तृणमूल कांग्रेस के दोनों धड़ों को अंतरिम नये नाम, नये निशान आवंटित

चुनाव आयोग ने अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस में फूट के बीच पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न के उपयोग पर अंतरिम रोक लगाने के एक दिन बाद शुक्रवार ममता बनर्जी धड़े को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चुनाव चिह्न तथा अरूप रॉय धड़े को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ नाम और “लिफाफा” चुनाव चिन्ह आवंटित किया।

दोनों गुट पश्चिम बंगाल विधान सभा की दो सीटों और असम से लोक सभा की एक सीट के लिए कराये जा रहे उप चुनाव में इन्हीं अंतरिम नामों और चिह्नों का प्रयोग करेंगे। आयोग ने दोनों गुटों के दवों और प्रति दावों के बीच गुरुवार को अंतरिम आदेश में पार्टी के ‘आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस” नाम और उसके लिए आरक्षित “तृण-पुष्प ” चुनाव चिन्ह के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है। आयोग ने यह निर्णय जारी करते हुए दोनों पक्षों के अपने-अपने लिए वैकल्पिक नाम और चिह्न के सुझाव मांगे थे और उन्हें तीन-तीन विकल्प देने को कहा था।

गुरुवार का अंतरिम आदेश आने से पहले दोनों धड़ों ने पश्चिम रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीटों तथा असम की नगांव लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों के परचे दाखिल करते हुए अपने को असली ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस होने का दावा किया था।

आयोग ने गुरुवार 17 सितम्बर के अंतरिम आदेश में व्यवस्था दी है कि दोनों गुटों को विवाद के निपटारे तक ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘फूल और घास’ चुनाव चिन्ह का इस्तेमाल करने पर रोक बनी रहेगी। तृणमूल कांग्रेस के धड़ों के बीच यह विवाद निर्वाचन चिन्ह (आरक्षण एवं आवंटन) आदेश, 1968 के पैराग्राफ 15 के तहत विचाराधीन है। आयोग के अंतरिम निर्णय से पहले ही दोनों धड़ों के उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी ओर से अधिकृत किए गए दस्तावेजों के आधार पर नामांकन दाखिल कर दिया था।

Also Read : शेयर बाजारों में लिवाली का जोर, आईटी कंपनियां दबाव में

पश्चिम बंगाल के रेजीनगर विधान सभा सीट के उप चुनाव में सफीउज्जमान सैख ने अरूप रॉय द्वारा अधिकृत फॉर्म-बी के साथ ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया था। वहीं, रबीउल आलम चौधरी ने ममता बनर्जी द्वारा अधिकृत फॉर्म-बी के साथ उसी पार्टी के समर्थन का दावा करते हुए अलग नामांकन दाखिल किया।

नंदीग्राम में अरूप रॉय गुट ने एहतेशमुल हक को और ममता बनर्जी धड़े ने संचिता प्रधान (डे) को उतारा है। असम की नगांव लोकसभा सीट सुश्री बनर्जी ने अब्दुल सलाम से परचा दाखिल कराया है।

इन क्षेत्रों के चुनाव अधिकारियों ने नामांकन पत्रों की जांच 18 सितंबर तक स्थगित कर दी थी। आयोगके हस्तक्षेप के बिना अधिकारियों के सामने ऐसी स्थिति पैदा हो सकती थी जिसमें दोनों दलों के प्रत्याशियों के नामांकन खारिज किये जा सकते थे। इसका प्रभाव मतदाताओं के समक्ष उपस्थित विकल्पों पर पड़ता।

आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 324 और निर्वाचन चिन्ह आदेश के तहत अपने ‘अवशिष्ट एवं अंतर्निहित अधिकारों’ का इस्तेमाल करते हुए इस ममाले में हस्तक्षेप के लिए अंतरिम व्यवस्था दी है। आयोग का कहना है कि यह हस्तक्षेप “मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करने, चुनावी प्रक्रिया की अखंडता बनाए रखने और विवाद के अंतिम निपटारे तक किसी भी उम्मीदवार या गुट के साथ अनुचित पूर्वाग्रह न होने देने” के उद्देश्य से किया गया है।

आयोग की अंतिरिम व्यवस्था के अनुसार उपरोक्त तीनों उप चुनावाें में इन दोनों धड़ों के प्रत्याशी अपने अपने धड़े के अंतरिम नाम और चुनाव चिह्न पर ही चुनाव लड़ सकेंगे।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि 18 सितंबर का यह आदेश नामांकन पत्रों की वैधता या पार्टी की पहचान और संगठनात्मक नियंत्रण को लेकर दोनों गुटों के दावों पर अंतिम फैसला नहीं है। रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे नामांकन पत्रों की जांच और चुनाव चिन्ह आवंटित करते समय इस आदेश को ध्यान में रखें, लेकिन साथ ही जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 36 के तहत नामांकन पत्रों की स्वतंत्र रूप से जांच भी करें।

Pic Credit : ANI

शेयर बाजारों में लिवाली का जोर, आईटी कंपनियां दबाव में

Share Market Crash

कच्चे तेल में जारी नरमी से घरेलू शेयर बाजारों शुक्रवार को लिवाली का जोर रहा, हालांकि आईटी कंपनियों के शेयर गिरावट में रहे।

बीएसई का सेंसेक्स 19.63 अंक (0.03 प्रतिशत) फिसलकर 74,294.96 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के विपरीत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 75.80 अंक यानी 0.33 प्रतिशत चढ़कर 23,346.40 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल फिलहाल सवा फीसदी नीचे है। इससे दूसरे प्रमुख एशियाई बाजारों के साथ घरेलू शेयर बाजारों में भी निवेश धारणा मजबूत रही। वृहत बाजार में चौतरफा लिवाली के बीच निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.87 फीसदी और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.74 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

Also Read : ‘समुक’ में रजत कपूर की एंट्री की चर्चा

सेक्टर आधारित सूचकांकों में निफ्टी धातु 1.51 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया 1.34 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 1.19 प्रतिशत और निफ्टी रसायन 1.17 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। तेल एवं गैस, बैंकिंग, वित्त, फार्मा और स्वास्थ्य समूहों में भी तेजी रही। आईटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, एफएमसीजी और ऑटो सेक्टरों के सूचकांक टूट गए।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा समूह की कंपनी टीसीएस का शेयर सवा चार फीसदी से ज्यादा टूट गया। टाइटन और एशियन पेंट्स के शेयर दो प्रतिशत गिर गए। मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, सन फार्मा, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनीलिवर और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर एक से दो प्रतिशत लुढ़क गए। महिंद्रा एंड महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बीईएल में भी गिरावट रही।

अडानी पोर्ट्स का शेयर पौने चार फीसदी के करीब चढ़ गया। पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल में दो से ढाई फीसदी तक तेजी रही। बजाज फाइनेंस का शेयर 1.08 प्रतिशत ऊपर रहा। इंडिगो, इटरनल, एलएंडटी और भारतीय स्टेट बैंक भी बढ़त में रहे।

Pic Credit : ANI

‘समुक’ में रजत कपूर की एंट्री की चर्चा

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘समुक’ में अभिनेता एवं फिल्मकार रजत कपूर की एंट्री की चर्चा है। कहा जा रहा है कि रजत कपूर फिल्म में अहम किरदार निभा सकते हैं।

कन्निष्क वर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह अपने बैनर सनशाइन पिक्चर्स के तहत कर रहे हैं, जबकि आशिन ए. शाह इसके सह-निर्माता हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल यूके में चल रही है।

‘समुक’ को बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है। फिल्म में साइंस फिक्शन के साथ एक्शन और सर्वाइवल का रोमांच देखने को मिलेगा। हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक कहानी और किरदारों को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

Also Read : ‘राका’ के रहस्यमयी 37 अंक ने बढ़ाई प्रशंसकों की उत्सुकता

रजत कपूर अपने सहज और प्रभावशाली अभिनय के लिए जाने जाते हैं। ‘मॉनसून वेडिंग’, ‘भेजा फ्राय’, ‘कपूर एंड संस’, ‘मुल्क’, ‘दृश्यम 2’ और ‘गहराइयां’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग भूमिकाएं निभाई हैं। वह ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ में भी नजर आए हैं।

बताया जा रहा है कि ‘समुक’ में रजत कपूर का किरदार कहानी के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकता है। फिल्म अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की 13 वर्ष बाद साथ में वापसी है। यह प्रोजेक्ट दो वर्ष से अधिक समय से विकास के दौर में है और इसे सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने के लिए बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है।

Pic Credit : ANI

‘राका’ के रहस्यमयी 37 अंक ने बढ़ाई प्रशंसकों की उत्सुकता

अभिनेता अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राका’ एक बार फिर चर्चा में है। फिल्म निर्माताओं ने हाल ही में सामाजिक माध्यम पर एक रहस्यमयी पोस्टर जारी किया, जिसमें केवल ’37’ अंक के साथ ‘कुछ बड़ा आने वाला है’ लिखा है। पोस्टर में अन्य कोई जानकारी नहीं होने से प्रशंसकों के बीच फिल्म के अगले अपडेट को लेकर तरह-तरह की अटकलें शुरू हो गई हैं।

सामाजिक माध्यम पर सबसे अधिक चर्चा ’37’ अंक को लेकर हो रही है। कुछ प्रशंसक इसे निर्देशक एटली के 21 सितंबर को होने वाले जन्मदिन से जोड़ रहे हैं। उनका मानना है कि 3 गुणा 7 बराबर 21 के जरिए यह अंक एटली के जन्मदिन की ओर संकेत करता है और उस दिन फिल्म से जुड़ी कोई बड़ी घोषणा या झलक जारी की जा सकती है।

Also Read : प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज बने अभिषेक शर्मा

कुछ प्रशंसक ’37’ को 37 दिनों से जोड़कर 24 अक्टूबर की तारीख का अनुमान लगा रहे हैं, जबकि कुछ इसे तीन महीने और सात दिन के संकेत के रूप में देख रहे हैं। एक अन्य चर्चा में ‘3.7’ को मार्च 2027 से जोड़कर फिल्म की संभावित प्रदर्शन अवधि का अनुमान लगाया जा रहा है।

प्रशंसकों के बीच यह अटकल भी है कि ’37’ फिल्म के किसी पात्र, कहानी या महत्वपूर्ण घटनाक्रम से जुड़ा संकेत हो सकता है। हालांकि, इन चर्चाओं की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही ‘राका’ सामाजिक-काल्पनिक पृष्ठभूमि वाली एक्शन फिल्म है, जिसमें पहली बार अल्लू अर्जुन और एटली साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण को महिला मुख्य भूमिका के लिए आधिकारिक रूप से घोषित किया गया है।

रश्मिका मंदाना, जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर के नाम भी फिल्म से जोड़े जा रहे हैं, हालांकि उनकी भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल ’37’ के पीछे का वास्तविक अर्थ रहस्य बना हुआ है और प्रशंसकों को निर्माताओं की अगली आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Pic Credit : ANI

प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज बने अभिषेक शर्मा

भारत की अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी 20 में तूफानी शतक बनाने वाले अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज दोनों का पुरस्कार मिला।

अभिषेक ने गुरूवार को मैच के बाद कहा मैंने पहले भी कहा है कि हम ऐसा पिछले दो साल से कर रहे हैं और एकाध ख़राब सीरीज से हमारा मूल्यांकन नहीं हो सकता। 

Also Read : शादाब और मोकीम ने अमेजन वॉरियर्स को 76 रन पर समेटा

एक बल्लेबाज और क्रिकेटर के तौर पर उतार-चढ़ाव आता है लेकिन एक टीम के तौर पर हम क्या सोचते हैं यह मायने रखता है। यह प्रोसेस पर निर्भर करता है, मैं सीरीज से पहले काफी तैयारी करता हूं और एक बल्लेबाज के तौर पर मैं काफी स्पेसिफिक तौर पर सोचता हूं कि पावरप्ले में कैसे बल्लेबाजी करनी है और किनके ख़िलाफ आक्रमण करना है।

उन्होंने कहा ऐसे में कोच और कप्तान से समर्थन मिलना जरूरी होता है और मुझे काफी समर्थन मिल रहा है। मैं किसी एरिया तक ख़ुद को बांधना नहीं चाहता हूं, मैं बॉल को देखकर हिट करने का प्रयास करता हूं और आने वाले मुक़ाबलों में भी ऐसा ही करूंगा। हमारी टीम में कल्चर यही है कि हमें पावरप्ले में अधिक से अधिक रन बटोरने हैं और विपक्षी टीम पर हावी होना है।

Pic Credit : ANI

शादाब और मोकीम ने अमेजन वॉरियर्स को 76 रन पर समेटा

शादाब खान और सुफयान मोकीम (चार-चार विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर एंटीगा और बारबुडा फाल्कन्स ने सीपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर गुयाना अमेजन वॉरियर्स को नौ विकेट से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

पाकिस्तान के स्पिन-गेंदबाजों की जोड़ी शादाब खान (16 रन देकर 4 विकेट) और सुफयान मोकीम (13 रन देकर 4 विकेट) फाल्कन्स के लिए हीरो साबित हुए। इनके दम पर फल्कान्स ने अमेजन वॉरियर्स की टीम मात्र 76 रन पर समेट दिया। इसके बाद रहकीम कॉर्नवाल ने 16 गेंदों में 49 रन की तूफानी पारी खेलकर फाल्कन्स को मात्र 5.2 ओवर में जीत दिलाई।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमेजन वॉरियर्स की टीम पावरप्ले के बाद लड़खड़ा गई और सिर्फ 3.1 ओवर में आठ विकेट गंवा दिए। टीम का स्कोर 1 विकेट पर 40 रन से गिरकर 9 विकेट पर 49 रन हो गया। यह पतन आठवें ओवर में शुरू हुआ जब मोकीम ने दो विकेट लिए। ग्लेन फिलिप्स गुगली पर मिडविकेट पर कैच आउट हुए, जबकि मोहम्मद हारिस (1) स्पिनर की गेंद को कट करने की कोशिश में विकेट के पीछे कैच आउट हो गए। इसके बाद शादाब ने नौवें ओवर में हैट्रिक ली। शिमरोन हेटमायर लॉन्ग-ऑन पर कैच आउट हुए, जबकि मेहदी हसन मिराज और क्वेंटिन सैम्पसन स्टंप्स पर आई गेंदों पर पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। मेहदी गुगली पर पगबाधा हुए, जबकि सैम्पसन बचाव करने की कोशिश में बोल्ड हो गए।

इसके बाद मोकीम की बाएं हाथ की रिस्ट-स्पिन ने खारी पियरे को आउट किया, जो अंदर आती गेंद पर जोरदार ड्राइव लगाने से चूक गए। दो गेंद बाद शाई होप भी आउट हो गए। 

Also Read : कोच्चि में राजनाथ सिंह करेंगे राम कथा सम्मेलन का उद्घाटन

बैक फुट से फ्लिक करने की कोशिश में वह पगबाधा हो गए। इसके बाद शादाब ने इमरान ताहिर के स्टंप्स उखाड़ दिए, जिससे अमेजन वॉरियर्स के 50 रन से पहले ही ऑलआउट होने का खतरा पैदा हो गया। रोमारियो शेफर्ड (नाबाद 14) और शमर जोसेफ (7) के बीच दसवें विकेट के लिए 4.4 ओवर में 27 रन की साझेदारी ने कुछ देर तक संघर्ष किया, लेकिन फिर शमर स्प्रिंगर ने 15वें ओवर में अमेजन वॉरियर्स का आखिरी विकेट ले लिया।

लक्ष्य का पीछा बहुत तेजी से शुरू हुआ, जिसमें कॉर्नवॉल ने मोर्चा संभाला। अमेजन वॉरियर्स ने स्पिन से शुरुआत की, लेकिन उन्हें वैसी सफलता नहीं मिली जैसी फाल्कन्स को मिली थी। कॉर्नवॉल ने पहले तीन ओवरों में ताहिर, मेहदी और पियरे की जमकर धुनाई की और अपनी पहली 15 गेंदों में ही 49 रन बना लिए। दूसरी ओर, जब फाल्कन्स ने बिना किसी नुकसान के 50 रन पूरे किए, तब तक एविन लुईस (नाबाद 23) ने केवल एक रन बनाया था। इसके बाद लुईस ने चौथे ओवर में जोसेफ की तेज गेंदबाजी पर हमला बोला और दो चौके व दो छक्के लगाकर जीत के लिए जरूरी रनों की संख्या को बहुत कम कर दिया। पांचवें ओवर में ताहिर की गेंद पर एक और बाउंड्री लगाने की कोशिश में कॉर्नवॉल आउट हो गए, लेकिन लुईस और नंबर 3 पर आए आमिर जांगू ने पावरप्ले खत्म होने से पहले ही मैच खत्म कर दिया।

अब अमेजन वॉरियर्स फाइनल में पहुंचने के एक और मौके के लिए 18 सितंबर को दूसरे क्वालिफायर में जमैका किंग्समेन का सामना करेंगे। फाल्कन्स का मुकाबला 20 सितंबर को होने वाले फाइनल में उस मैच के विजेता से होगा।

संक्षिप्त स्कोर: एंटीगा और बारबुडा फाल्कन्स ने एक विकेट पर 77 रन (कॉर्नवाल 49, लुईस नाबाद 23)। गुयाना अमेजन वॉरियर्स को 76 रन (मोकीम 4-13, शादाब 4-16)।

Pic Credit : ANI

शेयर बाजारों में लिवाली के बीच बैंकिंग सेक्टर के दबाव से सेंसेक्स 22 अंक टूटा

Share Market

घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को कुल मिलाकर तेजी रही, हालांकि बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली से बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 22 अंक नीचे बंद हुआ।

सेंसेक्स में आज दिन भर उतार-चढ़ाव रहा। यह करीब 154 अंक की गिरावट में 74,182.62 अंक पर खुला और बीच कारोबार में 74,163 अंक से 74,678 अंक के बीच रहा। अंत में गत दिवस की तुलना में 21.86 अंक (0.03 प्रतिशत) नीचे 74,314.59 अंक पर रहा। सेंसेक्स के विपरीत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक 53 अंक यानी 0.23 प्रतिशत चढ़कर 23,270.60 अंक पर पहुंच गया। वृहत बाजार में तेजी रही। निफ्टी-मिडकैप-50 सूचकांक 0.96 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.76 प्रतिशत की बढ़त में बंद हुआ।

सेक्टर आधारित सूचकांकों में बैंकिंग और तेल एवं गैस को छोड़कर अन्य सभी समूहों में लिवाली का जोर रहा। निजी बैंकों में अधिक गिरावट रही। मीडिया, धातु, फार्मा, रियल्टी और स्वास्थ्य सेक्टरों में तेजी अधिक रही। एनएसई में जिन 3,651 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ उनमें से 2,262 कंपनियों के शेयर बढ़त में 1,279 के नुकसान में रहे। अन्य 110 कंपनियों के शेयर अंततः अपरिवर्तित बंद हुए। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 21 के शेयर हरे निशान में रहे। टाटा स्टील का शेयर 2.82 प्रतिशत चढ़ा। बीईएल में 2.38 प्रतिशत, इंडिगो में 2.32 और इटरनल में 2.24 प्रतिशत की तेजी रही।

Also Read : ट्रंप खाड़ी देशों के नेताओं के साथ ईरान पर बातचीत करेंगे

मारुति सुजुकी का शेयर 1.64 फीसदी, एशियन पेंट्स का 1.45, बजाज फिनसर्व का 1.24 और अल्ट्राटेक सीमेंट का 1.03 प्रतिशत मजबूत हुआ। ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, सन फार्मा, आईटीसी, अडानी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर भी ऊपर बंद हुए। आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 1.30 प्रतिशत, टाइटन का 1.14 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक का प्रतिशत टूट गया। भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनीलिवर में 0.38 प्रतिशत की गिरावट रही। वैश्विक स्तर पर एशिया में जापान का निक्केई 0.33 प्रतिशत मजबूत हुआ।

हांगकांग के हैंग सेंग में 0.44 प्रतिशत और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.41 प्रतिशत की गिरावट रही। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.55 फीसदी और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.52 प्रतिशत मजबूत बंद हुआ।

Pic Credit : ANI

ट्रंप खाड़ी देशों के नेताओं के साथ ईरान पर बातचीत करेंगे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ़्ते संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर फ़ारस की खाड़ी के देशों के नेताओं के साथ ईरान के साथ युद्ध में अगले कदमों पर चर्चा करेंगे।

एक्सियोस न्यूज़ पोर्टल ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

रिपोर्ट में बुधवार को कहा गया कि दोनों देशों के बीच लड़ाई के बाद अमेरिका की रणनीति के विकल्प पर चर्चा होने की उम्मीद है। 

Also Read : अन्नपूर्णा योजना पश्चिम बंगाल में नारी शक्ति के लिए बड़ा प्रोत्साहन: मोदी

जानकारी के अनुसार श्री ट्रंप और उनके शीर्ष सलाहकार एक योजना बना रहे हैं, जिसे नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों के बाद मंज़ूरी दिये जाने की संभावना हैं।

श्री ट्रंप ने कल कहा कि ईरान अमेरिका के साथ एक समझौता करना चाहता है और लड़ाई खत्म हो रही है।

Pic Credit : ANI

अन्नपूर्णा योजना पश्चिम बंगाल में नारी शक्ति के लिए बड़ा प्रोत्साहन: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अन्नपूर्णा योजना को पश्चिम बंगाल में नारी शक्ति के लिए बड़ा प्रोत्साहन बताते हुए कहा है कि विकसित बंगाल की ताकत से विकसित भारत का संकल्प भी और मजबूत होगा।

श्री मोदी ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की चौथी किस्त जारी की। इस अवसर पर एक सभा को संबाेधित करते हुए उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं की वित्तीय गरिमा सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा, “यह उनके जीवन के लिए एक बड़ा सहारा है। यह एक बड़ी मदद है!

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस किस्त में डेढ करोड़ महिलाओं के खाते में तीन-तीन हजार रूपये की राशि भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की वित्तीय सहायता दवाएं, घरेलू आवश्यकताओं की खरीद या बच्चे की शिक्षा के वित्तपोषण के लिए एक महत्वपूर्ण जीवन रेखा के रूप में कार्य करती है। उन्होंने कहा, “एक बहन के लिए, यह दवा या आवश्यक घरेलू सामान खरीदने के लिए एक सहारा हो सकता है।

इस योजना के पीछे के विजन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं को मजबूत निर्णय लेने की शक्ति और आगे बढ़ने का साहस मिलेगा। उन्होंने कहा, “बंगाल की महिलाओं में भी निर्णय लेने की शक्ति और आगे बढ़ने का साहस होना चाहिए।

Also Read : देश में टर्म प्लान के क्षेत्र में हैं काफी अवसर: अमीश बैंकर

प्रधानमंत्री ने कई कठिनाइयों को सहन करने के बाद राज्य में राजनीतिक परिवर्तन लाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का श्रेय माताओं और बहनों को दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि नई सरकार का प्राथमिक मंत्र ‘कम बातें, ज्यादा काम’ है और इसका सख्ती से पालन करके उनके जीवन को आसान बनाना है। उन्होंने कहा, “हमारी नई सरकार के सामने सबसे पहली परीक्षा बंगाल की महिलाओं के जीवन को आसान बनाना था।”

सरकार के कल्याणकारी एजेंडे पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि नई सरकार के कार्यभार संभालने के कुछ दिनों के भीतर अन्नपूर्णा योजना पर काम शुरू हो गया। उन्होंने भ्रष्ट परंपराओं को सख्ती से समाप्त करते हुए लाखों महिलाओं तक पहुंचने वाले निर्बाध, प्रत्यक्ष बैंक अंतरण पर प्रसन्नता व्यक्त की। पूर्ण समावेशिता के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए, प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य भर में व्यापक कवरेज की गारंटी के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। श्री मोदी ने कहा, “हमारी सरकार का यह भी लक्ष्य है कि एक भी पात्र महिला अन्नपूर्णा योजना के लाभों से वंचित न रहे।

प्रधानमंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया कि मौजूदा प्रशासन समय पर वितरण सुनिश्चित करने के लिए पहले से रुके हुए कार्यक्रमों को तेजी से पूरा कर रहा है। उन्होंने कहा, “अब, वर्तमान सरकार के तहत, इन रुकी हुई योजनाओं को तीव्र गति से आगे बढ़ाया गया है।

Pic Credit : ANI

देश में टर्म प्लान के क्षेत्र में हैं काफी अवसर: अमीश बैंकर

देश में 87 प्रतिशत पात्र लोगों के पास अभी टर्म प्लान नहीं है जिससे इस क्षेत्र में बड़ा अवसर है।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के मुख्य वितरण अधिकारी अमीश बैंकर ने गुरुवार को यहां एक प्रेस वार्ता से इतर समाचार एजेंसी ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि एक अध्ययन के मुताबिक देश में टर्म प्लान के मामले में 16.5 लाख करोड़ डॉलर का गैप है। इस क्षेत्र में काफी बड़ा बाजार उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि देश में पात्र लोगों में से सिर्फ 13 प्रतिशत लोग टर्म प्लान लेते हैं। इसका मतलब है कि 87 प्रतिशत अब भी इसके दायरे से बाहर हैं। कंपनी अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए जागरूक करने के लिए स्थानीय भाषाओं में अभियान चला रही है।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री बैंकर ने कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान दिल्ली में 100 प्रतिशत दावा निपटान अनुपात दर्ज किया। इस पहल से परिवारों को मुश्किल घड़ी में समय पर आर्थिक मदद मिली है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यहां सालाना आधार पर कारोबार 53.89 प्रतिशत बढ़ा है। केंद्र शासित प्रदेश में 31 मार्च 2026 तक कंपनी की प्रबंधनाधीन परिसंपत्ति (एयूएम) 18,427 करोड़ रुपये थी।

Also Read : रूस का यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन से हमला

उन्होंने बताया कि कंपनी के लिए दिल्ली रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बाजार है। इस क्षेत्र में उल्लेखनीय तेजी नजर आ रही है। कंपनी की रणनीति ग्राहकों को भविष्य की योजना बनाने और उसे नियंत्रित करने में सहायक होने पर केंद्रित है।

मौजूदा वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंपनी का दावा निपटान अनुपात 99.3 प्रतिशत रहा, और पूरी कंपनी के स्तर पर बगैर जांच वाले व्यक्तिगत दावे के लिए औसत निपटान समय सिर्फ एक दिन था।

एक प्रश्न के उत्तर में श्री बैंकर ने कहा कि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस का कारोबार मुख्यतः मेट्रो शहरों में है। अभी मझौले और छोटे शहरों में काफी अवसर हैं।

Pic Credit : ANI