
Friendship Day Gift Guide: दोस्ती जीवन का वह अनमोल रिश्ता है, जो विश्वास, अपनापन और साथ निभाने की भावना पर टिका होता है। फ्रेंडशिप डे सिर्फ शुभकामनाएं देने का दिन नहीं है, बल्कि अपने सबसे अच्छे दोस्त को यह एहसास कराने का भी अवसर है कि वह आपके जीवन में कितना खास है।ALSO READ: Friendship Day Wishes 2026: फ्रेंडशिप डे पर अपने खास मित्रों को भेजें ये 10 फ्रेंडली शुभकामना मैसेज
यदि आप इस Friendship Day 2026 पर अपने दोस्त को कोई ऐसा उपहार देना चाहते हैं जो लंबे समय तक याद रहे, तो महंगे गिफ्ट की जरूरत नहीं है। दिल से चुना गया एक छोटा-सा तोहफा भी दोस्ती को और मजबूत बना सकता है।
Friendship Day 2026 पर अपने सबसे अच्छे दोस्त को क्या गिफ्ट दें, यदि आप भी इसी उलझन में हैं तो यहां जानिए 5 बेहतरीन और बजट-फ्रेंडली गिफ्ट आइडिया, जो दोस्ती को और भी खास बना देंगे। ये गिफ्ट उन्हें देकर आप अपने दोस्त के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं…
1. पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम या मेमोरी बुक (Personalized Photo Frame / Scrapbook)
आपकी पुरानी यादों, हंसी-मजाक के पलों और साथ बिताए खास दिनों की तस्वीरों से बनी एक स्क्रैपबुक या पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। यह तोहफा दिल के बेहद करीब होता है और दिखाता है कि आपने उनके लिए वक्त निकालकर इसे खुद तैयार किया है।
2. कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स (Customized Mug, Keychain, or Hoodie)
आजकल पर्सनलाइज्ड चीजें काफी ट्रेंड में हैं। आप एक मग, की-चेन या कूल हुडी पर दोस्त का पसंदीदा डायलॉग या निकनेम/ Nickname लिखवा सकते हैं। आप दोनों के किसी 'इनसाइड जोक' को प्रिंट करवा सकते हैं।
3. स्मार्ट गैजेट्स (Smart Gadgets)
अगर आपका दोस्त टेक-लवर या म्यूज़िक-लवर है, तो कोई उपयोगी गैजेट एक बेहतरीन विकल्प है:
ब्लूटूथ स्पीकर या वायरलेस इयरबड्स गिफ्ट में आप अपने गानों के शौकीन दोस्तों के लिए ले सकते हैं। अगर आपका दोस्त अपनी फिटनेस को लेकर सजग रहता है तो स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड दे सकते हैं।
4. बुक या जर्नल+कस्टमाइज्ड पेन (Book or Aesthetic Journal)
अगर आपके दोस्त को पढ़ने या लिखने का शौक है:
उनकी पसंदीदा जॉनर अर्थात् किसी कला, साहित्य, संगीत या फिल्म की श्रेणी से संबंधित- जैसे फिक्शन, सेल्फ-हेल्प, मिस्ट्री आदि की कोई बेहतरीन किताब गिफ्ट करें। एक एस्थेटिक जर्नल और सुंदर पेन सेट, जिसमें वे अपनी प्लानिंग या विचार लिख सकें।
5. एवरग्रीन ऑप्शन: प्लांट या इंडोर सकुलेंट (Indoor Plants / Succulents)
एक सुंदर सा छोटा पौधा- जैसे लकी बैम्बू, मनी प्लांट या सकुलेंट यानी गूदेदार पौधे, जो दोस्ती के बढ़ने और खिलने का प्रतीक माना जाता है। यह न केवल देखने में सुंदर लगता है, बल्कि यह आपकी गहरी और बढ़ती हुई दोस्ती को दर्शाता है।
टिप्स: तोहफा कोई भी हो, उसके साथ अपने हाथ से लिखा हुआ एक छोटा सा 'थैंक यू कार्ड' जरूर जोड़ें। आपकी लिखी 2-4 पंक्तियां इस गिफ्ट को और भी खास बना देंगी!
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध











