Rakhi Puja Thali Items: रक्षा बंधन पूजा की थाली में क्यों रखी जाती हैं ये 7 चीजें, जानें क्या हैं ये और इनका महत्व

Rakhi Puja Thali Items: भाई बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षा बंधन कल धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र यानी राखी बांधती हैं। उन्हें तिलक कर आरती उतारती हैं। इस तरह वे अपने भाई पर आने वाले हर खतरे, हर परेशानी से सुरक्षा की कामना करती हैं और उन्हें जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।

भाई अपनी बहन की हमेशा देखभाल और सुरक्षा का वचन देते हैं। हर साल सावन माह की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह पर्व कल पूरे जोश और उल्लास के साथ संपन्न होगा। रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने से पहले पूजा की थाली को सही तरीके से सजाना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बहुत शुभ माना जाता है।

रक्षाबंधन का मुहूर्त 2026

श्रावण पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ : 27 अगस्त, गुरुवार, सुबह 9:08 बजे से

श्रावण पूर्णिमा तिथि का समापन : 28 अगस्त, शुक्रवार, सुबह 9:48 बजे पर

राखी बांधने का मुहूर्त : सुबह 05:57 बजे से लेकर सुबह 9:48 बजे तक

थाली में ये 7 चीजें जरूर होनी चाहिए

राखी (रक्षासूत्र): भाई की कलाई पर बांधने के लिए राखी थाली की सबसे मुख्य सामग्री है। यह भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और रक्षा के वचन को दर्शाती है।

दीपक : आरती उतारने के लिए देसी घी या तेल का जलता हुआ दीपक थाली में रखें। भाई की आरती उतारकर उसकी लंबी उम्र और बुरी नजर से रक्षा की प्रार्थना की जाती है।

अक्षत (साबुत चावल): तिलक लगाने के बाद उस पर अक्षत लगाया जाता है। ध्यान रखें कि चावल टूटे हुए न हों। अक्षत अखंड सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक है।

रोली या कुमकुम : रक्षाबंधन पर भाई के माथे पर तिलक लगाने के लिए रोली अनिवार्य है। इसे शुभता, विजय और आरोग्य का प्रतीक माना जाता है।

मिठाई : तिलक और आरती के बाद भाई का मुंह मीठा कराने के लिए मिठाई जरूर रखें। इससे रिश्ते में मिठास और स्नेह बना रहता है।

नारियल (श्रीफल): कई परंपराओं में राखी बांधते समय भाई के हाथ में नारियल दिया जाता है। नारियल को सुख-समृद्धि और शुभ कार्यों की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।

गंगाजल या थोड़ा पानी : तिलक बनाने (रोली घोलने) के लिए और हाथ धोने के लिए थाली में थोड़ा सा गंगाजल या जल का छोटा पात्र रखें।

Raksha Bandhan Muhurat 2026: सुबह ही खत्म हो रही है पूर्णिमा, फिर भी पूरे दिन बहनें बांध सकेंगी अपने भाइयों को राखी, जानें कैसे

इंदौर में कांग्रेस ने लोन पर शक्कर और पनीर बांटा, सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन- यज्ञ, महंगाई पर कई जगह प्रदर्शन

इंदौर में कांग्रेस ने लोन पर शक्कर और पनीर बांटा, सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन- यज्ञ, महंगाई पर कई जगह प्रदर्शन

Indore Congress

देशभर में बढ़ती महंगाई, शक्‍कर, पेट्रोल और गैस के दाम के विरोध में गुरुवार को इंदौर कांग्रेस सरकार के खिलाफ सक्रिय हो गई। बता दें कि महंगाई को लेकर आम लोगों में काफी नाराजगी है, हर चीज कई गुना महंगी हो गई है। ऐसे में कांग्रेस ने पेट्रोल, एथेनॉल और बिजली के दामों को भी मुद्दा बनाया और कई जगह विरोध प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही पनीर और शक्‍कर लोन पर बांटकर प्रतीकात्‍मक तौर पर सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

शहर के 24 ब्लॉक में प्रदर्शन : इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ता राजवाड़ा और मंगल नगर पेट्रोल पंप समेत शहर के 24 ब्लॉक में प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यकर्ता शक्कर की बढ़ती कीमत, पेट्रोल-गैस के दाम और बिजली की दरों को लेकर विरोध जता रहे हैं। आंदोलन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर किया जा रहा है। राजवाड़ा पर कार्यकर्ताओं ने आम जनता को शकर बांटकर विरोध जताया। नेताओं का कहना था कि शकर की बढ़ती कीमतों का सीधा असर आने वाले त्योहारों पर पड़ेगा।

शक्कर और पनीर बांटकर विरोध : राजवाड़ा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शक्कर और पनीर बांटकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने इसे आम लोगों की बढ़ती महंगाई का प्रतीक बताया। कांग्रेस का कहना है कि शक्कर के बढ़ते दाम का असर त्योहारों के दौरान परिवारों के बजट पर पड़ेगा।

त्‍योहारों पर घरों में सीधा असर : शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने दावा किया कि शक्कर के दाम में 30 से 35 रुपए प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के बाद गणेश चतुर्थी, श्राद्ध पक्ष, नवरात्र, दशहरा और दीपावली जैसे त्योहार आने हैं। ऐसे में महंगी शक्कर का सीधा असर आम परिवारों की रसोई पर पड़ेगा।

पेट्रोल, एथेनॉल और बिजली भी बनाया मुद्दा : कांग्रेस ने पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण और बिजली की बढ़ी दरों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। पार्टी का आरोप है कि एथेनॉल मिश्रण से वाहनों का माइलेज प्रभावित होता है और वाहन चालकों का खर्च बढ़ता है। वहीं बिजली की बढ़ी दरों और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर कांग्रेस का कहना है कि इससे आम परिवारों पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

नेपाल- तबाही से पहले और बाद की 9 सैटेलाइट तस्वीरें:त्रिशूली नदी में बह गईं बस्तियां, 6 घंटे के सैलाब ने बदला नक्शा

नेपाल में 26 अगस्त की बाढ़ से हुई तबाही सैटेलाइट से भी दिखाई दे रही है। सैलाब में गांव और बाजार बह गए, सड़कें और पुल मलबे में दब गए। हर तरफ मटमैला पानी और पहाड़ी मलबा नजर आ रहा है। इस बाढ़ ने नेपाल-तिब्बत बॉर्डर के पूरे इलाके का नक्शा बदल दिया। नीचे देखिए तबाही से पहले और बाद की 9 सैटेलाइट तस्वीरें… सभी तस्वीरें तिब्बत सीमा से लगे नेपाल के रसुआ जिले की हैं। जहां त्रिशूली नदी ने अपने किनारे बसे गांवों और बस्तियों को 6 घंटे की बाढ़ में अपने चपेट में ले लिया। अब ग्राफिक्स में देखिए कहां और कैसे हुआ हादसा… ———————— ये खबर भी पढ़ें…. तिब्बत में लैंडस्लाइड से नेपाल में आई बाढ़, 210 मौतें:1500 लापता; 300 भारतीय की तलाश जारी, आज 21 भारतीयों का रेस्क्यू नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार सुबह आई अचानक बाढ़ में 210 लोगों की मौत हो गई। इनमें नेपाल में 207 और तिब्बत में 3 लोगों की जान गई है। करीब 1,500 लोग अब भी लापता हैं। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल के मुताबिक वहां कुल 826 लोग लापता हैं। इसमें 300 से ज्यादा भारतीय हैं। पूरी खबर पढ़ें…

भोपाल में बुजुर्ग दंपती को 97 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 22 लाख की ठगी, फर्जी सुप्रीम कोर्ट आदेश से डराया

भोपाल में बुजुर्ग दंपती को 97 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 22 लाख की ठगी, फर्जी सुप्रीम कोर्ट आदेश से डराया

digital arrest

भोपाल। राजधानी भोपाल में साइबर ठगी का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राजधानी के कोलार इलाके में रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग दंपती को साइबर ठगों ने दिल्ली पुलिस, सीआईडी और सुप्रीम कोर्ट के नाम का डर दिखाकर करीब 97 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट में रखा। बताया जा रहा है कि देश में डिजिटल अरेस्ट का यह सबसे लंबा मामला है। साइबर ठगों ने बुजुर्ग दंपत्ति को इस कदर डराया कि उन्होंने आंध्र प्रदेश से भोपाल तक की यात्रा भी कर ली लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। साइबर ठगों  ने दंपती को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने और संपत्ति जब्त करने की धमकी दी। डर के चलते दंपती ने अपने जेवर गिरवी रखकर 22 लाख रुपये का लोन लिया और पूरी रकम ठगों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दी।

 

पीड़ित दंपती की पहचान 65 वर्षीय सुवर्णा लक्ष्मी और उनके पति नरसिम्हा राव के रूप में हुई है। दोनों भोपाल के कोलार स्थित गणपति एन्क्लेव में रहते हैं और मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। इस साल फरवरी में वे अपने पैतृक गांव गए थे। बुजुर्ग दंपत्ति जब अपने गांव में थे तभी पीड़ित महिला के सुवर्णा के मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया।

 

फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली के दरियागंज थाने का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके नाम से दिल्ली केनरा बैंक में एक खाता है। इस खाते से जेट एयरवेज के पूर्व प्रमुख नरेश गोयल से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में करोड़ों रुपये का लेनदेन होने का आरोप लगाया गया। इसके बाद गिरफ्तारी और सुप्रीम कोर्ट में पेशी का डर दिखाकर दंपती को वीडियो कॉल पर रहने के लिए मजबूर किया गया।

 

ठगों ने दंपती पर भरोसा कायम करने के लिए पूरा फर्जी तंत्र खड़ा कर दिया। दो दिन बाद एक महिला ने खुद को सीआईडी की मुख्य जांच अधिकारी निशा पटेल बताया। उसने दंपती से बैंक खातों और वित्तीय जानकारी हासिल की। इसके बाद उनकी बात एक कथित सुप्रीम कोर्ट के जज से कराई गई। 9 जून को ठगों ने संपत्ति जब्ती का कथित आदेश भेजा। इसमें एफडी और सोना-चांदी बेचने या गिरवी रखने के निर्देश दिए गए। दंपती को विश्वास दिलाया गया कि अगर उन्होंने रकम जमा नहीं की तो उनकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।

 

ठगों के लगातार दबाव के चलते दंपती आंध्र प्रदेश से भोपाल लौट आए। यहां स्कूल से हुई आमदनी से  खरीदे गए जेवर गिरवी रखकर 22 लाख रुपये का लोन लिया। इसके बाद ठगों द्वारा बताए गए बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कर दी। लेकिन 22 लाख रुपये मिलने के बाद भी ठगों ने डिजिटल अरेस्ट खत्म नहीं किया। दंपती को लगातार वीडियो कॉल पर रहने और आरोपियों के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा जाता रहा। ठग जमानत और मामले से जुड़े दस्तावेज भेजने का झांसा देकर उन्हें लगातार भ्रमित करते रहे।

 

कई सप्ताह तक ठगों के दबाव में रहने के बाद दंपती ने मामले की जानकारी अपनी बेटी को दी। ठगों की ओर से भेजे गए कथित सुप्रीम कोर्ट के आदेश को बेटी ने अपनी वकील सहेली को दिखाया। दस्तावेज की जांच के बाद उसे पता चला कि आदेश फर्जी है और दंपती साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं। इसके बाद बुजुर्ग दंपती ने कोलार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब ठगों के मोबाइल नंबर, वीडियो कॉल, बैंक खातों और लेनदेन से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

 

सहवाग और द्रविड़ के बेटे को साथ में मिला टीम में मौका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ चयन

वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना खासा पसंद था। अब इन दोंनों क्रिकेटरों के बेटें को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही डेब्यू करने का मौका दिया जा रहा है। आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ को मार्च में होने वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 अंडर 19  एकदिवसीय सीरीज में भारतीय टीम के लिए चुना गया है। यह  मैच राजकोट और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। तीनों एकदिवसीय और पहला बहुदिवसीय मैच राजकोट में खेला जाएगा, जबकि दूसरा बहुदिवसीय मुकाबला अहमदाबाद में होगा।

अन्वय द्रविड़ एक विकेटकीपर की हैसियत से इस टूर्नामेंट में खेलेंगे जिसमें कप्तान लक्ष्य रायचंदानी होंगे। यशवर्धन सिंह चौहान को लंबे प्रारूप के मुकाबलों के लिए कप्तान बनाया गया है। आर्यवीर सहवाग एक बल्लेबाज के तौर पर टीम में चुने गए हैं। इससे पहले यह दोनों खिलाड़ी 3 साल पहले रणजी ट्रॉफी में आमने सामने हुए थे और अब दोनों साथ में खेलेंगे।

द्रविड़ के बड़े बेटे, समित द्रविड़, जो 20 वर्ष के हैं उन्हें भी 2024 में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के ख़िलाफ़ खेलने के लिए इंडिया अंडर-19 टीम में चुना गया था, लेकिन घुटने की चोट के कारण वह बाहर हो गए थे। समित ने कर्नाटक की टी20 लीग, महाराजा टी20 ट्रॉफ़ी में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अंडर-19 टीम में जगह बनाई थी।

भारत अंडर-19 एकदिवसीय टीम: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन चौहान, रजत बघेल, आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़, वी यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट और काव्या पटेल।

भारत अंडर-19 बहुदिवसीय टीम:यशवर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी, सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा, अभिप्राय बिस्वास, रोहित यादव, ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा और आर्यन यादव।

Kanpur News: आसमान से खेत में आ गिरा ट्विन इंजन विमान, पायलट सहित दो की मौत

Kanpur Plane Crash: कानपुर में बड़ा विमान हादसा हो गया। गंगा किनारे स्थित नत्था पुरवा गांव के पास एक ट्विन इंजन ट्रेनिंग विमान अचानक खेत में क्रैश होकर गिर गया। हादसे में विमान में सवार पायलट की मौत हो गई, जबकि को-पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया था।जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

Hyundai confirms next-gen Creta and i10 for India

Hyundai confirms next-gen Creta and i10 for India
Hyundai confirms next-gen Creta and i10 for India

At its 2026 CEO Investor Day, Hyundai formally announced that it will bring next-gen versions of the Creta midsize SUV and i10 hatchback to India before 2030. We’ve known for quite some time that a new-gen Creta is in the works – test mules have been spied in India too – and we even reported on the next-gen i10’s launch timeline back in 2024.

Next-gen Hyundai Creta

The new Creta is likely to ride on the same K3 platform that underpins the second-gen Kia Seltos. Test mules of the next-gen Creta indicate that the SUV will grow in size and sport boxier proportions, while the interior is expected to get a fresh design, Hyundai’s new Pleos Connect infotainment interface, and an enhanced feature set.

Under the bonnet, the new Creta is anticipated to carry over the existing model’s 115hp 1.5-litre naturally aspirated petrol, 160hp 1.5-litre direct-injection turbo-petrol, and 116hp 1.5-litre diesel engines, along with their respective gearbox options. In addition to those, Hyundai is likely to introduce a strong-hybrid powertrain for the next-gen Creta, which could be based on the 1.5-litre naturally aspirated petrol engine.

Third-gen Hyundai Creta test mule. Image credit: Raspberry via Autospy.net

We expect the third-gen Creta to launch sometime in 2027, possibly in the second half of the year. The current-gen Creta was first launched in 2020 and received a major facelift in 2024. However, with the recent barrage of all-new midsize SUV rivals like the Tata Sierra, Renault Duster, Nissan Tekton, and the aforementioned second-gen Seltos, the Creta is due a generational update.

Next-gen Hyundai i10

Details are scarce about the next-gen i10, but hatchback could make the switch to a new platform. Thorough redesigns for the exterior and interior, along with a bolstered list of features, are expected. As for engine options, the new i10 is expected to use the current model’s 1.2-litre naturally aspirated engine, which is available in 83hp petrol and 69hp CNG guises. Manual and AMT gearbox options are also anticipated to be retained.

Current Hyundai Grand i10 Nios. Image used for representation only.

According to our prior report, the next-gen i10 is likely to launch in India by late 2027, which would mark a gap of around eight years following the arrival of the current Grand i10 Nios in 2019. More significantly, the next-gen i10 will reinforce Hyundai’s presence in the small-car segment, which has seen renewed interest following the 2025 GST cuts.

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान, 3.09 लाख से अधिक महिलाएं बनीं लखपति दीदी

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान, 3.09 लाख से अधिक महिलाएं बनीं लखपति दीदी

Uttarakhand Women Empowerment: उत्तराखंड में मातृशक्ति को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ राज्य की महिलाओं को मिल रहा है। सरकार का मुख्य ध्यान महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सशक्तीकरण और रोजगार के समान अवसर उपलब्ध कराने पर है।

सरकारी नौकरियों में 30% आरक्षण से सशक्त होती महिलाएं

राज्य सरकार ने महिलाओं को प्रशासनिक और सरकारी सेवाओं में उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज (Horizontal) आरक्षण का प्रावधान किया है। इस ऐतिहासिक फैसले से उत्तराखंड की बेटियों और महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों के नए द्वार खुले हैं, जिससे वे राज्य के विकास में बराबरी की भागीदार बन रही हैं।
 

3 लाख 9 हजार से अधिक महिलाएं बनीं 'लखपति दीदी'

धरातल पर योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का सबसे बड़ा उदाहरण 'लखपति दीदी' योजना है। उत्तराखंड में इस अभियान को अत्यधिक सफलता मिली है। अब तक 3,09,000 से अधिक महिलाएं अपनी वार्षिक आय को एक लाख रुपये से अधिक बढ़ाकर 'लखपति दीदी' के रूप में स्थापित हो चुकी हैं। स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय स्वरोजगार के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होकर अपने परिवारों की रीढ़ बन रही हैं।

विशेष योजनाओं से मिल रहा संबल

मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य में कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री सक्षम बहना उत्सव योजना के जरिए स्थानीय महिला समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बाजार और बिक्री के बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। नवजात बालिकाओं और माताओं के स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह योजना प्रभावी रूप से कार्य कर रही है।

कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, खेत में गिरा विमान; 2 पायलटों की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हो गया है।विमान क्रैश होने से दोपायलट की मौत की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर है। राहत कार्य जारी है।

नेपाल त्रासदी में मध्यप्रदेश के कई लोगों के फंसे होने की आंशका, दिल्ली में बनाया गया कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर जारी

नेपाल त्रासदी में मध्यप्रदेश के कई लोगों के फंसे होने की आंशका, दिल्ली में बनाया गया कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर जारी

nepal flood

भोपाल। नेपाल-तिब्बत सीमा पर स्थित उत्तरी रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में आए भयंकर सैलाब और लैंडस्लाइड में 1500 से अधिक लोग लापता है। वहीं इस आपदा में बड़ी संख्या में भारतीय भी लापता है। कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर कई तीर्थ यात्रियों के लापता होने की जानकारी भी सामने आ रही है। इस बीच मध्यप्रदेश के कई लोगों के भी फंसे होने की जानकारी सामने आ ऱही है।
 
मध्यप्रदेश सरकार ने नेपाल में आई आपदा के बीच मध्यप्रदेश वासियों की मदद के लिए नई दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रभावितों को हर संभव सहायता मुहैया कराई जाएगी।
 
सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर, व्हाट्सएप नंबर और ईमेल आईडी जारी किए गए हैं। हेल्पलाइन नंबर: 011-26772005,व्हाट्सएप नंबर: 9818963273 और recp1mpbhawan@mp.gov.in ये हैं। नेपाल में फंसे नागरिक या उनके परिजन सहायता और जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपाल त्रासदी पर दुख व्यक्त किया है। इस त्रासदी के बीच मध्यप्रदेश के कई निवासी भी वहां फंसे हुए हैं। सीएम डॉ. यादव का कहना है कि राज्य सरकार संकट के समय अपने नागरिकों के साथ खड़ी है। सरकार जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए सरकार ने जनता की सुविधा के लिए हर संभव व्यवस्था की है।