फॉरेन ट्रिप पर नहीं होगी जेब ढीली, इन 5 स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे!

विदेश घूमने का प्लान बनाते समय हम सबसे पहले फ्लाइट टिकट और होटल के खर्च जोड़ते है। लेकिन ट्रिप के दौरान लोकल ट्रांसपोर्ट, खाना-पीना, घूमने की जगहों की टिकट और दूसरी छोटी चीजों को खरीदने पर भी काफी पैसा खर्च हो जाता है। यदि इन खर्चों का पहले से अंदाजा न हो, तो बजट के बढ़ने का पता नहीं चलता है।

लेकिन यदि आप कुछ आसान टिप्स से फॉरेन ट्रिप का खर्च काफी कम किया जा सकता है। जिसमे आपको हर चीज में कटौती करने की जरूरत नहीं है, बस खर्च करने का सही तरीका पता होना चाहिए। ऐसे ही कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप पैसे भी बचा सकते हैं और अपनी फॉरेन ट्रिप को बिना ज्यादा खर्च की चिंता के खुलकर एन्जॉय कर सकते हैं।

1. पहले से बनाएं ट्रिप बजट

फॉरेन ट्रिप में खूबसूरत पार्क, मार्किट, समुद्र किनारे की जगहें, पुरानी गलियां और कुछ दर्शनीय स्थान बिना किसी टिकट के भी देखे जा सकते हैं। इसलिए ट्रिप से पहले उन जगहों की लिस्ट बना लें, जहां जाने के लिए ज्यादा पैसे खर्च न करने पड़ें। महंगी एक्टिविटी करने के बजाय शहर को पैदल घूमकर या लोकल मार्किट को एक्सप्लोर करके बिताएं। इससे कम खर्च में भी नई जगह को पास से देखने का अच्छा एक्सपीरियंस मिल सकता है।

 

2. होटल बुकिंग में बचाएं पैसे

विदेश में रहने के लिए मशहूर टूरिस्ट एरिया में होटल लेना काफी महंगा पड़ सकता है। यदि आपका बजट कम है, तो शहर के सिटी सेंटर से थोड़ा दूर होटल, हॉस्टल या होमस्टे देख सकते हैं। बस यह जरूर ध्यान रखें कि वहां से पब्लिक ट्रांसपोर्ट आसानी से मिल जाए और होटल किसी ट्रेन, बस या मेट्रो स्टेशन के पास हो। रोज थोड़ी दूरी तय करके आप होटल के खर्च में अच्छी बचत कर सकते हैं।

3. बाहर खाने पर खर्च घटाएं

फॉरेन ट्रिप में रोज रेस्टोरेंट में खाना खाने से बजट तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में लोकल सुपरमार्केट से सैंडविच, फल, स्नैक्स, ड्रिंक्स और दूसरी जरूरी चीजें खरीदना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यदि आपको वहाँ होटल में किचन की फैसिलिटी है, तो कुछ खाना खुद भी तैयार कर सकते हैं। लॉन्ग जर्नी के लिए घर से कुछ पैक किए हुए स्नैक्स ले जाना भी मददगार हो सकता है।

4. महंगी एक्टिविटीज से बचें

नई जगह पर पहुंचने के बाद हर टूर, टिकट, राइड और महंगी एक्टिविटी करने का मन करता है, लेकिन इससे खर्च काफी बढ़ सकता है। इसलिए पहले तय करें कि इस ट्रिप में आपके लिए कौन-से एक्सपीरियंस सबसे खास हैं। कुछ चुनिंदा एक्टिविटीज के लिए पैसे खर्च करें और बाकी समय शहर की गलियों में घूमने, पार्क देखने, समुद्र किनारे बैठने या लोकल मार्केट एक्सप्लोर करने जैसे कम खर्च वाले ऑप्शन चुनें।

5. लोकल ट्रांसपोर्ट का करें इस्तेमाल

विदेश में एक जगह से दूसरी जगह जाने में काफी पैसा खर्च हो सकता है। इसलिए हर बार टैक्सी या कैब लेने के बजाय जहां संभव हो, बस, ट्रेन या मेट्रो जैसे लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। यदि कम सफर करना है, तो जरूरत के हिसाब से अलग-अलग टिकट लेना ज्यादा सस्ता हो सकता है। इस तरह पहले से थोड़ा हिसाब लगाने पर आने-जाने के खर्च को कम किया जा सकता है।

6. बल्क में करें सुवेनियर शॉपिंग

सुवेनियर एक-एक करके खरीदने के बजाय होलसेल मार्केट या थोक की दुकान से खरीदें। यहां एक साथ ज्यादा सामान लेने पर कीमत कम मिल सकती है, जिससे आपकी शॉपिंग बजट से बाहर नहीं जाएगी। आप दोस्तों या परिवार के लिए भी सुवेनियर खरीद रहे हैं, तो यह तरीका आपके काफी पैसे बचा सकता है।

यदि आप फॉरेन में या कही भी बाहर सिटी में घूम रहे है हर चीज पर ज्यादा पैसे खर्च करना जरूरी नहीं है। बस थोड़ा सोच-समझकर प्लान बनाएं और अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करें। एक यादगार सफर की चाबी यही है कि आप अपनी जरूरतों और प्रायोरिटी में सही बैलेंस बिठाएं, जिससे ट्रिप का एक्सपीरियंस भी शानदार रहे और आपका बजट भी न बिगड़े। इससे बजट भी काबू में रहेगा और आप बिना पैसों की ज्यादा चिंता किए अपनी फॉरेन ट्रिप का पूरा आनंद ले पाएंगे।

विदेश में रात को घूमने जा रहे हैं! इन सेफ्टी टिप्स को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

फॉरेन घूमने का सपना हर किसी का होता है और कई लोग वहां की नाइटलाइफ का भी भरपूर आनंद लेना चाहते हैं। हालांकि, किसी अनजान देश में रात के समय बाहर निकलते वक्त थोड़ी-सी लापरवाही भी परेशानी का कारण बन सकती है। अगर आप भी विदेश यात्रा के दौरान रात में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाकर अपनी ट्रिप को सुरक्षित और यादगार बना सकते हैं:

अपनी लोकेशन किसी भरोसेमंद व्यक्ति के साथ शेयर करें

Story pin image

रात में बाहर निकलने से पहले अपने परिवार, दोस्तों या होटल में मौजूद किसी भरोसेमंद व्यक्ति को बता दें कि आप कहां जा रहे हैं। मोबाइल की Live Location या Location Sharing फीचर का इस्तेमाल करें, ताकि जरूरत पड़ने पर आपकी लोकेशन आसानी से पता चल सके। अगर प्लान बदलता है, तो इसकी जानकारी भी तुरंत शेयर करें।

सुनसान और अनजान रास्तों से बचें

Story pin image

कई बार मैप्स शॉर्टकट दिखाते हैं, लेकिन हर शॉर्टकट सेफ नहीं होता। रात के समय हमेशा अच्छी रोशनी वाली और लोगों की आवाजाही वाली सड़कों का ही यूज करें। सुनसान गलियों, पार्कों या कम भीड़ वाले इलाकों में अकेले जाने से बचें। अगर देर रात लौटना हो, तो पैदल चलने की बजाय टैक्सी या लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा।

अपनी ड्रिंक और खाने-पीने की चीजों पर नजर रखें

दिल्ली-एनसीआर में सबसे अच्छे कश्मीर भोजन के स्थान - Jd Collections

नाइट क्लब, बार या किसी पार्टी में अपनी ड्रिंक को कभी भी बिना निगरानी के न छोड़ें। किसी अजनबी द्वारा दी गई ड्रिंक या खुली बोतल स्वीकार करने से बचें। अगर ड्रिंक का स्वाद, कलर और टेस्ट अलग लगे, तो उसे तुरंत छोड़ दें। यह छोटी-सी सावधानी आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है।

जरूरी नंबर और डॉक्यूमेंट हमेशा अपने पास रखें

Crowd of people walking on city street in night time. City life with busy people and transportation. Generative AI. 33058922 Stock Photo at Vecteezy

फॉरेन ट्रैवल पर निकलने से पहले उस देश के लोकल पुलिस, एम्बुलेंस, फायर सर्विस और Indian Embassy के नंबर अपने फोन में सेव कर लें। होटल का नाम, पता और संपर्क नंबर भी अपने पास लिखकर रखें। साथ ही पासपोर्ट और वीजा की डिजिटल कॉपी मोबाइल और ईमेल में सुरक्षित रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर आसानी से इस्तेमाल की जा सके।

ज्यादा नकदी और कीमती सामान साथ न रखें

roadddddddddddddd

रात में घूमते समय केवल उतनी ही नकदी रखें, जितनी जरूरत हो। महंगे गहने, लग्जरी घड़ियां, कैमरे या अन्य कीमती सामान खुले में दिखाने से बचें। कोशिश करें कि कार्ड और कैश अलग-अलग जगह रखें, ताकि किसी एक चीज के खोने पर पूरी परेशानी न हो।

भरोसेमंद टैक्सी और ट्रांसपोर्ट का ही इस्तेमाल करें

Taxi Cabs" Images – Browse 563,157 Stock Photos, Vectors, and Video | Adobe Stock

देर रात सफर करने के लिए हमेशा टैक्सी, होटल द्वारा बुक की गई कैब या भरोसेमंद राइड-हेलिंग ऐप का ही इस्तेमाल करें। गाड़ी में बैठने से पहले उसका नंबर और ड्राइवर की जानकारी ऐप से मिलान कर लें। अगर संभव हो, तो अपनी कैब की डिटेल किसी करीबी के साथ शेयर कर दें और जर्नी के दौरान फोन चार्ज रखें।