LPG price Today: रसोई गैस यानी एलपीजी सिलेंडर के दामों में आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। आम लोगों को उम्मीद थी कि पेट्रोल-डीजल की तरह इसमें भी कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन फिलहाल कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। इससे पहले 1 जुलाई 2026 को कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में 183.50 रुपये की कटौती की गई थी, जो काफी समय बाद आई बड़ी राहत मानी जा रही थी।
युद्ध शुरू होने के बाद यह पहली बार था जब सिलेंडर की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में LPG के रेट में कोई बदलाव होता है या नहीं। आइए जानते हैं आपके शहर में LPG सिलेंडर कितने में मिल रहा है।
जानें 14.2 किलो और 19 किलो वाले LPG सिलेंडर का रेट
| शहर | घरेलू सिलेंडर (₹) | कॉमर्शियल सिलेंडर (₹) |
|---|---|---|
| नई दिल्ली | 942 | 2930 |
| कोलकाता | 968 | 3081.50 |
| मुंबई | 941.50 | 2885.50 |
| चेन्नई | 957.50 | 3106 |
| गुरुग्राम | 950.50 | 2947.50 |
| नोएडा | 939.50 | 2930 |
| बेंगलुरू | 944.50 | 3021 |
| भुवनेश्वर | 968 | 3114.50 |
| चंडीगढ़ | 951.50 | 2954.50 |
| हैदराबाद | 944 | 3191 |
| जयपुर | 945.50 | 2957.50 |
| लखनऊ | 979.50 | 3052.50 |
| पटना | 1031.50 | 3227 |
| तिरुअनंतपुरम् | 951 | 2971.50 |
क्यों बढ़े LPG सिलेंडर का दाम?
अमेरिका-ईरान-इजरायल युद्ध के कारण स्टेट ऑफ होर्मुज बंद होने से LPG की सप्लाई में आई दिक्कतों के कारण कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली। बता दें की कमर्शियल सिलेंडर के दाम मार्च से जून तक कई बार बढ़ाए जा चुके हैं। जबकि, 7 जून को आखिरी बार घरेलू सिलेंडर का रेट 29 रुपये बढ़ा था।
बता दें कि युद्ध के चलते भारतीय कंपनियों के लिए एलपीजी की लागत बढ़ गई थी। घरेलू बाजार में सप्लाई को स्थिर बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए थे, ताकि देश में एलपीजी की उपलब्धता पर कोई असर न पड़े।
यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: आज 4 जुलाई को क्या हैं पेट्रोल-डीजल के नए रेट? यहां देखें पूरी लिस्ट

