IND vs PAK Final: कहीं बारिश ना बिगाड़ दें भारत-पाकिस्तान मुकाबले का खेल, मौसम को लेकर आया ये बड़ा अपडेट

ND vs PAK: एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला गोल्ड मेडल मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। भारत और पाकिस्तान की टीम एशियन गेम्स का फाइनल मुकाबला शनिवार, 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये हाईवोल्टेज मुकबाला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं, पाकिस्तान ने बारिश से प्रभावित सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 13-13 ओवर के मुकाबले में 6 विकेट से मात दी और फाइनल का टिकट हासिल किया।

अब दोनों टीमें गोल्ड मेडल के लिए आमने-सामने होंगी। आइए जानते हैं कब और कहां पर देंखे ये मुकाबला और क्या बारिश मुकाबले में खलल डाल सकती है।

दोनों टीमों के बीच होगा कांटे का मुकाबला

भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले गोल्ड मेडल मुकाबले में दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ियों पर खास नजर रहेगी। भारत के लिए ईशान किशन अहम साबित हो सकते हैं, जिन्होंने सेमीफाइनल में पांचवें नंबर पर उतरकर 80 रन बनाए थे। उनके साथ वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन से भी अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद रहेगी।

दूसरी तरफ पाकिस्तान की बल्लेबाजी में कप्तान साहिबजादा फरहान की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। निशिन की धीमी पिच को देखते हुए सुफियान मुकीम और अबरार अहमद की गेंदबाजी भी पाकिस्तान के लिए काफी मायने रखेगी, क्योंकि दोनों भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने से रोकने की कोशिश करेंगे। इस मैच में जीतने वाली टीम को गोल्ड मेडल मिलेगा, जबकि हारने वाली टीम सिल्वर मेडल अपने नाम करेगी।

कब खेला जाएगा मुकाबला

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट का गोल्ड मेडल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार, 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। दोनों टीमें निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आमने-सामने होंगी। मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी सुबह 9:30 बजे होगा।

कहां पर देंखे लाइव मुकाबला

भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल को भारत में टीवी पर लाइव देखा जा सकेगा। इस गोल्ड मेडल मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा। यानी क्रिकेट फैंस शनिवार को होने वाले इस बड़े मुकाबले को अपने टीवी पर लाइव देख पाएंगे।

ऑनलाइन कहां पर देंखे ये मुकाबला

भारत-पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल 3 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम होगा। फैंस मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देख सकेंगे।

क्या बारिश डालेगी मुकाबले में खलल?

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में निसशिन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। दिन की शुरुआत हल्की धूप हो सकती है, लेकिन बाद में आसमान में बादल छाने का अनुमान है। इस दौरान तापमान 17 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। वहीं, बारिश की संभावना सिर्फ 1 फीसदी है, इसलिए मैच में बारिश से रुकावट की आशंका कम है।

भारत और पाकिस्तान की पूरी टीम

भारत की पूरी टीम: श्रेयस अय्यर (C), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), ईशान किशन, अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर, विप्रज निगम

पाकिस्तान की पूरी टीम: साहिबज़ादा फरहान (C), माज़ सदाकत, उस्मान खान (WK), सैम अयूब, हसन नवाज़, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, सुफ़यान मोकिम, साद मसूद, अली रजा, आकिफ जावेद, हैदर अली

Asian Games सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत

कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए एक बेमेल मुकाबले में भारतीय टीम ने 124 रनों से श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल जीता और शान से एशियाड फाइनल के मुकाबले में प्रवेश किया।

श्रींलका ने गेंदबाजी चुनकर भारत के शुरुआती विकेट तो झटके लेकिन 46 गेंदों में ईशान किशन की 80 रनों की पारी ने भारत को विजयी स्कोर (170 रनों) तक पहुंचा दिया। किशन ने 4 चौके और 5 छक्के लगाए वहीं बिहार के ही सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की बदौलत 38 रन बनाए।

अभिषेक (तीन गेंद में सात रन) ने श्रीलंका के कप्तान साहन अराछिगे को छक्का लगाया लेकिन उसके बाद ऊंचा शॉट खेलने के प्रयास में शॉर्ट थर्डमैन पर कैच दे बैठे।सैमसन ने नौ गेंद में सात रन बनाये और स्पिनर थारिंडु रत्नायके की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।तीन ओवर स्पिनरों से कराने के बाद बायें हाथ के तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो को चौथे ओवर में गेंद सौंपी गई। सूर्यवंशी ने उन्हें लगातार चौके जड़कर दबाव में ला दिया।

थारिंडु के तीसरे ओवर में सूर्यवंशी ने उन्हें लांग आन पर छक्का लगाया। पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 58 रन था। 15 वर्ष के सूर्यवंशी को अराछिगे ने शॉर्ट थर्डमैन पर लपकवाकर पवेलियन भेजा।कप्तान श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल बीच के ओवरों में आउट हो गए जिससे रनगति धीमी पड़ी। ईशान ने हालांकि चार चौकों और चार छक्कों की अपनी पारी के दम पर भारत को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।

गेंदबाजी करने आए जसप्रीत बुमराह ने बिना खाता खोले ही श्रीलंका के दो विकेट पहले ही ओवर में ले लिए। यहां से श्रीलंका कभी उबर ही नहीं पाया और दबाव में विकेट खोता चला गया। सिर्फ नुवांदु फर्नाडो ही 15 रन बना पाए। जसप्रीत बुमराह समेत अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट लिए और श्रीलंका को 9.5 ओवर में ही 45 रनों पर समेट दिया।

Asian Games में अय्यर, बुमराह, अक्षर का क्या काम जब वनडे विश्वकप है सामने

भारतीय क्रिकेट टीम के चयन मापदंड एक बार फिर कटघरे में खड़े हो गए हैं। भारतीय टीम एक ओर वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय विश्वकप की तैयारी के लिए एकदिवसीय सीरीज खेल रही है वहीं एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल का बचाव करने के लिए जापान पहुंची हुई है।

ऐसे में क्रिकेट विशेषज्ञों ने बोर्ड की रक्षात्मक रवैये की आलोचना की है।  भारत ने जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन समेत कई विश्वविजेता खिलाड़ी शामिल किए हैं। जबकि अफगानिस्तान समेत अन्य एशियाई देशों ने अपनी दूसरे कतार की टीम जापान भेजी है।  अगर एशियाई खेलों के लिए भी टीम को शीर्ष खिलाड़ियों की जरुरत है तो अगले साल होने वाले एकदिवसीय विश्वकप की तैयारियों को ताक पर क्यों रखा गया।

 

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने की बजाए एशियाड में कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर टी-20 के कप्तान है लेकिन वनडे टीम में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरते हैं। उनकी जगह वनडे टीम में ऋतुराज गायकवाड़ को लिया गया है। श्रेयस अय्यर का हालिया फॉर्म नासाज है और इंग्लैंड दौरे पर वह 3 मैचों में से सिर्फ एक मैच में अर्धशतक बना पाए थे वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय सीरीज में भी वह फ्लॉप रहे थे।

ऐसे में उनको एकदिवसीय टीम के साथ मैच खेलने की जरुरत है ना कि कमजोर टीम के खिलाफ स्वर्ण पदक जीतने की।

अक्षर पटेल की जगह रविंद्र जड़ेजा एकदिवसीय टीम में

ऐसा माना जा रहा था कि अक्षर पटेल रविंद्र जड़ेजा की जगह एकदिवसीय टीम में ले चुके हैं लेकिन चयनकर्ताओं ने एक बार फिर बैक गियर डाल दिया। 7 मैच और 300 गेंदों से विकेट के लिए तरस रहे रविंद्र जड़ेजा इंडीज के खिलाफ एक भी विकेट नहीं ले पाए और 6 की औसत से रन दिए। अक्षर पटेल जापान में ना होते तो भारत जापान के खिलाफ टी-20 मैच हार जाता लेकिन अक्षर पटेल की वनडे टीम को ज्यादा जरुरत है ना कि जापान में।

गौरतलब है कि ऑलराउंडर रविंद्र जड़ेजा न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली एकदिवसीय सीरीज में बल्ले और गेंद दोनों से फ्लॉप रहे। 3 मैचों में उन्होंने 14 की औसत से 43 रन बनाए। पूरी सीरीज में वह सिर्फ एक बार ही गेंद को सीमा पार भेज पाए।

वहीं गेंद से तो वह एक विकेट के लिए तरसते रह गए। पहले मैच में उन्होंने 9 ओवर में 56 रन दिए। दूसरे मैच में उन्होंने 8 ओवर में 44 रन दिए और अंतिम मैच में उन्होंने 6 ओवर में 41 रन दिए। कुल मिलाकर वह 21 ओवर में 141 रन देकर भी एक विकेट नहीं ले सके। रविंद्र जड़ेजा 37 साल के हो चुके हैं और अक्षर पटेल की जगह ले रहे हैं जो टीम को कई अहम मौकों पर गेंद और बल्ले से मैच जितवा चुके हैं।

जसप्रीत बुमराह को वनडे की फिटनेस सिद्ध करने की जरुरत

सबसे हैरान करने वाला निर्णय जसप्रीत बुमराह को एशियाड के लिए भेजने वाला रहा। इंडीज के खिलाफ वह लगातार 10 ओवर डालकर अपनी फिटनेस सिद्ध कर सकते थे लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें 4 ओवर डालने को ही कहा और जापान भेज दिया।

जसप्रीत बुमराह के लिए भारतीय टीम प्रबंधन ने 2027 विश्वकप के लिए दीर्घकालिक योजना बनाई है। उनको सिर्फ टेस्ट और एकदिवसीय मैचों पर ध्यान देने के लिए कहा गया है। इंग्लैंड दौरे के बाद उनका कार्यभार प्रबंधन  धीरे धीरे बढ़ाया जा रहा है। ऐसे में इंडीज के खिलाफ उनके 5 से 7 ओवर के स्पैल ज्यादा महत्वपूर्ण होते।

AFGvsIND का क्वार्टरफाइनल बारिश से धुला, भारत पहुंचा सेमीफाइनल

एशियाड में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला भारतीय क्रिकेट टीम का पहला मैच बारिश के कारण धुल गया है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में जापान पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम को एकमात्र टी-20 मैच में जापान से कड़ी चुनौती मिली थी लेकिन अफगानिस्तान के सामने भारतीय टीम प्रबल दावेदार थी क्योंकि अफगानिस्तान को हाल ही में इसी टीम ने 3 मैचों की टी-20 श्रृंखला में 3-0 से मात दी थी।

भारत ने जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन , अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन समेत कई विश्वविजेता खिलाड़ी शामिल किए हैं। जबकि अफगानिस्तान समेत अन्य एशियाई देशों ने अपनी दूसरे कतार की टीम जापान भेजी है।इसके अलावा पाकिस्तान और हॉंगकॉंग का  क्वार्टरफाइनल मुकाबला भी बारिश के कारण रद्द हो गया।

शनिवार को ग्रुप चरण बारिश से प्रभावित रहा और जापान-नेपाल मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया। मलेशिया-ओमान मुकाबला भी रद्द हो गया। सोमवार के पूर्वानुमान में दिन के समय बारिश की 91 प्रतिशत संभावना थी,  साथ ही तूफान की 22 प्रतिशत संभावना थी।

मंगलवार का पूर्वानुमान भी इसी तरह गीला रहने का है, जिसमें 89 प्रतिशत संभावना बारिश की और 18 प्रतिशत संभावना गरज के साथ बारिश की है।गुरुवार को सेमीफ़ाइनल और शनिवार को मेडल प्लेऑफ़ के लिए मौसम का दृष्टिकोण अधिक अनुकूल है, वर्तमान में बारिश की संभावना कम है। भारत ने हांगझोउ में 2023 एशियाई खेलों के फाइनल में अफगानिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक जीता। बंगलादेश ने तीसरे स्थान के प्लेऑफ़ में पाकिस्तान को हराकर कांस्य पदक जीता था।

ग्रीव्स के शतक के बाद कुलदीप की वापसी, पहले वनडे में इंडीज 295 रनों पर रुकी

INDvsWI जस्टिन ग्रीव्स (101 रन) के शतक के बावजूद भारत ने कुलदीप यादव (40 रन देकर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर रविवार को यहां पहले वनडे में वेस्टइंडीज को सात विकेट पर 295 रन ही बनाने दिए। ग्रीव्स और उनके सलामी जोड़ीदार जॉन कैंपबेल (62 रन, 60 गेंद) ने 19.2 ओवर में 135 रन जोड़े जिससे वेस्टइंडीज बड़ा स्कोर बनाने की स्थिति में दिख रहा था।

लेकिन कुलदीप ने ऐसी पिच पर कुछ जादू बिखेरा जिसने स्पिनरों को थोड़ी मदद दी और विंडीज बल्लेबाजों के रनों की रफ्तार पर लगाम लगा दी।

बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप ने अपनी चतुराई का भी शानदार परिचय दिया। कैंपबेल को ऑफ-स्टंप के बाहर दो वाइड गेंदों से असमंजस में रखने के बाद कुलदीप ने एक गेंद फुल गेंद डाली और बाएं हाथ के बल्लेबाज का गलत टाइम किया हुआ स्वीप शॉट मिड-ऑन पर प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों में चला गया।

भारत के लिए यह बड़ी राहत थी क्योंकि कैंपबेल अच्छी लय में दिख रहे थे। कैंपबेल ने 49 गेंद में अर्धशतक लगाने से पहले रविंद्र जडेजा पर एक चौका और दो छक्के लगाए थे।कुलदीप ने जल्द ही शाई होप को आउट करके एक और बड़ा झटका दिया। वेस्टइंडीज के कप्तान कुलदीप की लाइन में बदलाव से चकमा खा गए और गेंद को जडेजा के हाथों में उछाल बैठे।

शतकवीर ग्रीव्स और ज्वेल एंड्रयू लगातार गेंदों पर कुलदीप का शिकार बने।अचानक वेस्टइंडीज का स्कोर एक विकेट पर 176 रन से पांच विकेट पर 198 रन तक पहुंच गया। अमीर जांगू (नाबाद 58 रन) ने छठे विकेट के लिए रोस्टन चेज के साथ 48 रन और सातवें विकेट के लिए मैथ्यू फोर्ड के साथ 38 रन की साझेदारियां करके टीम को 300 के करीब पहुंचाया।

जांगू के पुल शॉट देखने लायक थे जिन्होंने कुछ मौकों पर तेज गेंदबाज प्रसिद्ध की गेंदों को धुना।इससे पहले ग्रीव्स ने चारों ओर कुछ बेहतरीन शॉट खेले जिससे वेस्टइंडीज ने पहले 20 ओवर के हिस्से में छह रन प्रति ओवर से अधिक की दर से रन बनाए।

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 42 गेंदों में अपना अर्धशतक और बाद में 104 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।भारत को निश्चित रूप से जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों की कमी महसूस हुई जो एशियाई खेलों के लिए जापान में हैं। वहीं वरुण चक्रवर्ती भी चोट से उबर रहे हैं।

‘वर्ल्ड कप से पहले मैं इस खिलाड़ी पर लगाउंगा दांव…’, इस दिग्गज क्रिकेटर ने बढ़ाई हिटमैन के फैंस की धड़कन

अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप को लेकर भारतीय क्रिकेट फैंस का निगाहें टीम इंडिया के सलेक्शन पर टिकी हुई है। 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा खेलेंगे या नहीं, इस सवाल की चर्चा क्रिकेट फैन्स और दिग्गजों के बीच लगातार चलती रहती है। बता दें कि,  रोहित  शर्मा टेस्ट के साथ ही टी20 से संन्यास ले चुके हैं। वह सिर्फ वनडे ही खेलते हैं। वहीं वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर ने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे रोहित शर्मा के फैंस को थोड़ी निराशा हो सकती है।

भारत-वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला

बता दें कि, भारत 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा। सीरीज का पहला मैच तिरुवनंतपुरम में होगा।वहीं इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ियों में एक रहे इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, यह सीरीज भारत के लिए अपनी बेंच स्ट्रेंथ यानी रिजर्व खिलाड़ियों को आजमाने का अच्छा मौका है। एशियन गेम्स की वजह से कई नियमित खिलाड़ी इस सीरीज में उपलब्ध नहीं होंगे, ऐसे में टीम के पास नए खिलाड़ियों को मौका देने का अच्छा अवसर होगा।

‘यशस्वी जायसवाल को मिलने चाहिए मौके…’

इरफान पठान का कहना है कि 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी को ध्यान में रखते हुए यशस्वी जायसवाल को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में बैकअप ओपनर के तौर पर ज्यादा मौके मिलने चाहिए। उनके मुताबिक, इस सीरीज में जायसवाल को मौका देकर टीम के लिए उनकी तैयारी और क्षमता को परखा जा सकता है।

उन्होंने जियोहॉटस्टार से कहा, “वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे के लिए यह भारत की मुख्य टीम नहीं है और मुझे लगता है कि ऐसा होना सही है। जसप्रीत बुमराह टीम में नहीं हैं, जबकि श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर एशियन गेम्स में खेल रहे हैं। अगले साल वर्ल्ड कप से पहले टीम के पास ज्यादा मैच नहीं हैं, इसलिए इन मुकाबलों में रिजर्व खिलाड़ियों को भी आजमाना जरूरी है। एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज सीरीज एक ही समय पर होने से कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिलेगा, जो टीम के लिए अच्छी बात है।”

इस खिलाड़ी पर रखूंगा खास नजर

इरफान पठान ने कहा कि वह यशस्वी जायसवाल और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में उन्हें मिलने वाले मौकों पर नजर रखेंगे। जायसवाल को इस वनडे सीरीज के लिए बैकअप ओपनर के तौर पर टीम में चुना गया है। पठान का मानना है कि अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले भारत को जायसवाल को ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने का मौका देना चाहिए, ताकि वह बड़े टूर्नामेंट के लिए अच्छी तरह तैयार हो सकें। उन्होंने कहा, “वेस्टइंडीज के खिलाफ इस वनडे सीरीज में मैं यशस्वी जायसवाल पर खास नजर रखूंगा। वह टीम में बैकअप ओपनर हैं। जब तक भारत वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचेगा, तब तक बैकअप ओपनर को काफी मैच खेलने का अनुभव मिल जाना चाहिए।”

नमन धीर पर कही ये बात

इरफान पठान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहली बार टीम में चुने गए नमन धीर का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि नमन धीर बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। घरेलू क्रिकेट में उनके प्रदर्शन से ज्यादा उन्हें गेंदबाजी करने की क्षमता के कारण टीम में चुना गया है। वह ऐसे बल्लेबाज हैं जो निचले क्रम के साथ-साथ ऊपरी क्रम में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं। वनडे टीम में इस तरह के खिलाड़ी की कमी महसूस होती रही है।”

तीसरे T-20I में वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख पाएंगे दिल्ली वाले!

AFGvsIND भारत पहले ही 2-0 से सीरीज़ जीत चुका है। अब गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले तीसरे और आखिरी टी 20 मैच में भारत अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आज़माने और टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहे खिलाड़ियों को परखने के मौके के तौर पर इसका इस्तेमाल कर सकता है। भारत ने सीरीज़ के दोनों मैच सात विकेट से जीते हैं और अब वे 3-0 से क्लीन स्वीप करने की कोशिश करेंगे।

सीरीज़ का नतीजा तय हो चुका है, इसलिए आखिरी मैच टीम मैनेजमेंट को स्क्वाड में बदलाव करने और उन खिलाड़ियों को ज़्यादा खेलने का मौका देने का अवसर दे सकता है जो अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं।इसमें सबसे पहला नाम वैभव सूर्यवंशी का है जो जिमब्बावे सीरीज के मैन ऑफ द सीरीज थे।

भारत के नियमित खिलाड़ियों ने सीरीज़ में पहले ही ज़बरदस्त छाप छोड़ी है। अभिषेक शर्मा ने पहले टी 20 में 32 गेंदों पर 82 रन बनाए और दूसरे मैच में 19 गेंदों पर 39 रन बनाए, जबकि संजू सैमसन ने दूसरे मैच में 22 गेंदों पर तूफानी 57 रन बनाकर वापसी की। सैमसन और अभिषेक ने दूसरे मैच में ओपनिंग विकेट के लिए 88 रन जोड़े, जिसके बाद ईशान किशन ने नाबाद 38 रन बनाकर मैच जिताया।

भारत ने अफ़गानिस्तान के 8 विकेट पर 159 रन के स्कोर को सिर्फ़ 14.5 ओवर में हासिल कर लिया। गेंदबाज़ी विभाग ने भी लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। नीतीश कुमार रेड्डी ने दूसरे टी 20 में 24 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह ने पहले मैच में तीन विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने भी भारत को शुरुआती सफलताएँ दिलाई हैं।

टॉप-ऑर्डर और मुख्य गेंदबाज़ों के अच्छा प्रदर्शन करने के बाद, आखिरी मैच में भारत अलग-अलग कॉम्बिनेशन आज़मा सकता है और भविष्य के मैचों से पहले नए खिलाड़ियों को ज़रूरी अनुभव दे सकता है। हालाँकि, अफ़गानिस्तान के लिए अभी भी मैच का नतीजा मायने रखता है। वे सीरीज़ में अपनी पहली जीत हासिल करने और भारत को क्लीन स्वीप करने से रोकने की कोशिश करेंगे।

अफ़गानिस्तान की बल्लेबाज़ी भारत के हमले का सामना करने में संघर्ष करती दिखी है, हालाँकि मोहम्मद नबी और राशिद खान ने कुछ हद तक टक्कर दी है। अगर मेहमान टीम आखिरी मैच में मेज़बान टीम को चुनौती देना चाहती है, तो उन्हें बल्ले और गेंद दोनों से ज़्यादा लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। तीसरा टी 20 मैच 17 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

टॉस शाम 7 बजे होगा और मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। भारत के लिए यह मुकाबला सिर्फ़ सीरीज़ में 3-0 की बढ़त बनाने का मौका ही नहीं है, बल्कि इससे टीम को अपनी मुख्य पसंद वाले खिलाड़ियों के अलावा अन्य खिलाड़ियों को परखने और उनकी क्षमता जानने का भी मौका मिल सकता है। वहीं, अफ़गानिस्तान की टीम जीत के साथ सीरीज़ का समापन करने के लिए पूरी तरह तैयार होगी।

अफगानिस्तान के खिलाफ संजू सैमसन का धमाका, दूसरे T20I में मिली 7 विकेट से जीत

AFGvsIND नीतीश कुमार रेड्डी (24 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद संजू सैमसन (57) के बेहतरीन अर्धशतक से भारत ने अफगानिस्तान को यहाँ अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार को दूसरे टी20 में 31 गेंद शेष रहते सात विकेट से रौंद कर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली।

अफगानिस्तान को आठ विकेट पर 159 रन पर रोकने के बाद भारत ने 14.5 ओवर में तीन विकेट पर 163 रन बनाकर मैच को एकतरफा अंदाज में समाप्त किया। सैमसन ने पहले मैच की विफलता को पीछे छोड़ते हुए मात्र 22 गेंदों में सात चौके और चार छक्के मारे। सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 88 रन की विस्फोटक साझेदारी की। सैमसन ने केवल 20 गेंदों में अपना सबसे तेज़ टी20 पचासा पूरा किया।

सैमसन ने छठे ओवर में मोहम्मद नबी की गेंदों पर तीन छक्के और दो चौके उड़ाने सहित कुल 27 रन बटोरे। उन्होंने अगले ओवर में राशिद खान का शिकार बनाने से पहले चौका और छक्का मारा। राशिद ने इसी ओवर में अभिषेक से छक्का खाने के बाद अगली गेंद पर उन्हें आउट कर दिया।

अभिषेक ने 19 गेंदों पर 39 रन में दो चौके और चार छक्के मारे। राशिद ने अपना तीसरा शिकार 11वें ओवर में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर का किया। अय्यर ने एक छक्के की मदद से 11 रन बनाये। इशान किशन ने 14वें ओवर में मुजीब की गेंदों पर लगातार दो चौके और एक छक्का मारा। किशन ने 23 गेंदों पर नाबाद 38 रन में तीन चौके और दो छक्के मारे। तिलक वर्मा 15 रन पर नाबाद रहे।

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नीतीश के तीन विकेट के अलावा अर्शदीप सिंह ने 35 रन पर दो विकेट लिए। अफगानिस्तान की तरफ से कप्तान हुए ओपनर इब्राहिम जदरान ने सर्वाधिक 37 रन बनाये।

पहले मैच से 3 रन अधिक बनाए हैं अफ़ग़ानिस्तान ने और शायद वे अपनी बल्लेबाजी से नाखुश भी होंगे। आज आखिरी पांच ओवरों में 59 रन बने हैं। जो गलतियां उन्होंने पहले मैच में की थी वही आज फिर से दोहराई हैं जिसकी वजह से वे बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सके। लगातार अंतराल पर विकेट गंवाने और कुछ खराब शॉट्स के कारण एक बार फिर ‘मेज़बान’ टीम मुश्किल में पड़ गयी।

भारत को शानदार शुरुआत मिली, जब जसप्रीत बुमराह ने पारी का पहला ही ओवर ‘मेडन’ फेंका। अर्शदीप ने गुरबाज़ को आउट किया, जो इस सीरीज़ में लगातार दूसरी बार बिना खाता खोले आउट हुए; इससे शुरुआती दो ओवरों में अफ़गानिस्तान का स्कोर 1 विकेट पर सिर्फ़ 2 रन रहा। अफ़गानिस्तान ने अगले चार ओवरों में अच्छा खेल दिखाया और पावरप्ले में 1 विकेट पर 41 रन बनाए।

इसके बाद नीतीश रेड्डी ने इब्राहिम ज़दरान (37 रन) का विकेट लेकर 51 रनों की साझेदारी तोड़ी; उन्होंने यह विकेट अपनी पहली ही गेंद पर लिया। जल्द ही रवि बिश्नोई ने सेदिकुल्ला अटल को आउट किया, जिससे आधे ओवरों के बाद अफ़गानिस्तान का स्कोर 3 विकेट पर 67 रन हो गया। भारत लगातार विकेट लेता रहा; नीतीश ने अपने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर गुलबदीन नायब को आउट किया।

अफ़गानिस्तान ने 8वें से 10वें ओवर के बीच तीन विकेट गंवा दिए। 11वें ओवर में बिश्नोई ने लॉन्ग-ऑफ़ पर एक मुश्किल कैच छोड़ दिया, जिससे वे लगातार चौथा विकेट लेने से चूक गए। इसके बाद मोहम्मद नबी और राशिद खान ने 28 गेंदों में 48 रनों की तेज़ साझेदारी की। नीतीश ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर एक और विकेट लिया, लेकिन आखिरी गेंद पर लगे छक्के की मदद से अफ़गानिस्तान का स्कोर 159/8 तक पहुँच गया।

IND vs AFG: दिल्ली में होगी चौकों-छक्कों की बारिश! मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कहां पर देखें ये मुकाबला

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर,रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की वापसी हो रही है। वहीं मुकाबले से पहले जसप्रीत बुमराह ने नेट्स पर जमकर गेंदबाजी की है। प्रैक्टिस के दौरान बुमराह पूरी तरह से लय में नजर आ रहे थे। बुमराह का इस तरह प्रैक्टिस करना भारतीय टीम के लिए राहतभरी खबर है। इस मुकबाले में वैभव सूर्यवंशी भी खेलते हुए नजर आएंगे। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखे सकते हैं ये मुकाबला

अफगानिस्तान होगा मेजबान

यह मुकाबला अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए काफी खास है। पहले अफगानिस्तान को अपने घरेलू मैच दूसरे देशों में खेलने पड़ते थे और भारत ने भी उसके कई मैचों की मेजबानी की थी। लेकिन अब अफगानिस्तान की स्थिति बदल गई है। भारत के खिलाफ यह सीरीज इसलिए भी खास है, क्योंकि पहली बार अफगानिस्तान अपने घर में भारत की मेजबानी कर रहा है। भारत भले ही ये मुकाबले अपने घर में खेल रही हो लेकिन अफनिस्तान इस सीरीज में मेजबान के तौर पर उतरेगी।

कब होगा पहला मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज का आगाज 13 सितंबर से होगा। सीरीज का पहला मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

कहां पर देखें ये मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले पहले टी20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है। भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर किया जाएगा। ऐसे में दर्शक घर बैठे टीवी पर दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले का लाइव आनंद ले सकते हैं।

किस एप पर देखें मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20 मैच को अगर आप टीवी के बजाय मोबाइल या लैपटॉप पर देखना चाहते हैं, तो इसकी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग FanCode पर उपलब्ध होगी। भारतीय दर्शक FanCode की वेबसाइट या ऐप के जरिए इस मुकाबले को लाइव देख सकेंगे।

भारत और अफगानिस्तान की पूरी टीम

भारत की पूरी टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई

अफगानिस्तान की पूरी टीम: इब्राहिम ज़दरान (कप्तान), दरविश रसूली, नूर उल रहमान, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेट कीपर), सेदिकुल्लाह अटल, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, राशिद खान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, नांगेलिया खारोटे, अब्दुल्ला अम्हेदज़ई, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद

Asian Games 2026: एशियन गेम्स से पहले जापान में बाढ़ ने मचाई तबाही, क्या टाला जाएगा टूर्नामेंट? सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए एथलीट

पिछले साल से 20 KPH घटी गति, मोहम्मद सिराज ने बताया क्या गलत हुआ

मोहम्मद सिराज ने जसप्रीत बुमराह की गैर-मौजूदगी में तेज़ गेंदबाज़ी का काफ़ी ज़्यादा बोझ उठाया है। उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड में पाँच टेस्ट मैचों में 1113 गेंदें फेंकीं और आख़िरी गेंद तक पूरी शिद्दत के साथ गेंदबाज़ी की, जैसा कि ओवल में मिली मशहूर टेस्ट जीत में देखा गया था। यह चौंकाने वाला आँकड़ा कुल मिलाकर 185.3 ओवर का है: सिर्फ़ क्रिस वोक्स ही 181 ओवर के साथ इसके आस-पास पहुँच पाए।

लेकिन उन्होंने सिराज के सीरीज़-बेस्ट 23 विकेटों की तुलना में 12 विकेट कम लिए। वर्कलोड मैनेजमेंट के इस दौर में, जहाँ तेज़ गेंदबाज़ों को तरोताज़ा होने के लिए आराम की ज़रूरत होती है, सिराज एक अलग ही तरह के खिलाड़ी साबित हुए हैं।

असल में, वह इस मामले में बिल्कुल अलग स्थिति में हैं, जहाँ लंबे ब्रेक का उनकी गेंदबाज़ी की लय (रिदम) पर बुरा असर पड़ता है। हाल ही में ऐसे ही एक ब्रेक ने उनकी लय बिगाड़ दी थी। 8 जून को खत्म हुए अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ एकमात्र टेस्ट के बाद, सिराज को दो महीने का ब्रेक मिला और फिर 7 अगस्त को कोलंबो में एसएलसी XI के ख़िलाफ़ वॉर्म-अप मैच में उन्होंने गेंदबाज़ी की। खुद उनके मुताबिक, इससे उनकी गेंदबाज़ी पर बुरा असर पड़ा।

गॉल में श्रीलंका के ख़िलाफ़ पहले टेस्ट में शुभमन गिल ने अपने पाँच मुख्य गेंदबाज़ों में मोहम्मद सिराज का इस्तेमाल सबसे कम किया – उन्होंने दोनों पारियों में नौ-नौ ओवर डाले। कोलंबो में उन्होंने थोड़ी ज़्यादा गेंदबाज़ी की, लेकिन पूरी सीरीज़ में उन्होंने कुल 44 ओवर ही डाले – जो इस दौरे पर भारत के दूसरे तेज़ गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा से 14.3 ओवर कम थे।

चेन्नई में दलीप ट्रॉफ़ी फ़ाइनल के बाद सिराज ने कहा, “हर गेंदबाज़ का शरीर अलग होता है, लेकिन मेरा शरीर लंबे ब्रेक को अच्छी तरह से नहीं झेल पाता। थोड़ा ब्रेक लेना ठीक है, लेकिन अपने 10 साल के करियर में मैंने कभी पूरे दो महीने की छुट्टी नहीं ली थी। मैं जिम में वर्कआउट कर रहा था और कभी-कभी बॉलिंग भी कर रहा था, लेकिन कितनी भी प्रैक्टिस कर लें, मैच की तीव्रता की बराबरी नहीं हो सकती। यह एक नया अनुभव था, लेकिन आगे बढ़ने के लिए मेरे लिए सीखने का एक अच्छा मौका था।

उन्होंने कहा,”मैं पूरी तरह से रिदम (लय) वाला बॉलर हूँ। अगर मैं सही लय में नहीं हूँ, तो मैं क्रीज़ पर पूरी ताकत से बॉलिंग नहीं कर पाता। श्रीलंका में यही दिक्कत थी – मेरा रन-अप सही नहीं लग रहा था। कुछ कदम बहुत छोटे थे, तो कुछ बहुत लंबे, जिससे मेरा फ्लो टूट गया और मेरी पेस (गति) कम हो गई। यहाँ सब कुछ सही हो गया और पेस अपने आप बढ़ गई।”
 

Mohammed Siraj IND vs SA

पिछले साल से 20 KPH घटी गति

दो टेस्ट मैचों में वाकई सिराज की पेस कम थी, जो 120 के आखिर और 130 की शुरुआत के आसपास थी। अगर तुलना करें तो, पाँच मैचों की सीरीज़ के आखिरी दिन, जिसमें सभी टेस्ट पाँचवें दिन तक चले थे, उन्होंने गस एटकिंसन को 143 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से यॉर्कर डाली थी। इसलिए, श्रीलंका से लौटने के बाद सिराज चेन्नई गए और दिलीप ट्रॉफी फ़ाइनल में तिलक वर्मा की कप्तानी में साउथ ज़ोन के लिए खेले।

“दो महीने के ब्रेक के बाद सीधे मैच में आने पर मेरी लय वैसी नहीं थी। इस गेम (दिलीप ट्रॉफी फ़ाइनल) में उतरते समय मेरा मुख्य लक्ष्य वही लय पाना था। इस मैच में खेलने से बहुत मदद मिली। दो महीने के ब्रेक के बाद शरीर वैसा रिस्पॉन्स नहीं देता – सब कुछ थोड़ा धीमा लगता है। इस गेम को खेलने से मेरा शरीर फिर से हरकत में आया और मेरी लय वापस आ गई।”

Duleep Trophy Final -दोनों पारियों में 41 ओवर फेंके

चेन्नई की भीषण गर्मी में, सिराज ने ईस्ट ज़ोन की दोनों पारियों में 41 ओवर फेंके और अंत में अपनी बॉलिंग को लेकर काफ़ी बेहतर महसूस किया। “मेरा शरीर ऐसे ही काम करता है – मैं जितने ज़्यादा ओवर फेंकता हूँ, उतना ही बेहतर होता जाता हूँ। अगर मैं लंबे स्पेल में बॉलिंग नहीं करता, तो मेरी लय वापस नहीं आएगी। ब्रेक की वजह से क्रीज़ पर मेरा शरीर सुस्त महसूस हो रहा था, इसलिए मैंने खुद से और तिलक से कहा कि मैं ज़्यादा से ज़्यादा देर तक बॉलिंग करना चाहता हूँ। मैंने 10 और 11 ओवर के स्पेल में गेंदबाज़ी की, और इसी से मुझे अपनी लय वापस मिली।”

सिराज ने घरेलू मैच की शुरुआत विकेटकीपर एन. जगदीसन के स्टंप्स के पास खड़े होने के साथ की। लेकिन इसका मतलब यह नहीं था कि उन्होंने छोटे रन-अप के साथ गेंदबाज़ी की। “नहीं, रन-अप बिल्कुल वैसा ही है। मेरा तरीका छोटे-छोटे कदमों के बजाय लगातार और बिना रुके तेज़ी पकड़ने पर आधारित है। दो महीने के ब्रेक के बाद वापसी करते समय, मेरा शरीर अपने कदमों की लंबाई को फिर से एडजस्ट कर रहा था। इस मैच में, सब कुछ फिर से बिल्कुल स्वाभाविक लगा।”उन्होंने आगे कहा, “आखिरकार, सिर्फ़ मैं ही अपनी लय को सही मायने में समझता हूँ। मैं चाहे किसी के भी साथ काम करूँ, असल बात तो यही है कि मैं आसानी से दौड़ते हुए आऊँ। एक बार जब मैं ऐसा कर लेता हूँ, तो लय अपने आप बन जाती है।”