एक पैकेज, 7 शहर और अनगिनत यादें! IRCTC का ये नया जापान टूर पैकेज लुभा रहा है कई ट्रैवलर्स को

विदेश घूमने का सपना देखने वालों के लिए IRCTC शानदार मौका लेकर आया है। इंडियन रेलवे 10 दिन और 9 रात का दिल्ली से जापान का टूर पैकेज लेकर आया है, जिसमें टोक्यो से लेकर हिरोशिमा तक कई मशहूर शहरों, सांस्कृतिक स्थलों और अट्रैक्टिव लोकेशन की सैर कराई जाएगी।

 

ट्रैवल की तारीख

IRCTC का यह स्पेशल जापान टूर 6 सितंबर 2026 से शुरू होगा और 15 सितंबर 2026 को खत्म होगा। ट्रैवलर दिल्ली से टोक्यो (हानेडा एयरपोर्ट) के लिए उड़ान भरेंगे और वापसी भी टोक्यो से ही होगी। जर्नी ऑल निप्पॉन एयरवेज (ANA) की फ्लाइट से कराई जाएगी। लेकिन फ्लाइट के समय में एयरलाइन के अनुसार बदलाव हो सकता है।

 

 

पैकेज कीमत

Story pin image

इस टूर पैकेज की शुरुआती कीमत ₹3,45,999 प्रति व्यक्ति (ट्रिपल शेयरिंग) रखी गई है। ट्विन शेयरिंग के लिए ₹3,49,999 और सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए ₹4,73,999 देने होंगे। बच्चों के लिए भी अलग पैकेज अवेलेबल है, जिसमें 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए बेड के साथ और बिना बेड के अलग-अलग रेट तय किए गए हैं।

 

 

पैकेज फैसिलिटी

Story pin image

पैकेज में आने-जाने का इकॉनमी क्लास एयर टिकट, चार-स्टार होटल में रुकने की व्यवस्था, जापान टूरिस्ट वीजा, रोजाना नाश्ता, लंच और डिनर, एयरपोर्ट ट्रांसफर, एसी कोच से लिकल ट्रिप, 70 वर्ष से कम उम्र के पैसेंजर के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस, अंग्रेजी बोलने वाला टूर गाइड और सभी जरूरी टैक्स शामिल किए गए हैं। इससे ट्रैवलर को अलग-अलग खर्चों की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।

 

 

 

टूरिस्ट स्पॉट्स 

My eye-opening visit to Hiroshima, 80 years after the bombing

इस 10 दिन की ट्रिप में जापान के कई मशहूर शहरों और टूरिस्ट डेस्टिनेशन को शामिल किया गया है। ट्रवलर टोक्यो, हाकोने, हमामात्सु, क्योटो, ओसाका, नारा और हिरोशिमा की सैर करेंगे। इसके अलावा असाकुसा मंदिर, उएनो पार्क, ओडाइबा, टीमलैब प्लैनेट्स, माउंट फूजी का फिफ्थ स्टेशन (मौसम के अनुसार), ओवाकुदानी घाटी और हाकोने रोपवे जैसी फेमस डेस्टिनेशन का भी एक्सपीरियंस मिलेगा।

 

 

 

स्पेशल अट्रैक्शन

टूर में ट्रैवलर नागोया का टोयोटा म्यूजियम और SCMAGLEV रेलवे म्यूजियम, क्योटो का अराशियामा बैम्बू फॉरेस्ट, किंकाकु-जी मंदिर, फुशिमी इनारी ताइशा, ओसाका कैसल, नारा डियर पार्क, तोदाई-जी मंदिर, हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क, मियाजिमा आइलैंड और इत्सुकुशिमा श्राइन भी देख सकेंगे। इस टूर का सबसे मेन अट्रैक्शन जापान की वर्ल्ड फेमस शिंकानसेन बुलेट ट्रेन में शिन-ओसाका से हिरोशिमा तक सफर करना होगा।

 

 

 इम्पोर्टेन्ट डॉक्यूमेंट

इस टूर की बुकिंग के लिए ट्रैवलर के पास वापसी की तारीख से कम से कम छह महीने तक वैलिड पासपोर्ट होना जरूरी है। इसके साथ पैन कार्ड, वीजा के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स, बैंक से जुड़ी फाइनेंसियल डिटेल और नौकरी से संबंधित डाक्यूमेंट्स भी जमा करने होंगे। जापान के वीजा नियमों का पालन करना सभी पैसेंजर के लिए अनिवार्य होगा।

 

 

जरूरी जानकारी

IRCTC ने साफ किया है कि ट्रिप प्रोग्राम और फ्लाइट का समय सिचुएशन और एयरलाइन की जरूरतों के हिसाब से बदला जा सकता है। ऐसे में ट्रैवलर को बुकिंग से पहले सभी नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।

पहाड़, जंगल या सुनसान रास्ता… गूगल मैप्स का यह फीचर हर जगह देगा साथ!

आज के समय में घूमने निकलते ही ज्यादातर लोग सबसे पहले गूगल मैप खोलते है। लेकिन कई लोग इसका इस्तेमाल सिर्फ रास्ता देखने के लिए करते हैं। यदि गूगल मैप की कुछ आसान ट्रिक्स पता हों, तो सफर ज्यादा आसान, सेफ और बिना किसी परेशानी के हो सकता है।

ऑफलाइन मैप रखें (Offline Maps)

आपको किसी ऐसी जगह जाना हैं जहां मोबाइल नेटवर्क कमजोर रहता है, तो निकलने से पहले उस एरिया का ऑफलाइन मैप डाउनलोड कर लें। इससे इंटरनेट बंद होने पर भी रास्ता देखने में परेशानी नहीं होगी। पहाड़ी इलाकों, गांवों या विदेश ट्रिप में यह फीचर काफी काम आता है।

ट्रैफिक पहले देखें (Live Traffic)

घर या होटल से निकलने से पहले Google Maps पर ट्रैफिक जरूर चेक करें। इससे आपको पता चल जाएगा कि रास्ते में कहीं जाम, रोड बंद या कोई और परेशानी तो नहीं है। इससे जरूरत पड़ने पर आप दूसरा रास्ता चुन सकेंगे और टाइम भी बच जाएगा।

जरूरी जगह सेव करें (Save Places)

ट्रिप शुरू करने से पहले होटल, रेस्टोरेंट, पेट्रोल पंप, एटीएम, अस्पताल और घूमने वाली जगहों को Google Maps में सेव कर लें। इससे नेटऑन करने या बार-बार सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और जरूरत पड़ने पर जल्दी लोकेशन मिल जाएगी।

लाइव लोकेशन शेयर करें (Share Live Location)

अगर आप अकेले ट्रैवल कर रहे हैं या रात हो जाए, तो अपनी लाइव लोकेशन परिवार या दोस्तों के साथ शेयर करें। इससे उन्हें पता रहेगा कि आप कहां हैं और जब भी जरूरत पड़े तो वे आपकी मदद भी कर सकेंगे। यह फीचर सेफ्टी के हिसाब से काफी उपयोगी है।

आसपास की जगह खोजें (Explore Nearby)

किसी नए शहर में पहुंचने के बाद Google Maps का Explore फीचर जरूर इस्तेमाल करें। इससे आसपास के अच्छे रेस्टोरेंट, कैफे, पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर, एटीएम और घूमने की जगहें जल्दी मिल जाती हैं। इससे वहां पर आपको किसी से पूछने की जरूरत नहीं पड़ती।

भीड़ का सही समय देखें (Popular Times)

किसी मंदिर, मॉल, म्यूजियम या मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जाने से पहले Google Maps में Popular Times जरूर देख लें। इससे आप जान पाएंगे कि वहां किस समय सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। फिर सही टाइम देखकर लंबी लाइन और भीड़ से बच सकते हैं।

पहले ही जगह देख लें (Street View)

अगर किसी जगह पर पहली बार जा रहे हैं, तो Street View फीचर की मदद से वहां की सड़क, होटल का एंट्री गेट, पार्किंग और आसपास का एरिया पहले ही देख सकते हैं। इससे वहां पहुंचने के बाद रास्ता ढूंढने में कम परेशानी होती है और आप सही लोकेशन तक पहुंच जाते हैं।

बादलों के बीच उड़ने का लेना हो मजा, तो इन 7 पैराग्लाइडिंग स्पॉट्स को जरूर करें एक्सप्लोर!

पैराग्लाइडिंग के लिए दुनिया की इन शानदार जगहों पर उड़ान भरना किसी सपने से कम नहीं है। यहां आसमान से दिखने वाले पहाड़, समुद्र, झीलें और खूबसूरत घाटियां आपको नेचर का एक अनोखा नजारा दिखाती हैं। अगर आप भी एडवेंचर के साथ घूमने और नई जगहों को अलग अंदाज में एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो इन डेस्टिनेशन के बारे में जरूर जानें:

1. गुदौरी, जॉर्जिया

Super short paragliding flight in Georgia (summer season)

जॉर्जिया का गुदौरी कॉकस पर्वतों के बीच स्थित एक खूबसूरत पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशन है। यहां उड़ान भरते समय बर्फ से ढके पहाड़ों, हरी घाटियों और प्राकृतिक नजारों का शानदार एक्सपीरियंस मिलता है। पैराग्लाइडिंग के अलावा यहां रूस-जॉर्जिया फ्रेंडशिप मॉन्यूमेंट, काज़बेगी और गेर्गेती ट्रिनिटी चर्च जैसी जगहें घूम सकते हैं। गुदौरी घूमने के लिए 3 से 4 दिन का समय मिलता है। यहां पहुंचने के लिए राजधानी टिब्लिसी से टैक्सी, बस या टूर पैकेज लिया जा सकता है। खाने में जॉर्जियन खाचापुरी, खिंकाली, लोबियो और स्थानीय वाइन जरूर ट्राई करनी चाहिए।

2. माउई, USA

Paragliding over Mountains, sport, nature, mountains, paraglider, HD wallpaper | Peakpx

अमेरिका के हवाई आइलैंड में माउई समुद्र, पहाड़ और ज्वालामुखी लैंडस्केप के कारण पैराग्लाइडिंग के लिए बेहद खास जगह है। यहां पैराग्लाइडिंग करते समय प्रशांत महासागर और खूबसूरत तटीय इलाकों का शानदार नजारा दिखाई देता है। माउई में हालेआकाला नेशनल पार्क, रोड टू हाना, वैलिया बीच और मोलोकिनी क्रेटर जैसी जगहें घूमने लायक हैं। खाने में हवाईयन पोके बाउल, कलुआ पोर्क, ताजा सी-फूड और हवाईयन कॉफी काफी पॉपुलर हैं।इस जगह को अच्छी तरह देखने के लिए 5 से 7 दिन का समय रखें। यहां घूमने के लिए कार किराए पर लेना सबसे माउंटेन रहता है।

3. बीर बिलिंग, भारत

पैराग्लाइडिंग के लिए हिमाचल के बीड़ बिलिंग से बढ़िया नहीं है कोई जगह, यहां के बारे में सबकुछ जानें - Bir Billing Is The Best Paragliding Place Of India At Himachal Pradesh -

हिमाचल प्रदेश का बीर बिलिंग भारत की सबसे फेमस पैराग्लाइडिंग जगहों में से एक है और इसे भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी भी कहा जाता है। यहां धौलाधार मलौण्टाइन रेंज, हरी घाटियां और छोटे गांवों का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। पैराग्लाइडिंग के अलावा यहां बीर मोनेस्ट्री, चोकलिंग मोनेस्ट्री, पालपुंग शेराब्लिंग मठ और बरोट वैली घूम सकते हैं। यहां घूमने के लिए 3 से 5 दिन काफी हैं। दिल्ली या चंडीगढ़ से बस, ट्रेन और टैक्सी के जरिए पहुंचा जा सकता है। यहां तिब्बती मोमोज, थुकपा, हिमाचली धाम, मैगी और स्थानीय चाय जरूर चखें।

4. पोखरा, नेपाल

Pokhara Nepal Images – Browse 12,524 Stock Photos, Vectors, and Video | Adobe Stock

नेपाल का पोखरा हिमालय, झीलों और पहाड़ों के खूबसूरत मेल के कारण दुनिया की लोकप्रिय पैराग्लाइडिंग जगहों में शामिल है। यहां सारंगकोट से पैराग्लाइडिंग करते समय अन्नपूर्णा माउंटेन और फेवा झील का शानदार व्यू दिखाई देता है। खाने में नेपाली थाली, मोमो, थुकपा और सेल रोटी काफी फेमस हैं। पोखरा में फेवा झील, डेविस फॉल, वर्ल्ड पीस पैगोडा और इंटरनेशनल माउंटेन म्यूजियम घूम सकते हैं। यहां के लिए 4 से 5 दिन का समय अच्छा रहता है। काठमांडू से बस या फ्लाइट द्वारा पहुंच सकते हैं और शहर में टैक्सी, बाइक या पैदल घूम सकते हैं।

5. शैमोनिक्स, फ्रांस

Paragliding in Mountains, nature, sky, mountains, paraglider, HD wallpaper | Peakpx

फ्रांस का शैमोनिक्स आल्प्स पर्वतों के बीच बसा एक शानदार एडवेंचर डेस्टिनेशन है। यहां पैराग्लाइडिंग करते समय मों ब्लांक पर्वत, ग्लेशियर और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। यहां मों ब्लांक, ऐगुई दु मिदी केबल कार और मेर दे ग्लास ग्लेशियर जैसी जगहें घूम सकते हैं। इस क्षेत्र को देखने के लिए 4 से 6 दिन का समय रखें। जिनेवा से ट्रेन या बस द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। खाने में फ्रेंच चीज, फोंड्यू, रैकलेट, क्रेप्स और फ्रेंच पेस्ट्री का स्वाद जरूर लें।

6. ओलुडेनिज़, तुर्की

Paragliding in Austria, Austria, valley, mountains, paraglider, HD wallpaper | Peakpx

तुर्की का ओलुडेनिज़ समुद्र के ऊपर पैराग्लाइडिंग के लिए दुनिया भर में पॉपुलर है। यहां बाबादाग पर्वत से पैराग्लाइडिंग करते समय नीले समुद्र, सफेद समुद्र तट और खूबसूरत खाड़ी का नजारा देखने को मिलता है। यहां ब्लू लगून, बटरफ्लाई वैली, कयाकॉय गांव और बाबादाग पर्वत घूम सकते हैं। इस जगह को देखने के लिए 3 से 5 दिन ठीक हैं। दलामान एयरपोर्ट से टैक्सी या बस द्वारा पहुंच सकते हैं। यहां तुर्किश कबाब, बकलावा, गोजलेमे, मेजे प्लेटर और तुर्किश चाय काफी पॉपुलर हैं।

7. इंटरलाकेन, स्विट्ज़रलैंड

260+ Paragliding Interlaken Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images - iStock | Rafting indonesia

स्विट्ज़रलैंड का इंटरलाकेन झीलों और आल्प्स पर्वतों के बीच बसा एक खूबसूरत शहर है। यहां पैराग्लाइडिंग के दौरान बर्फ से ढकी चोटियां, हरी घाटियां और नीली झीलों का शानदार व्यू मिलता है। यहां जुंगफ्राउयोख, लेक थून, लेक ब्रीएंज, हार्डर कुल्म और ग्रिंडेलवाल्ड घूमने लायक जगहें हैं। इंटरलाकेन के लिए 4 से 6 दिन का समय अच्छा रहेगा। स्विट्ज़रलैंड की ट्रेन व्यवस्था से यहां घूमना आसान है। खाने में स्विस फोंड्यू, रैकलेट, रोस्ती और स्विस चॉकलेट जरूर खाएं।

8. क्वीन्सटाउन, न्यूज़ीलैंड

Tandem Paragliding Experience in Interlaken - Klook

 

न्यूज़ीलैंड का क्वीन्सटाउन एडवेंचर लवर के लिए दुनिया की बेहतरीन जगहों में से एक है। यहां पैराग्लाइडिंग के दौरान पहाड़ों, झीलों और खूबसूरत घाटियों का शानदार नजारा दिखाई देता है। यहां लेक वाकाटिपु, बॉब्स पीक, मिलफोर्ड साउंड और ग्लेनॉर्की घूम सकते हैं। यहां खाने में न्यूजीलैंड लैम्ब, मीट पाई, सी-फूड और लोकल हनी काफी पॉपुलर हैं। क्वीन्सटाउन को अच्छे से देखने के लिए 5 से 7 दिन रखें। यहां कार किराए पर लेकर घूमना सबसे अच्छा ऑप्शन है।

9. वैले डे ब्रावो, मेक्सिको

Valle Tours — Cloudsurf Paragliding

मेक्सिको का वैले डे ब्रावो पहाड़ियों, जंगलों और झील से घिरा हुआ खूबसूरत पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशन है। यहां पैराग्लाइडिंग के दौरान झील और हरियाली का शानदार दृश्य देखने को मिलता है। यहां लेक एवांडारो, मॉनार्क बटरफ्लाई रिजर्व और पुराने शहर की गलियां घूम सकते हैं। यहां घूमने के लिए 2 से 4 दिन पर्याप्त हैं। मेक्सिको सिटी से बस या कार द्वारा पहुंचा जा सकता है। आप जब भी यहां जाये खाने में टैकोस, तमालेस, एनचिलाडास और मैक्सिकन कॉफी जरूर ट्राई करें।

10. मिराफ्लोरेस, पेरू

पैराग्लाइडर पायलटों के लिए वैले डे ब्रावो | क्रॉस कंट्री मैगज़ीन

पेरू के लीमा शहर का मिराफ्लोरेस समुद्र किनारे पैराग्लाइडिंग के लिए पॉपुलर है। यहां पहाड़ों की जगह समुद्र के ऊपर उड़ने का अनोखा एक्सपीरियंस मिलता है, जहां प्रशांत महासागर और शहर का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। यहां मालेकॉन बोर्डवॉक, लव पार्क, लार्को म्यूजियम और पार्के केनेडी घूम सकते हैं। इस जगह के लिए 2 से 3 दिन काफी हैं। यहां जाने का जब भी आपको मौका मिले खाने में पेरूवियन सेविचे, लोमो साल्टाडो, एंटीचूकोस और पिस्को सॉर जरूर चखें।

इन सभी पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशन पर रोमांच के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता, लोकल संस्कृति और स्वादिष्ट खाने का एक्सपीरियंस मिलता है। अगर आप पहली बार पैराग्लाइडिंग करना चाहते या फिर एक्सपेरिएंस्ड एडवेंचर लवर हो सभी के लिए जगहें शानदार एक्सपीरियंस देती हैं।

भारत के इन 3 शहरों ने मारी बाजी, 2026 की वर्ल्ड बेस्ट सिटीज लिस्ट में छाया इनका जलवा!

भारत के तीन खूबसूरत शहरों ने दुनिया के सबसे पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन में अपनी जगह बनाई है। ‘ट्रैवल + लेज़र’ के ‘वर्ल्ड्स बेस्ट अवार्ड्स 2026’ में उदयपुर, जयपुर और मुंबई को दुनिया के टॉप 25 शहरों में शामिल किया गया है। यह रैंकिंग दुनियाभर के 6.61 लाख से ज्यादा रीडर्स के वोट और उनके ट्रेवल एक्सपीरियंस के बेस पर तैयार की गई है, आइए जानते हैं आखिर ये तीनों भारतीय शहर दुनिया के बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन की लिस्ट में क्यों शामिल हुए और यहां घूमने की क्या खास वजह है:

दुनिया की टॉप 25 लिस्ट में तीन भारतीय शहर

Must Visit Countries In Southern Europe With A Schengen Visa

‘ट्रैवल + लेजर’ के ‘वर्ल्ड्स बेस्ट अवार्ड्स 2026’ में भारत के उदयपुर, जयपुर और मुंबई ने दुनिया के टॉप 25 शहरों में जगह बनाई। यह लिस्ट लाख से भी ज्यादा लोगों के ग्लोबल रीडर सर्वे के बेस पर तैयार की गई है, जिसमें शहरों को उनके टूरिस्ट एक्सपीरियंस, संस्कृति और मेहमाननवाजी के लिए आंका गया।

उदयपुर बना सबसे ऊंची रैंक वाला भारतीय शहर

शीश महल के बारे में जानकारी – Swan Tours – Blogs

उदयपुर दुनिया में 12वें और एशिया में 8वें स्थान पर रहा। इसे ‘झीलों का शहर’ कहा जाता है। यहां की पिछोला झील, सिटी पैलेस, फतेह सागर झील, हेरिटेज होटल और राजस्थानी संस्कृति पर्यटकों को बेहद पसंद आती है।

अगर आप शाही माहौल, शांत झीलों में बोट राइड और खूबसूरत सूर्यास्त का आनंद लेना चाहते हैं, तो उदयपुर जरूर जाएं। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च है।

जयपुर ने भी बनाई खास पहचान

जयपुर में आपका स्वागत है: भारत का गुलाबी शहर » अगोडा: कम खर्च में दुनिया देखें

जयपुर ने दुनिया में 16वीं और एशिया में 10वीं रैंक हासिल की। ‘पिंक सिटी’ अपने ऐतिहासिक किलों, हवेलियों, महलों और रंग-बिरंगे बाजारों के लिए मशहूर है।

यहां आमेर किला, हवा महल, सिटी पैलेस और लोकल मार्केट घूमने लायक हैं। हिस्ट्री, आर्किटेक्टर, शॉपिंग और राजस्थानी खाने का मजा लेना चाहते हैं, तो जयपुर एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है।

मुंबई की संस्कृति और लाइफस्टाइल को मिली पहचान

मुंबई महाराष्ट्र के गेटवे ऑफ इंडिया का इतिहास तथा महत्वपूर्ण जानकारी | SamanyaGyan

मुंबई दुनिया में 21वें और एशिया में 12वें स्थान पर रही। यह शहर मॉडर्न लाइफस्टाइल और ट्रेडिशन का शानदार ब्लेंड है। यहां गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, जुहू चौपाटी, बॉलीवुड, स्ट्रीट फूड और नाइटलाइफ टूरिस्ट को अट्रैक्ट करते हैं।

अगर आप समुद्र किनारे घूमना, अलग-अलग तरह का खाना चखना और शहर की तेज रफ्तार जिंदगी का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं, तो मुंबई जरूर जाएं। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी है।

दुनिया के टॉप 5 शहर कौन-से हैं?

Kyoto japan 1080P, 2K, 4K, 5K HD wallpapers free download | WallpaperFlare

इस साल की ग्लोबल रैंकिंग में सैन मिगुएल डी एलेंडे (मेक्सिको) पहले स्थान पर रहा। इसके बाद क्योटो (जापान), चियांग माई (थाईलैंड), होई आन (वियतनाम) और ओआक्साका (मेक्सिको) ने टॉप 5 में जगह बनाई।

भारत के तीन शहरों का इस लिस्ट में शामिल होना देश के टूरिस्म के लिए बड़ा अचीवमेंट माना जा रहा है।

एक्सपीरियंस बन जायेगा लाइफ टाइम, बेस्ट 8 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन सोलो ट्रैवलर के लिए जो है सबसे सेफ और शानदार!

अकेले सफर करने का एक्सपीरियंस लाइफ के सबसे खास पलों में से एक हो सकता है, जहां आप अपनी पसंद से नई जगहों, संस्कृतियों और लोगों को पास से जान सकते हैं। 2026 में सोलो ट्रैवल का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। आइए जानते हैं अकेले घूमने वालों के लिए दुनिया की 8 सबसे शानदार जगहों के बारे में:

1. ऑस्ट्रेलिया — शहरों और नेचुरल ब्यूटी का शानदार ब्लेंड

HD wallpaper: city, Sydney, Sydney Opera House, photography, Australia | WallpaperFlare

ऑस्ट्रेलिया सोलो ट्रैवलर्स के लिए एक ऐसा देश है जहां मॉडर्न शहरों के साथ नेचुरल डेस्टिनेशन का भी जा लिया जा सकता है। Sydney में सबसे पहले सिडनी ओपेरा हाउस, सिडनी हार्बर ब्रिज और बॉन्डी बीच घूमकर शहर की खूबसूरती का आनंद लें। इसके बाद Great Barrier Reef में स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग के जरिए रंग-बिरंगी कोरल रीफ और समुद्री जीवों को करीब से देखें। समय हो तो ब्लू माउंटेंस नेशनल पार्क की हरियाली, ट्रैकिंग रूट और शानदार व्यू पॉइंट्स का भी आनंद लिया जा सकता है। पहली बार अकेले फॉरेन ट्रैवल करने वालों के लिए भी ऑस्ट्रेलिया सुविधाजनक और यादगार एक्सपीरियंस दे सकता है।

 

2. कनाडा — नेचर और एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए शानदार

Exhilarating Winter Adventures Await in Beautiful Whistler, British Columbia | Condé Nast Traveler

कनाडा अपनी नेचुरल ब्यूटी, सेफ माहौल और खुले वातावरण के लिए जाना जाता है। सोलो ट्रैवल करने वाले लोग यहां खूबसूरत झीलों, जंगलों, पहाड़ों और मॉडर्न सिटी का एक्सपीरियंस ले सकते हैं। Vancouver में सबसे पहले स्टेनली पार्क, गैस्टाउन की ऐतिहासिक गलियां और ग्रैनविल आइलैंड मार्केट घूम सकते हैं। इसके बाद Toronto में सीएन टॉवर, डिस्टिलरी डिस्ट्रिक्ट, हार्बरफ्रंट और केंसिंग्टन मार्केट जैसी जगहों का मजा लें। ट्रिप में Banff National Park पहुंचकर लेक लुईस, मोरेन लेक, पहाड़ों के शानदार नजारे, ट्रेकिंग रूट और वन्यजीवों को करीब से देखने का यादगार एक्सपीरियंस ले सकते हैं। शांत वातावरण और दोस्ताना लोगों के कारण कनाडा पहली बार सोलो ट्रैवल करने वालों के लिए भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

 

 

3. आइसलैंड — नेचुरल अजूबों से भरी अनोखी जगह 

आइसलैंड में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहें - प्राकृतिक दर्शनीय स्थल 2024

आइसलैंड अपनी यूनिक नेचुरल ब्यूटी के कारण सोलो ट्रैवलर्स के बीच पॉपुलर है। यहां बर्फ से ढके पहाड़, झरने, ज्वालामुखी और नॉर्दर्न लाइट्स जैसे अद्भुत नजारे देखने को मिलते हैं। Iceland की ट्रिप में सबसे पहले राजधानी Reykjavík की रंग-बिरंगी सड़कों और लोकल कैफे का आनंद लें। इसके बाद ब्लू लैगून में नेचुरल गर्म पानी का एक्सपीरियंस करें, फिर गोल्डन सर्कल रूट पर गुलफॉस वॉटरफॉल, थिंगवेलिर नेशनल पार्क और गीजर एरिया देखें। सोलो ट्रैवलर यहां रोड ट्रिप, नेचर फोटोग्राफी और शांत वातावरण का मजा ले सकते हैं। यह जगह उन लोगों के लिए अच्छी है जो भीड़ से दूर नेचुरल एक्सपीरियंस चाहते हैं।

 

 

 

4. न्यूजीलैंड — नेचर और रोमांच पसंद करने वालों के लिए

न्यूजीलैंड के शीर्ष पर्यटक आकर्षण जिन्हें आपको अवश्य देखना चाहिए

न्यूजीलैंड उन लोगों के लिए बेहतरीन जगह है जो नेचुरल ब्यूटी और एडवेंचर पसंद करते हैं। यहां ऊंचे पहाड़, शांत झीलें, हरे-भरे जंगल और खूबसूरत लैंडस्केप देखने को मिलते हैं। Queenstown में सबसे पहले लेक वाकाटिपु के किनारे सैर करें, स्काईलाइन गोंडोला की सवारी करें और शहर के खूबसूरत कैफे व बाजारों का आनंद लें। इसके बाद रोड ट्रिप करते हुए Milford Sound पहुंचें, जहां ऊंचे पहाड़, झरने और फियोर्ड के बीच क्रूज़ की सैर यादगार एक्सपीरियंस देती है। रास्ते में होमर टनल, मिरर लेक्स और द चास्म जैसी नेचुरल जगहों पर रुककर न्यूजीलैंड की शानदार खूबसूरती को करीब से देखा जा सकता है। सोलो ट्रैवलर्स यहां ट्रेकिंग, रोड ट्रिप, एडवेंचर स्पोर्ट्स और फोटोग्राफी का मजा ले सकते हैं। शांत जगह खुद के साथ समय बिताने के लिए भी परफेक्ट है।

 

5. इटली — हिस्ट्री, आर्ट और टेस्टी खाने की दुनिया

12 Iconic Buildings in Italy You Must Visit | Ultimate Travel Guide | OneVasco Blog

इटली उन ट्रैवलर के लिए खास है जो इतिहास, संस्कृति और खाने के शौकीन हैं। यहां की पुरानी इमारते, आर्ट म्यूजियम और खूबसूरत शहर हर ट्रैवलर को अट्रैक्ट करते हैं। Rome में सबसे पहले कोलोसियम, रोमन फोरम और ट्रेवी फाउंटेन जैसी ऐतिहासिक जगहों की सैर करें। इसके बाद Florence में पियाज़ा डेला सिग्नोरिया, उफीजी गैलरी, पोंटे वेक्कियो पुल और पुराने बाजारों की खूबसूरती का मजा लें। सेंट मार्क स्क्वायर घूमें और संकरी नहरों व रंग-बिरंगी गलियों में घूमे, सोलो ट्रैवल करने वाले लोग पुराने शहरों की गलियों में घूम सकते हैं, लोकल फूड का आनंद ले सकते हैं और पॉपुलर आर्ट डेस्टिनेशन को देख सकते हैं। इटली की हर जगह अपनी एक अलग कहानी बताती है।

 

6. स्विट्जरलैंड — खूबसूरत पहाड़ों और शांत सफर का एक्सपीरियंस

स्विट्जरलैंड में झीलों, चोटियों और रेल के नज़ारों के लिए सबसे अच्छी जगहें

 

स्विट्जरलैंड सोलो ट्रैवल करने वालों के लिए एक सपनों जैसी जगह है। यहां बर्फ से ढके पहाड़, खूबसूरत झीलें, हरे-भरे मैदान और छोटे-छोटे गांव एक अलग ही एक्सपीरियंस देते हैं। Zurich, Lucerne और Interlaken जैसी जगहें सोलो ट्रैवलर्स के बीच काफी पॉपुलर हैं। यहां ट्रेन से सफर करना आसान है और अकेले घूमने वाले लोग नेचर, एडवेंचर स्पोर्ट्स और शांत माहौल का आनंद ले सकते हैं। स्विट्जरलैंड खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो फोटोग्राफी, पहाड़ों और लग्जरी ट्रैवल का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं।

7.  पुर्तगाल — खूबसूरत शहरों और शांत माहौल का एक्सपीरियंस

पुर्तगाल: यहां की इन ऑफबीट जगहों पर जाएं, यात्रा बन जाएगी यादगार

पुर्तगाल यूरोप में सोलो ट्रैवलर्स के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां के खूबसूरत समुद्र तट, ऐतिहासिक इमारतें और दोस्ताना लोग ट्रिप को यादगार बना देते हैं। Lisbon और Porto अपनी खूबसूरत सड़कों, रंगीन इमारतों और पुराने बाजारों के लिए पॉपुलर हैं। लिस्बन की संकरी पत्थरों वाली गलियां, पीली ट्राम, लोकल कैफे और Time Out Market Lisboa जैसे बाजार यहां की रौनक बढ़ाते हैं। वहीं पोर्टो की नदी किनारे की सड़कें, ट्रेडिशनल दुकानें, स्ट्रीट फूड और पुराने इलाकों की खूबसूरती सोलो ट्रैवलर्स को खास एक्सपीरियंस देती है। अकेले घूमने वाले लोग यहां पैदल शहर एक्सप्लोर कर सकते हैं, लोकल कैफे में समय बिता सकते हैं और समुद्र किनारे खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते हैं। यह जगह उन लोगों के लिए अच्छी है जो कम भीड़ और आरामदायक ट्रैवल पसंद करते हैं।

 

8. जापान — सेफ्टी और कल्चरल से भरपूर सोलो ट्रैवल डेस्टिनेशन 

जापान में खूबसूरत तस्वीरें खींचने के लिए 14 सर्वश्रेष्ठ स्थान

जापान अकेले घूमने वालों के लिए दुनिया की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां की सेफ्टी, साफ-सफाई और बेहतरीन पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम सोलो ट्रैवल को आसान बनाते हैं। Tokyo में शिबुया क्रॉसिंग, सेंसो-जी मंदिर और टोक्यो स्काईट्री जैसी मशहूर जगहों पर घूम सकते हैं। Kyoto में फुशिमी इनारी मंदिर, किंकाकु-जी और अराशियामा बांस का जंगल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत के लिए पॉपुलर हैं। वहीं Osaka में दोतोनबोरी स्ट्रीट, ओसाका कैसल और कुरोमोन इचिबा मार्केट घूमकर लोकल स्ट्रीट फूड, शॉपिंग और शहर की रौनक का भरपूर आनंद लिया जा सकता है। सोलो ट्रैवल करने वाले लोग यहां मंदिरों की सैर, लोकल मार्केट में घूमना, जापानी खाना ट्राई करना और ऑनसेन (हॉट स्प्रिंग) का आनंद ले सकते हैं। जापान की खास बात यह है कि यहां सोलो डाइनिंग और अकेले रहने के लिए कई सुविधाएं आसानी से मिल जाती हैं।

 

2026 में सोलो ट्रैवल करते समय ध्यान रखने वाली बातें

Solo travel इमेज - Magnific पर मुफ्त डाउनलोड (पहले Freepik)।

सोलो ट्रैवल करते समय सेफ्टी और प्लानिंग सबसे जरूरी होती है। ट्रैवल से पहले वीजा, मौसम, रहने की जगह और लोकल रेगुलेशन की जानकारी जरूर लें। अपने जरूरी डॉक्यूमेंट की कॉपी रखें, बजट की सही प्लानिंग बनाएं और लोकल कल्चर का सम्मान करें। अच्छी तैयारी के साथ सोलो ट्रैवल जीवन का एक यादगार एक्सपीरियंस बन सकता है।