Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        SRCC में PM मोदी का Gen Z
        पाक को 55 रनों पर समेटकर भारतीय
        ‘आप तो मुझसे भी बेहतर एक्टिंग करते
        2026 Maruti Baleno facelift gallery
        यहां के एल्युमिनाई OG हैं, PM नरेंद्र
        PM नरेंद्र मोदी ने किया दिल्‍ली मेट्रो
        ग्रीस एयर शो में करतब दिखा रहा
        डांस क्लास जाने के लिए खाना बनाने
        • Latest News
          SRCC में PM मोदी का Gen Z
          पाक को 55 रनों पर समेटकर भारतीय
          ‘आप तो मुझसे भी बेहतर एक्टिंग करते
          2026 Maruti Baleno facelift gallery
          PM नरेंद्र मोदी ने किया दिल्‍ली मेट्रो
          यहां के एल्युमिनाई OG हैं, PM नरेंद्र
          ग्रीस एयर शो में करतब दिखा रहा
          डांस क्लास जाने के लिए खाना बनाने
        Share Market

        Trent Stocks Crash: ट्रेंट का स्टॉक मार्केट खुलते ही क्रैश, जून तिमाही के अपडेट्स ने बाजार को किया निराश

        Posted on July 7, 2026July 7, 2026 by admin

        Trent Stocks Crash: ट्रेंट का शेयर 7 जुलाई को बाजार खुलते ही क्रैश कर गया। इसकी वजह कंपनी का जून तिमाही का बिजनेस अपडेट्स हैं। यह बाजार की उम्मीद के मुकाबले कमजोर रहा। इसके बाद ब्रोकरेज ने कंपनी की ग्रोथ को लेकर अपने अनुमान में बदलाव किए। सुबह 10:17 बजे कंपनी का शेयर 11.09 फीसदी की गिरावट के साथ 2,973 रुपये पर चल रहा था। ट्रेंट टाटा समूह की कंपनी है।

        जून तिमाही में उम्मीद से कमजोर प्रदर्शन

        Trent ने बताया है कि जून तिमाही में उसका स्टैंडएलोन रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 19 फीसदी बढ़ा है। इस दौरान के वेस्टसाइड और जूडियो फॉरमैट में इजाफा हुआ, लेकिन यह एनालिस्ट्स की उम्मीद से कम है। कंपनी के नए स्टोर की संख्या भी उम्मीद के मुकाबले कम रही। कंपनी का स्टैंडएलोन रेवेन्यू जून तिमाही में 5,666 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 4,781 करोड़ रुपये था।

        नए स्टोर की संख्या भी एनालिस्ट्स की उम्मीद से कम

        इस साल जून तिमाही के अंत में कंपनी के स्टोर की संख्या 1,312 थी। इसमें वेस्टसाइट के 301 आउटलेट्स, जूडियो के 982 आउलेट्स और दूसरे लाइफस्टाइल फॉरमैट्स के 29 स्टोर शामिल हैं। ब्रोकरेज फर्मों का मानना है कि ट्रेंट का जून तिमाही का अपडेट उम्मीद के मुकाबले कमजोर हैं। रेवेन्यू भी उम्मीद से कम है। नए स्टोर की संख्या भी उम्मीद से कम है। नए स्टोर की संख्या के लिहाज से यह सबसे कमजोर तिमाही है।

        आगे के प्रदर्शन को लेकर एनालिस्ट्स की एक राय नहीं

        आगे ट्रेंट के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एनालिस्ट्स की राय बंटी हुई है। कुछ एनालिस्ट्स का कहना है कि कंपनी का फोकस वेस्टसाइट और जूडियो के स्टोर की संख्या बढ़ाने पर बना हुआ है। इससे लंबी अवधि में कंपनी की ग्रोथ अच्छी रह सकती है। आगे मार्जिन में भी इम्प्रूवमेंट दिख सकता है। लेकिन, कुछ एनालिस्ट्स का कहना है कि वैल्यू-फैशन सेगमेंट में प्रतियोगिता बढ़ रही है। कंपनी के स्टोर्स की प्रोडक्टविटी भी कम है। इसका असर कंपनी की ग्रोथ पर पड़ सकता है।

        एचएसबीसी को रेवेन्यू ग्रोथ 21 फीसदी रहने का अनुमान 

        एचएसबीसी ने जून तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ करीब 21 फीसदी रहने का अनुमान जताया था। बर्नस्टीन का मानना था कि वेस्टसाइड स्टोर्स की संख्या बढ़ाने से कंपनी की ग्रोथ पर पॉजिटिव असर पड़ सकता है। मार्च तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 26 फीसदी बढ़ा था। बीते एक साल में कंपनी का शेयर करीब 19 फीसदी फिसला है।

        यह भी पढ़ें: SME Listing: 6 स्टॉक्स की लिस्टिंग, एक ने किया तुरंत पैसा डबल तो दो में घटा निवेश, चेक करें एक-एक करके सबकी डिटेल्स

        7 जुलाई को शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में तेजी

        7 जुलाई को शेयर बाजारों में तेजी दिखी। निफ्टी 0.22 फीसदी यानी 52 अंक चढ़कर 24,485 पर चल रहा था। सेंसेक्स भी 0.26 फीसदी यानी 206 अंक की तेजी के साथ 78,499 पर था। बैंक निफ्टी में भी 0.23 फीसदी की तेजी दिखी। मिडकैप शेयरों में कमजोरी दिखी। आज लगातार पांचवां दिन है, जब शेयर बाजारों में तेजी दिख रही है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, trent, trent analyst review, trent q1 results, trent share price target, trent share price today, trent stock outlook, trent stock rating, trent stock update, trent stocks, Trent Stocks Crash, Trent Stocks Crash News, ट्रेंट का शेयर, ट्रेंट टाटा समूह, निवेश, बर्नस्टीन, ब्रोकरेज फर्म, शेयर बाजार, सेंसेक्स, स्टॉक मार्केट
        Share Market

        8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर पर एक्सपर्ट्स का बड़ा खुलासा, सिर्फ भत्ते बढ़ने से नहीं चलेगा काम; जानिए सैलरी बढ़ाने का असली गणित

        Posted on July 7, 2026July 7, 2026 by admin

        8th CPC Fitment Factor Calculator: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग से जुड़ी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। ओडिशा के भुवनेश्वर में चल रही दो दिवसीय क्षेत्रीय बैठकों (6-7 जुलाई) के बाद अब पूरा फोकस इस बात पर टिक गया है कि इस बार कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने के लिए कौन सा फॉर्मूला अपनाया जाएगा। इस पूरे मामले में सबसे बड़ा पेंच फंसा है ‘फिटमेंट फैक्टर’ पर, जिसे लेकर कर्मचारी यूनियनों और सरकार के बीच अंदरखाने बहस जारी है।

        आसान भाषा में कहें तो फिटमेंट फैक्टर ही वह ‘जादुई नंबर’ है जो तय करता है कि आने वाले 10 सालों में सरकारी कर्मचारियों की जेब में कितनी सैलरी आएगी। आइए समझते हैं कि एक्सपर्ट्स इस बार किस नंबर की उम्मीद कर रहे हैं और क्यों केवल भत्तों के भरोसे रहने से कर्मचारियों का बड़ा नुकसान हो सकता है।

        क्या है यह फिटमेंट फैक्टर और क्यों अड़े हैं कर्मचारी?

        इसे बहुत ही सरल तरीके से समझें तो फिटमेंट फैक्टर एक ‘सैलरी मल्टीप्लायर’ है। पुराने वेतन आयोग की बेसिक सैलरी को इस नंबर से गुणा करके नए वेतन आयोग की न्यूनतम बेसिक सैलरी तय की जाती है।

        7वें वेतन आयोग का उदाहरण: पिछले वेतन आयोग में सरकार ने 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया था। इसके कारण कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹7000 से बढ़कर सीधे ₹18000 हो गई थी।

        8वें वेतन आयोग की स्थिति: आयोग का गठन हुए 8 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन सरकार ने अभी तक इस नंबर को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। जूनियर लेवल के कर्मचारियों की मांग है कि इस मल्टीप्लायर को इस बार और बड़ा रखा जाए ताकि महंगाई के इस दौर में उन्हें एक बेहतर सैलरी हाइक मिल सके।

        एक्सपर्ट्स की दो राय: 1.90 से लेकर 2.86 तक का अनुमान

        8वें वेतन आयोग में यह नंबर कितना तय होगा, इसे लेकर देश के बड़े फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स के बीच दो अलग-अलग गणित चल रहे हैं:

        बैंकबाजार के एक्सपर्ट के मुताबिक, फिलहाल फिटमेंट फैक्टर की रेंज 2.28 से 2.86 के बीच रहने की उम्मीद है। अंतिम फैसला इस बात पर निर्भर करेगा कि सरकार बढ़ती महंगाई और कर्मचारियों की उम्मीदों के बीच कैसे तालमेल बैठाती है।

        एक और एक्सपर्ट का मानना है कि देश की वित्तीय स्थिति और बजटीय सीमाओं को देखते हुए सरकार इस नंबर को 1.90 से 2.10 के दायरे में सीमित रख सकती है। उनके अनुसार, वित्तीय दबाव के कारण इस नंबर का 2.3 से पार जाना थोड़ा मुश्किल लग रहा है।

        सिर्फ भत्ते बढ़ने से क्यों नहीं बनेगी बात?

        आम तौर पर यह माना जाता है कि अगर सरकार फिटमेंट फैक्टर को थोड़ा कम भी रखती है, तो वह हाउस रेंट अलाउंस (HRA), ट्रांसपोर्ट अलाउंस या डियरनेस अलाउंस (DA) बढ़ाकर कर्मचारियों को खुश कर सकती है। लेकिन एक्सपर्ट्स ने इस सोच के पीछे का एक बड़ा कड़वा सच उजागर किया है।

        गणित बहुत सीधा है आपका मिलने वाला HRA, महंगाई भत्ता (DA) या रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली पेंशन ये सभी चीजें आपकी रिवाइज्ड बेसिक सैलरी के आधार पर तय होती हैं। अगर फिटमेंट फैक्टर कम रहेगा, तो आपकी बेसिक सैलरी की नींव ही कमजोर रह जाएगी। जब बुनियादी सैलरी ही कम बढ़ेगी, तो उस पर कैलकुलेट होने वाले भत्तों की रकम भी आनुपातिक रूप से छोटी ही रहेगी। इसलिए, भत्ते कभी भी एक कमजोर फिटमेंट फैक्टर की भरपाई नहीं कर सकते।

        सैलरी का पूरा स्ट्रक्चर: किस पर कितना असर?

        अगर आप सोच रहे हैं कि इस फैसले से आपकी टेक-होम सैलरी पर क्या असर पड़ेगा। समझे सैलरी कंपोनेंट 8वें वेतन आयोग में इसका गणित

        फिटमेंट फैक्टर- नए वेतन ढांचे की नींव है; यह तय करेगा कि न्यूनतम बेसिक पे कितनी बढ़ेगी।

        हाउस रेंट अलाउंस (HRA)- नए बेसिक पे पर ही कैलकुलेट होगा, यानी फिटमेंट फैक्टर अच्छा तो HRA भी तगड़ा।

        पेंशन लाभ- रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन भी बेसिक पे के रिवीजन से लिंक है, पेंशनर्स के लिए भी यह नंबर अहम है।

        सरकारी खजाना- आयोग को कर्मचारियों की खुशहाली के साथ-साथ देश के वित्तीय बजट का भी ध्यान रखना होगा।

        अब आगे क्या होने वाला है?

        भुवनेश्वर की दो दिवसीय बैठक खत्म होने के बाद, अब 8वें वेतन आयोग की टीम 9-10 जुलाई को कोलकाता में राज्य और केंद्र के कर्मचारी संगठनों व पेंशनर्स के साथ सीधा संवाद करेगी। आने वाले महीनों में देश के अन्य हिस्सों में भी ऐसी ही क्षेत्रीय बैठकें होंगी। आयोग को अपनी अंतिम रिपोर्ट मध्य-2027 तक सरकार को सौंपनी है, जिसके बाद ही कर्मचारियों की अंतिम सैलरी और पेंशनर्स के भाग्य का फैसला होगा।

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, 8th Pay Commission, 8th Pay Commission Expected Fitment Factor Range, 8वां वेतन आयोग फिटमेंट फैक्टर का गणित, 8वें वेतन आयोग, Bankbazaar Expert View, Central Government Employees Basic Pay HRA Allowances Calculation, CPC, fitment factor, HRA, Regional Stakeholder Consultation Bhubaneswar Kolkata Schedule, Salary Multiplier 7th CPC vs 8th CPC Formula, केंद्र सरकार, केंद्रीय कर्मचारी न्यूनतम सैलरी रेंज, पेंशनर्स, फिटमेंट फैक्टर, बेसिक पे और भत्तों का नियम, मनीकंट्रोल हिंदी, वेतन आयोग, सरकारी नौकरी समाचार हिंदी, सैलरी हाइक
        Share Market

        Delhi Power Cut: दिल्ली के इन इलाकों में 8 जुलाई को घंटों गुल रहेगी बिजली, देखें समय और प्रभावित क्षेत्र

        Posted on July 7, 2026July 7, 2026 by admin

        Delhi Power Cut: बुधवार, 8 जुलाई को दिल्ली के कई इलकों में बिजली कटौती की समस्या रह सकती है। यह कटौती किसी खराबी की वजह से नहीं, बल्कि जरूरी मेंटेनेंस और सिस्टम अपग्रेड के काम के कारण की जा रही है। दरअसल, BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार और रखरखाव से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं, जिसके चलते अलग-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे उसी हिसाब से अपने दिन की योजना बनाएं और बिजली कटौती से पहले जरूरी इंतजाम कर लें।

        निर्धारित बिजली कटौती इस प्रकार है:

         नांगलोई डिवीजन: सुबह 11:07 बजे से दोपहर 2:07 बजे तक डीडीए पार्क, निहाल विहार, अध्यापक नगर और नांगलोई इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है।

        पालम डिवीजन: सुबह 11:00 बजे से 12:30 बजे तक मिर्जापुर महावीर एन्क्लेव और पालम के ब्लॉक-J इलाके में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

        जनकपुरी डिवीजन: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ब्लॉक G और ब्लॉक J, राजौरी गार्डन में बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है।

        जनकपुरी डिवीजन: सुबह 10:07 बजे से दोपहर 12:07 बजे तक ब्लॉक-4 सुभाष नगर और MCD मार्केट अशोक नगर इलाके में बिजली की समस्या रह सकती है।

        हौज खास: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक पॉकेट B, कटवारिया सराय इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है।

        हौज खास: सुबह 11:07 बजे से दोपहर 1:07 बजे तक जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) की तरफ पावर कट की समस्या रह सकती है।

        मुंडका डिवीजन: सुबह 10:07 बजे से दोपहर 12:07 बजे तक मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया और मुंडका एक्सटेंशन में बिजली कटौती रहेगी।

        मोहन गार्डन डिवीजन: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक जय भारत एन्क्लेव, भगवती गार्डन और नवादा इलाके में पावर कट रहेगा।

        क्या है कारण?

        बता दें कि इस समय दिल्ली में भीषण गर्मी के चलते बिजली की खपत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। ऐसे में सिस्टम को स्थिर रखने और आगे बिना रुकावट सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए यह मेंटेनेंस जरूरी माना जा रहा है।

        यह भी पढ़ें: Delhi Weather Today: दिल्ली में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, देखें वेदर फोरकास्ट

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, 8 July power cut, 8 जुलाई बिजली कटौती, BSES BRPL, BSES power cut, BSES बिजली कटौती, BSES राजधानी पावर लिमिटेड, Delhi, Delhi electricity cut today, Delhi electricity supply, Delhi electricity update, Delhi power cut, Delhi power cut schedule, Delhi power outage, Delhi weather, Delhi Weather Today, IMD, Weather Today, आंधी-तूफान, इंफ्रास्ट्रक्चर, दिल्ली न्यूज, दिल्ली पावर कट, दिल्ली पावर कट लिस्ट, दिल्ली बिजली कटौती, दिल्ली बिजली कटौती आज, बारिश, भारत, मिर्जापुर, वेदर फोरकास्ट
        Share Market

        Delhi Weather Today: दिल्ली में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, देखें वेदर फोरकास्ट

        Posted on July 7, 2026July 7, 2026 by admin

        Delhi Weather Today: पिछले दो सालों में जुलाई के सबसे गर्म दिनों में से एक का सामना करने के बाद, दिल्ली को मंगलवार (7 जुलाई) को काफी राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी में बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान लगाया है। इसके लिए मौसम विभाग ने “येलो अलर्ट” जारी किया है, साथ ही कुछ इलाकों में बिजली कड़कने और आंधी-तूफान की संभावना भी जताई है।

        IMD के ताजा अनुमान के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हालांकि, पिछले दिन की तुलना में तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, लेकिन उमस ज्यादा बने रहने की संभावना है, जिससे बारिश होने तक मौसम असहज रहेगा।

        दो साल में जुलाई का सबसे गर्म दिन दर्ज

        सोमवार का दिन दिल्ली में पिछले दो सालों में सबसे गर्म जुलाई का दिन रहा। हवा में ज्यादा नमी (उमस) होने की वजह से लोगों को महसूस होने वाला तापमान (फील्स लाइक) करीब 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जिस वजह से शहर भर के लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।

        दिल्ली में कब तक बारिश होगी?

        IMD ने अनुमान लगाया है कि उत्तर भारत में मानसून के मजबूत होने के साथ ही अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। सात दिनों के पूर्वानुमान के मुताबिक, 8 जुलाई से 10 जुलाई के बीच आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

        बता दें कि उत्तर भारत में मानसून की गतिविधियां धीरे-धीरे तेज हो रही हैं, इसलिए आने वाले दिनों में दिल्ली में बार-बार बारिश होने की उम्मीद है। इससे लोगों को गर्मी से तो राहत मिलेगी, लेकिन शहर में जगह-जगह पानी भरने और ट्रैफिक में रुकावट का खतरा भी बढ़ जाएगा।

        IMD ने लोगों को सलाह दी है कि वे तूफान के दौरान, खासकर सफर करते समय सतर्क रहें। तेज बारिश के दौरान पानी भरने, कम विजिबिलिटी, ट्रैफिक जाम और कुछ समय के लिए रुकावटें आ सकती हैं। लोगों को यह भी सलाह गई है कि बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें और घर से बाहर निकलने से पहले मौसम की आधिकारिक जानकारी जरूर देख लें।

        यह भी पढ़ें: Ram Mandir: पांच करोड़ का रामचरितमानस…राम मंदिर में कितना आया चढ़ावा? ट्रस्ट ने दिया पूरा हिसाब

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, Delhi, Delhi Humidity, Delhi Monsoon Update, Delhi Rain, Delhi Rain Alert, Delhi Rain Forecast, Delhi temperature today, Delhi thunderstorms, Delhi weather, Delhi Weather News, Delhi Weather Today, IMD, IMD Delhi Weather, Ram Mandir, Weather Today, yellow alert Delhi, आईएमडी मौसम अपडेट, आंधी-तूफान, तेज बारिश, दिल्ली बारिश अलर्ट, दिल्ली में बारिश, दिल्ली मौसम, दिल्ली मौसम आज, दिल्ली येलो अलर्ट, बारिश, भारत, भारत मौसम, मानसून, मौसम विभाग, वेदर फोरकास्ट
        ऑटोमोबाइल

        Used car study 2026: Hyundai Venue holds its value best among compact SUVs

        Posted on July 7, 2026July 7, 2026 by admin
        Hyundai Vanue resale value

        Conducted in association with Spinny, India’s leading pre-owned car platform, the fourth edition of our Used Car Study analyses real-world resale values across a broad spectrum of vehicles sold in the Indian market to assess depreciation trends over a five-year ownership period. The study is based on actual transactional data shared by Spinny for vehicles sold between January 1 and August 31, 2025.

        In this part of the resale value study series, we take a look at the compact SUV segment:

        Compact SUV resale value 

        In the compact SUV segment, the Hyundai Venue diesel-manual stands out for depreciating at the slowest rate, while the petrol variants depreciate much faster in the fourth and fifth years. Meanwhile, strong popularity of the Maruti Brezza in the new car market since the launch of its current-generation model in 2022 has translated into healthy used market demand and stable resale values.

        On the contrary, both the Tata Nexon and Mahindra Thar exhibit relatively steeper depreciation over a five-year period. Notably, buyers looking at five-year-old diesel-powered Thar examples can now purchase one for nearly half of its original on-road price.

        As per the study, the average selling price of a five-year-old compact SUV retailed through Spinny was Rs 9.70 lakh. Comparable figures for three-year-old and one-year-old compact SUVs were Rs 10.88 lakh and Rs 12.10 lakh, respectively. Average depreciation over the same periods worked out to 43.16 percent, 33.94 percent and 20.25 percent, respectively.

        Autocar-Spinny resale value study methodology 

        The analysis covers the average selling prices (ASPs) of vehicles retailed through Spinny’s network across nine cities – Delhi-NCR, Bengaluru, Hyderabad, Pune, Chennai, Mumbai, Lucknow, Ahmedabad and Kolkata.

        For the purposes of this study, depreciation has been defined as the percentage difference between a vehicle’s original on-road price in its year of manufacture and its resale value in 2025. In instances where a model was offered with multiple engine options using the same fuel type, the data has been consolidated and averaged. Variant-wise differences have similarly been averaged out.

        Discontinued models and powertrain options have been excluded. Additionally, premium vehicles priced above Rs 30 lakh, electric vehicles and certain low-volume models have not been included due to limited transaction data and insufficient sample sizes.

        Posted in ऑटोमोबाइल  |  Tagged 10, 2026, Delhi, Depreciation, Hyundai Venue, India, Lucknow, Mahindra, market, maruti, Maruti Brezza, Nexon, Petrol
        Share Market

        Petrol Diesel Price Today: आज के ताजा रेट जारी, जानें आपके शहर में कितना महंगा या सस्ता हुआ ईंधन

        Posted on July 7, 2026July 7, 2026 by admin

        Petrol Diesel Price Today:  हर दिन की शुरुआत सिर्फ सूरज की किरणों से नहीं होती, बल्कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों से भी होती है, जो आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालती हैं। सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) ताजा दरें जारी करती हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर आधारित होती हैं। ये बदलाव रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करते हैं, चाहे वो ऑफिस जाने वाला व्यक्ति हो या फल-सब्जी बेचने वाला व्यापारी।

        ऐसे में हर दिन की कीमतों की जानकारी रखना सिर्फ जरूरी ही नहीं, बल्कि समझदारी भी है। सरकार की यह प्रणाली पारदर्शिता सुनिश्चित करती है ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की भ्रमित जानकारी न मिले।

        आपके शहर में आज का पेट्रोल-डीजल का भाव

        ये रहे 07 जुलाई 2026 के प्रमुख शहरों के पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट —

        नई दिल्ली: पेट्रोल 102.12 रुपये | डीजल 95.20 रुपये

        मुंबई: पेट्रोल 111.18 रुपये | डीजल 97.83 रुपये

        कोलकाता: पेट्रोल 113.47 रुपये | डीजल 99.82 रुपये

        चेन्नई: पेट्रोल 107.77 रुपये | डीजल 99.55 रुपये

        गुरुग्राम: पेट्रोल 102.77 रुपये | डीजल 95.44 रुपये

        नोएडा: पेट्रोल 102.12 रुपये | डीजल 95.56 रुपये

        बेंगलुरु: पेट्रोल 110.93 रुपये | डीजल 98.80 रुपये

        भुवनेश्वर: पेट्रोल 109.92 रुपये | डीजल 100.92 रुपये

        चंडीगढ़: पेट्रोल 98.10 रुपये | डीजल 86.09 रुपये

        हैदराबाद: पेट्रोल 115.69 रुपये | डीजल 103.82 रुपये

        जयपुर: पेट्रोल 112.66 रुपये | डीजल 97.78 रुपये

        लखनऊ: पेट्रोल 102.05 रुपये | डीजल 95.55 रुपये

        पटना: पेट्रोल 113.35 रुपये | डीजल 99.36 रुपये

        तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल 115.49 रुपये | डीजल 104.40 रुपये

        पिछले दो साल से स्थिर क्यों हैं कीमतें?

        मई 2022 के बाद से केंद्र और कई राज्यों द्वारा टैक्स में कटौती की गई, जिसके बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता देखी जा रही है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव होता रहता है, फिर भी भारतीय उपभोक्ताओं के लिए कीमतें तुलनात्मक रूप से स्थिर बनी हुई हैं।

        किन कारणों से तय होती हैं ईंधन की कीमतें?

        1. कच्चे तेल की कीमतें:

        पेट्रोल और डीजल का उत्पादन मुख्य रूप से कच्चे तेल से होता है। जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो इसका असर सीधे भारतीय बाजार पर पड़ता है।

        1. डॉलर के मुकाबले रुपया:

        भारत अधिकतर कच्चा तेल आयात करता है, और यह डॉलर में खरीदा जाता है। यदि रुपया कमजोर होता है, तो ईंधन महंगा हो जाता है।

        1. सरकारी टैक्स और शुल्क:

        केंद्र और राज्य सरकारें पेट्रोल-डीजल पर भारी टैक्स लगाती हैं, जो खुदरा मूल्य का बड़ा हिस्सा होते हैं। यही कारण है कि राज्यों में कीमतों में अंतर होता है।

        1. रिफाइनिंग की लागत:

        कच्चे तेल को इस्तेमाल लायक बनाने की प्रक्रिया (रिफाइनिंग) में भी खर्च होता है। ये लागत कच्चे तेल की गुणवत्ता और रिफाइनरी की क्षमता पर निर्भर करती है।

        1. मांग और आपूर्ति का संतुलन:

        बाजार में ईंधन की मांग अगर बढ़ जाती है, तो कीमतें भी ऊपर जाने लगती हैं। खासकर त्योहारों, गर्मी या सर्दी के मौसम में ईंधन की खपत ज्यादा होती है।

        कैसे करें अपने शहर की कीमतें SMS से चेक?

        अगर आप मोबाइल से ईंधन की कीमत जानना चाहते हैं, तो ये प्रक्रिया आसान है:

        Indian Oil ग्राहक: अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे “RSP” के साथ 9224992249 पर भेजें।

        BPCL ग्राहक: “RSP” लिखकर 9223112222 पर भेजें।

        HPCL ग्राहक: “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेजें।

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, 2026, BPCL, diesel price, diesel price today, fuel price today, fuel price update, fuel rate today, hpcl, indian oil, oil, Petrol, petrol diesel city wise price, petrol diesel latest rate, petrol diesel price in india, petrol diesel price today, petrol price today, आज का पेट्रोल डीजल रेट, ईंधन कीमतें आज, कच्चा तेल, कच्चे तेल की कीमत, डीजल का भाव आज, डीजल की कीमत, डॉलर, तेल की कीमत, तेल की कीमतें, पेट्रोल की कीमत आज, पेट्रोल डीजल के दाम, पेट्रोल डीजल ताजा रेट, पेट्रोल डीजल शहरवार रेट, पेट्रोल-डीजल की कीमत, फ्यूल प्राइस टुडे, भारत
        ऑटोमोबाइल

        2027 Kawasaki Ninja H2 to make less power

        Posted on July 7, 2026July 7, 2026 by admin
        Ninja H2 tank detail close up

        A little over a decade ago, Kawasaki unveiled a motorcycle that immediately secured its place in the history books. The Ninja H2 (along with its track-only H2R sibling) made headlines for being among the first production motorcycles to feature a supercharged engine. The forced-induction 998cc inline-four produced astonishing power figures that helped define the bike’s identity. Since then, Kawasaki has expanded its supercharged lineup with the more road-focused Z H2 SE, and it now appears that the fully faired Ninja H2 could be adopting a similar engine tune for 2027.

        1. Peak power could drop from 240hp to 197hp
        2. Will reportedly use the same exhaust system as the Z H2 SE

        2027 Kawasaki Ninja H2 power drop

        New model codes hint at more extensive updates than just an engine retune

        Emissions filings with the US Environmental Protection Agency (EPA) reveal that the 2027 Ninja H2 has been certified with the same 197hp peak output as the Z H2 SE. The naked bike uses a lower state of tune of Kawasaki’s 998cc supercharged inline-four, producing 197hp at 10,500rpm, compared to the outgoing Ninja H2’s 240hp at 11,500rpm.

        A separate filing with the California Air Resources Board (CARB) also confirms that the 2027 Ninja H2 will use the same exhaust system as the Z H2 SE, with a secondary catalytic converter, likely to meet tightening emissions regulations. 

        Interestingly, Australian homologation documents reveal that the 2027 Ninja H2 and H2 Carbon carry new model codes instead of the current designation. This suggests Kawasaki could be preparing a more comprehensive update rather than a simple engine retune, although no further details have emerged yet.

        As for the track-only Ninja H2R, there’s currently no indication of whether it will receive similar changes. Since it isn’t road legal, it isn’t subject to the same emissions requirements as the standard H2, giving Kawasaki considerably more flexibility with its flagship 322hp machine.

        The Ninja H2 isn’t sold in India, but its sport-touring sibling, the Ninja H2 SX SE, is listed on Kawasaki India’s website. That said, it is still a MY25 model while several other models have already been updated to MY27 specifications. While Kawasaki is expected to expand its Indian portfolio with additional global models next year, there is nothing to suggest the updated Ninja H2 will be among them.

        Source: Motorcycle.com

        Posted in ऑटोमोबाइल  |  Tagged 10, India, IT
        Share Market

        Rashifal Today: 7 जुलाई को किस मूलांक को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी! जानें सबकुछ

        Posted on July 7, 2026July 7, 2026 by admin

        Aaj Ka Rashifal: अंक ज्योतिष के अनुसार, हर इंसान की जन्मतिथि का अपना खास महत्व होता है। ये न सिर्फ उनके स्वभाव और व्यक्तित्व को बताता है, बल्कि उनके भविष्य के बारे में भी संकेत देती है। आज के दिन नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं। अगर किसी नए प्रोजेक्ट या निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो पहले पूरी जानकारी जरूर लें। जल्दबाजी से बचें और केवल उन्हीं योजनाओं में पैसा लगाएं जो लंबे समय तक लाभ दे सकें। आइए जानते हैं कैसा होगा मूलांक 1 से 9 तक के लोगों का दिन

        मूलांक 1

        अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आज का दिन आर्थिक मामलों में आपके लिए शुभ रहने वाला है। भविष्य को ध्यान में रखकर बनाई गई योजनाएं फायदा दे सकती हैं। अपने बजट और बचत की समीक्षा करें। बिना जरूरत खर्च करने से बचें और ऐसे फैसले लें जो आने वाले समय में आर्थिक मजबूती दें।

        मूलांक 2

        अगर आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आज आपको नए अवसर मिल सकते हैं, खासकर तकनीक और नए कामों से जुड़े क्षेत्रों में। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। लंबी अवधि के निवेश पर ध्यान दें और किसी भी योजना को अच्छी तरह समझने के बाद ही आगे बढ़ें। धैर्य से काम लेने पर लाभ मिलेगा।

        मूलांक 3

        अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आज नए निवेश या बड़े खर्च से बचना बेहतर रहेगा। यह समय अपनी आर्थिक स्थिति को समझने और भविष्य की योजनाओं को व्यवस्थित करने का है। सोच-समझकर लिए गए फैसले आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।

        मूलांक 4

        अगर आपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। भविष्य के लिए नई योजना बनाने का सही समय है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और बचत बढ़ाने पर ध्यान दें। समझदारी से लिया गया फैसला आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा।

        मूलांक 5

        अगर आपका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो आज नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं। अगर किसी नए प्रोजेक्ट या निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो पहले पूरी जानकारी जरूर लें। जल्दबाजी से बचें और केवल उन्हीं योजनाओं में पैसा लगाएं जो लंबे समय तक लाभ दे सकें।

        मूलांक 6

        अगर आपका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो आज का दिन सोच-विचार करने का है। बड़े आर्थिक फैसले फिलहाल टाल दें। अपनी बचत, खर्च और भविष्य की योजनाओं पर ध्यान दें। सही योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे तो आने वाले समय में आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

        मूलांक 7

        अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। अपने बजट और निवेश की समीक्षा करें। अनावश्यक खर्चों से दूरी बनाएं और भविष्य के लिए मजबूत वित्तीय योजना तैयार करें। आज की समझदारी आगे अच्छा लाभ दिला सकती है।

        मूलांक 8

        अगर आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आज आपको नए काम या निवेश के अवसर मिल सकते हैं। खासकर तकनीक और नए बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। हालांकि, किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें। सही योजना और धैर्य से काम करेंगे तो भविष्य सुरक्षित रहेगा।

        मूलांक 9

        अगर आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। बड़े निवेश या भारी खर्च करने से बचें। अपने भविष्य के लक्ष्यों पर ध्यान दें और लंबी अवधि की वित्तीय योजना बनाएं। सोच-समझकर लिया गया फैसला आने वाले समय में लाभ देगा।

        डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई वित्तीय, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, Aaj Ka Rashifal, history of numerology, horoscope, horoscope Today, numerology, Rashifal, today horoscope, आज का राशिफल, आपका आज का पूरा दिन कैसा होगा, कैसा होगा आपका आज का दिन, ज्योतिष, धन लाभ, निवेश, न्यूमरोलॉजी, राशिफल
        Share Market

        Stocks to Watch: 7 जुलाई को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजर, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

        Posted on July 6, 2026July 6, 2026 by admin

        Stocks to Watch: शेयर बाजार में 7 जुलाई को कई स्टॉक्स खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं। इनमें कुछ कंपनियों ने जून तिमाही के मजबूत बिजनेस अपडेट जारी किए हैं। कुछ ने अधिग्रहण, मर्जर, फंड जुटाने और नई साझेदारी जैसे बड़े ऐलान किए हैं। इन कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।

        Cochin Shipyard

        सरकारी शिपबिल्डिंग कंपनी Cochin Shipyard में सरकार OFS के जरिए हिस्सेदारी बेचेगी। पहले 2.52% हिस्सेदारी बिक्री के लिए लाई जाएगी। ज्यादा मांग होने पर इतनी ही अतिरिक्त हिस्सेदारी भी बेची जा सकती है। OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। 7 जुलाई को गैर-रिटेल और 8 जुलाई को रिटेल निवेशक बोली लगा सकेंगे।

        Tata Motors PV

        टाटा ग्रुप की ऑटो कंपनी Tata Motors Passenger Vehicles Ltd ने जून तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया। Punch और Nexon का प्रोडक्शन 80,001 से बढ़कर 1,17,711 यूनिट हो गया। Curvv और Sierra की बिक्री 8,272 यूनिट से बढ़कर 25,150 यूनिट पहुंच गई। यानी लगभग तीन गुना बढ़ोतरी हुई।

        Trent

        टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी Trent Ltd ने जून तिमाही में अच्छा कारोबार किया है। कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू सालाना आधार पर 19% बढ़ा है। इस ग्रोथ की सबसे बड़ी वजह Westside और Zudio स्टोर्स का लगातार विस्तार रहा।

        Torrent Pharmaceuticals

        फार्मा कंपनी Torrent Pharmaceuticals को कानूनी राहत मिली है। NCLT की अहमदाबाद बेंच ने JB Chemicals & Pharmaceuticals के कंपनी में विलय को मंजूरी दे दी है। अब दोनों कंपनियों के मर्जर की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।

        Tata Motors Passenger Vehicles

        ऑटो कंपनी Tata Motors Passenger Vehicles Ltd ने जून तिमाही में अपने ज्यादातर पैसेंजर व्हीकल मॉडल्स की बिक्री और प्रोडक्शन बढ़ाया है। कंपनी के मुताबिक, Punch, Nexon, Curvv, Sierra, Safari और Harrier जैसे मॉडल्स की मांग मजबूत रही।

        Varun Beverages

        एफएमसीजी कंपनी Varun Beverages Ltd ने केन्या में बड़ा अधिग्रहण किया है। कंपनी की इकाई VBL Industries (Kenya) Ltd ने Devyani Food Industries (Kenya) Ltd के डेयरी ड्रिंक्स, जूस और पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कारोबार को खरीदने का समझौता किया है। इस डील की कीमत 3.2 करोड़ डॉलर, यानी करीब 305 करोड़ रुपये है।

        Titan

        टाटा ग्रुप की ज्वेलरी कंपनी Titan Company Ltd ने जून तिमाही में दमदार कारोबार किया है। कंपनी के कंज्यूमर बिजनेस में 41% की ग्रोथ दर्ज की गई। ज्वेलरी बिजनेस 39% बढ़ा। घड़ियों और आईकेयर कारोबार में भी 23-23% की बढ़ोतरी रही। कंपनी ने इस दौरान 77 नए स्टोर भी खोले।

        Hexaware Technologies

        आईटी सर्विसेज कंपनी Hexaware Technologies Ltd ने SmartRent Inc. के साथ नई साझेदारी की है। दोनों कंपनियां मिलकर AI आधारित सॉल्यूशंस तैयार करेंगी। इनकी मदद से कस्टमर ऑपरेशंस और रेवेन्यू से जुड़े कामों को ज्यादा तेज और स्मार्ट बनाया जाएगा।

        PNB Housing Finance

        हाउसिंग फाइनेंस कंपनी PNB Housing Finance का बोर्ड 10 जुलाई को बैठक करेगा। इस बैठक में नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCDs) के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। अगर बोर्ड मंजूरी देता है, तो कंपनी बॉन्ड जारी कर पूंजी जुटा सकती है।

        Blue Jet Healthcare

        फार्मा कंपनी Blue Jet Healthcare ने ग्रोथ के लिए 600 करोड़ रुपये का क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) लॉन्च किया है। इश्यू का सांकेतिक भाव 506 रुपये प्रति शेयर रखा गया है, जो सोमवार के बंद भाव 572 रुपये से करीब 10% कम है। कंपनी ने SEBI के नियमों के तहत 531.70 रुपये प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस भी तय किया है।

        Cochin Shipyard OFS : डिफेंस कंपनी में हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, 7% डिस्काउंट पर है फ्लोर प्राइस

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, AI, AMP, Cochin Shipyard, Cochin Shipyard OFS, Cochin Shipyard Share Price, Curvv, healthcare, Hexaware Technologies, Nexon, OFS, Punch, Q1 Business Update, SEBI, share market today, Sierra, Stock Market News, stocks in focus, Stocks to watch, tata group stocks, Tata Motors, Tata Motors Passenger Vehicles, Titan, Torrent Pharma, trent, Varun Beverages, आज के शेयर, टाटा ग्रुप शेयर, डिस्काउंट, डॉलर, निवेश, निवेशक, मनीकंट्रोल, शेयर बाजार, शेयर मार्केट न्यूज़, स्टॉक्स टू वॉच
        Share Market

        Cochin Shipyard OFS : डिफेंस कंपनी में हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, 7% डिस्काउंट पर है फ्लोर प्राइस

        Posted on July 6, 2026July 6, 2026 by admin

        Cochin Shipyard OFS : सरकारी डिफेंस और शिपबिल्डिंग कंपनी Cochin Shipyard Ltd में सरकार अपनी हिस्सेदारी बेचने जा रही है। इसके लिए ऑफर फॉर सेल (OFS) का ऐलान किया गया है। पहले चरण में सरकार 2.52% हिस्सेदारी बेचेगी। अगर निवेशकों की ओर से अच्छी मांग रही, तो ग्रीन-शू ऑप्शन के तहत इतनी ही अतिरिक्त 2.52% हिस्सेदारी भी बिक्री के लिए लाई जाएगी।

        कितना है फ्लोर प्राइस?

        सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है। यह सोमवार के बंद भाव से करीब 7.2% डिस्काउंट पर रखा गया है। गैर-रिटेल निवेशक 7 जुलाई 2026 को बोली लगा सकेंगे। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए OFS 8 जुलाई 2026 को खुलेगा।

        सरकार क्यों बेच रही है हिस्सेदारी?

        यह हिस्सेदारी बिक्री सरकार के विनिवेश (Disinvestment) कार्यक्रम का हिस्सा है। सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (PSU) में अपनी हिस्सेदारी बेचकर पैसे जुटा रही है।

        मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक, कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी 67.91% है। रिटेल इनेवस्टर्स के पास 22.95% हिस्सा है। वहीं, FII 3.10% और DII 6.05% हिस्से के मालिक हैं।

        सरकार ने कितना पैसा जुटाया?

        केंद्र सरकार ने हाल के महीनों में विनिवेश की रफ्तार तेज कर दी है। 21 मई से अब तक सरकार अलग-अलग PSU कंपनियों के OFS के जरिए 16,000 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटा चुकी है।

        शेयर का क्या हाल रहा?

        Cochin Shipyard Ltd का शेयर सोमवार को 19 रुपये यानी 1.25% गिरकर 1,504.75 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में इस सरकारी कंपनी का स्टॉक 6.94% बढ़ा है। वहीं, 1 साल के दौरान इसमें 26.70% की गिरावट आई है।

        Cochin Shipyard का बिजनेस

        Cochin Shipyard Ltd भारत की सबसे बड़ी शिपयार्ड कंपनियों में से एक है। कंपनी भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड के लिए युद्धपोत और दूसरे रक्षा जहाज बनाती है। इसके अलावा कमर्शियल जहाजों का निर्माण, शिप रिपेयर, जहाजों की मरम्मत और मेंटेनेंस का काम भी करती है। हाल के वर्षों में डिफेंस ऑर्डर और सरकारी फोकस की वजह से कंपनी का कारोबार तेजी से बढ़ा है।

        Titan Q1 Update: टाटा की कंपनी का ज्वेलरी बिजनेस 39% बढ़ा, Tanishq-Mia की बिक्री ने भरी उड़ान

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, 2026, Cochin Shipyard, Cochin Shipyard OFS, Cochin Shipyard Share Price, Defence PSU Stock, DII, FII, Government Disinvestment, Government Stake Sale, Offer For Sale, OFS, OFS Floor Price, OFS News, PSU Disinvestment, Titan Q1 Update, केंद्र सरकार, कोचिन शिपयार्ड, डिफेंस पीएसयू, डिस्काउंट, निवेश, निवेशक, भारत, मनीकंट्रोल, सरकारी विनिवेश, सरकारी हिस्सेदारी बिक्री
        • 1
        • …
        • 222
        • 223
        • 224
        • 225
        • 226
        • 227
        • 228
        • …
        • 253
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • SRCC में PM मोदी का Gen Z कनेक्ट, ‘OG’ और ‘धुरंधर’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर युवाओं को दिया संदेश
        • पाक को 55 रनों पर समेटकर भारतीय महिला टीम हुई 7 विकेट से विजयी
        • ‘आप तो मुझसे भी बेहतर एक्टिंग करते हैं…’ सांसद कंगना रनौत ने MPLADS फंड खर्च न होने पर अफसरों को लगाई फटकार
        • 2026 Maruti Baleno facelift gallery
        • PM नरेंद्र मोदी ने किया दिल्‍ली मेट्रो का सफर, अब तक 12 दफा कर चुके हैं यात्रा, बच्‍चों से ऐसे की गुफ्तगू
        • यहां के एल्युमिनाई OG हैं, PM नरेंद्र मोदी की GenZ स्टाइल में स्‍पीच, मोदी जी ने किसे कह डाला नाराज फूफा जी
        • ग्रीस एयर शो में करतब दिखा रहा जेट क्रैश:करतब दिखाते वक्त अचानक नीचे गिरा फाइटर जेट, दोनों पायलटों की मौत
        • डांस क्लास जाने के लिए खाना बनाने से किया इनकार, तो पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पोस्टमार्टम में गर्दन की हड्डी टूटने और आंत फटने का पता चला
        • Hartalika Teej 2026: सुख और सौभाग्य प्राप्ति के लिए कब किया जाएगा हरतालिका तीज का व्रत, जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
        • AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप
        • गाँव के बच्चों के लिए पढ़ाई आसान बना रही ये महिला टीचर | Teacher’s Day special | Bihar
        • शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी
        • ‘पप्पू यादव का बाकी हिस्सा कहां है?’ सांसद के बदले लुक पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट, Ozempic को लेकर भी किए दावे
        • ‘पप्पू यादव का बाकी हिस्सा कहां है?’ सांसद के बदले लुक पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट, Ozempic को लेकर भी किए दावे
        • Bhadrapad Bhauma Pradosh Vrat: भाद्रपद में बना भौम प्रदोष व्रत का संयोग, जानें सही तारीख और इस व्रत के लाभ
        Tags
        000 10 2026 AI AMP business news in hindi Delhi gold IMD India IT market moneycontrol Moneycontrol Hindi Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश चीन टैक्स ट्रंप डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान बाजार बारिश बैंक ब्याज ब्रोकरेज फर्म भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई मौसम विभाग रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        1:05 am, Sep 6, 2026
        temperature icon 26°C
        overcast clouds
        90 %
        1006 mb
        6 mph
        Wind Gust: 12 mph
        Clouds: 100%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 5:50 am
        Sunset: 6:24 pm
        Hourly Forecast
        2:30 am
        temperature icon
        25°/26°°C 0 mm 0% 6 mph 90% 1006 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        25°/26°°C 0 mm 0% 7 mph 93% 1005 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        26°/26°°C 0 mm 0% 10 mph 86% 1007 mb 0 mm/h
        11:30 am
        temperature icon
        28°/28°°C 0 mm 0% 9 mph 79% 1007 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        30°/30°°C 0.45 mm 45% 10 mph 73% 1004 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        30°/30°°C 0.35 mm 35% 4 mph 74% 1004 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        29°/29°°C 0.2 mm 20% 6 mph 81% 1005 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        27°/27°°C 0.29 mm 29% 5 mph 88% 1005 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        SRCC में PM मोदी का Gen Z
        पाक को 55 रनों पर समेटकर भारतीय
        ‘आप तो मुझसे भी बेहतर एक्टिंग करते
        2026 Maruti Baleno facelift gallery
        PM नरेंद्र मोदी ने किया दिल्‍ली मेट्रो
        यहां के एल्युमिनाई OG हैं, PM नरेंद्र
        ग्रीस एयर शो में करतब दिखा रहा
        डांस क्लास जाने के लिए खाना बनाने
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार