Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

donald trump

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट से बड़ी खबर सामने आई है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया है कि उसने होर्मुज स्ट्रेट के प्रवेश द्वार के पास एक अमेरिकी बिना क्रू वाले अंडरवाटर व्हीकल को पकड़ लिया है। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, यह डिवाइस कैलिफोर्निया की डिफेंस कंपनी एंडुरिल का बनाया हुआ DIVE-LD ऑटोनॉमस अंडरवाटर व्हीकल (AUV) है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि होर्मुज स्ट्रेट में हुए इस घटनाक्रम के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव किस दिशा में जाता है।

ALSO READ: अब WhatsApp से भरें बिजली, पानी और गैस का बिल, ऐसे काम करेगा नया Bill Payment फीचर

हालांकि, अमेरिका ने इस घटना को अलग तरीके से पेश किया है। पेंटागन के एक प्रवक्ता के मुताबिक, एक अंडरवाटर ड्रोन एक दिन से ज्यादा पहले खराब हो गया था। अमेरिकी पक्ष ने कहा कि यह ड्रोन चल रहे ऑपरेशन के समर्थन में इलाके के पानी का सर्वे कर रहा था।

ईरान ने क्या दावा किया?

 

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की नेवी ने दावा किया कि उसने होर्मुज स्ट्रेट के एंट्री पॉइंट पर अमेरिकी सेना के एक आधुनिक मानवरहित सबमर्सिबल को अपने कब्जे में ले लिया। ईरानी सरकारी मीडिया ने इसे DIVE-LD बताया है। यह एक बड़े आकार का ऑटोनॉमस अंडरवाटर व्हीकल है, जिसे समुद्र के भीतर बिना चालक के अलग-अलग मिशन को अंजाम देने के लिए डिजाइन किया गया है। ईरानी पक्ष ने दावा किया कि यह सिस्टम अत्याधुनिक तकनीक से लैस था।

क्या है DIVE-LD और इसका इस्तेमाल किस काम में होता है?

DIVE-LD एक ऑटोनॉमस अंडरवाटर व्हीकल है। कंपनी के मुताबिक करीब 19 फीट यानी 5.8 मीटर लंबा यह सबमर्सिबल कई तरह के समुद्री मिशन में इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

इसके संभावित मिशनों में—

 

समुद्र के भीतर माइंस की पहचान और उनसे निपटने से जुड़े ऑपरेशन

सीबेड मैपिंग

समुद्र के भीतर जानकारी जुटाना

केबल और पाइपलाइन जैसे अंडरवाटर इंफ्रास्ट्रक्चर का निरीक्षण शामिल हैं।

 

अमेरिका ने क्या कहा?

 

ईरान के दावे के बाद अमेरिकी रक्षा विभाग ने घटना को लेकर अलग बयान दिया। पेंटागन के प्रवक्ता ने कहा कि एक अंडरवाटर ड्रोन एक दिन से अधिक समय पहले खराब हो गया था। उनके मुताबिक यह ड्रोन चल रहे ऑपरेशन के समर्थन में इलाके के पानी का सर्वे कर रहा था। अमेरिकी पक्ष ने यह भी कहा कि खराब हुआ ड्रोन पुराना मॉडल था और उसमें संवेदनशील डेटा इकट्ठा करने की क्षमता या क्लासिफाइड सोनार अथवा रडार उपकरण नहीं था। इस तरह ईरान और अमेरिका के बयानों में घटना की अहमियत को लेकर स्पष्ट अंतर दिखाई दे रहा है।

 

एंडुरिल ने भी की अपने सिस्टम के नुकसान की पुष्टि

 

DIVE-LD बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एंडुरिल ने अपने एक सिस्टम के नुकसान की पुष्टि की है, लेकिन कंपनी ने घटना को लेकर इसकी अहमियत कम करके बताई। कंपनी के अनुसार DIVE-LD एक ऐसा ऑटोनॉमस सिस्टम है जिसे खतरनाक वातावरण में काम करने के लिए तैयार किया गया है और ऐसे मिशनों में वाहन के नुकसान की संभावना को डिजाइन का हिस्सा माना जाता है।

 

समुद्र में मानवरहित सिस्टम पर अमेरिका का बढ़ता जोर

 

अमेरिकी सेना पिछले कुछ समय से मानवरहित नेवल सिस्टम में निवेश बढ़ा रही है। इनमें समुद्र की सतह पर और पानी के भीतर काम करने वाले ऑटोनॉमस सिस्टम शामिल हैं। इन तकनीकों का इस्तेमाल बड़े समुद्री इलाकों की निगरानी, खुफिया जानकारी जुटाने और दुश्मन के जहाजों या पनडुब्बियों पर नजर रखने जैसे अभियानों में किया जा सकता है। इसका एक बड़ा फायदा यह है कि ऐसे मिशनों में मानव सैनिकों को सीधे खतरे में डालने की जरूरत कम हो सकती है।

ALSO READ: Samsung की उड़ी नींद, iPhone Duo के साथ iPhone 18 Pro और नए Apple Watch भी होंगे पेश, कीमत का हुआ खुलासा

ईरान पर अमेरिका ने लगाए नए प्रतिबंध

 

होर्मुज स्ट्रेट की घटना के बीच अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र पर भी नए प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिकी वित्त मंत्रालय के विदेशी परिसंपत्ति नियंत्रण कार्यालय (OFAC) के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान के विमानन नेटवर्क, हथियारों के हस्तांतरण और कथित अवैध खरीद योजनाओं से जुड़े 36 संस्थाओं और व्यक्तियों को प्रतिबंधों के दायरे में रखा है।

 

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक इन प्रतिबंधों का निशाना ईरान की सक्रिय एयरलाइंस के साथ-साथ वे विदेशी बिचौलिए, मुखौटा कंपनियां और अन्य संस्थाएं हैं, जिन पर ईरान को विमान, विमान के कलपुर्जे और विमानन तकनीक हासिल करने में मदद करने का आरोप है। अमेरिका का आरोप है कि ईरान के विमानन क्षेत्र का इस्तेमाल उसके शासन की गतिविधियों और कथित आतंकवादी नेटवर्क को समर्थन देने के लिए किया जाता रहा है।

 

होर्मुज स्ट्रेट क्यों है इतना महत्वपूर्ण?

 

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है। फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ने वाला यह जलमार्ग वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद अहम है। यही वजह है कि यहां किसी अमेरिकी सैन्य सिस्टम के पकड़े जाने या क्षतिग्रस्त होने की घटना को लेकर तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

ALSO READ: Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

ईरान और अमेरिका के बीच पहले से जारी तनाव के बीच यह घटनाक्रम ट्रंप प्रशासन के लिए नई चुनौती पैदा कर सकता है। हालांकि, अमेरिका की ओर से ड्रोन को लेकर दिया गया बयान यह संकेत देता है कि वॉशिंगटन इस घटना को ईरानी दावे के मुताबिक बड़ा सैन्य झटका नहीं मान रहा है।

Apple लॉन्च करेगा फोल्डेबल iPhone? आज रात उठेगा पर्दा, जानें भारत में कब और कहां पर देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Apple का साल का सबसे बड़ा इवेंट आज यानी 9 सितंबर को होने जा रहा है। इस इवेंट में कंपनी iPhone की नई जेनरेशन पेश कर सकती है, जिसका नाम Surprise and Shine रखा है। इस इवेंट में एप्पल आईफोन सीरीज iPhone 18 लॉन्च करेगी। वहीं एप्पल के सीईओ बनने के बाद से जॉन टर्नस का ये पहला बड़ा पब्लिक इवेंट होगा। इस बार सबकी नजरें Apple के पहले फोल्डेबल iPhone पर भी है, जो इस इवेंट में लॉन्च हो सकता है। ऐसी खबर हैं कि इस इवेंट में एप्पल आईफोन 18 नहीं पेश करने वाला है। कपंनी आज सिर्फ आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स लॉन्च करेगी।

अमेरिका के कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो के Apple Park में इस इवेंट का आयोजन किया जाएगा। इस इवेंट को दुनियाभर के लोग देख सकते हैं। आइए जानते हैं भारत में कब और कहां पर देखें एप्पल का ये इवेंट

भारत में कितने बजे शुरू होगा इवेंट

Apple के इवेंट को दुनियाभर के लोग ऑनलाइन लाइव देख सकेंगे। भारत में इवेंट के समय और तारीख की जानकारी Apple ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी कर दी है। Apple का 9 सितंबर का इवेंट भारत में देर रात 10:30 बजे शुरू होगा। Apple के इस खास इवेंट को आप Apple की वेबसाइट, Apple TV ऐप या कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल पर देखे सकते हैं। आप इसे मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप या कंप्यूटर पर आसानी से देख सकते हैं। अगर आप पूरा इवेंट देखना चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि रात 10:30 बजे से कुछ मिनट पहले ही लाइव स्ट्रीम शुरू कर दें। कंपनी आमतौर पर शुरुआत में अपनी प्रेजेंटेशन पर कुछ समय देती है और इसके बाद एक-एक करके नए प्रोडक्ट्स और फीचर्स की जानकारी साझा करती है।

प्री-ऑर्डर की मिल सकती है जानकारी

Apple के इस इवेंट का नाम “सरप्राइज एंड शाइन” रखा गया है। इस बार कंपनी अपनी लॉन्च रणनीति में भी बदलाव कर सकती है। इवेंट में नए Pro मॉडल पेश किए जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही Apple पहली बार फोल्डेबल iPhone भी बाजार में उतार सकता है। iphone के लॉन्च के दौरान कंपनी अपने नए हार्डवेयर प्रोडक्ट्स से जुड़े बड़े ऐलान कर सकती है। इवेंट में नए डिवाइस की कीमत, उनकी बिक्री कब शुरू होगी और प्री-ऑर्डर की जानकारी भी सामने आने की उम्मीद है।

क्या Apple लॉन्च करेगी फोल्डेबल iPhone

Apple के इस इवेंट में सबसे बड़ा सरप्राइज कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone हो सकता है। लंबे समय से Apple के फोल्डेबल फोन पर काम करने की खबरें सामने आती रही हैं। कई रिपोर्ट्स में 9 सितंबर के इवेंट में इसके लॉन्च की संभावना जताई जा रही है। Apple के पहले फोल्डेबल iPhone को कंपनी बुक की तरह खुलने वाले डिजाइन के साथ पेश कर सकती है। फोन को खोलने पर बड़ी स्क्रीन मिलेगी, जबकि बंद करने पर इसका आकार सामान्य स्मार्टफोन जैसा हो सकता है। अगर Apple आज रात इसे लॉन्च करता है, तो यह इवेंट की सबसे बड़ी घोषणा हो सकती है।

कंपनी के इस सेगमेंट में आने से फोल्डेबल फोन को लेकर आम लोगों की दिलचस्पी भी बढ़ने की उम्मीद है। लीक्स में इसे ‘iPhone Ultra’ नाम से भी बताया गया है, वहीं Apple ने अभी तक इसके नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज रेलवे के सात हाई-डेंसिटी रेलवे नेटवर्क को फोर-लेन करने की मंजूरी दे दी। इनमें दिल्ली-मुंबई, मुंबई-चेन्नई, चेन्नई-कोलकाता और कोलकाता-दिल्ली जैसे देश के प्रमुख रेल मार्ग शामिल हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि ये सात कॉरिडोर रेलवे के कुल ट्रैफिक का करीब 40 प्रतिशत वहन करते हैं। इन मार्गों पर करीब 2,000 किलोमीटर की फोर-लेनिंग का काम पहले ही पूरा किया जा चुका है।

ALSO READ: 1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

10,700 करोड़ रुपये से अधिक की तीन मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाएं भी मंजूर

 

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसके अलावा 10,700 करोड़ रुपए से अधिक की कुल लागत वाली तीन मल्टी-ट्रैकिंग रेलवे परियोजनाओं को भी मंजूरी दी है।

ALSO READ: Samsung की उड़ी नींद, iPhone Duo के साथ iPhone 18 Pro और नए Apple Watch भी होंगे पेश, कीमत का हुआ खुलासा

इनमें शामिल हैं:

 

  • खड़गपुर-जुड़सुगुड़ा चौथी रेल लाइन
  • कटनी-पेंड्रा रोड चौथी रेल लाइन
  • बिलासपुर-पेंड्रा रोड तीसरी रेल लाइन
  • रेलवे की क्षमता बढ़ेगी, कम होगी ट्रैफिक की समस्या

सरकार के मुताबिक, इन परियोजनाओं से रेलवे नेटवर्क की लाइन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे ट्रेनों की आवाजाही बेहतर होने के साथ भारतीय रेलवे की ऑपरेशनल एफिशिएंसी और सर्विस रिलायबिलिटी में भी सुधार होगा।

 

मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं से रेलवे परिचालन को व्यवस्थित करने और व्यस्त रेल मार्गों पर भीड़ एवं ट्रैफिक दबाव कम करने में मदद मिलेगी। इससे यात्रियों और माल परिवहन दोनों के लिए रेल नेटवर्क की क्षमता को मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

रेलवे परियोजनाओं से पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी बेहतर

 

स्वीकृत क्षमता विस्तार परियोजनाओं से देश के कई प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों तक रेल कनेक्टिविटी को और बेहतर किया जाएगा। इनमें तिरुपति, सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर (तिरुत्तनी), श्री पद्मावती अम्मावारी मंदिर (तिरुचानूर), कोटिलिंगेश्वर देवालय, श्री सीती बैरवेश्वर स्वामी मंदिर, बंगारू तिरुपति, कोलार गोल्ड फील्ड्स, होगेनक्कल जलप्रपात, होसुर किला, मेट्टूर बांध और कोडाइकनाल की पहाड़ियां शामिल हैं।

 

इसके अलावा सत्यमंगलम वन्यजीव अभयारण्य, नमक्कल अंजनेयर मंदिर, नमक्कल किला, कल्याण पसुपतेश्वर मंदिर, यादाद्रिगुट्टा मंदिर, भोंगीर किला, सुरेंद्रपुरी और स्वर्णगिरि मंदिर जैसे प्रमुख स्थलों को भी इन परियोजनाओं से लाभ मिलेगा।

 

माल ढुलाई की क्षमता में भी होगा बड़ा इजाफा

 

ये रेल मार्ग कोयला, सीमेंट, लौह एवं इस्पात, कंटेनर, ऑटोमोबाइल, खाद्यान्न, पेट्रोलियम उत्पाद और उर्वरक जैसी महत्वपूर्ण वस्तुओं की ढुलाई के लिए बेहद अहम हैं। क्षमता विस्तार के बाद रेलवे के जरिए हर साल करीब 47 मिलियन टन अतिरिक्त माल ढुलाई (47 MTPA) होने की उम्मीद है।

 

तेल आयात और कार्बन उत्सर्जन में आएगी कमी

रेलवे को पर्यावरण के अनुकूल और ऊर्जा दक्ष परिवहन माध्यम माना जाता है। इन परियोजनाओं से देश के लॉजिस्टिक्स खर्च को कम करने और जलवायु लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही करीब 8 करोड़ लीटर तेल की बचत और लगभग 42 करोड़ किलोग्राम CO₂ उत्सर्जन में कमी आने का अनुमान है। सरकार के अनुसार, CO₂ उत्सर्जन में होने वाली यह कमी करीब 2 करोड़ पेड़ लगाने के बराबर होगी। 

ChatGPT का नया ट्रेंड हो रहा वायरल, एक फोटो डालिए और पहुंच जाइए 1980s में! आजमाइए ये 5 AI प्रॉम्ट्स

1980s AI Photo Trend: हाल के दिनों में AI की मदद से फोटो एडिट करने का चलन काफी बढ़ा है। अब AI के जरिए आज की तस्वीरों को किसी भी पुराने दौर की तस्वीर जैसा लुक देना आसान हो गया है। इनमें 1980 का दशक लोगों को खास तौर पर पसंद आ रहा है।

बता दें कि 1980 का दौर अपने शानदार फैशन, फिल्म कैमरे से खींची गई तस्वीरों, चटक रंगों, बड़े और स्टाइलिश हेयरस्टाइल और खास रेट्रो लुक के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि लोग AI की मदद से अपनी आधुनिक तस्वीरों को 1980 के दशक की पुरानी और यादगार तस्वीरों जैसा बना रहे हैं।

AI मॉडल अब आम विंटेज फिल्टर लगाने के बजाय, कपड़े, हेयरस्टाइल, बैकग्राउंड और लाइटिंग बदलकर 1980 के दशक की असली जैसी तस्वीरें बना सकते हैं, और साथ ही व्यक्ति का चेहरा और पहचान भी पहचानी जा सकती है।

यहां 5 प्रॉम्प्ट दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप अपनी तस्वीरों को 1980 के दशक की रियलिस्टिक और पुरानी यादों जैसी फोटो में बदल सकते हैं।

क्लासिक फैमिली पोर्ट्रेट

इस फोटो को 1980 के दशक की असली फैमिली फोटो जैसा बनाएं, जिसमें मेरा चेहरा, चेहरे की बनावट, स्किन टोन, हाव-भाव और पहचान पूरी तरह से पहचानी जा सके। मुझे 1980 के दशक के असली कपड़े पहनाएं और उस दौर के हिसाब से हेयरस्टाइल और एक्सेसरीज दें। वार्म एनालॉग लाइटिंग, कोडक फिल्म के रंग, हल्का ग्रेन, हल्के रंग और सॉफ्ट फोकस का इस्तेमाल करें। आधुनिक चीजों की जगह विंटेज फर्नीचर, CRT टेलीविजन और क्लासिक होम डेकोर लगाएं।

हाई स्कूल ईयरबुक

इस इमेज को 1980 के दशक की असली हाई स्कूल ईयरबुक पोर्ट्रेट में बदलें। मेरी चेहरे की पहचान बनाए रखते हुए मुझे फेदर्ड हेयर, रेट्रो कपड़े और उस दौर की स्टाइलिंग दें। असली ईयरबुक फोटो जैसा लुक देने के लिए स्टूडियो बैकड्रॉप, सॉफ्ट फ्लैश फ़ोटोग्राफी, साफ दिखने वाले फिल्म ग्रेन और थोड़े हल्के रंगों का इस्तेमाल करें।

गर्मियों की छुट्टियों की तस्वीर

इसे 1980 के दशक की छुट्टियों की एक कैजुअल तस्वीर में बदलें, जैसे कि यह 35mm फिल्म पर खींची गई हो। मेरे चेहरे को वैसा ही रहने दें, लेकिन मेरे मॉडर्न कपड़ों की जगह रंग-बिरंगे रेट्रो कपड़े दिखाएं। छुट्टियों जैसा असली एहसास देने के लिए इसमें हल्की गर्म धूप, फिल्म की स्वाभाविक कमियां, लेंस की हल्की धुंधलाहट, पुरानी कारें और ताड़ के पेड़ जोड़ें।

1980 के दशक की सड़क का नजारा

इस तस्वीर को 1980 के दशक की सड़क की एक कैंडिड तस्वीर में बदलें। मेरे चेहरे को वैसा ही रहने दें और साथ ही उस दौर के फैशन, नियॉन साइन वाले स्टोरफ्रंट, पे-फोन, क्लासिक सेडान कारें और फिल्म कैमरे की कमियां जोड़ें। इसमें असली एनालॉग लाइटिंग और रंगों का हल्का फेडिंग इफेक्ट इस्तेमाल करें।

रेट्रो ऑफिस प्रोफेशनल

1980 के दशक के कॉर्पोरेट ऑफिस का एक असली जैसा दिखने वाला पोर्ट्रेट बनाएं। मेरे चेहरे के हाव-भाव वैसे ही रहने दें, लेकिन मेरे कपड़ों की जगह शोल्डर पैड वाला विंटेज बिजनेस सूट और रेट्रो चश्मा लगा दें। साथ ही, बैकग्राउंड में CRT मॉनिटर और फाइलिंग कैबिनेट वाला क्लासिक ऑफिस का इंटीरियर दिखाएं।

यह भी पढ़ें: आज रात iPhone 18 Pro Max से उठेगा पर्दा! मिल सकते हैं ये 5 बड़े अपग्रेड

आज रात iPhone 18 Pro Max से उठेगा पर्दा! मिल सकते हैं ये 5 बड़े अपग्रेड

Apple आज रात अपना सितंबर इवेंट करने जा रहा है। उम्मीद है कि कंपनी इसमें iPhone 18 सीरीज लॉन्च करेगी, जिसमें फ्लैगशिप iPhone 18 Pro Max भी शामिल होगा। हालांकि, असल जानकारी तो प्रेजेंटेशन के दौरान ही पता चलेगी, लेकिन पिछले कुछ महीनों में सामने आई लगातार लीक्स से यह काफी हद तक साफ हो गया है कि खरीदार Apple के अगले प्रीमियम स्मार्टफोन से क्या उम्मीद कर सकते हैं।

अगली पीढ़ी के प्रोसेसर से लेकर बेहतर कैमरा और नए डिजाइन तक, iPhone 18 Pro Max में हाल के सालों में iPhone पर देखे गए कुछ सबसे बड़े हार्डवेयर अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।

A20 Pro चिपसेट से परफॉर्मेंस में जबरदस्त सुधार हो सकता है

सबसे बड़ा अपग्रेड Apple के नए A20 Pro प्रोसेसर से मिलने की उम्मीद है। अफवाहों के अनुसार, यह Apple का पहला स्मार्टफोन चिप होगा जो 2nm मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस पर बना होगा। इससे बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी (बिजली की बचत) मिलने की उम्मीद है।

लीक से यह भी पता चलता है कि चिपसेट में छह-कोर CPU कॉन्फिगरेशन का इस्तेमाल जारी रहेगा, लेकिन इसमें बड़े कैश साइज और बेहतर पैकेजिंग टेक्नोलॉजी होगी। इस टेक्नोलॉजी से CPU और GPU एक-दूसरे के करीब होंगे, जिससे तेजी से कम्युनिकेशन हो सकेगा। बेंचमार्क अनुमानों का दावा है कि यह चिप आसानी से iPhone 17 Pro Max में मौजूद मौजूदा A19 Pro से बेहतर परफॉर्मेंस दे सकती है।

डिजाइन में बदलाव के तहत ‘डायनामिक आइलैंड’ छोटा हो सकता है

ऐसी भी खबर है कि Apple ‘Pro Max’ मॉडल के डिजाइन को और बेहतर बनाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘Dynamic Island’ का साइज 30% तक कम हो सकता है क्योंकि Face ID के पार्ट्स डिस्प्ले के नीचे चले जाएंगे।

इससे स्क्रीन का इस्तेमाल करने लायक एरिया बढ़ जाएगा और सामने का लुक ज्यादा साफ-सुथरा दिखेगा। लीक से रियर कैमरा लेआउट में भी मामूली बदलावों का संकेत मिलता है, हालांकि उम्मीद है कि Apple हाल के वर्जन में पेश किए गए प्रीमियम टाइटेनियम डिजाइन को ही बनाए रखेगा।

बड़ी बैटरी और बेहतर कैमरे

इस साल बैटरी लाइफ में काफी सुधार हो सकता है। अफवाहों के अनुसार, इसमें 5,567mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है। ज्यादा बेहतर A20 Pro चिप के साथ मिलकर, यह पुराने मॉडल के मुकाबले काफी ज्यादा ‘स्क्रीन-ऑन टाइम’ दे सकती है।

कैमरा अपग्रेड भी खास आकर्षण हो सकते हैं। अफवाह है कि iPhone 18 Pro Max में ट्रिपल 48MP रियर कैमरा सिस्टम होगा, जिसमें वेरिएबल-अपर्चर लेंस वाला प्राइमरी सेंसर शामिल होगा। अगर यह सच होता है, तो यूजर्स को डेप्थ ऑफ फील्ड और कम रोशनी में फोटोग्राफी पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा। साथ ही, ज्यादा रिजोल्यूशन वाला 24MP का फ्रंट कैमरा होने की भी उम्मीद है।

बेहतर कनेक्टिविटी और अनुमानित कीमत

Apple अपने इन-हाउस C2 मॉडेम और Wi-Fi 7 सपोर्ट वाले नए N2 वायरलेस चिप को लाकर थर्ड-पार्टी नेटवर्किंग हार्डवेयर पर अपनी निर्भरता और कम कर सकता है। उम्मीद है कि इन अपग्रेड्स से नेटवर्क परफॉर्मेंस बेहतर होगी और बिजली की खपत भी कम होगी।

हालांकि, Apple ने कीमत की पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक से पता चलता है कि iPhone 18 Pro Max के 256GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत $1,299 हो सकती है, जो भारत में लगभग 1,59,900 रुपये के बराबर होगी।

अब सबकी नजरें आज रात होने वाले Apple के लॉन्च इवेंट पर हैं, जहां कंपनी आधिकारिक तौर पर बताएगी कि क्या ये संभावित अपग्रेड्स उसके अब तक के सबसे एडवांस्ड iPhone में शामिल किए जाएंगे या नहीं।

यह भी पढ़ें: Redmi Note 17 Pro सीरीज की लॉन्च डेट कन्फर्म, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे धांसू फीचर्स

PM मोदी की मुंबई रैली से पहले 2 संदिग्ध हिरासत में, PMO अधिकारी बनकर पहुंचा था युवक, हथियार लिए गार्ड भी साथ था

PM मोदी की मुंबई रैली से पहले 2 संदिग्ध हिरासत में, PMO अधिकारी बनकर पहुंचा था युवक, हथियार लिए गार्ड भी साथ था

FIR on Meta chief on morfed video against PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुंबई में होने वाली रैली से करीब दो घंटे पहले पुलिस ने 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। खबरों के मुताबिक इनमें 24 वर्षीय एक युवक पर आरोप है कि वह PMO अधिकारी बनकर बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में पहुंचा था।

ALSO READ: BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

उसके साथ एक गार्ड भी था। इसके पास रिवॉल्वर होने की बात सामने आई है। मुंबई क्राइम ब्रांच दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को युवक के पास से एक फर्जी पहचान पत्र (Fake ID Card) भी मिलने की जानकारी सामने आई है।

ALSO READ: Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

PM मोदी आज ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का करेंगे उद्घाटन

ALSO READ: ‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब शाम 5.45 बजे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2026 का उद्घाटन करेंगे। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का सातवां संस्करण मुंबई में 8 से 11 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले 2 संदिग्धों के हिरासत में लिए जाने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जांच तेज हो गई है। क्राइम ब्रांच दोनों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे किस उद्देश्य से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे और उनके पास फर्जी पहचान पत्र और हथियारबंद गार्ड क्यों था।

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए ‘Surprise and Shine’ इवेंट में क्या-क्या होगा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

Apple Event 2026

Apple Event 2026

Apple का साल का सबसे बड़ा लॉन्च इवेंट 9 सितंबर 2026 को होने जा रहा है। 'Surprise and shine' नाम से होने वाले इस इवेंट में कंपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज के साथ अपने इतिहास का पहला फोल्डेबल iPhone पेश कर सकती है। यह इवेंट Apple के नए CEO John Ternus के कार्यकाल का पहला बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च भी होगा। Ternus ने 1 सितंबर को Tim Cook की जगह Apple CEO का पद संभाला है।

ALSO READ: 2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

Apple Event 2026 कब और कितने बजे होगा?

 

Apple का Surprise and shine Event बुधवार, 9 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।

 

तारीख : 9 सितंबर 2026

समय : रात 10:30 बजे IST

अमेरिका में समय: सुबह 10:00 बजे PT

स्थान : Apple Park, Cupertino, California

इवेंट : Surprise and shine

 

Apple ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी 9 सितंबर को रात 10:30 बजे IST से इवेंट शुरू होने की पुष्टि की है।

 

Apple Event 2026 लाइव कैसे देखें?

 

भारतीय यूजर्स Apple का यह इवेंट ऑनलाइन लाइव देख सकते हैं। इसके लिए प्रमुख विकल्प हैं:

 

  • Apple की आधिकारिक वेबसाइट
  • Apple TV App
  • Apple का आधिकारिक YouTube चैनल
  •  
  • Apple ने खुद Apple.com, Apple TV और YouTube Live पर इवेंट देखने की जानकारी दी है।

 

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में क्या मिलेगा?

इस बार Apple का मुख्य फोकस iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पर रहने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों मॉडल में नया 2nm A20 Pro चिप, बेहतर बैटरी और कैमरा सिस्टम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

 

iPhone 18 Pro सीरीज में संभावित फीचर्स:

 

  • नया A20 Pro 2nm चिप
  • बेहतर बैटरी लाइफ
  • नया कैमरा सिस्टम
  • Pro Max में Variable Aperture Camera मिलने की संभावना
  • छोटा Dynamic Island होने की संभावना
  • नए कलर ऑप्शन
  • Apple का नया C2 मॉडेम होने की चर्चा
  • प्रीमियम मॉडल की कीमत बढ़ने की संभावना

 

हालांकि इनमें से कई जानकारियां अभी लीक्स और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं, इसलिए आधिकारिक स्पेसिफिकेशन लॉन्च के समय ही स्पष्ट होंगे।

 

पहली बार आ सकता है Foldable iPhone Ultra

 

इस इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण Apple का पहला फोल्डेबल iPhone हो सकता है। रिपोर्ट्स में इसे फिलहाल iPhone Ultra नाम से संदर्भित किया जा रहा है। लीक्स के मुताबिक यह फोन किताब की तरह खुलने वाले फोल्डेबल डिजाइन के साथ आ सकता है। इसमें लगभग 7.8-इंच की अंदरूनी स्क्रीन और करीब 5.3-इंच की कवर स्क्रीन होने की चर्चा है। इसमें A20 Pro चिप और 12GB RAM मिलने की भी रिपोर्ट है। फोल्डेबल iPhone की कीमत भी काफी प्रीमियम हो सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में इसकी शुरुआती कीमत 2,000-2,500 डॉलर से ज्यादा होने का अनुमान लगाया गया है।

Foldable iPhone में क्या खास होगा?

  • Book-style foldable design
  • लगभग 7.8-inch अंदर की स्क्रीन
  • करीब 5.3-inch कवर डिस्प्ले
  • A20 Pro चिप
  • 12GB RAM की संभावना
  • दो 48MP रियर कैमरे की चर्चा
  • Touch ID की वापसी की संभावना
  • MagSafe सपोर्ट मिलने की संभावना

 

इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि Apple के इवेंट में ही होगी।

 

Apple Watch Series 12 और Ultra 4 भी हो सकती है लॉन्च

 

iPhone के साथ Apple नई Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 भी पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार Apple Watch में हेल्थ और फिटनेस फीचर्स पर ज्यादा जोर रह सकता है। नई Watch में नया चिप, बेहतर बैटरी और नए हेल्थ फीचर्स मिलने की उम्मीद है। Ceramic case option की वापसी की भी चर्चा है।

 

AirPods 5 में मिल सकता है Health Tracking फीचर

 

Apple इवेंट में AirPods 5 भी पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नए ईयरबड्स में बेहतर चिप के साथ Heart-rate tracking/health sensor जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं। हालांकि कैमरा वाले AirPods को लेकर सामने आई रिपोर्टों के मुताबिक ऐसा मॉडल 2027 तक नहीं आ सकता।

 

Apple Home Hub और Smart Home पर भी नजर

 

इस बार Apple के Smart Home प्लान पर भी नजर रहेगी। कंपनी नए Home Hub के साथ स्मार्ट होम इकोसिस्टम को विस्तार दे सकती है। रिपोर्ट्स में लगभग 7-इंच स्क्रीन वाले Home Hub, नए HomePod mini और अपडेटेड Apple TV 4K की भी चर्चा है।

 

Apple की AI और नई Siri भी रहेगी चर्चा में

 

John Ternus के लिए यह लॉन्च सिर्फ नए हार्डवेयर का इवेंट नहीं होगा। Apple की AI Strategy और नई Siri भी महत्वपूर्ण विषय रहने वाली है। Reuters के मुताबिक Apple अपनी नई Siri और AI क्षमताओं को भी इस नए नेतृत्व के तहत आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

इस बार Apple का सबसे बड़ा सरप्राइज क्या होगा?

अगर मौजूदा रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो पहला Foldable iPhone Ultra इस साल के Apple Event का सबसे बड़ा आकर्षण हो सकता है। इसके साथ iPhone 18 Pro और Pro Max, Apple Watch Series 12, Watch Ultra 4 और AirPods 5 भी लॉन्च किए जा सकते हैं।

Apple Event 2026: iPhone 18 Pro से फोल्डेबल iPhone तक होंगे बड़े ऐलान, जानें और क्या होगा खास

Apple September Event 2026: Apple अपना बड़ा सितंबर इवेंट 9 सितंबर को रात 10:30 बजे (IST) आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उम्मीद है कि क्यूपर्टिनो की यह टेक कंपनी इस इवेंट में अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज, अपना पहला फोल्डेबल iPhone और नए Apple Watch मॉडल पेश करेगी। बता दें कि टिम कुक के टॉप पद से हटने के बाद, नए Apple CEO जॉन टर्नस के नेतृत्व में यह iPhone का पहला बड़ा लॉन्च होगा।

Apple के इस सितंबर इवेंट में ग्राहकों iPhone 18 Pro और Apple के पहले फोल्डेबल iPhone से लेकर नए Apple Watch और दूसरे प्रोडक्ट्स तक देखने को मिल सकते हैं।

iPhone 18 Pro और Pro Max पर रहेंगी नजरें

इस इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max मुख्य आकर्षण हो सकते हैं।

उम्मीद है कि क्यूपर्टिनो की यह टेक कंपनी नए Pro मॉडल के साथ नई पीढ़ी की A20 Pro चिप, बेहतर कैमरा और बेहतर बैटरी लाइफ लाएगी। ऐसी खबरें भी हैं कि iPhone बनाने वाली कंपनी Dynamic Island में बदलाव कर सकती है और iPhone 18 Pro Max में वेरिएबल-अपर्चर वाला मेन कैमरा ला सकती है।

हालांकि, भारतीय खरीदारों के लिए सबसे बड़ा सवाल कीमत का होगा।

लीक के अनुसार, iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये हो सकती है, जबकि Pro Max की कीमत लगभग 1.7 लाख रुपये हो सकती है। ये अनुमानित कीमतें हैं और Apple ने अभी तक इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सबसे बड़ा सरप्राइज Samsung और Google को टक्कर देने के लिए Apple का फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में उतरना हो सकता है। उम्मीद है कि US की यह टेक कंपनी अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च करेगी, जो किताब की तरह खुल सकता है और एक बहुत बड़ी डिस्प्ले दिखा सकता है।

उम्मीद यह भी है कि iPhone Ultra प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट करेगा और यह Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone बन सकता है। खबरों के अनुसार, फोल्डेबल iPhone की कीमत $2,000 से ज्यादा हो सकती है। वहीं, भारत में इसकी कीमत 2 लाख रुपये से अधिक पहुंचने की संभावना है।

रेगुलर iPhone 18 के बारे में क्या?

इस साल Apple की iPhone लॉन्च करने की रणनीति में बड़ा बदलाव हो सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple पहले iPhone 18 Pro मॉडल और फोल्डेबल iPhone लॉन्च कर सकता है, जबकि रेगुलर iPhone 18 और iPhone 18e बाद में, शायद 2027 में आ सकते हैं। इसका मतलब है कि जो भारतीय खरीदार सस्ता नया iPhone चाहते हैं, उन्हें इंतजार करना पड़ सकता है।

Apple Watch के नए मॉडल

उम्मीद है कि कंपनी इस इवेंट में Apple Watch के नए मॉडल भी पेश करेगा। चर्चा है कि कंपनी Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 लॉन्च करेगी, जिनमें हेल्थ, फिटनेस और परफॉर्मेंस पर खास ध्यान दिया जाएगा।

इसके अलावा, iPhone बनाने वाली कंपनी नए AirPods की भी घोषणा कर सकती है, हालांकि जरूरी नहीं कि चर्चा में रहे सभी प्रोडक्ट्स सितंबर वाले इवेंट में पेश किए जाएं।

Apple के दूसरे प्रोडक्ट्स

खबरों के मुताबिक, क्यूपर्टिनो की टेक कंपनी कई और प्रोडक्ट्स पर काम कर रही है, जिनमें नया Apple TV, HomePod mini और OLED iPad mini शामिल हैं। इनमें से कुछ प्रोडक्ट्स की घोषणा सितंबर के इवेंट में हो सकती है, जबकि बाकी प्रोडक्ट्स अक्टूबर या उसके बाद आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A18 की कीमत और फीचर्स लीक! मिलेगी 5,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

Refurbished Phone खरीदने से पहले ये 8 चीजें जरूर चेक करें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Refurbished Phone: भारत और दूसरे ग्लोबल मार्केट में मेमोरी चिप की बढ़ती कीमतों की वजह से स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं, इसलिए ज्यादा खरीदार Refurbished स्मार्टफोन की ओर रुख कर रहे हैं। हमेशा की तरह, Apple और Samsung के पहले इस्तेमाल किए गए डिवाइस की बहुत ज्यादा मांग है। आमतौर पर इन फोन्स को दोबारा बेचने से पहले अच्छी तरह जांच, टेस्ट और जरूरत पड़ने पर रिपेयर किया जाता है। रिफर्बिश्ड फोन खरीदने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप कम कीमत में बेहतर या नया हार्डवेयर वाला फोन ले सकते हैं। यानी नए फोन की पूरी कीमत चुकाने के बजाय, आप हाल ही में लॉन्च हुए किसी मॉडल को कम दाम में खरीद सकते हैं। हालांकि, Refurbished फोन खरीदने में कई जोखिम भी होते हैं। खरीदने से पहले यूजर्स को कई बातों की अच्छी तरह जांच करनी चाहिए, जैसे कि सेलर की  विश्वसनीयता, डिवाइस के हार्डवेयर फीचर्स, वारंटी वगैरह।

सुरक्षित Refurbished फोन सेलर कैसे चुनें

अपने इस्तेमाल के लिए Refurbished स्मार्टफोन मॉडल चुनने से पहले ही, आपको एक भरोसेमंद सेलर चुनना होगा। क्योंकि सिर्फ एक भरोसेमंद सेलर ही फोन की हालत, उसकी हिस्ट्री, वारंटी और रिटर्न पॉलिसी के बारे में सही जानकारी दे सकता है।

आमतौर पर सबसे बेहतर विकल्प कंपनी से सर्टिफाइड Refurbished फोन खरीदना होता है। Samsung जैसी बड़ी स्मार्टफोन कंपनियां अपने सर्टिफाइड Refurbished फोन कम कीमत पर बेचती हैं। Samsung के Certified Re-Newed प्रोग्राम से यूजर्स Galaxy S25 Ultra और Galaxy S25 जैसे मॉडल कम कीमत पर पा सकते हैं।

ब्रांड्स की तरफ से सीधे बेचे जाने वाले पुराने (pre-owned) फोन्स की इन-हाउस जांच, फंक्शनल टेस्टिंग और सॉफ्टवेयर वैलिडेशन की जाती है। कई ब्रांड्स तो बिक्री के लिए लिस्ट करने से पहले डेटा हटा देते हैं और खराब पार्ट्स को ओरिजिनल स्पेयर पार्ट्स से बदल भी देते हैं। इसके अलावा, आप मैन्युफैक्चरर की वेबसाइट पर जाकर उनके ऑफिशियल रिफर्बिश्ड प्रोग्राम के बारे में पता कर सकते हैं और यह पक्का कर सकते हैं कि डिवाइस के साथ वैलिड वारंटी मिल रही है या नहीं। कुछ कंपनियां Refurbished फोन्स खरीदने वालों को अतिरिक्त फायदे और डिस्काउंट भी देती हैं।

इसके अलावा, कोई ऐसा भरोसेमंद रिटेलर भी चुना जा सकता है जो लंबे समय से रिफर्बिश्ड फोन बेचने का काम कर रहा हो। लेकिन खरीदारी करने से पहले रिटेलर से फोन की कंडीशन, ग्रेड और वारंटी के बारे में पूरी जानकारी जरूर लें। फोन खरीदने के बाद उसका इनवॉइस संभालकर रखना भी जरूरी है, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सके। साथ ही फोन खरीदने से पहले रिटेलर की रिटर्न और रिप्लेसमेंट पॉलिसी भी अच्छी तरह पढ़ लें।

जो खरीदार पैसे देने से पहले फोन को अच्छी तरह देखना-परखना चाहते हैं, वे Refurbished फोन बेचने वाले स्टोर पर जा सकते हैं। स्टोर पर जाकर आप हैंडसेट, डिस्प्ले, कैमरा और फोन की कुल हालत की जांच कर सकते हैं। साथ ही, खरीदारों को वारंटी, रिटर्न की अवधि और Refurbished के दौरान इस्तेमाल किए गए पार्ट्स की जांच अच्छे से कर लेनी चाहिए। इसके अलावा, ऐसे सेलर से सावधान रहें जो IMEI नंबर या खरीद का बिल देने से मना करते हैं।

Refurbished फोन खरीदने से पहले क्या-क्या चेक करें

खरीद पूरी करने से पहले, फोन को ध्यान से देखें और उसकी पहचान वेरिफाई करें। डिवाइस पर दिख रहे IMEI नंबर को चेक करें और अगर मुमकिन हो, तो उसे बॉक्स या इनवॉइस पर लिखे IMEI नंबर से मिलाएं। भारत में खरीदार ‘Sanchar Saathi CEIR’ सर्विस के जरिए IMEI स्टेटस चेक कर सकते हैं।

वहीं, iPhone खरीदने वालों को यह पक्का करना चाहिए कि सेलर ने अपने Apple अकाउंट से साइन आउट कर लिया है या नहीं। जबकि Android खरीदने वालों को यह चेक करना चाहिए कि पुराना Google अकाउंट हटा दिया गया है या नहीं।

अब अगर आप iPhone खरीद रहे हैं, तो Settings में जाकर Battery Health जरूर चेक करें। Android फोन में भी Settings के अंदर बैटरी की क्षमता की जानकारी मिलती है, लेकिन अलग-अलग कंपनियों के फोन में यह विकल्प अलग हो सकता है।

Refurbished फोन खरीदने से पहले आप इन चीजों को भी जरूर चेक करें:

  • डिस्प्ले पर स्क्रैच या वर्टिकल लाइन तो नहीं है, यह ध्यान से देखें।
  • कैमरा, स्पीकर और माइक्रोफोन को अच्छी तरह चेक करें।
  • सभी बटन, फिंगरप्रिंट सेंसर या Face ID सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं, यह जांचें।
  • फोन आपके SIM को सपोर्ट करता है या नहीं और आपके लिए जरूरी नेटवर्क बैंड्स को सपोर्ट करता है या नहीं, यह जरूर देखें।
  • सुनिश्चित करें कि फोन को ठीक से रीसेट किया गया है और पिछले मालिक का कोई डेटा उसमें मौजूद नहीं है।
  • फोन खरीदते समय बिल और वारंटी जरूर मांगें।

खरीदार क्लासिफाइड लिस्टिंग और व्यक्तिगत विक्रेताओं पर तभी विचार कर सकते हैं जब वे फोन को खुद देख-परख सकें। पेमेंट करने से पहले, यह पक्का कर लें कि चुना गया फोन अकाउंट-लॉक न हो या उसके खोने या चोरी होने की रिपोर्ट न हो। साथ ही, यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे ऐसे फोन के लिए पहले से पेमेंट न करें जिसे वे देख-परख नहीं सकते, खासकर तब जब विक्रेता कोई वैध इनवॉइस या मालिकाना हक का सबूत न दे सके।

यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro Max में क्या होगा खास? जानें कीमत, कैमरा, कलर और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी डिटेल

Android फोन से गलती से डिलीट हुई फोटो ऐसे करें Recover, जाने स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Android फोन में ज्यादा फोटो खींचने से फोन की गैलरी जल्दी भर सकती है। ऐसे में जब आप एक साथ कई फोटो चुनकर डिलीट करते हैं, तो कई बार गलती से वह फोटो भी डिलीट हो जाती है जिसे आप सोशल मीडिया पर पोस्ट करना चाहते थे या याद के तौर पर रखना चाहते थे। यूजर्स को ऐसी गलतियों से बचाने के लिए, Android फोन फोटो को तुरंत पूरी तरह से डिलीट नहीं करते हैं। इसके बजाय, डिलीट की गई इमेज फोन के Recycle Bin में चली जाती हैं, ठीक वैसे ही जैसे आपके लैपटॉप के Trash Bin में डिलीट की गई फाइलें जाती हैं। Android फोन में डिलीट की गई फोटो आमतौर पर Recently Deleted फोल्डर में 30 दिनों तक सेव रहती हैं। इसके बाद ये फोटो हमेशा के लिए डिलीट हो जाती हैं। इस दौरान आपके पास जरूरत पड़ने पर सभी या अपनी पसंद की कुछ फोटो को वापस रिकवर करने का पर्याप्त समय होता है।

अगर आप सोच रहे हैं कि Android फोन से गलती से डिलीट हुई फोटो को दोबारा कैसे रिकवर किया जाए, तो आपकी मदद के लिए हमने एक स्टेप-बाय-स्टेप गाइड तैयार की है। इसकी मदद से आप आसानी से अपनी डिलीट हुई फोटो वापस पा सकते हैं।

अपने Android फोन की गैलरी से डिलीट की गई फोटो को कैसे रिकवर करें

  • अगर आपने कोई फोटो 30 दिन से कम समय पहले डिलीट की है, तो उसे रिकवर करने के लिए सबसे पहले अपने Android फोन पर Photos या Gallery ऐप खोलें।
  • इसके बाद, अपने फोन के सभी एल्बम देखने के लिए स्क्रीन के नीचे दिख रहे Albums बटन पर टैप करें।
  • अब, अपने Android फोन के मॉडल के हिसाब से, Recently Deleted फोल्डर खोजने के लिए ऊपर या नीचे स्क्रॉल करें।
  • Recently Deleted फोल्डर पर टैप करके उसे खोलें।
  • एक नई स्क्रीन खुलेगी जिसमें आपकी डिलीट की गई सभी फ़ोटो होंगी। यहाँ, स्क्रीन के ऊपर-दाएँ कोने में दिख रही वर्टिकल डॉटेड लाइन (खड़ी बिंदी वाली लाइन) पर टैप करें।
  • अब, Select पर क्लिक करें और उन खास फोटो पर टैप करें जिन्हें आप रिकवर करना चाहते हैं।
  • इसके अलावा, आप एक बार में सभी फोटो चुनने के लिए Select all पर भी टैप कर सकते हैं।
  • फिर, हाल ही में डिलीट की गई फोटो को रिकवर करने के लिए Restore पर क्लिक करें।
  • रिकवर की गई फोटो आपको उन्हीं फोल्डर में मिलेंगी जहां से वे डिलीट की गई थीं।

Google Photos के जरिए Android पर डिलीट की गई फोटो कैसे रिकवर करें

  • Android फोन यूजर्स Google के Photos ऐप से हाल ही में डिलीट की गई फोटो रिकवर कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने फोन पर Photos ऐप खोलें।
  • अब, स्क्रीन के नीचे दिख रहे ‘Collections’ बटन पर टैप करें।
  • एक नई स्क्रीन खुलेगी। यहां, स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर मौजूद ‘Bin’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, ‘Select’ पर टैप करके उन हाल ही में डिलीट की गई इमेज को चुनें जिन्हें आप रिकवर करना चाहते हैं।
  • ऐसा करने के बाद, आप सिर्फ चुनी हुई इमेज को रिकवर करने के लिए ‘Restore’ पर टैप कर सकते हैं।
  • इसके अलावा, हाल ही में डिलीट की गई सभी फोटो को रिकवर करने के लिए आप स्क्रीन के नीचे बाईं ओर दिख रहे ‘Restore All’ पर क्लिक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro Max में क्या होगा खास? जानें कीमत, कैमरा, कलर और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी डिटेल