Ayushmann Khurrana: कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है…, बर्थडे वीक में केबीस सेट पर पहुंच आयुष्मान खुराना ने बिग बी को दिया ट्रिब्यूट

Ayushmann Khurrana: एक्टर और सिंगर आयुष्मान खुराना ने मेगास्टार अमिताभ बच्चन को बेहद स्पेशल अंदाज में ट्रिब्यूट दिया है। लोकप्रिय क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में शामिल होने के दौरान आयुष्मान ने अपने रेडियो जॉकी वाले अंदाज को फिर से अपनाया और अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के खास हफ्ते के मौके पर इस दिग्गज एक्टर का अनोखे अंदाज में परिचय कराया।

अमिताभ बच्चन के बर्थडे वीक के जश्न के दौरान आयुष्मान स्टेज पर आए और क्लासिक रेडियो स्टाइल में इस एक्टर का परिचय दिया। आयुष्मान ने कहा, “रेडियो अंदाज में आपका परिचय दिया जाए… KBC रेडियो पर ‘मानो या न मानो, मैं हूं आपका आयुष्मान!’ यह अमिताभ बच्चन का बर्थडे वीक है, तो AB 84.0 पर आगे क्या होने वाला है, इसके लिए बने रहिए।”

इसके बाद आयुष्मान ने सदाबहार रोमांटिक गाना ‘कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है’ गाकर बच्चन का दिल जीत लिया और दर्शकों व अन्य मेहमानों के लिए इस पल को खास बना दिया। बता दें कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है 1976 की फिल्म कभी-कभी का एक सदाबहार रोमांटिक गाना है, जिसे खय्याम ने म्यूजिक दिया था और साहिर लुधियानवी ने लिखा था।

अमिताभ बच्चन और राखी पर फिल्माया गया ये गाना आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे पसंदीदा रोमांटिक क्लासिक्स में से एक है। बात करें आयुष्मान की तो वह उड़ता तीर फिल्म को प्रमोट करने के लिए सारा अली खान के साथ क्विज़ शो की हॉट सीटों पर पहुंचे थे।

आकाश ए कौशिक के निर्देशन में बनी यह पहली फिल्म है, जो करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन द्वारा निर्मित है। फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, राहुल बोस, राम कपूर, सुहैल नैय्यर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला, संदीप आनंद, सुप्रिया पिलगांवकर और स्मिता तांबे जैसे कलाकारों की एक उल्लेखनीय टोली है। उड़ता तीर 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Udta Teer Postponed Again: आयुष्मान खुराना स्टारर ‘उड़ता तीर’ हुई पोस्टपोन, अब इस तारीख को होगी रिलीज

Udta Teer Postponed Again: आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज डेट एक बार फिर टाल दी गई है। यह दूसरी बार है जब इसकी रिलीज डेट बदली गई है। यह फिल्म पहले 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब यह 23 अक्टूबर को रिलीज होगी।

फिल्म की टीम की ओर से जारी एक प्रेस नोट में कहा गया, “अपने ट्रेलर और चल रहे प्रमोशन की वजह से ‘उड़ता तीर’ को लेकर अच्छी चर्चा हो रही है। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, इसलिए मेकर्स ने इसे 23 अक्टूबर को रिलीज करने का समझदारी भरा फैसला लिया है। इससे फिल्म को रिलीज के लिए बेहतर समय और सिनेमाघरों में ज्यादा जगह मिलेगी, बजाय इसके कि अचानक भीड़-भाड़ वाले मार्केट में स्क्रीन के लिए समझौता करना पड़े।”

अगर फिल्म अपनी पुरानी तारीख पर रिलीज होती तो यह अजय देवगन की ‘दृश्यम द कन्क्लूज़न’ के रिलीज होने के ठीक एक हफ्ते बाद आती, जिसके बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। वहीं आयुष्मान की फिल्म पर इसका बुरा असर पड़ सकता था।

ANI से बात करते हुए आयुष्मान खुराना ने बताया कि ‘उड़ता तीर’ उन्हें सिनेमा के उस जॉनर और स्टाइल में वापस ला रही है, जिसके लिए दर्शक उन्हें जानते हैं। एक्टर ने कहा, “इसमें एक बहुत ही अनोखी, नई और अलग कहानी है, वैसी ही फिल्में जैसी मैंने हमेशा की हैं। मैं अपनी जड़ों की ओर लौट रहा हूं, जो ओरिजिनल कंटेंट को बढ़ावा देती हैं और यह फिल्म उसी का उदाहरण है।”

फिल्म में आयुष्मान एक पाकिस्तानी जासूस का किरदार निभा रहे हैं, जिसकी ज़िंदगी में तब बदल जाती है जब वह अपनी याददाश्त खो देता है। उन्होंने आगे कहा, “फिल्म में मैं एक पाकिस्तानी जासूस का रोल कर रहा हूं, जो अपनी याददाश्त खो देता है। हालांकि उसमें देशभक्ति की भावना बनी रहती है, लेकिन वह यह भूल जाता है कि वह किस देश का है, इसलिए वह आखिर में भारत का साथ देने लगता है। इसे भारत-समर्थक देशभक्ति वाली कॉमेडी कहा जा सकता है। यह एक ऐसी फिल्म है जो किसी खास जॉनर में बंधकर नहीं रहती और इसे पूरे परिवार के साथ देखा जा सकता है।”

‘उड़ता तीर’ में सारा अली खान, राहुल बोस, राम कपूर, सुहैल नैय्यर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला, संदीप आनंद, सुप्रिया पिलगांवकर और स्मिता तांबे भी अहम भूमिकाओं में हैं। आकाश ए कौशिक इस फिल्म से बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं। करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचीन जैन ने इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस किया है।

Ayushmann Khurrana: ‘मैं वही करता हूं जो स्क्रिप्ट की मांग होती है’, ‘उड़ता तीर’ में पाकिस्तानी जासूस का किरदार निभाने पर आयुष्मान खुराना ने कही ये बड़ी बात

Ayushmann Khurrana: आने वाली स्पाई कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ का ट्रेलर बुधवार को मुंबई में रिलीज किया गया। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसे नए नवेले डायरेक्टर आकाश ए. कौशिक ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी, जिसमें एक पाकिस्तानी एजेंट भारत में अपना मिशन भूल जाता है, सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में आयुष्मान ने कहा कि उन्हें फिल्म में पाकिस्तानी एजेंट का किरदार निभाने में कोई हिचकिचाहट नहीं थी।

‘उड़ता तीर’ पर आयुष्मान खुराना

‘उड़ता तीर’ बिलाल अहमद (आयुष्मान) नाम के एक पाकिस्तानी जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारत में आता है और एक दुर्घटना के बाद अपनी याददाश्त खो देता है, जिससे उसे गलतफहमी हो जाती है कि वह एक भारतीय जासूस है।

ट्रेलर लॉन्च पर एक सवाल का जवाब देते हुए आयुष्मान ने कहा, “यह स्क्रिप्ट का हिस्सा था। एक एक्टर के तौर पर आप कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। यह एक स्पाई कॉमेडी देशभक्ति वाली कॉमेडी और जॉनर बदलने वाली फिल्म है। मैं वही करता हूं, जिसकी स्क्रिप्ट मांग करती है। मैं डायरेक्टर का कलाकार हूं। यह एक शानदार स्क्रिप्ट है।”

आयुष्मान ने इस रोल को ‘सबसे मुश्किल किरदार’ बताया क्योंकि उन्हें अपने आस-पास हो रही सारी अफरा-तफरी और कॉमेडी के बीच भी गंभीर चेहरा बनाए रखना था। ‘अंधाधुन’ और ‘दम लगा के हईशा’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर एक्टर ने कहा, “यह सबसे मुश्किल किरदार है क्योंकि उसके आस-पास बहुत कुछ हो रहा था। मुझे गंभीर चेहरा बनाए रखना था, हालांकि कई पल ऐसे भी आए जब मुझे हंसी आ रही थी, लेकिन मैं हंस नहीं सकता था। जब मेरे आस-पास अफरा-तफरी मची हो, तब भी मुझे सामान्य रहना था।”

सारा अली खान ने फिल्म के बारे में बात की

‘उड़ता तीर’ में सारा अली खान, खुराना के साथ नजर आएंगी। ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि वह इस फिल्म की अनोखी कहानी से इंप्रेस थीं। उन्होंने कहा, “जब मैंने कहानी सुनी तो मैं इस दुनिया का हिस्सा बनना चाहती थी। यह एक अनोखी और नई तरह की फिल्म है। मेरा किरदार मेरी असल जिंदगी जैसा नहीं है, इसलिए इसे निभाना मेरे लिए रोमांचक था।” आयुष्मान ने इस अनोखी कहानी का श्रेय डायरेक्टर आकाश ए. कौशिक को दिया और इसे उनका ‘दिमागी आइडिया’ (brain child) बताया।

‘उड़ता तीर’

आयुष्मान और सारा के अलावा फिल्म में राहुल बोस, राम कपूर, सुहेल नय्यर, गुलशन ग्रोवर, रघुबीर यादव, सुप्रिया पिलगांवकर, स्मिता तांबे और दिवंगत मुकुल देव जैसे कई कलाकार शामिल हैं। यह मुकुल देव की आखिरी फिल्म है।

Dada The Sourav Ganguly Story: गांगुली की बायोपिक के लिए राजकुमार नहीं आयुष्मान खुराना थे मेकर्स की पहली पसंद! फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज

भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक ‘दादा – द सौरव गांगुली स्टोरी’ का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म में राजकुमार राव पूर्व भारतीय कप्तान का किरदार निभाते नजर आएंगे। सौरव गांगुली के जन्मदिन के मौके पर जारी किए गए इस फर्स्ट लुक के साथ मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। ये फिल्म 14 मई 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं फिल्म के फर्स्ट लुक को देखकर फैंस बेसब्री से इसके रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए राजकुमार राव मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे।

राव नहीं थे पहली पंसद

रिपोर्ट्स के अनुसार, सौरव गांगुली की बायोपिक के लिए राजकुमार राव मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। शुरुआत में आयुष्मान खुराना को पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का किरदार निभाने का प्रस्ताव दिया गया था। लेकिन किसी वजह से बात आगे नहीं बढ़ सकी और बाद में यह अहम भूमिका राजकुमार राव को मिल गई।

 

रिलीज हुआ फिल्म का पहला पोस्टर

फिल्म के फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में राजकुमार राव ने सौरव गांगुली के करियर के सबसे चर्चित पल को पर्दे पर रीक्रिएट किया है। इसमें सौरव गांगुली साल 2002 में इंग्लैंड पर मिली ऐतिहासिक नेटवेस्ट ट्रॉफी जीत के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में जर्सी लहराते नजर आते हैं। उनका ये जश्न आज भी भारतीय क्रिकेट के सबसे यादगार लम्हों में गिना जाता है। सौरव गांगुली की बेखौफ कप्तानी और टीम इंडिया के नए दौर की पहचान माना जाता है।

सौरव गांगुली की कहानी

राजकुमार राव का इस ऐतिहासिक पल को पर्दे पर दोबारा जीवंत करना क्रिकेट और सिनेमा प्रेमियों के बीच काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। फिल्म ‘दादा – द सौरव गांगुली स्टोरी’ में सौरव गांगुली के एक युवा क्रिकेटर से भारतीय टीम के सफल और प्रभावशाली कप्तान बनने तक के सफर को दिखाया जाएगा। फिल्म में उनकी मेहनत, संघर्ष, बेखौफ नेतृत्व और भारतीय क्रिकेट को नई दिशा देने वाली कहानी को बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा।

विक्रमादित्य मोटवाने के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को टी-सीरीज, डीबीएल और लव फिल्म्स प्रस्तुत कर रहे हैं। फर्स्ट लुक सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। फैंस बेसब्री से बड़े पर्दे पर सौरव गांगुली की कहानी देखने का इंतजार है।