ई-कॉमर्स कंपनी का शेयर बना रॉकेट, एक साल में 41% फीसदी का उछाल

ई-कॉमर्स कंपनी मीशो के शेयर 6 अक्तूबर को बाजार खुलते ही रॉकेट बन गए। 1 बजे कंपनी का शेयर 5.62 फीसदी चढ़कर 239.26 रुपये पर चल रहा था। इसकी वजह दूसरी तिमाही में कंपनी का स्ट्रॉन्ग बिजनेस अपडेट है। इससे एक समय शेयर 6.19 फीसदी चढ़कर 240.50 रुपये तक पहुंच गया गया था।

कंटेंट कॉमर्स बिजनेस की नेट मर्चेंडाइज वैल्यू की अच्छी ग्रोथ

Meesho ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया है कि उसके कंटेंट कॉमर्स बिजनेस की नेट मर्चेंडाइज वैल्यू (MMV) की ग्रोथ 31 अगस्त, 2026 को खत्म 12 महीनों में साल दर साल आधार पर 152 फीसदी रही। इसमें नैनो क्रिएटर्स, होममेर्कस और छोटे शहरों में कंज्यूमर्स के बढ़ते पार्टिसिपेशन का हाथ रहा। कंपनी ने कहा है कि इस दौरान 1.6 लाख एक्टिव क्रिएटर्स ने कंटेंट कॉमर्स में पार्टिसिपेट किया। इसमें 90 फीसदी नैनो क्रिएटर्स हैं या ऐसे क्रिएटर्स हैं, जिनके 10,000 से कम फॉलोअर्स हैं।

एक्टिव क्रिएटर्स में से ज्यादातर नॉन-मेट्रो शहरों के 

एक्टिव क्रिएटर्स बेस का करीब 81 फीसदी देश के नॉन-मेट्रो शहरों से है। इससे क्रिएटर आधारित कॉमर्स में छोटे शहरों की बढ़ती भूमिका का पता चलता है। कंपनी ने कहा है कि कंटेंट कॉमर्स ऑर्डर्स में 66 फीसदी हिस्सेदारी टियर 3 और टियर 4 शहरों की रही। इनमें वाराणसी, अगरतला, जबलपुर और मदुरई का योगदान सबसे ज्यादा रहा। मीशो के एक्टिव कंटेंट कॉमर्स क्रिएटर्स में होममेकर की हिस्सेदारी 40 फीसदी रही।

कुल क्रिएटर्स में से 25 फीसदी फर्स्ट टाइम क्रिएटर्स 

कंपनी ने कहा है कि 25 फीसदी एक्टिव क्रिएटर्स फर्स्ट टाइम क्रिएटर्स थे। इससे पता चलता है कि प्लेटफॉर्म पर पार्टिसिपेशन बढ़ रहा है। मीशो की जनरल मैनेजर (कंटेंट कॉमर्स) निकिता दावदा ने कहा, “कंटेंट कॉमर्स एनएमवी बीते 12 महीनों में साल दर साल आधार पर 152 फीसदी बढ़ा है। इसमें 1.6 लाख एक्टिव क्रिएटर्स का हाथ है।” कंपनी ने कहा है कि बीते 12 महीनों में उसके शॉर्ट टर्म वीडियो प्लेटफॉर्म वीडियो फाइंड्स का कंटेंट व्यूज करीब 4,800 और वॉच टाइम करीब 9,0000 करोड़ मिनट्स रहा है।

क्रिएटर-आधारित शॉपिंग में वीमेंस फैशन कैटेगरी सबसे ऊपर

कंपनी ने कहा है कि कंटेंट कॉमर्स कंज्यूमर्स को वीडियो और रिकॉमेंडेशंस के जरिए प्रोडक्ट्स डिस्कवर करने की मौका देता है। इसके बाद कस्टमर्स प्रोडक्ट्स का इवैल्यूएशन करते हैं और खरीदते हैं। क्रिएटर-आधारित शॉपिंग के लिहाज से वीमेंस फैशन सबसे बड़ी कैटेगरी बनी हुई है। कंटेंट का इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक्स, पर्सलनल केयर और होम प्रोडटक्टच्स में बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें: Transrail Share Price: ₹412 करोड़ के ऑर्डर का जश्न, 5% उछल पड़ा शेयर

मीशो का शेयर बीते एक साल में 40 फीसदी चढ़ा

मीशो का शेयर बीते एक साल में 40.51 फीसदी और इस साल 31 फीसदी चढ़ा है। 6 अक्तूबर को शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली। निफ्टी 0.67 फीसदी यानी 146 अंक चढ़कर 22,701 पर चल रहा था। सेंसेक्स 0.67 फीसदी यानी 480 अंक चढ़कर 72,866 पर चल रहा था। बैंक निफ्टी में भी 0.72 फीसदी की तेजी दिखी।

पटना की 40 साल पुरानी बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी बनेगी 18 मंजिला हाईटेक टाउनशिप, फ्लैट बनने तक किराया भी मिलेगा

राजधानी पटना के बहादुरपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले लोगों के लिए आने वाले दिनों में तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है। चार दशक से ज्यादा पुरानी जर्जर इमारतों की जगह अब ऊंची-ऊंची गगनचुम्बी इमारतें नजर आएंगी। सिर्फ मकान ही नहीं बदलेंगे, बल्कि पूरी कॉलोनी का रूप ही बदलने की तैयारी है। यहां आधुनिक टाउनशिप विकसित की जाएगी, जहां रहने के साथ खरीदारी, इलाज, पढ़ाई और रोजमर्रा की जरूरतों की सुविधाएं भी परिसर के भीतर मिलेंगी।

बहादुरपुर सेक्टर-6 स्थित बिहार राज्य आवास बोर्ड की पुरानी कॉलोनी का स्व-वित्तपोषित पुनर्विकास किया जाएगा। इसके लिए नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (एनबीसीसी) के साथ समझौता ज्ञापन किया जाएगा। मंत्रिपरिषद ने इस संबंध में आवास बोर्ड को एनबीसीसी के साथ एमओयू करने और योजना से जुड़े जरूरी फैसले लेने के लिए अधिकृत कर दिया है।

जर्जर फ्लैटों की जगह बनेंगे 18 मंजिला टावर

बहादुरपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बने एलआईजी और एमआईजी फ्लैट 40 साल से ज्यादा पुराने हैं। समय के साथ इनकी हालत जर्जर हो चुकी है और कॉलोनी के कई हिस्सों में अतिक्रमण की समस्या भी सामने आई है। एलआईजी पार्क के आस पास भी स्थिति बेहद खराब है। पार्क के चारों तरफ जर्जर घर और पूरे सड़क पर अतिक्रमण दिखाई देता है। बिल्डिंग के बाहर भी छोटे छोटे घर बने हुए हैं। पूरे इलाके में बिल्डिंग तो कई मंजिला हैं लेकिन बेहद जर्जर स्थि में है। बाहर से लेकर अंदर तक ऐसी ही स्थिति है।

इस योजना के तहत पुराने बिल्डिंग के ढांचे को तोड़कर उसी जगह नई और हुमंजिला इमारतें बनाई जाएंगी। पयह टावर 18 मंजिल तक होने की योजना है। यानी जहां अभी पुरानी और जर्जर इमारतें दिखाई देती हैं, वहां आने वाले समय में आधुनिक आवासीय परिसर नजर आएगा।

नया घर बनने तक कहां रहेंगे पुराने लोग?

पुनर्विकास के दौरान सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि मौजूदा निवासी कहां रहेंगे। योजना में इसका भी प्रावधान किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक नए फ्लैट तैयार होने तक वर्तमान में रह रहे वैध आवास धारकों को बाहर रहने के लिए तय किराया भत्ता दिया जाएगा। परियोजना को चरणबद्ध तरीके से लागू करने की योजना है, ताकि निर्माण के दौरान लोगों को कम से कम परेशानी हो।

जब नए टावर बनकर तैयार हो जाएंगे, तो पुराने आवंटियों को प्राथमिकता के आधार पर फ्लैट दिए जाएंगे। इसके बाद जो फ्लैट बचेंगे, उन्हें आम लोगों के लिए खुले बाजार में बेचा जाएगा। फिलहाल यह प्रोजेक्ट शुरुआती स्टेज में है। धीरे धीरे कई दूसरे जानकारी भी सामने आयेंगे।

सिर्फ फ्लैट नहीं, पूरी टाउनशिप होगी

इस परियोजना की खास बात यह होगी कि यहां केवल घर बनाकर कॉलोनी को छोड़ने की योजना नहीं है। इसे इंटीग्रेटेड टाउनशिप की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। परिसर में स्कूल, अस्पताल, मैरिज हॉल, बैंक और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जैसी सुविधाएं विकसित करने की योजना है। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए रिटेल मार्केट, एटीएम और क्लिनिक भी परिसर के अंदर उपलब्ध होंगे।

पार्क से जिम और सोलर सिस्टम तक

नई टाउनशिप में आधुनिक सुविधाओं पर भी जोर दिया जाएगा। मल्टीलेवल पार्किंग, सोलर एनर्जी सिस्टम, 24 घंटे जलापूर्ति और आधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट जैसी व्यवस्थाएं प्रस्तावित हैं। लोगों के लिए वॉकवे, ग्रीन पार्क, कम्युनिटी सेंटर और जिम जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। यानी पुरानी कॉलोनी की जगह ऐसा परिसर तैयार करने की योजना है, जहां आवास के साथ जीवनशैली से जुड़ी कई सुविधाएं एक ही जगह मिल सकें।

भूतनाथ रोड मेट्रो स्टेशन के पास होगी नई टाउनशिप

कनेक्टिविटी के लिहाज से भी यह परियोजना महत्वपूर्ण होगी। प्रस्तावित परिसर भूतनाथ रोड मेट्रो स्टेशन के करीब है। ऐसे में मेट्रो के जरिए शहर के दूसरे हिस्सों तक पहुंच आसान होगी। इसके अलावा, यह इलाका बायपास से भी बेहद नजदीक है। राजेन्द्रनगर टर्मिनल से भी दूरी अधिक नहीं है।

सेक्टर 5 में 8.5 एकड़ जमीन पर भी परियोजना

बहादुरपुर में सिर्फ सेक्टर 6 की पुरानी कॉलोनी ही नहीं, बल्कि सेक्टर-5 में टीवी टावर के पास आवास बोर्ड की करीब 8.5 एकड़ जमीन पर भी स्व-वित्तपोषित परियोजना विकसित करने का रास्ता साफ हुआ है। इस परियोजना के लिए भी एनबीसीसी के साथ एमओयू किया जाएगा। मंत्रिपरिषद ने योजना जुड़े आवश्यक निर्णय लेने के लिए बिहार राज्य आवास बोर्ड को अधिकृत किया है। इस योजना को लेकर वहां के लोगों में भी खुशी है। स्थानीय अरुण सिन्हा ने बताया कि अगर सरकार इस तरह की प्लानिंग कर रही है तो यह हमारे लिए अच्छी खबर है. मौजूदा बिल्डिंग बाहर से लेकर अंदर तक जर्जर हो चुका है। हमेशा खतरा बना रहता है।

दुर्गा पूजा से पहले घर बैठे शुरू करें ये 5 बिजनेस! एक्सपर्ट महिला उद्यमी से समझिए त्योहारी सीजन में मोटी कमाई के आइडिया

महीने का खर्च देखकर खुद सहम गई कॉर्पोरेट गर्ल, हिसाब निकाला तो उड़ गए होश

बेंगलुरु में रहने वाली 26 साल की कॉरपोरेट कर्मचारी शिवांजलि ने सितंबर का खर्च बताया। किराए खाने सब्सक्रिप्शन और शॉपिंग मिलाकर कुल 63 हजार रुपये निकले तो वह खुद चौंक गईं।

1 अक्टूबर से महंगे हो सकते हैं AC, फ्रिज और TV! सामने आई कीमत बढ़ने की वजह

त्योहारों का सीजन बस शुरू होने वाला है और अक्टूबर आते ही लोग घर की जरूरत का सामान खरीदने की तैयारी करने लगते हैं। अगर आप भी इस बार नई वॉशिंग मशीन, LED TV या फ्रिज खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। दरअसल, 1 अक्टूबर 2026 से इन सामानों की कीमत बढ़ सकती है। ऐसे में त्योहारी ऑफर्स का इंतजार करने से पहले कीमतों में होने वाले बदलाव पर नजर रखना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

जाने-माने टिप्सटर अभिषेक यादव के अनुसार, AC की कीमतें 5% से 8% तक बढ़ सकती हैं, जबकि कुछ ब्रांड दूसरे होम अप्लायंस की कीमतों में भी करीब 3% से 4% तक इजाफा कर सकते हैं। यह संभावित कीमत बढ़ोतरी ऐसे समय में सामने आई है, जब दिवाली का शॉपिंग सीजन आने वाला है। इस दौरान आमतौर पर लोग घर के लिए नए इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंस खरीदना पसंद करते हैं।

फ्रिज, वॉशिंग मशीन और टीवी की कीमतें भी बढ़ सकती हैं

लीक हुई जानकारी के अनुसार, कीमतों में बढ़ोतरी सिर्फ एयर कंडीशनर तक ही सीमित नहीं है। कुछ मैन्युफैक्चरर्स के कीमतें बदलने की वजह से रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और LED टेलीविजन के भी महंगे होने की संभावना है।

यादव ने X पर लिखा कि Haier टेलीविजन और वॉशिंग मशीन की कीमतों में लगभग 2% से 3% की बढ़ोतरी करने की योजना बना रहा है। वहीं, Blue Star, Godrej और अन्य ब्रांड्स ने भी कीमतों में बढ़ोतरी की पुष्टि की है, हालांकि अलग-अलग ब्रांड्स के लिए इसे लागू करने की तारीखें अलग-अलग हो सकती हैं।

यादव ने X पर लिखा, “LG 1 अक्टूबर से AC की कीमतों में 5 से 7% की बढ़ोतरी कर रहा है, Haier AC पर लगभग 5% और TV व वॉशिंग मशीन पर 2 से 3% की बढ़ोतरी कर रहा है, और Blue Star, Godrej व अन्य ने भी बढ़ोतरी की पुष्टि की है। कुछ अक्टूबर से और कुछ नवंबर से।”

आखिर क्यों बढ़ रही हैं होम अप्लायंस की कीमतें?

होम अप्लायंस की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। इनमें कच्चे माल और सामान की ढुलाई यानी ट्रांसपोर्टेशन की बढ़ती लागत प्रमुख कारण मानी जा रही है। फ्रिज, वॉशिंग मशीन और TV जैसे प्रोडक्ट बनाने में कॉपर, स्टील और प्लास्टिक जैसी चीजों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। इसके अलावा, सामान को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का खर्च बढ़ने से भी कंपनियों की कुल लागत बढ़ सकती है।

टिप्स्टर अभिषेक यादव ने कीमतों में बढ़ोतरी की वजह बताते हुए महंगे कॉपर, स्टील, प्लास्टिक और बढ़ी हुई फ्रेट लागत का जिक्र किया है। उनके मुताबिक, इस साल कंपनियों की ओर से यह तीसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।

अगर कंपनियों की प्रोडक्शन और ट्रांसपोर्ट लागत आगे भी बढ़ती रहती है, तो आने वाले महीनों में होम अप्लायंस की कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, कीमत कितनी बढ़ेगी और कब से लागू होगी, यह हर कंपनी के फैसले पर निर्भर करेगा।

यह भी पढ़ें: Flipkart Big Billion Days Sale में Galaxy S25 और S25 FE की कीमत होगी कम, मिलेंगे ये बड़े ऑफर्स

Dubai Mall की तरह जयपुर में खुल रहा पैसिफिक मॉल! 450+ ब्रांड्स और IMAX सिनेमा के साथ जानें क्या है खास

Pacific Mall Jaipur Launch: जयपुर शहर क सुंदरता और चमक धमक अब सिर्फ किलो-महलों और ऐतिहासिक इमारतों, हवेलियों तक ही सीमित नहीं रह गई हैं बल्कि जयपुर देश के बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर और हैदराबाद की तरह आधुनिक चकाचौंध के इंफ्रास्ट्रक्चर की चमक भी जयपुर में बिखरे रही हैं बड़े-बड़े शाही और लग्ज़री होटलों के साथ राजधानी जयपुर के शॉपिंग मॉल्स में दुनियाभर के लग्जरी ब्रांडों, रेस्तरांओं और शॉपिंग हब के रूप में अपनी पहचान बना रहा हैं।

जयपुर के मानसरोवर इलाके में हालही में बनकर तैयार हुआ उत्तर भारत का सबसे बड़ा और राजस्थान का सबसे आधुनिक पैसिफिक मॉल जिसके उद्घाटन का इंतजार पूरा शहर कर रहा है। मानसरोवर VT रोड़ पर सालों की मेहनत से बनकर तैयार हुआ पैसिफिक मॉल का उद्घाटन 11 अक्टूबर को होगा जो जयपुर की आधुनिक चकाचौंध में चार चांद लगा देगा।

Pacific Mall Jaipur Launch

जयपुर में बनकर तैयार हुआ पैसिफिक मॉल लगभग 12 एकड़ की जमीन पर बना हैं जो राजस्थान का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल हैं जहां जयपुर में पहली बार IKEA, Uniqlo, Michael Kors और Armani Exchange जैसे कई बड़े अंतरराष्ट्रीय और भारतीय ब्रांड्स इस मॉल के जरिए अपनी जगह जयपुर में बनाने के लिए तैयार हैं जयपुर के पैसिफिक मॉल 450 से अधिक ब्रांड्स के आउटलेट्स के साथ खुलने वाला जयपुर का सबसे भव्य शॉपिंग मॉल होगा।

दुबई मॉल की तरह जयपुर में चमकेगा पैसिफिक मॉल

दुनियाभर में जब भी शॉपिंग मॉल्स और शॉपिंग सेंटर की बात आती हैं दुबई मॉल की सबसे ज्यादा चर्चाएं होती हैं। ऐसे जयपुर का पैसिफिक मॉल भी राजस्थान का दुबई मॉल से कम नहीं हैं। जिसे खासतौर पर ‘The Spirit of Rajasthan’ थीम पर तैयार किया गया है जो राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आधुनिकता का एक बेहतरीन संगम हैं।

Pacific Mall Jaipur Launch

जयपुर में पैसिफिक मॉल का निमार्ण पैसिफिक ग्रुप द्वारा किया गया हैं जहां इसके खुलने के बाद जयपुर को शॉपिंग, डाइनिंग और एंटरटेनमेंट के मामले में एक वैश्विक पहचान मिलेगी। क्योंकि इस मॉल में लोगों की लिए दुनियाभर के लग्जरी ब्रांड्स के आउटलेट्स इसे खास बनाएगा।

साथ ही पैसिफिक मॉल में शॉपिंग के साथ जयपुर के सिनेमा और मनोरंजन को भी नई ऊंचाईयां मिलने जा रही हैं क्योंकि इस मॉल में शानदार 9-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स सिनेमाघर के साथ राजस्थान का पहले IMAX आईमैक्स का अनुभव जयपुर के लोगों को मिलेगा।

मॉल में 30 से अधिक फूड कोर्ट काउंटर, 40 से अधिक कैफे व रेस्तरां से लग्ज़री फूड का स्वाद लोगों के लिए हॉट-स्पॉट बनेगा। साथ ही इस मॉल के साथ जोड़कर 135 कमरों वाला लेमन ट्री होटल भी तैयार किया जा रहा हैं जो 2027 तक तैयार होगा। जो जयपुर के तेजी से विकसित हो रहे पर्यटन और बाजार को नया आयाम देगा।

जयपुर के सबसे लग्जरी मॉल में लोगों को मिलेगी ये सुविधाएं

जयपुर में शुरू हो जा रहा पैसिफिक मॉल जयपुर के अन्य शॉपिंग मॉल्स की तरह नहीं बल्कि उससे भी बढ़कर लोगों को या सुविधाएं मिलेंगी। जहां शॉपिंग, इंटरटेनमेंट, फूड, कॉर्पोरेट बिजनेस, स्पोर्ट्स और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स की चकाचौंध सबसे खास होगी।

Pacific Mall Jaipur Launch

जयपुर का यह पैसिफिक मॉल 8 मंजिला के रूप में तैयार किया गया हैं जहां अलग-अलग वेन्यू कर लोगों को खास सुविधाएं मिलेंगी। जहां 3 हजार गाड़ियों की पार्किंग से लेकर हॉस्पिटैलिटी और कमर्शियल डेस्टिनेशन का यह मॉल सबसे बड़ा हब होगा। मॉल में दुनियाभर के फैशन और लाइफस्टाइल स्टोर, प्रीमियम और लक्जरी कपड़ों के स्टोर, इलेक्ट्रानिक्स हब, आईमैक्स मल्टीप्लेक्स सिनेमा, बच्चों के लिए भव्य गेमिंग जोन और हर वो चीज जो मॉल नाम सुनते ही लोगों के मन में दिखाई देने लगता हैं।

जयपुर में फिलहाल वर्ल्ड ट्रेड पार्क, टाईटन मॉल, पिंक स्क्वायर मॉल, जयपुर मॉल जैसे कई लग्ज़री मॉल्स है जहां युवाओं का हूजूम हर समय मॉल में उमड़ा रहता हैं जो दुनियाभर के बाजारों और ब्रांड्स के पर्यटन का मुख्य केंद्र हैं।

रिपोर्ट- अंकित राजपूत

Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 17 से Google Pixel 11 तक, इन स्मार्टफोन्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर्स

Flipkart Big Billion Days Sale 2026: फेस्टिव सीजन आते ही ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर सेल का इंतजार भी शुरू हो जाता है। अगर आप इस बार नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Flipkart Big Billion Days Sale 2026 आपके लिए खास हो सकती है। Flipkart ने अभी से इस सेल में मिलने वाले स्मार्टफोन ऑफर्स की झलक दिखानी शुरू कर दी है। कंपनी ने कुछ लोकप्रिय फोन की इफेक्टिव कीमतें भी सामने रख दी हैं।

इस लिस्ट में Apple iPhone 17, Google Pixel 11 और Pixel 10a जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। Flipkart के मुताबिक, सेल में iPhone 17 की इफेक्टिव कीमत 77,999 रुपये होगी। वहीं, Google Pixel 11 को 69,999 रुपये और Pixel 10a को 39,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत में खरीदा जा सकेगा।

iPhone 17 की Big Billion Days में कीमत

Flipkart की Big Billion Days Sale 2026 के दौरान iPhone 17 की प्रभावी कीमत ₹77,999 होगी। यह ऑफर योग्य ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा और Flipkart की लागू शर्तों और नियमों के मुताबिक होगा। अभी Apple भारत में iPhone 17 के 256GB वेरिएंट को ₹99,900 में बेच रहा है। यानी सेल के दौरान इसकी इफेक्टिव कीमत मौजूदा कीमत से काफी कम होगी। वहीं, Google Pixel 11 की इफेक्टिव कीमत 69,999 रुपये होगी। इसके अलावा, Google Pixel 10a को 39,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत में खरीदा जा सकेगा।

Flipkart ने और भी स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दी

iPhone 17 और Google Pixel मॉडल के अलावा, Flipkart ने अपनी आने वाली सेल के ऑफर में कई अन्य स्मार्टफोन और उनकी प्रभावी कीमतों का भी जिक्र किया है। इनमें शामिल हैं:

Moto G06 Power 13,999 रुपये में

Oppo K14 5G 23,499 रुपये में

Nova 2 Power 5G 15,999 रुपये में

Motorola Signature 57,499 रुपये में

Motorola Edge 70 Max 51,999 रुपये में

Motorola Edge 70 Fusion 29,999 रुपये में

डिस्काउंट मिलने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट

Realme P4 5G, Poco M8X 5G, Boltt EVO 4G, Samsung Galaxy F07, Motorola Edge 70 Pro+ 5G, Moto G37, Tecno Spark 50, Oppo K14x 5G, Vivo T5x 5G

ई-कॉमर्स कंपनी सेल शुरू होने के करीब आने पर स्मार्टफोन्स से जुड़े और भी ऑफर्स और उनकी कीमतों की जानकारी जारी कर सकती है। बता दें कि Flipkart की ‘Big Billion Days Sale 2026’ आधिकारिक तौर पर 9 अक्टूबर को शुरू होगी, जबकि योग्य ग्राहकों के लिए अर्ली एक्सेस 8 अक्टूबर की आधी रात से शुरू हो जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, Apple ने सितंबर 2025 में भारत में iPhone 17 का 256GB मॉडल ₹82,900 में लॉन्च किया था।

यह भी पढ़ें: Oppo F35 सीरीज की भारत में एंट्री 5 अक्टूबर को, 8,000mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरा बनेगा खास

Akshaye Khanna: मुंबई में 33.26 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक बने अक्षय खन्ना, खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट

Akshaye Khanna: स्क्वायर यार्ड्स द्वारा देखे गए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार एक्टर अक्षय विनोद खन्ना ने मुंबई के मालाबार हिल में ₹33.26 करोड़ में एक अपार्टमेंट खरीदा है। इस लग्जरी अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फुट है, जिसमें 175.45 वर्ग फुट की बालकनी भी शामिल है। कुल एरिया 2,516.84 वर्ग फुट है। इसमें तीन पार्किंग यूनिट भी मिलती हैं।

स्क्वायर यार्ड्स को मिले डॉक्यूमेंट्स के अनुसार सितंबर 2026 में रजिस्टर हुए इस सौदे पर ₹1.99 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी और ₹30,000 का रजिस्ट्रेशन चार्ज लगा है। हालांकि इस बारे में अक्षय खन्ना की तरफ से कोई बयान नहीं आया है

मालाबार हिल इलाका

मालाबार हिल मुंबई के सबसे पसंदीदा रिहायशी इलाकों में से एक है, जो साउथ मुंबई में अपनी बेहतरीन लोकेशन, प्रीमियम घरों और शांत माहौल के लिए जाना जाता है। अरब सागर के किनारे बसा यह इलाका नेपियन सी रोड, वाल्केश्वर रोड और पेडर रोड जैसी मुख्य सड़कों के जरिए अहम कमर्शियल और लाइफस्टाइल जगहों से जुड़ा हुआ है और यहां से मरीन ड्राइव, नरीमन पॉइंट और कोलाबा तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

समय के साथ मालाबार हिल एक खास रिहायशी इलाके के तौर पर विकसित हुआ है, जहां शानदार अपार्टमेंट टावर, आलीशान घर और बसे-बसाए इलाके हैं। नरीमन पॉइंट, फोर्ट और लोअर परेल जैसे बड़े बिजनेस इलाकों के पास होने के कारण, यह सीनियर प्रोफेशनल्स, बिजनेस लीडर्स और बहुत अमीर लोगों के लिए खास तौर पर आकर्षक है।

इस इलाके में बेहतरीन सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर भी है, जिसमें नामी स्कूल, अस्पताल, प्रीमियम रेस्टोरेंट, शॉपिंग की जगहें और मनोरंजन के लिए जगहें शामिल हैं। हैंगिंग गार्डन्स, कमला नेहरू पार्क, बाणगंगा टैंक और वाल्केश्वर मंदिर जैसी मशहूर जगहें इसकी खासियत को और बढ़ाती हैं।

सी व्यू वाले घर, प्रीमियम रियल एस्टेट की सीमित उपलब्धता, पहले से मौजूद इंफ्रास्ट्रक्चर और एक प्रतिष्ठित पता- इन सब वजहों से यह इलाका दक्षिण मुंबई में खास और लंबे समय तक फायदा देने वाले आलीशान घर खरीदने वालों और निवेशकों की पहली पसंद बन गया है।

अक्षय खन्ना

अक्षय विनोद खन्ना एक बॉलीवुड एक्टर हैं, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग और स्क्रीन पर अपनी खास मौजूदगी से हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। मशहूर एक्टर विनोद खन्ना के बेटे होने के बावजूद उन्होंने कई दशकों के अपने करियर में अलग-अलग तरह के रोल निभाकर अपनी खुद की पहचान बनाई है।

Ranchi JCI Expo: रांची में मर्सिडीज से लेकर फ्लैट तक की बुकिंग! 1 अक्टूबर से लगने जा रहा है झारखंड का सबसे बड़ा मेला, फुल डिटेल

Ranchi JCI Expo: झारखंड की राजधानी रांची में एक अक्टूबर से लेकर 7 अक्टूबर तक जेसीआई का एक्सपो लगने वाला है। दरअसल, यह झारखंड का सबसे बड़ा एक्सपो होता है जो हर साल अक्टूबर के महीने में लगता है। यहां की खास बात ये है कि यहां पर आपको एक छत के नीचे सुई से लेकर मर्सिडीज तक मिलेगा। यहां पर 400 स्टॉल लगने वाले हैं।

पिंक हैंगर आकर्षण का केंद्र रहेगा

जेसीआई के अधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि यहां महिला उद्यमी को ध्यान में रखते हुए पिंक हैंगर आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस पिंक हैंगर में सिर्फ महिला उद्यमियों के ऐसे प्रोडक्ट्स दिखाए जाएंगे जिनसे उन्होंने अपनी पहचान बनाई है। एक तरह से कहें तो महिला उद्यमी को बढ़ावा देने के लिए यह स्पेशल हैंगर तैयार किया जा रहा है।

पूरे भारत से आएंगे उद्यमी

प्रतीक जैन बताते हैं कि पूरे भारत से चुनिंदा लोग यहां पर अपने यूनिक प्रोडक्ट का स्टॉल लगाएंगे। यहां पर आपको कई सारी वैरायटी एक छत के नीचे देखने को मिलेगी। अलग से फूड कोर्ट भी होगा। जहां पर राजस्थानी दाल बाटी चूरमा से लेकर कश्मीर का राजमा चावल भी होगा। यानी शॉपिंग के साथ-साथ खाने का भी मजा।

सेल्फी जोन और कई सारी प्रतियोगिता हर दिन

यहां पर एक स्पेशल सेल्फी जोन भी होगा। इसके अलावा किड जोन होगा जहां पर बच्चों के खेलने के लिए 360 डिग्री जंपिंग जपाक जैसे कई तरह के झूले होंगे। हर दिन डॉग शो, छोटे बच्चों के रैंप वॉक और महिलाओं के लिए प्रतियोगिता होगी। इसमें विनर को स्पेशल प्राइज भी दिए जाएंगे।

यहां पर फ्लैट तक की कर सकते हैं बुकिंग

यहां पर सिर्फ आप दुर्गा पूजा के लिए कपड़े मिठाइयां और अन्य चीजों की ही शॉपिंग नहीं करेंगे बल्कि आप फ्लैट तक की बुकिंग करेंगे। यहां पर रियल स्टेट कंपनी के कई सारे स्टॉल देखने को मिलेंगे। जहां पर आप रियल एस्टेट में इन्वेस्ट करना चाहते हैं या अपने सपनों का आशियाना तलाश रहे हैं तो आपको कई सारे रियल स्टेट इन्वेस्टर के ढेरों प्रोजेक्ट एक साथ देखने को मिलेंगे। यहीं से आप उनकी बुकिंग भी करा पाएंगे।

(रांची से शिखा श्रेया की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें- दिल्ली से कटरा सिर्फ 6 घंटे और अमृतसर 4 घंटे में! 680 KM का ये एक्सप्रेसवे बदल देगा सफर का अंदाज, ₹39,000 करोड़ से बन रहा मेगा कॉरिडोर

रांची में जल्द शुरू होगा नाइट मार्केट, झारखंड की संस्कृति की मिलेगी झलक

रांची के लोगों के लिए अच्छी खबर है। सिटी में नाइट मार्केट बनने जा रहा है। एक तरफ इससे रांची के लोगों को शॉपिंग का नया एक्सपीरियंस मिलेगा तो दूसरी तरफ रोजगार के बड़े मौके बनेंगे। नाइट मार्केट के लिए जमीन की पहचान कर ली गई है। आइए इस नाइट मार्केट की खास बातें जानते हैं।

ग्रामीण महिलाओं को एलॉट होंगे आउटलेट

रांची में प्रस्तावित नाइट मार्केट की खास बात यह है कि इसमें ग्रामीण महिलाओं को प्राथमिकता के साथ फूड आउटलेट एलॉट किया जाएगा। इतना ही नहीं आउटलेट शुरू करने के लिए उन्हें सब्सिडी भी दी जाएगी। इस मार्केट के लिए करमटोली चौक के करीब स्थित करमटोली तालाब के पास 51 डिसमिल जमीन की पहचान कर ली गई है। इस जमीन की बाउंड्री भी हो गई है।

शॉपिंग के साथ लजीज व्यंजन का उठा सकेंगे लुत्फ

रांची के नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने कहा, “ग्रामीण महिलाओं से आउटलेट का कोई रेंट नहीं लिया जाएगा। अपने घर खाना बनाने वाली महिलाओं को आउटलेट मिलेगा। उनके आउटलेट को प्रमोट किया जाएगा और उनको पलाश ब्रैंड से भी जोड़ा जाएगा। नाइट मार्केट को ऐसे प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित करने का प्लान है, जहां शहर के लोग शॉपिंग के नए एक्सपीरियंस के साथ ही लजीज व्यंजन का लुफ्त उठा सकेंगे।

नाइट मार्केट में मिलेगी झारखंड की संस्कृति की झलक 

नाइट मार्केट के जरिए न सिर्फ झारखंड के व्यंजन को पहचान मिलेगी बल्कि बल्कि लोगों को हेल्दी फूड भी उपलब्ध होगा। खासतौर पर यहां मिलेट प्रोडक्ट्स यह उपलब्ध होंगे। इनमें मड़वा, बाजरा, मकई, घोड़ा चावल, मडवा के बने लड्डू, मकई लड्डू व बिस्किट, बांस के अचार शामिल हैं। यहां पर सिटी के लोगों को झारखंड के सोहराय पेंटिंग की खूबसूरत कलाकृति भी देखने को मिलेगी। नाइट मार्केट की साज-सज्जा का खास ध्यान रखने का प्लान है।

यह भी पढ़ें: रांची की सूरत बदलेगी, 2400 करोड़ रुपये की लागत से शहर में बनेंगे तीन नए फ्लाईओवर

शहर के लोगों में नाइट मार्केट को लेकर उत्साह

गौरव ने कहा कि यह सिर्फ नाइट मार्केट नहीं होगा बल्कि यहां आप झारखंड की संस्कृति और आदिवासियों की जिंदगी के बारे में जान सकेंगे। लोग नाइट पार्क में झारखंड के खानपान, यहां के कपड़े, यहां की पेंटिंग को एक्सप्लोर कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि खासकर राज्य के बाहर के लोगों को नाइट मार्केट में पूरे झारखंड को करीब से देखने का मौका मिलेगा। सिटी के लोगों में नाइट मार्केट को लेकर काफी उत्साह है।

(रांची से शिखा श्रेया की रिपोर्ट)

ईवी चालकों को बड़ी राहत! नोएडा की 30 अहम पार्किंग में लगेंगे चार्जिंग स्टेशन, कार से लेकर दोपहिया तक होगी चार्जिंग की सुविधा

EV Charging Stations Noida: नोएडा में इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत की तैयारी है। शहर में अब घर के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर भी ईवी चार्जिंग की सुविधा मिलने लगेगी। उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022 के तहत नोएडा प्राधिकरण और यूपी रिन्यूएबल एंड चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के बीच 24 सितंबर को एमओयू हुआ है।

इस MoU के तहत शहर की 30 अहम पार्किंग में ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। प्रत्येक स्थान पर कम से कम दो चार्जर होंगे, जिनसे एक साथ दो कार और एक दोपहिया वाहन चार्ज हो सकेगा। चार्जिंग स्टेशनों का पूरा खर्च कंपनी उठाएगी, जबकि प्राधिकरण स्थान उपलब्ध कराएगा।

इससे ईवी वाहनों की खरीद में भी हो सकता है इजाफा

अब तक नोएडा में ईवी वाहन खरीदने वाले लोगों के सामने सबसे बड़ी चिंताओं में से एक सार्वजनिक जगह पर चार्जिंग की सुविधा की कमी भी रही है। घर पर चार्जिंग की सुविधा होने के बावजूद शहर में सफर के दौरान बैटरी खत्म होने पर वाहन को चार्ज करने के विकल्प न के बराबर हैं। ऐसे में नोएडा निवासी ईवी खरीदने से पहले चार्जिंग को लेकर सोचते हैं। अब 30 अलग-अलग पार्किंग वाली जगहों पर चार्जिंग स्टेशन लगने से वाहन चालकों को होने वाली परेशानी दूर होगी।

सार्वजनिक स्थानों पर चार्जिंग की सुविधा बढ़ने से ईवी चालकों को सफर के दौरान चार्जिंग की चिंता से राहत मिल सकेगी। खास बात यह है कि हर एक स्थान पर कम से कम दो चार्जर लगाए जाएंगे, जिनसे एक साथ दो कार और एक दोपहिया वाहन को चार्ज किया जा सकेगा। नोएडा में चार्जिंग नेटवर्क बढ़ने से आने वाले समय में ईवी वाहनों की खरीद में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।

इन जगहों पर लगेंगे चार्जिंग स्टेशन

नोएडा प्राधिकरण के सीनियर अधिकारी एस पी सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नोएडा मेट्रो पार्किंग सेक्टर 101, वेद वन पार्किंग सेक्टर 78, बॉटनिकल गार्डन पार्किंग सेक्टर 38, मेट्रो पार्किंग सेक्टर 76, मेट्रो पार्किंग, ब्लॉक E सेक्टर 51, हेरिटेज हॉस्पिटल्स लिमिटेड पार्किंग क्षेत्र सेक्टर 119, नोएडा इंडोर स्टेडियम पार्किंग लॉट सेक्टर 21A, मेट्रो पार्किंग, ब्लॉक C सेक्टर 81, मेट्रो पार्किंग सेक्टर 154, मेट्रो पार्किंग गढ़ी चौखंडी / गढ़ीपुर सेक्टर 145, मेट्रो पार्किंग झट्टा सेक्टर 146, शहीद भगत सिंह पार्किंग लॉट सेक्टर 150, मेट्रो पार्किंग सेक्टर 144, नोएडा अथॉरिटी पार्किंग (NSEZ मेट्रो के पास) ब्लॉक A फेज-2, वेंडर्स जोन (हल्दीराम के पास) सेक्टर 18, सब मॉल (SAB Mall) पार्किंग सेक्टर 27 में लगाए जाएंगे।

नोएडा के महत्वपूर्ण जगहों पर मिलेगी ये सुविधा

इसके साथ ही कैम्ब्रिज स्कूल पार्किंग सेक्टर 27, ब्रह्मपुत्र मार्केट पार्किंग सेक्टर 29, अंडरग्राउंड मल्टीलेवल पार्किंग ब्लॉक B सेक्टर 1, बीएचईएल (BHEL) ऑफिस पार्किंग के पास सेक्टर 18, महामाया फ्लाई-ओवर के नीचे पार्किंग ब्लॉक C सेक्टर 38, गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पार्किंग सेक्टर 29, निरूलाज होटल के सामने सेक्टर 15, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास पार्किंग, सेक्टर 2, आईजीएल (IGL) गैस स्टेशन विकास मार्ग सेक्टर 122, साया स्टेटस मॉल सेक्टर 129, इन्फोसिस कैंपस सेक्टर 132, एनटीपीसी ईओसी (NTPC EOC) ऑफिस ब्लॉक A सेक्टर 24, नोएडा अथॉरिटी का नया ऑफिस सेक्टर 96, कमांड कंट्रोल सेंटर बिल्डिंग सेक्टर 94 में स्थापित किए जाएंगे।

रिपोर्ट- सुमित राजपूत