कौन हैं DC के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल? हाई कोर्ट ने रेप के आरोप में दिया गिरफ्तारी का आदेश, जानें पूरा मामला

आईपीएल के दिल्ली कैपिटल्स और बंगाल के लिए खेलने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक महिला की ओर से लगाए गए रेप के आरोप से जुड़े मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट ने अभिषेक की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। इस मामले के सामने आने के बाद पोरेल कानूनी विवाद में फंस गए हैं और अब आगे की कार्रवाई अदालत के निर्देशों के अनुसार होगी। कलकत्ता हाई कोर्ट ने मामले की जांच के तहत मोगरा पुलिस को अभिषेक पोरेल के मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने का आदेश दिया है। ऐसा इसलिए किया जाए ताकि शिकायत करने वाली महिला की तस्वीरें या वीडियो किसी भी तरह से आगे शेयर न हो सकें। महिला का आरोप है कि क्रिकेटर ने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए और दोनों के निजी पलों की रिकॉर्डिंग भी की।

अदालत ने आदेश में क्या कहा

अदालत के आदेश के मुतबिक, “6 जुलाई, 2026 की रिपोर्ट से पता चलता है कि पिटीशनर से एक पेन ड्राइव/स्टोरेज डिवाइस जब्त किया गया है, जिसमें कुछ डेटा होने की बात सामने आई है। ऐसे में आरोपियों के पास मौजूद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करना जरूरी है, ताकि उनमें मौजूद डेटा किसी अन्य व्यक्ति के साथ शेयर न किया जा सके।”

अदालत ने आगे कहा, “6 जुलाई, 2026 की रिपोर्ट में संबंधित पुलिस अधिकारियों की ओर से आरोपियों को पकड़ने के लिए उठाए गए कदमों का भी उल्लेख किया गया है। लेकिन, अब तक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इसलिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया जाता है कि वे रेस्पोंडेंट नंबर 6 और 7 को पकड़ने के प्रयास जारी रखें और उनके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करें, ताकि उनमें मौजूद आपत्तिजनक सामग्री आगे प्रसारित न हो सके।”

कब हुई थी ये घटना

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक पोरेल ने कथित तौर पर जनवरी 2023 में शिकायतकर्ता से संपर्क किया था, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। क्रिकेटर अपने माता-पिता के घर पर नहीं होने के दौरान महिला को मनकुंडू स्थित अपने फ्लैट पर ले गए। शिकायतकर्ता के मुताबिक, पोरेल ने वहीं उसके साथ जबरन फिजिकल रिलेशन बनाए। शिकायत के अनुसार, बाद में दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर बातचीत भी हुई थी। लेकिन, महिला का आरोप है कि बाद में उसे पता चला कि अभिषेक पोरेल के अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध थे। इसके बाद दोनों के रिश्ते में विवाद पैदा हो गया और मामला कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया।

महिला को दी गई धमकियां

मोगरा पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, अभिषेक पोरेल ने कथित तौर पर महिला को गैरकानूनी तरीके से अपने पास रोके रखा, उसे खाना लेने की अनुमति नहीं दी और जानबूझकर उसे दूसरों से अलग-थलग रखा। 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली में हुई इस कथित घटना के बाद महिला की शारीरिक हालत बिगड़ गई और वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। अगले दिन उसकी फ्लाइट तय थी, लेकिन चोटों के कारण उसे तुरंत मेडिकल इलाज कराना पड़ा। एफआईआर में आगे आरोप लगाया गया है कि पोरेल ने अपने एक सहयोगी और एक अन्य मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर महिला को फोन और सोशल मीडिया के जरिए धमकियां भी दीं।

कौन है अभिषेक पोरेल

23 वर्षीय अभिषेक पोरेल पश्चिम बंगाल के चंदननगर से आते हैं और घरेलू क्रिकेट में बंगाल की टीम के लिए खेलते हैं। वह बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जिन्हें आक्रामक बल्लेबाजी और फुर्तीली विकेटकीपिंग के लिए जाना जाता है। जूनियर स्तर पर भारत अंडर-19 और ईस्ट जोन टीम का हिस्सा बनने के बाद उन्होंने अपनी पहचान बनाई। लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर पोरेल ने आईपीएल में भी जगह बनाई। आईपीएल में अभिषेक पोरेल दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा है। अभिषेक को दिल्ली में ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया था।

ईशान किशन बने नंबर 1 T-20I बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा ने इस कारण खोया ताज

ईशान किशन टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। ईशान किशन आयरलैंड में खेले गए दोनों मैचों में सस्ते में आउट हो गए थे वहीं अभिषेक शर्मा ने पहले मैच में 49 और दूसरे मैच में 0 रन बनाए थे। ऐसे में सवाल यह उठता है कि अभिषेक शर्मा की नंबर एक रैंक कैसे छिन गई। दरअसल बीते टी-20 विश्वकप में भी अभिषेक शर्मा अमेरिका, पाक, नीदरलैंड्स, के खिलाफ 0 पर आउट हुए थे।

उन्होंने सिर्फ जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था। ऐसे में वह कुल इस साल 9 बार 0 पर आउट हो चुके हैं जिसके कारण उनको अपनी नंबर 1 रैंक गंवानी पड़ी।हालांकि उनको खुश होना चाहिए क्योंकि पहली रैंक अभी भी उनके हमवतन के साथ है।किशन (876 रैंकिंग अंक) के शीर्ष पर पहुंचने में इसी साल हुए टी20 विश्व कप में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन की अहम भूमिका रही है। विश्व कप में बाएं हाथ के इस आक्रामक बल्लेबाज ने लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए। उन्हें कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले में मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया था।


अभिषेक (869) लगभग 12 महीने तक शीर्ष पर रहे। किशन और अभिषेक से पहले भारतीय खिलाड़ियों में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है।पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 848 अंक के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।नवीनतम सूची में भारत के नए उपकप्तान तिलक वर्मा (747) छठे स्थान पर बने हुए हैं जबकि पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव एक स्थान नीचे आठवें स्थान पर खिसक गए हैं।

गेंदबाजों में भारत के वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह एक-एक स्थान के नुकसान से क्रमशः तीसरे और छठे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान शीर्ष पर बने हुए हैं।पुरुषों की टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में ट्रेविस हेड शीर्ष पर पहुंच गए हैं जबकि जो रूट तीसरे स्थान पर खिसक गए।भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल एक स्थान के फायदे से छठे पायदान पर हैं जबकि यशस्वी जायसवाल एक स्थान नीचे खिसककर नौवें स्थान पर हैं। शीर्ष 10 से बाहर बल्लेबाजों में ऋषभ पंत 13वें स्थान के साथ सबसे अच्छी रैंकिंग वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। गेंदबाजों में बुमराह भारत के शीर्ष खिलाड़ी हैं।

श्रेयस अय्यर ने कप्तानी डेब्यू पर बनाए कुछ शर्मनाक रिकॉर्ड्स, फिर भी कहा ‘शानदार’

श्रेयस अय्यर टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पर आयरलैंड के विरुद्ध जैसी शुरुआत चाहते थे वैसी उन्हें नहीं मिली। बेलफास्ट में खेले गए पहले मैच में श्रेयस अय्यर कुछ अनचाहे रिकॉर्ड्स बना गए। वह बतौर कप्तान पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच हारने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए। इससे पहले विराट कोहली, ऋषभ पंत और शुभमन गिल भी अपना पहला मैच बतौर कप्तान हारे थे। 

आयरलैंड के खिलाफ ना केवल पहला बल्कि किसी भी प्रारुप में पहला मैच हारने वाले श्रेयस अय्यर पहले कप्तान बन गए। इसके अलावा बल्लेबाजी में भी उन्होंने अनचाहा रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 7 गेंदों में महज 3 रन बनाए। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पर किसी भी भारतीय कप्तान का सबसे न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के पास था। 

आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में 34 रन की चौकाने वाली हार का सामना करने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने शुक्रवार को यहां कहा कि टीम इस मैच को भूलकर इससे सीख लेगी और अगले मुकाबले में पूरी तैयारी के साथ उतरेगी।

अय्यर ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा कि गेंदबाज बीच के ओवरों में लय बरकरार रखने में विफल रहे।उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआत में हमारे गेंदबाज काफी धारदार गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन बीच के ओवरों में हम अपनी योजनाओं पर अमल नहीं कर सके।’’उन्होंने कहा, ‘‘ हमने आयरलैंड के बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने का मौका दिया। उस समय मुझे लगा था कि 140 रन का लक्ष्य ही बनेगा और उसे हासिल करना आसान होगा।’उन्होंने चुटिले अंदाज में हुए कहा, ‘‘कप्तान के तौर पर शानदार शुरुआत रही।’’

अय्यर ने इसके बाद गंभीर होते हुए कहा, ‘‘इस मैच को भूलकर, इससे सीख लेंगे और अगले मुकाबले में पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे।’’उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी चीज को हल्के में नहीं लिया जा सकता। आपको हर मैच में पूरी मेहनत करनी होती है। वर्तमान में रहना जरूरी है और जब भी प्रतिद्वंद्वी टीम पर दबाव बनाने का मौका मिले, उसे हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।’’

ऋषभ पंत का 1 IPL रन संजीव गोयनका को पड़ा 9 लाख रुपए का, जानिए कैसे

ऋषभ पंत को जब लखनऊ सुपर जाएंट्स के संजीव गोयनका ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा था तो लगा था वह लखनऊ को नई ऊचाइंयों तक पहुंचाएंग लेकिन उनका खुदका बल्ला इतना शांत रहा कि लखनऊ गहराई में पहुंच गई।

लखनऊ सुपर जाएंट्स से अब ऋषभ पंत की दिल्ली घर वापसी हो गई है। लेकिन जब साल 2024 में मेगा नीलामी के बाद ऋषभ पंत लखनऊ आए थे तब से उनका सफर खासा अच्छा नहीं रहा। हालांकि इन 2 सालों में उनको संजीव गोयनका से 54 लाख रुपए मिले।

हालांकि इन रुपयों को ऋषभ पंत प्रदर्शन में तब्दील नहीं कर पाए। उन्होंने इन दो सालों में महज 24 की औसत और 135 की स्ट्राइक रेट के साथ 581 रन बनाए। इसमें से वह 2 बार अर्धशतक और एक शतक आया है। यह 28 मैचों का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा। लेकिन उनके प्रदर्शन से असली नुकसान राजीव गोयनका का हुआ जिनको ऋषभ पंत का एक आईपीएल रन 9 लाख का पड़ा।

लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ एक ऐतिहासिक ट्रेड के बाद पंत आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने को तैयार हैं। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी को एलएसजी ने आईपीएल 2025 से पहले रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अब वे 15 करोड़ रुपये में डीसी में वापस आ रहे हैं, जबकि स्पिनर कुलदीप यादव अपनी मौजूदा 13.5 करोड़ रुपये की फ़ीस पर लखनऊ चले जाएंगे।

Viral Post: 27 करोड़ से सीधा 15 करोड़! IPL ट्रेड के बाद हर्ष गोयनका ने ऋषभ पंत को लेकर कही ये बात

सोशल मीडिया पर इस समय आईपीएल में दो टीमों के बीच हुए ट्रेड डील की काफी चर्चा है। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच सबसे बड़ा ट्रेड हुआ। इस डील के बाद ऋषभ पंत अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स में लौट गए हैं, वहीं स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़ गए है। इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड राशि में अपनी टीम में शामिल किया था, जिसके बाद वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों बन गए। हाल ही में पंत एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ गए हैं, जहां उनकी नई फीस 15 करोड़ रुपये तय की गई है। ये रकम उनके पिछले अनुबंध की तुलना में काफी कम है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग इस पर कई तरह से रिएक्शन दे रहे है।

इसी बीच आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका का एक सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों काफी चर्चा में है। उन्होंने भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का उदाहरण देते हुए कॉर्पोरेट जगत में मिलने वाले वेतन और आईपीएल खिलाड़ियों की कीमत में होने वाले बदलाव की तुलना की। हर्ष का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हर्ष गोयनका ने किया पोस्ट

इस पूरे घटनाक्रम पर रिएक्शन देते हुए हर्ष गोयनका ने पेशेवर खेल और कॉर्पोरेट दुनिया के बीच के अंतर को उजागर किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, “ऋषभ पंत: 27 करोड़ रुपये ➝ 15 करोड़ रुपये। जरा सोचिए, अगर किसी सीईओ से कहा जाए कि पिछले साल आपको 27 करोड़ रुपये दिए गए थे, लेकिन इस साल प्रदर्शन और बाजार की मांग को देखते हुए आपका वेतन घटाकर 15 करोड़ रुपये किया जा रहा है।”

उन्होंने आगे लिखा, “कॉर्पोरेट दुनिया में ऐसी बात की कल्पना भी नहीं की जा सकती। लेकिन आईपीएल में खिलाड़ियों की कीमत नीलामी और बाजार की मांग तय करती है। शुक्र है कि हममें से ज्यादातर लोग कॉर्पोरेट क्षेत्र में काम करते हैं।”

लोगों ने किया कमेंट

हर्ष गोयनका की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई। कई यूजर्स ने इस बात पर अपनी राय रखी कि क्या खिलाड़ियों की कमाई और उनकी कीमत की तुलना कॉर्पोरेट कर्मचारियों की सैलरी से की जा सकती है। इस पोस्ट पर लोगों ने अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने खिलाड़ियों की कीमत तय करने के तरीके पर सवाल उठाते हुए लिखा, “परफॉर्मेंस क्या है? 15 करोड़ रुपये भी बहुत ज्यादा लगते हैं। इसकी शुरुआत 2 करोड़ रुपये से होनी चाहिए और फिर खिलाड़ी के प्रदर्शन के आधार पर रकम बढ़नी चाहिए।”

वहीं, एक अन्य यूजर ने आईपीएल और कॉर्पोरेट नौकरी की तुलना को गलत बताते हुए कहा, “ये दोनों पूरी तरह अलग चीजें हैं सर। कॉर्पोरेट नौकरी 12 महीने की होती है, जबकि आईपीएल सिर्फ 2 महीने का टूर्नामेंट है। कॉर्पोरेट में अगर आपका प्रदर्शन अच्छा नहीं है तो कंपनी आपको बाहर कर सकती है और फिर आपको कुछ नहीं मिलेगा।”

चर्चा में ऋषभ पंत

ऋषभ पंत की कीमत और आईपीएल में उनकी वैल्यू को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा हो रही है। ऋषभ पंत लंबे समय से दिल्ली कैपिटल्स के अहम खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया और कप्तानी भी संभाली। अब वह फिर से दिल्ली कैपिटल्स में लौट आए हैं। वहीं इस बार उनकी कीमत पहले के मुकाबले कम रही, जिसके बाद आईपीएल में खिलाड़ियों की कीमत और ट्रेड को लेकर काफी चर्चा शुरू हो गई है।

Rishabh Pant: दिल्ली कैपिटल्स में हुई ऋषभ पंत की वापसी, क्रिकेटर ने LSG को तीन शब्दों में कहा अलविदा

Rishabh Pant: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत और लखनऊ सुपर जायंट्स के रास्ते अब अलग हो गए हैं। ऋषभ पंत और लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ सिर्फ दो सीजन तक ही चला। लखनऊ और दिल्ली कैपिटल्स ने एक बड़े ट्रेड समझौते के तहत अपने खिलाड़ियों की अदला-बदली कर ली है। इस डील के बाद ऋषभ पंत अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स में लौट गए हैं, वहीं स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़ गए है। इस फैसले को आईपीएल के सबसे चर्चित ट्रेड में से एक माना जा रहा है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने के बाद पंत ने सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी टीम के लिए एक तीन वर्ड का एक पोस्ट शेयर किया है।

आईपीएल के सबसे मंहगे खिलाड़ी थे पंत

ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत में अपनी टीम में शामिल किया था, जो टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी बोली मानी जाती है। अब खिलाड़ी अदला-बदली के तहत पंत एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बन गए हैं, जहां उनकी नई फीस 15 करोड़ रुपये तय की गई है। वहीं, बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव 13.50 करोड़ रुपये की मौजूदा रकम के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हो गए हैं। वहीं इस ट्रेड डील की वजह से पंत को काफी नुकसान हुआ। इस सौदे ने आईपीएल की टीमों के बीच खिलाड़ियों के बदलाव को लेकर काफी चर्चा बटोर ली है।

पंत ने किया पोस्ट

पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स को बेहद संक्षिप्त लेकिन भावुक अंदाज में अलविदा कहा। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिर्फ तीन शब्दों का संदेश, “थैंक यू टीम” शेयर किया। ये मैसेज उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स की उस पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा, जिसमें फ्रेंचाइजी ने अपने पूर्व कप्तान को टीम के लिए दिए गए योगदान और यादगार पलों के लिए धन्यवाद कहा था।

Screenshot 2026-06-24 155327

दिल्ली से की थी शुरुआत

ऋषभ पंत ने अपने आईपीएल सफर की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स से की थी और करीब नौ साल तक टीम का अहम हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने टीम के लिए 111 मुकाबले खेले, जो दिल्ली की ओर से किसी खिलाड़ी द्वारा खेले गए सबसे अधिक मैचों का रिकॉर्ड है। शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ पंत ने नेतृत्व की जिम्मेदारी भी निभाई और 2021 से 2024 के बीच कई मैचों में टीम की कप्तानी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स का मार्गदर्शन किया।

कुलदीप के लिए दिल्ली ने किया पोस्ट

दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने कुलदीप यादव के लिए एक खास संदेश साझा करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने लिखा, “प्रिय कुलदीप, पिछले पांच वर्षों में दिल्ली कैपिटल्स के लिए आपके योगदान के लिए धन्यवाद। आप हमारी टीम के बेहद महत्वपूर्ण सदस्य रहे हैं और आपकी कमी हमें जरूर महसूस होगी। आप एक शानदार खिलाड़ी हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि अपने नए सफर में भी आप बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।”

पार्थ जिंदल ने आगे ऋषभ पंत की वापसी पर खुशी जताते हुए कहा, “ऋषभ, किरण और मैं दोनों आपको फिर से दिल्ली कैपिटल्स में देखकर बेहद खुश हैं। हमें उम्मीद है कि अपने पुराने घर लौटकर आप एक बार फिर अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाएंगे और नई ऊंचाइयों को छुएंगे।”

लखनऊ का प्रदर्शन

ऋषभ पंत का लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा। उनके टीम में रहने के दौरान लखनऊ एक भी बार प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल नहीं हो सकी। वहीं, आईपीएल 2026 का सीजन टीम के लिए बेहद निराशाजनक रहा, क्योंकि लखनऊ सुपर जायंट्स अंक तालिका में सबसे आखिरी स्थान पर रही। 2022 में आईपीएल में कदम रखने के बाद ये टीम का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन माना जा रहा है।

Messi का सवाल सुनते ही भड़के Ronaldo? इंटरव्यू में कहा- ‘Next Question’ और बढ़ गए आगे [VIDEO]

FIFA World Cup 2026 में Portugal ने Uzbekistan को 5-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की, लेकिन मैच के बाद सबसे ज्यादा चर्चा Cristiano Ronaldo के गोलों की नहीं, बल्कि Lionel Messi से जुड़े सवालों पर उनके रिएक्शन की हुई। मैदान पर रिकॉर्ड बनाने वाले Ronaldo प्रेस एरिया में Messi का नाम सुनते ही सवाल टालते नजर आए।

 

World Cup में Ronaldo का ऐतिहासिक कारनामा

 

Uzbekistan के खिलाफ मुकाबले में Cristiano Ronaldo ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज दिखाया। उन्होंने मैच के शुरुआती मिनटों में गोल कर Portugal को बढ़त दिलाई और बाद में एक और गोल दागकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

 

इन दो गोलों के साथ Ronaldo ने World Cup इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह छह अलग-अलग World Cup टूर्नामेंट में गोल करने वाले पहले पुरुष फुटबॉलर बन गए हैं। इसके अलावा वह अब World Cup में Portugal के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन चुके हैं।

 

मैच के बाद Ronaldo ने कहा कि व्यक्तिगत रिकॉर्ड खुशी देते हैं, लेकिन उनके लिए सबसे अहम टीम की सफलता है।

ALSO READ: Age is Just a Number: 39 की उम्र में भी मेसी का तूफान, FIFA World Cup 2026 में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड


Messi का सवाल और Ronaldo का वायरल रिएक्शन

 

मैच खत्म होने के बाद मिक्स्ड जोन इंटरव्यू में एक पत्रकार ने Lionel Messi और Kylian Mbappe का जिक्र करते हुए सवाल पूछना शुरू किया। हालांकि Ronaldo ने सवाल पूरा होने का इंतजार नहीं किया और तुरंत दूसरे रिपोर्टर की ओर इशारा कर दिया।

 

कुछ देर बाद फिर Messi से जुड़ा सवाल पूछा गया, लेकिन Ronaldo ने साफ शब्दों में कहा, “Next Question.”

जब उनसे Golden Boot की रेस में Messi, Mbappe और Erling Haaland के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि उनका पूरा ध्यान Portugal और टीम की एकजुटता पर है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और फुटबॉल फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया।

 

Messi और Ronaldo: 20 साल पुरानी प्रतिद्वंद्विता फिर चर्चा में

 

Cristiano Ronaldo और Lionel Messi की प्रतिद्वंद्विता लगभग दो दशकों से फुटबॉल जगत की सबसे बड़ी बहसों में शामिल रही है। Real Madrid और Barcelona के दौर से शुरू हुई यह प्रतिस्पर्धा आज भी फैंस को बांधे हुए है।

 

दिलचस्प बात यह है कि Messi ने एक दिन पहले Austria के खिलाफ दो गोल दागकर World Cup इतिहास में पुरुष फुटबॉल के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उनके नाम अब 18 World Cup गोल दर्ज हैं।

 

वहीं Ronaldo ने अगले ही दिन दो गोल कर सुर्खियां बटोरीं। दोनों दिग्गजों के World Cup करियर में एक और दिलचस्प समानता देखने को मिली। 2006 में दोनों के पहले World Cup गोल एक दिन के अंतर से आए थे और 2026 में भी उनके नए World Cup गोल एक दिन के अंतर पर ही दर्ज हुए।

ALSO READ: IPL में सबसे ज्यादा Pay Cut किसका? ऋषभ पंत की घर वापसी के बीच सामने आई बड़ी लिस्ट


 Portugal vs Argentina फाइनल? Ronaldo ने दिया दिलचस्प जवाब

 

हालांकि Ronaldo ने Messi पर सीधे टिप्पणी करने से परहेज किया, लेकिन जब उनसे Portugal और Argentina के संभावित मुकाबले के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब अलग था।

 

उन्होंने कहा कि यह सवाल आसान नहीं है, लेकिन अगर दोनों टीमें टूर्नामेंट के अंतिम चरण में आमने-सामने आती हैं तो वह मुकाबला शानदार होगा।

 

फिलहाल Portugal और Argentina दोनों अपनी-अपनी राह पर मजबूत नजर आ रहे हैं। ऐसे में फुटबॉल फैंस अब उस सपनों की टक्कर का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें Ronaldo और Messi शायद आखिरी बार World Cup मंच पर आमने-सामने दिखाई दें।

 

World Cup 2026 में Messi vs Ronaldo

 

  • Lionel Messi: 18 World Cup गोल, Golden Boot रेस में आगे
  • Cristiano Ronaldo: छह अलग-अलग World Cup में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी
  • Messi और Ronaldo दोनों अपने-अपने देशों के सबसे युवा और सबसे उम्रदराज World Cup गोलस्कोरर बन चुके हैं
  • दोनों दिग्गजों की उपलब्धियां World Cup 2026 को और भी यादगार बना रही हैं

 

फुटबॉल की दुनिया में रिकॉर्ड लगातार टूटते रहेंगे, लेकिन Messi और Ronaldo की कहानी शायद हमेशा खेल के इतिहास की सबसे यादगार प्रतिद्वंद्विता के रूप में याद की जाएगी।