
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आईफोन खरीदने की जिद पर अड़े 18 वर्षीय युवक और उसे बचाने की कोशिश में उसके माता-पिता की पहाड़ी से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। दिल दहला देने वाली इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। ALSO READ: भावनगर में जहरीली शराब से 8 की मौत, 14 आरोपी गिरफ्तार
आईफोन की किस्त को लेकर अपने पिता से विवाद कर एक 18 साल का लड़का कुणाल गुस्से में पहाड़ी पर चढ़ गया। उसे नीचे उतारने के लिए उसके माता पिता ने काफी मिन्नतें की लेकिन वह नहीं माना। उसे बचाने के चक्कर में माता-पिता भी पहाड़ी से नीचे गिर गए और तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना का वीडियो फिलहाल हर जगह वायरल हो रहा है।
Kunal, 18, bought an iPhone on EMI, struggled to pay them, told his parents to pay the EMI, and they said they couldn't afford it. An argument followed.
Raja beta got angry and went to a steep cliff edge on Khavdya Hill, threatening to end his life. Police, parents, and locals… pic.twitter.com/si7GQhEYb8
— THE SKIN DOCTOR (@theskindoctor13) August 22, 2026
दरअसल, 19 साल का एक युवक iPhone खरीदवाने की जिद पर अड़ गया। पिता ने इतना महंगा स्मार्टफोन दिलाने से साफ इनकार कर दिया। इस पर उसकी पिता से जमकर बहस हुई और नाराज होकर वह खुद को ही मिटाने पर आमाद हो गया और वह खवल्या पहाड़ के सबसे ऊंचे और खतरनाक शिखर पर चढ़ गया। ALSO READ: प्यार का झांसा देकर चलती बाइक पर पिलाया जहर, डेढ़ घंटे तड़पते पति को देखती रही महिला, जयपुर मर्डर केस में बड़ा खुलासा
सूचना मिलते ही छत्रपती संभाजीनगर पुलिस, दमकल विभाग और उस युवक के परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। लगभग तीन घंटे तक परिजनों और बचाव दल ने उस युवक को समझाने की कोशिश की, तभी अचानक युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे गिरने लगा। पिता अपने बेटे को बचाने की कोशिश की। लेकिन बाप-बेटा पहाड़ी से नीचे जा गिरे। वहीं खड़ी मां ने जब ये सब देखा तो उन्होंने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी। इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के तुरंत बाद, छत्रपती संभाजीनगर पुलिस और दमकल विभाग के जवानों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से खदान में उतरकर बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद, तीनों के शव बाहर निकालकर अस्पताल भेज दिए गए। ALSO READ: सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर
मां ने भी फेंका मंगलसूत्र
मीडिया खबरों के अनुसार, कुणाल जब पहाड़ी पर चढ़ गया था तो पिता के साथ मां संगीता भी उसे समझाने के लिए वहां पहुंची थीं। कुणाल की मां बार-बार उसको बचाने और समझाने की कोशिश कर रही थीं। मां ने बेटे के सामने ही अपना मंगलसूत्र निकाल कर फेंक दिया और कहा था कि तुम्हारा झगड़ा पिता के साथ है। मैं भी उनके साथ नहीं रहूंगी, बस तुम यह सब मत करो। हम दोनों अलग रहेंगे। मगर बेटे ने उनकी भी नहीं सुनी।


