IND vs ENG: रिटायरमेंट की खबरों के बीच कोच गंभीर से हंजी-माजक करते दिखे रोहित शर्मा, वायरल हो रहा ये वीडियो

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दोपहर 3:30 से शुरू होगा। वहीं 3 मैचों की वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। तीसरा मुकाबला जो भी जीतेगा सीरीज अपने नाम कर लेगा। वहीं तीसरे मुकाबले से पहले रोहित शर्मा और टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर लॉर्ड्स के मैदान पर हल्के-फुल्के अंदाज में नजर आए। दोनों की बातचीत और मुस्कुराते हुए तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस के बीच इसकी काफी चर्चा हो रही है।

एक साथ नजर आए गंभीर-रोहित

शनिवार 18 जुलाई को लॉर्ड्स में दोनों अलग ही अंदाज में नजर आए। रोहित शर्मा और गौतम गंभीर को स्टेडियम की बालकनी में साथ बैठकर हंसी-मजाक करते देखा गया। इस दौरान बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक भी उनके साथ मौजूद थे और भारतीय टीम का माहौल काफी सकारात्मक दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं ये वीडियो ऐसे समय आया है जब पिछले कुछ दिनों से रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ रोहित का प्रदर्शन

इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में रोहित शर्मा अब तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। शुरुआती दो मैचों में उन्होंने 11 और 26 रन बनाए। कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे में भी वह अच्छी लय में नहीं दिखे और 47 गेंदों पर सिर्फ 26 रन ही बना सके। जिसके बाद से उनकी हाल की पारियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। दूसरी ओर, युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए अपने पिछले तीन मुकाबलों में दो शतक लगाकर मजबूत दावेदारी पेश की है। ऐसे में टीम में रोहित की जगह और उनके भविष्य को लेकर चर्चा और दबाव दोनों बढ़ गए हैं।

रोहित ने किया था गंभीर का सपोर्ट

रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर जारी चर्चाओं के बीच PTI की एक रिपोर्ट में उनके और मुख्य कोच गौतम गंभीर के रिश्तों को लेकर भी जानकारी सामने आई। रिपोर्ट के अनुसार, रोहित ने ही गंभीर को भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने के लिए समर्थन दिया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान दोनों के रिश्तों में खटास आने की खबरें सामने आईं।

क्या लॉर्ड्स होगा रोहित का आखिरी वनडे?

इस बीच, एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रोहित 2027 वनडे विश्व कप तक भारतीय टीम के लिए खेलना चाहते हैं, लेकिन सेलेक्शन कमेटी की भविष्य की योजनाओं में उन्हें शामिल नहीं माना जा रहा है। वहीं इसके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसी रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि रोहित शर्मा का अंतरराष्ट्रीय करियर अब अंतिम दौर में पहुंच सकता है। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा वनडे उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है। वहींBCCI ने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है।

AIBE 21 Result 2026 Out: बीसीआई ने जारी किया एआईबीई 21 का रिजल्ट, 65.92% उम्मीदवार सफल घोषित

AIBE 21 Result 2026 Out: देश की अदालतों में बतौर वकील का करियर बनाने का सपना देखने और कानून की पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए आज अहम दिन है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने अपना ये सपना पूरा करने के लिए ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 21 परीक्षा में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म कर दिया है। बीसीआई ने एआईबीई 21 का रिजल्ट 2026 आज घोषित कर दिया है। इस साल कुल 1,15,805 कैंडिडेट्स ने परीक्षा पास की है, जिससे कुल पास परसेंटेज 65.92% हो गया है। जो कैंडिडेट्स परीक्षा में बैठे थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

रिजल्ट घोषित करने से पहले, मॉनिटरिंग कमेटी द्वारा प्रश्न पत्र और रिजल्ट समरी की समीक्षा करने के बाद बीसीआई ने क्वालिफाइंग मार्क्स को तीन अंक कम करने का भी फैसला किया। एआईबीई 21 परीक्षा 7 जून, 2026 को देश के 60 शहरों में 292 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। कुल 1,75,701 कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी थी। इसमें 1,10,909 पुरुष उम्मीदवार, 64,784 महिला उम्मीदवार और आठ ट्रांसजेंडर उम्मीदवार शामिल थे।

एआईबीई 21 पासिंग मार्क्स क्यों कम किए गए?

शुरू में, एआईबीई 21 के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स जनरल कैटेगरी के परीक्षार्थियों के लिए 45 मार्क्स और एससी, एसटी और पीडब्लूडी उम्मीदवारों के लिए 40 अंक तय किए गए थे, कुल 100 मार्क्स में से। हालांकि, प्रश्न पत्र और परीक्षार्थियों के ओवरऑल प्रदर्शन की समीक्षा करने के बाद, मॉनिटरिंग कमेटी ने एकमत से क्वालिफाइंग मार्क्स में तीन मार्क्स कम करके रिजल्ट को मॉडरेट करने का फैसला किया।

अगली एआईबीई 22 परीक्षा 29 नवंबर को होगी

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने यह भी बताया है कि ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 22, 29 नवंबर, 2026 को होगा। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 19 अगस्त, 2026 से शुरू होगा और 27 अक्टूबर, 2026 तक चलेगा। कैंडिडेट 28 अक्टूबर तक आवेदन शुल्क भर सकेंगे, जबकि करेक्शन विंडो 30 अक्टूबर को बंद हो जाएगी। एडमिट कार्ड 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे, और रिजल्ट अनुमानित तौर से 7 जनवरी से 10 जनवरी, 2027 के बीच घोषित कर दिए जाएंगे। बीसीआई ने उम्मीदवारों को एआईबीई 22 के बारे में ताजा अपडेट, नोटिफिकेशन और विस्तृत निर्देशों के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक एआईबीई और बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया की वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी है।

PGIMER BSc Nursing Admit Card 2026: 24 जुलाई को होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड

Axis Bank ने राजीव मंत्री को नया सीएफओ नियुक्त किया, 28 सितंबर को संभालेंगे नई जिम्मेदारी

एक्सिस बैंक ने राजीव मंत्री को नया चीफ फाइनेंशियल अफसर (सीएफओ) नियुक्त किया है। बैंक ने 18 जुलाई को रेगुलेटरी फाइलिंग में यह बताया। मंत्री 28 सितंबर को नई जिम्मेदारी संभालेंगे। पिछले महीने पुनीत शर्मा ने बैंक के सीएफओ पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने अपनी प्रोफेशनल जर्नी का नया चरण शुरू करने के लिए इस्तीफा दिया है।

मंत्री अभी बंधन बैंक में सीएफओ हैं

मंत्री अभी Bandhan Bank में एक्जिक्यूटिव प्रेसिडेंट एवं सीएफओ हैं। उन्होंने करियर में नए मौके के इस्तेमाल में दिलचस्पी बताते हुए जून में इस्तीफा दे दिया था। बंधन बैंक में नोटिस पीरियड की पॉलिसी के मुताबिक, बैंक में उनका अंतिम वर्किंग डे 25 सितंबर होगा। तीन दिन बाद वह एक्सिस बैंक में नई जिम्मेदारी संभाल लेंगे।

नियुक्ति के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

एक्सिस बैंक के बोर्ड ने 18 जुलाई को बोर्ड की हुई बैठक में मंत्री की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। बैंक ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि नॉमिनेशन एंड रेम्यूनरेशन कमेटी और ऑडिट कमेटी की सिफारिश पर बोर्ड ने नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी। एक्सिस बैंक देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंकों में शामिल है।

फाइनेंस में तीन दशकों का अनुभव

मंत्री को फाइनेंस के फील्ड में करीब तीन दशकों का अनुभव है। 49 साल के मंत्री बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज इंडस्ट्री (BFSI) में कई सीनियर पदों पर रह चुके हैं। बंधन बैंक में आने से पहले वह सिटीबैंक,स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक और Mashreq में थे। वह भारत के अलावा सिंगापुर और यूएई में रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें: HDFC Bank ने अब तक नहीं किया है सीईओ पद पर शशिधर जगदीशन की पुनर्नियुक्ति का ऐलान

मंत्री ने विदेश से एमबीए की पढ़ाई की है

एक्सिस बैंक के नए सीएफओ एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। उन्होंने INSEAD से ग्लोबल एग्जिक्यूटिव एमबीए की डिग्री ली है। उन्हें फाइनेंस, स्ट्रेटेजी, रेगुलेटरी एंगेजमेंट, कैपिटल मैनेजमेंट, कॉर्पोरेट गवर्नेंस और बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन का अनुभव है। एक्सिस बैंक ने कहा है कि मंत्री आरबीआई की तरफ से तय योग्यता की शर्तें पूरी करते हैं।

Abhishek Banerjee: TMC में सियासी घमासान! बागी नेताओं को अभिषेक बनर्जी की खुली चुनौती, कर दी इस्तीफे की पेशकश

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी ने पार्टी छोड़ चुके नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्हें खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अगर ये नेता फिर से ममता बनर्जी के नेतृत्व में पार्टी में लौट आते हैं, तो वह खुद अपना पद छोड़ने के लिए तैयार हैं। पार्टी में चल रही नाराज़गी पर बोलते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जो लोग टीएमसी छोड़ चुके हैं और अब उन पर आरोप लगा रहे हैं, उन्हें पहले ममता बनर्जी के पास वापस आना चाहिए।

अभिषेक बनर्जी ने दी ये चुनौती

अभिषेक बनर्जी ने कहा, “जो लोग पार्टी छोड़कर चले गए हैं और आज मेरे खिलाफ बोल रहे हैं या मुझ पर आरोप लगा रहे हैं, मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे ‘दीदी’ यानी ममता बनर्जी के नेतृत्व में वापस आ जाएं। अगर वे ऐसा करते हैं, तो मैं एक घंटे के भीतर पार्टी से इस्तीफा दे दूंगा।” अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि ये नेता वापस नहीं आएंगे, क्योंकि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ समझौता कर लिया है। उन्होंने कहा कि पहले पार्टी छोड़ो, फिर बागी गुट या भाजपा में शामिल हो जाओ और उसके बाद अभिषेक बनर्जी पर आरोप लगाओ, यही उनकी रणनीति है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पार्टी में बगावत की वजह वास्तव में वही हैं, तो बागी नेताओं के टीएमसी में लौटते ही वह 24 घंटे के भीतर अपना पद छोड़ देंगे।

टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह

अभिषेक बनर्जी का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कई नेता और विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं। इन नेताओं ने ममता बनर्जी का साथ छोड़कर अलग गुटों का रुख किया है और पार्टी में चल रहे संकट के लिए अभिषेक बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है। टीएमसी छोड़ने या पार्टी से अलग होने वालों में सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बारिक जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा, करीब 19 से 20 सांसदों के एक बड़े गुट के भी पार्टी से अलग होने का दावा किया जा रहा है। इस गुट में काकोली घोष दस्तीदार, शर्मिला सरकार, प्रसून बनर्जी, जगदीश चंद्र बसुनिया, अरूप चक्रवर्ती, कालीपदा सोरेन, शताब्दी राय, जून मालिया, माला राय, यूसुफ पठान, रचना बनर्जी, बापी हलदर, मिताली बाग, खलीकुर रहमान, अबू ताहिर खान, असित मल, देव अधिकारी और पार्थ भौमिक शामिल बताए जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक, यह गुट त्रिपुरा स्थित एनसीपी के एक धड़े में शामिल हो गया है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को समर्थन देने की बात कही जा रही है।

नेताओं के इस्तीफे से बढ़ी मुश्किलें

हाल के दिनों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी से दूरी बना ली है। मदन मित्रा ने पार्टी के संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया है और एक बागी गुट में शामिल हो गए हैं। हालांकि, उन्होंने साफ किया है कि उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया है। मदन मित्रा ने अभिषेक बनर्जी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी में फैसले एक ही व्यक्ति के हाथ में केंद्रित हो गए हैं। उन्होंने इसे “हिटलर जैसी कार्यशैली” बताते हुए आरोप लगाया कि इससे पार्टी कमजोर हो रही है।

वहीं, सुखेंदु शेखर राय ने राज्यसभा की सदस्यता और पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया। सुष्मिता देव ने भी राज्यसभा और पार्टी के सभी पद छोड़ दिए, जबकि प्रकाश चिक बारिक ने भी राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। बाद में ये तीनों नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इधर, काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व वाले एक अलग बागी गुट ने दावा किया है कि उसे करीब 19 सांसदों का समर्थन हासिल है। इस गुट ने यह भी संकेत दिया है कि वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का समर्थन कर सकता है।

Jennifer-William Marriage: विलियम इश्माएल के साथ शादी के बंधन में बंधी जेनिफर विंगेट, शादी की तस्वीरें आईं सामने

Jennifer Winget-William Ishmael Marriage: टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां में हैं। टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने ब्रिटेन में एक निजी समारोह में बिजनेसमैन विलियम इश्माएल के साथ शादी कर ली है। जेनिफर ने अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर करके दी है। इस वीडियो में शादी के खास पलों की झलक देखने को मिली। जेनिफर ने पहली बार अपने पति को अपने फैंस से आधिकारिक तौर पर परिचित भी कराया है। शादी का खबर सामने के बाद से फैंस जेनिफर को लगातार बधाई दे रहे हैं।

18 जुलाई को जेनिफर विंगेट ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का एक खास वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह व्हाइट कलर के ब्राइडल गाउन में बेहद खूबसूरत दिखीं और अपने पति विलियम इश्माएल के साथ नई जिंदगी की शुरुआत का जश्न मनाती नजर आईं।

जेनिफर पोस्ट कर दी जानकारी

वीडियो शेयर करते हुए जेनिफर ने कैप्शन में लिखा, “…और आखिरकार हमारे सितारे एक हो गए! विलियम इश्माएल” वहीं वीडियो में एक इमोशनल मैसेज भी शामिल था, जिसमें उन्होंने लिखा, “आधिकारिक तौर पर आप सभी को मेरे जीवनसाथी, मेरे पति विल से मिलवा रही हूं।” जेनिफर विंगेट ने पहली बार सोशल मीडिया पर अपने पति को आधिकारिक तौर पर अपने फैंस से मिलवाया। शादी के वीडियो में समारोह के कई भावुक और खूबसूरत पल शामिल थे। वीडियो में न्यूलीवेड कपल हाथों में हाथ डालकर वेडिंग चैपल से बाहर निकलता नजर आया, वहीं परिवार और दोस्तों ने उन पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाकर उनका स्वागत किया। इस कपल ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की है।

 

जेनिफर के लुक लोगों को आ रहा पसंद

शादी में जेनिफर विंगेट का ब्राइडल लुक भी लोगों को काफी पसंद आया। उन्होंने डिजाइनर कार्लियो का तैयार किया हुआ खास व्हाइट वेडिंग गाउन पहना था। स्ट्रैपलेस डिजाइन और स्वीटहार्ट नेकलाइन वाले इस गाउन पर मोतियों की बारीक कारीगरी और सुंदर धागों की कढ़ाई की गई थी। उनका ये सादगी भरा और खूबसूरत ब्राइडल अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। वहीं विलियम ब्लू कोर्ट-पैंट में नजर आ रहे हैं। शादी से पहले जेनिफर विंगेट की वेडिंग ड्रेस तैयार होने का एक बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

क्या करते हैं विलियम

रिपोर्ट्स के अनुसार, विलियम इश्माएल सिंगापुर के एक बिजनेसमैन हैं। वह MHC डिजिटल ग्रुप में बिजनेस डेवलपमेंट और ट्रेडिंग के डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, वह अक्टूबर 2022 से इस कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं।

जेनिफर की दूसरी शादी है ये

टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी, लेकिन साल 2014 में दोनों अलग हो गए थे। जेनिफर टीवी के लोकप्रिय शो सरस्वतीचंद्र, बेहद और बेपनाह से घर-घर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। उनकी शादी की खबर सामने आने के बाद फैंस और मनोरंजन जगत के कई सितारे सोशल मीडिया पर उन्हें नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

HDFC Bank ने अब तक नहीं किया है सीईओ पद पर शशिधर जगदीशन की पुनर्नियुक्ति का ऐलान

एचडीएफसी बैंक ने अब तक मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ पद पर शशिधर जगदीशन की पुनर्नियुक्ति का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, 18 जुलाई को बोर्ड की मीटिंग में जून तमाही के बैंक के नतीजों को मंजूरी मिल गई। लेकिन, एमडी एवं सीईओ पद पर जगदीशन की तीसरी बार नियुक्ति का ऐलान नहीं हुआ।

जगदीशन का कार्यकाल सितंबर में खत्म हो रहा

HDFC Bank ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया है, “शनिवार, 18 जुलाई, 2026 को बोर्ड की मीटिंग 11 बजे शुरू हुई। बोर्ड ने 2 बजे रिजल्ट्स एप्रूव कर दिया। उसके बाद दूसरे मसलों पर विचार के लिए बोर्ड की मीटिंग जारी रही।” शशिधर जगदीशन का कार्यकाल इस साल सितंबर में खत्म हो रहा है।

आरबीआई की मंजूरी से पहले जरूरी है नियुक्ति

मनीकंट्रोल ने पहले खबर दी थी कि बैंक की गवर्नेंस, नॉमिनेशन और रिम्यूनरेशन कमेटी (GNRC) के बगैर किसी खास विरोध के जगदीशन की तीसरी बार नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे देने की उम्मीद है। आरबीआई के नियमों के तहत, बैंक का आरबीआई की मंजूरी से पहले नियुक्ति के प्रस्ताव को एप्रूव करना जरूरी है।

बैंक ने कुछ हफ्ते पहले चेयरमैन पद की राजीव कुमार की नियुक्ति

सूत्रों के मुताबिक, GNRC के जगदीशन को फिर तीन साल के लिए नियुक्त करने की सिफारिश कर देने की उम्मीद है। कुछ हफ्ते पहले एचडीएफसी बैंक ने राजीव कुमार को पार्ट-टाइम नॉन-एग्जिक्यूटिव चेयरमैन नियुक्त किया था। वह अंतरिम चेयरमैन केकी मिस्त्री की जगह लेंगे।

बैंक में गवर्नेंस के मसले को लेकर उठे थे सवाल

पिछले कुछ महीनों में एचडीएफसी बैंक में गवर्नेंस के मसलों को लेकर सवाल उठे हैं। बैंक के पूर्व पार्ट-टाइम चैयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद यह मसला सुर्खियों में आया था। हालांकि, हाल में एक लीगल रिव्यू में बैंक में गवर्नेंस को लेकर किसी तरह की समस्या नहीं पायी गई।

यह भी पढ़ें: कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ अशोक वासवानी ने बताई एग्जिट की वजह, जानिए क्या कहा

एचडीएफसी  बैंक ने 18 जुलाई को किया नतीजों का ऐलान

एचडीएफसी बैंक ने 18 जुलाई को जून तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। इस दौरान बैंक का स्टैंडएलोन नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 5 फीसदी बढ़कर 19,060 करोड़ रुपये रहा। नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.26 फीसदी रहा। एचडीएफसी बैंक के शेयर पर तिमाही नतीजों का असर 20 जुलाई को दिखेगा। 17 जुलाई को बैंक का शेयर 1.55 फीसदी चढ़कर 820.80 रुपये पर बंद हुआ।

Gauri Vrat 2026 Date: आषाढ़ माह में कब किया जाएगा गौरी व्रत, जानें तारीख, मुहूर्त और समापन की तिथि

Gauri Vrat 2026 Date: आषाढ़ के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि सिर्फ देवशयनी एकादशी व्रत के लिए ही नहीं जानी जाती है। इसी दिन से 5 दिनों तक चलने वाला महिलाओं का एक कठिन व्रत भी शुरू होता है। इस व्रत को गौरी व्रत, जया पार्वती व्रत या मोरकत व्रत के नाम से भी जाना जाता है। ये व्रत सुहागिन महिलाओं और कुंवारी कन्याओं दोनों के लिए बड़ा खास होता है। यह कठिन व्रत भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए किया जाता है। इस व्रत के दिन विधि-विधान से माता पार्वती का पूजन किया जाता है।

धार्मिक मान्यता है कि जया पार्वती का व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने पर सुहागिन महिलाओं को पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य का वरदान प्राप्त होता है। यह व्रत रखने से कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, जया पार्वती व्रत आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी से शुरू हो कर आषाढ़ पूर्णिमा तक किया जाता है। आषाढ़ शुक्ल एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी का व्रत भी किया जाता है।

गौरी व्रत 2026 की महत्वपूर्ण तारीखें

व्रत का प्रारंभ (पहला दिन): 25 जुलाई 2026, शनिवार

व्रत का समापन (अंतिम दिन): 29 जुलाई 2026 (बुधवार)

पूजा के शुभ मुहूर्त

25 जुलाई 2026: पूजा के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं :

ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 04:16 बजे से 04:57 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12:00 बजे से 12:55 बजे तक

सुबह का शुभ-उत्तम मुहूर्त : सुबह 07:21 बजे से 09:03 बजे तक

प्रदोष काल (लाभ-उन्नति मुहूर्त): शाम 07:17 बजे से रात 08:34 बजे तक

गौरी व्रत का महत्व

योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति : धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुंवारी कन्याएं इस व्रत को नियम और श्रद्धा से रखकर माता गौरी और भगवान शिव से मनचाहा और योग्य वर पाने का आशीर्वाद प्राप्त करती हैं।

सुखी वैवाहिक जीवन : विवाहित महिलाएं अपने दांपत्य जीवन में सुख, शांति, आपसी प्रेम और समृद्धि बनाए रखने के लिए यह व्रत करती हैं।

पूजा विधि की विशेषता : इस पांच दिवसीय व्रत के दौरान महिलाएं पवित्र मिट्टी से माता गौरी, भगवान शिव और गणेश जी की प्रतिमा बनाती हैं, जवारे (अंकुर) बोती हैं और पांच दिनों तक सुबह-शाम नियमपूर्वक आरती और पूजा-अर्चना करती हैं।

Sawan 2026 Mangla Gauri Vrat: इस साल सावन में कब-कब किया जाएगा मंगला गौरी व्रत? तरीख सहित जानें पूजा विधि और उद्यापन के नियम

Upcoming Auto Launches: नई कार या बाइक खरीदने का बना रहें प्लान? मार्केट में धमाल मचाने आ रही ये 6 नई गाड़ियां

अगर आप नई कार या बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आने वाले कुछ दिन आपके लिए खास हो सकते हैं। साल 2026 में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में नई गाड़ियों की लॉन्चिंग का सिलसिला लगातार जारी है। कार और बाइक बनाने वाली कई कंपनियां अपने नए मॉडल पेश कर रही हैं। जुलाई के आने वाले दिनों में भी कई नई गाड़ियां बाजार में दस्तक देने वाली हैं, जिनका ऑटो सेक्टर और ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार है। इनमें एसयूवी, इलेक्ट्रिक कार और प्रीमियम बाइक शामिल हैं।

आने वाले दिनों में ऑटो बाजार में कई नई कारें और बाइक लॉन्च होने वाली हैं। इनमें अपडेटेड मॉडल के साथ कुछ बिल्कुल नई गाड़ियां भी शामिल हैं, जिनका ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार है। आइए जानते हैं अगले कुछ दिनों में बाजार में आने वाली बड़ी कारों और बाइक्स के बारे में।

रेनॉल्ट डस्टर एडवेंचर एडिशन

रेनॉल्ट इंडिया ने अपनी फेमस एसयूवी डस्टर का नया एडवेंचर एडिशन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे डस्टर की लोकप्रियता और विरासत को ध्यान में रखते हुए पेश किया है। ये नया मॉडल निसान टेक्टन की लॉन्चिंग के बाद आया है, जिससे मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। डस्टर एडवेंचर एडिशन तीन इंजन और ट्रांसमिशन विकल्पों में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत टर्बो TCe 100 MT के लिए 12.99 लाख रुपये है, वहीं टर्बो TCe 160 MT की कीमत 13.99 लाख रुपये और टर्बो TCe 160 DCT की कीमत 15.39 लाख रुपये रखी गई है।

Kia Syros EV

किआ अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Syros EV को जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले इस गाड़ी को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ डीलरशिप ने इसकी अनऑफिशियल बुकिंग भी शुरू कर दी है। डिजाइन के मामले में ये पेट्रोल मॉडल से काफी मिलती-जुलती होगी, लेकिन इसमें बंद फ्रंट ग्रिल और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी इसमें कई आधुनिक फीचर्स और बड़ा केबिन दे सकती है। वहीं अभी इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। इसकी संभावित शुरुआती कीमत करीब 14 लाख रुपये मानी जा रही है।

किआ सोरेंटो

किआ जल्द ही अपनी फ्लैगशिप 7-सीटर एसयूवी सोरेंटो को भारत में लॉन्च कर सकती है। ये भारत में कंपनी की पहली हाइब्रिड एसयूवी होगी। कंपनी ने इसका टीजर भी जारी कर दिया है। उम्मीद है कि इसमें कई प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। साथ ही, भारतीय ग्राहकों के लिए इसमें स्थानीय जरूरतों के हिसाब से हाइब्रिड पेट्रोल पावरट्रेन दिया जा सकता है।

Maruti Suzuki Brezza Facelift

मारुति सुजुकी जल्द ही अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा फेसलिफ्ट को नए अपडेट्स के साथ पेश कर सकती है। इस मॉडल में बदला हुआ एक्सटीरियर, नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और पहले से ज्यादा आधुनिक फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें बड़ी टचस्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीटें, एम्बिएंट लाइटिंग और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी नए मैनुअल गियरबॉक्स और अंडरबॉडी-माउंटेड CNG टैंक का ऑप्शन भी शामिल कर सकती है।

MG स्टारलाइट 560

एमजी जल्द ही अपनी नई स्टारलाइट 560 एसयूवी को भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 20.5kWh की बैटरी मिल सकती है, जो करीब 194 bhp की पावर और 230 Nm का टॉर्क देने में सक्षम होगी। फीचर्स की बात करें तो इसमें एलईडी लाइटिंग, बड़े अलॉय व्हील्स, 12.8 इंच की टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ और बड़ा बूट स्पेस मिलने की उम्मीद है।

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650

रॉयल एनफील्ड ने रफ क्राफ्ट्स के साथ मिलकर शॉटगन 650 x रफ क्राफ्ट्स का लिमिटेड एडिशन पेश किया है। ये स्पेशल बाइक कंपनी की कस्टम बाइक से प्रेरित है। भारत में इसकी सिर्फ 25 यूनिट ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.75 लाख रुपये रखी गई है। इस लिमिटेड एडिशन की बुकिंग भारत में 30 जुलाई शाम 7 बजे (IST) से शुरू होगी।

कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ अशोक वासवानी ने बताई एग्जिट की वजह, जानिए क्या कहा

कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ अशोक वासवानी ने अपने एग्जिट की वजह बताई है। उन्होंने बताया कि क्यों तीन साल से ज्यादा समय तक बैंक की कमान संभालने के बाद उन्होंने एग्जिट का फैसला लिया। सीएनबीसी-टीवी18 की ऋतु सिंह के साथ बातचीत में उन्होंने कई अहम बातें बताईं।

एग्जिट का इसके अच्छा वक्त नहीं हो सकता था

वासवानी ने कहा, “व्यक्तिगत स्तर पर अपनी पारी पर विराम लगाने का इससे अच्छा वक्त नहीं हो सकता था। बीते साढ़े तीन साल काफी मुश्किल रहे।” उनका इशारा टेक्नोलॉजी इंबार्गो से था, जिससे बैंक को गुजरना पड़ा। पूरी मैनेजमेंट टीम नए सिरे से बनानी पड़ी। बैंक के पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड और माइक्रो-फाइनेंस बुक्स को ठीक करने पड़ा।

कोटक बैंक अब आगे के सफर के लिए पूरी तरह तैयार

उन्होंने बताया कि लायबिलिटी के मामले में बैंक पर काफी दबाव था। अब पूरे ग्रुप में एक समान स्ट्रेटेजी है। यह अपनी पारी को विराम देने का सही वक्त था, क्योंकि बैंक अब आगे के सफर के लिए पूरी तरह से तैयार है। कोटक महिंद्रा बैंक देश के बड़े प्राइवेट बैंकों में से एक है। यह अपनी सब्सिडियरी कंपनियों के जरिए एएमसी, इंश्योरेंस, सिक्योरिटीज सहित कई सेगमेंट में मौजूदा है।

व्यक्तिगत कारणों से किया पद छोड़ने का फैसला

अपने बारे में व्यक्तिगत जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, “मैं नाना बन गया। मेरी बेटी सैन फ्रांसिस्को में है। मेरी बेटी अपने पास मुझे बुला रही थी, इससे यह और भी जरूरी हो गया।” उन्होंने कहा कि पद छोड़ने का फैसला उन्होंने अपने व्यक्तिगत कारणों से किया था। उन्होंन बताया कि कोटक महिंद्रा बैंक तय समयसीमा के अंदर उनके उत्तराधिकारी के नाम आरबीआई को सौंप देगा।

फॉरेन डिपॉजिट से बैंक की डिपॉजिट बुक मजबूत होगी

कोटक महिंद्रा बैंक के कारोबारी प्रदर्शन के बारे में उन्होंने कहा कि जहां तक अंतरराष्ट्रीय बिजनेस की बात है तो बैंक गिफ्ट सिटी से एफसीएनआरबी बिजनेस करेगा। हालांकि, यह अभी काफी शुरुआती अवस्था में है। फॉरेन डिपॉजिट से बैंक को अपनी डिपॉजिट बुक मजबूत करने और स्टैबिलिटी हासिल करने में मदद मिलेगी।

इस साल करीब 12 फीसदी गिरा है कोटक बैंक का शेयर 

उन्होंने कहा कि बैंक का मार्जिन पिछले लगातार तीन सालों से फ्लैट है। साल दर साल आधार पर क्रेडिट कॉस्ट में काफी कमी आई है। हालांकि, तिमाही दर तिमाही आधार पर यह बढ़ा है। उन्होंने इसकी वजह बढ़ते स्लिपेज को बताया। कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 17 जुलाई को 3.59 फीसदी चढ़कर 390.70 रुपये पर बंद हुआ। इस साल यह शेयर 11.92 फीसदी गिरा है।

‘काम नहीं छोड़ेंगे हम बिहारी ऐसे ही होते हैं…’, महीने की 80,000 कमाई…दिल का दौरा पड़ने के बाद भी 12 घंटे Uber चला रहा शख्स

सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक पोस्ट ने दिल्ली के एक उबर ड्राइवर की ओर लोगों का ध्यान खींचा है, जिन्होंने आराम के बजाय अपने काम को चुना। हालांकि उन्हें किराए से हर महीने ₹80,000 की कमाई होती है, फिर भी हार्ट अटैक से उबरने के बाद भी वे घंटों तक गाड़ी चलाते हैं। वे यह साबित करने के लिए ऐसा करते हैं कि सेहत से जुड़ी इस मुश्किल ने उन्हें “बेकार” नहीं बना दिया है।

इस कहानी को कंटेंट क्रिएटर आस्था सेठ ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने बताया कि राइड के दौरान हुई एक आम बातचीत उनके लिए सबसे यादगार मुलाकातों में से एक बन गई। सेठ के अनुसार, ड्राइवर बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है और पहले दिल्ली में अपने एक रिश्तेदार की फ़ैक्ट्री में काम करता था। हालाँकि, पिछले साल हार्ट अटैक आने के बाद उसकी ज़िंदगी ने एक अप्रत्याशित मोड़ ले लिया। उन्होंने बताया कि उसके रिश्तेदार का मानना ​​था कि वह अब शारीरिक रूप से मेहनत वाले काम करने में सक्षम नहीं है, इसलिए उन्होंने उसे फ़ैक्ट्री छोड़ने के लिए कह दिया।

उस बातचीत को याद करते हुए सेठ ने लिखा, “यह व्यक्ति बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। पहले वह दिल्ली में अपने एक रिश्तेदार की फैक्ट्री में काम करता था और अच्छी कमाई करता था, लेकिन पिछले साल उसे दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उसके रिश्तेदार ने उससे कहा कि अब वह किसी काम का नहीं रहा क्योंकि वह ताकत वाला कोई काम नहीं कर सकता, और उसे फैक्ट्री से निकाल दिया। लेकिन वह व्यक्ति यहीं नहीं रुका।”

उन्होंने आगे बताया कि ड्राइवर के पास नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी के पास एक रेजिडेंशियल सोसाइटी में दो फ्लैट हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹80 लाख है और जिनसे हर महीने लगभग ₹80,000 का किराया मिलता है। पास काम छोड़कर आराम करने और घर पर रहने का विकल्प था और अब भी है। लेकिन उन्होंने उबर ड्राइवर के तौर पर काम करना चुना है।”

पैसिव इनकम का एक पक्का ज़रिया होने के बावजूद, ड्राइवर सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक काम करते हैं और हर महीने अतिरिक्त 50,000 कमाते हैं। सेठ के अनुसार, उनके काम करने की वजह सिर्फ़ पैसों की ज़रूरत से कहीं ज़्यादा है। ये सिर्फ़ उन लोगों को यह दिखाने के लिए कि हार्ट अटैक की वजह से वे बेकार या किसी काम के नहीं हो गए हैं। उनकी 2 बेटियां हैं, जिनके लिए उन्होंने ये 2 फ्लैट बचाकर रखे हैं। बिहार में उनकी पुश्तैनी संपत्ति भी है। लेकिन फिर भी वे काम कर रहे हैं।”