थाईलैंड और वियतनाम ही नहीं, ये अनोखा देश भी बना सकते हैं आपकी अगली ट्रिप यादगार!

दक्षिण-पूर्व एशिया घूमने का प्लान बनाते समय थाईलैंड लंबे समय से लोगों की पसंद रहा है। खूबसूरत समुद्र तट, नाइटलाइफ, शॉपिंग और कई तरह के टूरिस्ट स्पॉट की वजह से यहां हर साल बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। लेकिन अब ट्रैवलर्स की पसंद में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल रहा है और वियतनाम भी तेजी से लोगों की पसंद बनता जा रहा है।

वियतनाम की खास बात यह है कि यहां घूमने वालों को खूबसूरत प्राकृतिक नजारे, ऐतिहासिक जगहें, लोकल कल्चर और अलग तरह का ट्रैवल एक्सपीरियंस एक साथ मिल जाता है। साथ ही, बजट में यात्रा करने वालों के लिए भी यह देश काफी अट्रैक्टिव नजर आता है। यही वजह है कि कई ट्रैवलर अब अगली छुट्टी के लिए थाईलैंड के बजाय वियतनाम को चुनने के बारे में सोच रहे हैं।

थाईलैंड और वियतनाम की तुलना करने के तरीके:

1. कीमत और ट्रिप का खर्च

बजट की बात करें तो वियतनाम थाईलैंड के मुकाबले सस्ता ऑप्शन माना जाता है। होटल, लोकल खाना, टैक्सी और रोजकी छोटी जरूरतों पर यहां कम पैसे खर्च हो सकते हैं। बैकपैकिंग या कम बजट में घूमने वाले ट्रैवलर के लिए वियतनाम अट्रैक्टिव है। लेकिन भारत से जाने वाले ट्रैवलर का पूरा बजट सिर्फ वहां के खर्च पर डिपेंड नहीं करता। फ्लाइट, वीजा, होटल और घूमने वाली जगहों के टिकट को मिलाकर कुल खर्च देखना ज्यादा सही रहेगा।

2. घूमने की जगहों में किसका पलड़ा भारी?

डेस्टिनेशन के मामले में किसी एक देश को बेहतर कहना सही नहीं है, क्योंकि दोनों की अपनी अलग खासियत है। थाईलैंड खूबसूरत समुद्र तटों, द्वीपों, रिसॉर्ट्स और नाइटलाइफ के लिए जाना जाता है। बैंकॉक जैसे बड़े शहरों में शॉपिंग, मनोरंजन और घूमने के कई ऑप्शन मिलते हैं। दूसरी तरफ, वियतनाम में पहाड़, समुद्र, पुराने शहर, नदियां और ग्रामीण इलाकों का अलग एक्सपीरियंस मिलता है। हनोई, सापा, हा लॉन्ग बे और मेकांग डेल्टा जैसी जगहें उन लोगों को पसंद आ सकती हैं जो नेचर के साथ हिस्ट्री और लोकल कल्चर को भी करीब से देखना चाहते हैं।

3. खाने के मामले में कौन बेहतर?

खाने की पसंद पूरी तरह व्यक्ति पर डिपेंड करती है, क्योंकि दोनों देशों का खाना अपने-अपने तरीके से खास है। थाईलैंड में पैड थाई, टॉम यम, करी और कई तरह का स्ट्रीट फूड आसानी से मिल जाता है। वहीं वियतनाम का फो, बान्ह मी, बन चा और वियतनामी कॉफी काफी लोकप्रिय हैं। थाई खाना ज्यादा मसालेदार और तीखा होता है, जबकि वियतनामी खाने में ताजी सब्जियों, हर्ब्स और हल्के स्वाद का इस्तेमाल ज्यादा देखने को मिलता है। आप स्ट्रीट फूड ट्राय करना पसंद करते हैं, तो दोनों देशों में आपके लिए काफी कुछ नया हो सकता है।

4. इंफ्रास्ट्रक्चर और सेफ्टी

टूरिस्टों के लिए घूमने की फैसिलिटी के मामले में थाईलैंड को काफी एक्सपीरियंस हासिल है। बैंकॉक जैसे शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट, होटल, टैक्सी और टूरिस्ट सुविधाएं आसानी से मिल जाती हैं। वियतनाम में भी पिछले कुछ वर्षों में टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से बेहतर हुआ है, लेकिन कुछ जगहों पर ट्रैफिक और लोकल ट्रांसपोर्ट नए ट्रैवलर के लिए थोड़ा अलग एक्सपीरियंस हो सकता है। दोनों देशों में सड़क पार करते समय, बाइक वाले इलाकों में और भीड़भाड़ वाली जगहों पर सामान संभालकर रखना और सावधानी बरतना जरूरी है।

5. वीजा और इमिग्रेशन

फॉरेन ट्रिप की प्लानिंग में वीजा सबसे जरूरी चीजों में से एक है और इसके रूल समय के साथ बदलते रहते हैं। 2026 में भारतीय ट्रैवलर के लिए थाईलैंड की एंट्री व्यवस्था आसान रही है, जबकि वियतनाम जाने के लिए भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स को ई-वीजा की जरूरत पड़ती है। इसलिए टिकट बुक करने से पहले दोनों देशों की मौजूदा वीजा और एंट्री शर्तों को जरूर चेक कर लेना चाहिए।

दक्षिण-पूर्व एशिया में घूमने के लिए हर देश की अपनी अलग खासियत है। किसी को समुद्र तट और आइलैंड पसंद आ सकते हैं, तो किसी को इतिहास, संस्कृति, पहाड़ या मॉडर्न शहर ज्यादा अट्रैक्ट कर सकते हैं। इस पूरे रीजन में टूरिस्म को आसान, बेहतर और ज्यादा टिकाऊ बनाने पर भी लगातार काम हो रहा है। इसलिए किसी एक देश को हर ट्रैवलर के लिए सबसे बेहतर कहना सही नहीं होगा। आप पहली बार दक्षिण-पूर्व एशिया घूमने जा रहे हैं, तो अपने बजट, पसंद और ट्रैवल के मकसद के हिसाब से डेस्टिनेशन चुनना ज्यादा अच्छा रहेगा। सही जगह चुनकर आपकी छुट्टी को सिर्फ एक ट्रिप नहीं, बल्कि एक नया एक्सपीरियंस बना सकता है।

फ्लाइट टिकट बुक करते वक्त सीट चुनने में न करें जल्दबाजी, ये टिप्स आएंगी काम!

फ्लाइट में सीट चुनना छोटी बात लग सकती है, लेकिन सही सीट सफर को काफी आरामदायक बना सकती है। कुछ पैसेंजर को खिड़की के पास बैठकर बाहर का नजारा देखना और सोना पसंद होता है, तो कुछ लोग ऐसी सीट चाहते हैं जहां से आसानी से उठकर वॉशरूम जा सकें। इसलिए सीट का चुनाव आपकी जरूरत और सफर के तरीके के हिसाब से करना बेहतर रहता है।

आप भी फ्लाइट टिकट बुक करते समय विंडो, आइल और मिडिल सीट को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं, तो इनके फायदे और नुकसान जान लेना चाहिए। इससे छोटी हो या लंबी फ्लाइट, आप अपनी सुविधा के हिसाब से सही सीट चुन पाएंगे।

1. आइल सीट

आइल यानी गलियारे वाली सीट उन लोगों के लिए अच्छी रहती है जिन्हें सफर के दौरान बार-बार उठना पड़ता है। यहां से वॉशरूम जाने, पैर फैलाने या ऊपर रखे सामान तक पहुंचने में आसानी रहती है। फ्लाइट लैंड होने के बाद बाहर निकलना भी थोड़ा आसान हो सकता है। लेकिन इस सीट से गुजरने वाले पैसेंजर और सर्विस ट्रॉली आपको परेशान कर सकते हैं।2. मिडिल सीट

मिडिल सीट आमतौर पर पैसेंजर की पहली पसंद नहीं होती, लेकिन इसके भी कुछ फायदे हैं। यदि आप किसी दोस्त या परिवार के सदस्य के साथ सफर कर रहे हैं, तो साथ बैठने के लिए यह सीट काम आ सकती है। इसके अलावा, आम तौर पर मिडिल सीट पर बैठे पैसेंजर को दोनों आर्मरेस्ट इस्तेमाल करने की फैसिलिटी देने की बात कही जाती है। लेकिन दो पैसेंजर के बीच बैठने से जगह थोड़ी कम महसूस हो सकती है।3. विंडो सीट

विंडो से फ्लाइट के बाहर का सीन देखना है तो विंडो सीट आपके लिए परफेक्ट हो सकती है। इसमें आप खिड़की से सिर टिकाकर आराम कर सकते हैं और आसपास के पैसेंजर की आवाजाही भी कम परेशान करती है। लेकिन वॉशरूम जाने के लिए आपको साथ बैठे पैसेंजर से बाहर निकलने के लिए कहना पड़ सकता है।4. लंबी फ्लाइट के लिए ऐसे चुनें सीट

लंबी फ्लाइट में सीट चुनना और भी जरूरी हो जाता है। आपका ज्यादातर समय सोने में गुजरने वाला है, तो विंडो सीट कम्फर्टेबल रह सकती है। वहीं, बार-बार वॉशरूम जाने या बीच-बीच में चलने की जरूरत हो तो आइल सीट ज्यादा सुविधाजनक होगी। इसलिए लॉन्ग जर्नी में अपनी जरूरत के हिसाब से सीट चुनें।सीट बुक करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

सीट चुनते समय सिर्फ विंडो या आइल ही न देखें, बल्कि फ्लाइट का रूट, सफर की अवधि और एयरक्राफ्ट का सीट मैप भी देख लें। आपको शांति चाहिए तो वॉशरूम या गैली के बिल्कुल पास वाली सीट से बचना बेहतर हो सकता है। सीट पहले से बुक करने पर पसंद की जगह मिलने की संभावना भी ज्यादा रहती है।

यदि आपका बजट थोड़ा ज्यादा है, तो आप लॉन्ग लेग स्पेस वाली सीट भी ले सकते हैं। इसमें पैरों को फैलाने के लिए ज्यादा जगह मिलती है, जिससे खासकर लंबी फ्लाइट में बैठना ज्यादा कम्फर्टेबल हो सकता है।सही सीट आपकी पूरी फ्लाइट को ज्यादा आरामदायक बना सकती है। इसलिए टिकट बुक करते समय सिर्फ खिड़की का नजारा या सीट की कीमत न देखें, बल्कि यह भी सोचें कि सफर के दौरान आपको कितनी बार उठना पड़ेगा, आराम करना है या सोना है और आपके साथ कौन ट्रैवल कर रहा है। थोड़ी सी समझदारी से चुनी गई सीट लॉन्ग जर्नी की थकान को कम कर सकती है और सफर को ज्यादा सुकूनभरा बना सकती है।

पासपोर्ट खोने की गलती पड़ सकती है भारी, तुरंत अपनाएं ये आसान ट्रिक

विदेश ट्रैवलिंग करते समय यदि अचानक आपका पासपोर्ट खो जाए, तो घबराहट हो ही जाती है। लेकिन ऐसी सिचुएशन में जल्दबाजी करने से बेहतर सही कदम उठाना जरूरी होता है। थोड़ी समझदारी और सही जानकारी के साथ आप नया ट्रैवल डॉक्यूमेंट बनवा सकते हैं और अपनी जर्नी बिना ज्यादा परेशानी के कर सकते हैं।

पहले ढूंढें और शिकायत करें

अगर विदेश में आपका पासपोर्ट नहीं मिल रहा है, तो घबराएं नहीं। होटल का कमरा, बैग, कैब, एयरपोर्ट या जिन जगहों पर आप गए थे, वहां अच्छी तरह से चेक करें। अगर फिर भी पासपोर्ट नहीं मिलता या चोरी होने का शक है, तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में कम्प्लेन कराएं। पुलिस रिपोर्ट बहुत जरूरी होती है, क्योंकि नया पासपोर्ट या इमरजेंसी ट्रैवल डॉक्यूमेंट बनवाते समय इसकी जरूरत पड़ती है। इसलिए कम्प्लेन करने में देर न लगाएं।

एम्बेसी से तुरंत कांटेक्ट करें

पुलिस में कम्प्लेन करने के बाद अपने देश के पास के इंडियन एम्बेसी (Embassy) या वाणिज्य दूतावास (Consulate) से कांटेक्ट करें। वहां के ऑफिसर आपको पूरी प्रोसेस समझाएंगे और बताएंगे कि आगे क्या करना है। अगर आपके पास आइडेंटिटी डॉक्यूमेंट या उनकी कॉपी हैं, तो उन्हें साथ रखें। इससे आपकी आइडेंटिटी जल्दी चेक हो जाती है और नया डॉक्यूमेंट बनवाने में आसानी होती है।

जरूरी डॉक्यूमेंट रखें तैयार 

जब भी आप ट्रिप पर निकले तो पहले पासपोर्ट, वीजा और दूसरे जरूरी आइडेंटिटी कार्ड की डिजिटल और प्रिंट कॉपी अपने पास जरूर रखें। ओरिजिनल पासपोर्ट खो जाए, तो यही कॉपियां आपके काम आ सकती हैं। नया पासपोर्ट बनवाने के लिए पुलिस रिपोर्ट, पहचान का प्रमाण, जन्मतिथि का प्रमाण, पते का प्रमाण और पासपोर्ट खोने का एफिडेबिट डॉक्यूमेंट लिए जा सकते हैं। पहले से तैयारी होने पर परेशानी कम होती है।

नया पासपोर्ट या इमरजेंसी सर्टिफिकेट

अगर आपकी ट्रिप अभी बाकी है, तो आप नया पासपोर्ट बनवाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसमें कुछ दिन या करीब एक हफ्ते लग सकते है। लेकिन अगर आपको सिर्फ भारत वापस लौटना है, तो एम्बेसी आपको इमरजेंसी सर्टिफिकेट या टेम्परेरी ट्रैवल डॉक्यूमेंट है। इससे आप अपने देश वापस आ सकते हैं। यह फैसिलिटी ट्रैवल के बेस पर दी जाती है।

वीजा और इंश्योरेंस का रखें ध्यान 

पुराने पासपोर्ट में किसी देश का वैलिड वीजा होने पर उसके लिए भी अलग से प्रोसेस पूरी करनी पड़ सकती है। ऐसे में उस देश के एम्बेसी से कांटेक्ट करें और नया वीजा बनाने की प्रोसेस जाने। साथ ही अपनी एयरलाइन, होटल और ट्रैवल इंश्योरेंस कंपनी को भी पासपोर्ट खोने के बारे में बताये। कई ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसीस इस केस में ज्यादा रहने, आने-जाने और जरूरी डॉक्यूमेंट बनवाने का खर्च भी कवर करती हैं।

आगे के लिए रखें ये सावधानी 

पासपोर्ट खोने जैसी परेशानी से पूरी तरह बचना मुश्किल है, लेकिन थोड़ी तैयारी आपका काफी टाइम और स्ट्रेस बचा सकती है। टॉवल से पहले पासपोर्ट और वीजा की स्कैन कॉपी क्लाउड स्टोरेज में सेव करें, एक कॉपी ईमेल में रखें और एक प्रिंट अपने सामान से अलग रखें। किसी भरोसेमंद फैमिली मेंबर के पास भी इसकी कॉपी होना अच्छा रहता है। यह तैयारी मुश्किल समय में आपकी ट्रिप को एक बड़ी मदद कर सकती है।

विदेश घूमना अब नहीं महंगा! ₹50,000 के बजट में एक्सप्लोर करें 7 खूबसूरत एशियाई देश

अगर आप कम बजट में विदेश घूमने का सपना देख रहे हैं, लेकिन महंगे टिकट और वीजा की लंबी प्रक्रिया की वजह से प्लान टाल रहे हैं, तो आपके लिए कुछ एशियाई देश बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। इन जगहों पर भारतीय यात्रियों को वीजा के लिए लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ता, जिससे ट्रिप प्लान करना काफी आसान हो जाता है। खूबसूरत शहरों से लेकर समुद्र, पहाड़, ऐतिहासिक जगहों और एडवेंचर तक, यहां घूमने के कई ऑप्शन मिलते हैं।

सबसे खास बात यह है कि कुछ डेस्टिनेशन के लिए भारत से राउंड-ट्रिप फ्लाइट का किराया ₹50,000 से भी कम मिल सकता है। फ्लाइट के किराए तारीख, शहर और बुकिंग के समय के हिसाब से बदल सकते हैं।

 

कजाकिस्तान

visa1

राउंड-ट्रिप फ्लाइट: नई दिल्ली–अस्ताना

अगर आप एक ही ट्रिप में शहर, पहाड़, झीलें और एडवेंचर का मजा लेना चाहते हैं, तो कजाकिस्तान बेहतरीन ऑप्शन है। अल्माटी की खूबसूरत कैफे वाली सड़कें, बर्फ से ढके पहाड़, साफ झीलें और केबल कार राइड यहां की खास पहचान हैं। साथ ही यहां के लोकल बाजार और सेंट्रल एशियन खाने का स्वाद भी आपकी ट्रिप को यादगार बना देगा। इंडियन 14 दिनों तक वीजा-फ्री ट्रैवल कर सकते हैं। हर 180 दिनों में मैक्सिमम 42 दिन तक बिना वीजा के रह सकते हैं।

 

मलेशिया

visa2

राउंड-ट्रिप फ्लाइट: हैदराबाद–कुआलालंपुर

मलेशिया कम बजट में घूमने के लिए शानदार देश है। कुआलालंपुर अपने स्ट्रीट फूड, मॉडर्न बिल्डिंग और शॉपिंग के लिए मशहूर है। वहीं कैमरून हाइलैंड्स की हरियाली, लंगकावी के शांत बीच और बोर्नियो के घने रेनफॉरेस्ट नेचर लवर को खूब पसंद आते हैं। अगर आप खाने, घूमने और एडवेंचर का कॉम्बिनेशन चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है। इंडियन के लिए 31 दिसंबर 2026 तक वीजा-फ्री एंट्री।

 

मकाऊ

visa3

राउंड-ट्रिप फ्लाइट: नई दिल्ली–मकाऊ

मकाऊ सिर्फ कैसीनो के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी खूबसूरत विरासत और संस्कृति के लिए भी जाना जाता है। यहां का ऐतिहासिक शहर, रंग-बिरंगी पुर्तगाली स्टाइल की बिल्डिंग, पुराने मंदिर और UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स देखने लायक हैं। यहां का मकानीज खाना चीनी और पुर्तगाली स्वाद का अनोखा ब्लेंड है, जिसे एक बार जरूर चखना चाहिए। 30 दिनों तक वीजा-फ्री।

 

फिलीपींस

visa4

राउंड-ट्रिप फ्लाइट: चेन्नई–एंजेल्स: ₹27,015

अगर आपको समुद्र, बीच और आइलैंड्स पसंद हैं, तो फिलीपींस शानदार ऑप्शन है। यहां 7,000 से ज्यादा द्वीप हैं, जहां पलावान की नीली झीलें, बोहोल की चॉकलेट हिल्स और सियार्गाओ की सर्फिंग सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। 14 दिन में एक या दो द्वीप आराम से घूमे जा सकते हैं और यादगार छुट्टियां बिताई जा सकती हैं। 14 दिनों तक वीजा-फ्री।

 

नेपाल

राउंड-ट्रिप फ्लाइट: नई दिल्ली–काठमांडू

नेपाल इंडियन के लिए सबसे आसान और सस्ती इंटरनेशनल ट्रिप में से एक है। काठमांडू के प्राचीन मंदिर, पुराने बाजार और कैफे ट्रैवलर को खास एक्सपीरियंस देते हैं। इसके अलावा पोखरा की झीलें, चितवन नेशनल पार्क और हिमालय के खूबसूरत ट्रेकिंग रूट्स नेचर और एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए बेहतरीन हैं। इंडियन के लिए वीजा-फ्री, रहने की कोई टाइम लिमिट नहीं।

भूटान

राउंड-ट्रिप फ्लाइट: कोलकाता–पारो

भूटान अपनी नेचुरल ब्यूटी, शांति और बौद्ध संस्कृति के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां के किलेनुमा मठ, जोंग, हरी-भरी घाटियां और शांत माहौल आपको शहर की भागदौड़ से दूर ले जाते हैं। अच्छी बात यह है कि भारतीयों को यहां दूसरे फॉरेन टूरिस्ट की तरह सस्टेनेबल डेवलपमेंट फीस नहीं देनी पड़ती, जिससे ट्रिप और भी अफोर्डेबल हो जाती है। इंडियन के लिए वीजा-फ्री, लेकिन एंट्री परमिट जरूरी है।

 

थाईलैंड

राउंड-ट्रिप फ्लाइट: चेन्नई–बैंकॉक

थाईलैंड इंडियन टूरिस्ट की पसंदीदा फॉरेन ट्रिप में शामिल है। बैंकॉक के मंदिर, फ्लोटिंग मार्केट और नाइट मार्केट, चियांग माई के पहाड़ और कैफे, जबकि फुकेत, क्राबी और कोह समुई जैसे द्वीप शानदार बीच वेकेशन का एक्सपीरियंस देते हैं। भारत से कई शहरों के लिए सीधी फ्लाइट्स और कम किराया इसे बजट-फ्रेंडली इंटरनेशनल डेस्टिनेशन बनाते हैं। इंडियन के लिए 30 दिनों तक वीजा-फ्री।

विदेश में रात को घूमने जा रहे हैं! इन सेफ्टी टिप्स को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

फॉरेन घूमने का सपना हर किसी का होता है और कई लोग वहां की नाइटलाइफ का भी भरपूर आनंद लेना चाहते हैं। हालांकि, किसी अनजान देश में रात के समय बाहर निकलते वक्त थोड़ी-सी लापरवाही भी परेशानी का कारण बन सकती है। अगर आप भी विदेश यात्रा के दौरान रात में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाकर अपनी ट्रिप को सुरक्षित और यादगार बना सकते हैं:

अपनी लोकेशन किसी भरोसेमंद व्यक्ति के साथ शेयर करें

Story pin image

रात में बाहर निकलने से पहले अपने परिवार, दोस्तों या होटल में मौजूद किसी भरोसेमंद व्यक्ति को बता दें कि आप कहां जा रहे हैं। मोबाइल की Live Location या Location Sharing फीचर का इस्तेमाल करें, ताकि जरूरत पड़ने पर आपकी लोकेशन आसानी से पता चल सके। अगर प्लान बदलता है, तो इसकी जानकारी भी तुरंत शेयर करें।

सुनसान और अनजान रास्तों से बचें

Story pin image

कई बार मैप्स शॉर्टकट दिखाते हैं, लेकिन हर शॉर्टकट सेफ नहीं होता। रात के समय हमेशा अच्छी रोशनी वाली और लोगों की आवाजाही वाली सड़कों का ही यूज करें। सुनसान गलियों, पार्कों या कम भीड़ वाले इलाकों में अकेले जाने से बचें। अगर देर रात लौटना हो, तो पैदल चलने की बजाय टैक्सी या लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा।

अपनी ड्रिंक और खाने-पीने की चीजों पर नजर रखें

दिल्ली-एनसीआर में सबसे अच्छे कश्मीर भोजन के स्थान - Jd Collections

नाइट क्लब, बार या किसी पार्टी में अपनी ड्रिंक को कभी भी बिना निगरानी के न छोड़ें। किसी अजनबी द्वारा दी गई ड्रिंक या खुली बोतल स्वीकार करने से बचें। अगर ड्रिंक का स्वाद, कलर और टेस्ट अलग लगे, तो उसे तुरंत छोड़ दें। यह छोटी-सी सावधानी आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है।

जरूरी नंबर और डॉक्यूमेंट हमेशा अपने पास रखें

Crowd of people walking on city street in night time. City life with busy people and transportation. Generative AI. 33058922 Stock Photo at Vecteezy

फॉरेन ट्रैवल पर निकलने से पहले उस देश के लोकल पुलिस, एम्बुलेंस, फायर सर्विस और Indian Embassy के नंबर अपने फोन में सेव कर लें। होटल का नाम, पता और संपर्क नंबर भी अपने पास लिखकर रखें। साथ ही पासपोर्ट और वीजा की डिजिटल कॉपी मोबाइल और ईमेल में सुरक्षित रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर आसानी से इस्तेमाल की जा सके।

ज्यादा नकदी और कीमती सामान साथ न रखें

roadddddddddddddd

रात में घूमते समय केवल उतनी ही नकदी रखें, जितनी जरूरत हो। महंगे गहने, लग्जरी घड़ियां, कैमरे या अन्य कीमती सामान खुले में दिखाने से बचें। कोशिश करें कि कार्ड और कैश अलग-अलग जगह रखें, ताकि किसी एक चीज के खोने पर पूरी परेशानी न हो।

भरोसेमंद टैक्सी और ट्रांसपोर्ट का ही इस्तेमाल करें

Taxi Cabs" Images – Browse 563,157 Stock Photos, Vectors, and Video | Adobe Stock

देर रात सफर करने के लिए हमेशा टैक्सी, होटल द्वारा बुक की गई कैब या भरोसेमंद राइड-हेलिंग ऐप का ही इस्तेमाल करें। गाड़ी में बैठने से पहले उसका नंबर और ड्राइवर की जानकारी ऐप से मिलान कर लें। अगर संभव हो, तो अपनी कैब की डिटेल किसी करीबी के साथ शेयर कर दें और जर्नी के दौरान फोन चार्ज रखें।

बादलों के बीच उड़ने का लेना हो मजा, तो इन 7 पैराग्लाइडिंग स्पॉट्स को जरूर करें एक्सप्लोर!

पैराग्लाइडिंग के लिए दुनिया की इन शानदार जगहों पर उड़ान भरना किसी सपने से कम नहीं है। यहां आसमान से दिखने वाले पहाड़, समुद्र, झीलें और खूबसूरत घाटियां आपको नेचर का एक अनोखा नजारा दिखाती हैं। अगर आप भी एडवेंचर के साथ घूमने और नई जगहों को अलग अंदाज में एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो इन डेस्टिनेशन के बारे में जरूर जानें:

1. गुदौरी, जॉर्जिया

Super short paragliding flight in Georgia (summer season)

जॉर्जिया का गुदौरी कॉकस पर्वतों के बीच स्थित एक खूबसूरत पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशन है। यहां उड़ान भरते समय बर्फ से ढके पहाड़ों, हरी घाटियों और प्राकृतिक नजारों का शानदार एक्सपीरियंस मिलता है। पैराग्लाइडिंग के अलावा यहां रूस-जॉर्जिया फ्रेंडशिप मॉन्यूमेंट, काज़बेगी और गेर्गेती ट्रिनिटी चर्च जैसी जगहें घूम सकते हैं। गुदौरी घूमने के लिए 3 से 4 दिन का समय मिलता है। यहां पहुंचने के लिए राजधानी टिब्लिसी से टैक्सी, बस या टूर पैकेज लिया जा सकता है। खाने में जॉर्जियन खाचापुरी, खिंकाली, लोबियो और स्थानीय वाइन जरूर ट्राई करनी चाहिए।

2. माउई, USA

Paragliding over Mountains, sport, nature, mountains, paraglider, HD wallpaper | Peakpx

अमेरिका के हवाई आइलैंड में माउई समुद्र, पहाड़ और ज्वालामुखी लैंडस्केप के कारण पैराग्लाइडिंग के लिए बेहद खास जगह है। यहां पैराग्लाइडिंग करते समय प्रशांत महासागर और खूबसूरत तटीय इलाकों का शानदार नजारा दिखाई देता है। माउई में हालेआकाला नेशनल पार्क, रोड टू हाना, वैलिया बीच और मोलोकिनी क्रेटर जैसी जगहें घूमने लायक हैं। खाने में हवाईयन पोके बाउल, कलुआ पोर्क, ताजा सी-फूड और हवाईयन कॉफी काफी पॉपुलर हैं।इस जगह को अच्छी तरह देखने के लिए 5 से 7 दिन का समय रखें। यहां घूमने के लिए कार किराए पर लेना सबसे माउंटेन रहता है।

3. बीर बिलिंग, भारत

पैराग्लाइडिंग के लिए हिमाचल के बीड़ बिलिंग से बढ़िया नहीं है कोई जगह, यहां के बारे में सबकुछ जानें - Bir Billing Is The Best Paragliding Place Of India At Himachal Pradesh -

हिमाचल प्रदेश का बीर बिलिंग भारत की सबसे फेमस पैराग्लाइडिंग जगहों में से एक है और इसे भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी भी कहा जाता है। यहां धौलाधार मलौण्टाइन रेंज, हरी घाटियां और छोटे गांवों का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। पैराग्लाइडिंग के अलावा यहां बीर मोनेस्ट्री, चोकलिंग मोनेस्ट्री, पालपुंग शेराब्लिंग मठ और बरोट वैली घूम सकते हैं। यहां घूमने के लिए 3 से 5 दिन काफी हैं। दिल्ली या चंडीगढ़ से बस, ट्रेन और टैक्सी के जरिए पहुंचा जा सकता है। यहां तिब्बती मोमोज, थुकपा, हिमाचली धाम, मैगी और स्थानीय चाय जरूर चखें।

4. पोखरा, नेपाल

Pokhara Nepal Images – Browse 12,524 Stock Photos, Vectors, and Video | Adobe Stock

नेपाल का पोखरा हिमालय, झीलों और पहाड़ों के खूबसूरत मेल के कारण दुनिया की लोकप्रिय पैराग्लाइडिंग जगहों में शामिल है। यहां सारंगकोट से पैराग्लाइडिंग करते समय अन्नपूर्णा माउंटेन और फेवा झील का शानदार व्यू दिखाई देता है। खाने में नेपाली थाली, मोमो, थुकपा और सेल रोटी काफी फेमस हैं। पोखरा में फेवा झील, डेविस फॉल, वर्ल्ड पीस पैगोडा और इंटरनेशनल माउंटेन म्यूजियम घूम सकते हैं। यहां के लिए 4 से 5 दिन का समय अच्छा रहता है। काठमांडू से बस या फ्लाइट द्वारा पहुंच सकते हैं और शहर में टैक्सी, बाइक या पैदल घूम सकते हैं।

5. शैमोनिक्स, फ्रांस

Paragliding in Mountains, nature, sky, mountains, paraglider, HD wallpaper | Peakpx

फ्रांस का शैमोनिक्स आल्प्स पर्वतों के बीच बसा एक शानदार एडवेंचर डेस्टिनेशन है। यहां पैराग्लाइडिंग करते समय मों ब्लांक पर्वत, ग्लेशियर और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। यहां मों ब्लांक, ऐगुई दु मिदी केबल कार और मेर दे ग्लास ग्लेशियर जैसी जगहें घूम सकते हैं। इस क्षेत्र को देखने के लिए 4 से 6 दिन का समय रखें। जिनेवा से ट्रेन या बस द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। खाने में फ्रेंच चीज, फोंड्यू, रैकलेट, क्रेप्स और फ्रेंच पेस्ट्री का स्वाद जरूर लें।

6. ओलुडेनिज़, तुर्की

Paragliding in Austria, Austria, valley, mountains, paraglider, HD wallpaper | Peakpx

तुर्की का ओलुडेनिज़ समुद्र के ऊपर पैराग्लाइडिंग के लिए दुनिया भर में पॉपुलर है। यहां बाबादाग पर्वत से पैराग्लाइडिंग करते समय नीले समुद्र, सफेद समुद्र तट और खूबसूरत खाड़ी का नजारा देखने को मिलता है। यहां ब्लू लगून, बटरफ्लाई वैली, कयाकॉय गांव और बाबादाग पर्वत घूम सकते हैं। इस जगह को देखने के लिए 3 से 5 दिन ठीक हैं। दलामान एयरपोर्ट से टैक्सी या बस द्वारा पहुंच सकते हैं। यहां तुर्किश कबाब, बकलावा, गोजलेमे, मेजे प्लेटर और तुर्किश चाय काफी पॉपुलर हैं।

7. इंटरलाकेन, स्विट्ज़रलैंड

260+ Paragliding Interlaken Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images - iStock | Rafting indonesia

स्विट्ज़रलैंड का इंटरलाकेन झीलों और आल्प्स पर्वतों के बीच बसा एक खूबसूरत शहर है। यहां पैराग्लाइडिंग के दौरान बर्फ से ढकी चोटियां, हरी घाटियां और नीली झीलों का शानदार व्यू मिलता है। यहां जुंगफ्राउयोख, लेक थून, लेक ब्रीएंज, हार्डर कुल्म और ग्रिंडेलवाल्ड घूमने लायक जगहें हैं। इंटरलाकेन के लिए 4 से 6 दिन का समय अच्छा रहेगा। स्विट्ज़रलैंड की ट्रेन व्यवस्था से यहां घूमना आसान है। खाने में स्विस फोंड्यू, रैकलेट, रोस्ती और स्विस चॉकलेट जरूर खाएं।

8. क्वीन्सटाउन, न्यूज़ीलैंड

Tandem Paragliding Experience in Interlaken - Klook

 

न्यूज़ीलैंड का क्वीन्सटाउन एडवेंचर लवर के लिए दुनिया की बेहतरीन जगहों में से एक है। यहां पैराग्लाइडिंग के दौरान पहाड़ों, झीलों और खूबसूरत घाटियों का शानदार नजारा दिखाई देता है। यहां लेक वाकाटिपु, बॉब्स पीक, मिलफोर्ड साउंड और ग्लेनॉर्की घूम सकते हैं। यहां खाने में न्यूजीलैंड लैम्ब, मीट पाई, सी-फूड और लोकल हनी काफी पॉपुलर हैं। क्वीन्सटाउन को अच्छे से देखने के लिए 5 से 7 दिन रखें। यहां कार किराए पर लेकर घूमना सबसे अच्छा ऑप्शन है।

9. वैले डे ब्रावो, मेक्सिको

Valle Tours — Cloudsurf Paragliding

मेक्सिको का वैले डे ब्रावो पहाड़ियों, जंगलों और झील से घिरा हुआ खूबसूरत पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशन है। यहां पैराग्लाइडिंग के दौरान झील और हरियाली का शानदार दृश्य देखने को मिलता है। यहां लेक एवांडारो, मॉनार्क बटरफ्लाई रिजर्व और पुराने शहर की गलियां घूम सकते हैं। यहां घूमने के लिए 2 से 4 दिन पर्याप्त हैं। मेक्सिको सिटी से बस या कार द्वारा पहुंचा जा सकता है। आप जब भी यहां जाये खाने में टैकोस, तमालेस, एनचिलाडास और मैक्सिकन कॉफी जरूर ट्राई करें।

10. मिराफ्लोरेस, पेरू

पैराग्लाइडर पायलटों के लिए वैले डे ब्रावो | क्रॉस कंट्री मैगज़ीन

पेरू के लीमा शहर का मिराफ्लोरेस समुद्र किनारे पैराग्लाइडिंग के लिए पॉपुलर है। यहां पहाड़ों की जगह समुद्र के ऊपर उड़ने का अनोखा एक्सपीरियंस मिलता है, जहां प्रशांत महासागर और शहर का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। यहां मालेकॉन बोर्डवॉक, लव पार्क, लार्को म्यूजियम और पार्के केनेडी घूम सकते हैं। इस जगह के लिए 2 से 3 दिन काफी हैं। यहां जाने का जब भी आपको मौका मिले खाने में पेरूवियन सेविचे, लोमो साल्टाडो, एंटीचूकोस और पिस्को सॉर जरूर चखें।

इन सभी पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशन पर रोमांच के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता, लोकल संस्कृति और स्वादिष्ट खाने का एक्सपीरियंस मिलता है। अगर आप पहली बार पैराग्लाइडिंग करना चाहते या फिर एक्सपेरिएंस्ड एडवेंचर लवर हो सभी के लिए जगहें शानदार एक्सपीरियंस देती हैं।

नीला समंदर भूल जाइए, दुनिया की इन 6 खूबसूरत झीलों का देखे नजारा जहां बहता है गुलाबी पानी!

क्या आपने कभी ऐसी झील के बारे में सुना है, जिसका पानी नीला नहीं बल्कि प्राकृतिक रूप से गुलाबी दिखाई देता हो? दुनिया में कई ऐसी झीलें हैं, जिनका अनोखा गुलाबी रंग लोगों को पहली ही नजर में हैरान कर देता है। आइए जानते हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत गुलाबी झीलों के बारे में और समझते हैं कि आखिर इनके पानी का रंग गुलाबी क्यों होता है:

टोर्रेविजा पिंक लैगून, स्पेन

Maharloo Lake: Nature's Palette, Geological Wonder - EavarTravel

स्पेन की टोर्रेविजा पिंक लैगून अपने चमकीले गुलाबी रंग के लिए दुनियाभर में मशहूर है। जून से अक्टूबर के बीच धूप वाले दिनों में इसका रंग सबसे ज्यादा निखरकर दिखाई देता है यहां बड़ी संख्या में फ्लेमिंगो पक्षी आते हैं और यह झील स्पेन के प्रमुख नमक प्रोडक्शन में भी शामिल है। यहां से निकला नमक दुनिया के कई देशों में भेजा जाता है।

डस्टी रोज़ लेक, कनाडा

Australia Has More Than One Pink Lake (Many More!) | HowStuffWorks

कनाडा की डस्टी रोज़ लेक बाकी गुलाबी झीलों से काफी अलग है। यह खारे पानी की नहीं बल्कि मीठे पानी की झील है। इसका गुलाबी रंग आसपास की गुलाबी और बैंगनी चट्टानों के महीन कणों से बनता है। यह झील बहुत दूर है, इसलिए यहां पहुंचना आसान नहीं है। इसे देखने के लिए ज्यादातर लोग हेलीकॉप्टर या स्माल एयरक्राफ्ट का सहारा लेते हैं।

हट्ट लैगून, ऑस्ट्रेलिया

200+ Hutt Lagoon Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images - iStock

ऑस्ट्रेलिया का हट्ट लैगून दुनिया की सबसे खूबसूरत गुलाबी झीलों में गिना जाता है। यह करीब 9 मील लंबी झील है और समुद्र से केवल रेत के टीलों की एक पतली पट्टी इसे अलग करती है। झील के किनारों पर सफेद नमक की मोटी लेयर जम जाती है, जिससे इसका नजारा और भी अट्रैक्टिव हो जाता है। सुबह से दोपहर के बीच इसका रंग सबसे ज्यादा साफ और चमकीला दिखाई देता है।

लेक रेटबा (लैक रोज़), सेनेगल

लेक रेटबा

सेनेगल की राजधानी डकार के पास लेक रेटबा, जिसे लैक रोज़ भी कहा जाता है, अपने बेहद खारे पानी के लिए जानी जाती है। साल 2022 की बाढ़ के बाद इसका रंग कुछ समय के लिए बदल गया था, लेकिन अब यह धीरे-धीरे फिर से गुलाबी होता जा रहा है। नवंबर से मई के बीच इसका रंग सबसे ज्यादा खूबसूरत नजर आता है।

लेक हिलियर, ऑस्ट्रेलिया

Lake Hillier Stock Photos, Images and Backgrounds for Free Download

ऑस्ट्रेलिया की लेक हिलियर दुनिया की सबसे पॉपुलर गुलाबी झीलों में से एक है। इसकी सबसे खास बात यह है कि झील का पानी किसी बर्तन में निकालने पर भी अपना गुलाबी रंग नहीं बदलता। भारी बारिश से रंग हल्का हुआ है, लेकिन समय के साथ इसका चमकीला गुलाबी रंग फिर लौट आएगा। यही वजह है कि यह झील दुनिया भर के टूरिस्ट को अपनी ओर अट्रैक्ट करती है।

महारलू झील, ईरान

 Lipar lake - Pink lake in Chabahar Iran - IRAN Travel Experience | Baluchestan iran, Iran central desert,

ईरान के फ़ार्स प्रांत में शिराज़ शहर के पास महारलू झील चारों ओर से पहाड़ों से घिरी हुई है। गर्मियों में झील का पानी काफी सूख जाता है और किनारों पर सफेद नमक की परत जम जाती है। यहां फ्लेमिंगो समेत कई प्रवासी पक्षी भी आते हैं, क्योंकि उन्हें यहां भरपूर भोजन मिलता है। वसंत और शुरुआती पतझड़ में इस झील का गुलाबी रंग सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखाई देता है।

पिंक लेक्स का अनोखा राज

Maharloo Lake - Visit Our Iran - Discover Iran

इन सभी झीलों की सबसे बड़ी पहचान इनका नेचुरल पिंक कलर है, लेकिन हर झील के पीछे इसकी वजह एक जैसी नहीं होती। झीलों में पानी में मौजूद ज्यादा नमक के कारण खास तरह के सूक्ष्मजीव और शैवाल पनपते हैं, जो गुलाबी रंग पैदा करते हैं। वहीं डस्टी रोज़ लेक का रंग हिमनदीय चट्टानों के महीन कणों से गुलाबी दिखाई देता है ये झीलें बताती हैं कि पानी का रंग हमेशा नीला नहीं होता, बल्कि उसके भीतर मौजूद नेचुरल एलिमेंट, मिनरल और सूक्ष्मजीव भी उसके रंग को पूरी तरह बदल सकते हैं।

एक्सपीरियंस बन जायेगा लाइफ टाइम, बेस्ट 8 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन सोलो ट्रैवलर के लिए जो है सबसे सेफ और शानदार!

अकेले सफर करने का एक्सपीरियंस लाइफ के सबसे खास पलों में से एक हो सकता है, जहां आप अपनी पसंद से नई जगहों, संस्कृतियों और लोगों को पास से जान सकते हैं। 2026 में सोलो ट्रैवल का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। आइए जानते हैं अकेले घूमने वालों के लिए दुनिया की 8 सबसे शानदार जगहों के बारे में:

1. ऑस्ट्रेलिया — शहरों और नेचुरल ब्यूटी का शानदार ब्लेंड

HD wallpaper: city, Sydney, Sydney Opera House, photography, Australia | WallpaperFlare

ऑस्ट्रेलिया सोलो ट्रैवलर्स के लिए एक ऐसा देश है जहां मॉडर्न शहरों के साथ नेचुरल डेस्टिनेशन का भी जा लिया जा सकता है। Sydney में सबसे पहले सिडनी ओपेरा हाउस, सिडनी हार्बर ब्रिज और बॉन्डी बीच घूमकर शहर की खूबसूरती का आनंद लें। इसके बाद Great Barrier Reef में स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग के जरिए रंग-बिरंगी कोरल रीफ और समुद्री जीवों को करीब से देखें। समय हो तो ब्लू माउंटेंस नेशनल पार्क की हरियाली, ट्रैकिंग रूट और शानदार व्यू पॉइंट्स का भी आनंद लिया जा सकता है। पहली बार अकेले फॉरेन ट्रैवल करने वालों के लिए भी ऑस्ट्रेलिया सुविधाजनक और यादगार एक्सपीरियंस दे सकता है।

 

2. कनाडा — नेचर और एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए शानदार

Exhilarating Winter Adventures Await in Beautiful Whistler, British Columbia | Condé Nast Traveler

कनाडा अपनी नेचुरल ब्यूटी, सेफ माहौल और खुले वातावरण के लिए जाना जाता है। सोलो ट्रैवल करने वाले लोग यहां खूबसूरत झीलों, जंगलों, पहाड़ों और मॉडर्न सिटी का एक्सपीरियंस ले सकते हैं। Vancouver में सबसे पहले स्टेनली पार्क, गैस्टाउन की ऐतिहासिक गलियां और ग्रैनविल आइलैंड मार्केट घूम सकते हैं। इसके बाद Toronto में सीएन टॉवर, डिस्टिलरी डिस्ट्रिक्ट, हार्बरफ्रंट और केंसिंग्टन मार्केट जैसी जगहों का मजा लें। ट्रिप में Banff National Park पहुंचकर लेक लुईस, मोरेन लेक, पहाड़ों के शानदार नजारे, ट्रेकिंग रूट और वन्यजीवों को करीब से देखने का यादगार एक्सपीरियंस ले सकते हैं। शांत वातावरण और दोस्ताना लोगों के कारण कनाडा पहली बार सोलो ट्रैवल करने वालों के लिए भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

 

 

3. आइसलैंड — नेचुरल अजूबों से भरी अनोखी जगह 

आइसलैंड में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहें - प्राकृतिक दर्शनीय स्थल 2024

आइसलैंड अपनी यूनिक नेचुरल ब्यूटी के कारण सोलो ट्रैवलर्स के बीच पॉपुलर है। यहां बर्फ से ढके पहाड़, झरने, ज्वालामुखी और नॉर्दर्न लाइट्स जैसे अद्भुत नजारे देखने को मिलते हैं। Iceland की ट्रिप में सबसे पहले राजधानी Reykjavík की रंग-बिरंगी सड़कों और लोकल कैफे का आनंद लें। इसके बाद ब्लू लैगून में नेचुरल गर्म पानी का एक्सपीरियंस करें, फिर गोल्डन सर्कल रूट पर गुलफॉस वॉटरफॉल, थिंगवेलिर नेशनल पार्क और गीजर एरिया देखें। सोलो ट्रैवलर यहां रोड ट्रिप, नेचर फोटोग्राफी और शांत वातावरण का मजा ले सकते हैं। यह जगह उन लोगों के लिए अच्छी है जो भीड़ से दूर नेचुरल एक्सपीरियंस चाहते हैं।

 

 

 

4. न्यूजीलैंड — नेचर और रोमांच पसंद करने वालों के लिए

न्यूजीलैंड के शीर्ष पर्यटक आकर्षण जिन्हें आपको अवश्य देखना चाहिए

न्यूजीलैंड उन लोगों के लिए बेहतरीन जगह है जो नेचुरल ब्यूटी और एडवेंचर पसंद करते हैं। यहां ऊंचे पहाड़, शांत झीलें, हरे-भरे जंगल और खूबसूरत लैंडस्केप देखने को मिलते हैं। Queenstown में सबसे पहले लेक वाकाटिपु के किनारे सैर करें, स्काईलाइन गोंडोला की सवारी करें और शहर के खूबसूरत कैफे व बाजारों का आनंद लें। इसके बाद रोड ट्रिप करते हुए Milford Sound पहुंचें, जहां ऊंचे पहाड़, झरने और फियोर्ड के बीच क्रूज़ की सैर यादगार एक्सपीरियंस देती है। रास्ते में होमर टनल, मिरर लेक्स और द चास्म जैसी नेचुरल जगहों पर रुककर न्यूजीलैंड की शानदार खूबसूरती को करीब से देखा जा सकता है। सोलो ट्रैवलर्स यहां ट्रेकिंग, रोड ट्रिप, एडवेंचर स्पोर्ट्स और फोटोग्राफी का मजा ले सकते हैं। शांत जगह खुद के साथ समय बिताने के लिए भी परफेक्ट है।

 

5. इटली — हिस्ट्री, आर्ट और टेस्टी खाने की दुनिया

12 Iconic Buildings in Italy You Must Visit | Ultimate Travel Guide | OneVasco Blog

इटली उन ट्रैवलर के लिए खास है जो इतिहास, संस्कृति और खाने के शौकीन हैं। यहां की पुरानी इमारते, आर्ट म्यूजियम और खूबसूरत शहर हर ट्रैवलर को अट्रैक्ट करते हैं। Rome में सबसे पहले कोलोसियम, रोमन फोरम और ट्रेवी फाउंटेन जैसी ऐतिहासिक जगहों की सैर करें। इसके बाद Florence में पियाज़ा डेला सिग्नोरिया, उफीजी गैलरी, पोंटे वेक्कियो पुल और पुराने बाजारों की खूबसूरती का मजा लें। सेंट मार्क स्क्वायर घूमें और संकरी नहरों व रंग-बिरंगी गलियों में घूमे, सोलो ट्रैवल करने वाले लोग पुराने शहरों की गलियों में घूम सकते हैं, लोकल फूड का आनंद ले सकते हैं और पॉपुलर आर्ट डेस्टिनेशन को देख सकते हैं। इटली की हर जगह अपनी एक अलग कहानी बताती है।

 

6. स्विट्जरलैंड — खूबसूरत पहाड़ों और शांत सफर का एक्सपीरियंस

स्विट्जरलैंड में झीलों, चोटियों और रेल के नज़ारों के लिए सबसे अच्छी जगहें

 

स्विट्जरलैंड सोलो ट्रैवल करने वालों के लिए एक सपनों जैसी जगह है। यहां बर्फ से ढके पहाड़, खूबसूरत झीलें, हरे-भरे मैदान और छोटे-छोटे गांव एक अलग ही एक्सपीरियंस देते हैं। Zurich, Lucerne और Interlaken जैसी जगहें सोलो ट्रैवलर्स के बीच काफी पॉपुलर हैं। यहां ट्रेन से सफर करना आसान है और अकेले घूमने वाले लोग नेचर, एडवेंचर स्पोर्ट्स और शांत माहौल का आनंद ले सकते हैं। स्विट्जरलैंड खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो फोटोग्राफी, पहाड़ों और लग्जरी ट्रैवल का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं।

7.  पुर्तगाल — खूबसूरत शहरों और शांत माहौल का एक्सपीरियंस

पुर्तगाल: यहां की इन ऑफबीट जगहों पर जाएं, यात्रा बन जाएगी यादगार

पुर्तगाल यूरोप में सोलो ट्रैवलर्स के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां के खूबसूरत समुद्र तट, ऐतिहासिक इमारतें और दोस्ताना लोग ट्रिप को यादगार बना देते हैं। Lisbon और Porto अपनी खूबसूरत सड़कों, रंगीन इमारतों और पुराने बाजारों के लिए पॉपुलर हैं। लिस्बन की संकरी पत्थरों वाली गलियां, पीली ट्राम, लोकल कैफे और Time Out Market Lisboa जैसे बाजार यहां की रौनक बढ़ाते हैं। वहीं पोर्टो की नदी किनारे की सड़कें, ट्रेडिशनल दुकानें, स्ट्रीट फूड और पुराने इलाकों की खूबसूरती सोलो ट्रैवलर्स को खास एक्सपीरियंस देती है। अकेले घूमने वाले लोग यहां पैदल शहर एक्सप्लोर कर सकते हैं, लोकल कैफे में समय बिता सकते हैं और समुद्र किनारे खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते हैं। यह जगह उन लोगों के लिए अच्छी है जो कम भीड़ और आरामदायक ट्रैवल पसंद करते हैं।

 

8. जापान — सेफ्टी और कल्चरल से भरपूर सोलो ट्रैवल डेस्टिनेशन 

जापान में खूबसूरत तस्वीरें खींचने के लिए 14 सर्वश्रेष्ठ स्थान

जापान अकेले घूमने वालों के लिए दुनिया की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां की सेफ्टी, साफ-सफाई और बेहतरीन पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम सोलो ट्रैवल को आसान बनाते हैं। Tokyo में शिबुया क्रॉसिंग, सेंसो-जी मंदिर और टोक्यो स्काईट्री जैसी मशहूर जगहों पर घूम सकते हैं। Kyoto में फुशिमी इनारी मंदिर, किंकाकु-जी और अराशियामा बांस का जंगल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत के लिए पॉपुलर हैं। वहीं Osaka में दोतोनबोरी स्ट्रीट, ओसाका कैसल और कुरोमोन इचिबा मार्केट घूमकर लोकल स्ट्रीट फूड, शॉपिंग और शहर की रौनक का भरपूर आनंद लिया जा सकता है। सोलो ट्रैवल करने वाले लोग यहां मंदिरों की सैर, लोकल मार्केट में घूमना, जापानी खाना ट्राई करना और ऑनसेन (हॉट स्प्रिंग) का आनंद ले सकते हैं। जापान की खास बात यह है कि यहां सोलो डाइनिंग और अकेले रहने के लिए कई सुविधाएं आसानी से मिल जाती हैं।

 

2026 में सोलो ट्रैवल करते समय ध्यान रखने वाली बातें

Solo travel इमेज - Magnific पर मुफ्त डाउनलोड (पहले Freepik)।

सोलो ट्रैवल करते समय सेफ्टी और प्लानिंग सबसे जरूरी होती है। ट्रैवल से पहले वीजा, मौसम, रहने की जगह और लोकल रेगुलेशन की जानकारी जरूर लें। अपने जरूरी डॉक्यूमेंट की कॉपी रखें, बजट की सही प्लानिंग बनाएं और लोकल कल्चर का सम्मान करें। अच्छी तैयारी के साथ सोलो ट्रैवल जीवन का एक यादगार एक्सपीरियंस बन सकता है।

सोचिए कैसा होगा वो सफर जब ट्रेन का सफर ही बन जाए मंजिल, 7 दिनों तक बदलते रहेंगे नजारे!

अगर आपको कुछ घंटो की ट्रेन जर्नी लंबी लगती है, तो सोचिए ऐसी ट्रेन जर्नी के बारे में जिसमें आपको एक हफ्ता बिताना पड़े। ट्रांस-साइबेरियन रेलवे का सफर सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने का साधन नहीं, बल्कि एक यूनिक एक्सपीरियंस है। इस जर्नी में शहरों से लेकर घने जंगलों, पहाड़ों, झीलों और समुद्र तक बदलते हुए खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं। यूरोप और एशिया को जोड़ने वाली यह ऐतिहासिक रेल लाइन दुनिया की सबसे लंबी और शानदार ट्रेन जर्नी में से एक मानी जाती है।

1. दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन जर्नी में शामिल

Scenic Winter Journey: HD Train Wallpaper Through Snowy Forest | 2000x1333 | Wallpaper Abyss

ट्रांस-साइबेरियन रेलवे दुनिया की सबसे फेमस और लंबी रेल जर्नी में से एक है। यह रूस के मॉस्को से शुरू होकर सुदूर पूर्व में व्लादिवोस्तोक तक जाती है। लगभग 9,289 किलोमीटर लंबी इस जर्नी को पूरा करने में करीब 6 से 7 दिन लगते हैं। इस दौरान ट्रेन आठ टाइम ज़ोन पार करती है और पैसेंजर यूरोप से एशिया तक का सफर एक ही ट्रेन में कर सकते हैं।

2. 130 साल से ज्यादा पुरानी है इसकी हिस्ट्री

60+ Trans Siberian Highway Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images - iStock

इस रेलवे का कंस्ट्रशन 1891 में रूस के ज़ार अलेक्जेंडर तृतीय के शासनकाल में शुरू हुआ था। इसे बनाने में हजारों मजदूरों ने जंगलों, पहाड़ों, नदियों और कठिन मौसम के बीच काम किया। साल 1916 में इसका मेन रुट पूरा हुआ और यह रूस के पश्चिम और पूर्व हिस्सों को जोड़ने वाला सबसे जरुरी ट्रांसपोर्टेशन लिंक बन गया।

3. सफर में हर दिन बदलते हैं खूबसूरत नजारे

60+ Trans Siberian Highway Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images - iStock

इस ट्रेन जर्नी की सबसे खास बात यहां के बदलते व्यू हैं। सफर के दौरान पैसेंजर बड़े शहरों, छोटे गांवों, घने जंगलों, पहाड़ों और विशाल झीलों के नजारे देख सकते हैं। यूराल पहाड़ों से गुजरते हुए यह ट्रेन यूरोप और एशिया की बॉर्डर को पार करती है, जबकि साइबेरिया के जंगल और खुले मैदान इस जर्नी को बेहद खास बना देते हैं।

 

4. बैकाल झील है सफर का सबसे बड़ा अट्रैक्शन

Grand Trans-Siberian Express – SALVIA TRAVELS

ट्रांस-साइबेरियन रेलवे का एक खास हिस्सा बैकाल झील के पास से गुजरता है। यह दुनिया की सबसे गहरी मीठे पानी की झीलों में से एक है और अपने साफ पानी व खूबसूरत पहाड़ी नजारों के लिए प्रसिद्ध है। ट्रेन से इस झील और आसपास के नेचुरल सीन देखना पैसेंजर के लिए यादगार एक्सपीरियंस बन जाता है।

5. आठ टाइम ज़ोन पार करने का यूनिक एक्सपीरियंस

On board the Trans-Siberian Railway for a centenary ride | Russia holidays | The Guardian

रूस दुनिया के सबसे बड़े देशों में से एक है और यहां कई टाइम ज़ोन हैं। मॉस्को से व्लादिवोस्तोक तक जाते हुए पैसेंजर आठ अलग-अलग टाइम ज़ोन से गुजरते हैं। इस वजह से ट्रिप में समय, सूर्योदय और सूर्यास्त के बदलते एक्सपीरियंस भी इस जर्नी को और रोमांचक बना देते हैं।

6. ट्रेन के अंदर मिलता है आरामदायक सफर

1,100+ Trans Siberian Railway Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images - iStock | Russia train, Irkutsk, Russia

इतनी लंबी जर्नी के बावजूद ट्रेन में पैसेंजर के लिए आराम की अच्छी सुविधाएं होती हैं। इसमें अलग-अलग तरह के डिब्बे, सोने के लिए बर्थ, डाइनिंग कार और साफ-सफाई की व्यवस्था होती है। हर कोच में गर्म पानी के लिए ‘सामोवर’ भी होता है, जिससे पैसेंजर चाय, कॉफी और इंस्टेंट खाना बना सकते हैं।

7. सफर से ज्यादा खास है जर्नी का एक्सपीरियंस

Trans-Siberian Landscapes and Wildlife | Article - Odyssey Travellers | Odyssey Traveller

ट्रांस-साइबेरियन रेलवे सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने का साधन नहीं है, बल्कि यह खुद एक शानदार एक्सपीरियंस है। रास्ते में नए कल्चर, नेचुरल ब्यूटी और लॉन्ग ट्रिप इसे दुनिया की सबसे यादगार ट्रेन जर्नी में शामिल करते हैं। यही वजह है कि कई ट्रैवलर इसे अपनी बकेट लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहते हैं।

ट्रांस-साइबेरियन रेलवे की खासियत इसकी रफ्तार नहीं, बल्कि सफर का एक्सपीरियंस है। करीब 9,300 किलोमीटर की जर्नी में पैसेंजर आठ टाइम ज़ोन पार करते हैं और कई खूबसूरत नजारों को देखते हैं। लगभग एक हफ्ते का यह सफर दुनिया की सबसे यादगार ट्रेन जर्नी में से एक माना जाता है।

मानसून में खुला जन्नत का दरवाजा देखिये हरियाली की चादर ओढे, इंडिया के स्कॉटलैंड और स्विट्ज़रलैंड!

मानसून का मौसम भारत की खूबसूरती को एक अलग ही रंग दे देता है। बादलों से ढकी पहाड़ियां, हरे-भरे जंगल और गिरते झरने कई जगहों को यूरोप जैसा बना देते हैं। भारत में ऐसी कई जगहें हैं जहां का नजारा देखकर लगता है जैसे हम किसी विदेशी देश में आ गए हों। यहां का मौसम, प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण हर ट्रैवलर को अट्रैक्ट करता है। आइये जानते है उन जगहों के बारे में भारत का स्वर्ग है मानसून सीजन में:

कूनूर, तमिलनाडु — शांत पहाड़ी जगह

Coonoor - Tourist Places & Top Things to Do in 2026

कूनूर ऊटी से ज्यादा शांत और नेचुरल जगह है जहां चाय बागानों के बीच सुकून मिलता है। मॉनसून में यहां की हरियाली बहुत गहरी और ताज़गी भरी लगती है। यह जगह कम भीड़ और ज्यादा नेचर के लिए जानी जाती है। होटल ₹1,500 से ₹5,000 प्रति रात और खाना ₹400 से ₹1,000 प्रति दिन होता है। डॉल्फिन नोज व्यू यहां का सबसे खूबसूरत पॉइंट है।

महाबलेश्वर, महाराष्ट्र — स्विस जैसा नज़ारा

Sanskar

महाबलेश्वर झरनों, घाटियों और स्ट्रॉबेरी फार्म के लिए बहुत मशहूर है। मॉनसून में यहां हरियाली और बढ़ जाती है और पूरा इलाका बहुत सुंदर लगने लगता है। यह जगह फैमिली और कपल ट्रिप दोनों के लिए बेस्ट है। रिसॉर्ट ₹2,000 से ₹8,000 प्रति रात और खाना ₹500 से ₹1,500 प्रति दिन होता है। एलेफैंट्स हेड पॉइंट यहां का सबसे पॉपुलर व्यू है।

लैंसडाउन, उत्तराखंड — शांत और साफ हवा

लॉकडाउन के बाद उत्तराखंड के इन हिल स्टेशनों पर जाना न भूलें, दोस्तों या पार्टनर संग बना सकते हैं प्लान - Tourist Guide After Lockdown You Can Go To These Hill Stations

लैंसडाउन भीड़ से दूर एक शांत और साफ हवा वाली जगह है। मॉनसून में यहां की हरियाली और बादल इसे बहुत खूबसूरत बना देते हैं। यह जगह सेना से जुड़ी होने के कारण काफी साफ और व्यवस्थित रहती है। होटल ₹1,200 से ₹5,000 प्रति रात और खाना ₹300 से ₹1,000 प्रति दिन होता है। आर्मी म्यूजियम और ट्रेकिंग यहां के मेन अट्रैक्शन हैं।

तवांग, अरुणाचल प्रदेश — पहाड़ों का जादू

Exploring Shungatser Lake & Bumla : Hidden Gems of Tawang

तवांग ऊंचाई पर स्थित एक बेहद खूबसूरत जगह है जहां बर्फीले पहाड़ और बौद्ध संस्कृति देखने को मिलती है। मॉनसून में यहां बादलों के बीच का माहौल बहुत रहस्यमय और शांत लगता है। यह जगह एडवेंचर और स्पिरिचुअल ट्रैवल दोनों के लिए खास है। होटल ₹2,500 से ₹9,000 प्रति रात और खाना ₹600 से ₹1,800 प्रति दिन होता है। तवांग मोनेस्ट्री और सेला पास यहां के मेन अट्रैक्शन हैं।

कूर्ग, कर्नाटक — स्कॉटलैंड की फीलिंग

This may contain: a small cabin in the middle of trees with fog rolling over it's roof

कूर्ग को भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है क्योंकि यहां कॉफी के बागान, धुंध से ढके पहाड़ और झरनों का बेहद सुंदर नजारा मिलता है। मॉनसून में यह जगह और भी हरी-भरी हो जाती है और बादलों के बीच घूमना एक अलग ही एक्सपीरियंस देता है। यहां की ठंडी हवा और शांत माहौल मन को सुकून देता है। ठहरने के लिए होमस्टे और रिसॉर्ट ₹2,000 से ₹8,000 प्रति रात में मिल जाते हैं और खाने का खर्च लगभग ₹500 से ₹1,500 प्रति दिन होता है। यहां कूर्गी खाना और ताज़ी कॉफी का स्वाद जरूर लेना चाहिए।

मुन्नार, केरल — मिनी स्विट्जरलैंड

दक्षिण भारत में भी है एक माउंट ऐवरेस्ट, क्या आप इसके बारे में जानते हैं - Tripoto

मुन्नार अपनी चाय बागानों से ढकी पहाड़ियों और ठंडी हवा के लिए जाना जाता है। मॉनसून में बादलों के बीच चलना और हरियाली का नजारा इसे बेहद खास बना देता है। यहां की घाटियां और धुंध भरा मौसम बहुत रोमांटिक फील देता है। होटल और रिसॉर्ट ₹1,500 से ₹7,000 प्रति रात में मिल जाते हैं और खाने का खर्च ₹400 से ₹1,200 प्रति दिन होता है। यहां चाय म्यूजियम और एलेफैंट सफारी का एक्सपीरियंस लेना बहुत यादगार होता है।

ऊटी, तमिलनाडु — इंग्लिश गार्डन जैसी फीलिंग

Starts at ₹3,500/night* - Book United 21 Paradise in Naduvattam,Nilgiri - Best 3 Star Hotels near me in Nilgiri - Justdial

ऊटी अपनी झील, बॉटनिकल गार्डन और टॉय ट्रेन के लिए मशहूर है। मॉनसून में यहां की हरियाली और ठंडी हवा इसे और भी खूबसूरत बना देती है। यहां ब्रिटिश समय की झलक आज भी देखने को मिलती है। ठहरने का खर्च ₹1,800 से ₹6,000 प्रति रात और खाने का खर्च ₹400 से ₹1,200 प्रति दिन होता है। यह जगह फैमिली ट्रिप और रोड जर्नी के लिए बहुत पॉपुलर है।

शिलांग, मेघालय — ईस्ट का स्कॉटलैंड

Best places to visit in meghalaya for a trip with friend including Shillong and Mawsynram | पहाड़ घूमनें के शौकिन है तो सस्ते में बना ले मेघालय घूमनें का प्लान, दोस्तों संग

शिलांग में झरने, पहाड़ और धुंध भरे रास्ते इसे यूरोप जैसा फील देते हैं। मॉनसून में यहां का मौसम बहुत फिल्मी और रहस्यमय लगता है। हर तरफ हरियाली और पानी की आवाजें मन को रोक लेती हैं। यहां ठहरने का खर्च ₹1,500 से ₹6,500 प्रति रात और खाने का ₹400 से ₹1,000 प्रति दिन होता है। एलिफैंट फॉल्स और उमियम लेक यहां के मेन अट्रैक्शन हैं।

कसौली, हिमाचल प्रदेश — शांत हिल स्टेशन

Kasauli Tourism Guide – About Kasauli, Travel Info & Attractions | Trip and Tales

कसौली एक छोटा लेकिन बहुत शांत हिल स्टेशन है जहां मॉनसून में बादल और हरियाली बहुत सुंदर लगती है। यहां की सड़कों पर हल्की बारिश और ठंडी हवा एक रोमांटिक माहौल बनाती है। यह जगह भीड़ से दूर सुकून चाहने वालों के लिए परफेक्ट है। होटल ₹2,000 से ₹7,000 प्रति रात और खाना ₹500 से ₹1,200 प्रति दिन होता है। सनसेट पॉइंट और ट्रेल्स यहां बहुत फेमस हैं।

पांडिचेरी — फ्रेंच रिवेरा फील

Where to Propose on the French Riviera - AL Projects Design

पांडिचेरी में फ्रेंच आर्किटेक्चर और समुद्र का मेल इसे यूरोप जैसा बनाता है। मॉनसून में बीच और कैफे का माहौल बहुत खूबसूरत लगता है। यहां की गलियों में साइकिल चलाना और समुद्र किनारे घूमना बहुत खास एक्सपीरियंस है। ठहरने का खर्च ₹2,500 से ₹10,000 प्रति रात और खाने का ₹600 से ₹2,000 प्रति दिन होता है। कैफे हॉपिंग और बीच वॉक यहां बहुत पॉपुलर हैं।

भारत के ये सभी मानसून डेस्टिनेशन ट्रैवलर को हरियाली, बादल और झरनों का अनोखा एक्सपीरियंस कराते हैं। ये जगहें सिर्फ घूमने के लिए नहीं, बल्कि सुकून और यादगार पलों के लिए भी बेहतरीन हैं। अगर आप नेचर और शांति पसंद करते हैं तो ये ट्रिप आपके लिए परफेक्ट है। यदि आपको भी कभी मौका मिले तो अगली बार अपनी ट्रिप की प्लानिंग में इन जगहों को जरूर शामिल करें, क्योंकि यहां का एक्सपीरियंस हमेशा याद रहने वाला होता है।