Hot Stocks : बाजार में बढ़त के साथ हो रहा कारोबार, शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं बंपर कमाई तो इन दो शेयरों पर लगाएं दांव

Hot Stocks : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं और निफ्टी 22700 के ऊपर दिख रहा है। सुबह 10:40 बजे के आसपास सेंसेक्स 227 अंक यानी 0.31 प्रतिशत बढ़कर 72,756 पर और निफ्टी 4.60 अंक या 0.02 प्रतिशत बढ़कर 22,720 पर दिख रहा था। सेक्टर के हिसाब से देखें तो IT, मीडिया और PSU बैंक में 1-2% की बढ़त हुई है। जबकि मेटल और फार्मा में लगभग 1-1% की गिरावट आई है। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5-0.5% की बढ़त दिख रही है।

मार्केट आउटलुक

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स में चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट, वी के विजयकुमार का कहना है कि सितंबर में अब तक निफ्टी में आई 5.67% की भारी गिरावट की मुख्य वजह कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड का बढ़ना है। पिछले कुछ दिनों में जब FIIs ने बड़े पैमाने पर बिकवाली की तो यह गिरावट और तेज हो गई। पिछले चार ट्रेडिंग दिनों में FIIs ने 24,054 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जो कि बहुत बड़ी बिकवाली है। 10 साल के अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के 5.2% के आसपास आ गए हैं। इसको देखते हुए,FIIs की यह बिकवाली एक समझदारी भरा कदम है।

भारतीय निवेशकों के नजरिए से बाजार में आई यह भारी गिरावट एक मौका दे रहा है। अच्छी ग्रोथ की संभावनाओं वाली लार्ज-कैप कंपनियां आकर्षक वैल्यूएशन पर आ गई हैं। यह ‘वैल्यू बाइंग'(सही कीमत पर खरीदारी) का मौका है। फाइनेंशियल (खासकर बड़े बैंक), कैपिटल गुड्स, टेलीकॉम और ऑटोमोबाइल जैसे सेक्टर में खरीदारी के अच्छे मौके हैं। इन सेक्टर की मार्केट लीडर कंपनियों में निवेश के लिए रिस्क-रिवॉर्ड रेशियो बहुत अच्छा है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार में तेजी आ सकती है और जब ऐसा होगा तो ये लार्ज-कैप कंपनियां उस तेजी को आगे बढ़ा सकती हैं। मीडियम से लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए,यह बाजार ‘वैल्यू बाइंग’के शानदार मौके दे रहा है।

बाजार में आज के लिए क्या हो रणनीति?

निफ्टी पर रणनीति

बाजार पर अपनी आज की रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 22851-22910 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 22971-23033-23110 पर है। इसके लिए पहला बेस 22573-22621 पर और बड़ा बेस 22469-22519 पर है। नई सीरीज की शुरुआत में FIIs के नेट शॉर्ट 2.67 लाख के पार हैं। ग्लोबल बाजारों से हैंडओवर फ्लैट रहे लेकिन रुझान निगेटिव है। कच्चा तेल थोड़ा नरम पड़ा है, लेकिन बॉन्ड यील्ड अब भी ऊंची है।

नई सीरीज के पहले दिन काउंटर ट्रेंड की गुंजाइश रहती है। लेकिन रिवर्सल के लिए मैक्रो इंडिकेटर्स का साथ जरूरी है। रेजिस्टेंस-1 के नीचे खरीदारी का कोई मजबूत संकेत नहीं है। फिलहाल SELL ON RISE की रणनीति पर फोकस बेहतर रहेगा। रेजिस्टेंस-1 पार हुआ तो रेजिस्टेंस-2 जोन तक पुलबैक संभव है। बेस-1 और कल के LOW पर खास फोकस रहेगा। अगर बेस-1 टिकता है तो रिवर्सल ट्रेड मिल सकता है। बेस-1 टूटा तो SLs लगेंगे और बेस-2 का दबाव बढ़ेगा।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 54810-55040 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 55291-55589 पर है। इसके लिए पहला बेस 54009-54177 पर और बड़ा बेस 53711-53856 पर है। कल इसमें तेज गिरावट आई। बेस-2 तक पहुंचकर रिकवरी दिखी। बैंकों का स्ट्रक्चर कमजोर है। शॉर्ट रोलओवर का दबाव है। 54800-55000 जोन में कॉल राइटर्स की पहली दीवार है। सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग 56000 पर हुई है। 54000 पुट पर ठीक-ठाक OI है,बेस के लिए अहम है। आज कच्चे तेल और रुपए पर खास नजर रहेगी। रेजिस्टेंस-1 के नीचे SELL ON RISE की रणनीति काम कर सकती है। बेस-1 पर शॉर्ट करें, टिकने पर रिवर्सल की गुंजाइश होगी। 55040 के ऊपर ही स्ट्रेंथ और शॉर्ट कवरिंग के संकेत मिलेंगे।

चकाचक चार्ट वाले शेयर

चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं Prakashgaba.com के प्रकाश गाबा। इनको आज Hyundai और Kaynes Tech में कमाई के मौके दिख रहे हैं। Hyundai में इनकी 2175 रुपए के टारगेट के लिए, 2050 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। वहीं, Kaynes Tech में इनकी 3450 रुपए के टारगेट के लिए, 3550 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ बिकवाली की सलाह है

 

Stock Market Trend : मार्केट ट्रेंड अभी भी निगेटिव, कमजोर बाजार में कमाई के लिए इन दो शेयरों पर रहे नजर

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Stock Market Trend : मार्केट ट्रेंड अभी भी निगेटिव, कमजोर बाजार में कमाई के लिए इन दो शेयरों पर रहे नजर

Stock Market Trend :आज के शुरुआती कारोबार में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सपाट नजर आ रहे हैं। फिलहाल सेंसेक्स 172 अंक यानी 0.24 प्रतिशत बढ़कर 72,700 के आसपास और निफ्टी 7.70 अंक या 0.03 प्रतिशत बढ़कर 22,723 के आसपास कारोबार कर रहा है। निफ्टी पर TCS, इंटरग्लोब एविएशन, HCL टेक्नोलॉजीज, जियो फाइनेंशियल और HUL प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में शामिल हैं। जबकि डॉ. रेड्डीज लैब्स, HDFC बैंक, हिंडाल्को, JSW स्टील और SBI लाइफ इंश्योरेंस गिरावट वाले शेयरों में हैं। सेक्टरों की बात करें तो IT, मीडिया, ऑयल एंड गैस और PSU बैंक में प्रत्येक में 1% की बढ़त देखी गई है। जबकि रियल्टी इंडेक्स में 0.3% की गिरावट आई है। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 1-1% की बढ़त है।

आज के लिए रणनीति पर बात करते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि मार्केट का ट्रेंड तो अभी भी नेगेटिव है कहीं पर भी कोई रिवर्सल के साइन नहीं है। ये जरूर है कि कल लोअर लेवल पर निफ्टी में एक छोटी सी रिकवरी देखने को मिली है जिसकी वजह से निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों में एक हैमर पैटर्न जैसा बना है। लेकिन फिर भी अभी भी आपकी अप्रोच सतर्क रहने की होनी चाहिए।

निफ्टी पर रणनीति

मानस जायसवाल ने कहा कि केवल आज की बात करें तो अगर निफ्टी 22900 के ऊपर ट्रेड करना शुरू करेगा तभी खरीदारी करने की सलाह होगी। अगर निफ्टी ₹22,900 के ऊपर ट्रेड करना शुरू करेगा तो शायद ₹23,200 तक के रिकवरी के चांस हो सकते हैं। ऐसे में खरीदारी करें तो 22900 के ऊपर करें और 22750 के स्टॉप लॉस रखे। लेकिन अगर ऐसा होता नहीं है और वापस से निफ्टी 22,650 के नीचे ट्रेड करना शुरू करे तो फिर से एक शॉर्ट कॉल लेना है। जहां आपके स्टॉप लॉस 22,800 के ऊपर रहेंगे और टारगेट 22,350 के आसपास के रहेंगे। अभी तक का ट्रेंड नेगेटिव है। इसलिए आपकी अप्रोच सतर्क बने रहने की होनी चाहिए।

बैंक निफ्टी पर मानस जायसवाल की राय

बैंक निफ्टी में भी ध्यान रखिए। यहां पर भी आज खरीदारी तभी करें जब यह 55,000 के ऊपर सस्टेन करे। अगर उसके ऊपर सस्टेन नहीं करेगा तो शायद वापस बिकवाली देखने को मिल सकती है। अभी तक का ट्रेंड नेगेटिव है और अगर बैंक निफ्टी वापस 54,000 के नीचे फिसलेगा तो आप उम्मीद कर सकते हैं कि 53,250 तक के लेवल्स देखने को मिल सकते हैं।

मानस जायसवाल की स्टॉक रिकमेंडेशन

आज के लिए इनकी दो रिकमेंडेशन है। दोनों शॉर्ट साइड पे है। इनमें से पहला है हीरो मोटो (Hero Motocopp)। इस स्टॉक ने आखिरी के आधे 1 घंटे में अपने 200 डे मूविंग एवरेज को ब्रेक कर दिया। ऐसे में यहां पर एक सेल ट्रेड है। इसमें 5326 रुपए के स्टॉप लॉस से सेल ट्रेड लेंगे। इसमें 5100 रुपए तक के टारगेट्स पॉसिबल है।

दूसरा स्टॉक वोल्टॉस (VOLTAS) का है। यहां पर भी सेल रेमेंडेशन है। कल इसमें एक छोटा सा पुलबैक देखने को मिला। लेकिन यह स्टॉक 10 डे मूविंग एवरेज के ऊपर सस्टेन नहीं हो पाया। वापस वहां पर सेलिंग प्रेशर देखने को मिल रहा है। ऐसे में इसमें भी एक सेल रेमेंडेशन है। 116 के स्टॉप लॉस से बिकवाली करेंगे। 1070 तक के टारगेट्स पॉसिबल हैं।

 

Trading Ideas: जानें आजाद इंजीनियरिंग, लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी, ग्लैंड फार्मा और इंडियन होटल्स में आज क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Market Insight : निफ्टी में अब 22500 का लेवल भी मुमकिन, फार्मा शेयरों में ही दिख रही सर छुपाने की जगह

Market Insight : बाजार में आज भारी गिरावट आई है। निफ्टी 23000 को तोड़ कर 22800 के भी नीचे चला गया है। निफ्टी बैंक में भी बड़ा गिरावट आई है। मार्केट इस समय फ्री फॉल के मूड में दिख रहा है। ऐसे में मार्केट टेक्निकल्स पर बात करते हुए जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज (JM Financial Services) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और हेड ऑफ रिसर्च राहुल शर्मा ने कहा कि आज 23000 की लेवल भी टूट गया है। लेकिन यह लेवल जिस गति और स्टाइल में टूटा है उसको देखकर लग रहा है कि एक तरह से मार्केट सरेंडर के मोड में एंटर हो चुका है। यानी हो सकता है यहां से आपको 22,500 के नीचे का भी लेवल देखने को मिले। सात हफ्तों से लगातार निफ्टी में सेल फिगर्स रहे हैं। इस वीक और एक इंपॉर्टेंट चीज यह भी है कि मंथली एक्सपायरी के साथ-साथ सेप्टेंबर का मंथली क्लोज भी है। अगर सप्टेंबर की क्लोजिंग 23,200 के नीचे होती है तो अप्रैल से जो तेजी शुरू हुई थी वह तेजी बेअसर होते हुए दिखेगी और मार्केट एक नए बेयरिश टेरिटरी में जाता हुआ दिखेगा।

ऐसे में अगर इस वीक के मिड के आसपास कोई बाउंस बैक आ जाता है तो थोड़ी उम्मीद की किरण जागेगी। लेकिन ओवरऑल नजरिए से ऐसा लगता है मार्केट बहुत जबरदस्त तरीके से मंदड़ियों के ग्रिप में है। एफआई के शॉर्ट पोजीशंस हाईएस्ट लेवल पर है। उनके 3.1 लाख से ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट शॉर्ट हैं। इसके साथ ही मिड कैप इंडेक्स में एग्रेसिव सेल ऑफ हुआ है। इसका असर अब स्माल कैप और माइक्रो कैप्स में भी आता हुआ दिख रहा है। ऐसे में बाजार की आखिरी उम्मीद भी कमजोर होती हुई दिख रही है। बाजार की ओवरऑल तस्वीर काफी बेयरिश दिखाई दे रही है। निफ्टी अब 22500 की ओर जाता दिख सकता है।

डिफेंसिव प्ले के तौर पर फार्मा शेयरों में दिख रहे मौके

इस समय बाजार में कहां सर छुपाने के मौके दिख रहे हैं, इस पर बात करते हुए राहुल शर्मा ने कहा कि इस समय डिफेंसिव प्ले के तौर पर फार्मा अच्छा लग रहा है। हाल के दिनों में इसमें काफी निवेश भी हुआ है। पिछले हफ्ते एफएमसीजी ने एक बाउंस बैक देने की कोशिश तो की थी लेकिन इसका ओवरऑल अंडरटोन अभी भी बेयरिश ही है। अब जो छिपने की जगहें थीं वहां पर भी शायद थोड़ी प्रॉफिट बुकिंग आते हुए दिख सकती है। मार्केट जब ऐसे फ्री फॉल मोड में हो तो अटकलबाजी करने से बेहतर है कि कंफर्मेशन का वेट करें। जब तक कच्चे तेल में नरमी नहीं, आती जियोपोलिटिल स्थिति में सुधार नहीं आता और बॉन्ड यील्ड ठंडी नहीं होती तबतक बाजार में छोटे-मोटे बाउंस में बिकवाली ही होती दिखेगी। ऐसी सिचुएशन में वेट एंड वॉच मोड में रहना ही बेहतर होगा। जब तक बाजार में स्टेबिलिटी स्क्रीन पर नहीं दिखती तब तक बॉय ऑर्डर्स को होल्ड रखें और चाहें तो धीरे-धीरे रुक-रुक कर खरीदारी करें। एक ही भाव पर सारी खरीदारी न करें। अगर आप इन्वेस्टर हों तो यह रणनीति सही रहेगी। इस समय दो या तीन सेक्टर ही हैं जो इस मार्केट में एक तरह से डिफेंसिव का काम कर रहे हैं। उनमें से फार्मा एक है। कुछ हद तक डिफेंस सेक्टर में भी मौके है। मेटल कहीं ना कहीं न्यूट्रल रुख के साथ ट्रेड करता हुआ दिख रहा है। बाकी सेक्टरों में जो भी लेवल्स आते हैं टूटते जा रहे हैं और नीचे में नए-नए लेवल्स बनते जा रहे हैं।

राहुल शर्मा की टॉप पिक्स

अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए राहुल शर्मा ने कहा कि पॉलीकैब का सेटअप काफी बेयरिश लग रहा है। लगता है कि यह शेयर 8100-8000 तक के निचले स्तर तक जा सकता है। इसके लिए 8100 रुपए पर एक छोटा सपोर्ट है। इन लेवल्स पर इसमें शॉर्ट करने की राय रहेगी। अगर मैं अक्टूबर फ्यूचर्स की बात करें तो 8470 के स्टॉप लॉस से यहां पर शॉर्ट कीजिए। इस स्टॉक में यहां से पोजीशनल बेसिस पर तकरीबन 300 अंको तक की डाउन साइड देखने को मिल सकती है।

राहुल शर्मा का दूसरा रेकमेंडेशन लॉन्ग साइड से है क्योंकि ये फार्मा पर बुलिश हैं। इनको डॉ रेड्डी लैब्स का सेटअप काफी अच्छा लग रहा है। डॉ रेड्डी ने एक ब्रेकआउट देने की कोशिश की है। देर सबेर इस स्टॉक में तकरीबन 1280 से 1300 रुपए तक के लेवल्स देखने को मिल सकते हैं। वर्तमान लेवल्स पर इसमें खरीदारी की जा सकती है। लॉन्ग पोजीशन के लिए 1190 रुपए का स्टॉप लॉस रहेगा।

 

Market Outlook : भारी गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 29 सितंबर को कैसी रह सकती है सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Market View : बाजार में चौतरफा बिकवाली, जानिए सुस्ती के इस माहौल में कहां और कैसे बन सकता है पैसा

Market View : सभी सेक्टरों में आई चौतरफा बिकवाली के कारण भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स शुरुआती कारोबार में कमजोर दिख रहे हैं और निफ्टी 22900 के नीचे आ गया है। सुबह 11 बजे के आसपास सेंसेक्स 1,030 अंक यानी 1.39 प्रतिशत गिरकर 72,865.57 पर और निफ्टी 320 अंक यानी 1.38 प्रतिशत गिरकर 22,820 पर कारोबार कर रहा था। NSE पर सबसे ज्यादा एक्टिव शेयरों में क्लीन मैक्स,एसएस रिटेल,हीरो मोटर्स, HDFC बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल थे।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजिस्ट वी के विजयकुमार कुमार का कहना है कि जुलाई और अगस्त में FPI का पैसा आने के बाद,इस महीने की शुरुआत में ही इसके नेगेटिव होने का ट्रेंड साफ दिखने लगा था। यह ट्रेंड जारी रहा और 25 अगस्त तक एक्सचेंजों के ज़रिए कुल इक्विटी आउटफ्लो (विदेशी पैसे का बाहर जाना) 25,682 करोड़ रुपये तक पहुच गया। साथ ही,प्राइमरी मार्केट के ज़रिए FPI निवेश का ट्रेंड भी जारी है और इस महीने की 25 तारीख तक कुल निवेश 8,551 करोड़ रुपये रहा है।

एक्सचेंज के जरिए बेचने और प्राइमरी मार्केट के ज़रिए निवेश करने के इस ट्रेंड की वजह से इस साल एक्सचेंज के जरिए कुल FPI बिक्री 2,95,971 करोड़ रुपये और इसी दौरान प्राइमरी मार्केट के ज़रिए कुल निवेश 54,398 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

US बॉन्ड यील्ड ज्यादा होने और भारत के IPO मार्केट से बेहतर रिटर्न मिलने की वजह से इस ट्रेंड के जारी रहने की संभावना है। FPI निवेश में एक और अहम ट्रेंड यह है कि भले ही वे लार्ज-कैप शेयरों में बिकवाली कर रहे हैं,लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में लगातार खरीदारी कर रहे हैं। FPIs मार्केट के मोमेंटम (तेजी या मंदी के रुख) को भी फॉलो कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इकोनॉमी और मार्केट में दो ऐसी बातें दिख रही हैं जो एक-दूसरे के विपरीत हैं और इन पर ध्यान देना जरूरी है। इकोनॉमी मजबूत बनी हुई है और कंपनियों की कमाई भी बढ़ रही है,लेकिन मार्केट लगातार नीचे जा रहा है। यह घरेलू सपोर्ट के मुकाबले बाहरी मुश्किलों के हावी होने का मामला है। ब्रेंट क्रूड का $106 पर होना और US 10-ईयर बॉन्ड यील्ड का 5.2% पर होना ऐसी बड़ी मुश्किलें हैं जो मार्केट पर दबाव डाल रही हैं। जुलाई और अगस्त में खरीदार आने के बाद,FPIs सितंबर में फिर से सेलर बन गए हैं। इस स्थिति की वजह से मार्केट पर कुछ समय तक दबाव बना रहेगा।

मार्केट के नजरिए से एक अहम ट्रेंड यह है कि भले ही FPIs लार्जकैप शेयरों में बिकवाली कर रहे हैं,लेकिन वे मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की ज्यादा कीमत (वैल्यूएशन)के बावजूद उन्हें लगातार खरीद रहे हैं। असल तेजी या मोमेंटम ब्रॉडर मार्केट में ही है। माना जा रहा है कि यह दौर कुछ समय के लिए ही रहेगा।

एक तरफ लार्जकैप और दूसरी तरफ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की वैल्यूएशन में जो अंतर है,वह ज़्यादा समय तक नहीं रहेगा। आखिरकार वैल्यूएशन का अपने औसत स्तर पर वापस आना तय है। ऐसा तभी होगा जब कच्चे तेल की कीमतें और US बॉन्ड यील्ड में नरमी आएगी।

आज के लिए निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का कहना है कि निफ्टी में 23250 के ऊपर जाने पर खरीदारी करें, 23175 के स्टॉप-लॉस के साथ 23400 पर टारगेट सेट करें। वहीं, कमजोरी आने की स्थिति में 23000 के नीचे जाने पर 23100 के स्टॉप-लॉस के साथ, 22800 के टारगेट के लिए बिकवाली करें।

बैंक निफ्टी में 56000 के ऊपर जाने पर खरीदारी करें, 55700 के स्टॉप-लॉस के साथ 56600 पर टारगेट सेट करें। वहीं, कमजोरी आने की स्थिति में 55300 के नीचे जाने पर 55550 के स्टॉप-लॉस के साथ, 54750 के टारगेट के लिए बिकवाली करें।

चकाचक चार्ट वाले शेयर

चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं manasjaiswal.com के मानस जायसवाल। इनकी बैंक ऑफ महाराष्ट्रा में 83 रुपए के स्टॉप-लास के साथ, 88 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, ब्लू स्टॉर में इनकी 1539 रुपए के स्टॉप-लास के साथ, 1625 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

 

Top Trading Picks : कमजोर बाजार में भी शॉर्ट टर्म में करनी है बंपर कमाई, तो एक्सपर्ट्स के पसंदीदा इन शेयरों पर लगाएं दांव

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Stock Market View : नियर टर्म में बाजार में और कमजोरी आने के संकेत, 23200 के नीचे जाने पर निफ्टी में बढ़ सकती है गिरावट

Stock Market View : बाजार पर बात करते हुए SBI सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह का कहना है कि हफ़्ते की एक्सपायरी के दिन बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी मामूली बढ़त के साथ खुला लेकिन ऊंचे स्तरों पर टिक नहीं पाया और ज़्यादातर समय इसमें बिकवाली का दबाव देखने को। हालांकि,आखिरी घंटे में आई थोड़ी रिकवरी से इंडेक्स को नुकसान कुछ कम करने में मदद मिली। आखिरकार यह 0.36% गिरकर 23329 पर बंद हुआ। डेली चार्ट पर निफ्टी ने एक ‘बेयरिश कैंडल’ बनाई, जो निकट भविष्य में और कमजोरी आने का संकेत है।

तकनीकी रूप से देखें तो निफ्टी पर दबाव बना हुआ है क्योंकि यह अपने अहम शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा,डेली RSI भी बेयरिश जोन में बना हुआ है,जो कमजोर मोमेंटम का संकेत है। निफ्टी में शामिल कंपनियों में कोल इंडिया और एटरनल सबसे ज्यादा बढ़त वाली कंपनियां रहीं,जबकि टाटा कंज्यूमर और नेस्ले इंडिया में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। सेक्टर के हिसाब से देखें तो निफ्टी मीडिया और निफ्टी रियल्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया,जबकि निफ्टी IT और निफ्टी सीमेंट में सबसे ज्यादा गिरावट रही।

सेंसेक्स-निफ्टी की तरह ही,ब्रॉडर मार्केट में भी कमजोरी दिखी और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ़्टी स्मॉलकैप 100 दोनों ही गिरावट के साथ बंद हुए। बाजार का दायरा कमजोर रहा क्योंकि एडवांस/डिक्लाइन रेश्यो में गिरने वाले शेयरों की संख्या ज्यादा रही। निफ़्टी 500 में शामिल 306 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, जिससे पूरे बाजार में बड़े पैमाने पर बिकवाली का दबाव साफ पता चलता है।

आगे 23450-23500 का जोन इंडेक्स के लिए एक अहम रेजिस्टेंस एरिया का काम कर सकता है। अगर इंडेक्स लगातार 23500 के ऊपर लगातार बना रहता है तो शॉर्ट टर्म में चल रही पुलबैक रैली 23650 के लेवल तक बढ़ सकती है।

दूसरी ओर 23230-23200 का जोन एक अहम सपोर्ट एरिया का काम करेगा। अगर इंडेक्स 23200 के नीचे जाता है तो शॉर्ट-टर्म स्ट्रक्चर कमजोर हो सकता है और इंडेक्स का करेक्टिव ट्रेंड फिर से शुरू हो सकता है।

Market Outlook : लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 23 सितंबर को कैसी रह सकती है सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

बैंक निफ्टी व्यू

बैंकिंग बेंचमार्क बैंक निफ्टी पिछले नौ ट्रेडिंग सेशन से लगभग 1300 पॉइंट्स की सीमित रेंज में ही घूम रहा है। यह इंडेक्स अपने शॉर्ट और मीडियम टर्म मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है। पिछले दो ट्रेडिंग सेशन में यह अपने 200-दिन के EMA लेवल को पार करने में नाकाम रहा है। मोमेंटम इंडिकेटर्स भी एक ही दायरे में चल रहे हैं और डेली RSI न्यूट्रल जोन में बना हुआ है।

आगे चलकर 56700-56800 के आसपास स्थित 200-डे EMA इंडेक्स के लिए एक अहम रेजिस्टेंस एरिया का काम कर सकता है। अगर इंडेक्स मजबूती से 56800 के ऊपर जाता है तो इससे रैली का एक नया दौर शुरू हो सकता है और शॉर्ट टर्म में 57400 के लेवल तक पहुंचने का रास्ता बन सकता है।

नीचे की तरफ,55800-55700 का जोन एक अहम सपोर्ट एरिया बना रहेगा। अगर यह 55700 के नीचे टिकता है तो इसमें गिरावट का दौर फिर से शुरू हो सकता है और यह शॉर्ट टर्म में 55200 के लेवल को टेस्ट कर सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Market View : इंडेक्स में उछाल पर बिकवाली की रणनीति करेगी काम, इस फार्मा शेयर में नजर आ रहा दम

Market View : शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। सुबह करीब 9:30 बजे सेंसेक्स 150 अंक यानी 0.20% बढ़कर 74,465 पर और निफ्टी 41 अंक यानी 0.18% बढ़कर 23,311 पर पहुंच गया। सेक्टर के हिसाब से रियल्टी में सबसे ज़्यादा बढ़त दिख रही है। साथ ही फार्मा,मेटल,एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर भी ऊपर चढ़े हैं। हालांकि,IT शेयरों में बाज़ार के आम रुख के विपरीत गिरावट दिख रही है और निफ्टी IT इंडेक्स लगभग 1.8% नीचे आ गया है। मिडकैप में 0.47% और स्मॉलकैप में 0.77% की बढ़त हुई है। जबकि इंडिया VIX में 1.06% की गिरावट दर्ज की गई है।

निफ्टी पर राय

बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए इक्विनॉक्स रिसर्च एंड एडवाइजर्स (EQUINOX Research & Advisors) के पंकज रांदड़ ने कहा कि मार्केट पर लगातार दबाव तो बना हुआ है लेकिन कल थोड़ा रिलीफ पॉइंट भी देखने मिला लेकिन दिक्कत ये रही कि बैंक निफ्टी लाल निशान में बंद होते हुए नजर आया। हालांकि निफ्टी में उछाल देखने मिला। ऐसा लगता है कि निफ्टी में एक उछाल आएगा। लेकिन इस उछाल में सेल ऑन द राइज़ ही सबसे बेहतर स्ट्रेटेजी होगी। चुनिंदा स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिल सकता है। यह इंडेक्स स्पेसिफिक मार्केट नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि जब तक निफ्टी फ्यूचर्स 23,200 के ऊपर है तब तक घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं, अगर निफ्टी 23,200 के लेवल को बचाने में कामयाब नहीं रहता तो इसमें 23,000 और 22,900 तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

बैंक निफ्टी पर राय

बैंक निफ्टी की बात करें तो इसके लिए 56,000 के लेवल पर सपोर्ट देखने को मिलेगा। अगर यह लेवल कायम नहीं रह पाता तो बैंक निफ्टी में गिरावट बढ़ सकती है और यह 300 अंक तक टूट सकता। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 56550 पर रेजिस्टेंस है। इसके ऊपर जाने पर बैंक निफ्टी 53,200 के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी की जा सकती।

पंकज रांदड़ की टॉप पिक

अपने पसंदीदा शेयर पर बात करते हुए पंकज रांदड़ ने कहा कि कल दिन भर डॉक्टर रेड्डीज का शेयर काफी सुर्खियों में रहा और 3 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। इसके फ्यूचर्स में खरीदारी की सलाह रहेगी। इसका चार्ट काफी अच्छा दिख रहा है। लोअर टाइम फ्रेम पर स्टॉक सारे मूविंग एवरेजेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है। आरएसआई पॉजिटिव डायवर्जन दिखा रहा है। इसमें 1170-1172 रुपए की रेंज में खरीदारी की सलाह रहेगी। 1150 का एक स्टॉप लॉस मेंटेन करना होगा। ऊपरी लेवल पर टारगेट 1215 रुपए हो सकता है।

Trading Plan : बाजार में रेंज-बाउंड ट्रेडिंग की उम्मीद, निफ्टी-बैंक निफ्टी फिर से छू सकते हैं गुरुवार का हाई

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Trading Plan : बाजार में रेंज-बाउंड ट्रेडिंग की उम्मीद, निफ्टी-बैंक निफ्टी फिर से छू सकते हैं गुरुवार का हाई

Trading Plan : मार्केट का ओवरऑल स्ट्रक्चर कमजोर बना हुआ है। हालांकि,मोमेंटम इंडिकेटर ओवरसोल्ड ज़ोन में हैं,जिससे संकेत मिलता है कि अगर इंडेक्स 23,100–23,000 के सपोर्ट जोन को बनाए रखता है,तो यह वापसी (रीबाउंड) की कोशिश कर सकता है। 23,300–23,400 का जोन इसके लिए सबसे नजदीकी रेजिस्टेंस का काम कर सकता है और इसके बाद 23,500–23,600 का जोन एक अहम रेजिस्टेंस होगा। इस जोन के ऊपर जाने पर तेजी से बढ़त की संभावना बन सकती है। तेल की कीमतें $110 प्रति बैरल से नीचे आईं हैं,लेकिन $100 के स्तर से ऊपर बनी हुई हैं। जबकि US 10-ईयर ट्रेजरी यील्ड भी 5 प्रतिशत के स्तर से नीचे आ गए हैं।

बैंक निफ्टी की बात करें तो इसको 57,000 के लेवल तक जाने के लिए गुरुवार के हाई के आसपास यानी 56,600 के लेवल को पार करके उसके ऊपर टिके रहना होगा। जानकारों के मुताबिक,नीचे की तरफ 55,800–55,700 का जोन इसके लिए सपोर्ट का काम कर सकता है।

निफ़्टी आउटलुक और रणनीति

सैमको सिक्योरिटीज के डेरिवेटिव रिसर्च एनालिस्ट धूपेश धमेजा का कहना है कि हाल ही में आई तेज गिरावट के बाद निफ्टी स्थिर होने की कोशिश कर रहा है, जिसमें 23,100–23,150 का स्तर एक अहम सपोर्ट जोन के तौर पर उभर रहा है। इंडेक्स 23,483 के पास 10-DEMA से नीचे बना हुआ है,जिससे शॉर्ट-टर्म स्ट्रक्चर में सावधानी बरतने की जरूरत है। 23,300–23,400 का जोन तत्काल रेजिस्टेंस है। अगर इंडेक्स लगातार इस रेंज के ऊपर बना रहता है तो शॉर्ट कवरिंग के कारण यह 23,590–23,670 के स्तर तक जा सकता है।

29.95 पर RSI अभी भी ओवरसोल्ड जोन में है और अपने 33.93 के औसत से नीचे है,जो टेक्निकल बाउंस की संभावना दिखाता है। 0.95 का पुट-कॉल रेश्यो (PCR)—जिसमें कॉल ओपन इंटरेस्ट,पुट ओपन इंटरेस्ट से थोड़ा ज्यादा है, डेरिवेटिव्स के मामले में सावधानी भरा माहौल दिखाता है। 23,400 के ऊपर जाने पर रिकवरी मज़बूत होगी,जबकि इस ज़ोन को वापस हासिल न कर पाने पर रैली में बिकवाली का दबाव बना रह सकता है।

अहम रेजिस्टेंस: 23,300, 23,440, 23,575

अहम सपोर्ट: 23,150, 23,060, 22,900

स्ट्रेटेजी: ट्रेडर्स 22 सितंबर की F&O एक्सपायरी के लिए ‘शॉर्ट स्ट्रैंगल’ स्ट्रेटेजी अपना सकते हैं। इसके तहत वे ₹100 पर 23,350 CE का एक लॉट और ₹100 पर 23,300 PE का एक लॉट बेच सकते हैं। यह सेटअप मार्केट के एक दायरे में रहने (साइडवेज मूवमेंट) की संभावना का फायदा उठाने के लिए बनाया गया है।

स्टॉप-लॉस: रिस्क मैनेजमेंट के लिए,इस स्ट्रेटेजी पर सख्ती से टिके रहें और ज़्यादा से ज़्यादा मार्क-टू-मार्केट (MTM) नुकसान को ₹6,500 तक सीमित रखें।

टारगेट: इस स्ट्रेटेजी पर टिके रहें और ज़्यादा से ज़्यादा मार्क-टू-मार्केट (MTM) मुनाफ़े के तौर पर ₹13,068 का लक्ष्य रखें। साथ ही, जब MTM मुनाफ़ा ₹6,500 से ज़्यादा हो जाए तो मुनाफ़ा बुक कर लें।

बैंक निफ़्टी आउटलुक और रणनीति

धूपेश धमेजा का कहना है कि निफ्टी बैंक अभी भी अपने 200-DEMA (56,787 के आसपास) के नीचे ट्रेड कर रहा है,जिससे इसका ओवरऑल टेक्निकल स्ट्रक्चर कमजोर बना हुआ है। 56,000 का लेवल सबसे नजदीकी सपोर्ट का काम कर रहा है। अगर यह टूटता हैतो इंडेक्स 55,480 तक गिर सकता है। जबकि 56,500–56,800 का दायरा रिकवरी के लिए अहम है। RSI का 38.49 पर होना (जो इसके 43.62 के औसत से कम है) कमजोर मोमेंटम की पुष्टि करता है।

डेरिवेटिव्स का सेटअप अभी भी सावधानी वाला है। PCR 0.82 है और कॉल ओपन इंटरेस्ट 1.78 करोड़ है। जबकि पुट ओपन इंटरेस्ट 1.47 करोड़ है। 56,500–57,000 के आस-पास कॉल कंसंट्रेशन ऊपर की ओर बढ़त को रोक रहा है,जबकि 56,000 के पास पुट की पोजीशन सपोर्ट दे रही है। अगर बैंक निफ्टी लगातार 56,800 के ऊपर बना रहता है तो शॉर्ट कवरिंग शुरू हो सकती है। वरना,रैली में बिकवाली का दबाव बना रह सकता है।

अहम रेजिस्टेंस: 56,500, 56,800, 57,020

अहम सपोर्ट: 56,000, 55,800, 55,500

स्ट्रैटेजी: जब निफ्टी बैंक सितंबर फ्यूचर्स 56,250–56,200 के जोन से नीचे चला जाए तो ट्रेडर्स शॉर्ट पोजीशन लेने पर विचार कर सकते हैं। इसके लिए 56,500 के ऊपर एक सख्त स्टॉप-लॉस रखना होगा। प्रॉफ़िट-बुकिंग के लिए टारगेट 55,900–55,800 की रेंज में रखें।

 

 

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Stock market Outlook : 23400 के ऊपर जाने पर ही निफ्टी में आ सकती है तेजी, ट्रेडिंग के लिए इन अहम लेवल्स पर रहे नजर

Stock market Outlook : गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी लगभग सपाट बंद हुए। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने और मॉनेटरी पॉलिसी को और सख्त करने के संकेत के बाद बाजार में सावधानी का माहौल रहा। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों का भी बाजार के सेंटीमेंट पर असर पड़ा। इंट्राडे में हुई बढ़त को गंवाते हुए सेंसेक्स 21.86 अंक या 0.03 प्रतिशत गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 341.11 अंक या 0.45 प्रतिशत बढ़कर 74,677.56 पर पहुंच गया था। वहीं, निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 5.3 अंक या 0.02 प्रतिशत ऊपर 23,270.60 पर बंद हुआ।

पिछले पांच हफ्तों में लगभग 6 प्रतिशत की गिरावट के बाद कल निफ्टी लगातार दूसरे सेशन में हरे निशान में रहा। इस बढ़त का कारण कुछ खास सेक्टर में ओवरसोल्ड’लेवल से आई शॉर्ट-कवरिंग को बताया जा रहा है। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने के बाद बाजार में सतर्कता का रुख देखने को मिल रहा है।

बाजार जानकारों का कहना है कि अगर निफ्टी 23,400 के लेवल से ऊपर जाता है तो इसमें और शॉर्ट-कवरिंग देखने को मिल सकती है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में टेक्निकल रिसर्च के वाइस प्रेसिडेंट रुचित जैन का कहना है कि निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 23,400 और 23,600 के आसपास दिख रहा है। किसी भी टिकाऊ तेजी के लिए इंडेक्स को पहले इन्हें पार करना होगा।

SBI सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह ने कहा कि निफ्टी के लिए 23,380-23,400 का जोन तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। 23,400 के स्तर से ऊपर जाने पर बाजार में जारी पुलबैक मज़बूत होगा और नियर टर्म में निफ्टी 23,550 के स्तर तक बढ़ सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 23,130-23,100 का जोन एक अहम सपोर्ट एरिया बना हुआ है। अगर यह 23,100 के नीचे जाता है और वहां बना रहता है तो फिर से बिकवाली का दबाव दिखेगा और मार्केट में एक और करेक्शन का दौर शुरू हो सकता है,जिससे इंडेक्स शॉर्ट टर्म में 22,950 के लेवल तक गिर सकता है।

SEBI-रजिस्टर्ड ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ टेक फर्म,एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर ने कहा कि कल निफ्टी की शुरुआत सपाट रही,लेकिन यह 23,200 के स्तर से ऊपर बना रहा। यह लेवल पूरे सेशन के दौरान बार-बार सपोर्ट लेवल के तौर पर काम करता रहा। आखिर में यह बढ़त के साथ बंद हुआ। हालांकि,आगे और तेज़ी के लिए इस बढ़त को बनाए रखना और 23,300-23,400 के रेजिस्टेंस जोन को मजबूती से पार करना जरूरी होगा। नीचे की तरफ,23,100-23,070 का जोन एक अहम सपोर्ट एरिया बना हुआ है। अगर इस रेंज के नीचे की गिरावट आती है तो इससे बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि मोमेंटम अभी भी सतर्कता वाला बना हुआ है। RSI 27 के आसपास है और अपनी औसत लाइन से थोड़ा ऊपर तो बढ़ा है,लेकिन अभी भी ओवरसोल्ड स्तर से नीचे है। इससे पता चलता है कि थोड़ी रिकवरी के बावजूद मोमेंटम बहुत कमज़ोर है।

 

 

Market cues : टेक्निकल इंडिकेटर्स दे रहे मंदी के ट्रेंड का संकेत, शॉर्ट टर्म में 23000-23600 के दायरे में रह सकता है निफ्टी

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।