कल का मौसम 24 अक्टूबर: दक्षिण में मूसलाधार बारिश और उत्तर भारत में तेज हवाएं! दिल्ली-NCR के लिए IMD ने दिया ये अलर्ट

Weather forecast for October 24: देश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां दक्षिण भारत के तटीय और प्रायद्वीपीय इलाकों में चक्रवाती प्रणालियों के असर से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है, वहीं उत्तर और पश्चिम भारत के राज्यों में भी मौसमी हलचल तेज होने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ताजा मौसम बुलेटिन के मुताबिक कल शनिवार 24 अक्टूबर को देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, गरज-चमक और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है जबकि राजधानी दिल्ली और आसपास के उत्तर भारतीय इलाकों के लिए भी खास अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण भारत और द्वीपों में भारी से बहुत भारी बारिश का तांडव

दक्षिण प्रायद्वीप और समुद्र में बने मौसमी सिस्टम की वजह से दक्षिणी राज्यों में बारिश का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 अक्टूबर को केरल व माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराइकल के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की पूरी आशंका है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग जगहों पर भी भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।

दिल्ली-NCR और उत्तर भारत के राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में भी मौसमी गतिविधियों में तेजी आएगी। 24 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली कड़कने के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है।

दिल्ली-NCR के निवासियों को इस दौरान मौसम में बदलाव के साथ तेज हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही पश्चिमी और मध्य भारत के कोंकण व गोवा क्षेत्र और दक्षिण के आंध्र प्रदेश, केरल व माहे, लक्षद्वीप और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी 30 से 40 किमी/घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। तटीय कर्नाटक के इलाकों में भी बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं जबकि आंध्र प्रदेश के मैदानी इलाकों में तेज सतही हवाएं चलती रहेंगी।

अंडमान और बंगाल की खाड़ी में तूफानी हवाओं का अलर्ट

समुद्री क्षेत्रों में चक्रवाती गतिविधियों के चलते बंगाल की खाड़ी का माहौल काफी अशांत बना हुआ है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान द्वीप समूह के तटीय क्षेत्रों में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 65 किमी/घंटे की गति के तूफानी झोंकों वाली हवाएं चलेंगी। समुद्र में इस उथल-पुथल को देखते हुए अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के संबंधित इलाकों में मछुआरों और नौका चालकों को गहरे समुद्र में न जाने की सख्त ताकीद की गई है।

ये भी पढ़ें- IMD Cyclone Warning: बंगाल की खाड़ी में उठेगा भयंकर चक्रवाती तूफान! इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 26 अक्टूबर तक ऐसा रहेगा मौसम

Delhi Awaas Yojana 2026: दिल्ली में सस्ता घर खरीदने का सुनहरा मौका! DDA ला रहा 1,648 नए फ्लैट, 25% डिस्काउंट के साथ सिर्फ 14.95 लाख रुपये

DDA Awaas Nivesh Yojana 2026: दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने लोगों की जबरदस्त मांग को देखते हुए नरेला में 1,648 एक्स्ट्रा एलआईजी (Low-Income Group) फ्लैट उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। इन फ्लैटों पर 25 प्रतिशत की डिस्काउंट दी जाएगी। इसके बाद एक फ्लैट की अनुमानित कीमत करीब 14.95 लाख रुपये रह जाएगी। इन घरों की ऑनलाइन बुकिंग 29 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। फ्लैटों का आवंटन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक आवेदक 29 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से आधिकारिक पोर्टल पर बुकिंग कर सकेंगे।

DDA की आवास योजना में 1,648 फ्लैट

दिल्ली में सस्ता घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए ‘DDA Awaas Nivesh Yojana 2026’ एक अहम मौका बनकर सामने आई है। दशहरा के दौरान शुरू की गई इस योजना को लोगों की शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। स्थिति यह रही कि बुकिंग शुरू होने के महज दो घंटे के भीतर पहले चरण में पेश किए गए फ्लैट बुक हो गए थे।

इसी मांग को देखते हुए अब DDA ने नरेला में 1,648 एक्स्ट्रा एलआईजी फ्लैट उपलब्ध कराने का फैसला किया है। दिल्ली के उपराज्यपाल और DDA के अध्यक्ष सरदार तरनजीत सिंह संधू के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य लोगों को किफायती दरों पर नियोजित आवास उपलब्ध कराना है। एक्स्ट्रा फ्लैटों की पेशकश से उन लोगों को भी अवसर मिल सकता है, जो पहले चरण में घर बुक नहीं कर पाए थे।

कहां मिलेंगे सस्ता फ्लैट और कितनी होगी कीमत?

DDA की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, ये सभी एक्स्ट्रा फ्लैट दिल्ली के नरेला इलाके के पॉकेट-1, सेक्टर G2 से G6 में स्थित हैं। इन पर फ्लैट की निर्धारित कीमत पर 25 फीसदी की डायरेक्ट डिस्काउंट दी जाएगी। 49.90 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में कॉमन एरिया भी शामिल है। इसलिए इच्छुक खरीदारों को फ्लैट की वास्तविक उपयोग योग्य जगह और अन्य डिटेल्स आधिकारिक ब्रोशर में जरूर चेक करनी चाहिए।

– फ्लैटों की संख्या: कुल 1,648

– लोकेशन: पॉकेट-1, सेक्टर G2-G6, नरेला

– अनुमानित कीमत: करीब 14.95 लाख रुपये प्रति फ्लैट

– डिस्काउंट: 25 फीसदी

– एरिया: लगभग 49.90 वर्ग मीटर है

– आवंटन का तरीका: ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के तहत फ्लैट मिलेंगे

29 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग

इन एक्स्ट्रा फ्लैटों के लिए ऑनलाइन बुकिंग 29 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इच्छुक आवेदक DDA के आधिकारिक ‘आवास पोर्टल’ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर योजना का नाम ‘DDA Awaas Nivesh Yojana 2026’ होगा। फ्लैटों का आवंटन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ यानी FCFS के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में इच्छुक आवेदकों को बुकिंग शुरू होने से पहले जरूरी दस्तावेज और भुगतान संबंधी जानकारी तैयार रखनी चाहिए।

बुकिंग पोर्टल: https://eservices.dda.org.in/

फ्लैट बुक करने के लिए कितनी रकम जमा करनी होगी?

डीडीए स्कीम के तहत प्रत्येक फ्लैट के लिए बुकिंग राशि 1 लाख रुपये निर्धारित की गई है। यानी फ्लैट बुक करने के लिए आवेदक को हर हाल में प्रति फ्लैट एक लाख रुपये जमा करने होंगे। हालांकि, यह राशि फ्लैट की कुल कीमत से अलग एक्स्ट्रा खर्च है या फाइनल भुगतान में कैसे ये रकम कैसे शामिल होगी, इसकी पुष्टि आधिकारिक ब्रोशर में दिए गए नियमों से करनी चाहिए।

DDA ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन लोगों ने पहले ही DDA के आवास पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा लिया है, उन्हें दोबारा रजिस्टर्ड कराने की जरूरत नहीं होगी। वहीं, जिन आवेदकों ने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, उन्हें पोर्टल पर उपलब्ध प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

नरेला में क्यों बढ़ रही है घर खरीदने वालों की दिलचस्पी?

दिल्ली का नरेला इलाका आने वाले सालों में एक महत्वपूर्ण आवासीय एरिया के रूप में विकसित होने की संभावनाएं हैं। यहां नियोजित शहरी बुनियादी ढांचे, परिवहन सुविधाओं और शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े विकास कार्यों पर जोर दिया जा रहा है।

मेट्रो और RRTS से कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद

नरेला को भविष्य में बेहतर परिवहन सुविधाओं का लाभ मिलने की संभावना है। इनमें रिठाला-नरेला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर पर प्रस्तावित स्टेशन और नरेला में प्रस्तावित रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) स्टेशन शामिल हैं। इसके अलावा अर्बन एक्सटेंशन रोड (UER)-I, UER-II और जीटी करनाल रोड के जरिए सड़क संपर्क भी इलाके की कनेक्टिविटी को मजबूत करने में मदद कर सकता है।

एजुकेशन हब और खेल सुविधाओं का भी होगा फायदा

नरेला के सेक्टर G2–G6 में प्रस्तावित एजुकेशन हब भी इस इलाके की प्रमुख विकास योजनाओं में शामिल है। यहां कई विश्वविद्यालयों को जमीन आवंटित की गई है। इसके अलावा सेक्टर A-7 में नरेला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और प्रस्तावित मल्टी-स्पोर्ट्स इंटीग्रेटेड स्टेडियम जैसी खेल सुविधाएं विकसित करने की योजना है।

पहले से रजिस्ट्रेशन करा चुके लोगों को दोबारा आवेदन नहीं करना होगा

DDA के मुताबिक, जिन आवेदकों का Awaas Portal पर पहले से रजिस्ट्रेशन है, वे उसी रजिस्ट्रेशन के जरिए आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यानी उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं होगी। आवेदन से पहले आधिकारिक ब्रोशर में दी गई सभी शर्तों को पढ़ना अनिवार्य है। फ्लैटों की उपलब्धता, भुगतान की टाइमलाइन और आवंटन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए DDA के आधिकारिक पोर्टल का ही इस्तेमाल करें। किसी भी सहायता के लिए आवेदक DDA की टोल-फ्री हेल्पलाइन- 1800 110 332 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- IMD Cyclone Warning: बंगाल की खाड़ी में उठेगा भयंकर चक्रवाती तूफान! इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 26 अक्टूबर तक ऐसा रहेगा मौसम

NRI Housing Loans Fraud Case: दिल्ली-एनसीआर समेत 3 शहरों में 13 ठिकानों पर ED की बड़ी छापेमारी, जानिए क्या है एनआरआई हाउसिंग लोन धोखाधड़ी मामला?

NRI Housing Loans Fraud Case: वित्तीय अनियमितताओं और धोखाधड़ी मामलों के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों की सख्ती लगातार जारी है। इसी कड़ी में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दिल्ली जोनल ऑफिस-II की टीम ने एनआरआई (NRI) हाउसिंग लोन से जुड़े कथित धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ईडी की टीमों ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और चंडीगढ़ सहित देश के 3 प्रमुख शहरों में कुल 13 ठिकानों पर एक साथ बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है।

फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोन हासिल करने का है मामला

केंद्रीय जांच एजेंसी को यह इनपुट मिला था कि कुछ लोगों और कंपनियों द्वारा सुनियोजित तरीके से फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके एनआरआई हाउसिंग लोन हासिल किया गया है। इसी गंभीर मामले की तह तक जाने और वित्तीय अनियमितताओं के सबूत जुटाने के लिए ईडी ने यह ताबड़तोड़ छापेमारी की है। जांच एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक इस पूरी जांच के दायरे में मुख्य रूप से दो कंपनियां और उनसे जुड़े प्रमोटर व अधिकारी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक जांच एजेंसी M/s Antriksh Promoters and Developers Pvt Ltd और M/s Sunshine Infrawell Pvt Ltd के ठिकानों पर यह कार्रवाई कर रही है।

ईडी के अधिकारियों की विभिन्न टीमें इन दोनों कंपनियों से जुड़े परिसरों, निदेशकों के ठिकानों और अन्य संदिग्ध स्थानों पर दस्तावेजों, डिजिटल उपकरणों और बैंक ट्रांजैक्शन की बारीकी से जांच कर रही हैं। फिलहाल देश के अलग-अलग शहरों में स्थित इन 13 ठिकानों पर तलाशी अभियान जारी है। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किन-किन बैंकों से लोन स्वीकृत कराए गए और इस पूरी प्रक्रिया में वित्तीय धोखाधड़ी के जरिए किन लोगों ने अवैध लाभ उठाया है। इस कार्रवाई के पूरा होने के बाद कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

जानिए कैसे हुआ करोड़ों रुपये का कथित घोटाला

NRI हाउसिंग लोन धोखाधड़ी मामला ऐसे कथित बैंक घोटाले से जुड़ा है, जिसमें विदेश में रहने वाले भारतीयों (Non-Resident Indians यानी NRI) के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए होम लोन लेने के आरोप लगे हैं। ताजा खबर 23 अक्टूबर 2026 की है, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित फर्जी NRI हाउसिंग लोन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चंडीगढ़ में कम से कम 13 ठिकानों पर तलाशी ली। ED यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कथित तौर पर धोखाधड़ी से प्राप्त पैसे कहां गया और किन लोगों या संस्थाओं की इसमें भूमिका थी।

ये भी पढ़ें- IMD Cyclone Warning: बंगाल की खाड़ी में उठेगा भयंकर चक्रवाती तूफान! इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 26 अक्टूबर तक ऐसा रहेगा मौसम

IMD Cyclone Warning: बंगाल की खाड़ी में उठेगा भयंकर चक्रवाती तूफान! इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 26 अक्टूबर तक ऐसा रहेगा मौसम

IMD cyclone warning: बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र अब गंभीर रूप ले सकता है। मौसम के बदलते मिजाज के बीच आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, यह मौसमी सिस्टम 25 अक्टूबर तक गहरे अवदाब में बदल सकता है। जबकि 26 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके बाद इसके उत्तर आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के तटों की ओर बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है।

IMD ने जारी किया वेदर बुलेटिन

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार, 23 अक्टूबर को जारी वेदर बुलेटिन में इस मौसमी सिस्टम की जानकारी दी है। इसके मजबूत होने के साथ ही भारत के पूर्वी तट पर बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, यह सिस्टम शुक्रवार सुबह 5:30 बजे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना। अब इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और उत्तर आंध्र प्रदेश तथा उससे सटे दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों की ओर जाने की संभावना है।

ऐसे में आने वाले कुछ दिन इन राज्यों के तटीय क्षेत्रों के लिए अहम रहने वाले हैं। समुद्र में बन रहे इस सिस्टम के मजबूत होने से तटीय क्षेत्रों में मौसम तेजी से बदल सकता है। ऐसे में मछुआरों, समुद्र के आसपास रहने वाले लोगों और तटीय इलाकों में यात्रा करने वालों को मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखने की जरूरत है।

कब और कैसे मजबूत होगा तूफान? समझिए पूरा अपडेट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अगले कुछ दिनों में चरणबद्ध तरीके से मजबूत हो सकता है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम अगले कुछ दिनों में अलग-अलग चरणों से गुजर सकता है। इसके 24 अक्टूबर को अवदाब, 25 अक्टूबर को गहरे अवदाब और 26 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका जताई गई है। इसके बाद सिस्टम उत्तर आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के तटों की ओर बढ़ सकता है।इसकी संभावित स्थिति इस प्रकार है:-

  • 24 अक्टूबर के बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम मजबूत होकर अवदाब में बदल सकता है।
  • 25 अक्टूबर को सिस्टम की ताकत बढ़ने के साथ समुद्र में तेज हवाएं चलने की आशंका है।
  • 26 अक्टूबर को पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में सुबह तक इसके चक्रवाती तूफान में बदलने का अनुमान है।
  • 27–28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ने के आसार हैं। फिर सिस्टम के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और तटीय इलाकों में बारिश बढ़ने की आशंका है।

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में मौसम का असर पहले से दिखाई देने की संभावना है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। 27 से 29 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। रायलसीमा क्षेत्र में भी 27 से 29 अक्टूबर के बीच भारी बारिश का अनुमान है। आंधी के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और बड़े होर्डिंग के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए। जलभराव वाले रास्तों से गुजरते समय भी सतर्क रहने की जरूरत है।

ओडिशा में 27 से 29 अक्टूबर तक बढ़ सकती है बारिश

ओडिशा में 26 अक्टूबर से मौसम की गतिविधियां तेज होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 27, 28 और 29 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का खतरा भी बना रहेगा। अगर सिस्टम लगातार मजबूत होता है, तो तटीय इलाकों में समुद्र की स्थिति खराब हो सकती है। तेज हवाओं के कारण कमजोर ढांचों, पेड़ों और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है। लगातार बारिश होने पर निचले इलाकों में पानी भरने और सड़क यातायात प्रभावित होने जैसी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं।

मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह

बंगाल की खाड़ी में मौसम बिगड़ने की आशंका के बीच मछुआरों को समुद्र में जाने से बचने की सलाह दी गई है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 23 से 25 अक्टूबर के दौरान पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति खराब हो सकती है। इसके बाद 26 से 28 अक्टूबर के बीच पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में भी प्रतिकूल परिस्थितियां बनने की आशंका है। मछुआरों के अलावा जहाजों, बंदरगाहों और समुद्र में काम करने वाली एजेंसियों को भी मौसम संबंधी ताजा निर्देशों पर नजर रखने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें- UAE Lottery: अबू धाबी में ₹240 करोड़ की लॉटरी जीतकर रातोंरात करोड़पति बना भारतीय! मां को दिया सोना, तो पिता के लिए खरीदी जमीन; अब दिया ये बयान

इस बीच, मौसम एक्सपर्ट के मुताबिक, फिलहाल संभावित दिशा को लेकर संकेत जरूर हैं। लेकिन तूफान के तट से टकराने की सटीक जगह और उसकी अंतिम तीव्रता को निश्चित मानना सही नहीं होगा। IMD के अनुसार, सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए उत्तर आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के तटों की ओर जा सकता है। आगे की स्थिति इसके स्पीड पर निर्भर करेगी।