टॉप 10 के बाद टॉप 5 में श्रेयस अय्यर, अगला लक्ष्य पाकिस्तानी कप्तान

 

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर वेस्टइंडीज के खिलाफइंदौर टी-20 में भले ही 1 रन बनाकर आउट हो गए हों लेकिन रांची टी-20 में 18 गेंदों में (3 छक्के और चौके) बनाए 40 रनों से वह ICC की बल्लेबाजों की नवीनतम टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में तीन स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। अय्यर ने लखनऊ में शृंखला के पहले मैच में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा था और वह सातवीं रैंक पर पहुंचे थे।

T20I अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष 10 में चार भारतीय शामिल हैं।इशान किशन 904 अंक के साथ शीर्ष पर हैं। उन्होंने साथी भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर 13 अंक की बढ़त बना रखी है। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान करियर के सर्वश्रेष्ठ 883 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं।भारत को अभी इंडीज के खिलाफ बैंगलूरू और हैदराबाद में दो टी-20 मैच खेलने है। वह इन दो मैचों में कोशिश करेंगें कि पाकिस्तानी टी-20 कप्तान साहिबजादा फरहान से आगे निकला जाए।

ICC ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान के कप्तान फरहान ने करियर के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक हासिल किए।श्रीलंका के कुसल मेंडिस (तीन स्थान के फायदे से 23वें स्थान पर), वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड (13 स्थान के फायदे से संयुक्त 24वें) और भारत के संजू सैमसन (चार स्थान के फायदे से संयुक्त 27वें) को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है।

वेस्टइंडीज के रोस्टन चेस ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद ICC T20I अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की रैंकिंग में 24 स्थान की छलांग लगाकर 23वां स्थान हासिल किया जबकि T20I अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडरों की सूची में दो पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर हैं।पाकिस्तान के सलमान मिर्जा (नौ स्थान ऊपर चढ़कर 14वें) और साइम अयूब (आठ स्थान की छलांग लगाकर 54वें) ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की रैंकिंग में सुधार किया।

IND vs WI: ‘तूफान होकर भी वैभव सूर्यवंशी पिला रहा पानी’ खिलाड़ी को बेंच पर बैठाने को लेकर भड़के कोच

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज जारी है। पांच मैचों की T20I सीरीज में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी जगह दी गई है। वहीं उन्हें अभी प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया है। फैंस को वैभव को मैदान पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 15 साल के वैभव ने जुलाई 2026 में इंग्लैंड दौरे पर भारत के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। लेकिन भारत लौटने के बाद उन्हें लगातार खेलने का मौका नहीं मिल पाया। टीम में ओपनिंग के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को प्राथमिकता मिलने के कारण वैभव को फिलहाल बेंच पर रहना पड़ रहा है।

वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू में वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच मनीष ओझा ने गौतम गंभीर की अगुवाई वाली टीम मैनेजमेंट पर युवा खिलाड़ी को संभालने के तरीके को लेकर सवाल उठाए। आइए जानते हैं कोच ने क्या कहा

बेंच पर बैठकर नहीं तैयार होते खिलाड़ी

सूर्यवंशी के बचपन के कोच मनीष ओझा ने स्पोर्ट्स नाउ से कहा, “मेरे हिसाब से, वैभव एक तूफान की तरह है। जो कोई भी उसे रोकने की कोशिश करेगा, वह आखिरकार टूट जाएगा, आज नहीं तो कल।” कोच ने आगे कहा, “मौजूदा भारतीय टीम मैनेजमेंट का मानना है कि खिलाड़ियों को बेंच पर बैठाकर तैयार किया जा सकता है। लेकिन क्रिकेट के कई दिग्गजों से बात करेंगे तो वे भी यही कहेंगे कि अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए उन्हें मुश्किल परिस्थितियों में उतारना जरूरी है। उन्हें खेलने का मौका देना होगा। बेंच पर बैठकर कोई खिलाड़ी न पहले कभी बना है और न आगे बनेगा। खासकर तब, जब आपके पास वैभव जैसा टैलेंट मौजूद हो।”

मैनेजमेंट के रवैये को “तानाशाही” बताया

ओझा ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर सवाल उठाते हुए उनके रवैये को “तानाशाही” जैसा बताया। उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि उन्होंने तय कर लिया है कि इस बच्चे को मौका नहीं देना है। उसे बाहर रखेंगे और परेशान करेंगे। वह अभी बेंच पर बैठकर पानी पिला रहा है। मुझे लगता है कि मौजूदा मैनेजमेंट का रवैया एक तरह की तानाशाही जैसा है, जहां वे वही कर रहे हैं जो उन्हें सही लग रहा है।”

एशियन गेम्स में मिला था मौका

2026 के एशियन गेम्स के दौरान टीम इंडिया के T20I की जिम्मेदारी वीवीएस लक्ष्मण के पास थी। उस समय गौतम गंभीर वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में व्यस्त थे। इसी दौरान टीम ने संजू सैमसन को बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजा और वैभव सूर्यवंशी को अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने का मौका मिला। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज में टीम इंडिया ने बल्लेबाजी क्रम में फिर बदलाव किया। संजू सैमसन को दोबारा ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई और उन्होंने शुरुआती तीन मुकाबलों में पारी की शुरुआत की। वहीं, वैभव सूर्यवंशी को इन मैचों में प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली और उन्हें बेंच पर बैठकर ही इंतजार करना पड़ा।

Rahul Dravid: राहुल द्रविड़ के 17 साल के बेटे अन्वय ने मचाया तहलका, 41 गेंदों में खेली 85 रन की विस्फोटक पारी

IND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी की चुनौती से निपटने को तैयार न्यूजीलैंड, तेज गेंदबाज ने युवा बल्लेबाज की तारीफ में पढ़े कसीदे

रत का न्यूजीलैंड दौरा इसी महीने अक्टूबर-नंवबर में शुरू होगा। वहीं दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को खेला जाएगा। वहीं मुकाबले के लिए टीम का ऐलान हो गया है। वहीं इस मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। भारत और न्यूजीलैंड की सीरीज से पहले फर्ग्यूसन ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। IPL में वैभव के खिलाफ खेल चुके फर्ग्यूसन ने कहा कि इतनी कम उम्र में उन्होंने शानदार खेल दिखाया है। उनका मानना है कि लगातार अच्छे प्रदर्शन की वजह से भारतीय टीम में जगह बनाने वाले वैभव में आगे भी बड़ा प्रदर्शन करने की पूरी क्षमता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में वैभव को खेलते देखना भी काफी दिलचस्प होगा

वैभव को लेकर क्या कहा

फर्ग्यूसन ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, ‘वह IPL में वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ खेल चुके हैं और उनकी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने युवा खिलाड़ी को शानदार प्रतिभा बताते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में लगातार दो IPL सीजन में अच्छा प्रदर्शन करना बड़ी बात है।’ फर्ग्यूसन ने कहा कि, ‘वैभव के प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय टीम में उनका चयन बिल्कुल भी हैरान करने वाला नहीं है।’ फर्ग्यूसन ने कहा कि, ‘वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आने वाली चुनौती को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि, शायद यह वैभव सूर्यवंशी का न्यूजीलैंड में पहली बार खेलना होगा।मुझे पक्का नहीं पता कि उन्होंने पहले यहां क्रिकेट खेला है या नहीं। लेकिन हां, यह एक जबरदस्त सीरीज होने वाली है।’

कितने मैच खेलेगा भारत

भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर दो टेस्ट, पांच वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं। इस सीरीज को लेकर फर्ग्यूसन ने भारतीय टीम की मजबूत क्षमता की तारीफ की और कहा कि अपनी जमीन पर भारत जैसी बड़ी टीम की मेजबानी करना न्यूजीलैंड के लिए शानदार अनुभव होगा। उन्होंने कहा कि, ‘भारतीय टीम की ताकत से सभी वाकिफ हैं, लेकिन न्यूजीलैंड में उनके खिलाफ खेलना और उन्हें यहां होस्ट करना बेहद रोमांचक रहने वाला है।’

आईपीएल खेलने से हुआ फायदा

35 साल के लॉकी फर्ग्यूसन का IPL में करीब 10 साल का अनुभव है। इस दौरान वह कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटन्स समेत पांच टीमों के लिए खेल चुके हैं। फर्ग्यूसन का कहा कि, ‘IPL में भारतीय खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने और उनके खिलाफ मैदान पर उतरने से उन्हें भारतीय क्रिकेटरों के काम करने के तरीके को करीब से जानने का मौका मिला। इससे उन्होंने खिलाड़ियों की तैयारी, सोच और मैच के दौरान उनके नजरिए को बेहतर तरीके से समझा है।’ फर्ग्यूसन ने कहा कि IPL में भारतीय खिलाड़ियों के साथ और उनके खिलाफ खेलकर उन्हें उनकी तैयारी और सोच को समझने का मौका मिला। इस दौरान उनकी कई भारतीय खिलाड़ियों से अच्छी दोस्ती भी हुई।

IND vs WI 2nd T20I: वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा ओपनिंग का मौका? रांची में भिड़ेंगे भारत-वेस्टइंडीज, जानें कब और कहां देखें मैच

कप्तान शाई होप के शानदार शतक ने विंडीज को भारत के खिलाफ कराया 250 का रिकॉर्ड चेस

INDvsWI कप्तान शाई होप के 45 गेंदों में नाबाद 102 रनों के शतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने भारत द्वारा दिया गया रिकॉर्ड 250 रनों का चेस 4 विकेट खोकर और 9 गेंदें शेष रहकर पा लिया। यह वेस्टइंडीज का रनों का पीछा करते हुए सबसे बड़ा स्कोर है। 

250 रनों का पीछा करतेहुए वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही और उसने दो विकेट पहले ही ओवर में गंवा दिए। रोवमैन पॉवेल ने थोड़े शॉट्स लगाए लेकिन वह भी मयंक यादव की गेंद पर बोल्ड हो गए। इंडीज को मैच में लाई शाई होप और शेरेफेन रदरफोर्ड की 100 रनों की साझेदारी। जब रदरफोर्ड 37 गेंदों में 84 रनों पर आउट हुए तो मैच फंसा हुआ था पर रोमारियो शेफर्ड ने कप्तान पर दबाव नहीं बनने दिया। शाई होप ने दो छक्के मारकर ना केवल अपना शतक पूरा किया बल्कि टीम को एतिहासिक जीत दिलाई। भारत की ओर से मयंक यादव ने 3 और कुलदीप यादव ने 1 विकेट लिया।

वेस्टइंडीज अब 5 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबर है और तीसरा टी-20 मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में रविवार को खेला जाएगा।

इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। भारत की ओर से संजू सैमसन ने 82 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाकर वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।

ईशान किशन ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 43 रन बनाए। हालांकि, रोस्टन चेज ने ईशान को बोल्ड कर भारतीय पारी की रफ्तार पर अंकुश लगाने की कोशिश की। वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज ने तीन विकेट झटके, जबकि शमार स्प्रिंगर को दो सफलताएं मिलीं। इसके बावजूद भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए स्कोर को 249 रन तक पहुंचा दिया।

250 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही। भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव ने पहले ही ओवर में दो विकेट झटककर मेहमान टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। उन्होंने पहले कामिल पूरन को चार रन के निजी स्कोर पर आउट किया। इसके बाद शिमरन हेटमायर को बोल्ड कर बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया।

शुरुआती झटकों के बावजूद वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने हार नहीं मानी। कप्तान शाई होप ने शानदार शतकीय पारी खेलकर भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाया और टीम को जीत दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई। इस तरह रांची के मैदान पर भारतीय टीम का विशाल स्कोर भी जीत के लिए पर्याप्त साबित नहीं हुआ और वेस्टइंडीज ने मुकाबला छह विकेट से अपने नाम कर लिया।

संजू सैमसन की विस्फोटक पारी की बदौलत भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ पहुंचा 249 रनों पर

INDvsWIसंजू सैमसन 82 रन की आक्रामक पारी के साथ फॉर्म में लौटे और उनके साथ श्रेयस अय्यर तथा तिलक वर्मा की उपयोगी पारियों के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में पांच विकेट पर 249 रन बनाये । वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का यह सर्वोच्च टी20 स्कोर है। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर चार विकेट पर 244 रन था जो 2016 में बना था।

पिछले चार मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद सैमसन ने 21 गेंदों में अपना नौवां टी20 अर्धशतक जमाया । उन्होंने ईशान किशन (22 गेंदों में 43 रन) के साथ 97 रन की साझेदारी की । दोनों ने 11 ओवर के बाद 12 की रनरेट से भारत को एक विकेट पर 139 रन तक पहुंचाया। अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे ईशान ने अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाये।

आफ स्पिनर रोस्टन चेस ने इस साझेदारी को तोड़ा और लगातार दो विकेट लिये।ईशान और शिवम दुबे (सात) दोनों बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में बोल्ड हुए। दुबे को चौथे नंबर पर भेजने का फैसला गलत साबित हुआ और वह दस गेंद खेलकर विकेट गंवा बैठे।  सैमसन 15वें ओवर में आउट हुए और शतक से 18 रन से चूक गए । स्प्रिंगर की गेंद पर उन्होंने डीप बैकवर्ड प्वाइंट पर कामिल पूरन को कैच दिया।

भारत ने बीच के ओवरों में 23 रन के भीतर तीन विकेट गंवाये। लखनऊ में पिछले मैच में अपना पहला टी20 शतक लगाने वाले कप्तान श्रेयस ने उस लय को कायम रखते हुए 18 गेंद में 40 रन बनाये जबकि तिलक ने 18 गेंद में 44 रन की पारी खेली।

तिलक के टी20 क्रिकेट में 5000 रन भी पूरे हो गए। श्रेयस और तिलक ने 83 रन की साझेदारी 32 गेंद में पूरी की।
भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर तेज शुरूआत की। अभिषेक शर्मा ने स्पिनर अकील हुसैन को एक छक्का लगाया जबकि सैमसन को क्रीज पर जमने में समय लगा। उन्हें छह रन के स्कोर पर जीवनदान भी मिला जब हुसैन की गेंद पर कवर में पूरन ने उनका कैच छोड़ा।

सैमसन ने इसका पूरा फायदा उठाकर हुसैन को तीन छक्के और दो चौके जड़े। अभिषेक 12 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हए । 

श्रीलंका ने इस विकेटकीपर को चुना अपना ऑल फॉर्मेट कप्तान

Kusal Mendis

भारत के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में चोटिल होकर बाहर हो गए विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस श्रीलंका टीम के अगले टेस्ट कप्तान होंगे। गौरतलब है कि श्रीलंका के टेस्ट कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने गुरुवार को तुरंत प्रभाव से टेस्ट कप्तान का पद छोड़ दिया जिसके बाद कुसल मेंडिस को यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

अगले महीने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट की श्रृंखला कप्तान के रूप में मेंडिस की पहली श्रृंखला होगी। मेंडिस पहले ही एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और T20I अंतरराष्ट्रीय टीम की अगुआई कर रहे हैं।

श्रीलंका के लिए 31 वर्षीय मेंडिस ने 75 टेस्ट सहित कुल 343 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं।अब उनको लाग गेंद की क्रिकेट की जिम्मेदारी भी दी गई है। चोट से पहले मेंडिंस का बल्ले से  फॉर्म ठीक नहीं  रहा। टीम ने ना केवल भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से गंवाई बल्कि वेस्टइंडीज से भी एक मैच हारा। ऐसे में श्रीलंका की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।

डिसिल्वा ने पद छोड़ते हुए कहा था कि अब अगली पीढी को बागडोर सौंपने का समय आ गया है।अपने करियर में 69 टेस्ट खेलकर 13 शतक समेत 4400 से अधिक रन बनाने वाले 35 वर्ष के धनंजय बतौर खिलाड़ी चयन के लिये उपलब्ध रहेंगे।जनवरी 2024 में टेस्ट कप्तान बने डिसिल्वा ने श्रीलंका क्रिकेट चयन समिति को अपने फैसले से अवगत करा दिया है।

उन्होंने चयन समिति को लिखे पत्र में कहा ,‘‘ मेरा मानना है कि अब बागडोर अगली पीढी को सौंपी जानी चाहिये।’’श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एशले डिसिल्वा ने क्रिकेट के पारंपरिक प्रारूप में योगदान के लिये धनंजय को धन्यवाद दिया।उन्होंने कहा ,‘‘ श्रीलंका क्रिकेट उन्हें भविष्य के लिये शुभकामना देता है और बतौर कप्तान योगदान के लिये धन्यवाद भी।’’

श्रेयस अय्यर के शानदार शतक ने भारतीय टी-20 कप्तान को टॉप 10 रैंकिंग में पहुंचाया

 

भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर मंगलवार को लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के पहले मैच में अपना पहला टी 20 शतक लगाने के बाद पुरुष टी 20 बैटिंग रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। अय्यर ने 43 गेंदों में 10 चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 102 रन बनाए, जिससे विश्व विजेता ने 32 गेंद बाकी रहते आठ विकेट से शानदार जीत हासिल की।

इस धमाकेदार पारी ने अय्यर को 18 पायदान ऊपर चढ़ा दिया है, जिससे वह इस प्रारुप में भारत के तीसरे सबसे ऊंचे रैंक वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इशान किशन रैंकिंग में सबसे ऊपर हैं, अभिषेक शर्मा दूसरे और तिलक वर्मा 10वें नंबर पर हैं।

वेस्टइंडीज़ के बैट्समैन शेरफेन रदरफोर्ड की तेज़ 56 रन की पारी ने उन्हें 10 पायदान ऊपर चढ़कर 37वें नंबर पर पहुंचा दिया है, जबकि भारत के किशोर वैभव सूर्यवंशी (आठ पायदान ऊपर 46वें नंबर पर) और पाकिस्तान के हसन नवाज़ (62 पायदान ऊपर 48वें नंबर पर) एशियन गेम्स में अपने प्रदर्शन के बाद लिस्ट में ऊपर आ गए हैं।

एशियन गेम्स में सेमीफ़ाइनल और फ़ाइनल में अबरार अहमद के 29 रन देकर कोई विकेट नहीं लेने और 29 रन देकर एक विकेट लेने के आंकड़े उन्हें गेंदबाज में नंबर 1 की जगह बनाए रखने के लिए काफ़ी नहीं थे और दूसरे लेग-स्पिनर राशिद खान अपने आठवें स्पेल के लिए टॉप पर वापस आ गए हैं, जो पहले ही नंबर 1 पर किसी और से दोगुने से ज़्यादा समय तक रह चुके हैं।

भारत के खब्बू स्पिनर अक्षर पटेल ने पिछले हफ़्ते तीन मैचों में दो-दो विकेट लिए और 16 पायदान ऊपर चढ़कर सातवें नंबर पर पहुँच गए। बांग्लादेश के नसुम अहमद (तीन स्थान ऊपर आठवें) और महेदी हसन (10 स्थान ऊपर नौवें), श्रीलंका के नुवान तुषारा (18 स्थान ऊपर 48वें) और पाकिस्तान के सैम अयूब (आठ स्थान ऊपर 62वें) रैंकिंग में ऊपर जाने वाले अन्य हैं।

पुरुष वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में नाबाद 223 रन की पारी के बाद शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। प्रारूप में उनका दूसरा दोहरा शतक, जो वनडे रन चेज में सर्वोच्च स्कोर था, ने उन्हें 25 रेटिंग अंक जोड़ने और अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 841 रेटिंग अंकों की बराबरी करने में मदद की है। पूर्व कप्तान विराट कोहली दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

स्मृति मंधाना की हुई ताजपोशी, जिम्बाब्वे दौरे पर करेंगी महिला टीम की कप्तानी

जैसा कि क्रिकेट के गलियारों में चर्चा थी कि स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त करने में देरी नहीं की जाएगी ठीक वैसा ही हुआ। सुबर हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी से इस्तीफा दिया तो रात में स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कप्तान घोषित कर दिया गया।शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा को मंगलवार को भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय और एकदिवसीय टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया।

कप्तानी छोड़ने के बावजूद हरमनप्रीत कौर को सीमित ओवर क्रिकेट की दोनों टीमों में रखा गया है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैच की टी20 श्रृंखला रायपुर में 16, 18 और 20 अक्टूबर को खेली जाएगी।

तीन मैच की वनडे श्रृंखला वडोदरा में 23, 25 और 28 अक्टूबर को होगी।टी20 टीम में प्रतिका रावल को जगह नहीं मिली है जबकि निक्की प्रसाद, मीनू मणि, अनुष्का शर्मा और जिंतिमणि कलिता को शामिल किया गया है। इन चारों ने हाल में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ सीमित ओवर और बहु दिवसीय श्रृंखला में हिस्सा लिया था।

एकदिवसीय टीम में रावल और हरलीन देओल मध्यक्रम में होंगी। वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स को टीम से बाहर रखा गया है। वह महिला टी20 एशिया कप और एशियाई खेलों में भी नहीं खेल सकी थीं और अगस्त की शुरुआत में पैर की मांसपेशियों में चोट लगने के बाद अब भी टीम से बाहर हैं।

वनडे टीम में वैष्णवी शर्मा को भी शामिल किया गया है जिन्होंने हाल में ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम के खिलाफ छह विकेट लिए थे। तेजल हसबनिस और सयाली सतघरे को भी टीम में जगह मिली है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम:स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, निक्की प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, ऋचा घोष, जी कमालिनी, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिंतिमणि कलिता, मीनू मणि।

एकदिवसीय टीम:स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, तेजल हसबनिस, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, यस्तिका भाटिया, वैष्णवी शर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, रेणुका ठाकुर।

श्रेयस अय्यर का पहले शतक की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेटों से रौंदा

INDvsWI श्रेयस अय्यर के शानदार 42 गेंदों में 102 रनों और ईशान किशन की 37 रनों की पारी की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को लखनऊ में खेले गए पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 8 विकेटों से हरा दिया। भारत ने सिर्फ अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन का विकेट गंवाया।

इससे पहले शाई होप (52) और शेरफेन रदरफोर्ड (56) की आतिशी अर्धशतकीय पारियों के बदौलत वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की टी 20 मैचों की श्रृखंला के पहले मुकाबले में मंगलवार को भारत के खिलाफ 19.1 ओवर में 171 रन बनाये। अटल बिहारी इकाना स्टेडियम पर अपने पदार्पण मैच में हरियाणा के गेंदबाज नमन धीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुये 31 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके।

उन्होने अपने स्पेल के सिलसिलेवार तीन ओवरों में पिच पर खतरनाक नजर आ रहे वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप (52) का विकेट झटक कर मेहमान टीम को बैकफुट पर ढकेल दिया जबकि बाद में उन्होने रोमारियो शेफर्ड (7) और शमर स्प्रिंगर (9) को सस्ते में चलता कर मेहमान टीम की रनो की रफ्तार में लगाम कस दी। धीर की लय को बरकरार रखने में दूसरे छोर पर अनुभवी कुलदीप यादव (33 रन पर दो विकेट) का योगदान अहम रहा जिन्होने रोस्टन चेज (5) और मैथ्यू फोर्ड (2) के विकेट झटके।

मैथ्यू छक्का जड़ने के प्रयास में सीमा रेखा के पास ईशान किशन के हाथों लपके गये। 16वें ओवर के अंत तक मेहमान टीम के आठ खिलाड़ी 135 रन पर पवेलियन लौट चुके थे और लगने लगा था कि मेहमान 160 रन के आसपास ही बना पायेंगे, मगर आखिरी के ओवरों में रदरफोर्ड ने पुछल्ले बल्लेबाजों की मदद से रन गति को रफ्तार दी और पूरी टीम के 19.1 ओवर में वापस लौटने से पहले 171 रन स्कोरबोर्ड पर टंग चुके थे।

मयंक यादव अपने शुरुआती स्पेल पर खर्चीले दिखे मगर बाद के दो ओवर में उन्होने खतरनाक रदरफोर्ड का विकेट चटका कर कप्तान और कोच के चेहरे पर मुस्कान ला दी। अर्शदीप ने अपने पदार्पण मैच खेल रहे कामिल पूरन (12) को आउट किया जबकि शिमरन हेटमेयर (5) रन चुराने के चक्कर में विकेट गंवा बैठे जबकि अक्षर पटेल ने अपने इसी ओवर में तीर की तरह गेंद फेंक कर नये बल्लेबाज रोवमैन पोवेल (0) को क्लीन बोल्ड कर दिया।

4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार ने भारतीय T20I टीम में की वापसी

अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की मंगलवार को राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई जब उन्हें करीब चार साल बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ इस महीने के अंत में होने वाली पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए टीम में चुना गया।

पूर्व मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के पद छोड़ने के बाद चयनकर्ताओं ने पहली बार टीम का चयन किया जिसकी घोषणा भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने की। प्रज्ञान ओझा अंतरिम मुख्य चयनकर्ता हैं। टीम में वरुण चक्रवर्ती की भी वापसी हुई है जो चोट के कारण एशियाई खेलों में नहीं खेल सके थे।

भारतीय टीम न्यूजीलैंड में 22 अक्टूबर से एक नवंबर तक पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। श्रृंखला का पहला मैच 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में होगा जबकि दूसरा मुकाबला भी इसी शहर में 24 अक्टूबर को खेला जाएगा।

तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में होगा जबकि चौथा और पांचवां मैच क्रमश: 30 अक्टूबर और एक नवंबर को ऑकलैंड और हैमिल्टन में खेले जाएंगे।टी20 श्रृंखला के बाद भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की एकदिवसीय श्रृंखला और दो टेस्ट मैच भी खेलेगा।

भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम:श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।

भारत ए टीम:यशस्वी जायसवाल, लोकेश राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़ और मुकेश कुमार।