अर्शदीप का खेलना संदिग्ध, भुवनेश्वर भारतीय टीम में शामिल

हैदराबाद में खेले गए चौथ टी-20 मैच चोटिल हुए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी-20 मैच में खेलना संदिग्ध है। भारत ने अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को बताया कि सीरीज का फैसला करने वाले इस मैच में अर्शदीप खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला मैच से पहले उनकी रिकवरी को देखकर लिया जाएगा।

पांचवां टी-20 शनिवार को यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। पांच मैचों की यह सीरीज फिलहाल 2-2 से बराबरी पर है। बुधवार को चौथे टी-20 मैच के दौरान बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के गेंदबाजी वाले कंधे में चोट लग गई थी। जिसके बाद चयन समिति ने कवर के तौर पर भुवनेश्वर को टीम में शामिल करने का फैसला किया।

Also Read : ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड रोज बाउल सीरीज में टी-20 भी हुआ शामिल

भुवनेश्वर के आने से इस अहम मुकाबले से पहले भारत को तेज गेंदबाजी में एक अनुभवी विकल्प मिल गया है। 36 वर्षीय भुवनेश्वर के पास सबसे छोटे प्रारुप का बहुत अंतरराष्ट्रीय अनुभव है। वे नई गेंद को स्विंग कराने और डेथ ओवरों में बेहतरीन वेरिएशन के साथ गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं।

16 सदस्यीय भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं, जबकि तिलक वर्मा उप-कप्तान हैं। टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर और भुवनेश्वर कुमार शामिल हैं।

सीरीज बराबरी पर होने के कारण, शनिवार का मुकाबला ही विजेता तय करेगा। भारत की कोशिश होगी कि अर्शदीप की फिटनेस और चिन्नास्वामी स्टेडियम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अपने गेंदबाजी कॉम्बिनेशन को अंतिम रूप दिया जाए। यह घोषणा बीसीसीआई के मानद सचिव देवजीत सैकिया ने की।

Pic Credit : UNI

बीएचयू में बन रहा ₹57.66 करोड़ का हाईटेक गर्ल्स हॉस्टल, 1200 छात्राओं को मिलेगा वाई-फाई, लिफ्ट और मिनी क्लिनिक का तोहफा

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गर्ल्स स्टूडेंट्स के लिए हाईटेक हॉस्टल तैयार किया जा रहा है। इस हॉस्टल में 1200 स्टूडेंट्स रह सकेंगे। हाईटेक सुविधाओं वाले इस हॉस्टल में डाइनिंग हॉल, वाई फाई, रीडिंग रूम, कैफेटेरिया सहित कई सुविधाएं होंगी। छात्राओं की सुरक्षा के लिहाज से यहां CCTV कैमरे भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा इस हॉस्टल में लिफ्ट की सुविधा भी होगी। अगले साल यानी 2027 तक 1200 बेड की क्षमता वाले इस हॉस्टल का निर्माण काम पूरा हो जाएगा।

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) इसके निर्माण का काम कर रहा है। फिलहाल 1200 बेड वाले इस हॉस्टल का 76% काम पूरा भी हो गया है। बाकी बचे काम को भी तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। बीएचयू में निर्माणधीन इस हॉस्टल पर 57.66 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। बताते चलें की फरवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी आधारशिला रखी थी। वाराणसी के डीएम सतेन्द्र कुमार ने बताया की 1200 बेड वाले इस छात्रावास में 5 ब्लॉक होंगे। इसमें से 1 ब्लॉक और 1 डाइनिंग ब्लॉक का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। बाकी बचे 2 हॉस्टल ब्लॉक के निर्माण का काम भी अगले साल मार्च महीने तक पूरा हो जाएगा।

बड़े और हवादार कमरे

इस हॉस्टल में बड़े और हवादार कमरे होंगे। छात्राओं के अलावा उनके अभिभावक भी यहां रुक पाएं इसके लिए गेस्ट रूम का निर्माण भी होगा। इतना ही नहीं हॉस्टल में सोशल स्पेस और मिनी क्लिनिक की सुविधा भी होगी। ताकि इमरजेंसी के वक्त छात्राओं को चिकित्सीय सुविधाएं भी हॉस्टल के अंदर ही मिल सकें। महिला महाविद्यालय कैम्पस में निर्माणधीन यह महिला छात्रावास बीएचयू में मौजूद छात्रावासों से काफी हाईटेक होगा। जिसमें छात्र बेहतर फील कर पाएंगे।

हजारों छात्राओं को सीधा फायदा

इस हॉस्टल के निर्माण के बाद दूर दराज से यूनिवर्सिटी में पढ़ने आने वाली छात्राओं को कैम्पस के अंदर ही सुरक्षित और बेहतर आवासीय सुविधाएं मिलेंगी। बताते चलें कि फिलहाल हॉस्टल की कमी के कारण कई ऐसी छात्राएं हैं जो कैम्पस के बाहर निजी हॉस्टल में रहती है। इन हॉस्टल में उन्हें ज्यादा पैसे भी खर्च करने पड़ते है। एक आंकड़े के मुताबिक, यूनिवार्सिटी के आस पास के निजी हॉस्टल में रहने के लिए छात्राओं को 7000 से 9000 रुपये प्रति महीना खर्च करना होता है। हालांकि कैम्पस के अंदर वो आधे से कम कीमत पर बेहतर सुविधाओं का फायदा लें सकेंगी।

वाराणसी से अभिषेक जायसवाल की रिपोर्ट

Video: तीन साल तक ₹10 के सिक्के बचाए, फिर उन्हीं से खरीद ली 1.23 लाख की Honda Activa, 2 घंटे तक गिनते रहे शोरूम वाले!

Drishyam 3 box office collection day 13: अजय देवगन स्टारर की रफ्तार दूसरे हफ्ते में धीमी पड़ी, बुद्धवार को सबसे कम कमाई दर्ज की गई

Drishyam 3 box office collection day 13: अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक शानदार शुरुआती हफ्ते के बाद अब धीरे-धीरे धीमी पड़ रही है। फिल्म ने अपने दूसरे बुधवार को 5.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जो अब तक की सबसे कम एक दिन की कमाई है। इसके साथ ही फिल्म की कुल घरेलू नेट कमाई 328.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। रजनीकांत की ‘जेलर 2’ के सिनेमाघरों में आने के बाद ‘दृश्यम 3’ का तीसरे हफ्ते खेल बिगड़ सकता है।

‘दृश्यम 3’ की कमाई में मिडवीक गिरावट

अजय देवगन के करियर में ‘दृश्यम 3’ को सबसे बड़ी ओपनिंग मिली। ‘दृश्यम द कंक्लूजन’ के लिए एडवांस बुकिंग 27 सितंबर को शुरू हुई थी और रिलीज से पहले ही फिल्म ने 27 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। पहले दिन के अंत तक, फिल्म ने पूरे भारत में 66.75 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की। यह किसी भी हिंदी फिल्म की अब तक की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग है और अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग है। पहले शनिवार को फिल्म ने 53.50 करोड़ रुपये कमाए, और रविवार को इसमें भारी उछाल आया, जिससे फिल्म ने 61 करोड़ रुपये की कमाई की। यह फिल्म की अब तक की एक दिन की सबसे ज्यादा कमाई है।

सोमवार को पहली गिरावट देखने को मिली, जब फिल्म ने 21 करोड़ रुपये कमाए, जो रविवार के आंकड़ों से लगभग 65.6% कम था। मंगलवार को भी यह गिरावट जारी रही, जब ‘दृश्यम 3’ ने 19.50 करोड़ रुपये कमाए और बुधवार को 15.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई। फिल्म का पहला हफ्ता 245.50 करोड़ रुपये की कुल कमाई के साथ समाप्त हुआ। रिलीज के दस दिनों के भीतर ही फिल्म ने 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। ‘सैकनिल्क’ (Sacnilk) के ताजा अपडेट के अनुसार, ‘दृश्यम 3’ ने अपने दूसरे बुधवार को सिनेमाघरों में 5.25 करोड़ रुपये की कमाई की। यह फिल्म की अब तक की सबसे कम एक दिन की कमाई है। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 328.75 करोड़ रुपये हो गया है।

‘दृश्यम 3’ को रजनीकांत की बड़ी फिल्म ‘जेलर 2’ से कड़ी टक्कर मिलेगी। यह फिल्म इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। उम्मीद है कि यह फिल्म अपनी रिलीज के पहले ही दिन ₹140 करोड़ की शानदार कमाई करेगी। 14 अक्टूबर (बुधवार) की सुबह तक, फिल्म की ओपनिंग वीकेंड के लिए दुनिया भर में एडवांस बुकिंग ₹80 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी थी।

‘दृश्यम 3’ के बारे में

‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत भी होंगे। सौरभ शुक्ला भी दूसरे भाग वाले अपने किरदार में एक कैमियो रोल निभाते नजर आएंगे।

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ को स्टार स्टूडियो18 और पैनोरमा स्टूडियो का सहयोग प्राप्त है, और अभिषेक पाठक इसके तीसरे भाग का निर्देशन कर रहे हैं। उन्होंने आमिल कीयान खान और परवेज़ शेख के साथ मिलकर इस फिल्म की पटकथा भी लिखी है। आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।

गौतम गंभीर के बर्थ डे पर जीत का गिफ्ट नहीं दे पाई इंडिया, इंडीज ने 24 रनों से हराया

INDvsWI गौतम गंभीर के जन्मदिन की पार्टी तब फीकी पड़ गई जब भारतीय टीम आज हैदराबाद में वेस्टइंडीज से 24 रनों से चौथा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 24 रनों से हार गई।  इंडीज द्वारा दिया गया 245 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारत 223 रन बनाकर आउट हो गई। सीरीज अब 2-2 से बराबर हो गई है और फाइनल मैच बैंगलूरू में खेला जाएगा। 

245 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की विस्फोटक शरुआत हुई और पहले 4 ओवर में भारत ने 60 रन बनाए जिसमें 56 रन संजू सैमसन के थे। लेकिन इसके बाद कीमो पॉल ने एक ओवर में संजू और ईशान को आउट कर दिया। 

श्रेयस अय्यर भी कुछ खास नहीं कर पाए और 16 रन बनाकर आउट हो गए। भारतीय टीम को असली झटका तब लगा जब अभिषेक शर्मा 29 रन बनाकर आउट हो गए। अगली ही गेंद पर गुडाकेश मोती ने नमन धीर को स्टंप कर दिया। ऐसा लग रहा था मैच भारत से दूर चला गया लेकिन तिलक वर्मा और नितीश कुमार ने हिटिंग जारी रखी। 

एक समय पर 4 ओवर में 59 रनों की दरकार थी। लेकिन तब ही तिलक वर्मा  को रोमारियो ने आउट कर दिया। अगले ओवर में एक बार फिर कीमो पॉल ने 2 नहीं 3 विकेट लेकर मैच खत्म कर दिया। उन्होंने 4 ओवर में 40 रन देकर 5 विकेट लिए। 

शमार जोसेफ जो लगातार रन दे रहे हैं उन्होंने अंत में अर्शदीप सिंह के बांह में मारकर उनको रिटायर आउट करवा दिया और गौतम गंभीर को जन्मदिन पर एक और सिरदर्द दे दिया।

ALSO READ: शाई होप ने भारत के खिलाफ जड़ा एक और शतक, इंडीज पहुंची 245 पार


शाई होप ने भारत के खिलाफ जड़ा एक और शतक, इंडीज पहुंची 245 पार

INDvsWI शाई होप (नाबाद 102) ने आखिरी दो गेंदों पर छक्के लगाते हुए अपना शतक पूरा किया जिसकी बदौलत वेस्ट इंडीज ने भारत के खिलाफ चौथे टी 20 में बुधवार को तीन विकेट पर 247 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।

होप की शतकीय पारी की बदौलत वेस्टइंडीज़ ने एक बल्लेबाज़ी वाली सतह पर भारत के सामने 248 का लक्ष्य रखा । होप ने इस दौरे का अपना चौथा शतक बनाया। टी 20 में होप का यह तीसरा शतक है और ऐसा करते हुए वह वेस्टइंडीज़ की ओर इस प्रारूप में सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने वाले बल्लेबाज़ हो गए हैं और उन्होंने एविन लुईस और क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है। होप ने 50 गेंदों में नाबाद 102 रन में चार चौके और नौ छक्के लगाए। उन्होंने पारी की आखिरी दो गेंदों में छक्के मारकर अपना रिकॉर्डतोड़ शतक पूरा किया।

टॉस के दौरान दोनों ही कप्तान पूरी तरह से आश्वस्त नहीं थे कि यह पिच कैसा खेलेगी लेकिन पिच अब तक बल्लेबाज़ी के लिए काफ़ी अनुकूल नज़र आई है। होप शुरू से लेकर अंत तक डटे रहे। होप ने पहले ऐंड्रूयू और फिर हेटमायर के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की, इसके बाद पॉवेल के साथ उन्होंने 46 रनों की साझेदारी की और अंत में शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड के साथ उन्होंने 91 रनों की साझेदारी की।

वेस्टइंडीज़ ने 12वें ओवर में ही 150 के आंकड़े को छू लिया था लेकिन बाद में भारतीय गेंदबाज़ों ने वेस्टइंडीज़ की बल्लेबाज़ी को धीमा किया। हालांकि वे बहुत देर तक वेस्टइंडीज़ के बल्लेबाज़ों को बांधे नहीं रख सके। आखिरी पांच ओवरों में वेस्ट इंडीज ने 70 रन ठोके। रदरफोर्ड ने 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन में चार चौके और तीन छक्के लगाए।

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।

वेस्टइंडीज:शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती

विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बुधवार विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत की मौजूदगी में चकराता, सहसपुर, विकास नगर से कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्व प्रत्याशी विधानसभा चकराता दर्शन लाल डोभाल, सेवानिवृत्त आईजी पुलिस अनन्तराम चौहान, कैप्टन ताजवर सिंह नेगी, कैप्टन नारायण सिंह रावत, कैप्टन गंगा सिंह, कैप्टन हीरा बल्लभ पांडे, कैप्टन सोबन सिंह, जितेंद्र सिंह, शशांक भट्ट आदि प्रमुख हैं।

श्री गोदियाल ने इस अवसर पर कहा कि आज देश एवं प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा बिगड़ती कानून व्यवस्था से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में भाजपा सरकार के शासनकाल में बेरोजगार नौजवान रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं के भविष्य पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है, महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों से प्रदेश की मातृशक्ति स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है तथा किसान, मजदूर और छोटे व्यापारी सरकार की नीतियों से परेशान हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में भारी अन्तर है। प्रदेश की जनता ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ भाजपा को सत्ता सौंपी थी, सरकार उन अपेक्षाओं पर खरी उतरने में पूरी तरह विफल रही है। विकास के नाम पर केवल घोषणाएं की जा रही हैं, जबकि प्रदेश में बेरोजगारी, पलायन, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं लगातार विकराल रूप धारण करती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता भाजपा सरकार के कुशासन से मुक्ति चाहती है। प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं तथा सरकार जनसमस्याओं के समाधान के बजाय प्रचार-प्रसार और राजनीतिक बयानबाजी में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामियों से जनता में भारी आक्रोश है और आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल कर कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

Also Read : जेएनयू में एबीवीपी का प्रदर्शन

चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष सिंह ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देशभर में लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए निरन्तर संघर्ष कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और जनहित के मुद्दों के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। इसी का परिणाम है कि विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं को संगठन में पूरा सम्मान दिया जाएगा तथा उनके राजनीतिक एवं सामाजिक अनुभवों का लाभ पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में लिया जाएगा।

प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा पलायन जैसे ज्वलन्त मुद्दों पर सरकार के पास कोई ठोस कार्ययोजना नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता अब भाजपा के खोखले वादों और झूठी घोषणाओं से ऊब चुकी है तथा कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी पूरी एकजुटता एवं मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार में नए नेताओं के शामिल होने से पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा तथा भाजपा सरकार के विरुद्ध चल रहे जनसंघर्ष को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर विधायक लखपत सिंह बुटोला, प्रदेश उपाध्यक्ष लालचन्द शर्मा, अभिषेक सिंह, राजेन्द शाह, नवीन जोशी, विनोद चौहान, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, अमेन्द्र बिष्ट, अखिलेश उनियाल, प्रशांत खंडूरी, नरेशानन्द नौटियाल आदि पार्टी नेता उपस्थित रहे।

Pic Credit : UNI

टॉप 10 के बाद टॉप 5 में श्रेयस अय्यर, अगला लक्ष्य पाकिस्तानी कप्तान

 

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर वेस्टइंडीज के खिलाफइंदौर टी-20 में भले ही 1 रन बनाकर आउट हो गए हों लेकिन रांची टी-20 में 18 गेंदों में (3 छक्के और चौके) बनाए 40 रनों से वह ICC की बल्लेबाजों की नवीनतम टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में तीन स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। अय्यर ने लखनऊ में शृंखला के पहले मैच में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा था और वह सातवीं रैंक पर पहुंचे थे।

T20I अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष 10 में चार भारतीय शामिल हैं।इशान किशन 904 अंक के साथ शीर्ष पर हैं। उन्होंने साथी भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर 13 अंक की बढ़त बना रखी है। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान करियर के सर्वश्रेष्ठ 883 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं।भारत को अभी इंडीज के खिलाफ बैंगलूरू और हैदराबाद में दो टी-20 मैच खेलने है। वह इन दो मैचों में कोशिश करेंगें कि पाकिस्तानी टी-20 कप्तान साहिबजादा फरहान से आगे निकला जाए।

ICC ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान के कप्तान फरहान ने करियर के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक हासिल किए।श्रीलंका के कुसल मेंडिस (तीन स्थान के फायदे से 23वें स्थान पर), वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड (13 स्थान के फायदे से संयुक्त 24वें) और भारत के संजू सैमसन (चार स्थान के फायदे से संयुक्त 27वें) को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है।

वेस्टइंडीज के रोस्टन चेस ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद ICC T20I अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की रैंकिंग में 24 स्थान की छलांग लगाकर 23वां स्थान हासिल किया जबकि T20I अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडरों की सूची में दो पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर हैं।पाकिस्तान के सलमान मिर्जा (नौ स्थान ऊपर चढ़कर 14वें) और साइम अयूब (आठ स्थान की छलांग लगाकर 54वें) ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की रैंकिंग में सुधार किया।

श्रीलंका ने टी-20 सीरीज जीती

पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने दो ‘फुल मेंबर’ देशों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा। हालांकि, रावलपिंडी में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में उनकी टीम को श्रीलंका से आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

फरहान ने लगातार तीसरा अर्धशतक लगाया और सीरीज में अपने कुल रनों की संख्या 238 तक पहुंचाई। इसके बाद श्रीलंका ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के आठ विकेट पर 168 के स्कोर को 17 गेंदें बाकी रहते हुए हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए इस हार से कोई खास फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि वे पहले ही शुरुआती दो मैचों में शानदार प्रदर्शन करके घरेलू मैदान पर सीरीज़ जीत चुके थे।

यह फरहान के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि थी। उन्होंने तीनों मैचों में पाकिस्तान की शानदार कप्तानी की और दो ‘फुल मेंबर’ देशों के बीच पुरुषों की तीन मैचों की टी-20 सीरीज में सबसे ज़्यादा रन बनाने का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Also Read : फैशन ब्रांड ‘नुवा’ की चीफ क्रिएटिव ऑफिसर बनीं बरखा सिंह

इससे पहले यह रिकॉर्ड अभिषेक के नाम था, जिन्होंने इसी साल की शुरुआत में अफगानिस्तान के खिलाफ 229 रन बनाए थे। बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान फरहान ने भारतीय ओपनर के इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। सीरीज के आखिरी मैच में हार के बावजूद फरहान तीनों मैचों में अपनी टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट थे।

मैच के बाद फरहान ने कहा, “जिस तरह से हमने पहले दो मैचों में शानदार टारगेट सेट किया था, आज भी हमारी योजना वैसी ही थी, लेकिन यह क्रिकेट है, कुछ भी हो सकता है। कोशिश लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की होती है। जब मैं अच्छा खेलता हूँ, तो अगले मैच में भी अच्छा करने के लिए और ज़्यादा फोकस करता हूँ। यह क्रिकेट है, आप हमेशा फॉर्म में नहीं रहते। इसलिए मैं इस मौके का पूरा फायदा उठाने की कोशिश कर रहा हूं।

सीरीज के आखिरी मैच में मात्र 47 गेंदों पर 87 रनों की तेज़-तर्रार पारी खेलने के लिए कुसल मेंडिस को ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ चुना गया और श्रीलंका के कप्तान अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश थे।

मेंडिस ने कहा आज हमने बीच के ओवरों में बहुत अच्छी गेंदबाजी की। फ़ील्डिंग भी बेहतर थी और बल्लेबाजी शानदार रही। पावरप्ले के बाद कामिंदु (मेंडिस) ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने अपना स्वाभाविक खेल खेला और मैंने भी। हमने तीनों विभागों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।

Pic Credit : UNI

IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के सहायक और बल्लेबाज कोच बने युवराज सिंह

युवराज सिंह को IPL 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का सहायक और बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। हाल के सालों में, युवराज ने अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह जैसे कई भारतीय क्रिकेटरों को मेंटर किया है, हालांकि दिल्ली कैपिटल्स में यह नियुक्ति उनका पहला फ़ॉर्मल कोचिंग असाइनमेंट होगा।

भारत के पूर्व ऑलराउंडर दिल्ली फ्रेंचाइज़ी के साथ फिर से जुड़ेंगे; उन्होंने 2015 सीज़न में इस टीम का प्रतिनिधित्व किया था, जब नीलामी में उन्हें 16 करोड़ रुपये में खरीदा गया था और वे उस समय आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। इस नियुक्ति से वे अपने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के साथ भी फिर से जुड़ेंगे, जिन्हें हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स का हेड कोच बनाया गया है।

एक ऐसी टीम के लिए जो अभी भी अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश में है, युवराज बहुत सारा अनुभव लेकर आ रहे हैं। उन्होंने भारत की 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी। युवराज ने 132 आईपीएल मैच भी खेले, जिनमें उन्होंने 2750 रन बनाए और 36 विकेट लिए। उनका इंटरनेशनल करियर भी शानदार रहा, जिसमें उन्होंने 17 सालों में 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी 20 मैच खेले।

फ्रेंचाइज़ी के चेयरमैन पार्थ जिंदल ने कहा, “हम दिल्ली कैपिटल्स परिवार में युवी का स्वागत करते हुए बहुत उत्साहित हैं। युवी भारतीय क्रिकेट के सबसे बेहतरीन मैच-विनर्स में से एक हैं और उन्होंने आज भारतीय क्रिकेट के कई होनहार युवा टैलेंट को गाइड करने में अहम भूमिका निभाई है। उनका अनुभव, जीतने का जज़्बा और खिलाड़ियों के साथ घुलने-मिलने की काबिलियत हमारी टीम के लिए बहुत कीमती साबित होगी।”

वहीं, युवराज ने इस फ्रेंचाइज़ी के साथ एक नया सफ़र शुरू करने को लेकर उत्साह ज़ाहिर किया। उन्होंने कहा, “इस फ्रेंचाइज़ी के साथ मेरा पुराना नाता है और मैं मालिकों को अच्छी तरह जानता हूँ, इसलिए यह मेरे लिए एक खास मौका है। मैं ‘दादा’ के साथ मिलकर काम करने का भी बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूँ, इस बार कोच के तौर पर।” “कोचिंग मेरा जुनून है और मैं इस बेहद टैलेंटेड टीम के साथ काम शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हूँ।”

IPL 2027 में दिखेगा युवराज सिंह का जलवा, दिल्ली कैपिटल्स ने दी ये नई जिम्मेदारी

युवराज सिंह और इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। युवराज सिंह IPL में दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट और बैटिंग कोच बन गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया। बता दें कि, टीम के हेड कोच सौरव गांगुली हैं। वहीं युवराज पहली बार किसी टीम की कोचिंग करेंगे। युवराज 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेले थे।

दिल्ली में युवराज की एंट्री 

युवराज इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए खिलाड़ी के तौर पर खेल चुके हैं, लेकिन अब वह नई जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्होंने अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह जैसे युवा खिलाड़ियों को भी तराशा है। अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर युवराज सिंह ने कहा कि, वह दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि इस टीम के साथ उनका पुराना रिश्ता रहा है और वह फ्रेंचाइजी के मालिकों को भी अच्छी तरह जानते हैं। युवराज ने कहा कि इस बार वह भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के साथ कोच के रूप में काम करने को लेकर भी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि कोचिंग में उनकी काफी दिलचस्पी है और वह टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ काम शुरू करने का इंतजार कर रहे हैं।

टीम के साथ कोचिंग भी दमदार

युवराज को उम्मीद है कि यह सफर उनके लिए शानदार रहेगा और वह टीम की सफलता में अहम योगदान देंगे। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन पार्थ जिंदल ने युवराज सिंह का टीम में स्वागत करते हुए खुशी जताई। उन्होंने कहा कि युवराज भारतीय क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रहे हैं और उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मदद की है। जिंदल के मुताबिक, युवराज का अनुभव, जीत हासिल करने की सोच और खिलाड़ियों के साथ बेहतर तालमेल बनाने की क्षमता टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। उन्होंने युवराज को उनकी पहली आधिकारिक कोचिंग की जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दीं। जिंदल ने कहा कि युवराज की टीम में वापसी दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े सभी लोगों के लिए खास है और उन्हें सौरव गांगुली व बाकी कोचिंग स्टाफ के साथ काम करते देखना दिलचस्प होगा।