इस स्कूल में बच्चों को ईमानदारी ऐसे सिखाई जाती है | Shop of Honesty | Gov Sen Secondary School

इस स्कूल में बच्चों को ईमानदारी ऐसे सिखाई जाती है  | Shop of Honesty | Gov Sen Secondary School

एक दुकान… जहाँ कोई दुकानदार नहीं है।
पेन, पेंसिल, रबर और पढ़ाई का सामान बच्चे खुद उठाते हैं और उसकी कीमत Money Box में डाल देते हैं।
न कोई कैमरा, न कोई निगरानी, न कोई हिसाब पूछने वाला।

Punjab के Doda के इस सरकारी स्कूल में Teachers ने बच्चों को ईमानदारी पर सिर्फ Lecture देने के बजाय उसे Practically Experience करने का मौका दिया।
क्योंकि बच्चों की ईमानदारी को check करने से ज्यादा खूबसूरत है… उस पर भरोसा करना।
आपको स्कूल की ये पहल कैसी लगी?
कमेंट में बताइए।

@govt_sen_sec_smart_school_doda

इस स्कूल में बच्चों को ईमानदारी ऐसे सिखाई जाती है | Shop of Honesty | Gov Sen Secondary School | Doda | Punjab

[unique school initiative for children, innovative teaching methods in government schools, teaching moral values, how schools can teach honesty to children]

#thebetterindia #goodnews #positivestories #indianews #thebetterindiahindi #hindi

Follow us for more:

Facebook: https://www.facebook.com/thebetterindia.hindi
Instagram: https://www.instagram.com/thebetterindia.hindi/
Twitter: https://twitter.com/TbiHindi
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/the-better-india-hindi/

Website: https://hindi.thebetterindia.com/

UP School Summer Holidays Extended: यूपी के स्कूलों में छात्रों की मौज, गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मावकाश बढ़ा और अब 25 जून से खुलेंगे स्कूल

UP School Summer Holidays Extended: उत्तर प्रदेश सरकार के एक फैसले से राज्य के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की मौज हो गई है। प्रदेश सरकार ने राज्य में जारी मौजूदा हीटवेव के हालात को देखते हुए बेसिक एजुकेशन काउंसिल और मान्यता प्राप्त संस्थानों के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 24 जून तक बढ़ा दी हैं। यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लिया गया है, जिसमें सरकार ने राज्य भर में बढ़ते तापमान के बीच बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और अच्छी शिक्षा को मुख्य प्राथमिकता बताया है।

प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के अतिरिक्त मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इस संबंध में एक आधिकारिक निर्देश जारी किया है। इस ऑर्डर के मुताबिक, अब हर साल 20 मई से 24 जून तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी और छात्रों की नियमित कक्षाएं 25 जून से शुरू होंगी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि गर्मी की छुट्टियों के बाद मंगलवार को स्कूल खुले थे, लेकिन नए ऑर्डर के साथ इसे बढ़ा दिया गया है और अब यह 25 जून को फिर से खुलेंगे।

22, 23 और 24 जून टीचर स्कूलों में उपस्थित रहेंगे 

बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.राकेश कुमार ने बताया कि शिक्षक व शिक्षणोत्तर कर्मचारी विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे। 25 जून से शिक्षण कार्य सुचारु रूप से संचालित होगा। शैक्षणिक गतिविधियों की तैयारियों के लिए 22, 23 और 24 जून को सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को स्कूलों में उपस्थित रहना होगा। इस दौरान लेसन प्लान तैयार करने, मिड-डे मील की व्यवस्था, पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता, विद्यालय परिसर, रसोई और शौचालयों की साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था तथा स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी लैब को क्रियाशील रखने जैसे कार्य पूरे किए जाएंगे।

21 जून को स्कूलों में होगा सामूहिक योगाभ्यास 

आदेश में यह भी कहा गया है कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालयों में सामूहिक योगाभ्यास आयोजित किया जाएगा।

220 कार्य दिवसों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा

अधिकारियों ने बताया कि सरकारी आदेश में राइट टू एजुकेशन (RTE) एक्ट के प्रावधानों का पालन करने पर भी जोर दिया गया है। इसके तहत हर शैक्षिक सत्र के दौरान कम से कम 220 कामकाजी दिनों और नियमित शिक्षण गतिविधियों को सुनिश्चित किया जाएगा। इस संबंध में सभी जिला मजिस्ट्रेट (DMs) को कोई भी लोकल छुट्टी घोषित करने से पहले इन कानूनी जरूरतों को ध्यान में रखने की सलाह दी गई है। सरकार ने स्कूलों को बिना रुकावट बिजली, पीने का पानी और दूसरी बेसिक सुविधाएं देने का भी निर्देश दिया है।

ICAI CA 2026 Result May Session: सीए मई 2026 में नूर सिंगला, रितिज सर्राफ और सोहन मांजरेकर ने किया टॉप, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें अपना रिजल्ट