
भारतीय एकदिवसीय और टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना को जानलेवा धमकी भरे पत्र मिलने से क्रिकेट बंगाल के दफ्तर में हड़कंप मच गया। सूत्रों की मानें तो इस पत्र की भाषा काफी हिंसक थी।
कोरियर द्वारा भेजे गए दो पत्र अंग्रेजी भाषा में लिखे गए थे। इसके साथ ही गांगुली की पत्नी डोना और स्टाफ को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। गांगुली परिवार की ओर से ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही पुलिस ने त्वरित कार्यवाही शुरु कर दी हैय़
Who is threatening Sourav Ganguly? pic.twitter.com/kl8PO5B0qb
— Keh Ke Peheno (@coolfunnytshirt) August 11, 2026
पिछले 6 माह से मिल रहे थे धमकी भरे पत्र
पुलिस की प्रथम दृश्या जांच में यह पता लगा है कि पिछले 6 महीने से ऐसे पत्र बंगाल क्रिकेट के दफ्तर में मिल रहे थे। इस मामले को परिवार ने किसी नाराज क्रिकेट फैन की कुंठा के तौर पर लिया गया। हालांकि यह सिलसिला नहीं रुकने पर गांगुली परिवार ने बंगाल पुलिस से संपर्क किया।.
भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 38 शतक लगाए हैं।उन्होंने 311 एकदिवसीय और 113 टेस्ट मैच खेले।अगर गांगुली के आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि वह 30 बार 80 या 90 रन की संख्या पार करने के बाद आउट हुए। अगर वह इन पारियों को भी शतक में बदलने में सफल रहते तो उनके नाम पर 50 से अधिक शतक दर्ज होते।गांगुली ने वनडे में 72 और टेस्ट क्रिकेट में 35 अर्धशतक लगाए हैं।

