महिला अफसर ने कबाड़ से बना दिया एक खूबसूरत गार्डन | Srinagar Wonder Garden | Waste to Wonder

क्या आपने कभी ऐसा गार्डन देखा है, जहाँ लगभग हर चीज़ कभी कबाड़ हुआ करती थी?
श्रीनगर के मशहूर पोलो ग्राउंड पार्क को Kashmir Floriculture Department
की Director – Mathoora Masoom और उनकी टीम ने एक अनोखे ‘Wonder Garden’ में बदल दिया। गिरे हुए पेड़ों की लकड़ियाँ, पुराने टायर, खराब इलेक्ट्रिक केटल, पुराने पोल और कबाड़ ट्रैक्टर जैसी चीज़ों से 35 से ज़्यादा खूबसूरत इंस्टॉलेशन तैयार किए गए, वो भी बिना बाज़ार से एक भी नई चीज़ खरीदे।
ये कहानी बताती है कि बदलाव नई चीज़ों से नहीं, नई सोच से आता है।

Polo Ground Park Srinagar, Recycling initiative India, Recycling park India

महिला अफसर ने कबाड़ से बना दिया एक खूबसूरत गार्डन | Srinagar Wonder Garden | Waste to Wonder | Mathoora Masoom#thebetterindia #goodnews #positivestories #indianews #thebetterindiahindi #hindi

Follow us for more:

Facebook: https://www.facebook.com/thebetterindia.hindi
Instagram: https://www.instagram.com/thebetterindia.hindi/
Twitter: https://twitter.com/TbiHindi
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/the-better-india-hindi/

Website: https://hindi.thebetterindia.com/

बेसहारा पशुओं को आसरा देने वाले रिटायर्ड फौजी | Senior Citizen | Uttarakhand | Animal Love

उत्तराखंड के छोटे से कांडा गाँव के रहने वाले बलवंत सिंह 2023 में भारतीय सेना से सूबेदार मेजर के पद से रिटायर हुए। देश की सेवा के बाद, आराम करने के बजाय उन्होंने पशुओं की सेवा का रास्ता चुना।

सड़क पर बेबस और बेसहारा घूमने वाली गायों और बाकी पशुओं के लिए उन्होंने एक गौशाला बनाई, जो आज 150 से ज़्यादा बेजुबानों का घर है।

आवारा जानवरों को आसरा, उनका पेट भरने के लिए चारा, इलाज से लेकर उनकी देखभाल करने तक वह हर चीज़ का खर्चा खुद उठाते हैं। लेकिन अब आप भी इनका साथ दे सकते हैं-
Name : Gaunli rup amar gau seva samiti
A/C number : 44 901 992 302
IFSC : 923 543 049 88(प्रत्येक दान और खर्च का स्पष्ट एवं व्यवस्थित विवरण आसानी से उपलब्ध कराया जा सकता है। यह खाता केवल बलवंत सिंह संचालित करते हैं

@kanda_gaushala

[Retired from Army, Running Shelter Home for Animals, FURishte ,Kargil Diwas]

बेसहारा पशुओं को आसरा देने वाले रिटायर्ड फौजी | Senior Citizen | Uttarakhand | Animal Love
#thebetterindia #goodnews #positivestories #indianews #thebetterindiahindi #hindi

Follow us for more:

Facebook: https://www.facebook.com/thebetterindia.hindi
Instagram: https://www.instagram.com/thebetterindia.hindi/
Twitter: https://twitter.com/TbiHindi
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/the-better-india-hindi/

Website: https://hindi.thebetterindia.com/

नौकरी छोड़कर बना भारत का सबसे सम्मानित अभिनेता | Kay Kay Menon Story | Adarsh Bal Vidyalaya

9 साल की उम्र में… उनका पहला किरदार था एक Sunflower।
शायद तभी उन्हें अपना मंच मिल गया था।
केरल के तिरुवनंतपुरम से शुरू हुआ यह सफ़र उन्हें हर कुछ साल में एक नए शहर ले गया। लेकिन एक चीज़ कभी नहीं बदली, थिएटर के लिए उनका प्यार।
Physics की पढ़ाई, MBA और एक सुरक्षित नौकरी… सब कुछ था। लेकिन सिर्फ़ एक महीने में उन्होंने नौकरी छोड़ दी, क्योंकि उनका दिल मंच पर था।
Naseeruddin Shah के Motley Theatre Group में शुरुआत हुई। रोल नहीं मिला, तो backstage से सीखा। इंतज़ार किया। मेहनत की। और फिर Black Friday, Sarkar, Shaurya जैसे किरदारों ने उन्हें भारत के सबसे सम्मानित अभिनेताओं में शामिल कर दिया।
Kay Kay Menon की कहानी सिर्फ़ एक अभिनेता बनने की नहीं, बल्कि अपनी सही जगह चुनने की कहानी है।
क्या आपका भी कोई ऐसा काम है, जिसे करते हुए वक़्त का पता ही नहीं चलता?
@kaykaymenon02

Kay Kay Menon Childhood story, Adarsh Bal Vidyalaya Series, Kay Kay Menon as Harihar Gandhi

नौकरी छोड़कर बना भारत का सबसे सम्मानित अभिनेता | Kay Kay Menon Story | Adarsh Bal Vidyalaya

#thebetterindia #goodnews #positivestories #indianews #thebetterindiahindi #hindi

Follow us for more:

Facebook: https://www.facebook.com/thebetterindia.hindi
Instagram: https://www.instagram.com/thebetterindia.hindi/
Twitter: https://twitter.com/TbiHindi
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/the-better-india-hindi/

Website: https://hindi.thebetterindia.com/

700 बार रिजेक्ट हुआ, फिर भी नहीं मानी हार… आज 22 LPA की नौकरी कर रहा है ये युवक

कैरियर में बदलाव का फैसला अक्सर आसान नहीं होता। इसके साथ अनिश्चितता, नई चुनौतियां और खुद को फिर से साबित करने का दबाव भी जुड़ा होता है। कई लोग सुरक्षित रास्ता चुनते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो अपने सपनों के लिए जोखिम उठाने से पीछे नहीं हटते। नई स्किल्स सीखना, लगातार मेहनत करना और असफलताओं के बावजूद आगे बढ़ते रहना ही उन्हें दूसरों से अलग बनाता है। हाल ही में ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा। एक 24 वर्षीय युवक ने अपने संघर्ष, करियर बदलने के फैसले और सफलता तक पहुंचने के सफर को साझा किया।

उसकी कहानी बताती है कि सही दिशा में लगातार प्रयास, धैर्य और सीखने की इच्छा हो तो सीमित संसाधन या अलग शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी सफलता की राह में स्थायी बाधा नहीं बनती। यही वजह है कि आज उसकी यह कहानी हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

CAT की तैयारी छोड़ चुना अलग रास्ता

2022 में BBA की पढ़ाई पूरी करने के बाद युवक CAT परीक्षा की तैयारी कर रहा था। लेकिन उसे लगा कि अच्छे बिजनेस स्कूल में दाखिला पाने के लिए कई साल लग सकते हैं। इसलिए उसने इंतजार करने के बजाय नया रास्ता चुनने का फैसला किया।

बिना इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के सीखी Data Science

युवक ने Data Science में करियर बनाने का फैसला किया, जबकि उसके पास न इंजीनियरिंग की डिग्री थी और न ही कोडिंग का अनुभव। उसने करीब डेढ़ साल तक YouTube और Udemy की मदद से SQL, Python और अन्य जरूरी स्किल्स सीखी।

उसके मुताबिक, यह दौर बेहद कठिन था। जहां उसके दोस्त नौकरी कर रहे थे या विदेश पढ़ाई के लिए जा रहे थे, वहीं वह रोज घंटों बैठकर कोडिंग सीख रहा था।

अकेलापन, तनाव और Panic Attacks ने बढ़ाई मुश्किलें

सिर्फ पढ़ाई ही चुनौती नहीं थी। गैर-तकनीकी बैकग्राउंड होने की वजह से लोगों की आलोचना, परिवार और दोस्तों का कम समर्थन और भविष्य की चिंता उसे लगातार परेशान करती रही। उसने बताया कि कई बार रात में घबराहट और Panic Attacks तक आते थे।

700 से ज्यादा आवेदन, फिर मिली पहली नौकरी

नई स्किल्स सीखने के बाद भी नौकरी मिलना आसान नहीं था। अधिकांश HR इंटरव्यू से पहले ही उसका रिज्यूमे रिजेक्ट कर देते थे क्योंकि उसके पास टेक्निकल डिग्री और अनुभव नहीं था। करीब 700 से अधिक आवेदन करने के बाद उसे पहली नौकरी मिली, जहां उसकी सैलरी 25 हजार रुपये प्रति माह थी।

पहली नौकरी भी छूटी, दो महीने की सैलरी भी नहीं मिली

सिर्फ तीन महीने बाद स्टार्टअप में काम खत्म होने की वजह से उसकी नौकरी चली गई। इतना ही नहीं, कंपनी ने आखिरी दो महीने का वेतन भी नहीं दिया। उसने यह बात घरवालों से भी छिपाकर रखी और अगले ही दिन फिर से नौकरी की तलाश शुरू कर दी।

दूसरी नौकरी से मिली नई उड़ान

करीब चार महीने बाद उसे 6 LPA की नौकरी मिली। यहां काम करते हुए उसने लगातार नई स्किल्स सीखीं और लगभग 1.7 साल बाद बेहतर अवसर की तलाश में नौकरी बदली।

इस मेहनत का नतीजा यह रहा कि आज वह एक अमेरिकी MNC में 22 LPA के पैकेज पर काम कर रहा है।

इन स्किल्स ने दिलाई बड़ी सफलता

युवक के अनुसार Data Analyst बनने के लिए इन स्किल्स पर मजबूत पकड़ जरूरी है—

  • SQL
  • Python
  • Power BI
  • Tableau
  • Communication Skills

उसका कहना है कि इंटरव्यू में सिर्फ तकनीकी ज्ञान ही नहीं, बल्कि अपने विचार स्पष्ट तरीके से रखना भी बेहद जरूरी होता है।

नौकरी पाने के लिए अपनाई ये खास रणनीति

उसने बताया कि केवल ऑनलाइन आवेदन करना काफी नहीं होता। उसने अपना रिज्यूमे ATS फ्रेंडली बनाया, हर जॉब पोस्ट के मुताबिक जरूरी Keywords जोड़े और LinkedIn पर संबंधित कंपनियों के कर्मचारियों से Referral भी मांगा। इसी रणनीति से उसे कई इंटरव्यू कॉल मिले।

अब खुद की कंपनी बनाने का सपना

24 वर्षीय युवक का अगला लक्ष्य अपनी खुद की कंपनी शुरू करना है, जो Data Science और Analytics Solutions उपलब्ध कराए। उसका मानना है कि लगातार सीखने और मेहनत करने से किसी भी बैकग्राउंड का व्यक्ति अपने करियर में बड़ी सफलता हासिल कर सकता है।

8000 की नौकरी से 14 लाख followers तक | Inspiring Comeback Story | Isa Khan || The Better India Hindi

8000 रुपये की नौकरी करने वाला एक टीचर Covid में सब कुछ खो बैठा। Coaching Centre बंद, सिर्फ 4 student बचे। लेकिन जब लगा कि सब खत्म हो गया है तभी उसने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला लिया।
आज वही इंसान 14 लाख लोगों को Inspire कर रहा है और पूरी दुनिया घूम रहा है।

ये सिर्फ एक कहानी नहीं, ये Proof है कि अंत के बाद भी एक नई शुरुआत होती है।

@khan.isa

Teacher turned Content Creator Life Changing Story, Failure to Success

8000 की नौकरी से 14 लाख followers तक | Inspiring Comeback Story | Isa Khan |
#thebetterindia #goodnews #positivestories #indianews #thebetterindiahindi #hindi

Follow us for more:

Facebook: https://www.facebook.com/thebetterindia.hindi
Instagram: https://www.instagram.com/thebetterindia.hindi/
Twitter: https://twitter.com/TbiHindi
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/the-better-india-hindi/

Website: https://hindi.thebetterindia.com/

साड़ी वाली फुटबॉल कोच ने बदल दी कई बेटियों की ज़िंदगी | Woman Football Coach | Bengal

#thebetterindia #goodnews #positivestories #indianews #thebetterindiahindi #hindi

Follow us for more:

Facebook: https://www.facebook.com/thebetterindia.hindi
Instagram: https://www.instagram.com/thebetterindia.hindi/
Twitter: https://twitter.com/TbiHindi
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/the-better-india-hindi/

Website: https://hindi.thebetterindia.com/

फैशन डिजाइनर से सफल झींगा किसान बनीं रूपिंदर कौर | Saline Land to Success | Punjab Shrimp Farming

पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले के इन्ना खेड़ा गांव की रहने वाली रूपिंदर कौर ने कभी नहीं सोचा था कि फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई के बाद उनकी पहचान एक सफल महिला झींगा किसान के रूप में बनेगी। शादी के बाद उन्होंने देखा कि परिवार की जमीन खारेपन और जलभराव के कारण गेहूं और धान की खेती के लिए अनुपयोगी होती जा रही थी। तब उन्होंने अपने लेक्चरर पति मनजिंदर सिंह संधू के साथ जोखिम उठाकर झींगा पालन शुरू किया।

महिला किसान होने के कारण उन्हें 60% सरकारी सब्सिडी मिली। परिवार ने लोन लिया, प्रशिक्षण हासिल किया और 5.5 एकड़ से शुरू हुआ यह सफर आज कई एकड़ तक फैल चुका है। यह कहानी बताती है कि सही जानकारी, परिवार का साथ और नई सोच मिल जाए तो खारी जमीन भी सफलता की नई कहानी लिख सकती है।

फैशन डिजाइनर से सफल झींगा किसान बनीं रूपिंदर कौर | Saline Land to Success | Punjab Shrimp Farming

Rupinder Kaur, Shrimp Farming, Punjab Farmer, Women Farmer, Aquaculture, Vannamei Shrimp, Saline Land Farming, Women Empowerment, Rural Entrepreneurship, Success Story, Biofloc, Innovative Farming, Progressive Farmer, Indian Agriculture#thebetterindia #goodnews #positivestories #indianews #thebetterindiahindi #hindi

Follow us for more:

Facebook: https://www.facebook.com/thebetterindia.hindi
Instagram: https://www.instagram.com/thebetterindia.hindi/
Twitter: https://twitter.com/TbiHindi
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/the-better-india-hindi/

Website: https://hindi.thebetterindia.com/

बेंगलुरु के इस कैफे में लैपटॉप खोलकर बैठना पड़ेगा महंगा! 99 रुपये प्रति घंटे लगेगा वर्कस्पेस चार्ज

बेंगलुरु के एक कैफे का नोटिस इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कैफे में लगे नोटिस में लिखा है कि कि अगर कोई कस्टमर्स उस जगह को ऑफिस या वर्कस्पेस की तरह इस्तेमाल करता है, तो उससे 99 रुपये प्रति घंटे का शुल्क लिया जाएगा। इस फैसले को लेकर लिंक्डइन पर लोगों की अलग-अलग राय सामने आई है। कुछ लोग कैफे के फैसले को सही बता रहे हैं, वहीं कई लोगों के मुताबिक इससे असली समस्या का समाधान नहीं होगा। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

बेंगलुरु के कार्तिक सुरोजू ने इंदिरानगर के एक कैफे में लगे नोटिस की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। नोटिस में लिखा था, “वर्कस्पेस रेंटल चार्ज: 99 रुपये प्रति घंटा।” इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सुरोजू ने कहा कि ये नियम उन ग्राहकों को ही दूर कर सकता है, जिनके लिए ऐसी जगहें अक्सर आकर्षण का केंद्र होती हैं।

कैफे ने किया चॉर्ज

अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, “वहां कोई भी बैठकर काम नहीं कर रहा था। एक भी व्यक्ति नहीं था।” उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि यह साइन उस समस्या का समाधान करने की कोशिश कर रहा है, जो असली समस्या ही नहीं है। यह सही है कि कैफे में कोई एक कॉफी लेकर पांच घंटे तक नहीं बैठ सकता, लेकिन इस तरह के चार्ज वाला बोर्ड लगाने से ग्राहक आने के बजाय दूर हो सकते हैं।”

कैफे के रिव्यू है अच्छे

इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई यूजर्स का मानना था कि कैफे ने ये नियम इसलिए बनाया जिससे कस्टमर लंबे समय तक एक ही टेबल पर बैठकर उसे ऑफिस की तरह इस्तेमाल न करें और दूसरे ग्राहकों के लिए भी जगह उपलब्ध रहे। एक यूजर ने कमेंट किया, “हो सकता है कैफे यही चाहता हो। शायद वे नहीं चाहते कि लोग 150 रुपये की एक कॉफी लेकर घंटों तक टेबल घेरकर बैठे रहें।” इस पर कार्तिक सुरोजू ने जवाब देते हुए कहा, “हो सकता है।” उन्होंने ये भी बताया कि कैफे के रिव्यू अच्छे हैं और वहां का खाना-पीना भी पसंद किया जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह दोबारा कैफे जाकर मालिक से इस नियम के पीछे की वजह जानने की कोशिश करेंगे।

2-3 घंटे तक करते हैं काम

वहीं कई लोगों ने कैफे के इस फैसले का खुलकर सपोर्ट भी किया। एक यूजर ने लिखा, “मैं इस कैफे के फैसले के पूरी तरह समर्थन में हूं। मेरे पसंदीदा कैफे में कई बार ऐसा हुआ कि कुछ लोगों ने पूरी टेबल को अपना वर्कस्टेशन बना लिया, जिसकी वजह से खाना खाने आए ग्राहकों के लिए बहुत कम सीटें बचती हैं।” कार्तिक सुरोजू ने कहा कि कैफे में बैठकर काम करने वाले सभी लोग परेशानी नहीं बनते। उन्होंने लिखा, “ज्यादातर लोग 2-3 घंटे तक काम करते हैं और इस दौरान इतना ऑर्डर भी करते हैं कि उनका वहां बैठना उचित लगता है। असली दिक्कत उन लोगों से होती है, जो पूरे दिन सिर्फ एक कॉफी लेकर बैठे रहते हैं।” उनके मुताबिक, कई छोटे कैफे ऐसे ग्राहकों को कुछ कहने से भी बचते हैं, क्योंकि उन्हें खराब रिव्यू या अपनी छवि पर असर पड़ने का डर रहता है।

कुछ यूजर्स के मुताबिक, इस समस्या का समाधान प्रति घंटे शुल्क लेने के बजाय साफ नियम बनाकर किया जा सकता है। एक यूजर ने लिखा, “अगर असली परेशानी यह है कि कुछ लोग कम ऑर्डर देकर घंटों तक टेबल घेरकर बैठे रहते हैं, जिससे नए ग्राहकों को जगह नहीं मिलती, तो नोटिस में सीधे उसी व्यवहार का जिक्र होना चाहिए।”

अपनी Pocket Money से बेजुबानों का पेट भरता है ये 10वीं का छात्र | Young Boy feeding birds

राजस्थान के भीलवाड़ा के हिमांशु अपनी पॉकेट मनी से हर दिन पक्षियों के लिए दाना, फल और पानी की व्यवस्था करते हैं। 30 दिनों के एक छोटे से चैलेंज से शुरू हुई उनकी पहल आज 100 दिनों के सफ़र में बदल चुकी है। शुरुआत में लोगों ने उनका विरोध किया, लेकिन आज उनकी कहानी कई लोगों को बेजुबान पक्षियों की मदद करने के लिए प्रेरित कर रही है।
अगर आपको भी यह कहानी पसंद आए, तो अपने घर की छत या बालकनी में पक्षियों के लिए थोड़ा-सा दाना और एक कटोरी पानी ज़रूर रखें।

@himanshu_sahu_7773

Bird Feeding Challenge, Humanity for Animals, Positive Stories, Rajasthan inspirational story, FURishte

अपनी Pocket Money से बेजुबानों का पेट भरता है ये 10वीं का छात्र | Young Boy feeding birds | Rajasthan#thebetterindia #goodnews #positivestories #indianews #thebetterindiahindi #hindi

Follow us for more:

Facebook: https://www.facebook.com/thebetterindia.hindi
Instagram: https://www.instagram.com/thebetterindia.hindi/
Twitter: https://twitter.com/TbiHindi
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/the-better-india-hindi/

Website: https://hindi.thebetterindia.com/

3 बार ICU, Kidney Transplant लेकिन ससुराल ने नहीं छोड़ा साथ | Inspiring Family | Kidney Transplant

शादी के सिर्फ़ एक साल बाद किडनी फेलियर, ब्रेन स्ट्रोक और तीन बार ICU, लेकिन इस मुश्किल सफर में एक चीज़ कभी नहीं बदली ससुराल वालों का प्यार और साथ।

नेहल की ये कहानी बताती है कि रिश्ते सिर्फ़ खून से नहीं, बल्कि अपनापन, भरोसे और मुश्किल वक्त में साथ निभाने से बनते हैं।

@renalreboot

Kidney Transplant Journey, Overcoming Health Challenges, Family Support Story

3 बार ICU, Kidney Transplant लेकिन ससुराल ने नहीं छोड़ा साथ | Inspiring Family Story | Kidney Transplant |

#thebetterindia #goodnews #positivestories #indianews #thebetterindiahindi #hindi

Follow us for more:

Facebook: https://www.facebook.com/thebetterindia.hindi
Instagram: https://www.instagram.com/thebetterindia.hindi/
Twitter: https://twitter.com/TbiHindi
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/the-better-india-hindi/

Website: https://hindi.thebetterindia.com/