अतिरिक्त आवश्यक प्रारूपों को भी जारी कर सकेगा। सार्वजनिक हित की परियोजनाओं में भूमि का अर्जन, भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 के अंतर्गत किया जाता है जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के लिये वह कारक जिसके आधार पर बाजार मूल्य को गुणित किया जाना है।

मध्यप्रदेश राजपत्र अधिसूचना 24 अप्रैल 2026 से 1.00 के स्थान पर 2.00 किया गया है। इसे शीघ्र क्रियान्वित करने के लिए आपसी सहमति से भूमि क्रय नीति, 12 नवम्बर 2014 में संशोधन किया गया है। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों-उपक्रमों को उनकी अधोसंरचना निर्माण कार्यों एवं विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए समय-समय पर निजी भूमि की आवश्यकता पड़ने पर भू-अर्जन की प्रक्रिया में लगने वाले अतिरिक्त समय और लागत को बचाने की दृष्टि से प्रतिफल का भुगतान करके भू-धारकों की आपसी सहमति से भूमि प्राप्त की जा सके तथा शासकीय परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में क्रियान्वित किए जाने के लिए राज्य शासन द्वारा “आपसी सहमति से भूमि क्रय नीति” 14 नवम्बर, 2014 से लागू की गई है।

 

कैबिनेट ने महिला टी-20 वर्ल्डकप क्रिकेट 2025 (ब्लाइंड) की 3 खिलाडियों को कुल प्रोत्साहन राशि 75 लाख रुपये और महिला खिलाड़ियों के 3 प्रशिक्षक को कुल प्रोत्साहन राशि 3 लाख रुपये इस तरह कुल 78 लाख रुपये की प्रतिपूर्ति प्रोत्साहन मद से करने की कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की है। महिला टी-20 वर्ल्डकप क्रिकेट 2025 (ब्लाइंड) 23 नवंबर 2025 कोलंबो (श्रीलंका) में नेपाल को पराजित कर स्वर्ण पदक जीतने पर उल्लेखनीय उपलब्धि के दृष्टिगत राज्य शासन द्वारा भारतीय विजेता टीम की सदस्य एवं मध्यप्रदेश की खिलाडी सुनिता सराठे (नर्मदापुरम), दुर्गा येबले (बैतूल) एवं सुषमा पटेल (दमोह) को 25-25 लाख रुपये, जिसमें से 10-10 लाख रुपये नगद एवं 15-15 लाख रुपये फिक्सड डिपाजिट के रूप में तथा महिला खिलाडियों के प्रशिक्षक सोनू गोलकर, ओमप्रकाश पाल और दीपक पाहड़े को एक-एक लाख रुपये इस प्रकार कुल 78 लाख रुपये की राशि प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान करने की कार्योत्तर स्वीकृति दी गई।