Asian Games सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत

कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए एक बेमेल मुकाबले में भारतीय टीम ने 124 रनों से श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल जीता और शान से एशियाड फाइनल के मुकाबले में प्रवेश किया।

श्रींलका ने गेंदबाजी चुनकर भारत के शुरुआती विकेट तो झटके लेकिन 46 गेंदों में ईशान किशन की 80 रनों की पारी ने भारत को विजयी स्कोर (170 रनों) तक पहुंचा दिया। किशन ने 4 चौके और 5 छक्के लगाए वहीं बिहार के ही सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की बदौलत 38 रन बनाए।

अभिषेक (तीन गेंद में सात रन) ने श्रीलंका के कप्तान साहन अराछिगे को छक्का लगाया लेकिन उसके बाद ऊंचा शॉट खेलने के प्रयास में शॉर्ट थर्डमैन पर कैच दे बैठे।सैमसन ने नौ गेंद में सात रन बनाये और स्पिनर थारिंडु रत्नायके की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।तीन ओवर स्पिनरों से कराने के बाद बायें हाथ के तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो को चौथे ओवर में गेंद सौंपी गई। सूर्यवंशी ने उन्हें लगातार चौके जड़कर दबाव में ला दिया।

थारिंडु के तीसरे ओवर में सूर्यवंशी ने उन्हें लांग आन पर छक्का लगाया। पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 58 रन था। 15 वर्ष के सूर्यवंशी को अराछिगे ने शॉर्ट थर्डमैन पर लपकवाकर पवेलियन भेजा।कप्तान श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल बीच के ओवरों में आउट हो गए जिससे रनगति धीमी पड़ी। ईशान ने हालांकि चार चौकों और चार छक्कों की अपनी पारी के दम पर भारत को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।

गेंदबाजी करने आए जसप्रीत बुमराह ने बिना खाता खोले ही श्रीलंका के दो विकेट पहले ही ओवर में ले लिए। यहां से श्रीलंका कभी उबर ही नहीं पाया और दबाव में विकेट खोता चला गया। सिर्फ नुवांदु फर्नाडो ही 15 रन बना पाए। जसप्रीत बुमराह समेत अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट लिए और श्रीलंका को 9.5 ओवर में ही 45 रनों पर समेट दिया।

IND vs WI 2nd ODI: गुवाहाटी में चला ‘गिल शो’, कप्तान ने ठोका तूफानी दोहरा शतक

IND vs WI 2nd ODI: बुधवार को गुवाहाटी में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में ‘द शुभमन गिल शो’ देखने को मिला। 406 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के कप्तान ने 117 गेंदों में दोहरा शतक ठोक दिया। अपने दमादर पारी से गिल ने विपक्षी टीम के गेंदबाजों की पीट-पीटकर हालत खराब कर दी।

बता दें कि यह अब तक का सबसे तेज दोहरा शतक था, जिसने 10 दिसंबर 2022 को बांग्लादेश के खिलाफ ईशान किशन के 126 गेंदों में बनाए गए दोहरे शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

गिल ने तोड़ा ग्लेन मैक्सवेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड

शुभमन गिल ने दोहरे शतक के बाद भी अपना बल्ला नहीं रोका। कुछ ही गेंदों बाद उन्होंने 201 रन का आंकड़ा पार कर लिया और इसके साथ ही एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

गिल ने वनडे में रन चेज करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने का ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मैक्सवेल ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 181 गेंदों पर 201 रन की शानदार पारी खेली थी। अब गिल ने मैक्सवेल से आगे निकलकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

रोहित के बाद अब गिल के नाम दो डबल सेंचुरी

यह गिल का दूसरा दोहरा शतक था, जिससे वे रोहित शर्मा के बाद एक से ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। कुल मिलाकर, यह वनडे इतिहास का 13वां दोहरा शतक था।

यह भी पढ़ें: India vs West Indies 2nd ODI: पहले गिल ने जड़ा शतक, फिर रोहित ने भी ठोकी सेंचुरी; वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की हालत खराब

Asian Games में अय्यर, बुमराह, अक्षर का क्या काम जब वनडे विश्वकप है सामने

भारतीय क्रिकेट टीम के चयन मापदंड एक बार फिर कटघरे में खड़े हो गए हैं। भारतीय टीम एक ओर वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय विश्वकप की तैयारी के लिए एकदिवसीय सीरीज खेल रही है वहीं एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल का बचाव करने के लिए जापान पहुंची हुई है।

ऐसे में क्रिकेट विशेषज्ञों ने बोर्ड की रक्षात्मक रवैये की आलोचना की है।  भारत ने जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन समेत कई विश्वविजेता खिलाड़ी शामिल किए हैं। जबकि अफगानिस्तान समेत अन्य एशियाई देशों ने अपनी दूसरे कतार की टीम जापान भेजी है।  अगर एशियाई खेलों के लिए भी टीम को शीर्ष खिलाड़ियों की जरुरत है तो अगले साल होने वाले एकदिवसीय विश्वकप की तैयारियों को ताक पर क्यों रखा गया।

 

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने की बजाए एशियाड में कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर टी-20 के कप्तान है लेकिन वनडे टीम में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरते हैं। उनकी जगह वनडे टीम में ऋतुराज गायकवाड़ को लिया गया है। श्रेयस अय्यर का हालिया फॉर्म नासाज है और इंग्लैंड दौरे पर वह 3 मैचों में से सिर्फ एक मैच में अर्धशतक बना पाए थे वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय सीरीज में भी वह फ्लॉप रहे थे।

ऐसे में उनको एकदिवसीय टीम के साथ मैच खेलने की जरुरत है ना कि कमजोर टीम के खिलाफ स्वर्ण पदक जीतने की।

अक्षर पटेल की जगह रविंद्र जड़ेजा एकदिवसीय टीम में

ऐसा माना जा रहा था कि अक्षर पटेल रविंद्र जड़ेजा की जगह एकदिवसीय टीम में ले चुके हैं लेकिन चयनकर्ताओं ने एक बार फिर बैक गियर डाल दिया। 7 मैच और 300 गेंदों से विकेट के लिए तरस रहे रविंद्र जड़ेजा इंडीज के खिलाफ एक भी विकेट नहीं ले पाए और 6 की औसत से रन दिए। अक्षर पटेल जापान में ना होते तो भारत जापान के खिलाफ टी-20 मैच हार जाता लेकिन अक्षर पटेल की वनडे टीम को ज्यादा जरुरत है ना कि जापान में।

गौरतलब है कि ऑलराउंडर रविंद्र जड़ेजा न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली एकदिवसीय सीरीज में बल्ले और गेंद दोनों से फ्लॉप रहे। 3 मैचों में उन्होंने 14 की औसत से 43 रन बनाए। पूरी सीरीज में वह सिर्फ एक बार ही गेंद को सीमा पार भेज पाए।

वहीं गेंद से तो वह एक विकेट के लिए तरसते रह गए। पहले मैच में उन्होंने 9 ओवर में 56 रन दिए। दूसरे मैच में उन्होंने 8 ओवर में 44 रन दिए और अंतिम मैच में उन्होंने 6 ओवर में 41 रन दिए। कुल मिलाकर वह 21 ओवर में 141 रन देकर भी एक विकेट नहीं ले सके। रविंद्र जड़ेजा 37 साल के हो चुके हैं और अक्षर पटेल की जगह ले रहे हैं जो टीम को कई अहम मौकों पर गेंद और बल्ले से मैच जितवा चुके हैं।

जसप्रीत बुमराह को वनडे की फिटनेस सिद्ध करने की जरुरत

सबसे हैरान करने वाला निर्णय जसप्रीत बुमराह को एशियाड के लिए भेजने वाला रहा। इंडीज के खिलाफ वह लगातार 10 ओवर डालकर अपनी फिटनेस सिद्ध कर सकते थे लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें 4 ओवर डालने को ही कहा और जापान भेज दिया।

जसप्रीत बुमराह के लिए भारतीय टीम प्रबंधन ने 2027 विश्वकप के लिए दीर्घकालिक योजना बनाई है। उनको सिर्फ टेस्ट और एकदिवसीय मैचों पर ध्यान देने के लिए कहा गया है। इंग्लैंड दौरे के बाद उनका कार्यभार प्रबंधन  धीरे धीरे बढ़ाया जा रहा है। ऐसे में इंडीज के खिलाफ उनके 5 से 7 ओवर के स्पैल ज्यादा महत्वपूर्ण होते।

AFGvsIND का क्वार्टरफाइनल बारिश से धुला, भारत पहुंचा सेमीफाइनल

एशियाड में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला भारतीय क्रिकेट टीम का पहला मैच बारिश के कारण धुल गया है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में जापान पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम को एकमात्र टी-20 मैच में जापान से कड़ी चुनौती मिली थी लेकिन अफगानिस्तान के सामने भारतीय टीम प्रबल दावेदार थी क्योंकि अफगानिस्तान को हाल ही में इसी टीम ने 3 मैचों की टी-20 श्रृंखला में 3-0 से मात दी थी।

भारत ने जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन , अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन समेत कई विश्वविजेता खिलाड़ी शामिल किए हैं। जबकि अफगानिस्तान समेत अन्य एशियाई देशों ने अपनी दूसरे कतार की टीम जापान भेजी है।इसके अलावा पाकिस्तान और हॉंगकॉंग का  क्वार्टरफाइनल मुकाबला भी बारिश के कारण रद्द हो गया।

शनिवार को ग्रुप चरण बारिश से प्रभावित रहा और जापान-नेपाल मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया। मलेशिया-ओमान मुकाबला भी रद्द हो गया। सोमवार के पूर्वानुमान में दिन के समय बारिश की 91 प्रतिशत संभावना थी,  साथ ही तूफान की 22 प्रतिशत संभावना थी।

मंगलवार का पूर्वानुमान भी इसी तरह गीला रहने का है, जिसमें 89 प्रतिशत संभावना बारिश की और 18 प्रतिशत संभावना गरज के साथ बारिश की है।गुरुवार को सेमीफ़ाइनल और शनिवार को मेडल प्लेऑफ़ के लिए मौसम का दृष्टिकोण अधिक अनुकूल है, वर्तमान में बारिश की संभावना कम है। भारत ने हांगझोउ में 2023 एशियाई खेलों के फाइनल में अफगानिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक जीता। बंगलादेश ने तीसरे स्थान के प्लेऑफ़ में पाकिस्तान को हराकर कांस्य पदक जीता था।

IND vs WI: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन एक्शन में दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली, जानें शेड्यूल

IND vs WI: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारत दौरे पर आ रही है। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जाएंगे। वेस्टइंडीज का भारत दौरा 27 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, वहीं इसके बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। फैंस वनडे सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसकी वजह रोहित शर्मा और विराट कोहली है। टेस्ट और टी20 से रिटायरमेंट लेने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली अब वनडे मैच में ही नजर आते हैं। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में ये दोनों खिलाड़ी मैदान पर नजर आएंगे। आइए जानते हैं कब और कहां पर खेला जाएंगे मुकाबले

कब खेला जाएगा वनडे मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इसके बाद 30 सितंबर को गुवाहाटी और 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में वनडे मुकाबले होंगे। वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल संभालेंगे, वहीं टी20 सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम दोनों फॉर्मेट में शाई होप की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी।

वनडे का पूरा शेड्यूल

  • पहला वनडे: 27 सितंबर (शनिवार) – भारत और वेस्टइंडीज- तिरुवनंतपुरम 01:30 PM
  • दूसरा वनडे: 30 सितंबर (बुधवार)- भारत और वेस्टइंडीज-गुवाहाटी 01:30 PM
  • तीसरा वनडे: 3 अक्टूबर (शनिवार)- भारत और वेस्टइंडीज- न्यू चंडीगढ़ 01:30 PM

कब खेला जाएगा टी20 मुकाबला

वहीं टी20 सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर को लखनऊ से होगी। इसके बाद दोनों टीमें 9 अक्टूबर को रांची, 11 अक्टूबर को इंदौर, 14 अक्टूबर को हैदराबाद और 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में टी20 मैच खेलेंगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली सीरीज में टीम इंडिया मजबूत तैयारी के साथ उतरेगी। आठ मैचों के बाद टीम को न्यूजीलैंड का दौरा भी करना है।

टी20 का पूरा शेड्यूल

  • पहला टी20: 6 अक्टूबर (मंगलवार), लखनऊ 07:00 PM
  • दूसरा टी20: 9 अक्टूबर (शुक्रवार), रांची 07:00 PM
  • तीसरा टी20: 11 अक्टूबर (रविवार), इंदौर 07:00 PM
  • चौथा टी20: 14 अक्टूबर (बुधवार), हैदराबाद 07:00 PM
  • पांचवा टी20: 17 अक्टूबर (शनिवार), बेंगलुरु 07:00 PM

कब होगा मुकाबले का टॉस

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले वनडे मुकाबले दोपहर में खेले जाएंगे। तीनों ODI मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होंगे और इससे आधे घंटे पहले 1 बजे टॉस होगा। वहीं पांच मैचों की T20I सीरीज के सभी मुकाबले शाम 7 बजे से शुरू होंगे। इन मैचों के लिए शाम 6:30 बजे टॉस किया जाएगा।

भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज 2026 के लिए टीमें

भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (C), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (VC और WK), ध्रुव जुरेल (WK), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर।

भारत की टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (C), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन [WK], संजू सैमसन (WK), तिलक वर्मा (VC), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।

Oman Cricket Team: 11 में से 7 खिलाड़ियों का एक ही सरनेम! ओमान की प्लेइंग इलेवन देखकर चकराया सबका सिर

जापान ने T-20I चैंपियन भारत को नाको चने चबवाए, सिर्फ 2 रन से हारे

INDvsJPN

INDvsJPNअंतिम गेंद तक चले रोमांचक मैच में भारत ने जापान को 2 रनों से हराकर  एक मात्र टी-20 मैच जीतकर सूजूकी कप  को अपने कब्जे में कर लिया। बारिश के कारण मैच 5 ओवर के मैच में जापान भारत द्वारा जीत के लिए 33 रन के लक्ष्य के जवाब में सिर्फ 31 रन बना पाई। इससे पहले जापान ने ऐतिहासिक टी 20 मैच में भारत को पांच ओवर में चार विकेट पर 32 रन पर रोक दिया। भारत का जापान में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का पहला मुक़ाबला आख़िरकार सिर्फ़ पांच ओवर का रह गया।

मैच से पहले के दो दिनों में हुई ज़ोरदार बारिश के कारण इस एकमात्र टी 20 को घटाकर पांच ओवर का कर दिया गया, जो किसी मैच को पूरा कराने के लिए न्यूनतम अवधि है। मैच वाले दिन बारिश नहीं हुई, लेकिन मैदान को सूखने में काफ़ी समय लगा, क्योंकि वहां इतने बड़े स्तर का क्रिकेट खेलने की आदत नहीं है।

भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया। पिच जैसी भी रही हो लेकिन भारतीय टीम को सिर्फ़ 32 के स्कोर पर रोक देना एक बड़ी उपलब्धि है। जापान ने पांचों ओवर स्पिनर से करवाया। पिच धीमी थी, गेंद काफ़ी टर्न हो रही थी लेकिन बाएं हाथ के बल्लेबाज़ों के सामने जापान के ऑफ़ ब्रेक गेंदबाज़ों ने ग़जब का जाल बुना। साथ ही पूरी पारी में शायद ही कोई ग़लत गेंद डाली। हालांकि जापानी गेंदबाज़ अगर पांच वाइड को संभाल पाते और दो बार बाहरी किनारे से चौका नहीं जाता तो मामला और भी गंभीर हो जाता।

इस ऐतिहासिक मैच के लिए जापान को इससे बेहतर शुरुआत नहीं मिल सकती थी। खिलाड़ी एक-दूसरे को हाई-फाइव करते हुए मैदान से बाहर जा रहे हैं, वे अपनी इस कामयाबी से बहुत खुश हैं – भारत को उनके 5 ओवरों में सिर्फ़ 32 रनों पर रोक दिया गया। सभी पाँच ओवर स्पिनरों ने फेंके और उन्हें पिच से काफ़ी मदद भी मिली। पहली ही गेंद से गेंद टर्न हो रही थी और भारत का कोई भी बल्लेबाज़ ठीक से गेंद को समझ नहीं पाया। अभिषेक पहली ही गेंद पर आउट हो गए, अगले ओवर में सैमसन भी आउट हो गए और ईशान किशन भी ज़्यादा देर नहीं टिक पाए। श्रेयस अय्यर ने सबसे ज़्यादा 16 रन बनाए, लेकिन भारत की पारी कभी रफ़्तार नहीं पकड़ पाई।

India vs West Indies: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए हुआ स्क्वॉड का ऐलान, नमन धीर और आकिब नबी की टीम इंडिया में एंट्री

India vs West Indies: पंजाब के बल्लेबाज नमन धीर और जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी को पहली बार भारत की वनडे टीम में जगह मिली है। दोनों को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि BCCI ने बुधवार (16 सितंबर) को X पर पोस्ट कर वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीमों का ऐलान किया। यह घरेलू सीरीज 27 सितंबर से तिरुवनंतपुरम में शुरू होगी।

शुभमन गिल तीन वनडे मैचों में ‘मेन इन ब्लू’ (भारतीय टीम) की कप्तानी करेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर एशियन गेम्स 2026 के बाद जापान से लौटने पर पांच T20I मैचों में टीम की कमान संभालेंगे।

रोहित शर्मा और विराट कोहली को भारत की वनडे टीम में बनाए रखा गया है, साथ ही गुरनूर बरार, केएल राहुल, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव भी टीम में शामिल हैं। वहीं, जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ न खेलने वाले रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज की भी वापसी हुई है।

अय्यर की गैर-मौजूदगी में, राहुल को वनडे सीरीज के लिए गिल का डिप्टी (उप-कप्तान) बनाया गया है। टीम में ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी और यशस्वी जायसवाल भी शामिल हैं।

50 ओवर की टीम में आकिब और नमन ही दो नए चेहरे हैं। उन्होंने पहले कभी भारत के लिए किसी भी फॉर्मेट में नहीं खेला है, हालांकि आकिब पिछले महीने श्रीलंका दौरे पर भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा थे।

बता दें कि नीतीश भारत की 2026 एशियाई खेलों की टीम का हिस्सा थे, लेकिन बुधवार को BCCI ने उन्हें टीम से हटा दिया और अब वह वनडे सीरीज में खेलेंगे।

भारत की वनडे टीम: शुबमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जयसवाल, नमन धीर।

टी20 टीम में प्रिंस यादव और मयंक यादव के साथ कुलदीप यादव की वापसी हुई है। उन्होंने वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमराह और यश ठाकुर की जगह ली है।

गौरतलब है कि ठाकुर और बुमराह अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की T20I टीम का हिस्सा हैं और एशियाई खेलों में भी खेलेंगे, लेकिन उन्हें वेस्टइंडीज सीरीज के लिए नहीं चुना गया है।

भारत की T20I टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।

यह भी पढ़ें: 1.1 करोड़ में RR को मिला था ‘हीरा’, अब हर IPL टीम को हो रहा अफसोस! जानें वैभव पर LSG के मालिक ने क्या कहा

तीसरे T-20I में वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख पाएंगे दिल्ली वाले!

AFGvsIND भारत पहले ही 2-0 से सीरीज़ जीत चुका है। अब गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले तीसरे और आखिरी टी 20 मैच में भारत अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आज़माने और टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहे खिलाड़ियों को परखने के मौके के तौर पर इसका इस्तेमाल कर सकता है। भारत ने सीरीज़ के दोनों मैच सात विकेट से जीते हैं और अब वे 3-0 से क्लीन स्वीप करने की कोशिश करेंगे।

सीरीज़ का नतीजा तय हो चुका है, इसलिए आखिरी मैच टीम मैनेजमेंट को स्क्वाड में बदलाव करने और उन खिलाड़ियों को ज़्यादा खेलने का मौका देने का अवसर दे सकता है जो अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं।इसमें सबसे पहला नाम वैभव सूर्यवंशी का है जो जिमब्बावे सीरीज के मैन ऑफ द सीरीज थे।

भारत के नियमित खिलाड़ियों ने सीरीज़ में पहले ही ज़बरदस्त छाप छोड़ी है। अभिषेक शर्मा ने पहले टी 20 में 32 गेंदों पर 82 रन बनाए और दूसरे मैच में 19 गेंदों पर 39 रन बनाए, जबकि संजू सैमसन ने दूसरे मैच में 22 गेंदों पर तूफानी 57 रन बनाकर वापसी की। सैमसन और अभिषेक ने दूसरे मैच में ओपनिंग विकेट के लिए 88 रन जोड़े, जिसके बाद ईशान किशन ने नाबाद 38 रन बनाकर मैच जिताया।

भारत ने अफ़गानिस्तान के 8 विकेट पर 159 रन के स्कोर को सिर्फ़ 14.5 ओवर में हासिल कर लिया। गेंदबाज़ी विभाग ने भी लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। नीतीश कुमार रेड्डी ने दूसरे टी 20 में 24 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह ने पहले मैच में तीन विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने भी भारत को शुरुआती सफलताएँ दिलाई हैं।

टॉप-ऑर्डर और मुख्य गेंदबाज़ों के अच्छा प्रदर्शन करने के बाद, आखिरी मैच में भारत अलग-अलग कॉम्बिनेशन आज़मा सकता है और भविष्य के मैचों से पहले नए खिलाड़ियों को ज़रूरी अनुभव दे सकता है। हालाँकि, अफ़गानिस्तान के लिए अभी भी मैच का नतीजा मायने रखता है। वे सीरीज़ में अपनी पहली जीत हासिल करने और भारत को क्लीन स्वीप करने से रोकने की कोशिश करेंगे।

अफ़गानिस्तान की बल्लेबाज़ी भारत के हमले का सामना करने में संघर्ष करती दिखी है, हालाँकि मोहम्मद नबी और राशिद खान ने कुछ हद तक टक्कर दी है। अगर मेहमान टीम आखिरी मैच में मेज़बान टीम को चुनौती देना चाहती है, तो उन्हें बल्ले और गेंद दोनों से ज़्यादा लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। तीसरा टी 20 मैच 17 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

टॉस शाम 7 बजे होगा और मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। भारत के लिए यह मुकाबला सिर्फ़ सीरीज़ में 3-0 की बढ़त बनाने का मौका ही नहीं है, बल्कि इससे टीम को अपनी मुख्य पसंद वाले खिलाड़ियों के अलावा अन्य खिलाड़ियों को परखने और उनकी क्षमता जानने का भी मौका मिल सकता है। वहीं, अफ़गानिस्तान की टीम जीत के साथ सीरीज़ का समापन करने के लिए पूरी तरह तैयार होगी।

7 चौके और छक्के, 32 गेंदें 82 रन! अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़ा अफगानिस्तान

AFGvsIND अभिषेक शर्मा की सात चौकों और सात छक्कों से सजी 82 रन की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान को यहाँ अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को पहले टी 20 में सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

अफगानिस्तान ने अज़मतउल्लाह ओमरज़ाई (नाबाद 64) के अर्धशतक और मोहम्मद नबी (33) की उपयोगी पारी से आठ विकेट पर 156 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया। लेकिन यह भारत को रोकने के लिए काफी नहीं था। भारत ने 13.4 ओवर में तीन विकेट पर 157 रन बनाकर 38 गेंद शेष रहते आसान जीत अपने नाम की।

अभिषेक ने 32 गेंदों पर 82 रन की तूफानी पारी में सात चौके और सात छक्के लगाए। संजू सैमसन (10) का विकेट जल्दी गिरने के बाद अभिषेक ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 121 रन की बड़ी साझेदारी कर भारत को जीत के रास्ते पर डाल दिया। किशन ने 33 गेंदों पर 42 रन की अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान श्रेयस अय्यर आठ और तिलक वर्मा तीन रन पर नाबाद रहे।

भारत के लिए यह एक आसान मैच रहा। नबी और ओमरज़ई के बीच एक अहम साझेदारी को छोड़कर, अफ़गानिस्तान को बल्लेबाज़ी में ज़रूरी रफ़्तार पाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। बुमराह ने पहले ही ओवर में गुरबाज़ को आउट करके भारत को शानदार शुरुआत दिलाई, जिसके बाद स्पिनरों ने बीच के ओवरों में दबाव बनाया और अफ़गानिस्तान का स्कोर सात ओवर के अंदर ही 43/5 हो गया। इसके बाद ओमरज़ई ने ज़बरदस्त पलटवार करते हुए अफ़गानिस्तान को 160 रन के स्कोर के करीब पहुँचाया, लेकिन अर्शदीप सिंह ने डेथ ओवरों में अपनी चालाकी भरी गेंदबाज़ी से उनकी रफ़्तार पर रोक लगा दी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा ने आक्रामक शुरुआत की, तेज़ी से अर्धशतक जड़ा और भारत को मज़बूत स्थिति में पहुँचा दिया। ईशान किशन ने भी शानदार साथ दिया और अपनी छोटी लेकिन उपयोगी पारी से दूसरे छोर पर अपने साथी का बखूबी साथ निभाया। दोनों ने पावरप्ले में दबदबा बनाए रखा और भारत का स्कोर 82/1 तक पहुँचाया; पावरप्ले में एकमात्र विकेट संजू सैमसन का गिरा। बाद में किशन और अभिषेक आउट ज़रूर हुए, लेकिन अभिषेक की ज़बरदस्त बल्लेबाज़ी के बाद नतीजा साफ़ था और भारत ने 14वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

IND vs AFG: दिल्ली में होगी चौकों-छक्कों की बारिश! मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कहां पर देखें ये मुकाबला

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर,रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की वापसी हो रही है। वहीं मुकाबले से पहले जसप्रीत बुमराह ने नेट्स पर जमकर गेंदबाजी की है। प्रैक्टिस के दौरान बुमराह पूरी तरह से लय में नजर आ रहे थे। बुमराह का इस तरह प्रैक्टिस करना भारतीय टीम के लिए राहतभरी खबर है। इस मुकबाले में वैभव सूर्यवंशी भी खेलते हुए नजर आएंगे। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखे सकते हैं ये मुकाबला

अफगानिस्तान होगा मेजबान

यह मुकाबला अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए काफी खास है। पहले अफगानिस्तान को अपने घरेलू मैच दूसरे देशों में खेलने पड़ते थे और भारत ने भी उसके कई मैचों की मेजबानी की थी। लेकिन अब अफगानिस्तान की स्थिति बदल गई है। भारत के खिलाफ यह सीरीज इसलिए भी खास है, क्योंकि पहली बार अफगानिस्तान अपने घर में भारत की मेजबानी कर रहा है। भारत भले ही ये मुकाबले अपने घर में खेल रही हो लेकिन अफनिस्तान इस सीरीज में मेजबान के तौर पर उतरेगी।

कब होगा पहला मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज का आगाज 13 सितंबर से होगा। सीरीज का पहला मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

कहां पर देखें ये मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले पहले टी20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है। भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर किया जाएगा। ऐसे में दर्शक घर बैठे टीवी पर दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले का लाइव आनंद ले सकते हैं।

किस एप पर देखें मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20 मैच को अगर आप टीवी के बजाय मोबाइल या लैपटॉप पर देखना चाहते हैं, तो इसकी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग FanCode पर उपलब्ध होगी। भारतीय दर्शक FanCode की वेबसाइट या ऐप के जरिए इस मुकाबले को लाइव देख सकेंगे।

भारत और अफगानिस्तान की पूरी टीम

भारत की पूरी टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई

अफगानिस्तान की पूरी टीम: इब्राहिम ज़दरान (कप्तान), दरविश रसूली, नूर उल रहमान, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेट कीपर), सेदिकुल्लाह अटल, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, राशिद खान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, नांगेलिया खारोटे, अब्दुल्ला अम्हेदज़ई, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद

Asian Games 2026: एशियन गेम्स से पहले जापान में बाढ़ ने मचाई तबाही, क्या टाला जाएगा टूर्नामेंट? सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए एथलीट