कल का मौसम पूर्वानुमान 12 नवंबर: इन राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, रात से पहले समंदर से लौटने की चेतावनी

Weather forecast for November 12: देश के कई हिस्सों में 12 नवंबर को मौसम का मिजाज बदल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका जताई है। वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी कुछ जगहों पर बिजली गिरने के साथ गरज-चमक हो सकती है।

इस बीच बंगाल की खाड़ी में 13 नवंबर को कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना को देखते हुए तमिलनाडु के मत्स्य पालन एवं मछुआरा कल्याण विभाग ने समुद्र में मछली पकड़ रहे सभी मछुआरों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। विभाग ने पूर्वी तटीय इलाकों में मछली पकड़ने गए मछुआरों को 12 नवंबर की रात तक किनारे पर लौटने की सख्त सलाह दी है। 13 नवंबर से अगले आदेश तक मछली पकड़ने वाली नौकाओं को टोकन भी जारी नहीं किए जाएंगे।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका

IMD के 12 नवंबर के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की बहुत अधिक संभावना है। इन क्षेत्रों में केवल बारिश ही नहीं बल्कि गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन इलाकों में कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ आंधी-तूफान जैसी स्थिति बन सकती है। ऐसे में पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों और वहां यात्रा करने वालों को मौसम की चेतावनियों पर ध्यान देने की जरूरत है।

अंडमान-निकोबार में भारी बारिश और 50 किमी की रफ्तार से हवाओं का अनुमान

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी 12 नवंबर को मौसम खराब रहने की आशंका है। IMD ने यहां कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके अलावा बिजली चमकने और गरज के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अंडमान सागर में मौसम और अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है जिनकी रफ्तार बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। समुद्र में इस तरह की स्थिति को देखते हुए मछुआरों और समुद्री गतिविधियों से जुड़े लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

हिमाचल, केरल और तमिलनाडु में बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और अंडमान-निकोबार के अलावा कुछ अन्य राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में भी गरज-चमक की चेतावनी दी है। 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में कुछ जगहो पर बिजली चमकने के साथ गरज-चमक होने की बहुत अधिक संभावना है। इन क्षेत्रों के लिए जारी चेतावनी में भारी बारिश या ओलावृष्टि का उल्लेख नहीं है। इसलिए इन इलाकों के लिए मुख्य रूप से बिजली गिरने और गरज-चमक से जुड़ी सावधानी जरूरी है।

बंगाल की खाड़ी में 13 नवंबर को बन सकता है कम दबाव का क्षेत्र

बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसमी सिस्टम विकसित होने की संभावना है। चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) के पूर्वानुमान के मुताबिक 13 नवंबर को बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके आगे और मजबूत होने की भी संभावना जताई गई है। इसी संभावित मौसमी बदलाव को देखते हुए तमिलनाडु के मत्स्य पालन एवं मछुआरा कल्याण विभाग ने बुधवार 11 नवंबर को पूर्वी तटीय इलाकों के मछुआरों के लिए तत्काल सुरक्षा परामर्श जारी किया। विभाग ने समुद्र में मछली पकड़ने गई सभी तरह की नौकाओं को 12 नवंबर की रात तक तट पर लौटने की सख्त सलाह दी है।

इस निर्देश में पारंपरिक देशी नावों से मछली पकड़ने वाले मछुआरे भी शामिल हैं। विभाग ने नाव मालिकों और संचालकों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि उनकी नौकाएं सुरक्षित तरीके से वापस लाई जाएं और निर्धारित मछली पकड़ने वाले बंदरगाहों पर सुरक्षित रूप से खड़ी की जाएं।

13 नवंबर से मछली पकड़ने वाली नौकाओं को नहीं मिलेगा टोकन

तमिलनाडु के मत्स्य पालन एवं मछुआरा कल्याण विभाग ने समुद्र में जाने पर रोक से जुड़ा एक और अहम फैसला लिया है। विभाग के मुताबिक 13 नवंबर से अगले आदेश तक किसी भी मछली पकड़ने वाली नाव को फिशिंग टोकन जारी नहीं किया जाएगा। इसका मतलब है कि मछुआरों को समुद्र में जाने से पहले विभाग की ओर से जारी होने वाले टोकन नहीं मिलेंगे। विभाग ने सभी मछुआरों से IMD की ओर से जारी मौसम चेतावनियों और विभाग के सुरक्षा परामर्श का सख्ती से पालन करने की अपील की है।

दिल्ली-NCR में सुबह धुंध, दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे

दिल्ली और आसपास के इलाकों में 12 नवंबर को बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। IMD के दिल्ली मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक राजधानी में आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। सुबह के समय ज्यादातर स्थानों पर धुंध या हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी के ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।

हवा की दिशा सुबह के समय उत्तर-पश्चिमी रहेगी और इसकी रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दोपहर में हवा की रफ्तार बढ़कर 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। शाम और रात के समय हवा पश्चिम दिशा से चलेगी और इसकी रफ्तार घटकर 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।

12 नवंबर को कहां-कैसा रहेगा मौसम?

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख: कुछ स्थानों पर भारी बारिश, ओलावृष्टि, बिजली चमकने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की संभावना।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: कुछ स्थानों पर भारी बारिश, बिजली और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं।

अंडमान सागर: 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं, जिनकी गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

हिमाचल प्रदेश: कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ गरज-चमक।

केरल और माहे: कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ गरज-चमक।

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल: कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ गरज-चमक।

ये भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2027 के लिए बना तीसरा मोर्चा! ओवैसी और चंद्रशेखर की पार्टी मे हुआ गठबंधन, जानें- कितने सीटों पर लड़ेंगे

दिल्ली-NCR: आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। सुबह धुंध या हल्का कोहरा, अधिकतम तापमान 27-29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान।

कल का मौसम पूर्वानुमान 11 नवंबर: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में मिडियन कोहरा पर 14 डिग्री तक गिरेगा पारा!

Weather forecast for November 11: देश के अलग-अलग हिस्सों में 11 नवंबर को मौसम का मिजाज अलग-अलग रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के साथ तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। वहीं पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण भारत के कुछ अन्य हिस्सों में बिजली गिरने का अलर्ट है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में 11 नवंबर की सुबह ज्यादातर स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

11 नवंबर को इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक 11 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इन दोनों क्षेत्रों में बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका भी है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। ऐसे में बारिश के दौरान तेज हवा और आकाशीय बिजली को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है।

असम, मेघालय और पूर्वोत्तर के इन राज्यों में बिजली गिरने की आशंका

पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भी 11 नवंबर को मौसम की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। IMD ने असम और मेघालय के कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कुछ जगहों पर गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए इस दिन भारी बारिश की अलग से चेतावनी नहीं दी है।

केरल और लक्षद्वीप में भी गरज-चमक का अलर्ट

दक्षिण भारत में तमिलनाडु के अलावा केरल और माहे, लक्षद्वीप में भी 11 नवंबर को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। इन क्षेत्रों के लिए IMD ने बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इस तरह 11 नवंबर को दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में गरज-चमक वाली मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। हालांकि भारी बारिश का विशेष अलर्ट अंडमान-निकोबार और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के लिए है।

बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में तेज हवाओं का अनुमान

मौसम विभाग ने समुद्री क्षेत्रों के लिए भी चेतावनी जारी की है। 11 नवंबर को दक्षिणी म्यांमार तट के आसपास और उससे लगे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के क्षेत्र में मौसम खराब रहने की आशंका है। इसके अलावा अंडमान सागर में भी तेज हवाएं चल सकती हैं। इन समुद्री क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने और झोंकों के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। इसे देखते हुए समुद्र में जाने वाले लोगों और मछुआरों को मौसम विभाग की चेतावनी पर ध्यान देना चाहिए।

दिल्ली-NCR में सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 11 नवंबर को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। IMD के मुताबिक सुबह के समय ज्यादातर स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में सुबह यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। हालांकि मौसम विभाग ने इस पूर्वानुमान में दिल्ली के लिए बारिश की कोई चेतावनी नहीं दी है।

दिल्ली में 14 से 16 डिग्री के बीच रह सकता है न्यूनतम तापमान

IMD के मुताबिक 11 नवंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली के ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने का अनुमान है। इसके मुकाबले अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे रह सकता है।

हवा की दिशा और रफ्तार में भी दिन के दौरान बदलाव देखने को मिलेगा। सुबह के समय उत्तर-पूर्व दिशा से हवा चलने और इसकी रफ्तार 12 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है। दोपहर में हवा की दिशा पश्चिमी हो सकती है और रफ्तार घटकर 10 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। शाम और रात के समय उत्तर-पूर्व दिशा से हवा चलने का अनुमान है। इसकी स्पीड गति 8 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।

ये भी पढ़ें- Sonia Gandhi Book: प्रणब मुखर्जी 2010 में प्रधानमंत्री बनना चाहते थे? सोनिया गांधी ने किताब में किए सनसनीखेज खुलासे, मनमोहन सिंह का भी जिक्र

कल का मौसम पूर्वानुमान 9 नवंबर: IMD ने इन राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट दिया, दिल्ली-NCR, यूपी में कोहरे पर ये अपडेट

Weather forecast for November 9: देश के अलग-अलग हिस्सों में 9 नवंबर को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, लक्षद्वीप और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। दूसरी ओर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कोहरे की स्थिति भी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-NCR, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर सुबह के समय हल्का कोहरा दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से और पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में भी कोहरे की स्थिति रही।

हालांकि IMD के 9 नवंबर के पूर्वानुमान में दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश के लिए भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग ने पूर्वी भारत में अगले कुछ दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान जताया है। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

9 नवंबर को कहां होगी भारी बारिश?

IMD के मुताबिक 9 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पिछले 24 घंटे के दौरान भी कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार उत्तर और मध्य अंडमान जिले के मायाबंदर और लॉन्ग आइलैंड में 2-2 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं निकोबार जिले के लाफा कार्निकोबार में 1 सेंटीमीटर बारिश हुई। तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यहां 9 नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है।

आंध्र प्रदेश से तमिलनाडु तक आंधी और बिजली गिरने की आशंका

बारिश के साथ दक्षिण भारत के कई इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं। IMD ने 9 नवंबर को आंध्र प्रदेश, केरल और माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान की संभावना जताई है। इन इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर तेज सतही हवाएं चलने का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने 9 नवंबर के लिए मछुआरों को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

दिल्ली-NCR में कोहरे का असर, सफदरजंग और पालम में भी दर्ज हुई स्थिति

दिल्ली-NCR में सुबह के समय कोहरे की स्थिति दर्ज की गई। IMD के मुताबिक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी सुबह कोहरे का असर देखने को मिल रहा। IMD के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा दर्ज किया जा रहा है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान अधिकांश स्थानों पर सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस से अधिक नीचे रहा।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी मौसम का हाल

मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में भी सुबह कोहरे की स्थिति दर्ज की गई। IMD के मुताबिक, पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा देखा जा रहा है। पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान अधिकांश स्थानों पर सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस से अधिक नीचे रहा। पश्चिमी राजस्थान में भी अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान 10 डिग्री

तापमान के मोर्चे पर भी मौसम विभाग ने अहम आंकड़े साझा किए हैं। 8 नवंबर को दर्ज किए गए न्यूनतम तापमान के मुताबिक भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस हिमाचल प्रदेश के मंडी में रिकॉर्ड किया गया। पूर्वी भारत में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने एक अन्य पूर्वानुमान में पूर्वी भारत में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान भी अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का उल्लेख किया है। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में किसी महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

9 नवंबर को देशभर में मौसम का कुल हाल

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक 9 नवंबर को बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां मुख्य रूप से दक्षिण भारत और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह तक सीमित रहेंगी। अंडमान-निकोबार और तमिलनाडु के कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, लक्षद्वीप और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। उत्तर भारत में दिल्ली-NCR और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर सुबह के समय कोहरा दर्ज किया गया है। पश्चिमी मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा तथा असम-मेघालय में भी कोहरे की स्थिति रही। ऐसे में 9 नवंबर को मौसम का सबसे प्रमुख बदलाव दक्षिण भारत में बारिश और उत्तर भारत के कुछ इलाकों में सुबह के कोहरे के रूप में देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- Special Train: दिवाली-छठ के बाद मुंबई लौटने वालों को रेलवे की बड़ी सौगात! गोरखपुर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें तारीख और टाइमिंग समेत पूरी डिटेल्स