Silver Price Today: आज क्या है चांदी का लेटेस्ट रेट? चेक करें अपने शहर के दाम

Silver Price Today: अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में चांदी की कीमतों में हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच दिल्ली में आज चांदी की कीमत बढ़कर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) पहुंच गई है। वहीं, बाजार खुलने से पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 0.4% बढ़कर यानी 89 रुपये की तेजी के साथ 2,37,499 रुपये प्रति किलो पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,37,410 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था। दूसरी ओर, बुलियन्स के अनुसार चांदी की कीमत 2,37,660 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, शुक्रवार को बाजार बंद होने तक चांदी की कीमत 2,33,858 रुपये प्रति पहुंच गई। चूंकी शनिवार और रविवार को बाजार बंद है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा।

गुडरिटर्न्स के अनुसार चांदी की कीमत बढ़कर 2,50,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। ऐसे में अगर आप चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा रेट पर नजर रखना बेहद जरूरी हो जाता है।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव

शहर10 ग्राम चांदी100 ग्राम चांदी1 किलो चांदी
दिल्ली₹2,500₹25,000₹2,50,000
मुंबई₹2,500₹25,000₹2,50,000
कोलकाता₹2,500₹25,000₹2,50,000
पटना₹2,500₹25,000₹2,50,000
लखनऊ₹2,500₹25,000₹2,50,000
मेरठ₹2,500₹25,000₹2,50,000
अयोध्या₹2,500₹25,000₹2,50,000
कानपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
गाजियाबाद₹2,500₹25,000₹2,50,000
नोएडा₹2,500₹25,000₹2,50,000

पिछले दिन क्या रही चांदी की कीमत

गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई, जिससे यह बढ़कर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) पर पहुंच गई। इससे पिछले सत्र में चांदी का भाव 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी करीब 1.3 प्रतिशत की बढ़त के साथ बढ़कर 59.89 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

एनालिस्ट का कहना है कि इन आंकड़ों से कीमती धातुओं और अमेरिकी डॉलर, दोनों में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: सोना हुआ और महंगा, 24 और 22 कैरेट दोनों का चढ़ा भाव

अयातुल्ला खामेनेई का अंतिम संस्कार शुरू, लाखों लोगों के आने की उम्मीद, जानें 6 दिन का पूरा कार्यक्रम

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार को अधिकारी “सदी का अंतिम संस्कार” बता रहे हैं। सरकार के अनुसार, इस ऐतिहासिक आयोजन में करीब 1.2 करोड़ से लेकर 2 करोड़ (20 मिलियन) लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिससे यह देश के इतिहास का सबसे बड़ा सार्वजनिक शोक समारोह बन गया है। राजधानी तेहरान से शुरू हुए इस छह दिवसीय कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ रही है और कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इसी बीच यह भी सामने आया है कि खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई सुरक्षा कारणों से अंतिम संस्कार समारोह में शामिल नहीं होंगे, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

अभूतपूर्व तैयारियां और कड़ सुरक्षा

इस बार की तैयारियां किसी भी सरकारी कार्यक्रम से कहीं ज्यादा बड़ी बताई जा रही हैं। पूरे आयोजन की जिम्मेदारी इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) की प्रमुख इकाई “मोहम्मद रसुलोल्लाह कोर” संभाल रही है। तेहरान से लेकर अन्य शहरों तक सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

दुनिया भर की नजरें

तेहरान में होने वाला यह आयोजन सिर्फ धार्मिक नहीं बल्कि बड़ा राजनीतिक मंच भी बन गया है। दर्जनों देशों से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्री और संसद अध्यक्ष जैसे नेता शामिल हो रहे हैं। करीब 800 विदेशी पत्रकार इस पूरे कार्यक्रम की कवरेज कर रहे हैं, जिससे इसकी वैश्विक अहमियत और बढ़ गई है।

भीड़ प्रबंधन और दर्शन की व्यवस्था

अधिकारियों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की है। खामेनेई का पार्थिव शरीर ऊंचे मंच पर रखा गया है, जहां लोग 15-20 मिनट के भीतर दर्शन कर बाहर निकल रहे हैं। जमकारान मस्जिद जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जनाजे की नमाज और अन्य रस्में भी आयोजित की जा रही हैं।

छह दिनों का पूरा कार्यक्रम

अंतिम संस्कार कई शहरों में चरणबद्ध तरीके से हो रहा है:

  • 4–6 जुलाई: तेहरान में अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि
  • 7 जुलाई: कोम में धार्मिक कार्यक्रम
  • 8 जुलाई: इराक के नजफ और कर्बला में जुलूस
  • 9 जुलाई: मशहद में अंतिम दफन

इसके बाद पूरे देश में 40 दिनों तक शोक और श्रद्धांजलि कार्यक्रम चलेंगे।

प्रतीकात्मक संदेश

आयोजन का नारा “We Must Rise” रखा गया है, जिसे मुट्ठी भींचे हाथ के प्रतीक के साथ जोड़ा गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह सिर्फ अंतिम विदाई नहीं, बल्कि ईरान की राजनीतिक ताकत और शिया दुनिया में उसके प्रभाव का प्रदर्शन भी है।

वैश्विक शोक और ऐतिहासिक भीड़

तेहरान की सड़कें लाखों लोगों से भर चुकी हैं। काले कपड़ों में उमड़ी भीड़, ट्रैफिक जाम और सुरक्षा घेराबंदी ने पूरे शहर को शोक के विशाल मंच में बदल दिया है। यह आयोजन न सिर्फ ईरान बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक ऐतिहासिक और भू-राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण घटना बन चुका है।

Priyadarshan: फिरोज नाडियाडवाला ने अपमान न किया होता तो ‘धुरंधर’ से भी…, ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर बोले प्रियदर्शन

Priyadarshan: फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने हाल ही में कन्फर्म किया है कि वह ‘हेरा फेरी 3’ को डायरेक्ट नहीं करेंगे, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। डायरेक्टर ने अब प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि उन्होंने बार-बार उनका अपमान किया है। प्रियदर्शन ने यह भी दावा किया कि अगर वह इस फिल्म को डायरेक्ट करते, तो ‘हेरा फेरी 3’ को भारत की सबसे बड़ी फिल्म फ्रैंचाइज़ी में से एक बना सकते थे।

मिड-डे के साथ बातचीत में प्रियदर्शन ने बताया कि कई बार उनका अपमान किया गया। उन्होंने कहा, “फिरोज ने अक्षय से कहा, ‘तुम्हारे पास हेरा फेरी 3 बनाने के अधिकार हैं, लेकिन इसे कभी भी प्रियदर्शन के साथ मत बनाना। बस यही मेरी गुजारिश है।’ उन्होंने कई बार मेरा अपमान किया है। उन्होंने मुझसे कहा कि हेरा फेरी (2000) का मेरा कट किसी गरीब आदमी के वर्जन जैसा लगता था और उन्हें मेरी पांच घंटे की फिल्म को एडिट करना पड़ा था।

शुरू में मैं अक्षय के साथ तीसरा पार्ट बनाने के लिए राजी हो गया था क्योंकि मुझे लगा कि मैं देश की सबसे बड़ी फ़्रैंचाइजी में से एक बना सकता हूं। अगर मैंने इसे डायरेक्ट किया होता, तो मैं इसे ‘धुरंधर’ से भी बड़ा बना सकता था। अक्षय, सुनील और परेश ने मुझसे हेरा फेरी 3 बनाने का अनुरोध किया। जब मैंने उन्हें कहानी सुनाई, तो वे सभी उत्साहित थे।”

फिल्ममेकर ने आगे कहा, “जब ‘हेरा फेरी 3’ की घोषणा हुई, तो मुझे ‘सेवन आर्ट्स फिल्म्स’ के जीपी विजयकुमार का फोन आया। उन्होंने कहा कि अगर हम यह फिल्म बनाते हैं, तो यह नियमों का उल्लंघन होगा। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं। इसीलिए मैंने कहा कि शायद ‘हेरा फेरी 3’ कभी उन्हीं किरदारों के साथ बड़े पर्दे पर न आ पाए। हो सकता है कि आप उन्हें फिर कभी एक साथ न देख पाएं क्योंकि इसमें बहुत सारे कानूनी मसले हैं। मेरे हिसाब से, ‘हेरा फेरी’ (2000) का जन्म हुआ, ‘फिर हेरा फेरी’ (2006) बीमार पड़ गई, और ‘हेरा फेरी 3’ खत्म हो जाएगी।”

‘हेरा फेरी’ फ्रैंचाइज़ी बॉलीवुड की सबसे मशहूर कॉमेडी सीरीज़ में से एक है। यह अपने ह्यूमर, यादगार डायलॉग्स और अक्षय कुमार (राजू), सुनील शेट्टी (श्याम) और परेश रावल (बाबूराव गणपतराव आप्टे) की यादगार तिकड़ी के लिए जानी जाती है। इस फ्रैंचाइज़ी की शुरुआत 2000 में प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘हेरा फेरी’ से हुई थी, और इसके बाद नीरज वोरा के निर्देशन में ‘फिर हेरा फेरी’ (2006) आई। दोनों फिल्में अमीर बनने की कोशिश में जुटी इस तिकड़ी के मज़ेदार कारनामों पर आधारित हैं, जो उन्हें लगातार मुश्किल और उलझी हुई स्थितियों में डाल देते हैं।

‘हेरा फेरी’ को एक ‘कल्ट क्लासिक’ माना जाता है और इसे हिंदी सिनेमा की बेहतरीन कॉमेडी फ़िल्मों में से एक माना जाता है। वहीं, इसके सीक्वल ने अपने स्लैपस्टिक ह्यूमर और यादगार डायलॉग्स से इस फ़्रैंचाइज़ी की लोकप्रियता को और मज़बूत किया। समय के साथ, टेलीविज़न पर बार-बार दिखाए जाने, मीम्स और इंटरनेट कल्चर की वजह से इन फ़िल्मों के बहुत सारे फ़ैन बन गए हैं, जिससे बाबूराव, राजू और श्याम पॉप-कल्चर के सदाबहार आइकॉन बन गए हैं।

उम्मीद थी कि ‘हेरा फेरी 3’ में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की ओरिजिनल तिकड़ी फिर से साथ आएगी और प्रियदर्शन डायरेक्टर के तौर पर वापसी करेंगे। हालाँकि, मई 2025 में परेश रावल के कुछ समय के लिए प्रोजेक्ट छोड़ने और फिर वापस आने के बाद फ़िल्म मुश्किलों में घिर गई। फ़िल्म को कानूनी अड़चनों का भी सामना करना पड़ रहा है, जिससे इसका भविष्य अनिश्चित हो गया है और फ़ैन्स अभी भी किसी आधिकारिक अपडेट का इंतज़ार कर रहे हैं।

Gold Outlook: इस हफ्ते गोल्ड में तेजी से निवेशकों ने लीं राहत की सांस, जेपी मॉर्गन ने दिया 4500 डॉलर का टारगेट

Gold Outlook: इस हफ्ते गोल्ड के निवेशकों ने राहत की सांस ली है। गोल्ड में तेजी का यह मई के बाद पहला हफ्ता है। अंततरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4200 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया। इस हफ्ते गोल्ड में 2.2 फीसदी की तेजी आई। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी देश और विदेश में गोल्ड में तेजी दिखी। चांदी भी गोल्ड के पीछे चलती नजर आई।

इन वजहों से गोल्ड में आई तेजी

गोल्ड़ की कीमतों में तेजी की कई वजहें हैं। अमेरिका में इंटरेस्ट बढ़ने की उम्मीद घटी है। रोजगार के नए मौकों के जून के डेटा आने के बाद माना जा रहा है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व इंटरेस्ट रेट जल्द बढ़ाने नहीं जा रहा है। इंटरेस्ट रेट बढ़ने के माहौल में गोल्ड की चमक घट जाती है। उधर, डॉलर में कमजोरी दिखी है। काफी समय बाद डॉलर इंडेक्स में नरमी है। तीसरा, WGC ने कहा है कि केंद्रीय बैंकों ने मई में गोल्ड की खरीदारी बढ़ाई है।

4200 डॉलर के करीब पहुंचा गोल्ड

टीडी सिक्योरिटीज में कमोडिटीज स्ट्रेटेजी के ग्लोबल हेड बार्ट मेलेक ने कहा कि गोल्ड के 4,280 डॉलर प्रति औंस के रेसिस्टेंस लेवल की तरफ बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, इनफ्लेशनरी प्रेशर की वजह से इसके अगले साल से पहले 5,300 डॉलर के टारगेट तक पहुंचने की उम्मीद कम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3 जुलाई को स्पॉट गोल्ड 1.3 फीसदी चढ़कर 4,176.94 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। सिल्वर 2 फीसदी के उछाल के साथ 62.42 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

भारत में भी गोल्ड और सिल्वर फ्यूचर्स में उछाल

इधर, भारत में गोल्ड फ्यूचर्स और सिल्वर फ्यूचर्स में 3 जुलाई को तेजी दिखी। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में गोल्ड फ्यूचर्स 1.10 फीसदी यानी 1,607 रुपये चढ़कर 1,47,365 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। सिल्वर फ्यूचर 2.11 फीसदी यानी 4,845 रुपये के उछाल के साथ 2,34,081 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ। देश और विदेश में गोल्ड में तेजी इस बात का संकेत है कि गोल्ड रिकवरी के रास्ते पर है। इसमें जियोपॉलिटिकल टेंशन में कमी का भी हाथ है।

जेपी मॉर्गन ने दिया 4500 डॉलर का टारगेट 

दिग्गज अमेरिकी बैंक जेपी मॉर्गन ने चौथी तिमाही में गोल्ड के 4,500 डॉलर पर पहुंच जाने की उम्मीद जताई है। उसने तीसरी तिमाही में गोल्ड की कीमतें 4,300 डॉलर प्रति औंस रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, उसने कहा है कि गोल्ड की डिमांड उतनी स्ट्रॉन्ग नहीं है, जितनी उसने उम्मीद की थी। 9 जून को उसने गोल्ड की कीमतें इस साल के अंत तक 6000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाने का अनुमान जताया था।

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: सोना हुआ और महंगा, 24 और 22 कैरेट दोनों का चढ़ा भाव

केंद्रीय बैंकों की खरीदारी से तेजी जारी रहने का अनुमान

जेपी मॉर्गन का कहना है कि गोल्ड का लॉन्ग टर्म आउटलुक पॉजिटिव है। केंद्रीय बैंकों की खरीदारी से 2027 में तेजी जारी रहेगी। उसने चांदी की औसत कीमतें भी 60-65 डॉलर प्रति औंस रहने का अनुमान जताया है। इस साल की शुरुआत में गोल्ड और सिल्वर की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थी। फिर, उनमें तेज गिरावट देखने को मिली। 28 फरवरी को अमेरिका और ईरान के बीच लड़ाई शुरू होने के बाद गोल्ड और सिल्वर पर दबाव दिखा था।

NEET UG Result 2026: 20 जुलाई को जारी होगा नीट यूजी रिजल्ट, जानें एनटीए अधिकारी ने क्या दिया अपडेट

NEET UG Result 2026: दो बार नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) स्नातक (UG) 2026 दे चुके 22 लाख परीक्षार्थी अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन्हें एमबीबीएस एडमिशन और नए शैक्षिक सत्र शुरू होने में देरी की भी चिंता सता रही है। लेकिन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से एक राहत भरी खबर आ रही है। परीक्षा एजेंसी के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) को जानकारी दी है कि नीट यूजी 2026 रिजल्ट 20 जुलाई तक घोषित कर दिया जाएगा।

हालांकि, एजेंसी ने अभी रिजल्ट की पक्की तारीख नहीं बताई है, लेकिन एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रिजल्ट जल्द से जल्द जारी करने के लिए काम तेजी से किया जा रहा है। अधिकारी ने स्टूडेंट्स को यह भी भरोसा दिलाया कि री-एग्जाम की वजह से हुई देरी के कारण एमबीबीएस शैक्षिक सत्र शुरू होने पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बता दें, नीट यूजी री-एग्जाम 21 जून को हुआ था, जिसमें लगभग 22 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। इससे पहले, 03 मई 2026 को हुए नीट यूजी 2026 परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों की वजह से कैंसिल कर दिया गया था।

अधिकारी ने कहा, “हम अभी कोई तारीख नहीं बताना चाहेंगे, लेकिन रिजल्ट 20 जुलाई तक आ जाएगा। आमतौर पर, एग्जाम के 45 दिनों के अंदर रिजल्ट घोषित कर दिए जाते हैं, लेकिन इस बार, क्योंकि हमने 37 दिनों में एग्जाम कराया है, इसलिए हम रिजल्ट बहुत पहले घोषित कर देंगे।” नीट यूजी री-एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की 25 जून को जारी की गई थी, और कैंडिडेट्स को 28 जून तक आपत्ति करने का समय दिया गया था। अधिकारी के मुताबिक, परीक्षार्थियों की ओर से करीब 10,000 चुनौतियां दी गई हैं।

एजेंसी अब फाइनल आंसर की और रिजल्ट तैयार करने से पहले हर ऑब्जेक्शन को रिव्यू कर रही है। अधिकारी ने आगे कहा, “हमें सभी चैलेंज को एक-एक करके स्कैन करना होगा, सपोर्टिंग एविडेंस की जांच करनी होगी और उनमें से हर एक का जवाब देना होगा।” एनटीए ने यह भी कहा कि री-एग्जाम के बावजूद, एमबीबीएस प्रवेश कार्यक्रम और नए शैक्षिक सत्र के शेड्यूल पर कोई असर नहीं होगा। हालांकि, काउंसलिंग टाइमटेबल अभी तक अनाउंस नहीं किया गया है।

नीट यूजी रिजल्ट घोषित होने के बाद, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ), एम्स, JIPMER, सेंट्रल यूनिवर्सिटी और डीम्ड यूनिवर्सिटी के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगी। स्टेट अथॉरिटी बाकी 85% स्टेट कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग शेड्यूल अलग से घोषित करेंगी। इस बीच, तमिलनाडु समेत कुछ राज्यों ने नीट यूजी 2026 रिजल्ट के इंतजार के बीच नए शैक्षिक सत्र में प्रवेश की तैयारी शुरू कर दी है।

काउंसलिंग के लिए परीक्षार्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा, काउंसलिंग फीस पे करनी होगी, और अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स भरने होंगे। सीटें नीट रैंक, श्रेणी, आरक्षण नियम, पसंद और सीट की उपलब्धता के आधार पर दी जाती हैं। सीट हासिल करने वाले उम्मीदवार को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और प्रवेश के लिए अपने अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

CA Foundation Result 2026 OUT: महाराष्ट्र की बेटियां बनीं सीए फाउंडेशन की टॉपर, 1 और 3 स्पॉट पर जमाया कब्जा, आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी

LPG price Today: घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के नए रेट जारी, चेक करें अपने शहर का भाव

LPG price Today: रसोई गैस यानी एलपीजी सिलेंडर के दामों में आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। आम लोगों को उम्मीद थी कि पेट्रोल-डीजल की तरह इसमें भी कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन फिलहाल कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। इससे पहले 1 जुलाई 2026 को कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में 183.50 रुपये की कटौती की गई थी, जो काफी समय बाद आई बड़ी राहत मानी जा रही थी।

युद्ध शुरू होने के बाद यह पहली बार था जब सिलेंडर की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में LPG के रेट में कोई बदलाव होता है या नहीं। आइए जानते हैं आपके शहर में LPG सिलेंडर कितने में मिल रहा है।

जानें 14.2 किलो और 19 किलो वाले LPG सिलेंडर का रेट

शहरघरेलू सिलेंडर (₹)कॉमर्शियल सिलेंडर (₹)
नई दिल्ली9422930
कोलकाता9683081.50
मुंबई941.502885.50
चेन्नई957.503106
गुरुग्राम950.502947.50
नोएडा939.502930
बेंगलुरू944.503021
भुवनेश्वर9683114.50
चंडीगढ़951.502954.50
हैदराबाद9443191
जयपुर945.502957.50
लखनऊ979.503052.50
पटना1031.503227
तिरुअनंतपुरम्9512971.50

क्यों बढ़े LPG सिलेंडर का दाम?

अमेरिका-ईरान-इजरायल युद्ध के कारण स्टेट ऑफ होर्मुज बंद होने से LPG की सप्लाई में आई दिक्कतों के कारण कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली। बता दें की कमर्शियल सिलेंडर के दाम मार्च से जून तक कई बार बढ़ाए जा चुके हैं। जबकि, 7 जून को आखिरी बार घरेलू सिलेंडर का रेट 29 रुपये बढ़ा था।

बता दें कि युद्ध के चलते भारतीय कंपनियों के लिए एलपीजी की लागत बढ़ गई थी। घरेलू बाजार में सप्लाई को स्थिर बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए थे, ताकि देश में एलपीजी की उपलब्धता पर कोई असर न पड़े।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: आज 4 जुलाई को क्या हैं पेट्रोल-डीजल के नए रेट? यहां देखें पूरी लिस्ट

Alpha Box Office Collection Day 1: आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर फिल्म फीकी शुरुआत, ओपनिंग डे में 9 करोड़ की कमाई की

Alpha Box Office Collection Day 1: रिलीज से पहले काफी चर्चा बटोरने के बाद, ‘ऐल्फा’ आखिरकार बड़े पर्दे पर आ गई है। इस फिल्म के साथ कई खास बातें जुड़ी थीं – जैसे YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-प्रधान कहानी होना और आलिया भट्ट व शरवरी को एक्शन-पैक्ड अवतार में एक साथ लाना। लेकिन बॉक्स ऑफ़िस पर इसका पहला दिन उम्मीद से ज्यादा ठंडा रहा।

3 जुलाई को रिलीज़ हुई ‘ऐल्फा’ को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिले-जुले से लेकर नेगेटिव रिव्यूज मिले। शुरुआती रिस्पॉन्स का असर इसके बॉक्स ऑफिस परफ़ॉर्मेंस पर भी साफ दिखा है। ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, ‘अल्फा’ ने भारत में अपनी ओपनिंग वाले दिन ₹9 करोड़ की नेट कमाई की। यह फिल्म देश भर में 7,534 शो में रिलीज हुई, जिससे इसे सिनेमाघरों में अच्छी-खासी पहुंच मिली।

हालांकि इसकी ओपनिंग हाल ही में रिलीज हुई कुछ बॉलीवुड फिल्मों से बेहतर है, लेकिन YRF स्पाई यूनिवर्स की किसी भी फ़िल्म के लिए यह पहले दिन की सबसे कम कमाई है। इस फ्रैंचाइजी की पिछली फिल्म ‘वॉर 2’ (जिसमें ऋतिक रोशन और जूनियर NTR थे) ने खराब रिव्यू के बावजूद 52 करोड़ की नेट ओपनिंग की थी और इसे 19,455 शो में रिलीज किया गया था। शाहरुख खान की ‘पठान’ के नाम अभी भी इस फ्रैंचाइजी में सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड है, जिसने पहले दिन ₹57 करोड़ की नेट कमाई की थी।

हालांकि, आलिया भट्ट के लिए एक अच्छी खबर है। ‘ऐल्फा’ ने उनकी पिछली थिएटर में रिलीज़ हुई फिल्म ‘जिगरा’ के ओपनिंग-डे कलेक्शन को आसानी से पीछे छोड़ दिया है। 2024 की फिल्म ‘जिगरा’ ने अपने पहले दिन 5,779 शो से ₹4.55 करोड़ (नेट) कमाए थे, जिससे ‘ऐल्फा’ दोनों में से बेहतर ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है।

शिव रवैल के डायरेक्शन में बनी ‘ऐल्फा’ में आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि बॉबी देओल और अनिल कपूर अहम रोल निभा रहे हैं। ऋतिक रोशन भी कबीर के तौर पर एक स्पेशल अपीयरेंस दे रहे हैं और बड़े पर्दे पर अपने मशहूर ‘वॉर’ वाले किरदार को वापस ला रहे हैं।

यह फिल्म शरवरी के लिए भी खास है, जिनकी दो फिल्में अभी एक साथ थिएटर में चल रही हैं। उनकी पिछली रिलीज़, इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’, अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है, जिससे ‘अल्फा’ एक महीने के अंदर उनकी दूसरी थिएटर रिलीज बन गई है।

रिलीज से पहले, सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सर्टिफिकेशन ने 29 जून, 2026 को इंग्लिश सबटाइटल के साथ फिल्म के हिंदी वर्शन को मंज़ूरी दी थी। NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म को UA 16+ सर्टिफ़िकेट मिला है और इसका रनटाइम 2 घंटे, 20 मिनट और 48 सेकंड है।

Delhi Power Cut 5 July: दिल्ली में 5 जुलाई को बिजली कटौती! इन इलाकों में कई घंटे रहेगा पावर आउटेज

Delhi Power Cut 5 July: दिल्ली के कई इलाकों में रविवार, 5 जुलाई को बिजली की समस्या रहेगी। यह कटौती BSES राजधनी पावर लिमिटेड (BRPL) द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस काम के कारण की जा रही है। बिजली वितरण कंपनी के अनुसार, मेंटेनेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कामों के लिए अलग-अलग इलाकों में बिजली सप्लाई कुछ समय के लिए बंद रहेगी। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे उसी हिसाब से अपने दिन की योजना बनाएं और बिजली कटौती से पहले जरूरी इंतजाम कर लें।

निर्धारित बिजली कटौती इस प्रकार है:

जनकपुरी डिवीजन: सुबह 10:07 बजे से 12:07 बजे तक मीनाक्षी गार्डन और अशोक नगर इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

जनकपुरी  डिवीजन: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक डिस्ट्रिक्ट सेंटर, जनकपुरी में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

टैगोर गार्डन: सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक ब्लॉक B-2, रघुबीर नगर (टैगोर गार्डन एक्सटेंशन) में पावर कट रहेगा।

मुंडका डिवीजन: सुबह 11:00 बजे से 1:00 बजे तक सविता विहार, मुंडका एक्सटेंशन और ब्लॉक C (मुंडका) में बिजली बाधित रहेगी।

मुंडका डिवीजन: दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक RMU में केबल एंट्री होल ओपन कार्य के कारण मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया और नेताजी सुभाष विहार में बिजली प्रभावित रहेगी।

मुंडका डिवीजन: दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक वीणा एन्क्लेव (वेस्ट कैबिन ब्लॉक) और मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

अलकनंदा: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक B-ब्लॉक, ओखला फेज-1 में पावर टक की समस्या रहेगी।

क्यों हो रही बिजली कटौती?

बता दें कि इस समय दिल्ली में भीषण गर्मी के चलते बिजली की खपत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। ऐसे में सिस्टम को स्थिर रखने और आगे बिना रुकावट सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए यह मेंटेनेंस जरूरी माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Delhi Electricity Cut 4 July: शनिवार को दिल्ली के इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती की समस्या, देखें पूरा शेड्यूल

Amazon और Flipkart Mega Sale 2026 लाइव, स्मार्टफोन, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भारी छूट, यहां देखें ऑफर्स की पूरी लिस्ट

Amazon Prime Day Sale 2026 और Flipkart GOAT Sale 2026 की शुरुआत 4 जुलाई से हो गई है। दोनों सेल्स रात 12 बजे लाइव हुईं, जहां इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स पर भारी छूट मिल रही है। स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य डिवाइस सस्ते दामों में उपलब्ध हैं। इस बार iPhone मॉडल्स पर भी आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले समय में Apple कीमतें बढ़ा सकता है, जिससे यह सेल और भी खास बन गई है। Amazon की सेल सिर्फ Prime मेंबर्स के लिए है, जबकि Flipkart GOAT Sale सभी यूजर्स के लिए खुली है, लेकिन Plus मेंबर्स को जल्दी एक्सेस मिलता है।

Amazon Prime Day Sale 2026 के खास ऑफर्स

Amazon ने कई डिवाइसों पर भारी छूट का ऐलान किया है। प्रमुख ऑफर्स इस प्रकार हैं:

  • OnePlus 13 (12GB/256GB) ₹54,999 में (25% छूट)
  • ASUS Vivobook 15 (i3 13th Gen) ₹44,990 में (42% छूट)
  • Samsung 55-inch 4K Smart TV ₹39,490 में (28% छूट)
  • LG 1.5 Ton Smart AC ₹35,490 में (53% छूट)
  • Godrej 600L Smart Refrigerator ₹69,990 में (40% छूट)
  • BenQ 4K Smart Projector ₹1,14,490 में (42% छूट)

इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर 80% तक की छूट दी जा रही है। लैपटॉप और टैबलेट पर 40%, स्पीकर्स पर 60%, स्मार्ट टीवी पर 65% और प्रोजेक्टर पर 70% तक डिस्काउंट मिल रहा है। SBI, Axis बैंक कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी उपलब्ध है।

Flipkart GOAT Sale 2026 में iPhone और नए लॉन्च पर ऑफर

Flipkart की इस सेल में iPhone 17 और अन्य मॉडल्स पर भी आकर्षक कीमतें देखने को मिल रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक:

  • iPhone 17: ₹70,990 शुरुआती कीमत
  • iPhone 17 Pro: ₹1,12,900 शुरुआती कीमत

इसके अलावा पुराने iPhone मॉडल्स पर भी छूट की उम्मीद है।

Nothing और अन्य स्मार्टफोन्स पर ऑफर

Flipkart सेल में Nothing ब्रांड के नए डिवाइस भी डिस्काउंट पर उपलब्ध हैं:

  • Nothing Phone (4a): ₹32,999 (₹4,000 बैंक ऑफर के साथ)
  • Nothing Phone (4a) Pro: ₹41,999 (₹5,000 बैंक ऑफर)
  • Nothing Headphone (1): ₹16,999 (3–5 जुलाई तक उपलब्ध)

Motorola स्मार्टफोन्स पर बड़ी छूट

Motorola के कई मॉडल्स पर भी सेल के दौरान डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स मिल रहे हैं। Edge और G सीरीज के फोन अलग-अलग कीमतों पर उपलब्ध हैं, जिनमें बैंक ऑफर के तहत ₹1,000 से ₹5,000 तक की अतिरिक्त छूट शामिल है।

फोल्डेबल और प्रीमियम मॉडल्स पर भी ऑफर्स दिए गए हैं, जिससे ग्राहकों को हाई-एंड डिवाइस कम कीमत में मिल सकते हैं।

ई-रिक्शा को बंद करने वाली ऐप्स के खिलाफ एक्शन! Google और Apple को 7 ऐप हटाने का नोटिस

Gold Price Today: सोना हुआ और महंगा, 24 और 22 कैरेट दोनों का चढ़ा भाव

देश में सोने की कीमत और बढ़ गई है। 4 जुलाई की सुबह ज्यादातर शहरों में 24 और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत में इजाफा हुआ है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 147160 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 3,000 रुपये बढ़कर 1,47,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत में मजबूती और डॉलर के कमजोर होने के कारण सोने की मांग में तेजी आई।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श ने बाजार के अनुमानों के मुकाबले कम सख्त रुख की बात कही है, जिससे ब्याज दरों में जल्द बढ़ोतरी की चिंताएं कम हुई हैं। इसके अलावा अमेरिका में नौकरियों का डेटा उम्मीद से कमजोर रहना भी ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीदें कम होने का एक कारण है। रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिकी लेबर डिपार्टमेंट के ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स का कहना है कि जून में नॉन-फार्म पेरोल में 57,000 नौकरियां बढ़ीं।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 147160 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 134910 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 134760 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 147010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 149570 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 137010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 147010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 134760 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली134910147160
मुंबई134760147010
अहमदाबाद134810147060
चेन्नई137010149570
कोलकाता134760147010
हैदराबाद134760147010
जयपुर134910147160
भोपाल134810147060
लखनऊ134910147160
चंडीगढ़134910147160