पूर्व राज्यपाल और शिक्षाविद डॉ. डीवाई पाटिल का निधन, 91 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

DY Patil dies

बिहार, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के पूर्व गवर्नर रहे और मशहूर शिक्षाविद डॉ. ज्ञानदेव यशवंतराव पाटिल (डीवाई पाटिल) का मंगलवार को कोल्हापुर के कस्बा बावड़ा स्थित घर पर निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। ALSO READ: क्या है ‍बांकीपुर का जातीय गणित और किस जाति से आते हैं प्रशांत किशोर? कितने पढ़े-लिखे हैं PK

 

पूर्व कांग्रेस नेता डी वाई पाटिल को प्यार से दादा कहा जाता था। पाटिल के परिवार में उनके बेटे कांग्रेस एमएलसी सतेज पाटिल, संजय पाटिल और अजिंक्य पाटिल और बेटी नंदिता पालशेतकर हैं। उनके नेतृत्व में देशभर में 182 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों, 7 विश्वविद्यालयों और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के विशाल नेटवर्क की स्थापना हुई।

 

पाटिल ने वर्ष 1957 से 1962 तक कोल्हापुर के महापौर के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद वे 1967 से 1972 तक महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य रहे। कांग्रेस ने उन्हें बिहार, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल का गर्वनर बनाया। वर्ष 2018 में वे कांग्रेस छोड़कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में शामिल हो गए। ALSO READ: 'कुत्ता या बिल्ली भी जीत जाएगा', क्या इसी ओवरकॉन्फिडेंस ने डुबो दी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट?

 

डी वाई पाटिल के निधन की जानकारी देते हुए पिंपरी की प्रो-वाइस चांसलर स्मिता जाधव ने कहा कि बहुत दुख और भारी मन से मैं आपको हमारे प्रिय संस्थापक, माननीय डॉ. डी वाई पाटिल सर के निधन की सूचना दे रही हूं। उनकी दूरदर्शी लीडरशिप, शिक्षा के प्रति अटूट समर्पण और असाधारण विरासत ने अनगिनत लोगों के जीवन और संस्थानों को संवारा है। उनका जाना पूरे डी वाई पाटिल परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

 

डी वाई पाटिल को सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 1991 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। उनका अंतिम संस्कार बुधवार, 5 अगस्त को कोल्हापुर के लाइन बाजार स्थित डॉ. डी वाई पाटील मेडिकल कॉलेज परिसर में किया जाएगा।

संन्यास की अटकलों के बीच महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई में दौड़ाई तेज गति से बाइक (Video)

IPL 2027 से संन्यास की अटकलों के बीच महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई में तेज बाइक दौड़ाई। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी को तेज बाइक दौड़ाने का शौक है। वह हाल ही में चेन्नई के एक रेसिंग ट्रैक पर हाई स्पीड बाइक चलाते नजर आए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह पेशेवर राइडिंग सूट  और हेलमेट पहनकर शानदार अंदाज में तेज गति से बाइक की सवारी कर रहे हैं।

बाइक के शौकीन है माही

माही के Cars और Bikes के प्रति दीवानगी और प्यार से हम सभी वाकिफ हैं। उसके पास कई प्रकार की कार और बाइक है जो किसी को भी हैरान कर सकती हैं जैसे  Hummer H2, Audi Q7, Mitsubishi Pajero SFX, Land Rover Freelander, Mahindra Scorpio, Ferrari 599 GTO, Jeep Grand Cherokee Trackhawk, Nissan Jonga, Pontiac Firebird Trans am, Mercedes Benz GLE, Rolls Royce Silver Shadow.

MS Dhoni के पास 50 से अधिक बाइक हैं, जिनमें  Harley-Davidson Fat Boy, Kawasaki Ninja H2, Ducati 1098, Yamaha RD350 and Suzuki Hayabusa भी शामिल हैं।

संन्यास के बाद बाईक राइड की योजना है धोनी की

सीएसके के फैन्स की फैन फॉलोइंग इतनी ज़्यादा है कि वे कभी नहीं चाहेंगे कि उनके पसंदीदा क्रिकेटर एम.एस. धोनी, जिन्हें वे प्यार से “थाला” कहते हैं (जिसका मतलब होता है लीडर), संन्यास लें। इतनी उम्र के बाद भी धोनी आज भी बेहद फिट हैं, लेकिन बीते कुछ सालों में उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा। IPL 2026 में तो वह एक भी बार मैदान पर नहीं उतरे।

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने भविष्य के बारे में दुनिया को अटकलें लगाने पर मजबूर कर दिया और कहा कि अगले सेशन में वह वापसी करेंगे या नहीं, इस पर फैसला लेने के लिए पूरा समय लेंगे।उन्होंने कहा कि अब वह रांची में अपनी बाइक की सवारी (Bike Ride) का आनंद लेंगे।


मालिक को बचाने के लिए खतरनाक कोबरा से भिड़ गया टॉमी, जान देकर निभाई वफादारी, देखें VIDEO

वफादारी की मिसाल अक्सर कुत्तों से दी जाती है, लेकिन उत्तर प्रदेश के बलिया से सामने आई एक घटना ने इस कहावत को सच साबित कर दिया। यहां एक पालतू लैब्राडोर कुत्ते 'टॉमी' ने अपने मालिक के परिवार को जहरीले कोबरा से बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। करीब एक घंटे तक चली इस खतरनाक लड़ाई में टॉमी ने कोबरा को तो मार गिराया, लेकिन खुद भी जहर के असर से जिंदगी की जंग हार गया।

 

रात 2 बजे घर के बाहर दिखा कोबरा

 

यह घटना बेल्थरा रोड क्षेत्र के उभांव गांव की है। ईंट भट्ठा व्यवसायी दानिश अपने परिवार के साथ यहां रहते हैं। रविवार देर रात करीब दो बजे एक जहरीला कोबरा उनके घर की ओर बढ़ रहा था। सबसे पहले परिवार के नौ साल पुराने पालतू लैब्राडोर टॉमी की नजर उस पर पड़ी।

 

टॉमी ने लगातार भौंककर परिवार को खतरे का एहसास कराया। इससे पहले कि सांप घर के अंदर पहुंचता, वह बिना अपनी जान की परवाह किए सीधे कोबरा से भिड़ गया।

 

एक घंटे तक चली जिंदगी और मौत की लड़ाई

 

परिवार के मुताबिक, टॉमी और कोबरा के बीच करीब एक घंटे तक जबरदस्त संघर्ष हुआ। इस दौरान कोबरा ने कई बार टॉमी को डसा, लेकिन उसने सांप को छोड़ने से इनकार कर दिया। आखिरकार टॉमी ने कोबरा को मार गिराया और परिवार को संभावित बड़े हादसे से बचा लिया।

 

हालांकि, इस बहादुरी की कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। सांप के जहर का असर धीरे-धीरे उसके शरीर में फैलता गया और करीब आधे घंटे बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर भी उसे नहीं बचा सके।


परिवार के लिए सिर्फ पालतू नहीं, सदस्य था टॉमी

 

परिजनों का कहना है कि टॉमी पिछले नौ वर्षों से उनके परिवार का हिस्सा था। उसने हमेशा घर की रखवाली की और हर मुश्किल में परिवार के साथ खड़ा रहा। उनका मानना है कि अगर उस रात टॉमी कोबरा से नहीं भिड़ता, तो सांप घर के अंदर घुसकर किसी भी सदस्य को नुकसान पहुंचा सकता था।

 

नम आंखों से दी अंतिम विदाई

 

सोमवार को परिवार ने अपने सबसे वफादार साथी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। टॉमी को दफनाते समय घर का हर सदस्य भावुक हो उठा। गांव के कई लोग भी इस बहादुर कुत्ते को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

 

टॉमी अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उसकी बहादुरी, वफादारी और अपने परिवार के लिए दिया गया बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। उसकी कहानी यह याद दिलाती है कि सच्चा प्यार और निस्वार्थ रक्षा केवल इंसान ही नहीं, बल्कि बेजुबान भी निभाना जानते हैं।

टी दिलीप: बेस्ट फील्डर मेडल की संस्कृति लाने वाले कोच ने लिखा भावुक पोस्ट

भारतीय फील्डिंग में सबसे ज्यादा क्रांतिकारी बदलाव लाने वाले फील्डिंग कोच टी-दिलीप का कार्यकाल समाप्त हो गया है और वह टीम के साथ श्रीलंका नहीं जा रहे हैं। फील्डिंग कोच टी-दिलीप ने भारतीय खिलाड़ियों का फील्डिंग स्तर खासा बढ़ाया। खासकर एकदिवसीय विश्वकप के दौरान जब हर मैच के बाद टीम को फील्डिंग मेडल दिया जाता था। यह एक ऐसी प्रथा थी जिससे हर खिलाड़ी प्रोत्साहित हुआ।अपने कार्यकाल की समाप्ति के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भावुक पोस्ट लिखा।

टी दिलीप ने लिखा” एक ऐसे सफ़र के लिए सही शब्द ढूँढना मुश्किल है जो मेरे लिए बहुत मायने रखता है।जब मैं पहली बार इस टीम से जुड़ा, तो मेरा मकसद बस एक ही था – हर दिन अपना सब कुछ झोंक देना।

उस खेल में योगदान देने का मेरा तरीका हमेशा से फील्डिंग ही रहा है जिसे मैं बहुत प्यार करता हूँ, और मैं शुक्रगुज़ार हूँ कि मुझे इस टीम के सफ़र का हिस्सा बनने का मौका मिला।फील्डिंग मेडल हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेगा। ड्रेसिंग रूम में इसने जो उत्साह पैदा किया, जो मुस्कान बिखेरी और खिलाड़ियों ने इसे जो अहमियत दी – ये सब ऐसी यादें हैं जो हमेशा मेरे साथ रहेंगी।

इन उपलब्धियों का हिस्सा बनने पर मुझे हमेशा गर्व रहेगा:

  • दो ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप जीत (2024 और 2026)
  • ICC चैंपियंस ट्रॉफ़ी जीत (2025)
  • दो एशिया कप जीत (2023 और 2025)
  • ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और ICC मेन्स क्रिकेट ODI वर्ल्ड कप (2023) में रनर-अप
  • वर्ल्ड स्टेज पर कई यादगार सफ़र

मुझ पर भरोसा करने और भारतीय क्रिकेट की सेवा करने का मौका देने के लिए BCCI और भारतीय क्रिकेट टीम का दिल से शुक्रिया। राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर, आपके भरोसे के लिए धन्यवाद। आप दोनों के साथ काम करना बहुत अच्छा अनुभव रहा।

रोहित शर्मा, सूर्या कुमार, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर, आप सभी के साथ काम करना और आपके कप्तानी के समय में योगदान देना मेरे लिए सम्मान की बात थी। हर खिलाड़ी, कोच और सपोर्ट स्टाफ़ के सदस्य को… धन्यवाद। हमने साथ में जो यादें बनाई हैं, वे ज़िंदगी भर मेरे साथ रहेंगी।

जैसे ही यह अध्याय समाप्त हो रहा है, मैं हमेशा शुक्रगुज़ार रहूँगा कि मुझे पाँच यादगार वर्षों तक भारत का बैज पहनने का सम्मान मिला।हमेशा आभारी रहूँगा। सफ़र जारी है।”

T Dilip

भारत के क्षेत्ररक्षण कोच टी दिलीप ने खुलासा किया कि वह ट्रेनिंग सत्र की शुरुआत में खिलाड़ियों के समूहों के बीच क्षेत्ररक्षण प्रतियोगिताओं का आयोजन करना पसंद करते हैं क्योंकि इससे सही माहौल बनाने में मदद मिलती है।हाल ही में हुए एक प्रशिक्षण सत्र की बारीकियों को समझाते हुए दिलीप ने कहा कि उन्होंने गेंद को सीमा रेखा से वापस फेंकने पर काम किया। इस सत्र में भारतीय खिलाड़ियों को दो समूहों में विभाजित किया गया था।उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि सभी लोग एक साथ मिलकर टीम ड्रिल करें लेकिन साथ ही चाहते हैं कि वे मैच के लिए भी तैयार हों।’’

Raksha Bandhan 2026: इस साल क्या भद्रा के साये में मनाया जाएगा रक्षा बंधन का पर्व? भाई की तरक्की के लिए बहनें राखी बांधने से पहले करें ये उपाय

Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन के पर्व का हिंदू धर्म में विशेष स्थान है। यह पर्व पूरे साल में आने वाले सभी उत्सव और त्योहारों में सबसे मासूम और प्यारा माना जाता है, क्योंकि ये भाई-बहन के बीच प्रेम और मधुरता का प्रतीक है। रक्षा बंधन का पर्व हर साल सावन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ, सुखी जीवन और दीर्घायु की कामना करती हैं। बदले में भाई अपनी बहन की रक्षा और हर मुश्किल घड़ी में उसके साथ खड़े रहने का वचन देता है।

रक्षा बंधन के पर्व की शुरुआत पौराणिक काल से जुड़ी हुई है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, देवासुर संग्राम के समय सुदर्शन चक्र के कारण श्री कृष्ण की उंगली कट गई थी, जिससे उनकी उंगली से खून निकलने लगा। द्रौपदी ने यह दृश्य देखा और तुरंत अपनी साड़ी का किनारा फाड़ कर उनकी उंगली में बांध दिया। भगवान कृष्ण द्रौपदी के इस स्नेह और समर्पण से भावुक हो गए। श्रीकृष्ण ने जीवन भर द्रौपदी की रक्षा का वचन दिया और जब द्रौपदी के सम्मान पर संकट आया, तब श्रीकृष्ण ने उनकी लाज बचाकर अपना वचन निभाया। माना जाता है कि इस दिन बहनें राखी बांधने से पहले अगर एक उपाय कर लें, तो उससे भाइयों की तरक्की होती है। आइए जानें इस साल कब मनाया जाएगा राखी का त्योहार और क्या इस दिन रहेगा भद्रा का साया

कब है रक्षा बंधन ?

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल सावन पूर्णिमा तिथि का आरंभ 27 अगस्त को सुबह 9 बजकर 9 मिनट पर होगा और इसका समापन 28 अगस्त को सुबह 9 बजकर 49 मिनट पर होगा। चूंकि 28 अगस्त को पूर्णिमा उदया तिथि में रहेगी। इसलिए इसी दिन रक्षाबंधन का पर्व इसी दिन मनाया जाएगा। उदया तिथि के कारण 28 अगस्त को पूरे दिन त्योहार मनाया जा सकेगा।

रक्षाबंधन पर भद्रा का प्रभाव

शास्त्रों के अनुसार, भद्रा काल में रक्षा बंधन वर्जित माना गया है। राहत की बात यह है कि 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के दिन भद्रा नहीं रहेगी। हालांकि सावन पूर्णिमा पर 27 अगस्त को सुबह 9 बजकर 8 मिनट से रात 9 बजकर 32 मिनट तक भद्रा का प्रभाव रहेगा। लेकिन 28 अगस्त को पूर्णिमा उदया तिथि के साथ-साथ भद्रा रहित भी रहेगी।

राखी बांधने से पहले करें भगवान गणेश और विष्णु का पूजन

राखी बांधने से पहले भगवान गणेश और भगवान विष्णु का पूजन करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे पूजा में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

राखी बांधने का शुभ समय

28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन बहनें सुबह 5 बजकर 57 मिनट से सुबह 9 बजकर 48 मिनट के बीच अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं। इस अवधि को रक्षा सूत्र बांधने के लिए शुभ माना गया है। इसके अलावा बहनें सुबह 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट के समय अभिजीत मुहूर्त में भी भाई की कलाई पर राखी बांध सकेंगी।

Solah Somwar Vrat 2026: आज से ही शुरू होंगे 16 सोमवार के व्रत, जानें इस व्रत के संकल्प से लेकर उद्यापन के नियम और क्या है प्रसाद बांटने की विधि

Bhuvneshwar Kumar: ‘कोई अफसोस नहीं है…’टीम इंडिया में वापसी को लेकर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी

भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पिछले काफी समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। हाल ही में पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टीम में भुवनेश्वर कुमार को शामिल करने की बात कही थी। अब भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में अपनी वापसी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि अब भारतीय टीम में उनकी वापसी की संभावना काफी कम है। वहीं आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कुछ दिनों पहले कहा था कि, अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए भुवनेश्वर कुमार के अनुभव पर चयनकर्ताओं को जरूर विचार करना चाहिए।

भुवी ने खुलकर की बात

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान भुवनेश्वर कुमार ने अपने मौजूदा सोच के बारे में खुलकर बात की। भुवनेश्वर कुमार ने कहा, “मैं IPL और डोमेस्टिक क्रिकेट इसलिए खेल रहा हूं क्योंकि मुझे यह गेम पसंद है। जब आप यंग होते हैं और इंडिया के लिए खेलते हैं, तो आप कहते हैं कि आपको गेम पसंद है। लेकिन सच कहूं तो, ‘जो कंट्रोल में है उसे कंट्रोल करो’, ‘ज्यादा मत सोचो’, या ‘गेम के पैशन के लिए खेलो’ जैसी बातें, मैं अब सच में उन चीजों को महसूस कर सकता हूं।”

भारत के लिए पहले खेल चुका हूं

36 साल के भुवी ने कहा, “मैं पहले भारत के लिए खेल चुका हूं। अब ऐसा नहीं है कि मुझे इसे हासिल करना बाकी है। अगर दोबारा देश के लिए खेलने का मौका मिलता है तो यह मेरे लिए खुशी की बात होगी, लेकिन मैं उस सफर का हिस्सा पहले ही रह चुका हूं। आज मैं जो भी क्रिकेट खेल रहा हूं, वह सिर्फ इस खेल के प्रति अपने प्यार की वजह से खेल रहा हूं। मुझे पता है कि आगे भी मुझे डिसिप्लिन बनाए रखना होगा।”

अपने प्रदर्शन को लेकर क्या कहा

“मेरे अंतरराष्ट्रीय करियर के आखिरी दौर में मेरा प्रदर्शन पहले जैसा नहीं रहा और इसके बाद मैं भारत की सीमित ओवरों की टीम से बाहर हो गया। टेस्ट क्रिकेट में भी मैंने अपना आखिरी मैच साल 2018 में खेला था। अब मैं घरेलू क्रिकेट और उत्तर प्रदेश टी20 लीग में खेलता हूं। मैं कोशिश करता हूं कि खेल से मेरा तालमेल बना रहे। साथ ही, मैं अपने शरीर को फिट और तरोताजा रखने के लिए जरूरत के मुताबिक आराम भी करता हूं।”

घर पर नहीं होती क्रिकेट की बातें

भुवनेश्वर कुमार ने कहा, “मैं पूरी तरह शांत हूं और इसका सबसे बड़ा श्रेय अपने परिवार को देता हूं। घर पर हम कभी क्रिकेट की बातें नहीं करते। न ही इस पर चर्चा होती है कि मेरी भारतीय टीम में वापसी होगी या नहीं, मुझे क्यों नहीं चुना गया या क्या गलत हुआ। मुझे किसी बात का कोई अफसोस नहीं है। मैं अच्छी तरह समझता हूं कि बदलाव खेल का हिस्सा है और समय के साथ नई पीढ़ी आती है। यह अनुभव सिर्फ मेरे साथ नहीं हुआ है और न ही मैं आखिरी खिलाड़ी हूं जिसके साथ ऐसा हुआ हो। यही खेल की प्रकृति है। मेरे परिवार ने हर कदम पर मेरा साथ दिया है। मैं जहां हूं, वहां खुश हूं।”

2022 में खेला था आखिरी मैच

भुवनेश्वर कुमार अपनी शानदार स्विंग गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। भूवी ने नवंबर 2022 के बाद से भारतीय टीम के लिए कोई मैच नहीं खेला है। लंबे क्रिकेट करियर के दौरान उन्होंने अपनी गेंदबाजी में लगातार सुधार किया है। समय के साथ उनकी रफ्तार बढ़ी और उन्होंने यॉर्कर व कटर जैसी गेंदों पर भी अच्छी पकड़ बना ली। यही अनुभव और नई तकनीक उन्हें आज भी एक प्रभावी तेज गेंदबाज बनाती है, जिसकी झलक आईपीएल में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन में देखने को मिलती है।

Lock Upp 2: ‘डॉक्टरों ने मुझसे कहा था कि मैं छह महीने में मर सकता हूं’, राम कपूर ने लॉकअप में अपना सबसे बड़ा राज खोला

Lock Upp 2: राम कपूर ने ‘लॉक अप’ में अपना तीसरा और एक और चौंकाने वाला राज खोला है। ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ की शूटिंग के दौरान मोटापे से जूझ रहे इस एक्टर ने बताया कि उनकी सेहत इतनी खराब हो गई थी कि वे डिप्रेशन में चले गए थे और डॉक्टरों ने उनसे कहा था कि वे सिर्फ छह महीने में मर सकते हैं।

अपनी पत्नी और बच्चों समेत सबसे छिपाकर रखा गया एक राज़ बताते हुए राम कपूर ने कहा, “मैंने दुनिया से एक राज छिपाकर रखा है। यहां तक कि मेरी पत्नी को भी इसके बारे में नहीं पता। शो (‘बड़े अच्छे लगते हैं’) के दौरान, मैं अपनी ज़िंदगी के सबसे बुरे डिप्रेशन से गुजरा। अपने वजन की वजह से मुझे बहुत प्यार मिला और मेरी इतनी चर्चा हुई कि कुछ समय के लिए मैं सबसे ज़्यादा रेटिंग वाला टीवी स्टार बन गया था।”

एक्टर ने आगे बताया कि कैसे उनका वजन लगातार बढ़ता ही जा रहा था। फिर उन्होंने एक चौंकाने वाली बात बताई, “मेरे डॉक्टरों ने मुझसे कहा कि मैं अस्वस्थ हो गया हूं और छह महीने में मेरी मौत भी हो सकती है। मुझे डायबिटिक स्ट्रोक हो सकता था क्योंकि मैं दिन में तीन बार इंसुलिन ले रहा था। मेरा शुगर लेवल 400 से 600 के बीच रहता था और मैं दिन में 14 घंटे काम करता था। मैं इस बारे में कुछ नहीं करना चाहता था क्योंकि मुझे बहुत प्यार और पैसा मिल रहा था। मैं यह सब कैसे छोड़ सकता था? मैं बहुत बदसूरत इंसान बन गया था।”

यह बताते हुए कि उन्होंने अपने बच्चों के लिए खुद को कैसे बदला, राम ने कहा, “अगर मेरे बच्चे नहीं होते, तो मैं भी वही करता जो हर्षद ने किया था। जब आपके बच्चे होते हैं, तो आप उनके लिए जीते हैं और अपनी ज़िंदगी खत्म करने का हक आपको नहीं होता। बस इसी बात ने मुझे बचाया। यही वजह है कि मैं आज ज़िंदा हूं। 10 साल से ज़्यादा हो गए हैं, और आज मैं एक इंसान के तौर पर बहुत खुश हूं। गौतमी और मेरे बच्चों को भी अभी इस बारे में पता चल रहा होगा।”

इससे पहले राम कपूर ने एक बहुत ही इमोशनल राज़ का खुलासा किया था, जिसे सुनकर घर के सभी लोग रो पड़े थे। एक्टर ने बताया, “मैंने अपने पिता की मौत की प्लानिंग में उनकी मदद की थी।” उन्होंने बताया कि उनके पिता एक बार पैंक्रियाटिक कैंसर से लड़ चुके थे, लेकिन 73 साल की उम्र में जब कैंसर दोबारा हुआ, तो वे फिर से इलाज नहीं करवाना चाहते थे; राम उनके साथ खड़े रहे और उनके फैसले का समर्थन किया।

Friendship Day Special: प्यार दोस्ती है…., दोस्तों के साथ देखें ये 10 पुरानी यादें ताजा करने वाली फिल्में

Friendship Day Special: फ्रेंडशिप डे के मौके पर, जब हमारे करीबी दोस्त हमसे सैकड़ों मील दूर हों, तो हमें दोस्ती पर बनी कुछ खूबसूरत, गहरी और जिंदगी बदलने वाली फिल्में देखनी चाहिए। जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं, दोस्ती बनाए रखने में समय और मेहनत लगती है, लेकिन आपको यह भी एहसास होता है कि अपनी जिंदगी के खास लोगों के संपर्क में रहना कितना जरूरी है। हाल की रिसर्च से पता चलता है कि करीबी दोस्त होने से तनाव कम होता है, आप सतर्क रहते हैं और ज्यादा समय तक जी रहे होते हैं।

शोले

शोले 1975 की एक शानदार बॉलीवुड फ़िल्म है। इस फ़िल्म की कामयाबी के पीछे कई वजहें थीं, जिनमें सबसे अहम थी इसकी बेहतरीन कास्ट, शैतान वीरू के रोल में धर्मेंद्र, हाजिर-जवाब जय के रोल में अमिताभ बच्चन, बदला लेने वाले ठाकुर बलदेव सिंह के रोल में संजीव कुमार, बातूनी बसंती के रोल में हेमा मालिनी, शांत विधवा राधा के रोल में जया भादुरी और कुख्यात गब्बर सिंह के रोल में अमजद खान।

मुन्ना भाई MBBS

‘मुन्ना भाई MBBS’ एक गैंगस्टर की कॉमेडी फ़िल्म है जो डॉक्टर बनना चाहता है। इस फ़िल्म में कॉमेडी और गंभीर, दोनों तरह के हिस्से हैं। यह एक मज़ेदार फ़िल्म है जिसमें मुन्ना भाई और सर्किट जैसे जाने-माने और पसंद किए जाने वाले किरदार हैं। ‘मुन्ना भाई MBBS’ असल में अपनी तरह की एक अलग फिल्म है। इसकी एक्टिंग और ह्यूमर इसे देखने लायक बनाते हैं, क्योंकि ज़्यादातर ड्रामैटिक सीन थोड़े ज़्यादा बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए गए हैं। जहाँ फ़िल्म के मज़ेदार हिस्सों के डायलॉग स्मार्ट और एंटरटेनिंग हैं, वहीं दुखद दृश्यों में डायलॉग बहुत खराब हैं।

सोनू के टिटू की स्वीटी

लव रंजन की फिल्मों को लैंगिक भेदभाव वाले कथानकों के लिए जाना जाता है, और सोनू के टिटू की स्वीटी भी इसका अपवाद नहीं है, बस फर्क इतना है कि इसमें दोस्ती बनाम रोमांस को मुख्य विषय बनाया गया है। सोनू के टिटू की स्वीटी दो पक्के दोस्तों, टिटू (सनी सिंह) और सोनू (कार्तिक आर्यन) की कहानी है, जो लगातार टिटू को गलत महिलाओं के चक्कर में पड़ने से बचाते रहते हैं। स्वीटी (नुसरत भरूचा) टिटू की जिंदगी में आती है और उसका प्यार टिटू की दुनिया को हिला देता है। हालांकि, सोनू को स्वीटी के साथ कुछ गड़बड़ होने का शक होता है और वह टिटू को दोबारा गलत हाथों में पड़ने से बचाने के लिए हर संभव कोशिश करता है।

वीरे दी वेडिंग

सिर्फ़ महिलाओं पर आधारित फ़िल्में बनाने के पारंपरिक तरीके से हटकर, ‘वीरे दी वेडिंग’ ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी। ‘वीरे दी वेडिंग’ पारंपरिक महिला-केंद्रित सिनेमा से हटकर एक ‘असंस्कारी’ फ़िल्म है। इस फ़िल्म में अभिनेत्रियों के बीच गहरे और अटूट रिश्ते को दिखाया गया है। ‘वीरे दी वेडिंग’ भले ही हल्की-फुल्की फ़िल्म है, लेकिन इसकी कहानी के अलग-अलग पहलू इतनी खूबसूरती से बुने गए हैं कि वे बनावटी लगते हैं।

ये जवानी है दीवानी

यह हमारी नीरस जिंदगी में रंग भर देती है। सिनेमैटोग्राफी से लेकर संगीत, लेखन और कलाकारों तक, यह फिल्म दोस्ती का एक प्यारा उत्सव है। यह बॉलीवुड की अब तक की सबसे बेहतरीन दोस्ती पर आधारित फिल्मों में से एक है। यह वीडियो प्यार, विश्वास, क्षमा और मस्ती जैसे दोस्ती के आदर्शों को दर्शाता है।

दिल चाहता है

‘दिल चाहता है’ ताज़ी हवा में गहरी सांस लेने जैसा अनुभव देती है। यह दिखाती है कि किसी बिज़नेस में युवाओं को शामिल करना हमेशा एक अच्छी बात होती है। ‘दिल चाहता है’ बेहतरीन फ़िल्मों में से एक है। यह उन फ़िल्मों में से है जिन्हें पसंद न कर पाना मुश्किल है, खासकर इसलिए क्योंकि यह दिखाती है कि भारतीय सिनेमा के माध्यम का इस्तेमाल कैसे किया जाना चाहिए। फ़िल्म में बस कहीं भी गाना डाल देने के बजाय, निर्देशकों ने हर गाने को ऐसा बनाया है जो ज़रूरी लगे, देखने में दिलचस्प हो और कभी भी उबाऊ न लगे।

फुकरे

यह फ़िल्म आपको आपके कॉलेज के दिनों की याद दिला देगी। यह कहानी है चार ऐसे दोस्तों की जो जल्दी अमीर बनना चाहते हैं और अपने कॉलेज के दिनों का मज़ा लेना चाहते हैं। कॉलेज की लड़कियाँ और प्रॉम नाइट से लेकर इन लड़कों की हरकतों से सब कुछ गड़बड़ हो जाने तक, इस फ़िल्म में सब कुछ है।

छिछोरे

‘छिछोरे’ भावनाओं का एक उतार-चढ़ाव भरा सफ़र है, जो कॉलेज के दिनों की दोस्ती, प्यार, रैगिंग, बहस, मुक़ाबलों और अनगिनत यादों को सम्मान देता है। यह एक दिलचस्प कहानी के ज़रिए ज़रूरी संदेश देने वाली एक प्रासंगिक फ़िल्म है। ‘दंगल’ फ़िल्म के लिए मशहूर नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘छिछोरे’ एक ऐसी फ़िल्म है जिसमें बहुत कुछ है और यह बहुत मज़ेदार भी है; यह लंबे समय तक आपके ज़हन में बसी रहती है।

3 इडियट्स

राजकुमार हिरानी ने हमेशा किसी खास विषय पर बात की है और/या समाज की कमज़ोर मान्यताओं और नैतिकताओं पर खुलकर कटाक्ष किया है। यह वीडियो उस आम सोच पर आधारित है कि अगर आप साइंस के स्टूडेंट के तौर पर सफल होना चाहते हैं, तो आपको मेडिकल साइंस या इंजीनियरिंग में ही पढ़ाई करनी चाहिए। रैंचो, राजू और फरहान का सफ़र दर्दनाक और मज़ेदार दोनों है, और हमारा मन इससे कभी नहीं भरता। उनकी दोस्ती का सादगी भरा अंदाज़ हमारे दिलों को छू लेता है और हमें अपने कॉलेज के दोस्तों और उस एक अनोखे दोस्त की याद दिलाता है, जो हमेशा लीक से हटकर सोचने की हिम्मत रखता था।

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा

कल्की से शादी से पहले अभय देओल की बैचलर पार्टी के हिस्से के रूप में, तीन दोस्तों (ऋतिक, अभय देओल और फरहान अख्तर) का एक समूह स्पेन की रोड ट्रिप पर निकलता है। ऋतिक और फरहान दोनों ही निजी समस्याओं से जूझ रहे हैं। एक शानदार लेखक की बदौलत इस साधारण सी कहानी को बेहतरीन ढंग से फिल्माया गया है। कलाकारों का अभिनय लाजवाब है। फिल्म में दीप्ति नवल और नसीरुद्दीन शाह भी हैं।

शादी और प्यार फिल्म के प्रमुख विषयों में से हैं। इसके बावजूद, बेहतरीन कॉमेडी आपको हर पल मनोरंजन देती है। हमें लगता है कि यह शानदार लेखन का प्रमाण है। दोस्ती के इस दिन, ला टोमाटीना उत्सव, स्पेन के समुद्र तट और कैटरीना कैफ, सभी देखने लायक हैं।

कुछ कुछ होता है

शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी की ये फिल्म आज भी लोगों की पसंदीदा बनी हुई है। फिल्में फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन काफी खूबसूरती से दिखाया गया है। वहीं फिल्म का डायलॉग प्यार दोस्ती है…आज भी लोगों की जुबान पर रहता है।

Sonu Nigam: टी-सीरीज और जी म्यूजिक के ‘बैन’ करने पर बोले सोनू निगम, सिंगर के अधिकारों की लड़ाई की वजह से….

Sonu Nigam: सोनू निगम हमेशा से अपनी बात खुलकर कहने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर में से एक के बारे में बात की। अपने सफ़र को याद करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे गायकों के कॉपीराइट और रॉयल्टी अधिकारों के लिए आवाज उठाने से चुनौतियां तो आईं, लेकिन इससे म्यूज़िक इंडस्ट्री में बदलाव भी आए।

कोमल नाहटा के पॉडकास्ट ‘गेम चेंजर्स द म्यूज़िक सीरीज़’ में सोनू ने उस समय के बारे में बात की जब उन्होंने कलाकारों के अधिकारों के लिए आवाज उठानी शुरू की थी। उन्होंने कहा कि उनके इस फ़ैसले का असर कुछ बड़े म्यूज़िक लेबल्स के साथ उनके काम पर पड़ा, लेकिन उनका मानना ​​है कि इस लड़ाई से बाद में गायकों के लिए एक बेहतर सिस्टम बनाने में मदद मिली।

पिछले कुछ सालों में, सोनू ने इस बात पर आवाज़ उठाई है कि गायकों को उनके काम का सही क्रेडिट और पेमेंट मिलना चाहिए। उन्होंने अक्सर कॉन्ट्रैक्ट और रॉयल्टी से जुड़े मुद्दों पर बात की है और कहा है कि कलाकारों का अपनी रचनाओं पर ज़्यादा कंट्रोल होना चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया था कि कुछ एग्रीमेंट पर साइन करने से मना करने के बाद, उनके रिकॉर्ड किए गए कुछ गाने दूसरे गायकों को दे दिए गए थे।

इस दौर से पहले के अपने सफल सालों के बारे में बात करते हुए सोनू ने कहा, “मेरा भी समय आया, फिर बीत गया, और अब वह समय फिर से लौट आया है। यह सब समय की बात है। जब मैं अपने करियर के पीक पर था, तो लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया। मैं एल्बम रिलीज़ कर रहा था, लोग उनके लिए दीवाने हो रहे थे, और मेरे पोस्टर तक बिकते थे।”

इसके बाद सिंगर ने बताया कि कॉपीराइट के मुद्दों पर बात शुरू करने के बाद क्या हुआ। उन्होंने दावा किया कि इससे बड़ी म्यूज़िक कंपनियों के साथ उनके रिश्ते पर असर पड़ा। “फिर मैंने कॉपीराइट का मुद्दा उठाया। टी-सीरीज़ ने मुझे बैन कर दिया। ज़ी म्यूज़िक ने भी मेरे साथ काम करना बंद कर दिया। उन्होंने कहा, ‘वह तो एक्टिविस्ट बन गया है।'”

सोनू ने कहा कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि उनके इस रुख से प्रोफेशनल तौर पर इतनी मुश्किल स्थिति पैदा हो जाएगी। “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे बैन कर दिया जाएगा। मुझे लगा था कि हम आखिरकार इस मुद्दे को सुलझा लेंगे, लेकिन हालात और बिगड़ते ही गए। जब ​​मैंने देखा कि मेरे लिए रास्ते बंद हो रहे हैं, तो मुझे एहसास हुआ कि भले ही वे मुझे गाने देना बंद कर दें, लेकिन वे मुझे स्टेज पर परफॉर्म करने से कभी नहीं रोक सकते।”

मुश्किलों के बावजूद, सोनू ने कहा कि उन्हें हमेशा लगता रहा कि यह लड़ाई ज़रूरी है। उन्होंने आगे कहा कि आखिरकार हालात बदले और म्यूज़िक कंपनियों ने गायकों के लिए रॉयल्टी के नियमों को मानना ​​शुरू कर दिया। “आज हालात बदल गए हैं। वही म्यूज़िक लेबल अब गायकों को रॉयल्टी दे रहे हैं। अब हम प्यार से मिलते हैं, साथ बैठते हैं और साथ खाना भी खाते हैं। किसी न किसी को तो यह पहल करनी ही थी।”

सोनू ने यह भी कहा कि उन्हें लगा कि यह मुद्दा उनके अपने करियर से कहीं ज़्यादा बड़ा है और साथी कलाकारों के प्रति उनकी एक ज़िम्मेदारी है। “भगवान ने मुझे सिर्फ़ गाने के लिए नहीं बनाया था। उन्होंने मुझे एक मकसद दिया था—उस काम को आगे बढ़ाना जिसे लता मंगेशकर जी ने शुरू तो किया था, लेकिन पूरा नहीं कर पाई थीं। ऐसा लगा जैसे उन्होंने मुझसे कहा हो, ‘तुम अपने करियर को उसके पीक पर छोड़कर यह चुनौती स्वीकार करोगे। अगर तुम ऐसा नहीं करोगे, तो किसी और में इतनी हिम्मत नहीं होगी।’”

गायक ने आगे बताया कि कॉपीराइट कानूनों में बदलाव से आखिरकार इंडस्ट्री के नज़रिए में बदलाव लाने में मदद मिली।

Cocktail 2 OTT Release Date: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना, कृति सेनन स्टारर इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हो रही रिलीज, जानें पूरी डिटेल

Cocktail 2 OTT Release Date: थिएटर्स में सफल रहने के बाद, ‘कॉकटेल 2’ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है। शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर यह रोमांटिक फिल्म इसी महीने स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी, जिससे दर्शकों को साल की सबसे बड़ी हिंदी रिलीज़ में से एक को घर बैठे देखने का मौका मिलेगा।

होमी अदजानिया की डायरेक्ट की गई यह फ़िल्म 2012 की हिट फ़िल्म ‘कॉकटेल’ की स्पिरिचुअल सीक्वल है। हालाँकि इसमें ओरिजिनल फ़िल्म वाली इमोशनल गहराई और युवाओं वाली एनर्जी बरकरार है, लेकिन यह नए किरदारों के साथ एक बिल्कुल नई कहानी कहती है।

मेकर्स ने कन्फर्म किया है कि ‘कॉकटेल 2’ का प्रीमियर 14 अगस्त, 2026 को Netflix पर होगा। यह फ़िल्म सबसे पहले 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और उस साल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फ़िल्मों में से एक बन गई। हालांकि क्रिटिक्स की राय बंटी हुई थी, लेकिन दर्शकों ने इसे अच्छा रिस्पॉन्स दिया, जिससे यह रोमांटिक ड्रामा 2026 की छठी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फ़िल्म बन गई। अब उम्मीद है कि इसके डिजिटल रिलीज़ से यह फ़िल्म और भी ज़्यादा दर्शकों तक पहुंचेगी।

सैफ़ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी वाली 2012 की फ़िल्म के उलट, ‘कॉकटेल 2’ पिछली कहानी को आगे नहीं बढ़ाती है। इसके बजाय, यह भरोसे, दोस्ती और अनपेक्षित भावनाओं पर आधारित एक नए रिलेशनशिप ड्रामा को दिखाती है।

कहानी कुणाल और दिया के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक कपल हैं और सिसिली घूमने जाते हैं। वे ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि वे अपने परिवारों के लगातार दबाव से दूर रहना चाहते हैं जो उन्हें सेटल होने (शादी करने) के लिए कहते रहते हैं।

मामला तब एक अनपेक्षित मोड़ लेता है जब दिया अपनी बेफिक्र दोस्त एली से कुणाल के साथ फ़्लर्ट करने के लिए कहती है, ताकि वह कुणाल की वफ़ादारी की परीक्षा ले सके। एक मासूम से एक्सपेरिमेंट के तौर पर शुरू हुई यह बात जल्द ही एक इमोशनल उलझन में बदल जाती है, क्योंकि एली को कुणाल से सचमुच प्यार हो जाता है, जिससे तीनों किरदार एक मुश्किल स्थिति में फँस जाते हैं।

यह फ़िल्म रोमांस, ह्यूमर और इमोशनल टकराव के ज़रिए आज के रिश्तों को दिखाती है, साथ ही होमी अदाजानिया की खास कहानी कहने की शैली को भी बनाए रखती है।