itel zeno 200 : iPhone जैसा लुक और 120Hz डिस्प्ले, लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन

itel ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन itel Zeno 200 लॉन्च कर दिया है। कंपनी एक बार फिर अपने डिजाइन को लेकर चर्चा में है, क्योंकि इस फोन का लुक काफी हद तक Apple के iPhone से प्रेरित नजर आता है। खासतौर पर फोन का रियर डिजाइन हालिया iPhone मॉडल्स जैसा दिखाई देता है।

 

फोन के बैक पैनल पर टू-टोन डिजाइन दिया गया है, जिसमें ऊपर की तरफ सिंगल कैमरा सेटअप मौजूद है। कैमरे के पास दिया गया अतिरिक्त गोल कटआउट केवल डिजाइन के लिए रखा गया है। वहीं नीचे की तरफ मैट फिनिश दी गई है। कंपनी इसे ऑरेंज, ब्लू और टाइटेनियम कलर ऑप्शन में पेश कर रही है।

ALSO READ: EPFO 3.0 : EPFO सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! मई के अंत तक ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा

itel Zeno 200 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

 

फोन के फ्रंट में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 590 निट्स तक जाती है। खास बात यह है कि डिस्प्ले वेट और ऑयली टच कंट्रोल को भी सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में वॉटरड्रॉप नॉच के अंदर 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं पीछे की तरफ 13MP का रियर कैमरा मिलता है।

 

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 4GB LPDDR4X RAM और 128GB eMMC स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 Go Edition पर काम करता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें IP65 प्रोटेक्शन और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह फोन चार साल तक स्मूथ परफॉर्मेंस देगा। इसमें AI Imaging, AI Expand और AI Remover जैसे AI फीचर्स भी मिलते हैं। साथ ही सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

कीमत और उपलब्धता

itel Zeno 200 को भारत में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 10,399 रुपये रखी गई है। ग्राहक इसे Amazon India से खरीद सकते हैं। कंपनी ICICI बैंक और Axis बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 400 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है। Edited by : Sudhir Sharma

iPad mini को टक्कर देगा Oppo Pad Mini, 144Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 और दमदार बैटरी जैसे फीचर्स

Oppo कॉम्पैक्ट टैबलेट मार्केट में एंट्री करने की तैयारी में है। कंपनी का नया Pad Mini जल्द लॉन्च हो सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स में इसके दमदार फीचर्स सामने आए हैं। यह टैबलेट उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है जो पोर्टेबल होने के साथ-साथ पावरफुल डिवाइस चाहते हैं। लॉन्च के बाद यह बाजार में मौजूद प्रीमियम कॉम्पैक्ट टैबलेट्स को सीधी टक्कर दे सकता है।

 

144Hz OLED डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन

ALSO READ: EPFO 3.0 New Rule: ATM और UPI से कैसे निकलेगा PF का पैसा, जानिए कितनी है लिमिट और क्या है प्रोसेस, किन 32 बैंकों से टाइअप

लीक्स के मुताबिक Pad Mini में 8.8 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रेजोल्यूशन 2882×1920 पिक्सल होगा। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है, जिससे विजुअल्स काफी शार्प और कलर्स बेहद ब्राइट नजर आएंगे। 3:2 आस्पेक्ट रेशियो इसे काम और वीडियो देखने दोनों के लिए बेहतर बनाता है। डिजाइन की बात करें तो इसमें 5.39mm पतला यूनिबॉडी मेटल चेसिस मिल सकता है और वजन करीब 279 ग्राम होगा, जो इसे काफी स्लिम और हल्का बनाता है।

 

 Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर

 

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो यह अपने सेगमेंट के सबसे पावरफुल टैबलेट्स में से एक होगा। यह गेमिंग, मल्टीटास्किंग और डेली प्रोडक्टिविटी जैसे काम आसानी से संभाल सकेगा। कैमरा के तौर पर इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर दिया जा सकता है, जो फोटो और वीडियो कॉलिंग के लिए उपयोगी होगा।

 

 बैटरी, चार्जिंग और कनेक्टिविटी

ALSO READ: Hormuz Strait : ईरान का 'अस्थायी युद्धविराम' से इनकार, ट्रंप ने दी नई डेडलाइन, अमेरिका-इजराइल के हमलों में तबाह हुआ तेहरान का पूरा पावर सेंटर, देखें मारे गए नेताओं की लिस्ट

रिपोर्ट्स के अनुसार टैबलेट में 8000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इससे यह पूरे दिन चलने के साथ जल्दी चार्ज भी हो सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें eSIM सपोर्ट मिलने की संभावना है, जिससे यूजर्स कहीं भी आसानी से इंटरनेट का उपयोग कर सकेंगे।

 

  iPad mini से होगी टक्कर

 

यह टैबलेट Apple iPad mini (8th generation) को सीधी टक्कर दे सकता है। जहां Apple अपने डिवाइस में वॉटर रेजिस्टेंस और बेहतर हार्डवेयर दे सकता है, वहीं Oppo हाई रिफ्रेश रेट OLED डिस्प्ले के जरिए यूजर्स को आकर्षित करने की कोशिश करेगा। फिलहाल कंपनी की ओर से लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन लीक के आधार पर इसकी जल्द एंट्री की उम्मीद की जा रही है।  Edited by : Sudhir Sharma

UPS में निवेश की योजना के लिए वित्त मंत्रालय EPFO और विदेशी मॉडल का अध्ययन करेगा

एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) के तहत सरकार के अंशदान के निवेश के लिए अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने से पहले वित्त मंत्रालय वैश्विक स्तर पर इस्तेमाल किए जा रहे रहे सर्वोत्तम तरीकों को देखेगा और समझेगा। यही नहीं, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के निवेश अनुभव से भी जानकारी प्राप्त करेगा। यह योजना 1 […]

EPFO और विदेशी मॉडल से सीखेगी सरकार, UPS फंड निवेश की बनेगी नई स्ट्रैटेजी

वित्त मंत्रालय 1 अप्रैल से लागू यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के तहत सरकार के अंशदान के निवेश की स्ट्रैटेजी तय करने से पहले, वैश्विक बेहतरीन प्रथाओं (global best practice) का अध्ययन करेगा और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के निवेश अनुभव से सबक लेगा।एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, “सरकार अपने अंशदान को कैसे निवेश […]