बैंकों की हड़ताल टली !

नई दिल्ली। आज से यानी सोमवार, 28 सितंबर से 30 सितंबर तक देश के सरकारी बैंकों में कामकाज ठप्प रहेगा। बैंक कर्मचारियों के लगभग सभी बड़े संगठनों ने तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। कर्मचारी पांच दिन का कामकाज हफ्ता किए जाने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले रविवार को छुट्टी होने के बावजूद सरकारी बैंक खुले रहे। करीब 10 साल के बाद रविवार को आम लोगों के लिए बैंक खुला रहा। इससे पहले, 2016 में नोटबंदी के बाद 14 नवंबर को रविवार के दिन बैंक खुले थे। तब पुराने पांच सौ और एक हजार रुपए के नोट बदलने, जमा करने और कैश निकालने के लिए लोग बैंकों में लाइन में लगे थे।

बहरहाल, सोमवार से बुधवार तक तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि इस दौरान एटीएम और ऑनलाइन सेवाएं काम करती रहेंगी। साथ ही सरकार ने तय कियै है कि बैंक हड़ताल के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक सहित सभी सरकारी बैंकों के एटीएम से मंथली फ्री लिमिट खत्म होने के बाद भी नकद निकालने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।

गौरतलब है कि रिजर्व बैंक के नियमों के मुताबिक, अभी अपने बैंक के एटीएम से हर महीने पांच बार फ्री में नकदी निकाल सकते हैं। दूसरे बैंक के एटीएम से दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में महीने में तीन बार और छोटे शहरों में पांच बार फ्री लेनदेन की लिमिट है। अगर ग्राहक एक महीने में लिमिट से ज्यादा बार एटीएम से नकदी निकालते हैं, तो हर बार 23 रुपया और जीएसटी लगेगा।

लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैंकों ने लिमिट के बावजूद फ्री में नकदी निकालने की सुविधा दी है। बहरहाल, भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के साथ इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और बैंक प्रबंधन के पदाधिकारियों की बात हुई लेकिन कर्मचारी संगठनों ने हड़ताल टालने अपील को ठुकरा दिया। तीन दिन की इस हड़ताल में देश की सात बड़ी बैंक यूनियनें शामिल होंगी, जिनसे लगभग 90 फीसदी से ज्यादा बैंक कर्मचारी जुड़े हैं। इनमें एआईबीईए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईबीओए, बीईएफई, आईएनबीईएफ और आईएनबीओसी शामिल हैं। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि जब तक सरकार हफ्ते में पांच कामकाजी दिन का नियम लागू करने की कोई पक्की तारीख तय नहीं कर देती, तब तक उनका यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Bank Strike: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल; जानिए किन चीजों पर असर पड़ेगा और कौन से काम जारी रहेंगे

Bank Strike: देशभर में बैंक शाखाओं में 28 से 30 सितंबर तक यानी सोमवार, मंगलवार और बुधवार तीन दिन की हड़ताल रहेगी। इसका असर उन कामों पर पड़ेगा, जिनके लिए बैंक की शाखा में जाना जरूरी होता है।

हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक 27 सितंबर यानी रविवार को खुले रहेंगे। ऐसे में जिन लोगों का जरूरी बैंक काम बाकी है, वे हड़ताल से पहले उसे निपटा सकते हैं।

यह हड़ताल 30 सितंबर की छमाही वित्तीय क्लोजिंग से ठीक पहले हो रही है। इसका ज्यादा असर सरकारी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों पर पड़ सकता है। प्राइवेट बैंकों में कामकाज पर असर कम रहने की उम्मीद है।

किन कामों पर असर पड़ेगा?

हड़ताल के दौरान बैंक काउंटर से कैश जमा करने या निकालने में दिक्कत हो सकती है। फिजिकल पासबुक अपडेट कराने का काम भी रुक सकता है।

चेक से जुड़े काम में देरी हो सकती है। मैनुअल प्रोसेसिंग वाले दूसरे काम भी प्रभावित होंगे। बैंक शाखा से नया डिमांड ड्राफ्ट बनवाना भी मुश्किल हो सकता है।

KYC और लोन का काम भी अटक सकता है

अगर आपको बैंक जाकर KYC करानी है, तो काम टल सकता है। अकाउंट अपडेट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में भी देरी हो सकती है।

लोन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करना या वेरिफिकेशन कराना भी प्रभावित हो सकता है। यानी जिन कामों में बैंक कर्मचारी की सीधी जरूरत है, उनके लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है।

बैंक लॉकर भी नहीं मिलेगा

बैंक शाखा बंद रहने पर फिजिकल बैंक लॉकर की सुविधा भी नहीं मिल सकती है। अगर लॉकर से कोई जरूरी सामान निकालना है, तो हड़ताल से पहले बैंक से संपर्क कर लेना बेहतर होगा।

UPI और मोबाइल बैंकिंग चलती रहेगी?

हड़ताल का मुख्य असर बैंक की शाखाओं पर होगा। UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं चलती रहने की उम्मीद है। आप UPI से पैसे भेज सकते हैं। बिल का भुगतान कर सकते हैं। इंटरनेट या मोबाइल बैंकिंग से भी सामान्य ट्रांजैक्शन किए जा सकेंगे।

ATM भी चालू रहने की उम्मीद है। हालांकि, किसी इलाके में कैश उपलब्धता कम हो सकती है। यह ATM में कैश भरने की व्यवस्था पर निर्भर करेगा। जहां कैश डिपॉजिट मशीन की सुविधा है, वहां उससे पैसे जमा किए जा सकते हैं।

रविवार को क्यों खुले रहे सरकारी बैंक?

हड़ताल का असर कम करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक 27 सितंबर यानी रविवार को भी खुले रहे। इस दौरान बैंक ऑफिस, ATM से जुड़े शाखा केंद्र और करेंसी चेस्ट भी चालू रहे। इसके लिए RBI की मंजूरी ली गई थी।

EPF Contribution: अक्टूबर से PF के लिए सैलरी कितना ज्यादा पैसा कटेगा? समझिए पूरा कैलकुलेशन

Bank Open Sunday: कल रविवार को भी खुलेंगे बैंक! जानिए RBI ने क्यों जारी किया ये बड़ा आदेश

Bank Open Sunday September 27: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम अटका हुआ है, तो रविवार होने के बावजूद आप कल यानी 27 सितंबर को शाखा जाकर अपना काम निपटा सकते हैं। वित्त मंत्रालय की सिफारिश पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कल देश के सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को सामान्य दिनों की तरह खुला रखने का विशेष आदेश जारी किया है।

आमतौर पर रविवार को देशभर के बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहता है। हालांकि, इस अभूतपूर्व फैसले के पीछे की मुख्य वजह 28 से 30 सितंबर तक देश भर में होने वाली बैंक हड़ताल है।

RBI और सरकार ने क्यों दिया बैंक खोलने का आदेश?

बैंकिंग यूनियनों ने 28 से 30 सितंबर (सोमवार से बुधवार) तक तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। चूंकि 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार था और 27 सितंबर को रविवार, ऐसे में बैंक लगातार 5 दिनों के लिए पूरी तरह ठप हो जाते।

लगातार 5 दिन शाखाएं बंद रहने से आम जनता को नकदी निकासी, चेक क्लियरिंग, लोन डॉक्युमेंटेशन और व्यावसायिक लेनदेन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता। इसी समस्या को टालने के लिए केंद्र सरकार के निर्देश पर RBI ने रविवार को भी बैंक खोलने की मंजूरी दी है।

30 सितंबर को बैंकों की अर्धवार्षिक क्लोजिंग भी है, जो वित्तीय और मार्केट ऑपरेशन्स के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। हड़ताल से पहले एक कार्यदिवस मिलने से पेंडिंग काम निपटाए जा सकेंगे।

कल कौन-कौन से बैंक और सेवाएं चालू रहेंगी?

RBI के सर्कुलर के अनुसार, 27 सितंबर, रविवार को सभी सरकारी बैंक जैसे- SBI, PNB, BOB, कैनरा बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRBs) में पूरी तरह कामकाज होगा। बैंक शाखाओं के साथ-साथ उनके प्रशासनिक कार्यालय, एटीएम से जुड़ी शाखाएं और करेंसी चेस्ट सामान्य कामकाजी घंटों के दौरान काम करेंगे।

प्राइवेट बैंक जैसे- HDFC Bank, ICICI Bank, Axis Bank हड़ताल का हिस्सा नहीं हैं। रविवार को उनकी शाखाओं की सामान्य छुट्टियां लागू हो सकती है।

क्यों हड़ताल पर जा रहे हैं बैंक कर्मचारी?

बैंकिंग क्षेत्र के करीब 90% कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले ‘यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स’ (UFBU) ने 3 दिनों की हड़ताल बुलाई है। कर्मचारियों की मुख्य मांगें इस प्रकार हैं:

5-डे बैंकिंग: सभी शनिवारों को आधिकारिक छुट्टी घोषित करना।

पेंशन में सुधार व OPS: पुरानी पेंशन योजना (OPS) का विकल्प देना और पेंशनर्स के लिए एक समान महंगाई भत्ता लागू करना।

हालांकि, सरकार और बैंक प्रबंधन ने यूनियनों से हड़ताल वापस लेने या टालने की अपील की है, लेकिन सहमति न बन पाने के कारण हड़ताल का जोखिम बरकरार है।

Bank Strike: 3 दिनों की हड़ताल के बीच ग्राहकों को बड़ी राहत, सरकारी बैंकों ने ATM को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

Bank Holiday: आज शुक्रवार, 25 सितंबर को बंद रहेंगे बैंक! जानिए RBI ने क्यों दी है छुट्टी

Bank Holiday 25 September 2026: सितंबर का महीना खत्म होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। अगर आपके बैंकिंग से जुड़े कई जरूरी काम पेंडिंग है तो ये खबर आके लिए है। अगर आप कल यानी शुक्रवार, 25 सितंबर को कैश निकालने, चेक क्लीयरेंस, ड्राफ्ट बनवाने या केवाईसी (KYC) अपडेट कराने के लिए बैंक शाखा जाने की योजना बना रहे हैं, तो अलर्ट हो जाइए।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 25 सितंबर को देश के कुछ हिस्सों में बैंक शाखाओं में अवकाश घोषित किया गया है। लेकिन आम ग्राहकों के लिए सबसे राहत की बात यह है कि यह छुट्टी पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होगी।

आइए आपको बताते हैं कि कल 25 सितंबर को कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे, छुट्टी की असली वजह क्या है, आपके शहर का क्या स्टेटस है और अगले हफ्ते बैंकिंग सेवाओं पर क्या बड़ा असर पड़ने वाला है:

कल क्यों बंद हैं बैंक?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया हर महीने की शुरुआत में देश के अलग-अलग राज्यों के त्योहारों और स्थानीय पर्वों के हिसाब से छुट्टियों की सूची जारी करता है। 25 सितंबर को सिक्किम और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में ‘इन्द्रजात्रा’ (Indrajatra) का त्योहार बेहद धूमधाम से मनाया जाता है।

यह उत्सव मुख्य रूप से वर्षा और समृद्धि के देवता भगवान इंद्र के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए आयोजित होता है। सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए RBI ने ‘नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट’ के तहत इस दिन सिक्किम राज्य (गंगटोक सर्कल) में बैंकों के लिए आधिकारिक छुट्टी घोषित की है।

आपके राज्य में क्या रहेगा स्टेटस?

चूंकि 25 सितंबर की छुट्टी एक क्षेत्रीय अवकाश है, इसलिए इसका प्रभाव पूरे भारत पर नहीं पड़ेगा:

यहां पूरी तरह बंद रहेंगे बैंक: सिक्किम राज्य के सभी सार्वजनिक, निजी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक।

यहां सामान्य दिनों की तरह होगा काम: दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, झारखंड, महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत के सभी राज्यों में बैंक काउंटर अपने तय समय पर खुलेंगे।

25 सितंबर को ही निपटा लें काम, वरना 5 दिनों तक अटक सकते हैं पैसे!

भले ही कल आपके शहर में बैंक खुले हों, लेकिन ढिलाई बरतना भारी पड़ सकता है। 25 सितंबर की शाम से पहले अपने चेक जमा करने या बड़े ट्रांजैक्शन हर हाल में पूरे कर लें। इसके पीछे की वजह आगे का बेहद चुनौतीपूर्ण बैंकिंग शेड्यूल है:

26 सितंबर (चौथा शनिवार): नियम के मुताबिक देश के सभी छोटे-बड़े बैंक बंद रहेंगे।

27 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी के कारण बैंक शाखाएं पूरी तरह बंद रहेंगी।

28 से 30 सितंबर (संभावित 3-दिवसीय बैंक हड़ताल): यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 5-डे वर्किंग और अन्य मांगों को लेकर 28, 29 और 30 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। यदि यह हड़ताल होती है, तो महीने के आखिरी 3 दिनों तक शाखाओं में कामकाज पूरी तरह ठप रह सकता है।

बैंक बंद रहने पर कैसे होंगे आपके बैंकिंग काम?

अगर आप सिक्किम में हैं या आने वाले वीकेंड और हड़ताल के दौरान बैंक शाखा बंद मिलती है, तो भी आपकी रोजमर्रा की वित्तीय जरूरतें प्रभावित नहीं होंगी। आप इन डिजिटल विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं:

ऑनलाइन मनी ट्रांसफर: NEFT, RTGS, IMPS और UPI (Google Pay, PhonePe, Paytm, BHIM) सेवाएं बिना रुके 24 घंटे काम करेंगी।

कैश जमा व निकासी: नजदीकी ATM और कैश डिपॉजिट सह-निकासी मशीनों (ADWM) से नगद का लेन-देन किया जा सकेगा।

स्टेटमेंट और बैलेंस जांच: नेटबैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप या व्हॉट्सएप बैंकिंग के जरिए बैलेंस और स्टेटमेंट चेक किया जा सकता है।

अगर आप सिक्किम में नहीं हैं, तो कल शुक्रवार 25 सितंबर का दिन आपके पास बैंकिंग काम निपटाने का सबसे सुनहरा मौका है। 26 सितंबर के चौथे शनिवार की छुट्टी और उसके बाद अगले हफ्ते प्रस्तावित 3-दिवसीय बैंक हड़ताल को देखते हुए अपने ड्राफ्ट बनवाने, चेक क्लियर कराने या कैश जमा करने जैसे पेंडिंग काम कल दोपहर तक ही पूरे कर लें, ताकि महीने के आखिरी दिनों में आपको किसी आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Bank Strike: बैंकों में 5 दिन वर्किंग पर आया सरकार का जवाब, कर्मचारियों की हड़ताल से पहले ये जानकारी सामने आई

केंद्र सरकार ने बैंक कर्मचारियों की 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिनों की देशव्यापी बैंक हड़ताल को लेकर अपील जारी की है। वित्त मंत्रालय ने कर्मचारी संगठनों से हड़ताल का फैसला वापस लेने को कहा है। सरकार ने कर्मचारियों से अपील की है कि वे हड़ताल पर जाने के फैसले पर दोबारा विचार करें और इसे टालने की कोशिश करें। सरकार ने कहा, बैंक कर्मचारियों की कई मांगों को लेकर बातचीत चल रही है और ऐसे समय में हड़ताल होने से बैंक ग्राहकों के साथ-साथ कारोबार और सरकारी लेनदेन भी प्रभावित हो सकते हैं।

सरकार ने किया पोस्ट

5-Day Banking को लेकर सरकार ने अपना रुख साफ करते हुए कहा है कि सरकारी बैंकों में हर महीने पहले से ही दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है। ऐसे में बाकी शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, जिससे ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग सेवाएं मिलती हैं। इसी बीच बैंक कर्मचारी संगठनों ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। सरकार ने कर्मचारियों से अपील की है कि वे हड़ताल पर जाने के फैसले पर दोबारा विचार करें और इसे टालने की कोशिश करें, ताकि बैंकिंग सेवाएं प्रभावित न हों।

 

SBI Bank Alert: 28 से 30 सितंबर तक लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक! SBI ने जारी की ये एडवाइजरी

SBI Bank Strike Advisory: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम अटका हुआ है, तो उसे 26 सितंबर से पहले हर हाल में पूरा कर लें। बैंक कर्मचारियों के संयुक्त संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने अपनी मांगों को लेकर 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है।

हड़ताल को देखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए अलर्ट और एडवाइजरी जारी की है। बैंक ने ग्राहकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपने ब्रांच से जुड़े काम समय रहते निपटा लें।

लगातार 5 दिन प्रभावित रह सकती हैं बैंक शाखाएं

हड़ताल का समय ऐसा पड़ा है कि बैंक शाखाएं लगातार 5 दिनों के लिए सामान्य कामकाज से दूर रह सकती हैं:

26 सितंबर (शनिवार): चौथा शनिवार (नियमित बैंक अवकाश)।

27 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी।

28 से 30 सितंबर (सोमवार से बुधवार): UFBU की प्रस्तावित 3-दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल।

यानी शनिवार से बुधवार तक लगातार 5 दिनों तक ग्राहकों को सामान्य दिनों की तरह बैंक शाखाओं में कर्मचारी नहीं मिलेंगे।

SBI की एडवाइजरी: शाखा के कामकाज पहले निपटाएं

एसबीआई ने स्पष्ट किया है कि वह हड़ताल के दौरान अपनी शाखाओं में आवश्यक सेवाएं चालू रखने की पूरी कोशिश करेगा, लेकिन अगर बड़ी संख्या में कर्मचारी हड़ताल में शामिल होते हैं, तो शाखा स्तर पर परिचालन प्रभावित हो सकता है।

चेक क्लीयरेंस, फिजिकल डॉक्यूमेंट जमा करना, लोन डिस्बर्समेंट और अन्य ऐसे काम जिनके लिए ब्रांच जाना या बैंक स्टाफ की मदद अनिवार्य होती है ये काम अटक सकते हैं। बैंक ने सलाह दी है कि, जिन ग्राहकों के ब्रांच से जुड़े काम पेंडिंग हैं, वे 26 सितंबर से पहले ही शाखा जाकर उन्हें पूरा करा लें।

नकदी और रूटीन ट्रांजैक्शन के लिए इन सेवाओं का करें इस्तेमाल

एसबीआई ने बताया कि हड़ताल के बावजूद बैंक के डिजिटल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स सामान्य रूप से काम करेंगे:

कैश निकालने/जमा करने के लिए: ग्राहक निकटतम ATM और ADWMs मशीन का उपयोग कर सकते हैं।

गांवों और कस्बों में सेवाएं: बैंकिंग सेवाओं के लिए कस्टमर सर्विस पॉइंट्स (CSPs) की मदद ली जा सकती है।

डिजिटल बैंकिग चालू रहेगी: YONO ऐप, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI के जरिए पैसे का ट्रांसफर और ऑनलाइन भुगतान बिना किसी रुकावट के जारी रहेगा।

UFBU ने दी आगे भी हड़ताल की चेतावनी

बैंक कर्मचारी यूनियन यूएफबीयू ने 11 सितंबर को एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की थी। 28-30 सितंबर की तीन दिवसीय हड़ताल के बाद भी अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो यूनियन ने 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का भी प्रस्ताव दिया है।

अगर आपको इस महीने के अंत में किसी बड़े भुगतान, ड्राफ्ट बनवाने या चेक लगाने की जरूरत है, तो इसे 26 सितंबर से पहले ही पूरा कर लें। छोटे-मोटे वित्तीय लेनदेन के लिए ऑनलाइन यूपीआई या योनो (YONO) ऐप का सहारा लें, ताकि हड़ताल के दौरान आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Bank Strike Today: लगातार 4 दिन ठप रहेगा बैंकों का कामकाज! जानिए सोमवार को भी RBI ने क्यों दी है छुट्टी, ग्राहकों के लिए ये हैं ऑप्शन

Bank strike news: देश भर के बैंकों में आज से अगले चार दिनों तक सामान्य कामकाज प्रभावित रहने वाला है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 11 सितंबर को बुलाई गई देशव्यापी बैंक हड़ताल के साथ ही बैंकों की लंबी बंदी का दौर शुरू हो गया है। 11 सितंबर की हड़ताल के बाद दूसरा शनिवार, रविवार और फिर गणेश चतुर्थी के अवसर पर कई राज्यों के बैंकों में काम ठप रहेगा। इसके चलते बैंक शाखाओं के जरिए होने वाले कामकाज पर भी सीधा असर पड़ेगा।

लगातार 4 दिन क्यों ठप रहेंगे बैंक? जानिए पूरा कैलेंडर

11 सितंबर (शुक्रवार): यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के नेतृत्व में देशव्यापी बैंक हड़ताल।

12 सितंबर (शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से देश भर में नियमित बैंक अवकाश।

13 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक बंदी।

14 सितंबर (सोमवार): गणेश चतुर्थी त्योहार को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के तहत संबंधित राज्यों में बैंकों में छुट्टियां दी गई हैं।

यहां ये जानना जरूरी है कि अलग-अलग राज्यों में त्योहारों के आधार पर बैंक छुट्टियों की लिस्ट अलग होती है, इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने क्षेत्र के बैंक हॉलिडे कैलेंडर की पुष्टि जरूर कर लें। अगर आपको RBI ऑफिशियल हॉलिडे कैलेंडर देखना है तो इसे यहां क्लिक कर देखा जा सकता है।

11 सितंबर को क्यों बुलाई गई हड़ताल? ये हैं प्रमुख मांगें

यूनियनों ने अपनी कई लंबे समय से पेंडिंग डिमांड मांगों को लेकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ यह हड़ताल आयोजित की है। हड़ताल का मुख्य मुद्दा हफ्ते में 5 दिन काम की व्यवस्था लागू करना है। यह मांग 8 मार्च 2024 को भारतीय बैंक संघ (IBA) और बैंक यूनियनों के बीच साइन किए गए समझौते और संयुक्त नोट पर आधारित है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा बाकी सभी शनिवारों को बैंकों में छुट्टी घोषित किया जाना है जबकि इसके बदले सोमवार से शुक्रवार तक कर्मचारियों के डेली वर्किंग टाइम में कुछ समय बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा बैंक संगठन वरिष्ठ बैंक अधिकारियों के लिए लागू परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) संरचना का भी विरोध कर रहे हैं और इसमें बदलाव की मांग कर रहे हैं।

क्या बंद रहेंगी सभी सेवाएं? जानें ऑनलाइन और UPI का क्या होगा

बैंक शाखाओं के दरवाजे बंद रहने के बावजूद डिजिटल माध्यमों से बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी। आम ग्राहक UPI, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए नियमित फंड ट्रांसफर, बिलों का भुगतान और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट के इस्तेमाल कर सकते हैं। कैश निकालने के लिए एटीएम और दूसरी सेल्फ-सर्विस बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध रहने की उम्मीद है। फिजिकल डॉक्यूमेंट जमा करना, चेक क्लियरेंस और नो योर कस्टमर से जुड़ी प्रक्रियाएं यानी ऐसे काम जिनके लिए बैंक ब्रांच जाना अनिवार्य है उनमें इन चार दिनों के दौरान रुकावट या देरी आ सकती है।

ग्राहकों के लिए क्या हैं विकल्प और आगे की सलाह?

शाखाओं से जुड़े किसी भी काम के लिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपनी संबंधित ब्रांच से संपर्क करें या डिजिटल विकल्पों का रुख करें। साधारण लेनदेन, पैसे भेजने और बिल भरने के लिए मोबाइल ऐप या इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करना सबसे आसान विकल्प रहेगा। जिन लोगों के चेक प्रोसेसिंग में लगे हैं, वे चार दिनों की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए अपने वित्तीय फैसलों की योजना बनाएं।

आने वाले दिनों में भी हड़ताल की चेतावनी

अगर बैंक कर्मचारियों की मांगों पर सहमति नहीं बनती है, तो आने वाले समय में भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। बैंक यूनियनों ने 28, 29 और 30 सितंबर को भी आगे की हड़ताल का ऐलान किया है। इसके बाद 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की योजना बनाई गई है। हालांकि बैंकों का कहना है कि वे आम जनता को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए व्यवस्था करेंगे, फिर भी शाखा स्तर पर सेवाओं में देरी से इंकार नहीं किया जा सकता।

Gold- silver price Today: अमेरिका में इंफ्लेशन का झटका, सोने-चांदी में आई बड़ी गिरावट, एक्सपर्ट्स से जानिए क्या और आएगी गिरावट