राजनीति में मेरे कदम रखने का मकसद छात्र कल्याण भी है: सी जोसेफ विजय

विद्यार्थियों से भ्रष्टाचार और मादक पदार्थों से दूर रहने, अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने एवं जीवन में बड़ी ऊंचाइयां हासिल करने का आह्वान करते हुए टीवीके अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को कहा कि राजनीति में उनके आने का एक मकसद छात्र कल्याण भी है।

मुख्यमंत्री ने दसवीं एवं 12 कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के ‘टॉपर’ के अभिनंदन के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अपनी अलग पहचान बनाने और बाधाओं से न घबराने के लिए प्रोत्साहित किया।

Also Read : अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत

उन्होंने कहा यदि लोग आपके मार्ग में बाधाएं पैदा करते हैं तो इसका मतलब आपकी सफलता पहले ही पक्की हो चुकी है। उन्होंने शासन के क्षेत्र में आने के अपने सफर पर संक्षेप में बात की। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा मैं आपकी भलाई को ध्यान में रखते हुए ही राजनीति में आया हूं। यह बात आप जानते हैं।

युवा पीढ़ी को बुरी आदतों का दास नहीं बनने की सलाह देते हुए, उन्होंने उनसे स्पष्ट रूप से कहा कि वे ‘‘भ्रष्टाचार और नशीले पदार्थों से दूर रहे।

यह कार्यक्रम टीवीके शैक्षिक पुरस्कारों के पहले चरण का प्रतीक था, जिसमें मुख्यमंत्री ने राज्य के मेधावी विद्यार्थियों को स्वयं प्रमाण-पत्र और आर्थिक प्रोत्साहन राशि वितरित की।

Pic Credit : UNI

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए रिपब्लिकन पार्टी से प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों का नियंत्रण छीन लिया है। बुधवार को लगातार आ रहे चुनावी नतीजों के बीच सामने आए अनुमानों के अनुसार, यह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ा राजनीतिक झटका है।

श्री ट्रंप की ऐतिहासिक रूप से कम होती लोकप्रियता और अर्थव्यवस्था तथा जीवनयापन की बढ़ती लागत को लेकर जनता में असंतोष का फायदा उठाते हुए डेमोक्रेट्स ने देशभर में रिपब्लिकन पार्टी के कब्जे वाली सीनेट की कई सीटों पर जीत दर्ज की। इनमें परंपरागत रूप से रिपब्लिकन पार्टी के प्रभाव वाले राज्य भी शामिल हैं। इससे अमेरिकी कांग्रेस में शक्ति संतुलन में बड़ा बदलाव आया है।

डेमोक्रेट्स की सबसे बड़ी जीत में मिशिगन शामिल है, जहां अब्दुल अल-सईद ने रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स को हराया। मीडिया के चुनावी अनुमानों के अनुसार, एल-सईद अमेरिकी सीनेट के लिए निर्वाचित होने वाले पहले मुस्लिम अमेरिकी बन गए हैं। पेशे से चिकित्सक और सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में पूर्व अधिकारी अल-सईद ने डेट्रॉयट में आयोजित चुनावी रैली में भी अपनी जीत की घोषणा की। उन्होंने समर्थकों से कहा आपने ऐसे उम्मीदवार पर भरोसा जताया, जिसके जीतने की संभावना सबसे कम मानी जा रही थी। मिशिगन, मैं आपकी सेवा करने के लिए उत्सुक हूं।

जीत के बाद अपने संबोधन में अल-सईद ने कहा कि दुनिया के सबसे धनी देशों में से एक में अमेरिकियों को बुनियादी जरूरतें पूरी करने के लिए संघर्ष नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा मिशिगन, चीजें इतनी मुश्किल नहीं होनी चाहिए। किराने का सामान खरीदने के लिए दूसरा बैग लेना या अपनी गाड़ी में ईंधन भरवाना इतना मुश्किल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा घर खरीदना इतना मुश्किल नहीं होना चाहिए। दुनिया के सबसे धनी और शक्तिशाली देश में डॉक्टर को दिखाना इतना मुश्किल नहीं होना चाहिए।

अमेरिकी विदेश नीति पर होने वाले खर्च पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि करदाताओं को यह सुनिश्चित करने का अधिकार होना चाहिए कि उनका पैसा विदेशों में सैन्य अभियानों के बजाय देश की घरेलू जरूरतों पर खर्च हो। उन्होंने कहा कर चुकाने के बाद लोगों को यह भरोसा होना चाहिए कि उनका पैसा उन पर और उनके बच्चों पर खर्च होगा, न कि किसी दूसरे देश के लोगों और उनके बच्चों पर बम गिराने में।

Also Read : सेंसेक्स आधा फीसदी उछला, आईटी कंपनियों में बिकवाली

चुनावी अनुमानों के अनुसार, डेमोक्रेट्स ने कंसास, आयोवा, मेन, ओहायो, टेक्सास, दक्षिण कैरोलिना और उत्तरी कैरोलिना सहित कई अन्य राज्यों में भी सीनेट की सीटें जीती हैं। कंसास में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एडम हैमिल्टन ने सीनेट सीट पर जीत दर्ज की। यह राज्य में पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि है, जहां करीब एक सदी से किसी डेमोक्रेट उम्मीदवार ने सीनेट चुनाव नहीं जीता था। आयोवा में पूर्व पैरालंपिक खिलाड़ी जोश ट्यूरेक के रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराकर सीनेट सीट जीतने का अनुमान है। यह सीट रिपब्लिकन सीनेटर जोनी अर्न्स्ट के पास थी।

मेन में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार ट्रॉय जैक्सन के रिपब्लिकन सांसद सुसान कॉलिन्स को हराने का अनुमान है। सुश्री कॉलिन्स करीब तीन दशक से इस राज्य का सीनेट में प्रतिनिधित्व कर रही थीं। ओहायो में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार शेरॉड ब्राउन के सीनेट सीट फिर से जीतने का अनुमान है, जबकि टेक्सास में जेम्स टालारिको भी अपनी सीट जीतते नजर आ रहे हैं।

दक्षिण कैरोलिना में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एनी एंड्रयूज के रिपब्लिकन सांसद लिंडसे ग्राहम को हराने का अनुमान है। वहीं, अलास्का में सीनेट चुनाव का मुकाबला अभी बेहद करीबी बना हुआ है और नतीजे स्पष्ट नहीं हैं। डेमोक्रेट्स की बढ़त पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि चुनाव परिणामों ने अमेरिकी जनता की राजनीतिक नेतृत्व से अपेक्षाओं का स्पष्ट संदेश दिया है।

श्री ओबामा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा आज रात अमेरिकी जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह ऐसी राजनीति चाहती है जो लोगों को बांटने के बजाय उन्हें एकजुट करे और ऐसे नेता चाहती है जो उनकी चुनौतियों का ठोस समाधान पेश करें। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों ने उन क्षेत्रों में चुनाव लड़ने का जोखिम उठाया, जिन्हें लंबे समय से जीतना मुश्किल माना जाता रहा है। श्री ओबामा ने कहा इस प्रशासन के पास अभी दो साल और हैं। अब हमारा काम पूरी ताकत से जुटना, आगे होने वाले नुकसान को रोकना और भविष्य की नींव तैयार करना है।

इस बीच, रिपब्लिकन उम्मीदवार टॉमी ट्यूबरविले ने अलबामा के गवर्नर पद का चुनाव जीत लिया। उन्होंने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार डग जोन्स को हराया।

डेमोक्रेट्स की इन जीतों से वाशिंगटन के राजनीतिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। इससे ट्रंप के राष्ट्रपति कार्यकाल के शेष समय में कांग्रेस के दोनों सदनों पर डेमोक्रेटिक पार्टी का नियंत्रण रहेगा।

Pic Credit : UNI

Trading Plan : बाजार में लगातार पांचवे दिन जोरदार मोमेंटम, जानिए कल के लिए क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

Trading Plan : बाजार में लगातार पांचवे दिन तेजी का जोरदार मोमेंटम देखने को मिल रहा है। शुरुआती मुनाफावसूली के बाद शानदार रिकवरी आई है। निफ्टी 100 प्वाइंट के उछाल के साथ 23900 के पार निकल गया है। बैंक निफ्टी भी 300 अंक से ज्यादा ऊपर है। मिडकैप, स्मॉलकैप और माइक्रोकैप में तूफानी तेजी है। INDIA VIX भी ठंडा पड़ा है। अमेरिका में ट्रंप विरोधी लहर देखने को मिली है। डेमोक्रेट की सुनामी आई है। इनको सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स दोनों में बहुमत मिल गया है।

ट्रंप ने कहा है कि ईरान युद्ध की वजह से ऊंची फ्यूल कीमतों ने नतीजों पर असर डाला है। ट्रंप की हार से कच्चा तेल नरम होकर 103 डॉलर के करीब आ गया है। डॉलर इंडेक्स कमजोर होने से सोने-चांदी में भी शानदार तेजी आई है। डाओ फ्यूचर्स आज के लो से 650 प्वाइंट ऊपर है। ग्लोबल मार्केट में भी निचले स्तरों से रिकवरी आई है।

सोने और चांदी में रिकवरी से गोल्ड फाइनेंस कंपनियों में भी तेजी लौटी है। आवाज की सबसे बोल्ड कॉल मुथूट फाइनेंस 7% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। वहीं रियल्टी और डिफेंस में अच्छी खरीदारी आई है। लेकिन IT शेयरों में मुनाफावसूली दिख रही है।

आज कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले संभव हैं। ग्रिड स्केल एनर्जी स्टोरेज को 5 साल के लिए फंडिंग को मंजूरी संभव है। क्रिटिकल मिनरल कैपेक्स के लिए 2800 करोड़ की नई स्कीम का भी प्रस्ताव है। इस खबर के चलते GMDC 10% ऊपर है।

दमदार नतीजों के बाद Fractal Analytics में उछाल आया है। यह शेयर करीब 13 फीसदी भागा है। साथ ही रिजल्ट के बाद क्लीन मैक्स और ल्यूपिन में भी खरीदारी आई है। लेकिन MCX करीब 5 परसेंट टूटकर वायदा का टॉप लूजर बना है। मजबूत चार्ट के दम पर HYUNDAI और RBL बैंक में जोरदार तेजी है।

बाजार: एक और तेजी के लिए तैयार?

बाजार पर अपनी रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि ग्लोबल बाजारों में निचले स्तरों से रिकवरी आई है। डोनाल्ड ट्रंप का हारना एक अच्छा शगुन है। यहां से कच्चा तेल और नीचे आया तो बड़ा पॉजिटिव होगा। HDFC बैंक में आखिरकार बड़ी रैली के संकेत मिल रहे हैं। IT शेयर नीचे हैं, घरेलू अर्थव्यवस्था से जुड़े शेयर ऊपर कारोबार कर रहे हैं। मिड और स्मॉल कैप्स में शानदार तेजी है। एडवांस/डिक्लाइन भी बढ़िया है। VIX नीचे है। मुथूट में शानदार तेजी है। इंडिगो ने भी 3 दिन में जोरदार कमाई हुई है। बड़ा सवाल ये है कि क्या बाजार एक और नई तेजी के लिए तैयार है?

बाजार:अब क्या?

निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों एकदम अहम स्तरों पर हैं। यहां से निफ्टी में 24,050 की एक चाल बाकी है। कल सेंसेक्स की एक्सपायरी में और कवरिंग आ सकती है। आज भी मुनाफावसूली के बाद रैली आई है और अब नजरिया साफ है, गिरावट में खरीदारी करनी है। CNBC-आवाज़ पर हम हमेशा एक ही नजरिया यानी बुल या बियर नहीं होते। बाजार के हिसाब से खुद को ढालना जरूरी होता है। आवाज पर आपको आज परफेक्ट शॉर्ट और फिर परफेक्ट लॉन्ग दोनों ट्रेड मिले हैं।

निफ्टी- बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए 23,750-23,800 पर सपोर्ट और 23,950-24,050 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 55,300-55,500 पर सपोर्ट और 56,000-56,200 पर रेजिस्टेंस है।

प्री-CAS स्ट्रैटेजी

नवंबर की मंथली कॉल्स में लॉन्ग पोजिशन कैरी करें। बाजार कुछ बड़ा सेंस कर रहा है। बाजार अब एक बड़े अपट्रेंड में है।

 

Silver Gold Price Today : अमेरिकी मध्यावधि चुनाव नतीजों ने डॉलर पर बनाया दबाव, सोने-चांदी में आई तेजी, जानिए अब क्या हो कमाई की रणनीति

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

US Midterm Elections : डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, औंधे मुंह गिरे एलन मस्क के टेस्ला और स्पेसएक्स के शेयर

US Midterm Elections : 2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेट्स की स्थिति मजबूत होने के बाद,आफ्टर-ऑवर्स ट्रेडिंग में एलन मस्क की कंपनियों टेस्ला और स्पेसएक्स के शेयरों में 1.8% की गिरावट आई है। इससे निवेशकों के बीच AI रेगुलेशन और संभावित विलय को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के शुरुआती नतीजों से डेमोक्रेट्स की निर्णायक जीत के संकेत मिलने लगे हैं। जिसके बाद रिपब्लिकन पार्टी के प्रमुख समर्थक एलन मस्क की कंपनियों टेस्ला इंक और स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कॉर्प के शेयरों में ‘आफ्टर-आवर्स’ट्रेडिंग के दौरान गिरावट आई।

मंगलवार को मतदान खत्म होने के बाद शुरुआती रुझानों में जॉर्जिया से सीनेटर जॉन ओसॉफ के फिर से जीतने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके बाद, पोस्ट-मार्केट ट्रेडिंग में दोनों कंपनियों के शेयरों में लगभग 1.8% की गिरावट आई। तब से,अलग-अलग शेयरों में ट्रेडिंग तो बंद हो गई है,लेकिन डेमोक्रेट्स की स्थिति और मजबूत हो गई है। ‘डिसीजन डेस्क एचक्यू’ (Decision Desk HQ) का अनुमान है कि डेमोक्रेटिक पार्टी अमेरिकी हाउस और सीनेट, दोनों पर अपना नियंत्रण बना सकती है।

जिन निवेशकों के पास इन दोनों में से किसी एक या दोनों कंपनियों के शेयर हैं, उनके लिए मध्यावधि चुनावों में ‘ब्लू वेव’ (डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत) एक दोहरा झटका साबित होगी। इससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कड़े नियमों को लेकर चिंताएं बढ़ेंगी और साथ ही इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी तथा रॉकेट, AI और सैटेलाइट सेक्टर की दिग्गज कंपनी के बीच संभावित विलय पर भी सवालिया निशान लग जाएगा।

फर्स्ट न्यूयॉर्क के विक्रम राय का कहना है कि भले ही कांग्रेस अकेले दम पर किसी समझौते को पूरी तरह रोक न सके, लेकिन मजबूत स्थिति वाले डेमोक्रेट्स इसे धीमा जरूर कर सकते हैं।

राय ने पिछले हफ्ते ब्लूमबर्ग को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “अगर ‘ब्लू स्वीप’ (डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत) होती है, तो इन दोनों शेयरों पर जोखिम (हेडलाइन रिस्क) बढ़ सकता है।

जुलाई के आखिर में अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंचने के बाद से टेस्ला के शेयरों में 34% की तेजी आई है। इसके पीछे निवेशकों का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोडक्ट्स को लेकर बना उत्साह और स्पेसएक्स के साथ संभावित विलय की संभावना है।

स्पेसएक्स इस साल की शुरुआत में लिस्ट होने के बाद दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में शामिल हो गई है। यह अमेरिकी सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स के ज़रिए अरबों डॉलर कमाती है। जून में अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के बाद से कंपनी के शेयरों के भाव में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है और इसका मार्केट वैल्यूएशन 1.9 ट्रिलियन डॉलर के आसपास बना हुआ है।

अमेरिकी मिडटर्म में डेमोक्रेट्स का बड़ा उलटफेर! डॉलर-ट्रेजरी यील्ड धड़ाम, जानें भारतीय बाजार पर इसका क्या होगा असर

मिडटर्म चुनावों के करीब आते ही इन कंपनियों के कई विवादित मुद्दे सुर्खियों में आ गए। टेस्ला और स्पेसएक्स, AI की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इनके मेगा मर्जर प्लान को लेकर रेगुलेटरी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। स्टारलिंक सैटेलाइट सर्विस के मिलिट्री वर्जन तक पहुंच, अमेरिका-यूक्रेन और रूस के बीच तनाव का कारण बन गई है।

वोटिंग से पहले ही बाजार पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी थी कि चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी का दबदबा मस्क के आचरण की जांच करने की उनकी क्षमता को मजबूत कर सकता है और संभावित समझौते में बाधा डाल सकता है।