Kanpur News: आसमान से खेत में आ गिरा ट्विन इंजन विमान, पायलट सहित दो की मौत

Kanpur Plane Crash: कानपुर में बड़ा विमान हादसा हो गया। गंगा किनारे स्थित नत्था पुरवा गांव के पास एक ट्विन इंजन ट्रेनिंग विमान अचानक खेत में क्रैश होकर गिर गया। हादसे में विमान में सवार पायलट की मौत हो गई, जबकि को-पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया था।जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।