World Photography Day: इंदौर प्रेस क्लब में दिखा तस्वीरों का अद्भुत संसार, 40+ फोटोग्राफर्स की 500 से ज्यादा तस्वीरें प्रदर्शित

World Photography Day: इंदौर प्रेस क्लब में दिखा तस्वीरों का अद्भुत संसार, 40+ फोटोग्राफर्स की 500 से ज्यादा तस्वीरें प्रदर्शित

world photography day

वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर इंदौर प्रेस क्लब में फोटोग्राफर्स ऑफ इंडिया इंदौर और प्रेस क्लब ने विशेष स्लाइड शो आयोजित किया। 40 से अधिक फोटोग्राफर्स की 500 से ज्यादा तस्वीरें प्रदर्शित की गईं। वरिष्ठ छायाकारों का सम्मान भी हुआ।

 

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। फोटोग्राफर्स साथियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी काम करने वाले हमारे साथी चंद सेकंड में जिस तस्वीर को क्लिक करते हैं वह तस्वीर अपने आप में मुकम्मल कहानी होती है, बल्कि कई बार इतिहास भी बन जाती है।

 

 

इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि एक जर्नलिस्ट होने के नाते मुझे यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि कोईर् भी खबर बिना तस्वीर के पूरी नहीं होती। इसके लिए हमारे फोटो जर्नलिस्ट बधाई के पात्र हैं जो हर परिस्थिति में अपने काम में जुटे रहते हैं।

 

कार्यक्रम में महापौर परिषद सदस्य राजेश उदावत, भाजपा नगर उपाध्यक्ष डॉ. दीप्ति हाड़ा एवं डॉ. शिखा घनघोरिया, वरिष्ठ छायाकार पद्मश्री भालू मोंढे विशेष अतिथि के रूप उपस्थित थी। इस दौरान इंदौर के वरिष्ठ छायाकार हेमशंकर पाठक, अखिल हार्डिया, महेंद्र राठौर, तनवीर फारुखी और प्रवीण रावत का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया।

 

 

अतिथियों का स्वागत महासचिव प्रदीप जोशी, सचिव अभिषेक चेंडके, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, कार्यक्रम संयोजक बलवंत सिंह चौहान, सह संयोजक राजू पंवार, कार्यकारिणी सदस्य अभय तिवारी, श्याम कामले, विजय भट्ट ने किया।

 

सामाजिक संस्था अभ्यास मंडल ने भी छायाकार बंधुओं का गुलाब के फूल देकर सम्मान किया। इस मौके पर अभ्यास मंडल के अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता, शिवाजी मोहिते, डॉ. एसएल गर्ग, हरेराम वाजपेयी, मुरली खंडेलवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप जोशी ने किया और आभार मुकेश तिवारी ने माना। कार्यक्रम के अंत में विश्व विख्यात फोटोग्राफर्स रघु राय को श्रद्धासुमन भी अर्पित करते हुए उनके प्रति आदरांजलि प्रेषित की गई।

भारत ने इंग्लैंड को 118 रनों से हराया, लॉर्ड्स गैलरी पर फिर दिखा गांगुली का जश्न (Video)

sourav ganguly

साल 2002 में नेटवेस्ट फाइनल में जीत के बाद सौरव गांगुली लॉर्ड्स की बालकनी में अपने जज्बात काबू में नहीं रख पाए थे और अपनी शर्ट उतार कर बालकनी में लहरा दी थी। 24 साल बाद वैसा ही जश्न  लॉर्ड्स की बालकनी में फिर दिखा लेकिन इस बार गांगुली नहीं बल्कि पूरी भारतीय टीम ने ऐसा कारनामा किया।

दरअसल भारत की मिक्स्ड डिसएबिलिटी क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स के मैदान पर मेजबान इंग्लैंड को 118 रनों से हरा दिया और बालकनी में पहुंचकर गांगुली के अंदाज में जश्न मनया। इस जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

दोनों टीमों के बीच में 7 मैचों की सीरीज हुई जिसमें अंतिम मुकाबले लॉर्ड्स के एतिहासिक मैदान पर खेला जाना था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 206 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की पूरी पारी महज 88 रनों के मामूली स्कोर पर आउट हो गई।भले ही लॉर्ड्स में भारतीय टीम जीती हो लेकिन इस सीरीज को इंग्लैंड ने 4-3 से जीता।

गांगुली ने नेटवेस्ट ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट के फाइनल में भारत की जीत का जश्न मनाने के लिए अपनी शर्ट उतार दी थी और यह आज तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे नाटकीय क्षणों में से एक है।दिलचस्प बात यह है कि इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में अपनी जीत उसी दिन दर्ज की जिस दिन उसने 2019 में एकदिवसीय विश्व कप फाइनल में स्कोर बराबर रहने के बाद बाउंड्री काउंट-बैक के आधार पर न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी।

इंसानी गलती से होते हैं 90% रोड एक्सीडेंट, जानिए क्या है ADAS टेक्नोलॉजी और यह कैसे बचाती है आपकी जान?

इंसानी गलती से होते हैं 90% रोड एक्सीडेंट, जानिए क्या है ADAS टेक्नोलॉजी और यह कैसे बचाती है आपकी जान?

what is ADAS Technology: सड़क दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण मानवीय भूल (Human Error) होता है—चाहे वह ध्यान भटकना हो, थकावट हो या अचानक सामने आई रुकावट पर सही समय पर फैसला न ले पाना। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में सुरक्षा का नया पर्याय बन चुकी ADAS (Advanced Driver Assistance System) तकनीक इन्हीं मानवीय गलतियों को सुधारने और हादसों को रोकने या उनके प्रभाव को बेहद कम करने का काम करती है।

क्या है ADAS और कैसे काम करता है यह सिस्टम?

ADAS कार में मौजूद स्मार्ट सेंसर्स, रडार (Radar), सोनार (Sonar), 360-डिग्री कैमरा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप्स का एक एकीकृत नेटवर्क है।

  • आस-पास का वातावरण पढ़ना: यह नेटवर्क कार के चारों ओर 360-डिग्री विज़न रखता है। अंधेरे, धुंध या ब्लाइंड स्पॉट्स में भी, जहाँ इंसान की आँखें आसानी से नहीं देख पातीं, वहाँ इसके सेंसर्स गाड़ियों, इंसानों और रुकावटों को भांप लेते हैं।
  • रियल-टाइम डिसीजन: सेंसर्स से मिलने वाले डेटा को कार का ऑन-बोर्ड कंप्यूटर प्रोसेस करता है। खतरा भांपते ही यह सिस्टम ड्राइवर को अलर्ट (ऑडियो-विजुअल वार्निंग या सीट वाइब्रेशन) करता है, और ज़रूरत पड़ने पर इंसानी प्रतिक्रिया से भी तेज़ रफ़्तार में खुद ब्रेक या स्टीयरिंग एक्शन ले लेता है।

 what is ADAS Technology


ADAS के 6 लेवल्स (Society of Automotive Engineers के अनुसार)

ऑटोनॉमस (स्वचालित) ड्राइविंग की दिशा में ADAS को 0 से 5 तक कुल 6 स्तरों में विभाजित किया गया है:

  1. Level 0 (No Automation): पूरी जिम्मेदारी ड्राइवर की होती है। सिस्टम केवल बुनियादी चेतावनियाँ (जैसे रिवर्स पार्किंग सेंसर्स) देता है।
  2. Level 1 (Driver Assistance): इसमें कम से कम एक सपोर्ट फीचर होता है, जैसे क्रूज़ कंट्रोल या लेन डिपार्चर वार्निंग।
  3. Level 2 (Partial Automation): भारत में यही लेवल सबसे लोकप्रिय है। इसमें गाड़ी एक्सीलरेशन, ब्रेकिंग और स्टीयरिंग का कुछ कंट्रोल खुद संभाल सकती है (उदा. एडाप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और लेन सेंटरिंग), लेकिन ड्राइवर को हर वक्त ध्यान देना अनिवार्य है।
  4. Level 3 (Conditional Automation): विशिष्ट परिस्थितियों (जैसे हाई-वे पर) में गाड़ी पूरी तरह ड्राइविंग संभालती है। ड्राइवर को अलर्ट मिलने पर तुरंत टेकओवर करने के लिए तैयार रहना होता है।
  5. Level 4 (High Automation): इसमें गाड़ी तय रास्तों (Geo-fenced areas) पर पूरी तरह बिना ड्राइवर सपोर्ट के (Driverless Taxi) चल सकती है।
  6. Level 5 (Full Automation): बिना किसी स्टीयरिंग या पेडल के, हर स्थिति में पूरी तरह से स्वचालित गाड़ी।

महत्वपूर्ण सूचना: Level 2 या Level 3 ADAS वाली गाड़ियों में कभी भी स्टीयरिंग छोड़कर सोना (Nap लेना) या पूरी तरह बेफिक्र होना जानलेवा हो सकता है। यह एक असिस्टेंस (सहायता) सिस्टम है, ड्राइवर का विकल्प नहीं।

what is ADAS Technology

 

ADAS तकनीक ऑटोमोबाइल सुरक्षा की दुनिया में एक क्रांतिकारी कदम है। जहाँ इंसानी आँखें और दिमाग प्रतिक्रिया देने में 1 से 2 सेकंड का समय लेते हैं, वहीं ADAS माइक्रोसेकंड में काम करके दुर्घटनाओं को टाल देता है। हालांकि, भारतीय सड़कों की परिस्थितियों (अव्यवस्थित ट्रैफिक और गायब लेन मार्किंग) को देखते हुए ड्राइवरों को हमेशा सतर्क रहकर ही ड्राइव करना चाहिए।

Entry-level BYD Sealion 7 Dynamic trim launched at Rs 41.90 lakh

Entry-level BYD Sealion 7 Dynamic trim launched at Rs 41.90 lakh
BYD Sealion 7

To make the BYD Sealion 7 EV more accessible, the Chinese carmaker has introduced the new Dynamic trim at Rs 41.90 lakh, ex-showroom. It replaces the Rs 49.90 lakh-Premium as the base trim and is Rs 8 lakh cheaper. Compared to the rest of the line-up, the Sealion 7 Dynamic gets a smaller battery and fewer features.

टैक्स बचाते-बचाते कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 3 बड़ी गलतियां? समझें स्मार्ट सेविंग का गणित

Smart Financial Planning: अक्सर लोग टैक्स बचाने के लिए ऐसे फाइनेंशियल फैसले ले लेते हैं, जिनका नुकसान उन्हें सालों-साल उठाना पड़ता है। इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत ₹1.5 लाख की छूट पाने के चक्कर में ज्यादातर लोग बिना सोचे-समझे ट्रेडिशनल इंश्योरेंस प्लान या गलत जगह पैसा फंसा देते हैं।

अगर आप भी सिर्फ टैक्स की बचत को अपना एकमात्र मकसद मानकर निवेश कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। जानिए वे 3 बड़ी गलतियां जो आपकी वेल्थ को बढ़ाने के बजाय घटा रही हैं।

इंश्योरेंस और इन्वेस्टमेंट को एक साथ मिलाना

टैक्स बचाने के लिए लोग सबसे पहली गलती यह करते हैं कि वे एंडोमेंट या मनी-बैक पॉलिसी ले लेते हैं। इन पॉलिसियों में मिलने वाला रिटर्न महज 4% से 6% के आसपास होता है, जो महंगाई दर को भी मात नहीं दे पाता।

इसका दूसरा स्मार्ट ऑप्शन ये है कि इंश्योरेंस और इन्वेस्टमेंट को हमेशा अलग रखें। लाइफ कवर के लिए सिर्फ टर्म इंश्योरेंस लें, जो कम प्रीमियम में भारी-भरकम कवर देता है।

लॉक-इन और रिटर्न का गणित समझे बिना निवेश करना

केवल 80C की लिमिट भरने के लिए टैक्स-सेविंग एफडी (5 साल का लॉक-इन) या ऐसे प्रोडक्ट्स में पैसा लगा देना, जहाँ रिटर्न टैक्स-एडजस्टेड होने के बाद बेहद कम बचता है। इसका कड़वा सच ये है कि बैंक एफडी पर मिलने वाले ब्याज पर आपकी टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स लगता है, जिससे आपका असल रिटर्न और कम हो जाता है।

अगर आपकी रिस्क क्षमता इजाजत देती है, तो इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम(ELSS) में निवेश करें। इसमें केवल 3 साल का लॉक-इन होता है और लंबे समय में 12% से 15% तक का संभावित रिटर्न मिल सकता है।

इंश्योरेंस कवर को ही वेल्थ क्रिएटर्स समझ लेना

कई लोग गारंटीड रिटर्न वाली पॉलिसियों में यह सोचकर सालों तक प्रीमियम भरते हैं कि उनका पैसा सुरक्षित है और टैक्स भी बच रहा है। 20-25 साल बाद मिलने वाला ₹20 लाख का फंड महंगाई के कारण आज के ₹5-6 लाख के बराबर भी नहीं होगा। यानी आप सुरक्षित रहकर भी अपनी खरीदारी की ताकत खो रहे हैं।

स्मार्ट सेविंग का आसान गणित

टैक्स बचाने और वेल्थ क्रिएट करने के लिए सही एसेट एलोकेशन बेहद जरूरी है। जहां ट्रेडिशनल इंश्योरेंस प्लान 10 से 20 साल के लंबे लॉक-इन के साथ महज 4% से 6% का औसत रिटर्न देते हैं, वहीं ELSS (टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड) सिर्फ 3 साल के सबसे कम लॉक-इन पीरियड में 12% से 15% तक का शानदार अनुमानित रिटर्न और 80C के तहत छूट देता है। इसके अलावा 15 साल की अवधि वाला PPF 7.1% का पूरी तरह टैक्स-फ्री रिटर्न देता है, जबकि सबसे स्मार्ट रणनीति यानी ‘टर्म प्लान + इंडेक्स फंड’ का कॉम्बिनेशन टर्म प्लान पर 80C की छूट के साथ-साथ लॉन्ग टर्म में 12%+ का तगड़ा रिटर्न हासिल करने में मदद करता है।

कैसे करें स्मार्ट शुरुआत?

टैक्स बचाना निवेश की प्रक्रिया का एक छोटा सा हिस्सा होना चाहिए, मुख्य लक्ष्य नहीं। सबसे पहले अपनी उम्र और जरूरतों के हिसाब से पर्याप्त टर्म इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस लें। इसके बाद बचे हुए पैसों को ELSS, PPF या NPS जैसे बेहतर रिटर्न देने वाले साधनों में अपनी रिस्क प्रोफाइल के अनुसार बांटें।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

First India-made Skoda EV expected in 2028

First India-made Skoda EV expected in 2028
India-made Skoda EV details

In a rapidly evolving and diversifying market like India, Skoda’s lineup has strictly been limited to just petrol models until now, with petrol itself shrinking and currently making up less than 50 percent of the overall market. The Czech carmaker is now finally looking to diversify, having announced an aggressive CNG plan, a return to diesel with the Superb and also EVs, but in limited batches of fully imported models. However, a locally made EV is still crucially missing from the lineup. Autocar India understands that this gap is expected to finally be addressed in 2028 with a locally produced EV.  

India-made Skoda EV details

Having announced a fresh barrage of products, Skoda has now moved on to what it is internally referring to as the India 3.0 programme. The programme is expected to support a CNG-powered Kylaq in 2027 and two locally manufactured battery electric vehicles starting in 2028 – the first will be a 5-seater, followed by a 7-seater at a later stage. 

“We know we have to do electric, so we are now thinking about what would be the best option for an electric car in India,” Martin Jahn, Skoda Auto board member for sales and marketing, told Autocar India on the sidelines of the updated Slavia’s launch. 

While Jahn did not disclose specific details about the EVs, as we’ve reported previously, the EV programme is likely to use an adaptation of the Volkswagen Group’s China Main Platform, or CMP. The version being developed for India is referred to as the India Main Platform, or IMP, and will be tailored to local costs and market requirements.

The group intends to leverage an existing electric architecture while localising the platform, battery system and key components. A high level of localisation will be essential to price the models competitively in India’s mainstream EV market. Speaking to Autocar India, Skoda India brand director Ashish Gupta also acknowledges saying, “The volume EVs are going to come when there is localisation, and that is something which we are working on heavily.” 

Where will the investment for the new EVs come from?

That’s the most important question, with new investment being key to designing, developing and engineering Skoda’s locally-made EVs. We understand the carmaker is close to finalising its next phase of investment in India. The company hasn’t officially disclosed the size or structure of the proposed investment, but sources say it could be around one billion euros. 

Skoda is examining different ways to fund and execute the EV programme, including bringing in a strategic partner. As previously reported, Skoda Auto Volkswagen India is in the final stages of discussions for an alliance with the JSW Group. The proposed structure is likely to give the Indian conglomerate a majority stake and bring in the much-needed capital for the EV programme.  

The discussions have yet to reach a formal conclusion, and the final structure and scope of the proposed alliance are still to be announced. Skoda Auto Volkswagen India is also examining other funding routes if the partnership does not materialise. 

With inputs from Hormazd Sorabjee

होर्मुज में अमेरिका पर ईरान भारी पड़ रहा:ट्रम्प की धमकी के बावजूद जहाज ईरानी रास्ते से जा रहे, सिर्फ 3 ने ओमानी रास्ता चुना

होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले ज्यादातर जहाज अपनी पहचान या रास्ता छिपा रहे हैं। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, 1 से 19 अगस्त के बीच 236 जहाज यहां से गुजरे, लेकिन 148 जहाजों की राह साफ तौर पर पता नहीं चल सकी। इन आंकड़ों से संकेत मिलता है कि ट्रम्प की धमकियों के बावजूद कई जहाज ईरानी रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे यह सवाल उठता है कि होर्मुज स्ट्रेट में इस समय अमेरिका का दबदबा ज्यादा है या ईरान का। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का दावा है कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले समुद्री यातायात पर अमेरिकी सेना का नियंत्रण है। उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि अमेरिका इस इलाके की जिम्मेदारी अपने हाथ में लेने की कोशिश कर सकता है। वहीं, ईरान का कहना है कि तेहरान की मंजूरी के बिना कोई जहाज होर्मुज स्ट्रेट से नहीं गुजर सकता। ऐसे में दोनों देशों के दावों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि वास्तव में इस रास्ते पर किसका कंट्रोल है। ईरान और अमेरिका के अलग-अलग दावे ट्रम्प ने ओमान पर बमबारी की धमकी भी दी है। ओमान अमेरिका का सहयोगी है और होर्मुज स्ट्रेट के दूसरी तरफ ईरान के सामने स्थित है। स्ट्रेट का समुद्री इलाका ईरान और ओमान दोनों के अधिकार क्षेत्र में आता है। ट्रम्प की धमकी का मकसद मस्कट को तेहरान के साथ होर्मुज स्ट्रेट का संयुक्त संचालन करने के समझौते से रोकना बताया गया है। युद्ध के बाद दो रास्तों में बंटा होर्मुज युद्ध शुरू होने से पहले होर्मुज को एक ही समुद्री रास्ता माना जाता था। जहाज तय रास्ते से गुजरते थे। उनका रास्ता बंदरगाह, जहाज के समझौते और सुरक्षा को देखकर तय होता था। लेकिन अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बाद यहां दो अलग रास्तों की बात होने लगी। ईरानी रास्ता: यह होर्मुज के उत्तरी हिस्से में ईरान के तट के पास है। यह लारक और किश्म द्वीपों के करीब से गुजरता है और ईरान के बंदरगाहों और तेल टर्मिनलों तक जाता है। ओमानी रास्ता: यह होर्मुज के दक्षिणी हिस्से में ओमान के करीब है और ईरान के तट से दूर है। अमेरिका इसी रास्ते से जहाजों को गुजरने पर जोर देता है। अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में चलने वाले कई कॉमर्शियल जहाज भी इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। 80% से ज्यादा जहाजों का रास्ता पता नहीं समुद्री खुफिया कंपनी केप्लर के मुताबिक, 1 से 19 अगस्त के बीच 112 तेल, एलपीजी और एलएनजी ले जाने वाले जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजरे। इनमें से 21 जहाज खुले तौर पर ईरानी रास्ते से गए, जबकि सिर्फ 2 जहाजों ने ओमानी रास्ते का इस्तेमाल किया। बाकी 89 जहाजों का रास्ता साफ नहीं था। यानी इस दौरान होर्मुज से गुजरने वाले 80% से ज्यादा तेल और गैस वाले जहाजों की आवाजाही पूरी तरह ट्रैक नहीं हो सकी। ऐसा तब होता है जब जहाज अपना ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (AIS) बंद कर देते हैं। कई बार जहाज का AIS डेटा केप्लर के तय ईरानी या ओमानी रास्तों से मेल भी नहीं खाता। ऐसे में यह पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि जहाज वास्तव में किस रास्ते से गुजरा। सभी तरह के जहाजों में भी ईरानी रास्ता आगे 1 से 19 अगस्त के बीच कुल 236 जहाज स्ट्रेट से गुजरे। इनमें तेल और गैस के अलावा सूखा माल और रसायन ले जाने वाले जहाज भी शामिल थे। यानी हर 10 में से 6 से ज्यादा जहाज किस रास्ते से गुजरे, यह साफ तौर पर पता नहीं चल सका। जहाज AIS क्यों बंद कर रहे हैं? युद्ध शुरू होने के बाद ईरान और अमेरिका दोनों ने अपने बताए समुद्री रास्तों या नियमों का पालन नहीं करने वाले जहाजों को चेतावनी दी। कुछ मामलों में जहाजों पर हमले भी हुए। इसी वजह से कई जहाज अपना ट्रांसपोंडर बंद कर रहे हैं। इससे उनकी सही स्थिति और वे किस रास्ते से जा रहे हैं, इसका पता लगाना मुश्किल हो जाता है। ब्रिटेन के थिंक टैंक चैथम हाउस के एसोसिएट फेलो नील क्विलियम ने अल जजीरा से कहा कि ट्रांसपोंडर बंद करने से जहाज की आवाजाही कम दिखाई देती है। हालांकि, इससे समुद्री सुरक्षा का खतरा भी बढ़ जाता है। उनके मुताबिक, कुछ जहाज संचालकों को लगता है कि मौजूदा हालात में व्यापार जारी रखने का फायदा इन सुरक्षा जोखिमों से ज्यादा है। रास्ते में जहाजों के बीच सामान भी बदला जा रहा ट्रांसपोंडर बंद करने की एक वजह समुद्र में दो जहाजों के बीच सामान का ट्रांसफर भी है। एनर्जी एक्सपर्ट मार्क अयूब ने अल जजीरा से कहा कि सऊदी अरब, इराक और कुवैत समेत कुछ खाड़ी देशों ने ओमानी रास्ते से कुछ खेप भेजीं। इसके लिए कुछ जहाजों की ट्रैकिंग बंद की गई और रास्ते में दूसरे जहाजों को माल सौंपा गया। उनके मुताबिक, कुछ ईरानी जहाज भी ओमानी रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका मकसद प्रतिबंधों और अमेरिकी नाकाबंदी से बचना है। क्या आंकड़े ईरान के दबदबे की ओर इशारा कर रहे हैं? 148 जहाजों का रास्ता साफ नहीं होने की वजह से यह तय करना मुश्किल है कि वास्तव में कितने जहाज ईरानी या ओमानी रास्ते से गुजरे। फिर भी उपलब्ध आंकड़ों से एक बात सामने आती है। अमेरिकी नाकाबंदी और ट्रम्प की धमकियों के बावजूद हर पांच में से एक जहाज खुले तौर पर ईरानी रास्ते से गुजरा। सभी तरह के जहाजों को मिलाकर देखें तो 35% जहाजों ने सार्वजनिक रूप से ईरानी रास्ते का इस्तेमाल किया। इसके मुकाबले ओमानी या पुराने रास्ते से गुजरने वाले जहाजों की संख्या बहुत कम रही। इससे संकेत मिलता है कि कई जहाज अमेरिकी धमकियों के बावजूद ईरानी रास्ते का इस्तेमाल करने को तैयार हैं। यानी मौजूदा हालात में ईरान को नाराज करने का डर ट्रम्प की धमकियों से ज्यादा असरदार दिखाई दे रहा है। होर्मुज दुनिया के लिए इतना अहम क्यों है अमेरिका-इजराइल का ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू होने से पहले दुनिया के तेल और एलएनजी की करीब एक-पांचवीं सप्लाई होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजरती थी। तब हर दिन करीब 130 जहाज यहां से गुजरते थे। इसके मुकाबले अगस्त के 19 दिनों में कुल 236 जहाज ही यहां से गुजरे। ईरान ने मार्च की शुरुआत में स्ट्रेट बंद कर दिया था और सिर्फ अपने मित्र देशों के जहाजों को गुजरने दिया। 17 जून को अमेरिका के साथ MoU पर हस्ताक्षर होने के बाद भी यह जलमार्ग दोनों देशों की बातचीत का सबसे बड़ा विवाद बना हुआ है। इस संकट का असर वैश्विक तेल बाजार पर भी पड़ा। संघर्ष शुरू होने से पहले ब्रेंट कच्चा तेल करीब 66 डॉलर प्रति बैरल था। मार्च में यह 119 डॉलर तक पहुंच गया। बाद में कीमत घटी, लेकिन तनाव बढ़ने के साथ फिर चढ़ गई। गुरुवार सुबह ब्रेंट कच्चा तेल 92.9 डॉलर प्रति बैरल पर था। नील क्विलियम के मुताबिक, अगर जहाजों की आवाजाही पर तेहरान का असर कम होता हुआ माना गया, तो अमेरिका के साथ बातचीत में दबाव बनाने का ईरान का एक अहम हथियार कमजोर पड़ सकता है। ——————————

होर्मुज में अमेरिका पर ईरान भारी पड़ रहा:ट्रम्प की धमकी के बावजूद जहाज ईरानी रूट से जा रहे, सिर्फ 3 ने ओमानी रास्ता चुना

होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले ज्यादातर जहाज अपनी पहचान या रास्ता छिपा रहे हैं। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, 1 से 19 अगस्त के बीच 236 जहाज यहां से गुजरे, लेकिन 148 जहाजों की राह साफ तौर पर पता नहीं चल सकी। इन आंकड़ों से संकेत मिलता है कि ट्रम्प की धमकियों के बावजूद कई जहाज ईरानी रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे यह सवाल उठता है कि होर्मुज स्ट्रेट में इस समय अमेरिका का दबदबा ज्यादा है या ईरान का। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का दावा है कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले समुद्री यातायात पर अमेरिकी सेना का नियंत्रण है। उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि अमेरिका इस इलाके की जिम्मेदारी अपने हाथ में लेने की कोशिश कर सकता है। वहीं, ईरान का कहना है कि तेहरान की मंजूरी के बिना कोई जहाज होर्मुज स्ट्रेट से नहीं गुजर सकता। ऐसे में दोनों देशों के दावों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि वास्तव में इस रास्ते पर किसका कंट्रोल है। ईरान और अमेरिका के अलग-अलग दावे ट्रम्प ने ओमान पर बमबारी की धमकी भी दी है। ओमान अमेरिका का सहयोगी है और होर्मुज स्ट्रेट के दूसरी तरफ ईरान के सामने स्थित है। स्ट्रेट का समुद्री इलाका ईरान और ओमान दोनों के अधिकार क्षेत्र में आता है। ट्रम्प की धमकी का मकसद मस्कट को तेहरान के साथ होर्मुज स्ट्रेट का संयुक्त संचालन करने के समझौते से रोकना बताया गया है। युद्ध के बाद दो रास्तों में बंटा होर्मुज युद्ध शुरू होने से पहले होर्मुज को एक ही समुद्री रास्ता माना जाता था। जहाज तय रास्ते से गुजरते थे। उनका रास्ता बंदरगाह, जहाज के समझौते और सुरक्षा को देखकर तय होता था। लेकिन अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बाद यहां दो अलग रास्तों की बात होने लगी। ईरानी रास्ता: यह होर्मुज के उत्तरी हिस्से में ईरान के तट के पास है। यह लारक और किश्म द्वीपों के करीब से गुजरता है और ईरान के बंदरगाहों और तेल टर्मिनलों तक जाता है। ओमानी रास्ता: यह होर्मुज के दक्षिणी हिस्से में ओमान के करीब है और ईरान के तट से दूर है। अमेरिका इसी रास्ते से जहाजों को गुजरने पर जोर देता है। अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में चलने वाले कई कॉमर्शियल जहाज भी इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। 80% से ज्यादा जहाजों का रास्ता पता नहीं समुद्री खुफिया कंपनी केप्लर के मुताबिक, 1 से 19 अगस्त के बीच 112 तेल, एलपीजी और एलएनजी ले जाने वाले जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजरे। इनमें से 21 जहाज खुले तौर पर ईरानी रास्ते से गए, जबकि सिर्फ 2 जहाजों ने ओमानी रास्ते का इस्तेमाल किया। बाकी 89 जहाजों का रास्ता साफ नहीं था। यानी इस दौरान होर्मुज से गुजरने वाले 80% से ज्यादा तेल और गैस वाले जहाजों की आवाजाही पूरी तरह ट्रैक नहीं हो सकी। ऐसा तब होता है जब जहाज अपना ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (AIS) बंद कर देते हैं। कई बार जहाज का AIS डेटा केप्लर के तय ईरानी या ओमानी रास्तों से मेल भी नहीं खाता। ऐसे में यह पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि जहाज वास्तव में किस रास्ते से गुजरा। सभी तरह के जहाजों में भी ईरानी रास्ता आगे 1 से 19 अगस्त के बीच कुल 236 जहाज स्ट्रेट से गुजरे। इनमें तेल और गैस के अलावा सूखा माल और रसायन ले जाने वाले जहाज भी शामिल थे। यानी हर 10 में से 6 से ज्यादा जहाज किस रास्ते से गुजरे, यह साफ तौर पर पता नहीं चल सका। जहाज AIS क्यों बंद कर रहे हैं? युद्ध शुरू होने के बाद ईरान और अमेरिका दोनों ने अपने बताए समुद्री रास्तों या नियमों का पालन नहीं करने वाले जहाजों को चेतावनी दी। कुछ मामलों में जहाजों पर हमले भी हुए। इसी वजह से कई जहाज अपना ट्रांसपोंडर बंद कर रहे हैं। इससे उनकी सही स्थिति और वे किस रास्ते से जा रहे हैं, इसका पता लगाना मुश्किल हो जाता है। ब्रिटेन के थिंक टैंक चैथम हाउस के एसोसिएट फेलो नील क्विलियम ने अल जजीरा से कहा कि ट्रांसपोंडर बंद करने से जहाज की आवाजाही कम दिखाई देती है। हालांकि, इससे समुद्री सुरक्षा का खतरा भी बढ़ जाता है। उनके मुताबिक, कुछ जहाज कंपनियां खतरे के बावजूद अपना कारोबार जारी रखना चाहती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे होने वाला फायदा जोखिम से ज्यादा है। रास्ते में जहाजों के बीच सामान भी बदला जा रहा ट्रांसपोंडर बंद करने की एक वजह समुद्र में दो जहाजों के बीच सामान का ट्रांसफर भी है। एनर्जी एक्सपर्ट मार्क अयूब ने अल जजीरा से कहा कि सऊदी अरब, इराक और कुवैत समेत कुछ खाड़ी देशों ने ओमानी रास्ते से कुछ खेप भेजीं। इसके लिए कुछ जहाजों की ट्रैकिंग बंद की गई और रास्ते में दूसरे जहाजों को माल सौंपा गया। उनके मुताबिक, कुछ ईरानी जहाज भी ओमानी रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका मकसद प्रतिबंधों और अमेरिकी नाकाबंदी से बचना है। क्या आंकड़े ईरान के दबदबे की ओर इशारा कर रहे हैं? 148 जहाजों का रास्ता साफ नहीं होने की वजह से यह तय करना मुश्किल है कि वास्तव में कितने जहाज ईरानी या ओमानी रास्ते से गुजरे। फिर भी उपलब्ध आंकड़ों से एक बात सामने आती है। अमेरिकी नाकाबंदी और ट्रम्प की धमकियों के बावजूद हर पांच में से एक जहाज खुले तौर पर ईरानी रास्ते से गुजरा। सभी तरह के जहाजों को मिलाकर देखें तो 35% जहाजों ने सार्वजनिक रूप से ईरानी रास्ते का इस्तेमाल किया। इसके मुकाबले ओमानी या पुराने रास्ते से गुजरने वाले जहाजों की संख्या बहुत कम रही। इससे संकेत मिलता है कि कई जहाज अमेरिकी धमकियों के बावजूद ईरानी रास्ते का इस्तेमाल करने को तैयार हैं। यानी मौजूदा हालात में ईरान को नाराज करने का डर ट्रम्प की धमकियों से ज्यादा असरदार दिखाई दे रहा है। होर्मुज दुनिया के लिए इतना अहम क्यों है अमेरिका-इजराइल का ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू होने से पहले दुनिया के तेल और एलएनजी की करीब एक-पांचवीं सप्लाई होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजरती थी। तब हर दिन करीब 130 जहाज यहां से गुजरते थे। इसके मुकाबले अगस्त के 19 दिनों में कुल 236 जहाज ही यहां से गुजरे। ईरान ने मार्च की शुरुआत में स्ट्रेट बंद कर दिया था और सिर्फ अपने मित्र देशों के जहाजों को गुजरने दिया। 17 जून को अमेरिका के साथ MoU पर हस्ताक्षर होने के बाद भी यह जलमार्ग दोनों देशों की बातचीत का सबसे बड़ा विवाद बना हुआ है। इस संकट का असर वैश्विक तेल बाजार पर भी पड़ा। संघर्ष शुरू होने से पहले ब्रेंट कच्चा तेल करीब 66 डॉलर प्रति बैरल था। मार्च में यह 119 डॉलर तक पहुंच गया। बाद में कीमत घटी, लेकिन तनाव बढ़ने के साथ फिर चढ़ गई। गुरुवार सुबह ब्रेंट कच्चा तेल 92.9 डॉलर प्रति बैरल पर था। नील क्विलियम के मुताबिक, अगर जहाजों की आवाजाही पर तेहरान का असर कम होता हुआ माना गया, तो अमेरिका के साथ बातचीत में दबाव बनाने का ईरान का एक अहम हथियार कमजोर पड़ सकता है। —————————- यह भी पढ़ें….. ट्रम्प बोले-आर्थिक हमले से ईरान को दुनिया से काट देंगे: जो देश ईरान का साथ देंगे, वे नतीजे भुगतने के लिए तैया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी आर्थिक कार्रवाई का ऐलान किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

shoes

कभी-कभी किसी छोटी-सी परेशानी का हल ऐसी जगह से मिल जाता है, जिसके बारे में हमने सोचा भी नहीं होता। उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने गए शुभांग बोरकर का जूता गूम गया। सामने 1000 से ज्यादा जूते चप्पल थे। ऐसे में उसके लिए अपना जूता खोजना बेहद मुश्किल भरा था। इस पर उसने AI की मदद से और कुछ ही देर में उसका जूता मिल भी गया।

 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो को Shubhang borkar नाम के शख्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वो उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाहर दिखाई देने वाले जूतों के ढेर के बीच अपना जूता ढूंढने की कोशिश करते नजर आते हैं। यहां इतने ज्यादा जूते रखे हुए थे कि यह समझना मुश्किल था कि इनमें उनका जूता आखिर कौन सा है?

जूते की फोटो लेकर ChatGPT से मांगी मदद

शुभांग ने अपने जूतों की फोटो और जूतों के ढेर की तस्वीर ChatGPT के साथ शेयर की। उन्होंने AI को अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि वह उज्जैन के महाकाल मंदिर आए हैं और बाहर रखे ढेर सारे जूतों में से अपना जूता पहचानना मुश्किल हो रहा है।

 

वीडियो के मुताबिक, ChatGPT ने जूतों की तस्वीर को देखकर उनसे कुछ सवाल पूछे। जूते के रंग, डिजाइन और दूसरी पहचान से जुड़ी जानकारी के आधार पर AI ने तस्वीर में उनके जूते को पहचानने में मदद की। 

 

आमतौर पर लोग ChatGPT का इस्तेमाल सवालों के जवाब जानने, लिखने-पढ़ने, जानकारी हासिल करने या किसी काम में मदद लेने के लिए करते हैं। बहरहाल जूता ढूंढने जैसे रोजमर्रा के काम में AI का इस्तेमाल देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं।

 

What to expect from Maruti Baleno facelift ahead of September 5 launch

What to expect from Maruti Baleno facelift ahead of September 5 launch
Maruti Baleno facelift silhouette

Maruti Suzuki is slated to launch the Baleno facelift on September 5, 2026. This will be the first update to the second-gen Baleno, which was introduced in 2022. Ahead of its arrival, here’s everything you can expect from the facelift of Maruti’s premium hatchback. 

1. What exterior updates are expected on the Maruti Baleno facelift?

Credit: Harsh Vlogs via YouTube

Heavily camouflaged prototypes of the upcoming Baleno facelift have been spied previously on our roads. Test mules hint at what the Baleno facelift could get in terms of design. While the overall silhouette will remain the same, the facelift is likely to have revisions to the grille, bumpers, and alloy wheels. 

2. What interior updates are expected on the Maruti Baleno facelift?

Current Maruti Baleno interior used for representation.

On the inside, the Baleno facelift is expected to retain the cabin layout of the current model. This includes a layered dashboard look with a freestanding infotainment system sitting atop the dash, trapezoidal AC vents, physical knobs for HVAC controls and a flat-bottom steering wheel. However, Maruti could introduce updated trim materials, seat upholstery and a new colour scheme.

3. What features will the Maruti Baleno facelift get?

Current Baleno’s head-up display used for representation.

With the facelift, Maruti is expected to equip the Baleno with a single-pane sunroof and ambient lighting, features that rivals already offer. On the other hand, it will retain features from the current version, which include a 9-inch infotainment system with Apple CarPlay and Android Auto, a head-up display (HUD), 6-speaker Arkamys audio system, voice assistant, OTA updates, auto-dimming IRVM, keyless entry, automatic climate control, connected car tech and a 360-degree camera.

4. What powertrain options is the Maruti Baleno facelift expected to have?

Current Maruti Baleno 1.2-litre engine used for representation

The Maruti Baleno facelift is expected to retain the current version’s powertrain option. This includes a 1.2-litre naturally aspirated petrol engine developing 90hp and 113Nm paired to either a 5-speed manual or AMT gearbox. A factory-fitted CNG kit can be paired to this engine, which develops 78hp and 99Nm in CNG mode, and is paired solely with a 5-speed manual.

5. What is the expected price of the Maruti Baleno facelift?

Updates to the Baleno facelift are expected to make it slightly pricier than the current version. For reference, the Baleno currently has a price tag of Rs 5.99 lakh to Rs 9.48 lakh (ex-showroom). It will take on the likes of the Hyundai i20, Tata Altroz and the Toyota Glanza.