फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्तों को दें इन 5 में से कोई एक गिफ्ट

An image showing information about giving a great gift to a friend on Friendship Day.

Friendship Day Gift Guide: दोस्ती जीवन का वह अनमोल रिश्ता है, जो विश्वास, अपनापन और साथ निभाने की भावना पर टिका होता है। फ्रेंडशिप डे सिर्फ शुभकामनाएं देने का दिन नहीं है, बल्कि अपने सबसे अच्छे दोस्त को यह एहसास कराने का भी अवसर है कि वह आपके जीवन में कितना खास है।ALSO READ: Friendship Day Wishes 2026: फ्रेंडशिप डे पर अपने खास मित्रों को भेजें ये 10 फ्रेंडली शुभकामना मैसेज

 

यदि आप इस Friendship Day 2026 पर अपने दोस्त को कोई ऐसा उपहार देना चाहते हैं जो लंबे समय तक याद रहे, तो महंगे गिफ्ट की जरूरत नहीं है। दिल से चुना गया एक छोटा-सा तोहफा भी दोस्ती को और मजबूत बना सकता है।

 

Friendship Day 2026 पर अपने सबसे अच्छे दोस्त को क्या गिफ्ट दें, यदि आप भी इसी उलझन में हैं तो यहां जानिए 5 बेहतरीन और बजट-फ्रेंडली गिफ्ट आइडिया, जो दोस्ती को और भी खास बना देंगे। ये गिफ्ट उन्हें देकर आप अपने दोस्त के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं…

 

1. पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम या मेमोरी बुक (Personalized Photo Frame / Scrapbook)

आपकी पुरानी यादों, हंसी-मजाक के पलों और साथ बिताए खास दिनों की तस्वीरों से बनी एक स्क्रैपबुक या पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। यह तोहफा दिल के बेहद करीब होता है और दिखाता है कि आपने उनके लिए वक्त निकालकर इसे खुद तैयार किया है।

 

2. कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स (Customized Mug, Keychain, or Hoodie)

आजकल पर्सनलाइज्ड चीजें काफी ट्रेंड में हैं। आप एक मग, की-चेन या कूल हुडी पर दोस्त का पसंदीदा डायलॉग या निकनेम/ Nickname लिखवा सकते हैं। आप दोनों के किसी 'इनसाइड जोक' को प्रिंट करवा सकते हैं।

 

3. स्मार्ट गैजेट्स (Smart Gadgets)

अगर आपका दोस्त टेक-लवर या म्यूज़िक-लवर है, तो कोई उपयोगी गैजेट एक बेहतरीन विकल्प है:

 

ब्लूटूथ स्पीकर या वायरलेस इयरबड्स गिफ्ट में आप अपने गानों के शौकीन दोस्तों के लिए ले सकते हैं। अगर आपका दोस्त अपनी फिटनेस को लेकर सजग रहता है तो स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड दे सकते हैं।

 

4. बुक या जर्नल+कस्टमाइज्ड पेन (Book or Aesthetic Journal)

अगर आपके दोस्त को पढ़ने या लिखने का शौक है:

 

उनकी पसंदीदा जॉनर अर्थात् किसी कला, साहित्य, संगीत या फिल्म की श्रेणी से संबंधित- जैसे फिक्शन, सेल्फ-हेल्प, मिस्ट्री आदि की कोई बेहतरीन किताब गिफ्ट करें। एक एस्थेटिक जर्नल और सुंदर पेन सेट, जिसमें वे अपनी प्लानिंग या विचार लिख सकें।

 

5. एवरग्रीन ऑप्शन: प्लांट या इंडोर सकुलेंट (Indoor Plants / Succulents) 

एक सुंदर सा छोटा पौधा- जैसे लकी बैम्बू, मनी प्लांट या सकुलेंट यानी गूदेदार पौधे, जो दोस्ती के बढ़ने और खिलने का प्रतीक माना जाता है। यह न केवल देखने में सुंदर लगता है, बल्कि यह आपकी गहरी और बढ़ती हुई दोस्ती को दर्शाता है।

 

टिप्स: तोहफा कोई भी हो, उसके साथ अपने हाथ से लिखा हुआ एक छोटा सा 'थैंक यू कार्ड' जरूर जोड़ें। आपकी लिखी 2-4 पंक्तियां इस गिफ्ट को और भी खास बना देंगी!

 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध

 

2027 Kawasaki Ninja 300 launched at Rs 3.34 lakh

Ninja 300 studio image

Kawasaki has launched the 2027 Ninja 300 at Rs 3.34 lakh (ex-showroom, Delhi), making it Rs 17,000 more expensive than the 2026 model. The update brings no mechanical or feature changes, with the motorcycle continuing in its current form for another model year.

  1. 2027 Ninja 300 costs Rs 17,000 more than the 2026 model
  2. No mechanical or feature changes
  3. 296cc parallel-twin continues to produce 39hp and 26.1Nm

2027 Kawasaki Ninja 300 price and details

The Ninja 300 will be available in a single Lime Green colourway for 2027

For 2027, the Ninja 300 continues with the same 296cc liquid-cooled parallel-twin engine paired with a six-speed gearbox. The engine produces 39hp at 11,000rpm and 26.1Nm of torque at 10,000rpm.

The rest of the motorcycle remains unchanged. In 2025, the entry-level supersport received a minor update that introduced projector LED headlamps and a taller windscreen, and those changes have been carried over unchanged. On the features front, the Ninja 300 remains a fairly simple motorcycle, offering dual-channel ABS but none of the electronic rider aids that many of its rivals now feature. It also remains one of the few motorcycles in its segment to retain an analogue tachometer.

The 2027 Kawasaki Ninja 300 will be offered in a single Lime Green colour scheme. Kawasaki has also confirmed that deliveries began in the last week of July. The Ninja 300 continues to rival the TVS Apache RR 310 (Rs 2.62-2.78 lakh) and KTM RC 390 (Rs 3.32 lakh) in the entry-level supersport segment. 

All prices are ex-showroom, Delhi.

Silver Gold Price Today : MCX पर गोल्ड और सिल्वर में 1% तक की गिरावट, जानिए कमोडिटी मार्केट में आज कहां होगी कमाई

Silver Gold Price Today : मंगलवार, 28 जुलाई को MCX पर शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में 1% तक की गिरावट देखने को मिली है। कमजोर ग्लोबल संकेत की वजह से ये गिरावट आई है। 29 जुलाई को US फेडरल रिजर्व के मॉनेटरी पॉलिसी फैसले से पहले डॉलर इंडेक्स 101.5 के आसपास बना हुआ है। ग्लोबल बाजार में US फेड के फैसले से पहले प्रेशियस मेटल्स में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है।

10.50 बजे के आसपास एमसीएक्स पर भी गोल्ड का अगस्त वायदा 1,144 रुपए यानी 0.80 फीसदी की कमजोरी के साथ 141,913 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, चांदी का सितंबर वायदा 3,892 रुपए यानी 1.75 फीसदी की गिरावट के साथ 217,297 रुपए पर नजर आ रहा था।

इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतें कम हुईं। US और ईरान के बीच जवाबी हमलों के रुकने से जियोपॉलिटिकल तनाव कम हुआ और सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग घट गई है। इसका असर सोने के भाव पर देखने को मिला है।

29 जुलाई को आने वाले US फेडरल रिजर्व के पॉलिसी फैसले पर भी बाजार की नजर है। उम्मीद है कि US का सेंट्रल बैंक बेंचमार्क दरों को 3.50%-3.75% की रेंज में ही बनाए रखेगा।

एक्सपर्ट की राय

पृथ्वीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन का कहना है कि इंटरनेशनल मार्केट में सोने के लिए 4,034 और 4,000 डॉलर पर सपोर्ट है,जबकि 4,110 और 4,140 डॉलर प्रति औंस पर रेजिस्टेंस है। आज के सेशन में चांदी के लिए 57.20 और 56.60 डॉलर पर सपोर्ट है,जबकि 59.40 और 60 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रेजिस्टेंस है। वहीं MCX पर सोने के लिए ₹1,42,200 और ₹1,41,400 पर सपोर्ट है और ₹1,44,000 और ₹1,45,150 पर रेजिस्टेंस है। जबकि चांदी के लिए ₹2,19,100 और ₹2,17,000 पर सपोर्ट है और ₹2,24,000 और ₹2,26,600 पर रेजिस्टेंस है।

मनोज कुमार जैन की सलाह है कि ₹1,43,650 के टारगेट के लिए ₹1,42,000 के आसपास गिरावट पर सोना खरीदें, स्टॉप लॉस ₹1,41,000 के नीचे रखें और ₹2,24,400 के टारगेट के लिए ₹2,19,000 के आसपास गिरावट पर चांदी खरीदें, स्टॉप लॉस ₹2,16,600 के नीचे रखें ।

दूसरी कमोडिटीज पर एक नजर

एमसीएक्स पर कॉपर का जुलाई वायदा 7.75 रुपए यानी 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ 1,316.55 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। वहीं,क्रूड ऑयल का अगस्त वायदा 117 रुपए यानी 1.47 फीसदी की कमजोरी के साथ 7,840 रुपए पर दिख रहा था। वहीं,नैचुरल गैस का अगस्त वायदा 3.50 रुपए यानी 1.30 फीसदी की गिरावट के साथ 265 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। वहीं,ELECDMBL का अगस्त वायदा 16 रुपए यानी 0.35 फीसदी की कमजोरी के साथ 4,545 रुपए पर दिख रहा था।

कमोडिटी में कमाई वाले कॉल

कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं Prithvi Finmart के मनोज कुमार जैन। इनको आज गोल्ड मिनी और सिल्वर मिनी में कमाई के मौके दिख रहे हैं। इनकी एमसीएक्स गोल्ड मिनी सितंबर फ्यूचर्स में 143100 रुपए के आसपास,142550 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 144200 रुपए के टारेगट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं,एमसीएक्स सिल्वर मिनी अगस्त वायदा में भी इनकी 221500 रुपए के आसपास,219100 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 226000 रुपए के टारेगट के लिए खरीदारी की सलाह है।

 

Gold Price Today: इस कारण लगातार दूसरे दिन चमका सोना, चेक करें 10 शहरों में 24 से 18 कैरट का गोल्ड का भाव

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा को लेकर हाईअलर्ट, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे समेत ये रास्ते रहेंगे बंद, भारतीय रेलवे ने चलाई कई स्पेशल ट्रेनें

Kanwar Yatra 2026: उत्तर भारत के कई राज्यों में प्रशासन ने कांवड़ यात्रा 2026 के दौरान लाखों कांवड़ियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें स्पेशल ट्रेन सेवाएं, अतिरिक्त बसों की व्यवस्था और ट्रैफिक डायवर्जन जैसे उपाय शामिल हैं, ताकि आम यात्रियों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े।

News18 की रिपोर्ट के मुताबिक, हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए उत्तर रेलवे ने स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरू की हैं और कुछ मौजूदा ट्रेनों के रूट का विस्तार भी किया है। इन ट्रेनों में शामिल है-

दिल्ली-सहारनपुर MEMU ट्रेन, जो 30 जुलाई से 14 अगस्त तक हरिद्वार तक चलेगी। यह ट्रेन दिल्ली से शाम 4:15 बजे चलेगी, रात 8:50 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। वहां 20 मिनट रुकने के बाद यह रवाना होगी और रुड़की व ज्वालापुर होते हुए रात 10:50 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी की यात्रा में, यह ट्रेन हरिद्वार से रात 2 बजे चलेगी और सुबह 8:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

इसी तरह, दिल्ली-शामली DEMU ट्रेन को भी 30 जुलाई से 14 अगस्त के बीच शामली, थाना भवन, रामपुर मनिहारन और टपरी होते हुए हरिद्वार तक बढ़ाया गया है।

इसके अलावा, नॉर्दर्न रेलवे तीर्थयात्रा के मौसम में दो स्पेशल मेला ट्रेनें भी चलाएगा। इनमें हरिद्वार-दिल्ली शाहदरा मेला स्पेशल ट्रेन (टपरी के रास्ते) 30 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगी, जबकि योगनगरी ऋषिकेश-दिल्ली शाहदरा मेला स्पेशल ट्रेन (टपरी के रास्ते) 30 जुलाई से 14 अगस्त तक संचालित की जाएगी।

हरियाणा में भी चलेंगी अतिरिक्त बसें 

हरियाणा रोडवेज ने भी कांवड़ यात्रा को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिकारियों ने बताया कि अभी बल्लभगढ़ और हरिद्वार के बीच रोजाना दो बसें चल रही हैं और यात्रियों की मांग के आधार पर और बसें चलाई जा सकती हैं। News18 की रिपोर्ट के अनुसार, बस का किराया पहले की तरह 385 रुपये प्रति यात्री रखा गया है।

वहीं, गाजियाबाद पुलिस ने ट्रैफिक मैनेजमेंट का एक विस्तृत प्लान लागू किया है। शहर में 29 जुलाई से 12 अगस्त तक भारी मालवाहक गाड़ियों के आने पर रोक रहेगी। इन भारी वाहनों को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, NH-9 और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से डायवर्ट किया जाएगा।

इसके अलावा, गंगा नहर ट्रैक, कांवड़ मार्ग, पाइपलाइन मार्ग, NH-34 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी भारी गाड़ियों की आवाजाही पर रोक रहेगी।

गाजियाबाद के इलाकों में वाहनों पर लागू रहेंगी पाबंदियां

5 अगस्त से 12 अगस्त तक गाजियाबाद के कई इलाकों में कारों, टेम्पो, पिकअप और दूसरे हल्के कमर्शियल वाहनों पर भी पाबंदियां लागू रहेंगी। कुछ खास रूटों पर ऑटो-रिक्शा सर्विस बंद रहेगी। जबकि, रोडवेज, प्राइवेट और इलेक्ट्रिक बसों को सीमापुरी बॉर्डर और तुलसी निकेतन के रास्ते शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

प्रशासन ने एम्बुलेंस और इमरजेंसी गाड़ियों की बिना रुकावट आवाजाही के लिए ग्रीन कॉरिडोर भी बनाए हैं। साथ ही संवेदनशील जगहों पर CCTV कैमरे, ड्रोन और अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।

मुजफ्फरनगर के इन रास्तों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी

वहीं, मुजफ्फरनगर में दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे और गंगा नहर रोड पर भारी वाहनों पर पाबंदियां 30 जुलाई से शुरू हो जाएंगी। 4 अगस्त से 12 अगस्त तक इन रास्तों पर सभी गाड़ियों की आवाजाही पर रोक रहेगी और हाईवे का एक खास हिस्सा सिर्फ कांवड़ यात्रियों के लिए आरक्षित रहेगा।

इसके अलावा, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का उत्तर प्रदेश वाला हिस्सा 7 अगस्त से 12 अगस्त तक ट्रैफिक के लिए बंद रहेगा। मेरठ, हरिद्वार और मुजफ्फरनगर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें, जिनमें ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और NH-9 शामिल हैं।

मिर्जापुर प्रशानस ने ट्रैफिक डायवर्जन की घोषणा की

मिर्जापुर जिला प्रशासन ने भी 31 जुलाई से 28 अगस्त तक ट्रैफिक डायवर्जन की घोषणा की है। सावन के महीने में दूध, पेट्रोलियम उत्पादों और स्कूल के सामान जैसी जरूरी चीजें ले जाने वाले वाहनों को छोड़कर, अन्य भारी वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी। कांवड़ियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए कई डायवर्जन रूट तय किए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुख्य रास्तों और स्नान घाटों पर अस्थायी पुलिस स्टेशन, गोताखोर और अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं।

अधिकारियों ने जारी की एडवाइजरी

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने भक्तों और आम यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा करने से पहले ट्रेनों के लेटेस्ट शेड्यूल, बस सेवाओं और ट्रैफिक एडवाइजरी को देख लें, क्योंकि भीड़ की आवाजाही के आधार पर व्यवस्थाओं में बदलाव किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: NEET Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों की कानूनी लड़ाई के लिए आगे आए कपिल सिब्बल, CJP लीगल फंड में दिए ₹1 करोड़

Prayagraj Housing Scheme: सिर्फ ₹2.50 लाख देकर बुक करें 2BHK फ्लैट! अतीक अहमद की पुरानी कोठी के पास बनेगा 700 फ्लैटों का बड़ा प्रोजेक्ट

Prayagraj Housing Scheme: प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) शहर में एक बड़े ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट की शुरुआत करने जा रहा है। खास बात यह है कि यह परियोजना माफिया डॉन अतीक अहमद के पुराने कोठी के पास स्थित उस जमीन पर विकसित की जाएगी, जिस पर पहले अवैध कब्जा था। कसारी-मसारी आवास योजना के तहत यहां करीब 700 दो बेडरूम (2BHK) फ्लैट बनाए जाएंगे, जिनकी कीमत ₹25 लाख प्रति फ्लैट तय की गई है।

सिर्फ ₹2.50 लाख जमा कर करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, इस परियोजना का भूमि पूजन अक्टूबर में दीपावली से पहले किया जाएगा। इसके बाद दिसंबर से फ्लैटों की बुकिंग (रजिस्ट्रेशन) शुरू होगी। फ्लैट खरीदने के इच्छुक लोगों को रजिस्ट्रेशन के समय कुल कीमत का 10 प्रतिशत यानी 2.50 लाख रुपये जमा करना होगा। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे की भुगतान व्यवस्था की जाएगी।

RERA से मांगी गई मंजूरी

प्राधिकरण ने इस परियोजना के निर्माण के लिए रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) से अनुमति लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन पहले ही भेजा जा चुका है। PDA का कहना है कि जिस लगभग 9,000 वर्गमीटर जमीन पर यह प्रोजेक्ट विकसित किया जाएगा, उस पर पहले अतीक अहमद का अवैध कब्जा था। प्राधिकरण ने कार्रवाई कर जमीन को अपने कब्जे में लिया और अब वहां आवासीय परियोजना विकसित करने का फैसला किया है।

तीन साल में पूरा होगा निर्माण

PDA का लक्ष्य इस पूरे प्रोजेक्ट का निर्माण तीन साल में पूरा करने का है। फ्लैटों का आवंटन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे।

कम आय वर्ग के लोगों को मिलेगा फायदा

PDA के जोनल अधिकारी सूरज पटेल के अनुसार, यह परियोजना विशेष रूप से कम आय वर्ग (LIG) के लोगों को किफायती आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले महीनों में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इच्छुक लोग आवेदन कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें- Viral puja video: चलती ट्रेन के AC कोच में जला दिया दीया और अगरबत्ती, फिर जो हुआ उसने यात्रियों के उड़ा दिए होश! वायरल वीडियो पर मचा बवाल

इस परियोजना के शुरू होने से प्रयागराज में किफायती आवास की तलाश कर रहे लोगों को नया विकल्प मिलेगा। वहीं अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन का उपयोग अब सार्वजनिक हित के लिए किया जाएगा। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) अक्सर शहर में विभिन्न आय वर्गों (EWS, LIG, MIG और HIG) के लिए कई आवासीय योजनाएं और प्लॉट/फ्लैट नीलामी योजनाएं चलाता रहता है।

Friendship Day Wishes 2026: फ्रेंडशिप डे पर अपने खास मित्रों को भेजें ये 10 फ्रेंडली शुभकामना मैसेज

An image providing information on sending heartwarming Friendship Day wishes to friends

Friendship Day Quotes: फ्रेंडशिप डे यानी मित्रता दिवस एक ऐसा खास अवसर है, जब हम अपने जीवन में मौजूद उन खास दोस्तों को धन्यवाद देते हैं, जो हर सुख-दुख में हमारा साथ निभाते हैं। दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है, जो बिना किसी स्वार्थ के विश्वास, प्यार, अपनापन और यादों से जुड़ा होता है। बचपन के दोस्तों से लेकर जीवन के हर पड़ाव पर मिलने वाले नए साथियों तक, हर दोस्त हमारी जिंदगी को खास बना देता है।ALSO READ: Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध

 

फ्रेंडशिप डे 2026 पर लोग अपने दोस्तों को प्यार भरे मैसेज, शुभकामना संदेश, कोट्स और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं।

अगर आप भी अपने खास दोस्त को दिल छू लेने वाला संदेश भेजना चाहते हैं, तो यहां दिए गए फ्रेंडशिप डे विशेज और शुभकामना मैसेज आपके रिश्ते में और मिठास घोल सकते हैं।

 

दिल को छू लेने वाले फ्रेंडशिप डे मैसेज

1. “सच्चे दोस्त वही होते हैं, जो रोने की वजह नहीं,
बल्कि मुस्कुराने की वजह बनते हैं।”
— हैप्पी फ्रेंडशिप डे, मेरे यार!

2. “ना किसी से दुश्मनी, ना किसी से कोई गिला,

मुझे तो किस्मत से दुनिया का सबसे प्यारा दोस्त मिला।”

— दोस्ती दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं!

 

3. “किस्मत वाले हैं वो लोग जिन्हें तुम्हारी जैसी 

निस्वार्थ और सच्ची दोस्ती मिली है।

मेरे जीवन में होने के लिए शुक्रिया!”

— Happy Friendship Day!

 

4. “वक्त बदल सकता है, दुनिया बदल सकती है,

पर हमारी हंसी-मजाक और दोस्ती कभी नहीं बदलेगी।”

— Happy Friendship Day Buddy!

 

5. “दोस्ती कोई शब्द नहीं, यह तो एक अहसास है,

जो हर मुश्किल घड़ी में हमेशा हमारे पास है।”

— फ्रेंडशिप डे मुबारक हो!

 

थ्रिल और मस्ती भरे मैसेजेस 

 

6. “तुझ जैसा पागल दोस्त मिलना भी, 

एक अलग ही किस्मत की बात है,

वरना मेरी फालतू बातें सहने का दम किसी में नहीं था!”

— हैप्पी फ्रेंडशिप डे, मेरे भाई!

 

7. “दोस्ती की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती,

चाहे हम कितने भी बूढ़े हो जाएं, 

हमारी शैतानियां कभी खत्म नहीं होंगी।”

— Happy Friendship Day!

 

8. “चाय में चीनी ना हो तो पीने में मजा नहीं आता,

और जिंदगी में तेरे जैसा दोस्त ना 

हो तो जीने में मजा नहीं आता!”

फ्रेंडशिप डे की बहुत-बहुत बधाई! 

 

9. “दूरियां चाहे कितनी भी आ जाएं, 

हमारी बॉन्डिंग हमेशा नंबर 1 रहेगी।

तू सिर्फ दोस्त नहीं, मेरी फैमिली का हिस्सा है।”

— Happy Friendship Day, Bestie!

 

10. “ना पैसों की मांग, ना तोहफों की चाह,

बस एक सच्चा दोस्त हो 

जो कहे— 'फिक्र मत कर, मैं हूं ना!'”

— हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

Metalic Technoforge IPO Listing: ₹87 पर लिस्ट ₹77 का शेयर, तगड़ा है कंपनी का बिजनेस

Metalic Technoforge IPO Listing: ऑटो सेक्टर के लिए जरूरी पार्ट्स बनाने वाली फोर्जिंग और मशीनिंग कंपनी मेटलिक टेक्नोफोर्ज के शेयरों की आज NSE SME प्लेटफॉर्म पर प्रीमियम एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 8 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹77 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी ₹87.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 12.99% का लिस्टिंग गेन (Metalic Technoforge Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹90.00 (Metalic Technoforge Share Price) पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 16.88% मुनाफे में हैं।

Metalic Technoforge IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

मेटलिक टेक्नोफॉर्ज का ₹50 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 21-23 जुलाई तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 8.47 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 4.58 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 17.07 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 7.00 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 64.88 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹30.81 करोड़ एक यूनिट लगाने और मौजूदा यूनिट को अपग्रेड करने, ₹₹6.72 करोड़ कर्ज हल्का करने, और बाकी पैसे इश्यू से जुड़े खर्चों को भरने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Metalic Technoforge के बारे में

मेटालिक टेक्नोफोर्ज क्लोज्ड-डाई फोर्ज्ड और प्रिसिजन-मशीन्ड पार्ट्स बनाती है। इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में कॉम्प्लेक्स, सेफ्टी-क्रिटिकल फॉर्ज्ड और प्रिसिजन-मशीन्ड प्रोडक्ट्स बनाती है जैसे कि छोटी-बड़ी रिंग्स, बॉल स्टड्स, ब्रोचिंग वाले गियर ब्लैंक्स, गियर्स, कपलिंग असेंबली और अलग-अलग इंडस्ट्रीज के लिए दूसरे जरूरी पार्ट्स। कंपनी ऑटोमोटिव और नॉन-ऑटोमोटिव सेक्टर में घरेलू और ग्लोबल OEMs (ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स) को सर्विसेज देती है। ऑटोमोटिव OEMs में ऑटोमोबाइल, ट्रैक्टर और कमर्शियल गाड़ियों के बनाने वाले शामिल हैं। नॉन-ऑटोमोटिव OEMs में खेती के इक्विपमेंट्स, हाइड्रोलिक इक्विपमेंट्स, कंस्ट्रक्शन मशीनरी और जनरल इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स बनाने वाले शामिल हैं। इसकी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट गुजरात के राजकोट में है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2024-26 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना 70% से अधिक की रफ्तार (CAGR) से बढ़कर ₹12.36 करोड़ और टोटल इनकम भी करीब 38% के सीएजीआर से ₹97.98 करोड़ पर पहुंच गया। मार्च 2026 के आखिरी में कंपनी पर ₹31.78 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹15.92 करोड़ पड़े थे।

Gulf Lloyds IPO Listing: फ्लैट लिस्टिंग के बाद लोअर सर्किट, खुदरा निवेशकों को ₹100 के शेयरों ने दिया तगड़ा शॉक

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

LPG Price 28 July: आज आपके शहर में क्या है घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत? बुक कराने से पहले जरूर चक करें

LPG Price 28 July: जुलाई का महीना खत्म होने में अब कुछ दिन ही बचे हैं, और फिर अगस्त का महीना शरू हो जाएगा। ऐसे में आपको सिलेंडर बुक कराने से पहले कुछ बातों को जरूर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि अगले महीने से LPG कनेक्शन और बुकिंग के समय से लेकर PNG पर स्विच करने तक, आपकी कुकिंग गैस से जुड़े कई नियमों में बदलाव हो सकता है।

बता दें कि 1 अगस्त 2026 से LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होने की संभावना है। माना जा रहा है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) अगले महीने की शुरुआत में गैस सिलेंडर के नए रेट जारी कर सकती हैं। इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में कंपनियां 5 किलो, 10 किलो, 14.2 किलो और 19 किलो वाले सिलेंडरों के दाम में बदलाव कर सकती हैं।

चेक करें अपने शहर का रेट

शहरघरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलोग्राम)कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलोग्राम)
दिल्ली₹942.00₹1,766.00
मुंबई₹941.50₹1,717.00
कोलकाता₹968.00₹1,879.00
चेन्नई₹957.50₹1,929.00
बेंगलुरु₹945.50₹1,837.00
हैदराबाद₹995.50₹1,978.00
जयपुर₹956.50₹1,804.00
लखनऊ₹980.50₹1,910.00
चंडीगढ़₹955.50₹1,786.00
पटना₹1,001.00₹2,018.00

कब बदले थे कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर के दाम

1 जुलाई 2026 को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 183.50 की कटौती की गई थी। जिसका सीधा फायदा होटल, रेस्टोरेंट और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को मिला है। जबकि इससे पहले 7 जून को घरेलू LPG सिलेंडर का दाम 29 रुपये बढ़ा गया था।

कब बदलते हैं दाम

वैसे तो पेट्रोल-डीजल की तरह LPG सिलेंडर के दाम रोजाना नहीं बदलते। लेकिन तेल विपणन कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को ही कीमतों की समीक्षा करती हैं और जरूरत पड़ने पर उसी दिन नई दरें लागू की जाती हैं।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानें आपके शहर का रेट

Market view : निफ्टी में जल्द ही 24100-24200 का लेवल मुमकिन, इस रियल्टी स्टॉक में हो सकती है बंपर कमाई

Market view : कल कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी और बेहतर ग्लोबल सेंटीमेंट ने बाजार में फिर से जोश भर दिया था। ऐसे में कल के कारोबारी सेशन में सेंसेक्स और निफ्टी शानदार बढ़त के साथ बंद हुए थे। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 776 प्वाइंट चढ़कर 76,836 पर बंद हुआ था। निफ्टी 229 प्वाइंट चढ़कर 23,996 पर बंद हुआ था। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी आई थी। IT और रियल्टी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली थी। ऑटो,फार्मा और केमिकल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए थे। निफ्टी बैंक और PSE इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए थे।

आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल?

निफ्टी पर राय

इस पर बात करते हुए www.sethamit.com के अमित सेठ ने कहा कि कल बाजार में काफी अच्छी तेजी रही। अगर कोई निगेटिव न्यूज नहीम आती तो आज भी बाजार में ये तेजी जारी रहने की उम्मीद है। अगर ट्रंप कोई बखेड़ा नहीं करते हैं तो बाजार में तेजी जारी रहेगी। हमें हाल में 5 दिन लगातार गिरावट देखने को मिली। लेकिन कल बाजार में शानदार रिकवरी रही। इसके पहले पिछले शुक्रवार को भी निफ्टी दिन के हाई के करीब बंद हुआ था। फिर उसके बाद पुल बैक आया था। हमें अक्सर देखने को मिलता है कि जब सपोर्ट से एक रिकवरी और एक पुलबक आता है तो मार्केट में कम से कम दो से तीन दिनों तक एक अच्छा मोमेंटम दिखता है। मेरे हिसाब से कल प्रॉपर मोमेंटम का पहला दिन था। ऐसे में आज भी ये मोमेंटम बना रहना चाहिए। निफ्टी जब तक 23850-23900 लेवल्स के ऊपर टिका रहेगा, इसमें तेजी की उम्मीद कायम रहेगी। ऐसे में निफ्टी में गिरावट पर खरीदारी की सलाह होगी। ऐसा लगता है कि इस पुलबक में निफ्टी फिर से 24100-24200 तक के लेवल्स तक जा सकता है। 23800 पर निफ्टी के लिए अच्छा सपोर्ट है।

बैंक निफ्टी पर राय

रही बात निफ्टी बैंक की यहां पर भी एक अच्छी खासी रिकवरी दिखी है। इसमें नीचे के लेवल ऑलमोस्ट 200 डेमा से रिवर्सल आया है। निफ्टी बैंक ने 50 डे 50 डेमा अभी रिगेन किया है। यह 57500 के ऊपर निकलेगा तो और पॉजिटिव रहेगा। आज के सत्र के लिए पॉजिटिव नजरिया है। स्पेशली निफ्टी के लिए 23,995 का क्लोज है। कोई भी कारणवश अगर कोई भी डिप मिले तो 23,900 के स्टॉक के साथ हमें लॉन्ग जाना है।

अमित सेठ की टॉप पिक

अमित सेठ ने कहा कि कल के सत्र में हमें रियलस्टेट सेक्टर में एक अच्छी खासी रिकवरी और अच्छी खासी स्ट्रेंथ दिखा। रियलस्टेट सेक्टर ने रिसेंटली आउटपरफॉर्म किया था। पिछले 5-10 दिनों से यह सेक्टर थोड़ा सा एक पुलबक मोड में आया था। अब लगता है यह पुलबक कंप्लीट हो गया है, क्योंकि अगर हम ओवरऑल सेक्टर देखें तो सारे स्टॉक्स मोटा-मोटी 10 और 20 डेमा से एक अच्छा रिवर्सल दिखा रहे हैं। इनमें जहां पर ब्रेकआउट जोन था वहां से रिवर्सल दिखा है। इनमें ब्रेकआउट रिटेस्ट ट्रेड हैं। यहां पर ट्रेंड कंटिन्यूएशन नजर आता है। ऐसे में प्रेस्टीज स्टेट्स में खरीदारी की सलाह होगी। यहां पर चार्ट स्ट्रक्चर पॉजिटिव है। पुलबक कंप्लीट लग रहा है। स्टॉक ने कल अपना 20 डेमा रिगेन किया है। वीकली सपोर्ट्स होल्ड किए हैं। इसमें लगभग 1624 रुपए का स्टॉप लॉस लगाना। इस स्टॉक में 1680 रुपए के टारगेट मिल सकते हैं।

 

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

यौन अपराधी एपस्टीन की करोड़ों की संपत्ति किसे मिलेगी:बेलारूस की डेंटिस्ट सबसे बड़ी दावेदार, एपस्टीन ने मरने से पहले आखिरी कॉल उन्हें किया था

दुनिया के सबसे चर्चित यौन अपराधियों में शामिल जेफ्री एपस्टीन की मौत को सात साल हो चुके हैं, लेकिन उसकी अरबों की संपत्ति को लेकर विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है। अमेरिकी जांच एजेंसियों के नए दस्तावेज सामने आने के बाद माना जा रहा है कि बेलारूस की रहने वाली 37 साल की डेंटिस्ट कारिना शुलियाक एपस्टीन की संपत्ति की सबसे बड़ी दावेदार हैं। दस्तावेजों के मुताबिक, एपस्टीन ने मरने से पहले अपनी वसीयत में उनके लिए करीब 959 करोड़ रुपए तक की संपत्ति और 33 कैरेट की हीरे की अंगूठी छोड़ी थी। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, डॉ. शुलियाक एपस्टीन की गर्लफ्रेंड रही हैं। 10 अगस्त 2019 को न्यूयॉर्क की जेल में आत्महत्या करने से पहले एपस्टीन ने आखिरी फोन भी उन्हें ही किया था। दोनों के निजी ईमेल-तस्वीरें जारी हुए डॉ. कारिना शुलियाक 2019 में एपस्टीन की मौत के बाद से लोगों की नजरों से दूर रहकर सामान्य जिंदगी जीने की कोशिश कर रही थी। लेकिन उनकी यह कोशिश ज्यादा समय तक नहीं चल सकी। जनवरी के आखिर में अमेरिकी न्याय विभाग ने जेफ्री एपस्टीन से जुड़े करीब 30 लाख पन्नों के दस्तावेज और ईमेल जारी कर दिए। इन रिकॉर्ड में डॉ. शुलियाक और एपस्टीन के बीच हुए हजारों निजी ईमेल और दोनों की साथ में ली गई कई तस्वीरें भी शामिल थीं। इसके बाद दोनों का करीब 8 साल लंबा रिश्ता सबके सामने आ गया। रिकॉर्ड के मुताबिक, बेलारूस में जन्मीं शुलियाक ने खुद को कभी एपस्टीन की पीड़िता नहीं बताया। वहीं, एफबीआई ने भी उनसे एपस्टीन के मामले में कभी पूछताछ नहीं की। एपस्टीन की सैकड़ों पीड़िताओं की ओर से केस लड़ने वाले वकीलों ने भी उनका बयान कभी दर्ज नहीं कराया। 21 साल की उम्र में एपस्टीन से मिली थी जांच रिकॉर्ड के मुताबिक, मार्च 2011 के आखिर में डॉ. कारिना शुलियाक की मुलाकात जेफ्री एपस्टीन से हुई थी। तब वह 21 साल की थीं और न्यूयॉर्क आए सिर्फ नौ महीने हुए थे। वह बेलारूस से अस्थायी स्टूडेंट वीजा पर अमेरिका आई थीं, ताकि वहां डेंटिस्ट की अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। उस समय एपस्टीन फ्लोरिडा में एक नाबालिग लड़की से वेश्यावृत्ति कराने के मामले में अपना अपराध स्वीकार कर चुका था और उस पर दर्जनों नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के आरोप भी थे। द न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, साइबेरिया की एक लड़की ने दोनों की मुलाकात कराई थी। उस महिला ने बताया कि उससे समय-समय पर दूसरी युवा महिलाओं को भी एपस्टीन के पास लाने के लिए कहा जाता था। शुरुआती मुलाकातों में एपस्टीन ने महंगे तोहफों और दूसरी सुविधाओं से शुलियाक को प्रभावित करने की कोशिश की। पहली ही मुलाकात के दौरान उसने उनके डेंटिस्ट बनने के सपने को पूरा कराने में मदद करने की पेशकश भी की। डॉ. शुलियाक पर जमकर खर्च करता था एपस्टीन एपस्टीन डॉ. शुलियाक को अपनी सबसे पसंदीदा बता चुका था और अक्सर कहता था कि वह उनसे प्यार करता है। उसने उन्हें अपनी क्रेडिट कार्ड से मनचाही खरीदारी करने की पूरी छूट दे रखी थी। दोनों कई देशों में साथ घूमते थे। एपस्टीन ने कई सालों में उन्हें करीब 10 लाख डॉलर दिए। इतना ही नहीं, उसने बेलारूस में रहने वाले उनके माता-पिता को भी हजारों डॉलर भेजे थे। ईमेल से यह भी पता चलता है कि 2012 में एपस्टीन ने उन्हें कोलंबिया यूनिवर्सिटी के डेंटल स्कूल में दाखिला दिलाने में मदद की थी और तीन साल की पढ़ाई की पूरी फीस भी भरने का फैसला किया था। समय के साथ डॉ. शुलियाक ने जेफ्री एपस्टीन का इतना भरोसा जीत लिया कि वह उसकी संपत्तियों और कर्मचारियों के मैनेजमेंट में भी मदद करने लगीं। एपस्टीन ने ग्रीन कार्ड दिलाने में भी मदद की 2012 में डॉ. कारिना शुलियाक ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए आवेदन किया। तब तक उनका स्टूडेंट वीजा खत्म हो चुका था और वह तय समय से ज्यादा अमेरिका में रह रही थीं। अमेरिकी न्याय विभाग के दस्तावेजों के मुताबिक, 2013 की शुरुआत में जेफ्री एपस्टीन ने उन्हें अमेरिका में रखने का रास्ता निकाला। उस समय न्यूयॉर्क में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता मिल चुकी थी। एपस्टीन का मानना था कि अगर कारिना की शादी किसी अमेरिकी महिला से करा दी जाए, तो उन्हें ग्रीन कार्ड और बाद में नागरिकता मिलने का रास्ता आसान हो जाएगा। इसके लिए उसने अपनी एक महिला असिस्टेंट से कारिना की शादी कराई। एक ईमेल में एपस्टीन ने लिखा था कि ग्रीन कार्ड पाने का सबसे तेज तरीका समलैंगिक विवाह है। बाद में अमेरिकी संसद में डेमोक्रेट सांसदों ने आरोप लगाया कि एपस्टीन ने अमेरिकी इमिग्रेशन सिस्टम का गलत इस्तेमाल किया। उनका कहना था कि यह शादी सिर्फ कागजों पर दिखाई गई थी। मई 2018 में डॉ. शुलियाक अमेरिकी नागरिक बन गईं और करीब एक साल बाद उनका तलाक हो गया। मौत से पहले एपस्टीन ने डॉ. शुलियाक के नाम की संपत्ति जुलाई 2019 में जैफ्री एप्सटीन की गिरफ्तारी हो गई। इसके एक महीने बाद उनकी डॉ. शुलियाक से आखिरी बार करीब 20 मिनट फोन पर बातचीत हुई। एपस्टीन ने कहा कि सेक्स ट्रैफिकिंग का मामला उम्मीद से ज्यादा लंबा चलेगा। अगले ही दिन, 10 अगस्त 2019 को एपस्टीन अपनी जेल में मृत मिला। अधिकारियों ने उसकी मौत को आत्महत्या बताया। दस्तावेजों के मुताबिक, मौत से कुछ समय पहले एपस्टीन ने अपनी वसीयत में बदलाव किया था। एक नोट में उसने अपनी उस समय की 60 करोड़ डॉलर की संपत्ति का बड़ा हिस्सा डॉ. शुलियाक के नाम करने की बात लिखी थी। इसमें शादी के इरादे से दी जाने वाली एक बड़ी हीरे की अंगूठी का भी जिक्र था।