ऋषभ पंत का 1 IPL रन संजीव गोयनका को पड़ा 9 लाख रुपए का, जानिए कैसे

ऋषभ पंत को जब लखनऊ सुपर जाएंट्स के संजीव गोयनका ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा था तो लगा था वह लखनऊ को नई ऊचाइंयों तक पहुंचाएंग लेकिन उनका खुदका बल्ला इतना शांत रहा कि लखनऊ गहराई में पहुंच गई।

लखनऊ सुपर जाएंट्स से अब ऋषभ पंत की दिल्ली घर वापसी हो गई है। लेकिन जब साल 2024 में मेगा नीलामी के बाद ऋषभ पंत लखनऊ आए थे तब से उनका सफर खासा अच्छा नहीं रहा। हालांकि इन 2 सालों में उनको संजीव गोयनका से 54 लाख रुपए मिले।

हालांकि इन रुपयों को ऋषभ पंत प्रदर्शन में तब्दील नहीं कर पाए। उन्होंने इन दो सालों में महज 24 की औसत और 135 की स्ट्राइक रेट के साथ 581 रन बनाए। इसमें से वह 2 बार अर्धशतक और एक शतक आया है। यह 28 मैचों का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा। लेकिन उनके प्रदर्शन से असली नुकसान राजीव गोयनका का हुआ जिनको ऋषभ पंत का एक आईपीएल रन 9 लाख का पड़ा।

लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ एक ऐतिहासिक ट्रेड के बाद पंत आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने को तैयार हैं। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी को एलएसजी ने आईपीएल 2025 से पहले रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अब वे 15 करोड़ रुपये में डीसी में वापस आ रहे हैं, जबकि स्पिनर कुलदीप यादव अपनी मौजूदा 13.5 करोड़ रुपये की फ़ीस पर लखनऊ चले जाएंगे।

Viral Post: 27 करोड़ से सीधा 15 करोड़! IPL ट्रेड के बाद हर्ष गोयनका ने ऋषभ पंत को लेकर कही ये बात

सोशल मीडिया पर इस समय आईपीएल में दो टीमों के बीच हुए ट्रेड डील की काफी चर्चा है। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच सबसे बड़ा ट्रेड हुआ। इस डील के बाद ऋषभ पंत अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स में लौट गए हैं, वहीं स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़ गए है। इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड राशि में अपनी टीम में शामिल किया था, जिसके बाद वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों बन गए। हाल ही में पंत एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ गए हैं, जहां उनकी नई फीस 15 करोड़ रुपये तय की गई है। ये रकम उनके पिछले अनुबंध की तुलना में काफी कम है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग इस पर कई तरह से रिएक्शन दे रहे है।

इसी बीच आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका का एक सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों काफी चर्चा में है। उन्होंने भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का उदाहरण देते हुए कॉर्पोरेट जगत में मिलने वाले वेतन और आईपीएल खिलाड़ियों की कीमत में होने वाले बदलाव की तुलना की। हर्ष का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हर्ष गोयनका ने किया पोस्ट

इस पूरे घटनाक्रम पर रिएक्शन देते हुए हर्ष गोयनका ने पेशेवर खेल और कॉर्पोरेट दुनिया के बीच के अंतर को उजागर किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, “ऋषभ पंत: 27 करोड़ रुपये ➝ 15 करोड़ रुपये। जरा सोचिए, अगर किसी सीईओ से कहा जाए कि पिछले साल आपको 27 करोड़ रुपये दिए गए थे, लेकिन इस साल प्रदर्शन और बाजार की मांग को देखते हुए आपका वेतन घटाकर 15 करोड़ रुपये किया जा रहा है।”

उन्होंने आगे लिखा, “कॉर्पोरेट दुनिया में ऐसी बात की कल्पना भी नहीं की जा सकती। लेकिन आईपीएल में खिलाड़ियों की कीमत नीलामी और बाजार की मांग तय करती है। शुक्र है कि हममें से ज्यादातर लोग कॉर्पोरेट क्षेत्र में काम करते हैं।”

लोगों ने किया कमेंट

हर्ष गोयनका की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई। कई यूजर्स ने इस बात पर अपनी राय रखी कि क्या खिलाड़ियों की कमाई और उनकी कीमत की तुलना कॉर्पोरेट कर्मचारियों की सैलरी से की जा सकती है। इस पोस्ट पर लोगों ने अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने खिलाड़ियों की कीमत तय करने के तरीके पर सवाल उठाते हुए लिखा, “परफॉर्मेंस क्या है? 15 करोड़ रुपये भी बहुत ज्यादा लगते हैं। इसकी शुरुआत 2 करोड़ रुपये से होनी चाहिए और फिर खिलाड़ी के प्रदर्शन के आधार पर रकम बढ़नी चाहिए।”

वहीं, एक अन्य यूजर ने आईपीएल और कॉर्पोरेट नौकरी की तुलना को गलत बताते हुए कहा, “ये दोनों पूरी तरह अलग चीजें हैं सर। कॉर्पोरेट नौकरी 12 महीने की होती है, जबकि आईपीएल सिर्फ 2 महीने का टूर्नामेंट है। कॉर्पोरेट में अगर आपका प्रदर्शन अच्छा नहीं है तो कंपनी आपको बाहर कर सकती है और फिर आपको कुछ नहीं मिलेगा।”

चर्चा में ऋषभ पंत

ऋषभ पंत की कीमत और आईपीएल में उनकी वैल्यू को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा हो रही है। ऋषभ पंत लंबे समय से दिल्ली कैपिटल्स के अहम खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया और कप्तानी भी संभाली। अब वह फिर से दिल्ली कैपिटल्स में लौट आए हैं। वहीं इस बार उनकी कीमत पहले के मुकाबले कम रही, जिसके बाद आईपीएल में खिलाड़ियों की कीमत और ट्रेड को लेकर काफी चर्चा शुरू हो गई है।

Rishabh Pant: दिल्ली कैपिटल्स में हुई ऋषभ पंत की वापसी, क्रिकेटर ने LSG को तीन शब्दों में कहा अलविदा

Rishabh Pant: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत और लखनऊ सुपर जायंट्स के रास्ते अब अलग हो गए हैं। ऋषभ पंत और लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ सिर्फ दो सीजन तक ही चला। लखनऊ और दिल्ली कैपिटल्स ने एक बड़े ट्रेड समझौते के तहत अपने खिलाड़ियों की अदला-बदली कर ली है। इस डील के बाद ऋषभ पंत अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स में लौट गए हैं, वहीं स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़ गए है। इस फैसले को आईपीएल के सबसे चर्चित ट्रेड में से एक माना जा रहा है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने के बाद पंत ने सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी टीम के लिए एक तीन वर्ड का एक पोस्ट शेयर किया है।

आईपीएल के सबसे मंहगे खिलाड़ी थे पंत

ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत में अपनी टीम में शामिल किया था, जो टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी बोली मानी जाती है। अब खिलाड़ी अदला-बदली के तहत पंत एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बन गए हैं, जहां उनकी नई फीस 15 करोड़ रुपये तय की गई है। वहीं, बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव 13.50 करोड़ रुपये की मौजूदा रकम के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हो गए हैं। वहीं इस ट्रेड डील की वजह से पंत को काफी नुकसान हुआ। इस सौदे ने आईपीएल की टीमों के बीच खिलाड़ियों के बदलाव को लेकर काफी चर्चा बटोर ली है।

पंत ने किया पोस्ट

पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स को बेहद संक्षिप्त लेकिन भावुक अंदाज में अलविदा कहा। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिर्फ तीन शब्दों का संदेश, “थैंक यू टीम” शेयर किया। ये मैसेज उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स की उस पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा, जिसमें फ्रेंचाइजी ने अपने पूर्व कप्तान को टीम के लिए दिए गए योगदान और यादगार पलों के लिए धन्यवाद कहा था।

Screenshot 2026-06-24 155327

दिल्ली से की थी शुरुआत

ऋषभ पंत ने अपने आईपीएल सफर की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स से की थी और करीब नौ साल तक टीम का अहम हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने टीम के लिए 111 मुकाबले खेले, जो दिल्ली की ओर से किसी खिलाड़ी द्वारा खेले गए सबसे अधिक मैचों का रिकॉर्ड है। शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ पंत ने नेतृत्व की जिम्मेदारी भी निभाई और 2021 से 2024 के बीच कई मैचों में टीम की कप्तानी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स का मार्गदर्शन किया।

कुलदीप के लिए दिल्ली ने किया पोस्ट

दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने कुलदीप यादव के लिए एक खास संदेश साझा करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने लिखा, “प्रिय कुलदीप, पिछले पांच वर्षों में दिल्ली कैपिटल्स के लिए आपके योगदान के लिए धन्यवाद। आप हमारी टीम के बेहद महत्वपूर्ण सदस्य रहे हैं और आपकी कमी हमें जरूर महसूस होगी। आप एक शानदार खिलाड़ी हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि अपने नए सफर में भी आप बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।”

पार्थ जिंदल ने आगे ऋषभ पंत की वापसी पर खुशी जताते हुए कहा, “ऋषभ, किरण और मैं दोनों आपको फिर से दिल्ली कैपिटल्स में देखकर बेहद खुश हैं। हमें उम्मीद है कि अपने पुराने घर लौटकर आप एक बार फिर अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाएंगे और नई ऊंचाइयों को छुएंगे।”

लखनऊ का प्रदर्शन

ऋषभ पंत का लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा। उनके टीम में रहने के दौरान लखनऊ एक भी बार प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल नहीं हो सकी। वहीं, आईपीएल 2026 का सीजन टीम के लिए बेहद निराशाजनक रहा, क्योंकि लखनऊ सुपर जायंट्स अंक तालिका में सबसे आखिरी स्थान पर रही। 2022 में आईपीएल में कदम रखने के बाद ये टीम का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन माना जा रहा है।

Messi का सवाल सुनते ही भड़के Ronaldo? इंटरव्यू में कहा- ‘Next Question’ और बढ़ गए आगे [VIDEO]

FIFA World Cup 2026 में Portugal ने Uzbekistan को 5-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की, लेकिन मैच के बाद सबसे ज्यादा चर्चा Cristiano Ronaldo के गोलों की नहीं, बल्कि Lionel Messi से जुड़े सवालों पर उनके रिएक्शन की हुई। मैदान पर रिकॉर्ड बनाने वाले Ronaldo प्रेस एरिया में Messi का नाम सुनते ही सवाल टालते नजर आए।

 

World Cup में Ronaldo का ऐतिहासिक कारनामा

 

Uzbekistan के खिलाफ मुकाबले में Cristiano Ronaldo ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज दिखाया। उन्होंने मैच के शुरुआती मिनटों में गोल कर Portugal को बढ़त दिलाई और बाद में एक और गोल दागकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

 

इन दो गोलों के साथ Ronaldo ने World Cup इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह छह अलग-अलग World Cup टूर्नामेंट में गोल करने वाले पहले पुरुष फुटबॉलर बन गए हैं। इसके अलावा वह अब World Cup में Portugal के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन चुके हैं।

 

मैच के बाद Ronaldo ने कहा कि व्यक्तिगत रिकॉर्ड खुशी देते हैं, लेकिन उनके लिए सबसे अहम टीम की सफलता है।

ALSO READ: Age is Just a Number: 39 की उम्र में भी मेसी का तूफान, FIFA World Cup 2026 में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड


Messi का सवाल और Ronaldo का वायरल रिएक्शन

 

मैच खत्म होने के बाद मिक्स्ड जोन इंटरव्यू में एक पत्रकार ने Lionel Messi और Kylian Mbappe का जिक्र करते हुए सवाल पूछना शुरू किया। हालांकि Ronaldo ने सवाल पूरा होने का इंतजार नहीं किया और तुरंत दूसरे रिपोर्टर की ओर इशारा कर दिया।

 

कुछ देर बाद फिर Messi से जुड़ा सवाल पूछा गया, लेकिन Ronaldo ने साफ शब्दों में कहा, “Next Question.”

जब उनसे Golden Boot की रेस में Messi, Mbappe और Erling Haaland के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि उनका पूरा ध्यान Portugal और टीम की एकजुटता पर है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और फुटबॉल फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया।

 

Messi और Ronaldo: 20 साल पुरानी प्रतिद्वंद्विता फिर चर्चा में

 

Cristiano Ronaldo और Lionel Messi की प्रतिद्वंद्विता लगभग दो दशकों से फुटबॉल जगत की सबसे बड़ी बहसों में शामिल रही है। Real Madrid और Barcelona के दौर से शुरू हुई यह प्रतिस्पर्धा आज भी फैंस को बांधे हुए है।

 

दिलचस्प बात यह है कि Messi ने एक दिन पहले Austria के खिलाफ दो गोल दागकर World Cup इतिहास में पुरुष फुटबॉल के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उनके नाम अब 18 World Cup गोल दर्ज हैं।

 

वहीं Ronaldo ने अगले ही दिन दो गोल कर सुर्खियां बटोरीं। दोनों दिग्गजों के World Cup करियर में एक और दिलचस्प समानता देखने को मिली। 2006 में दोनों के पहले World Cup गोल एक दिन के अंतर से आए थे और 2026 में भी उनके नए World Cup गोल एक दिन के अंतर पर ही दर्ज हुए।

ALSO READ: IPL में सबसे ज्यादा Pay Cut किसका? ऋषभ पंत की घर वापसी के बीच सामने आई बड़ी लिस्ट


 Portugal vs Argentina फाइनल? Ronaldo ने दिया दिलचस्प जवाब

 

हालांकि Ronaldo ने Messi पर सीधे टिप्पणी करने से परहेज किया, लेकिन जब उनसे Portugal और Argentina के संभावित मुकाबले के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब अलग था।

 

उन्होंने कहा कि यह सवाल आसान नहीं है, लेकिन अगर दोनों टीमें टूर्नामेंट के अंतिम चरण में आमने-सामने आती हैं तो वह मुकाबला शानदार होगा।

 

फिलहाल Portugal और Argentina दोनों अपनी-अपनी राह पर मजबूत नजर आ रहे हैं। ऐसे में फुटबॉल फैंस अब उस सपनों की टक्कर का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें Ronaldo और Messi शायद आखिरी बार World Cup मंच पर आमने-सामने दिखाई दें।

 

World Cup 2026 में Messi vs Ronaldo

 

  • Lionel Messi: 18 World Cup गोल, Golden Boot रेस में आगे
  • Cristiano Ronaldo: छह अलग-अलग World Cup में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी
  • Messi और Ronaldo दोनों अपने-अपने देशों के सबसे युवा और सबसे उम्रदराज World Cup गोलस्कोरर बन चुके हैं
  • दोनों दिग्गजों की उपलब्धियां World Cup 2026 को और भी यादगार बना रही हैं

 

फुटबॉल की दुनिया में रिकॉर्ड लगातार टूटते रहेंगे, लेकिन Messi और Ronaldo की कहानी शायद हमेशा खेल के इतिहास की सबसे यादगार प्रतिद्वंद्विता के रूप में याद की जाएगी।

IPL जीत के बाद विराट कोहली को क्या हुआ? ODI Series में टीम से बाहर होने की खबर ने बढ़ाई चिंता

virat kohli instagram account

भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। यह सीरीज 13 जून से धर्मशाला में शुरू होने जा रही है, लेकिन उससे पहले कोहली की अनुपस्थिति ने टीम मैनेजमेंट की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

ALSO READ: 'राधे-राधे' बोलते दिखे विराट-अनुष्का, IPL ट्रॉफी जीतते ही पहुंचे प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने [VIDEO]
 

IPL फाइनल में लगी चोट, स्कैन रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

 

जानकारी के अनुसार, कोहली को IPL 2026 फाइनल के दौरान चोट लगी थी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खिताबी मुकाबले में बल्लेबाजी करते समय वह रनिंग के दौरान असहज नजर आए थे, लेकिन दर्द के बावजूद उन्होंने मैच खत्म कर टीम को जीत दिलाई। बाद में कराए गए स्कैन में हैमस्ट्रिंग से जुड़ी समस्या सामने आई, जिसके बाद उन्हें आराम की सलाह दी गई है।

 

कोहली ने फाइनल में नाबाद 75 रन की शानदार पारी खेली थी और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

 

शानदार फॉर्म के बीच लगा ब्रेक, 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी पर असर?

 

37 वर्षीय कोहली हाल के महीनों में जबरदस्त फॉर्म में रहे हैं। IPL 2026 में उन्होंने 16 पारियों में 675 रन बनाए, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे। उनका औसत 56 से अधिक और स्ट्राइक रेट 165 के करीब रहा।

 

वनडे क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है। पिछले साल उन्होंने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे और एक बार फिर खुद को टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में साबित किया था। ऐसे में यह चोट उनके लिए व्यक्तिगत और टीम इंडिया के लिए रणनीतिक दोनों स्तर पर बड़ा झटका मानी जा रही है।

ALSO READ: रजत पाटीदार : एक वक्त किसी टीम ने न खरीदा, आज धोनी -रोहित के साथ बराबरी पर है इंदौर का लड़का

 रोहित शर्मा की फिटनेस पर भी सवाल

 

विराट कोहली के बाहर होने के साथ-साथ कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर भी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। चयन के समय ही यह स्पष्ट कर दिया गया था कि उनकी उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी। ऐसे में अफगानिस्तान सीरीज में भारत को अपने दो सबसे अनुभवी बल्लेबाजों के बिना उतरना पड़ सकता है।

 

हालांकि, यह सीरीज युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का सुनहरा मौका भी बन सकती है, क्योंकि 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के बीच टीम नए विकल्पों को आजमाने पर भी नजर रखेगी।


INDIA TEAM SQUAD : 

Shubman Gill (Captain), Rohit Sharma, Virat Kohli, Shreyas Iyer (vice-captain), KL Rahul (wicket-keeper), Ishan Kishan (wicket-keeper), Hardik Pandya, Nitish Kumar Reddy, Washington Sundar, Kuldeep Yadav, Arshdeep Singh, Prasidh Krishna, Prince Yadav, Gurnoor Brar, Harsh Dubey

 

वैभव सूर्यवंशी के कारण India A Tour को मिला ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर

वैभव सूर्यवंशी की दीवानगी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैल रही है और ऐसा लगता है कि इसने प्रसारक को अपनी रणनीति पर फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है। इंडिया ए टीम में उनके शामिल होने से लोगों में काफ़ी दिलचस्पी जागी है, जिसके चलते अधिकारियों ने श्रीलंका में होने वाली आगामी त्रिकोणीय श्रृंखला (जिसमें भारत, अफ़गानिस्तान और मेज़बान टीम शामिल हैं) का टीवी पर प्रसारण करने का फ़ैसला किया है।

इंडिया ए टीम की कप्तानी तिलक वर्मा कर रहे हैं, लेकिन इस सीरीज़ का आकर्षण 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी हैं। उन्होंने हाल ही में खत्म हुए आईपीएल में ऑरेंज कैप की दौड़ में 776 रन बनाकर धूम मचा दी थी। उनकी मौजूदगी ने इस त्रिकोणीय श्रृंखला का रुतबा बढ़ा दिया है और अधिकारियों को इस पर गंभीरता से सोचने पर मजबूर कर दिया है।

ALSO READ: 1 हजार IPL रन बनाने के लिए वैभव सूर्यवंशी ने खेली सिर्फ 440 गेंदें

यह त्रिकोणीय श्रृंखला 9 से 21 जून तक चलेगी और इसका प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स और सोनी लिव पर किया जाएगा। श्रीलंका क्रिकेट के आधिकारिक प्रसारक पार्टनर के तौर पर, सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास श्रीलंका में खेले जाने वाले क्रिकेट मैचों के प्रसारण के अधिकार हैं। नेटवर्क के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि इस टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण पूरे कवरेज के साथ किया जाएगा। हाल के दिनों में सोनी क्रिकेट के मैचों से दूर रहा था। ऐसे में सोनी ने क्रिकेट जगत में छाए सूर्यवंशी के क्रेज़ का फ़ायदा उठाने का फ़ैसला किया है।

ज़ाहिर है, इंडिया और श्रीलंका के बीच होने वाली द्विपक्षीय सीरीज़ के प्रसारण के अधिकार भी सोनी के पास ही हैं। क्रिकबज की 18 मई की रिपोर्ट के अनुसार, यह सीरीज अगस्त महीने के दूसरे पखवाड़े में खेली जाएगी।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के ज़रिए सोनी नेटवर्क ने घोषणा की, “सूर्यवंशी एक्सप्रेस आ रही है, जो एक ज़बरदस्त ट्राई-सीरीज़ के मंच पर अपनी चमक बिखेरेगी।” यह एक दिवसीय त्रिकोणीय श्रृंखला होगी, जिसका आयोजन दाम्बुला में किया जाएगा। इस बीच, उन तीन टी 20 मैचों को लेकर अभी भी कोई स्पष्टता नहीं है, जिनके दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ में जोड़े जाने की उम्मीद है।

ALSO READ: वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

हालाँकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और एसएलसी के बीच चल रही चर्चाओं से परिचित लोगों का मानना है कि तीन मैचों की टी 20 सीरीज़ को मंज़ूरी मिलने की संभावना काफ़ी ज़्यादा है। फ़िलहाल, इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है। हाल ही में, बीसीसीआई ने घोषणा की कि ऋतुराज गायकवाड़ उप-कप्तान रियान पराग की जगह लेंगे, जो अभी चोट से उबर रहे हैं।

टिम डेविड को अंपायर पर ICE BAG फेंकना पड़ा भारी! 1 मैच का BAN, पहले मिडल फिंगर दिखाकर भी फंसे थे

आईपीएल 2026 का खिताब जीतने की खुशी अभी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के फैंस पूरी तरह मना भी नहीं पाए थे कि टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ गई। RCB के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड (Tim David) को IPL Code of Conduct का उल्लंघन करना भारी पड़ गया है। फाइनल मुकाबले के दौरान की गई एक हरकत की वजह से उन पर न सिर्फ भारी जुर्माना लगाया गया है, बल्कि अगले सीजन के पहले मैच से भी बाहर कर दिया गया है।

 फाइनल में हुई गलती पड़ी महंगी

गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में एक ऐसा पल आया, जिसने टिम डेविड को मुश्किल में डाल दिया। पहली पारी के दौरान एक विवादित फैसले के बाद डेविड ने अपना आपा खो दिया और गुस्से में आकर मैदान पर मौजूद अंपायर नितिन मेनन की दिशा में आइस बैग (Ice Bag) फेंक दिया। हालांकि किसी को चोट नहीं पहुंची, लेकिन इस व्यवहार को खेल भावना के खिलाफ माना गया।

मैच अधिकारियों ने इस घटना को गंभीरता से लिया और जांच के बाद डेविड को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-1 उल्लंघन का दोषी पाया गया।

आधी मैच फीस गई, साथ में मिले डिमेरिट पॉइंट

आईपीएल प्रशासन की ओर से जारी फैसले के अनुसार टिम डेविड पर उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा उन्हें दो डिमेरिट पॉइंट (Demerit Points) भी दिए गए हैं। यही दो अंक उनके लिए सबसे बड़ी परेशानी बन गए, क्योंकि इससे उनके कुल डिमेरिट पॉइंट पांच तक पहुंच गए।

आईपीएल के नियमों के मुताबिक किसी खिलाड़ी के खाते में पांच डिमेरिट पॉइंट जमा होते ही उस पर एक मैच का निलंबन लागू हो जाता है।

IPL 2027 का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे

पांच डिमेरिट पॉइंट पूरे होने के बाद अब यह तय हो गया है कि टिम डेविड आईपीएल 2027 का पहला मुकाबला नहीं खेल सकेंगे। दिलचस्प बात यह है कि अगर अगले सीजन में वह किसी दूसरी फ्रेंचाइजी का हिस्सा भी होते हैं, तब भी यह सस्पेंशन लागू रहेगा। यानी जिस टीम के लिए वह खेलेंगे, उसके पहले मैच में उनकी सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

ALSO READ: Party में विराट और अनुष्का शर्मा ने डांस फ्लोर पर लगाई आग, तुलसी माला ने भी जीता दिल, देखें Videos

 इस सीजन तीसरी बार फंसे डेविड

टिम डेविड के लिए यह पहली अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं थी। आईपीएल 2026 के दौरान वह पहले भी दो बार आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में दोषी पाए जा चुके थे। सीजन की शुरुआत में एक मैच के दौरान अंपायर के निर्देशों की अनदेखी करने पर उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट मिला था। इसके बाद एक अन्य मुकाबले में आपत्तिजनक इशारा (Middle Finger) करने के मामले में उन पर जुर्माना लगा और दो डिमेरिट पॉइंट दिए गए। फाइनल में हुई ताजा घटना के बाद उनके खाते में कुल पांच डिमेरिट पॉइंट जमा हो गए, जिसके चलते उन्हें निलंबन झेलना पड़ रहा है।

 सजा स्वीकार कर चुके हैं टिम डेविड

रिपोर्ट्स के मुताबिक टिम डेविड ने अपने व्यवहार को लेकर कोई विवाद नहीं किया और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को स्वीकार कर लिया। उन्होंने अपनी गलती मानी और फैसले पर सहमति जताई। यही कारण है कि मामले को आगे नहीं बढ़ाया गया।

ALSO READ: 'राधे-राधे' बोलते दिखे विराट-अनुष्का, IPL ट्रॉफी जीतते ही पहुंचे प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने [VIDEO]

शानदार रहा था सीजन

अनुशासनात्मक विवादों के बावजूद क्रिकेट के लिहाज से टिम डेविड का आईपीएल 2026 सीजन काफी प्रभावशाली रहा। मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कई अहम मौकों पर टीम को संभाला और फिनिशर की भूमिका निभाई। फाइनल में भी उन्होंने उपयोगी रन जोड़े थे और पूरे सीजन में आरसीबी की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

हालांकि अब आईपीएल 2026 की ट्रॉफी जीतने की खुशी के बीच टिम डेविड के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं है। एक छोटी सी गलती ने उन्हें अगले सीजन के पहले मुकाबले से बाहर कर दिया है और यही बात फिलहाल क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है।

ALSO READ: रजत पाटीदार : एक वक्त किसी टीम ने न खरीदा, आज धोनी -रोहित के साथ बराबरी पर है इंदौर का लड़का

‘राधे-राधे’ बोलते दिखे विराट-अनुष्का, IPL ट्रॉफी जीतते ही पहुंचे प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने [VIDEO]

 

आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद जहां पूरा देश विराट कोहली और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की सफलता का जश्न मना रहा है, वहीं विराट और अनुष्का शर्मा ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद आध्यात्मिक राह को चुना। ट्रॉफी जीतने के कुछ ही समय बाद दोनों वृंदावन पहुंचे और संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

31 मई को खेले गए फाइनल मुकाबले में RCB ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। जीत के बाद मैदान पर खिलाड़ियों और उनके परिवारों के साथ जश्न का माहौल देखने को मिला। विराट कोहली भावुक नजर आए, जबकि अनुष्का शर्मा भी इस खास पल का हिस्सा बनीं। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिनमें वे टीम के साथ जीत का जश्न मनाते दिखाई दिए।

अनुष्का शर्मा ने भी इस जीत को अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर विराट और टीम को बधाई देते हुए कई तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में विराट ट्रॉफी थामे नजर आए, जबकि दूसरी तस्वीर में अनुष्का उनके माथे पर प्यार जताती दिखाई दीं। इन तस्वीरों को फैंस ने खूब पसंद किया और दोनों पर प्यार बरसाया।

हालांकि जीत के जश्न के बाद सबसे ज्यादा चर्चा विराट और अनुष्का की वृंदावन यात्रा की हो रही है। दोनों को आगरा एयरपोर्ट से निकलते हुए देखा गया, जिसके बाद वे सीधे वृंदावन पहुंचे। वहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बताया जाता है कि दोनों ने आश्रम में कुछ समय बिताया और आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा भी की।


विराट और अनुष्का सुबह के समय यमुना किनारे स्थित स्थान पर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। इस दौरान दोनों बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आए। उनके गले में तुलसी की माला थी और माथे पर तिलक लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों ने करीब 45 मिनट तक आध्यात्मिक संवाद किया और गुरुजनों का आशीर्वाद लिया।

ALSO READ: Party में विराट और अनुष्का शर्मा ने डांस फ्लोर पर लगाई आग, तुलसी माला ने भी जीता दिल, देखें Videos

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वृंदावन से जुड़ाव नया नहीं है। पिछले कई वर्षों से यह कपल समय-समय पर यहां आता रहा है। चाहे क्रिकेट का व्यस्त कार्यक्रम हो या फिल्मी दुनिया की जिम्मेदारियां, दोनों अक्सर आध्यात्मिक शांति की तलाश में धार्मिक स्थलों का रुख करते हैं। प्रेमानंद महाराज के प्रति उनकी श्रद्धा भी कई बार सार्वजनिक रूप से सामने आ चुकी है।

विराट ने अपने करियर के विभिन्न चरणों में मानसिक मजबूती और आत्मिक संतुलन की अहमियत पर बात की है। वहीं अनुष्का शर्मा भी जीवन में सकारात्मकता और आध्यात्मिक सोच को महत्वपूर्ण मानती हैं। यही कारण है कि बड़ी उपलब्धियों और सफलताओं के बाद भी दोनों खुद को आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़े रखते हैं।

ALSO READ: रजत पाटीदार : एक वक्त किसी टीम ने न खरीदा, आज धोनी -रोहित के साथ बराबरी पर है इंदौर का लड़का

अगर आईपीएल 2026 में विराट कोहली के प्रदर्शन की बात करें तो उनका बल्ला पूरे सीजन जमकर बोला। अनुभवी बल्लेबाज ने 16 मैचों में 675 रन बनाए और टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल रहे। उन्होंने शानदार औसत और आक्रामक स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए, जिसमें कई मैच जिताने वाली पारियां भी शामिल रहीं, फाइनल की पारी भी उनमें से एक थी। उनके प्रदर्शन ने RCB को लगातार दूसरी बार खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

विराट और अनुष्का की कहानी भी फैंस के बीच हमेशा चर्चा में रहती है। दोनों की पहली मुलाकात एक विज्ञापन शूट के दौरान हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता प्यार में बदला और दिसंबर 2017 में दोनों ने इटली में एक निजी समारोह में शादी कर ली। इसके बाद उनके परिवार में बेटी वामिका और बेटे अकाय का आगमन हुआ। दोनों हमेशा अपने बच्चों की निजता को प्राथमिकता देते हैं और निजी जीवन को लाइमलाइट से दूर रखने की कोशिश करते हैं।

RCB की ऐतिहासिक जीत के बाद वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि विराट और अनुष्का सफलता के साथ-साथ आध्यात्मिक संतुलन को भी उतना ही महत्व देते हैं। क्रिकेट के मैदान पर मिली बड़ी उपलब्धि के बाद उनका यह कदम फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। एक तरफ ट्रॉफी जीतने की खुशी है, तो दूसरी तरफ गुरुजनों के आशीर्वाद के जरिए उस सफलता के लिए कृतज्ञता व्यक्त करने की भावना भी साफ नजर आती है।


Party में विराट और अनुष्का शर्मा ने डांस फ्लोर पर लगाई आग, तुलसी माला ने भी जीता दिल, देखें Videos

बेंगलुरु से लेकर सोशल मीडिया तक इस वक्त सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है—RCB लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीतने के बाद टीम जहां जीत के जश्न में डूबी हुई है, वहीं इस ऐतिहासिक पल का सबसे खूबसूरत चेहरा बने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा। दोनों के सेलिब्रेशन के वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर छाए हुए हैं और फैंस इस पावर कपल पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

 जीत के बाद शुरू हुई ग्रैंड पार्टी, छा गए Virat और Anushka

गुजरात टाइटंस को हराकर जैसे ही आरसीबी (Royal Challengers Bengaluru) ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की, टीम के खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और परिवार के सदस्यों के बीच जश्न का माहौल बन गया। इसी दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें दोनों खुलकर डांस करते और इस खास जीत को एन्जॉय करते नजर आए। इस वीडियो पर यह खबर लिखने तक 3.1 Million Likes आ चुके थे और 27 Million Views थे, दोनों को इतना खुश देख फैंस बस यही बोल रहे थे, Couple Goals!
 
विराट के चेहरे पर जीत की खुशी साफ दिखाई दे रही थी। मैदान पर Agressive रहने के बाद वह पार्टी में पूरी तरह रिलैक्स मूड में दिखे। कभी टीम के साथ थिरकते, कभी अनुष्का के साथ मुस्कुराते हुए नजर आते विराट ने साबित कर दिया कि बड़ी जीतों का जश्न भी बड़े दिल से मनाया जाता है।

‘King’ और उनकी ‘Queen’ ने जीत लिया दिल

फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आया विराट और अनुष्का का सहज और प्यारा अंदाज। दोनों के बीच की केमिस्ट्री ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप्स में दोनों को साथ डांस करते, हंसते और जीत के खास पलों को शेयर करते देखा गया।

कमेंट सेक्शन में फैंस ने उन्हें “परफेक्ट पावर कपल”, “किंग एंड क्वीन” और “गोल्स” जैसे नामों से नवाजा। कई यूजर्स ने लिखा कि ट्रॉफी जीतने से लेकर जश्न मनाने तक, विराट और अनुष्का हर पल में एक-दूसरे की सबसे बड़ी ताकत नजर आते हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)


 Anushka का खास पोस्ट हुआ वायरल

जश्न के बीच अनुष्का शर्मा ने भी अपने अंदाज में इस ऐतिहासिक जीत को सेलिब्रेट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर विराट की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह एक खास मैसेज वाली टी-शर्ट पहने नजर आए।

टी-शर्ट पर लिखा था

“One felt nice, we did it twice!”

यानी, “एक बार जीतकर अच्छा लगा, दोबारा जीतकर इतिहास बना दिया।”

अनुष्का ने इस तस्वीर के साथ सिर्फ एक Red Heart वाला इमोजी लगाया, लेकिन फैंस के लिए इतना ही काफी था। कुछ ही समय में यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई।


मैदान से पार्टी तक, हर जगह छाए रहे विराट

फाइनल मुकाबले में भी विराट कोहली ने अहम भूमिका निभाई। टीम के लिए उनकी जिम्मेदार पारी और दबाव में शानदार प्रदर्शन ने आरसीबी की जीत की नींव मजबूत की। जीत के बाद मैदान पर उनकी भावुक प्रतिक्रिया ने फैंस को भावुक कर दिया, जबकि पार्टी में उनका जोशीला अंदाज देखने लायक था।

ट्रॉफी के साथ उनकी तस्वीरें और डांस फ्लोर पर उनके मस्तीभरे मूव्स लगातार वायरल हो रहे हैं। यही वजह है कि क्रिकेट प्रेमियों के साथ-साथ बॉलीवुड फैंस भी इस जीत का उतना ही जश्न मना रहे हैं।

ALSO READ: भारतीय टेस्ट टीम में कब मिलेगी जगह? वैभव सूर्यवंशी को सचिन तेंदुलकर की Most Valuable Advice [VIDEO]

 Tulsi Mala ने भी खींचा लोगों का ध्यान

सेलिब्रेशन के दौरान अनुष्का शर्मा का एक और अंदाज चर्चा में रहा। सादगी और ग्रेस के साथ नजर आईं अनुष्का ने गले में तुलसी माला पहनी हुई थी, जिसे कई लोगों ने नोटिस किया। ग्लैमर और सादगी का यह संतुलन फैंस को काफी पसंद आया।


 सिर्फ जीत नहीं, एक खूबसूरत कहानी भी

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की कहानी हमेशा से लोगों को प्रेरित करती रही है। क्रिकेट के दबाव भरे सफर में अनुष्का हर बड़े और छोटे पल में विराट के साथ खड़ी नजर आई हैं। वहीं विराट भी कई मौकों पर सार्वजनिक रूप से अनुष्का को अपनी ताकत और सपोर्ट सिस्टम बता चुके हैं।


आरसीबी की इस ऐतिहासिक जीत के बाद दोनों का साथ में जश्न मनाना सिर्फ एक सेलिब्रेशन नहीं था, बल्कि उस सफर का प्रतीक था जिसमें मेहनत, भरोसा, प्यार और सपोर्ट बराबर शामिल रहे हैं।

 “ये जीत और ये जश्न दोनों याद रहेंगे”

आरसीबी की लगातार दूसरी ट्रॉफी ने क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है, लेकिन इस जीत के बाद विराट और अनुष्का के सेलिब्रेशन ने इसे और भी खास बना दिया। ट्रॉफी, डांस, इमोशन्स, प्यार और पार्टी इस रात में वो सब कुछ था जिसकी उम्मीद एक चैंपियन टीम के जश्न से की जाती है।

और शायद यही वजह है कि इंटरनेट पर एक ही बात बार-बार कही जा रही है

“जब किंग जीतता है, तो जश्न भी रॉयल होता है… और जब उसके साथ क्वीन हो, तो वो पल यादगार बन जाता है।”

IPL Final के बाद गुजरात टाइटंस की टीम बस में लगी आग, 1 घंटे तक फंसे रहे खिलाड़ी

gujrat titans bus fire

GT Team Bus Catches Fire: आईपीएल फाइनल में हार के बाद स्टेडियम से होटल जा रही गुजरात टाइटंस की टीम को ले जा रही बस में आग लग गई। हादसे के तुरंत बाद सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित बस से नीचे उतार लिया गया। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी। ALSO READ: बैंगलूरू ने गुजरात को 5 विकेटों से हराकर लगातार दूसरी बार जीता IPL

 

1 घंटे तक परेशान हुए खिलाड़ी

अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम से लौटते समय गुजरात टाइटंस की टीम बाल बाल बच गई। हादसे की वजह से खिलाड़ी यहां करीब 1 घंटे तक फंसे रहे। हालांकि किसी खिलाड़ी को कोई नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें दूसरे वाहन से होटल पहुंचाया गया। गनीमत यह रही कि समय रहते सभी खिलाड़ियों और स्टाफ को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया।

आरसीबी ने जीता खिताब

गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर अपना आईपीएल खिताब बरकरार रखा। लगातार 2 आईपीएल जीतने वाली बैंगलूरू तीसरी टीम बन गई है। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए जवाब में आरसीबी ने 17.5 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। ALSO READ: वॉशिंगटन सुंदर की कैच पर हुआ विवाद, जीवनदान का फायदा उठा कर जड़ा अर्धशतक (Video)

 

कोहली की जबरदस्त पारी

विराट कोहली ने फाइनल में नाबाद 75 रनों की पारी खेलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आसान जीत दिलाई। उन्होंने अपनी पारी में 3 छक्के और 9 चौके लगाए। उन्हें शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

 

अहमदाबाद गुजरात टाइंटस का होम ग्राउंड है। ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि टीम दूसरी बार आईपीएल खिताब जीतने में सफल रहेगी। लेकिन टीम ऐसा करने में विफल रही।

edited by : Nrapendra Gupta