Bank Holiday: कल शनिवार को इस राज्य में बंद रहेंगे बैंक, जानिए RBI ने क्यों दी है 17 अक्टूबर की छुट्टी

Bank Holiday 17th October: अक्टूबर के महीने में त्योहारों का सिलसिला लगातार जारी है। त्योहारी सीजन के इस दौर में बैंक शाखाओं में कामकाज के लिए जाने से पहले आपको छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर पता होनी चाहिए। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बैंक हॉलिडे की ऑफिशियल लिस्ट के मुताबिक दुर्गा पूजा और महा सप्तमी जैसे पावन पर्वों के चलते देश के कुछ खास राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आपको इस सप्ताह या शनिवार-रविवार के दौरान बैंक शाखा में जाकर चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट बनवाने या दूसरे जरूरी फाइनेंशियल काम करने हैं तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों का यह पूरा शेड्यूल चेक कर लें।

17 अक्टूबर को महा सप्तमी पर इस राज्य में बंद रहेंगे बैंक

आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक कल यानी 17 अक्टूबर को ‘महा सप्तमी’ के पावन अवसर पर अगरतला, त्रिपुरा में बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे। हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए डिजिटल बैंकिंग सेवाएं हमेशा की तरह पूरी तरह सुचारू रहेंगी। बाकी भारत के लिए यह महीने का तीसरा शनिवार है और बैंक खुले रहेंगे।

इसके अगले दिन यानी 18 अक्टूबर को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। इसके तुरंत बाद अगले हफ्ते की शुरुआत में 19 और 20 अक्टूबर को महा अष्टमी, महा नवमी और विजयादशमी (दशहरा) के उपलक्ष्य में पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, ओडिशा, बिहार, झारखंड, असम, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश समेत देश के अधिकांश राज्यों में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

अक्टूबर महीने में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

अक्टूबर महीने के बचे हुए दिनों में विभिन्न त्योहारों और राष्ट्रीय छुट्टियों की वजह से बैंकों का शेड्यूल कुछ इस तरह रहेगा-

17 अक्टूबर: महा सप्तमी के अवसर पर त्रिपुरा राज्य में बैंक बंद रहेंगे।

18 अक्टूबर: रविवार की साप्ताहिक छुट्टी की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

19 अक्टूबर: महा अष्टमी और महा नवमी के उपलक्ष्य में पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में अवकाश रहेगा।

20 अक्टूबर: विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर लगभग पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। (गंगटोक और इम्फाल को छोड़कर)।

21 अक्टूबर: दुर्गा पूजा / विजया दशमी- अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम।

22–23 अक्टूबर: दुर्गा पूजा / दसैन- सिर्फ गंगटोक (सिक्किम)।

24 अक्टूबर: महीने के चौथे शनिवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण देश भर में बैंक बंद रहेंगे।

25 अक्टूबर: रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

26 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा के अवसर पर पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में बैंक अवकाश रहेगा।

29 अक्टूबर: करवा चौथ पर सिर्फ शिमला में लोकल छुट्टी।

31 अक्टूबर: सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती और करवा चौथ के मौके पर गुजरात और हिमाचल प्रदेश सहित कुछ क्षेत्रों में बैंक बंद रहेंगे।

बैंक बंद रहने पर भी चालू रहेंगी डिजिटल और ऑनलाइन सेवाएं

छुट्टियों के दौरान बैंक शाखाएं बंद रहने से ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बैंक की सभी डिजिटल और ऑनलाइन सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से पैसों का लेन-देन कर सकेंगे। इसके अलावा कैश विड्रॉल और बैलेंस इंक्वायरी जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए देश भर के सभी एटीएम चौबीस घंटे काम करते रहेंगे।

LPG Price 16 October 2026: दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में कितने रुपये का मिल रहा गैस सिलेंडर? चेक करें नए रेट

Bank Holiday: आज बुधवार 23 सितंबर को इन जगहों पर बंद रहेंगे बैंक, जानिए RBI ने क्यों दी है छुट्टी

Bank Holiday Today, 23 September 2026: अगर आपको आज यानी 23 सितंबर को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो ब्रांच जाने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 23 सितंबर को पूरे देश में बैंकों की छुट्टी नहीं है। हालांकि, आज कुछ खास शहरों में स्थानीय अवकाश के कारण बैंक ब्रांच बंद रहेंगी। आपको जानकारी के लिए बता दें कि बैंक हॉलिडे का असर मुख्य रूप से बैंक की ब्रांचों पर होता है। ATM और डिजिटल बैंकिंग सर्विस आम तौर पर उपलब्ध रहती हैं।

जम्मू-कश्मीर में आज बैंक बंद

  • RBI के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 23 सितंबर को बैंक बंद रहेंगे। जम्मू और श्रीनगर समेत कई इलाकों में सार्वजनिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंक इस दिन काम नहीं करेंगे।
  • RBI के मुताबिक, यह छुट्टी महाराजा हरि सिंह जी की जयंती के अवसर पर है। महाराजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर रियासत के अंतिम शासक महाराजा थे। वह डोगरा राजवंश से संबंधित थे। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर में सार्वजनिक एवं राजपत्रित अवकाश रहता है।
  • बैंक ब्रांचों के साथ-साथ आज यहां स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय भी बंद रहते हैं।

दिल्ली, यूपी, बिहार समेत बाकी राज्यों में बैंक खुले

  • 23 सितंबर की छुट्टी पूरे भारत में लागू नहीं है। यानी जम्मू-कश्मीर के बाहर ज्यादातर राज्यों में बैंक अपनी सामान्य दिनों के अनुसार खुले रहेंगे।
  • इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात और झारखंड जैसे राज्य शामिल हैं।
  • इसलिए अगर आप इन राज्यों में बैंक की शाखा में जाने वाले हैं, तो सामान्य बैंकिंग समय के दौरान अपना काम करा सकते हैं।

बैंक बंद है तो भी ऑनलाइन काम जारी रहेगा

किसी इलाके में बैंक बंद होने का मतलब यह नहीं है कि पूरी बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। इस दौरान ATM, कैश रिसाइक्लर, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और डेबिट-क्रेडिट कार्ड से भुगतान जैसी डिजिटल सर्विस सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। हालांकि, जिस काम के लिए बैंक में व्यक्तिगत रूप से जाना जरूरी है, उसे स्थानीय बैंक अवकाश खत्म होने के बाद करना होगा।

ये भी पढ़ें- LPG Cylinder New Rule: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाला सस्ता सिलेंडर भी खरीदना पड़ेगा महंगा अगर नहीं निपटाया ये काम! 3 तरीके जान लीजिए

कौन थे महाराजा हरि सिंह?

महाराजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर रियासत के आखिरी शासक (महाराजा) थे। उनका जन्म 23 सितंबर 1895 को जम्मू में हुआ था। जबकि उनका निधन 26 अप्रैल 1961 को मुंबई में हुआ था। भारत की आजादी के समय जम्मू-कश्मीर एक रियासत थी। महाराजा हरि सिंह राज्य के शासक थे। शुरुआत में उन्होंने भारत या पाकिस्तान में तत्काल विलय करने के बजाय स्वतंत्र रहने की कोशिश की। लेकिन अक्टूबर 1947 में पाकिस्तान के नापाक साजिश के तहत कबायली लड़ाकों के हमले के बाद परिस्थितियां तेजी से बदलीं। इसके बाद महाराजा हरि सिंह ने 26 अक्टूबर 1947 को Instrument of Accession (विलय-पत्र) पर साइन किए।

इसके जरिए जम्मू-कश्मीर का भारत में विलय हुआ। भारत सरकार ने इसे 27 अक्टूबर 1947 को स्वीकार किया। इसके बाद भारतीय सेना जम्मू-कश्मीर में पहुंची। फिर पाकिस्तान समर्थित कबायली हमले के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू हुई। 1949 में हरि सिंह को जम्मू-कश्मीर के शासन से हटकर मुंबई जाने के लिए कहा गया। उनके बेटे युवराज करण सिंह को रीजेंट बनाया गया। हरि सिंह बाद में मुख्य रूप से मुंबई में रहे। महाराजा हरि सिंह का नाम अक्सर 1947 के जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय के संदर्भ में आता है।

सितंबर में अभी और कितने दिन बैंक बंद रहेंगे?

बैंक की छुट्टियां राज्य और शहर के स्थानीय त्योहारों या आयोजनों के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए अगर आपका काम जरूरी है, तो बैंक जाने से पहले अपने स्थानीय ब्रांच के खुले रहने की पुष्टि कर लेना बेहतर है। RBI के सितंबर 2026 के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, इस महीने कुछ और दिनों में भी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी:-

  • 23 सितंबर: जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 सितंबर: गंगटोक में इंद्रजात्रा के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
  • 26 सितंबर: महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 सितंबर: रविवार होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

Bank Holiday: कल सोमवार को इन जगहों पर बंद रहेंगे बैंक, जानिए RBI ने क्यों दी है छुट्टी

Bank Holiday: अगर आप कल यानी सोमवार, 21 सितंबर को बैंक जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो इससे पहले ये खबर जरूर पढ़ लें। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, सोमवार को कई राज्यों के बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो इससे पहले ये जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। आइए जानते हैं कल किन राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं।

कहां-कहां बंद होंगे बैंक

सोमवार 21 सितंबर को देश के दो राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। देश के ये दो राज्य असम और केरल है। 21 सितंबर को असम में श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और केरल में श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। RBI के मुताबिक असम के गुवाहाटी और केरल के कोच्ची और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे। इन दोनों राज्यों में सरकारी और निजी क्षेत्र के सभी प्रमुख बैंक, जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई जैसे कई बैंक बंद रहेंगे।

इन वजहों से होगी छुट्टी

असम में 21 सितंबर को संत और समाज सुधारक श्रीमंत शंकरदेव की जयंती मनाई जाती है। उन्होंने असम में एकशरण नामधर्म की भक्ति परंपरा को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई थी। इस मौके पर राज्य में कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वहीं, केरल में 21 सितंबर को समाज सुधारक और आध्यात्मिक गुरु श्री नारायण गुरु की समाधि दिवस मनाया जाता है। उन्होंने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई और लोगों को समानता का संदेश दिया। केरल के वर्कला में स्थित शिवगिरी मठ में उनकी समाधि है और इसी की याद में यह दिन मनाया जाता है।

बाकि जगहों पर खुलें रहेंगे बैंक

केरल और असम के इन जगहों को छोड़कर देश के बाकी राज्यों में बैंक नॉर्मल रूप से खुले रहेंगे। सोमवार, 21 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और तेलंगाना समेत ज्यादातर राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। इन राज्यों में बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

सितंबर में इन दिनों बंद रहेंगे बैंक

सितंबर में आने वाले कई दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं। 21 सितंबर को श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के कारण केरल और असम में बैंक बंद रहेंगे। 22 सितंबर को करमा पूजा के चलते रांची में बैंक बंद रहेंगे। 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह की जयंती के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक की छुट्टी रहेगी। 25 सितंबर को इंद्रजात्रा के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 26 सितंबर को चौथे शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

SBI Bank Alert: 28 से 30 सितंबर तक लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक! SBI ने जारी की ये एडवाइजरी

SBI Bank Strike Advisory: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम अटका हुआ है, तो उसे 26 सितंबर से पहले हर हाल में पूरा कर लें। बैंक कर्मचारियों के संयुक्त संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने अपनी मांगों को लेकर 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है।

हड़ताल को देखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए अलर्ट और एडवाइजरी जारी की है। बैंक ने ग्राहकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपने ब्रांच से जुड़े काम समय रहते निपटा लें।

लगातार 5 दिन प्रभावित रह सकती हैं बैंक शाखाएं

हड़ताल का समय ऐसा पड़ा है कि बैंक शाखाएं लगातार 5 दिनों के लिए सामान्य कामकाज से दूर रह सकती हैं:

26 सितंबर (शनिवार): चौथा शनिवार (नियमित बैंक अवकाश)।

27 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी।

28 से 30 सितंबर (सोमवार से बुधवार): UFBU की प्रस्तावित 3-दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल।

यानी शनिवार से बुधवार तक लगातार 5 दिनों तक ग्राहकों को सामान्य दिनों की तरह बैंक शाखाओं में कर्मचारी नहीं मिलेंगे।

SBI की एडवाइजरी: शाखा के कामकाज पहले निपटाएं

एसबीआई ने स्पष्ट किया है कि वह हड़ताल के दौरान अपनी शाखाओं में आवश्यक सेवाएं चालू रखने की पूरी कोशिश करेगा, लेकिन अगर बड़ी संख्या में कर्मचारी हड़ताल में शामिल होते हैं, तो शाखा स्तर पर परिचालन प्रभावित हो सकता है।

चेक क्लीयरेंस, फिजिकल डॉक्यूमेंट जमा करना, लोन डिस्बर्समेंट और अन्य ऐसे काम जिनके लिए ब्रांच जाना या बैंक स्टाफ की मदद अनिवार्य होती है ये काम अटक सकते हैं। बैंक ने सलाह दी है कि, जिन ग्राहकों के ब्रांच से जुड़े काम पेंडिंग हैं, वे 26 सितंबर से पहले ही शाखा जाकर उन्हें पूरा करा लें।

नकदी और रूटीन ट्रांजैक्शन के लिए इन सेवाओं का करें इस्तेमाल

एसबीआई ने बताया कि हड़ताल के बावजूद बैंक के डिजिटल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स सामान्य रूप से काम करेंगे:

कैश निकालने/जमा करने के लिए: ग्राहक निकटतम ATM और ADWMs मशीन का उपयोग कर सकते हैं।

गांवों और कस्बों में सेवाएं: बैंकिंग सेवाओं के लिए कस्टमर सर्विस पॉइंट्स (CSPs) की मदद ली जा सकती है।

डिजिटल बैंकिग चालू रहेगी: YONO ऐप, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI के जरिए पैसे का ट्रांसफर और ऑनलाइन भुगतान बिना किसी रुकावट के जारी रहेगा।

UFBU ने दी आगे भी हड़ताल की चेतावनी

बैंक कर्मचारी यूनियन यूएफबीयू ने 11 सितंबर को एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की थी। 28-30 सितंबर की तीन दिवसीय हड़ताल के बाद भी अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो यूनियन ने 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का भी प्रस्ताव दिया है।

अगर आपको इस महीने के अंत में किसी बड़े भुगतान, ड्राफ्ट बनवाने या चेक लगाने की जरूरत है, तो इसे 26 सितंबर से पहले ही पूरा कर लें। छोटे-मोटे वित्तीय लेनदेन के लिए ऑनलाइन यूपीआई या योनो (YONO) ऐप का सहारा लें, ताकि हड़ताल के दौरान आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Bank Holiday: कल गुरुवार को बंद रहेंगे बैंक! जानिए RBI ने क्यों दी है छुट्टी

Bank Holiday on Vishwakarma Puja: 17 सितंबर को देशभर में धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा बनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप भी गुरुवार को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने या शाखा जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है।

भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, 17 सितंबर को देश के सभी राज्यों में बैंक बंद नहीं रहेंगे। आरबीआई ने कुछ विशिष्ट राज्यों और सर्किलों में ही विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बैंकों में छुट्टी घोषित की है, जबकि बाकी देश में कामकाज सामान्य दिनों की तरह जारी रहेगा। जानिए आपके शहर या राज्य में कल बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे।

किन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक?

आरबीआई के छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक, 17 सितंबर (गुरुवार) को मुख्य रूप से पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के चुनिंदा राज्यों में बैंक अवकाश रहेगा:

  • झारखंड
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार (कुछ विशिष्ट क्षेत्रों में स्थानिक छुट्टियों के अनुसार)
  • ओडिशा
  • असम और त्रिपुरा

इन राज्यों में विश्वकर्मा पूजा को बड़े पैमाने पर मनाया जाता है, इसलिए यहां सरकारी, निजी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी।

दिल्ली-यूपी समेत किन राज्यों में खुले रहेंगे बैंक?

इन राज्यों के अलावा देश के अन्य सभी हिस्सों में बैंक पूरी तरह खुले रहेंगे और सामान्य कामकाज होगा:

  • उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब
  • राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार के प्रमुख शहरी क्षेत्र
  • महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत के सभी राज्य

अगर आप इन राज्यों में रहते हैं, तो आप अपनी निकटतम बैंक शाखा में जाकर काउंटर सर्विसेज का लाभ उठा सकते हैं।

बैंक बंद रहने पर भी चालू रहेंगी ये डिजिटल सुविधाएं

जिन राज्यों में 17 सितंबर को बैंकों की छुट्टी है, वहां भी ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। डिजिटल और ऑनलाइन सेवाएं 24×7 बिना किसी रुकावट के काम करती रहेंगी:

ऑनलाइन/नेट बैंकिंग: किसी भी समय फंड ट्रांसफर कर सकते हैं।

UPI सर्विसेज: गूगलपे, फोनपे, पेटीएम आदि के जरिए लेनदेन सामान्य रहेगा।

ATM सेवाएं: कैश निकालने और जमा करने के लिए एटीएम खुले रहेंगे।

मोबाइल बैंकिंग ऐप: बिल भुगतान और खाते का बैलेंस चेक करना जारी रहेगा।

अगर आपको चेक क्लीयरेंस, ड्राफ्ट बनवाने या भारी नकदी से जुड़ा कोई काम निपटाना है और आप झारखंड, बंगाल या ओडिशा जैसे राज्यों से हैं, तो बैंक शाखा जाने के बजाय नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करें या अगले वर्किंग डे की प्लानिंग करें।

Bank Holidays: इस हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक! शाखा जाने से पहले जानें आपके शहर में कब-कब है छुट्टी

Bank Holidays 14-20 September: अगर इस हफ्ते आपका बैंक जाकर कैश जमा करने, चेक क्लियर कराने या पासबुक अपडेट कराने जैसा कोई जरूरी काम निपटाने का प्लान है, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। 14 सितंबर से लेकर 20 सितंबर 2026 के बीच देश के अलग-अलग शहरों में बैंक कुल 4 दिन बंद रहने वाले हैं।

इन छुट्टियों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और पंजाब नेशनल बैंक समेत सभी सरकारी व प्राइवेट बैंक शामिल हैं। हालांकि, ये सभी छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होंगी, बल्कि क्षेत्रीय त्योहारों के हिसाब से अलग-अलग शहरों में रहेंगी।

आइए जानते हैं कि आपके शहर में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे और कहां काम सामान्य रूप से चलता रहेगा।

इस हफ्ते कब और कहां बंद रहेंगे बैंक?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, इस हफ्ते की बैंक छुट्टियों का पूरा ब्योरा नीचे दिया गया है:

14 सितंबर, सोमवार: गणेश चतुर्थी / गणेश पूजा / हरतालिका

15 सितंबर, मंगलवार: संवत्सरी / नुआखाई / गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन)

18 सितंबर, शुक्रवार: यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे

20 सितंबर, रविवार: साप्ताहिक छुट्टी

ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक शाखाओं के बंद रहने के बावजूद आपको घबराने की जरूरत नहीं है। छुट्टियों के दौरान भी ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं 24×7 बिना किसी रुकावट के काम करती रहेंगी:

UPI (फोनपे, गूगल पे, पेटीएम): पैसे भेजने और पाने के लिए सामान्य रूप से चालू रहेगा।

ATM: कैश निकालने और बैलेंस चेक करने की सुविधा मिलती रहेगी।

नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप: IMPS, NEFT और RTGS जैसे डिजिटल ट्रांजेक्शन पहले की तरह होते रहेंगे।

सितंबर के बाकी दिनों में भी आएंगी छुट्टियां

इस हफ्ते के बाद भी सितंबर महीने के आखिरी दिनों में कुछ राज्यों में क्षेत्रीय छुट्टियां रहेंगी:

21 सितंबर (सोमवार): गुवाहाटी, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव / श्री नारायण गुरु समाधि के कारण बैंक बंद रहेंगे।

22 सितंबर (मंगलवार): रांची में कर्मा पूजा की वजह से बैंक अवकाश रहेगा।

23 सितंबर (बुधवार): जम्मू और श्रीनगर में महाराजा हरि सिंह जी की जयंती पर छुट्टियां रहेंगी।

25 सितंबर (शुक्रवार): गंगटोक में इंद्रजात्रा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

अगर आपको बैंक जाकर ड्राफ्ट बनवाना हो, कैश की बड़ी निकासी करनी हो या कागजी काम निपटाना हो, तो अपने शहर की नजदीकी शाखा की छुट्टियों की स्थिति पहले ही जांच लें। ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल कर आप लंबी लाइनों और छुट्टियों के कारण होने वाली परेशानी से बच सकते हैं।

Bank Strike Today: लगातार 4 दिन ठप रहेगा बैंकों का कामकाज! जानिए सोमवार को भी RBI ने क्यों दी है छुट्टी, ग्राहकों के लिए ये हैं ऑप्शन

Bank strike news: देश भर के बैंकों में आज से अगले चार दिनों तक सामान्य कामकाज प्रभावित रहने वाला है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 11 सितंबर को बुलाई गई देशव्यापी बैंक हड़ताल के साथ ही बैंकों की लंबी बंदी का दौर शुरू हो गया है। 11 सितंबर की हड़ताल के बाद दूसरा शनिवार, रविवार और फिर गणेश चतुर्थी के अवसर पर कई राज्यों के बैंकों में काम ठप रहेगा। इसके चलते बैंक शाखाओं के जरिए होने वाले कामकाज पर भी सीधा असर पड़ेगा।

लगातार 4 दिन क्यों ठप रहेंगे बैंक? जानिए पूरा कैलेंडर

11 सितंबर (शुक्रवार): यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के नेतृत्व में देशव्यापी बैंक हड़ताल।

12 सितंबर (शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से देश भर में नियमित बैंक अवकाश।

13 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक बंदी।

14 सितंबर (सोमवार): गणेश चतुर्थी त्योहार को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के तहत संबंधित राज्यों में बैंकों में छुट्टियां दी गई हैं।

यहां ये जानना जरूरी है कि अलग-अलग राज्यों में त्योहारों के आधार पर बैंक छुट्टियों की लिस्ट अलग होती है, इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने क्षेत्र के बैंक हॉलिडे कैलेंडर की पुष्टि जरूर कर लें। अगर आपको RBI ऑफिशियल हॉलिडे कैलेंडर देखना है तो इसे यहां क्लिक कर देखा जा सकता है।

11 सितंबर को क्यों बुलाई गई हड़ताल? ये हैं प्रमुख मांगें

यूनियनों ने अपनी कई लंबे समय से पेंडिंग डिमांड मांगों को लेकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ यह हड़ताल आयोजित की है। हड़ताल का मुख्य मुद्दा हफ्ते में 5 दिन काम की व्यवस्था लागू करना है। यह मांग 8 मार्च 2024 को भारतीय बैंक संघ (IBA) और बैंक यूनियनों के बीच साइन किए गए समझौते और संयुक्त नोट पर आधारित है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा बाकी सभी शनिवारों को बैंकों में छुट्टी घोषित किया जाना है जबकि इसके बदले सोमवार से शुक्रवार तक कर्मचारियों के डेली वर्किंग टाइम में कुछ समय बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा बैंक संगठन वरिष्ठ बैंक अधिकारियों के लिए लागू परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) संरचना का भी विरोध कर रहे हैं और इसमें बदलाव की मांग कर रहे हैं।

क्या बंद रहेंगी सभी सेवाएं? जानें ऑनलाइन और UPI का क्या होगा

बैंक शाखाओं के दरवाजे बंद रहने के बावजूद डिजिटल माध्यमों से बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी। आम ग्राहक UPI, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए नियमित फंड ट्रांसफर, बिलों का भुगतान और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट के इस्तेमाल कर सकते हैं। कैश निकालने के लिए एटीएम और दूसरी सेल्फ-सर्विस बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध रहने की उम्मीद है। फिजिकल डॉक्यूमेंट जमा करना, चेक क्लियरेंस और नो योर कस्टमर से जुड़ी प्रक्रियाएं यानी ऐसे काम जिनके लिए बैंक ब्रांच जाना अनिवार्य है उनमें इन चार दिनों के दौरान रुकावट या देरी आ सकती है।

ग्राहकों के लिए क्या हैं विकल्प और आगे की सलाह?

शाखाओं से जुड़े किसी भी काम के लिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपनी संबंधित ब्रांच से संपर्क करें या डिजिटल विकल्पों का रुख करें। साधारण लेनदेन, पैसे भेजने और बिल भरने के लिए मोबाइल ऐप या इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करना सबसे आसान विकल्प रहेगा। जिन लोगों के चेक प्रोसेसिंग में लगे हैं, वे चार दिनों की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए अपने वित्तीय फैसलों की योजना बनाएं।

आने वाले दिनों में भी हड़ताल की चेतावनी

अगर बैंक कर्मचारियों की मांगों पर सहमति नहीं बनती है, तो आने वाले समय में भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। बैंक यूनियनों ने 28, 29 और 30 सितंबर को भी आगे की हड़ताल का ऐलान किया है। इसके बाद 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की योजना बनाई गई है। हालांकि बैंकों का कहना है कि वे आम जनता को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए व्यवस्था करेंगे, फिर भी शाखा स्तर पर सेवाओं में देरी से इंकार नहीं किया जा सकता।

Gold- silver price Today: अमेरिका में इंफ्लेशन का झटका, सोने-चांदी में आई बड़ी गिरावट, एक्सपर्ट्स से जानिए क्या और आएगी गिरावट

Janmashtami Bank Holiday: 4 सितंबर को जन्माष्टमी पर बैंक बंद रहेंगे या खुलेंगे? देखिए RBI की पूरी बैंक हॉलिडे लिस्ट

Janmashtami Bank Holiday 2026: देशभर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल 4 सितंबर, शुक्रवार को जन्माष्टमी के पावन अवसर पर देश के कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी की गई आधिकारिक बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, कई सर्किलों में सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के बैंकों की शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

अगर आपको इस हफ्ते बैंक जाकर चेक क्लियरिंग, कैश डिपॉजिट या अन्य जरूरी काम निपटाने हैं, तो अपने शहर की हॉलिडे लिस्ट चेक करके ही घर से निकलें।

4 सितंबर को किन-किन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक?

RBI की ‘नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट’ के तहत 4 सितंबर को देश के प्रमुख शहरों और सर्किलों में बैंक बंद रहेंगे:

  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड: लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, देहरादून और नोएडा।
  • राजस्थान और मध्य प्रदेश: जयपुर, भोपाल और इंदौर।
  • गुजरात और महाराष्ट्र: अहमदाबाद और मुंबई (कुछ क्षेत्रों में स्थानीय मान्यताओं के अनुसार)।
  • पूर्वी भारत: कोलकाता, पटना, गंगटोक और रांची।
  • दक्षिण भारत: चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु (चुनिंदा सर्किल)।

(नोट: जिन राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में जन्माष्टमी का आधिकारिक अवकाश अधिसूचित नहीं है, वहां बैंक शाखाएं अपने सामान्य समय के अनुसार खुली रहेंगी।)

सितंबर 2026: बैंकों की छुट्टियों का कैलेंडर

4 सितंबर, शुक्रवार: श्री कृष्ण जन्माष्टमी- उत्तर प्रदेश, राजस्थान, एमपी, दिल्ली NCR आदि

12 सितंबर, शनिवार: दूसरा शनिवार- पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे

13 सितंबर, रविवार: साप्ताहिक अवकाश- पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे

26 सितंबर, शनिवार: चौथा शनिवार- पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे

बैंक बंद रहने पर भी चालू रहेंगी ये डिजिटल सेवाएं

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को वित्तीय लेनदेन में कोई परेशानी नहीं होगी। आप घर बैठे ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। Google Pay, PhonePe, Paytm और भीम ऐप से पैसों का लेनदेन 24 घंटे चालू रहेगा। कैश निकालने और जमा करने के लिए एटीएम सेवाएं चालू रहेंगी। NEFT और RTGS के जरिए ऑनलाइन फंड ट्रांसफर आसानी से किया जा सकेगा।

Bank Holidays: सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे SBI-HDFC समेत सभी बैंक! ब्रांच जाने से पहले यहां देख लें पूरी लिस्ट

Bank Holidays September 2026: सितंबर के महीने में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके बेहद काम की है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार, सितंबर में अलग-अलग राज्यों और शहरों में त्योहारों, जयंती और क्षेत्रीय आयोजनों के कारण कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे।

इसके अलावा, हर महीने की तरह रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को भी देशभर के बैंकों में छुट्टी रहेगी। चूंकि राज्यों के हिसाब से बैंक हॉलीडे अलग-अलग होते हैं, इसलिए अपने राज्य की लिस्ट देखकर ही बैंक जाने की योजना बनाएं।

सितंबर में किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक?

भारतीय रिजर्व बैंक के हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार सितंबर में छुट्टियों की तारीखें:

4 सितंबर: जन्माष्टमी (वैष्णव)/कृष्ण जयंती के अवसर पर गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, तेलंगाना, केरल, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

11 सितंबर: जयपुर नगर निगम क्षेत्र में चुनाव के कारण राजस्थान के संबंधित क्षेत्रों में बैंक हॉलीडे रहेगा।

12 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि के उपलक्ष्य में असम में बैंक बंद रहेंगे।

14 सितंबर: गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी/गणेश पूजा के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, तेलंगाना, गोवा और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

15 सितंबर: संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)/नुआखाई/गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) के अवसर पर गुजरात, ओडिशा और गोवा में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

21 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव के जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि के कारण असम और केरल में बैंक बंद रहेंगे।

22 सितंबर: करमा पूजा के अवसर पर झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।

23 सितंबर: महाराजा हरि सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में जम्मू-कश्मीर में बैंक हॉलीडे रहेगा।

25 सितंबर: इंद्रजात्रा त्योहार के अवसर पर सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।

इसके अलावा रविवार की रेगुलर छुट्टी और दूसरे व चौथे शनिवार के ऑफ को जोड़ते हुए सितंबर के महीने में कुल 15 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। हालांकि ये छुट्टियां अलग-अलग सर्किलों में है जरूरी नहीं कि एक ही दिन सभी जगह बैंक बंद रहे।

क्या छुट्टियों के दौरान चालू रहेंगी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं?

बैंक शाखाएं बंद रहने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपकी बैंकिंग सेवाएं रुक जाएंगी। छुट्टियों के दौरान भी आप बिना किसी रुकावट के डिजिटल सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। आप पैसों की निकासी या डिपॉजिट के लिए एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं। Google Pay, PhonePe, Paytm या BHIM UPI के जरिए डिजिटल पेमेंट और फंड ट्रांसफर चालू रहेंगे। खाते से जुड़ी सामान्य सेवाएं, एनईएफटी (NEFT)/आईएमपीएस (IMPS) ट्रांसफर और बिल पेमेंट घर बैठे किए जा सकेंगे।