Trump Tariffs: अमेरिका और कनाडा के बीच नहीं हो सकी डील, अब कनाडाई सामान पर लगेगा 50% टैरिफ

अमेरिका और कनाडा के बीच नए टैरिफ (आयात शुल्क) को टालने के लिए हो रही बातचीत आखिरी समय में टूट गई। इसका मतलब है कि अमेरिका का डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन अब कनाडा से आने वाले अरबों डॉलर के सामान पर 50 प्रतिशत आयात शुल्क लगाएगा। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को रात 12:01 बजे से अमेरिका द्वारा कनाडा से खरीदी जाने वाली सैकड़ों चीजों, जैसे प्लाईवुड, शराब, बिजली के उपकरण और हॉकी के सामान पर नए टैरिफ लागू हो जाएंगे।

टैरिफ टालने के मुद्दे पर समझौता न हो पाने से इन दो पुराने सहयोगियों के बीच तनाव बढ़ गया है। अमेरिका और कनाडा ने पिछले साल लगभग 900 अरब डॉलर का व्यापार (सामान और सेवाओं का) किया था। टैरिफ के अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से कनाडा को अमेरिका का एक राज्य बनाने की बात कही है। उन्होंने वहां के प्रधानमंत्रियों को गवर्नर कहा है और दावा किया है कि कनाडा, अमेरिका के बिना नहीं टिक सकता।

हफ्तों से चल रही थी बातचीत

अमेरिका और कनाडा के अधिकारी टैरिफ के मसले पर हफ्तों से बातचीत कर रहे थे और एक ड्राफ्ट डील पर सहमत हुए थे। इसमें अमेरिका की ओर से कनाडा के कुछ स्टील और एल्युमीनियम पर टैरिफ घटाकर 25 प्रतिशत करना और कनाडा की गाड़ियों पर ड्यूटी घटाकर 15 प्रतिशत करना शामिल था। इसके बदले में, कनाडा को उन जवाबी कदमों को हटाना था, जो ट्रंप द्वारा ट्रेड वॉर शुरू करने के बाद पिछले साल लागू किए गए थे। व्हाइट हाउस कई रियायतें चाहता था, जिसमें अमेरिकी गाड़ियों पर कनाडा के जवाबी टैरिफ को खत्म करना और ज्यादातर प्रांतों में अमेरिकी शराब की खुदरा बिक्री पर लगी रोक को हटाना शामिल था।

लेकिन दोनों पक्ष डील को अंतिम रूप नहीं दे पाए। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर का कहना है कि कनाडा ने डील को अंतिम रूप देने से इनकार कर दिया। एक अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, आगे की बातचीत के लिए कोई समय तय नहीं किया गया है।

कार सेल्समैन की अचानक खुली किस्मत! बना बेल्जियम का राजकुमार, 26 साल बाद सामने आया राज

मर जाओ, भीख मांगो…बहन की प्रताड़ना से तंग आकर IT कर्मी ने दी जान; सुसाइड नोट में लगाए आरोप

कानपुर में एक आईटी कर्मी ने बहन पर प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मौके पर मिले सुसाइड नोट में उसने एक तिहाई संपत्ति के लिए बहन पर परेशान करने का आरोप लगाया है। मृतक दो बहनों के बीच अकेला भाई था।

UP Board Exams 2027: यूपी बोर्ड 29 अक्टूबर तक फाइनल करेगा परीक्षा केंद्रों की लिस्ट, ऑनलाइन प्रक्रिया से चुने जाएंगे केंद्र

UP Board Exams 2027: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शैक्षिक सत्र 2026-27 में हाईस्कूल (10वीं कक्षा) और इंटरमीडिएट (12वीं कक्षा) की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही, बोर्ड ने पहले जारी शेड्यूल में भी बदलाव किया है। बोर्ड की वेबसाइट पर स्कूल अपने संसाधन और इंफ्रास्ट्रक्चर का विवरण 24 अगस्त तक अपलोड कर सकेंगे। स्कूल की सुविधाओं का प्रत्यक्ष सत्यापन, आपत्ति मांगने और उनका निपटारा करने और परीक्षा केंद्रों को फाइनल करने की तारीखें भी बढ़ा दी गई हैं।

बोर्ड सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी किए गए बदले हुए कार्यक्रम के अनुसार, प्रिंसिपल द्वारा बोर्ड पोर्टल पर अपलोड की गई जानकारी को डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट द्वारा बनाई गई तहसील स्तर की कमेटियां 3 सितंबर तक प्रत्यक्ष रूप से सत्यापित करेंगी। डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल्स (DIOS) के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर वेरिफिकेशन रिपोर्ट अपलोड करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर तय की गई है। तारीखों में यह बदलाव उन रिपोर्ट्स के बाद किया गया है, जिनमें कहा गया था कि कई डीआईओएस कार्यालयों ने 647 स्कूलों से जुड़े वेरिफिकेशन डॉक्यूमेंट्स निर्धारित समयसीमा के अंदर अपलोड नहीं किए थे।

चुने गए परीक्षा केंद्रों की सूची, स्कूल-वाइज छात्र आवंटन के साथ, जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीस समिति द्वारा स्क्रूटनी के लिए 21 सितंबर को ऑनलाइन दिखाई जाएगी। प्रिंसिपल 28 सितंबर तक लिस्ट की जांच कर सकेंगे और आपत्ति दे सकेंगे।

जिला स्तरीय समिति इन आपत्तियों पर विचार करेगी और उनका निपटारा करेगी और 8 अक्टूबर तक डीआईओएस के जरिए अपनी अप्रूवल रिपोर्ट भेजेगी। रिवाइज्ड लिस्ट बाद में 17 अक्टूबर को सार्वजनिक सूचना के लिए पोर्टल पर अपलोड की जाएगी, जिससे सभी पक्ष आगे ऑब्जेक्शन उठा सकेंगे। यूपी बोर्ड केंद्रों को फाइनल करने से पहले इन आपत्तियों की जांच करेगा। छात्र आवंटन सहित अंतिम सूवी 29 अक्टूबर को बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

यूपी बोर्ड हर साल बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने और परीक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर देता है। इसी को ध्यान में रखते हुए 2027 में भी परीक्षा केंद्रों का निर्धारण ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। सॉफ्टवेयर के माध्यम से केंद्रों के चयन की प्रक्रिया पूरी होने से मनमाने तरीके से परीक्षा केंद्र बनाए जाने की आशंका कम होगी। बोर्ड का मकसद परीक्षा को निष्पक्ष और नकल विहीन तरीके से कराना है।

दिल्ली विश्वविद्यालय में 1 साल के PG कोर्स के लिए 5857 सीटें जुड़ीं, जानें 4-साल की डिग्री के बाद सीधे PhD का नियम

iPhone नहीं दिलाया तो पहाड़ पर चढ़ा बेटा, बचाने में गई माता-पिता की भी जान; रोंगटे खड़े कर देगी यह घटना

iPhone नहीं दिलाया तो पहाड़ पर चढ़ा बेटा, बचाने में गई माता-पिता की भी जान; रोंगटे खड़े कर देगी यह घटना

sambhaji nagar accident

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आईफोन खरीदने की जिद पर अड़े 18 वर्षीय युवक और उसे बचाने की कोशिश में उसके माता-पिता की पहाड़ी से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। दिल दहला देने वाली इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। ALSO READ: भावनगर में जहरीली शराब से 8 की मौत, 14 आरोपी गिरफ्तार

 

आईफोन की किस्त को लेकर अपने पिता से विवाद कर एक 18 साल का लड़का कुणाल गुस्से में पहाड़ी पर चढ़ गया। उसे नीचे उतारने के लिए उसके माता पिता ने काफी मिन्नतें की लेकिन वह नहीं माना। उसे बचाने के चक्कर में माता-पिता भी पहाड़ी से नीचे गिर गए और तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना का वीडियो फिलहाल हर जगह वायरल हो रहा है।

 

दरअसल, 19 साल का एक युवक iPhone खरीदवाने की जिद पर अड़ गया। पिता ने इतना महंगा स्‍मार्टफोन दिलाने से साफ इनकार कर दिया। इस पर उसकी पिता से जमकर बहस हुई और नाराज होकर वह खुद को ही मिटाने पर आमाद हो गया और वह खवल्या पहाड़ के सबसे ऊंचे और खतरनाक शिखर पर चढ़ गया। ALSO READ: प्यार का झांसा देकर चलती बाइक पर पिलाया जहर, डेढ़ घंटे तड़पते पति को देखती रही महिला, जयपुर मर्डर केस में बड़ा खुलासा

 

सूचना मिलते ही छत्रपती संभाजीनगर पुलिस, दमकल विभाग और उस युवक के परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। लगभग तीन घंटे तक परिजनों और बचाव दल ने उस युवक को समझाने की कोशिश की, तभी अचानक युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे गिरने लगा। पिता अपने बेटे को बचाने की कोशिश की। लेकिन बाप-बेटा पहाड़ी से नीचे जा गिरे। वहीं खड़ी मां ने जब ये सब देखा तो उन्‍होंने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी। इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

घटना के तुरंत बाद, छत्रपती संभाजीनगर पुलिस और दमकल विभाग के जवानों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से खदान में उतरकर बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद, तीनों के शव बाहर निकालकर अस्पताल भेज दिए गए। ALSO READ: सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर
 

मां ने भी फेंका मंगलसूत्र

मीडिया खबरों के अनुसार, कुणाल जब पहाड़ी पर चढ़ गया था तो पिता के साथ मां संगीता भी उसे समझाने के लिए वहां पहुंची थीं। कुणाल की मां बार-बार उसको बचाने और समझाने की कोशिश कर रही थीं। मां ने बेटे के सामने ही अपना मंगलसूत्र निकाल कर फेंक दिया और कहा था कि तुम्हारा झगड़ा पिता के साथ है। मैं भी उनके साथ नहीं रहूंगी, बस तुम यह सब मत करो। हम दोनों अलग रहेंगे। मगर बेटे ने उनकी भी नहीं सुनी।

Gold ने बीते एक साल में 35% रिटर्न दिया, अभी गोल्ड और शेयर में से किसमें निवेश करने पर ज्यादा रिटर्न मिलेगा?

सोना ने बीते एक साल में 35.3 फीसदी रिटर्न दिया है। इस दौरान निफ्टी 50 टोटल रिटर्न इंडेक्स (टीआरआई) ने 5.4 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। इस लिहाज से बीते एक साल में गोल्ड के निवेशकों को अच्छा मुनाफा हुआ है, जबकि शेयरों के निवेशकों को लॉस उठाना पड़ा है। सवाल है कि क्या शेयरों की जगह गोल्ड में निवेश करना ज्यादा फायदेमंद है?

छोटे टाइम फ्रेम में कई बार सोने ने दिया ज्यादा रिटर्न

इस सवाल का जवाब पाने के लिए हमें थोड़ा पीछे जाना होगा। फंड्सइंडिया के वेल्थ कनवर्सेशंस अगस्त 2026 की रिपोर्ट बताती है कि छोटे-छोटे टाइम फ्रेम में गोल्ड ने शेयरों से ज्यादा रिटर्न दिया है। लेकिन, जब हम लंबे टाइम फ्रेम में देखते हैं तो शेयरों ने सोने के मुकाबले निवेशकों को ज्यादा रिटर्न दिए हैं।

सालाना आधार पर गोल्ड कभी आगे तो कभी पीछे रहा है

फंडसइंडिया ने साल 2000 से लेकर अब तक गोल्ड और Nifty 50 TRI के रिटर्न की तुलना की है। डेटा बताते हैं कि सालान आधार पर रिटर्न की तुलना करने पर गोल्ड कई बार रिटर्न के मामले में शेयरों से आगे रहा है तो कई बार पीछे रहा है। कई बार किसी साल इसने शेयरों के मुकाबले 79 फीसदी रिटर्न दिया है तो कभी इसका रिटर्न शेयरों के मुकाबले 65 फीसदी तक कम रहा है।

लंबी अवधि में शेयरों का रिटर्न गोल्ड से ज्यादा 

निवेश की अवधि बढ़ाने पर हमें दूसरे तरह के नतीजे मिलते हैं। 10 साल की अवधि में गोल्ड का सालाना रिटर्न Nifty 50 TRI के मुकाबले करीब 2 पर्सेंटेज प्वाइंट कम रहा है। 15 साल की अवधि में भी औसत रिटर्न सालाना आधार पर शेयरों के मुकाबले 2 पर्सेंटेज प्वाइंट कम रहा है। 20 साल की अवधि में भी देखने पर सालाना आधार पर गोल्ड का औसत रिटर्न शेयरों के मुकाबले करीब 2 पर्सेंटेज प्वाइंट कम रहा है।

रिटर्न में थोड़ा अंतर भी लंबी अवधि में बड़ा फर्क पैदा करता है

रिटर्न में 2 पर्सेंटेज प्वाइंट का फर्क पहली नजर में ज्यादा नहीं लगता है। लेकिन, जब हम 10, 15 और 20 साल की अवधि में रिटर्न की बात करते हैं तो यह छोटा फर्क काफी बड़ा बन जाता है। सवाल है कि क्या इसका मतलब है कि गोल्ड की जगह शेयरों में निवेश करने पर ज्यादा पैसा बनेगा? इस सवाल का जवाब बहुत आसान नहीं है। इसकी वजह यह है कि आपके निवेश (पोर्टफोलियो) में सोने और शेयरों की भूमिका अलग-अलग होती है।

लंबी अवधि में वेल्थ क्रिएशन के लिए शेयरों में निवेश समझदारी

एक्सपर्ट्स का कहना है कि लंबी अवधि में वेल्थ क्रिएशन यानी पैसा बनाने के लिए शेयर सही हैं। गोल्ड का काम पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाई करना है। इसका फायदा यह है कि कई बार जब शेयर बाजार में दबाव दिखता है तो गोल्ड पोर्टफोलियो को नुकसान से बचाता है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण है बीता एक साल है। बीते एक साल में जब शेयरों ने निगेटिव रिटर्न दिया है तो गोल्ड ने बंपर 35 फीसदी का रिटर्न दिया है।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Prices Today: दिल्ली में सोने में तेजी, चांदी सिर्फ दो दिन में 15000 रुपये चढ़ गई

इनवेस्टमेंट पोर्टफोलियो में गोल्ड और शेयर की भूमिका अलग-अलग है

जब आप निवेश का प्लान बनाते हैं तो आपके दिमाग में गोल्ड और शेयर की भूमिका स्पष्ट होनी चाहिए। ज्यादातर इनवेस्टर्स दूसरी तरह से सोचते हैं। वे सिर्फ यह देखते हैं कि किसी एसेट में निवेश करने पर ज्यादा रिटर्न मिलेगा। ऐसा सोचना गलत है। 10, 15, 20, 30 साल के पीरियड में रिटर्न की तुलना से यह स्पष्ट हो चुका है कि शेयरों में निवेश करने पर ज्यादा वेल्थ क्रिएशन होता है। इसका मतलब है कि आपका ज्यादा निवेश शेयरों में होना चाहिए और कुछ निवेश गोल्ड में होना चाहिए। इससे लंबी अवधि में आपके पोर्टफोलियो का रिटर्न बेहतर रहेगा।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

GSRTC रक्षाबंधन स्पेशल: 26 से 30 अगस्त के बीच चलेंगी 6500 अतिरिक्त बसें; एडवांस बुकिंग शुरू

GSRTC रक्षाबंधन स्पेशल: 26 से 30 अगस्त के बीच चलेंगी 6500 अतिरिक्त बसें; एडवांस बुकिंग शुरू

gsrtc rakhi special bus

त्योहारों के समय यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए GSRTC (गुजरात राज्य मार्ग परिवहन निगम) द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर 6500 अतिरिक्त बसें चलाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। निगम द्वारा 26 से 30 अगस्त के दौरान राज्यभर में विभिन्न मार्गों पर इन अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा, ताकि यात्रियों को समय पर और सुविधाजनक बस सेवा मिल सके।

 

यात्रियों की मांग के अनुसार तुरंत रवाना की जाएंगी बसें 

यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए निगम द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। त्योहार के दिनों में बस स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ और मांग के आधार पर संबंधित मार्गों पर तुरंत अतिरिक्त बसें रवाना की जाएंगी। इसके अलावा, लोग पहले से ही अपनी यात्रा की योजना बना सकें, इसके लिए एडवांस बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

 

प्रमुख तीर्थ स्थलों और शहरों के रूट शामिल 

ये अतिरिक्त बसें राज्य के प्रमुख शहरों जैसे अहमदाबाद, गोधरा, वडोदरा, पालनपुर, नडियाद, सूरत, राजकोट, जूनागढ़, पोरबंदर और वलसाड के लिए चलाई जाएंगी। इसके साथ ही पावागढ़ सहित विभिन्न प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों और तीर्थ स्थलों की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए भी विशेष बसों की सुविधा प्रदान की जाएगी।

 

पिछले साल 3.33 लाख यात्रियों ने उठाया था लाभ

 त्योहारों के समय GSRTC की अतिरिक्त बस सेवा को यात्रियों की ओर से हर साल भारी प्रतिक्रिया मिलती है। पिछले साल भी रक्षाबंधन के त्योहार पर निगम द्वारा 6,402 अतिरिक्त ट्रिप चलाई गई थीं, जिनका लाभ 3.33 लाख से अधिक यात्रियों ने उठाया था। इस साल भी यात्रियों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

IPOs This Week: 24 अगस्त से शुरू हफ्ते में प्राइमरी मार्केट में दिखेगा जबरदस्त एक्शन, खुलेंगे 9 नए इश्यू

24 अगस्त से शुरू हो रहे हफ्ते में IPO मार्केट काफी गुलजार रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि 9 नए पब्लिक इश्यू खुलने जा रहे हैं। इनमें से 5 मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं। इसके अलावा नए सप्ताह में पहले से खुले 2 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। ये दोनों भी मेनबोर्ड हैं। जहां तक स्टॉक मार्केट में नई लिस्ट होने वाली कंपनियों की बात है तो नए शुरू हो रहे सप्ताह में 9 कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। इनमें से 7 कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। आइए जानते हैं डिटेल…

Symbiotec Pharmalab IPO: ₹1,757 करोड़ का इश्यू 24 अगस्त को खुलेगा और 27 अगस्त को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹938-₹988 प्रति शेयर और लॉट साइज 15 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग NSE और BSE पर 1 सितंबर को होगी।

Skyways Air IPO: कंपनी ₹582.80 करोड़ जुटाना चाहती है। इश्यू 24 अगस्त को खुलेगा और 27 अगस्त तक निवेश किया जा सकेगा। प्राइस बैंड ₹131-₹138 प्रति शेयर और लॉट साइज 100 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग NSE और BSE पर 1 सितंबर को होने की उम्मीद है।

Hy-Tech Engineers IPO: यह इश्यू भी 24 अगस्त को खुलेगा। इसमें ₹50-₹53 प्रति शेयर के प्राइस बैंड में और 283 शेयरों के लॉट में 27 अगस्त तक पैसे लगाए जा सकेंगे। साइज ₹135.73 करोड़ है। IPO की क्लोजिंग के बाद शेयरों की लिस्टिंग NSE और BSE पर 1 सितंबर को हो सकती है।

ABH Healthcare IPO: ₹34.98 करोड़ का IPO 24 अगस्त को खुलेगा। क्लोजिंग डेट 27 अगस्त है। बोली लगाने के​ लिए भाव ₹96-₹102 प्रति शेयर है। लॉट साइज 1,200 शेयर है। कंपनी के शेयर NSE SME पर 1 सितंबर को शुरुआत कर सकते हैं।

Madhur Knit IPO: यह 24 अगस्त को खुलेगा और 27 अगस्त को बंद होगा। कंपनी का इरादा ₹53.27 करोड़ जुटाने का है। बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड ₹95-₹100 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,200 शेयर है। कंपनी के शेयर NSE SME पर 1 सितंबर को लिस्ट हो सकते हैं।

Annu Projects IPO: कंपनी ₹175.06 करोड़ जुटाना चाहती है। IPO 25 अगस्त को ओपन होने वाला है। क्लोजिंग 28 अगस्त को होगी। निवेशक ₹94-₹99 प्रति शेयर के प्राइस बैंड में और 151 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 2 सितंबर को शुरुआत कर सकते हैं।

Sumax Engineering IPO: ₹53.40 करोड़ का इश्यू 25 अगस्त को खुल रहा है। प्राइस बैंड ₹95-₹101 प्रति शेयर है। लॉट साइज 1,200 शेयर है। इश्यू की क्लोजिंग 28 अगस्त को होगी, जिसके बाद शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 2 सितंबर को हो सकती है।

Lumino Industries IPO: यह 27 अगस्त को खुलने वाला है। कंपनी का इरादा ₹700 करोड़ जुटाने का है। बोली ₹78-₹82 प्रति शेयर के भाव पर और 182 शेयरों के लॉट में लगा सकते हैं। कंपनी की लिस्टिंग NSE और BSE पर 3 सितंबर को होने वाली है।

Kwick Forensic Solutions IPO: यह ₹50.77 करोड़ का है। ओपनिंग 27 अगस्त को और क्लोजिंग 31 अगस्त को होगी। प्राइस बैंड ₹85-₹90 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,600 शेयर है। कंपनी के BSE SME पर 3 सितंबर को लिस्ट होने की उम्मीद है।

Online Instruments के आईपीओ को सेबी की मंजूरी, 750 करोड़ जुटाएगी कंपनी

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।