Realme ने लॉन्च किया 8,000mAh बैटरी वाला धांसू 5G फोन, कीमत ₹34,999 से शुरू

अगर आप मिड रेंज सेगमेंट में स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है। दरअसल, Realme ने बुधवार को भारत में Realme P4s 5G लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की P4 सीरीज में शामिल होने वाला लेटेस्ट स्मार्टफोन है। बता दें कि इसकी बिक्री Flipkart पर की जाएगी और यह दो कलर ऑप्शन में आएगा। अब आइए जानते हैं इस नए स्मार्टफोन में क्या कुछ खास है और इसके बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।

भारत में Realme P4s 5G की कीमत

Realme P4s 5G को भारत में 34,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत इतनी है। वहीं, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये, जबकि टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 41,999 रुपये रखी गई है।

खास बात यह है कि Realme HDFC बैंक, ICICI बैंक और SBI कार्ड्स पर ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रहा है। यह नया स्मार्टफोन भारत में 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो Realme P4s 5G Titanium Grey और Electric Cyan में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Realme P4s 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Realme P4s 5G में 6.78-इंच का Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 6,500 निट्स तक है। इसके अलावा, यह डिवाइस पानी और धूल से बचाव के लिए IP66 + IP69 रेटिंग के साथ आता है।

परफॉर्मेंस के लिए इस हैंडसेट में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिया गया है। यह चिपसेट 2.66GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। वहीं, गेमिंग को बेहतर बनाने के लिए फोन में Hyper Vision+ AI चिप भी दी गई है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Realme UI 7.0 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है।

फोटोग्राफी के लिए, Realme P4s 5G में डुअल बैक कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP (f/1.8) का प्राइमरी लेंस है। इस लेंस में टू-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और 77.9-डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू मिलता है। इसके अलावा, डिवाइस में 112-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8MP (f/2.2) का अल्ट्रावाइड सेंसर भी है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, इसमें 16MP (f/2.4) का फ्रंट कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि Realme P4s 5G 4K/30 fps तक की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

बैटरी बैकअप की बात करें तो, Realme P4s 5G में 8,000mAh की बैटरी है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें: iPhone 18 Series की कीमत लीक! भारत से दुबई तक इतने में मिलेंगे Pro, Pro Max और Ultra

iPhone 18 Series की कीमत लीक! भारत से दुबई तक इतने में मिलेंगे Pro, Pro Max और Ultra

अगर Apple अपने पुराने ट्रेंड के हिसाब से 8 से 12 सितंबर के बीच फोन लॉन्च करती है, तो लॉन्च इवेंट में बस कुछ ही हफ्ते बचे हैं। अफवाहों की मानें तो इस बार हमें तीन नए फोन देखने को मिल सकते हैं – iPhone 18 Pro Max, iPhone 18 Pro और iPhone Ultra। हालांकि, Apple के ज्यादातर फैन्स के लिए सबसे बड़ी चिंता अलग-अलग बड़े मार्केट में इन डिवाइस की कीमत है। इसलिए, हमने यहां तीनों फोन की बड़े मार्केट में अनुमानित कीमत और उनके बेसिक स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी है।

Apple iPhone 18 Pro, 18 Pro Max और iPhone Ultra: भारत, USA, दुबई और जापान में अनुमानित कीमत

सबसे पहले बात करते हैं Apple iPhone 18 Pro की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 1,44,900 रुपये हो सकती है। वहीं, अमेरिका में इसकी कीमत 1,299 डॉलर, दुबई में 4,499 AED और जापान में करीब 1,89,900 येन हो सकती है।

इसी तरह, iPhone 18 Pro Max के 256GB वेरिएंट की कीमत भारत में 1,69,900 रुपये होने की उम्मीद है। अमेरिका में इसकी कीमत 1,499 डॉलर, दुबई में 5,199 AED और जापान में करीब 2,19,000 येन हो सकती है।

वहीं, सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले iPhone Ultra की बात करें तो इसके 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 2,49,900 रुपये हो सकती है। अमेरिका में इसकी कीमत करीब 2,400 डॉलर, दुबई में 7,349 AED और जापान में करीब 3,00,000 येन होने की उम्मीद है।

Apple iPhone 18 Pro, 18 Pro Max और iPhone Ultra के स्पेसिफिकेशन्स

कहा जा रहा है कि यह डिवाइस Apple A20 Pro चिपसेट पर चलेगा, जो अलग-अलग स्थितियों में बेहतरीन परफॉर्मेंस देगा। इसके अलावा, iPhone Ultra में बिना क्रीज वाला (creaseless) डिस्प्ले देखने को मिलेगा, जो इसे सबसे अलग बनाएगा। साथ ही, ऐसी भी खबरें हैं कि 18 सीरीज के मॉडल्स में नए कलर ऑप्शन भी मिलेंगे।

फिलाहल, बाकी सभी जानकारी अभी गुप्त रखी गई है, और हो सकता है कि लॉन्च से पहले आने वाले दिनों में हमें इनके बारे में कुछ और जानकारी मिले।

यह भी पढ़ें: iPhone 18 से पहले Apple का बड़ा सरप्राइज! Mac Mini M6 और Mac Studio M5 Ultra भारत में लॉन्च, जानें कीमत