Bank Holiday: आज बुधवार 23 सितंबर को इन जगहों पर बंद रहेंगे बैंक, जानिए RBI ने क्यों दी है छुट्टी

Bank Holiday Today, 23 September 2026: अगर आपको आज यानी 23 सितंबर को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो ब्रांच जाने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 23 सितंबर को पूरे देश में बैंकों की छुट्टी नहीं है। हालांकि, आज कुछ खास शहरों में स्थानीय अवकाश के कारण बैंक ब्रांच बंद रहेंगी। आपको जानकारी के लिए बता दें कि बैंक हॉलिडे का असर मुख्य रूप से बैंक की ब्रांचों पर होता है। ATM और डिजिटल बैंकिंग सर्विस आम तौर पर उपलब्ध रहती हैं।

जम्मू-कश्मीर में आज बैंक बंद

  • RBI के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 23 सितंबर को बैंक बंद रहेंगे। जम्मू और श्रीनगर समेत कई इलाकों में सार्वजनिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंक इस दिन काम नहीं करेंगे।
  • RBI के मुताबिक, यह छुट्टी महाराजा हरि सिंह जी की जयंती के अवसर पर है। महाराजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर रियासत के अंतिम शासक महाराजा थे। वह डोगरा राजवंश से संबंधित थे। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर में सार्वजनिक एवं राजपत्रित अवकाश रहता है।
  • बैंक ब्रांचों के साथ-साथ आज यहां स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय भी बंद रहते हैं।

दिल्ली, यूपी, बिहार समेत बाकी राज्यों में बैंक खुले

  • 23 सितंबर की छुट्टी पूरे भारत में लागू नहीं है। यानी जम्मू-कश्मीर के बाहर ज्यादातर राज्यों में बैंक अपनी सामान्य दिनों के अनुसार खुले रहेंगे।
  • इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात और झारखंड जैसे राज्य शामिल हैं।
  • इसलिए अगर आप इन राज्यों में बैंक की शाखा में जाने वाले हैं, तो सामान्य बैंकिंग समय के दौरान अपना काम करा सकते हैं।

बैंक बंद है तो भी ऑनलाइन काम जारी रहेगा

किसी इलाके में बैंक बंद होने का मतलब यह नहीं है कि पूरी बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। इस दौरान ATM, कैश रिसाइक्लर, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और डेबिट-क्रेडिट कार्ड से भुगतान जैसी डिजिटल सर्विस सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। हालांकि, जिस काम के लिए बैंक में व्यक्तिगत रूप से जाना जरूरी है, उसे स्थानीय बैंक अवकाश खत्म होने के बाद करना होगा।

ये भी पढ़ें- LPG Cylinder New Rule: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाला सस्ता सिलेंडर भी खरीदना पड़ेगा महंगा अगर नहीं निपटाया ये काम! 3 तरीके जान लीजिए

कौन थे महाराजा हरि सिंह?

महाराजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर रियासत के आखिरी शासक (महाराजा) थे। उनका जन्म 23 सितंबर 1895 को जम्मू में हुआ था। जबकि उनका निधन 26 अप्रैल 1961 को मुंबई में हुआ था। भारत की आजादी के समय जम्मू-कश्मीर एक रियासत थी। महाराजा हरि सिंह राज्य के शासक थे। शुरुआत में उन्होंने भारत या पाकिस्तान में तत्काल विलय करने के बजाय स्वतंत्र रहने की कोशिश की। लेकिन अक्टूबर 1947 में पाकिस्तान के नापाक साजिश के तहत कबायली लड़ाकों के हमले के बाद परिस्थितियां तेजी से बदलीं। इसके बाद महाराजा हरि सिंह ने 26 अक्टूबर 1947 को Instrument of Accession (विलय-पत्र) पर साइन किए।

इसके जरिए जम्मू-कश्मीर का भारत में विलय हुआ। भारत सरकार ने इसे 27 अक्टूबर 1947 को स्वीकार किया। इसके बाद भारतीय सेना जम्मू-कश्मीर में पहुंची। फिर पाकिस्तान समर्थित कबायली हमले के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू हुई। 1949 में हरि सिंह को जम्मू-कश्मीर के शासन से हटकर मुंबई जाने के लिए कहा गया। उनके बेटे युवराज करण सिंह को रीजेंट बनाया गया। हरि सिंह बाद में मुख्य रूप से मुंबई में रहे। महाराजा हरि सिंह का नाम अक्सर 1947 के जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय के संदर्भ में आता है।

सितंबर में अभी और कितने दिन बैंक बंद रहेंगे?

बैंक की छुट्टियां राज्य और शहर के स्थानीय त्योहारों या आयोजनों के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए अगर आपका काम जरूरी है, तो बैंक जाने से पहले अपने स्थानीय ब्रांच के खुले रहने की पुष्टि कर लेना बेहतर है। RBI के सितंबर 2026 के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, इस महीने कुछ और दिनों में भी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी:-

  • 23 सितंबर: जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 सितंबर: गंगटोक में इंद्रजात्रा के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
  • 26 सितंबर: महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 सितंबर: रविवार होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

Janmashtami Bank Holiday: 4 सितंबर को जन्माष्टमी पर बैंक बंद रहेंगे या खुलेंगे? देखिए RBI की पूरी बैंक हॉलिडे लिस्ट

Janmashtami Bank Holiday 2026: देशभर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल 4 सितंबर, शुक्रवार को जन्माष्टमी के पावन अवसर पर देश के कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी की गई आधिकारिक बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, कई सर्किलों में सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के बैंकों की शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

अगर आपको इस हफ्ते बैंक जाकर चेक क्लियरिंग, कैश डिपॉजिट या अन्य जरूरी काम निपटाने हैं, तो अपने शहर की हॉलिडे लिस्ट चेक करके ही घर से निकलें।

4 सितंबर को किन-किन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक?

RBI की ‘नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट’ के तहत 4 सितंबर को देश के प्रमुख शहरों और सर्किलों में बैंक बंद रहेंगे:

  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड: लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, देहरादून और नोएडा।
  • राजस्थान और मध्य प्रदेश: जयपुर, भोपाल और इंदौर।
  • गुजरात और महाराष्ट्र: अहमदाबाद और मुंबई (कुछ क्षेत्रों में स्थानीय मान्यताओं के अनुसार)।
  • पूर्वी भारत: कोलकाता, पटना, गंगटोक और रांची।
  • दक्षिण भारत: चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु (चुनिंदा सर्किल)।

(नोट: जिन राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में जन्माष्टमी का आधिकारिक अवकाश अधिसूचित नहीं है, वहां बैंक शाखाएं अपने सामान्य समय के अनुसार खुली रहेंगी।)

सितंबर 2026: बैंकों की छुट्टियों का कैलेंडर

4 सितंबर, शुक्रवार: श्री कृष्ण जन्माष्टमी- उत्तर प्रदेश, राजस्थान, एमपी, दिल्ली NCR आदि

12 सितंबर, शनिवार: दूसरा शनिवार- पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे

13 सितंबर, रविवार: साप्ताहिक अवकाश- पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे

26 सितंबर, शनिवार: चौथा शनिवार- पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे

बैंक बंद रहने पर भी चालू रहेंगी ये डिजिटल सेवाएं

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को वित्तीय लेनदेन में कोई परेशानी नहीं होगी। आप घर बैठे ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। Google Pay, PhonePe, Paytm और भीम ऐप से पैसों का लेनदेन 24 घंटे चालू रहेगा। कैश निकालने और जमा करने के लिए एटीएम सेवाएं चालू रहेंगी। NEFT और RTGS के जरिए ऑनलाइन फंड ट्रांसफर आसानी से किया जा सकेगा।

Bank Holidays: सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे SBI-HDFC समेत सभी बैंक! ब्रांच जाने से पहले यहां देख लें पूरी लिस्ट

Bank Holidays September 2026: सितंबर के महीने में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके बेहद काम की है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार, सितंबर में अलग-अलग राज्यों और शहरों में त्योहारों, जयंती और क्षेत्रीय आयोजनों के कारण कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे।

इसके अलावा, हर महीने की तरह रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को भी देशभर के बैंकों में छुट्टी रहेगी। चूंकि राज्यों के हिसाब से बैंक हॉलीडे अलग-अलग होते हैं, इसलिए अपने राज्य की लिस्ट देखकर ही बैंक जाने की योजना बनाएं।

सितंबर में किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक?

भारतीय रिजर्व बैंक के हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार सितंबर में छुट्टियों की तारीखें:

4 सितंबर: जन्माष्टमी (वैष्णव)/कृष्ण जयंती के अवसर पर गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, तेलंगाना, केरल, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

11 सितंबर: जयपुर नगर निगम क्षेत्र में चुनाव के कारण राजस्थान के संबंधित क्षेत्रों में बैंक हॉलीडे रहेगा।

12 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि के उपलक्ष्य में असम में बैंक बंद रहेंगे।

14 सितंबर: गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी/गणेश पूजा के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, तेलंगाना, गोवा और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

15 सितंबर: संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)/नुआखाई/गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) के अवसर पर गुजरात, ओडिशा और गोवा में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

21 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव के जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि के कारण असम और केरल में बैंक बंद रहेंगे।

22 सितंबर: करमा पूजा के अवसर पर झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।

23 सितंबर: महाराजा हरि सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में जम्मू-कश्मीर में बैंक हॉलीडे रहेगा।

25 सितंबर: इंद्रजात्रा त्योहार के अवसर पर सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।

इसके अलावा रविवार की रेगुलर छुट्टी और दूसरे व चौथे शनिवार के ऑफ को जोड़ते हुए सितंबर के महीने में कुल 15 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। हालांकि ये छुट्टियां अलग-अलग सर्किलों में है जरूरी नहीं कि एक ही दिन सभी जगह बैंक बंद रहे।

क्या छुट्टियों के दौरान चालू रहेंगी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं?

बैंक शाखाएं बंद रहने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपकी बैंकिंग सेवाएं रुक जाएंगी। छुट्टियों के दौरान भी आप बिना किसी रुकावट के डिजिटल सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। आप पैसों की निकासी या डिपॉजिट के लिए एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं। Google Pay, PhonePe, Paytm या BHIM UPI के जरिए डिजिटल पेमेंट और फंड ट्रांसफर चालू रहेंगे। खाते से जुड़ी सामान्य सेवाएं, एनईएफटी (NEFT)/आईएमपीएस (IMPS) ट्रांसफर और बिल पेमेंट घर बैठे किए जा सकेंगे।