स्मार्टफोन केयर: स्पीकर की दबी आवाज का परमानेंट इलाज! सर्विस सेंटर जाने से पहले घर पर करें यह छोटा सा काम

आपके फोन की आवाज पहले के मुकाबले कम या कुछ दबे-दबे जैसी लग रही है और गाने और वीडियो चलाते समय साउंड साफ सुनाई नहीं दे रहा है, तो इसका कारण स्पीकर का खराब होना नहीं होता है। रोज इस्तेमाल में फोन के स्पीकर की जाली पर धीरे-धीरे धूल और छोटे कण जमा हो सकते हैं, जो आवाज की क्वालिटी पर असर डालते हैं। ऐसे में फोन को तुरंत रिपेयर कराने के बजाय पहले कुछ सिंपल और सेफ तरीकों से स्पीकर की सफाई की जा सकती है।

 phone speskr pos

1. ब्लोअर टेक्निक का करें इस्तेमाल

फोन के स्पीकर में सिर्फ ऊपर-ऊपर की धूल या छोटे रेशे फंसे हैं, तो कम प्रेशर वाले एयर ब्लोअर की मदद ली जा सकती है। ब्लोअर को स्पीकर से थोड़ा दूर रखें और हल्की हवा दें। इससे जाली पर चिपकी ढीली धूल बाहर निकल सकती है। ध्यान रखें कि बहुत तेज हवा सीधे स्पीकर के अंदर न जाए, क्योंकि इससे फोन के अंदर के नाजुक पार्ट्स पर असर पड़ सकता है।

2. सॉफ्ट ब्रिसल्स को भी लाएं उपयोग में

धूल थोड़ी ज्यादा जम गई है और एयर ब्लोअर से पूरी तरह साफ नहीं हुई, तो सॉफ्ट ब्रिसल वाले छोटे ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं। ब्रश को स्पीकर की जाली के ऊपर बहुत हल्के हाथ से चलाएं। उसे छेदों के अंदर डालने या जोर से रगड़ने की जरूरत नहीं है। सफाई के बाद फोन के आसपास की धूल को सूखे और मुलायम कपड़े से साफ कर दें। पिन, सुई या हार्ड ब्रश जैसी चीजों से स्पीकर को साफ करने की कोशिश न करें।

3. सफाई के लिए करें ये इस्तेमाल 

फोन की सामान्य धूल साफ करने के लिए पानी, अल्कोहल या किसी भी तरह के क्लीनिंग लिक्विड की जरूरत नहीं होती। पहले सूखे कॉटन स्वैब, सॉफ्ट ब्रश या हल्के एयर ब्लोअर से सफाई करें। किसी भी लिक्विड को सीधे स्पीकर पर डालने से बचें, क्योंकि यह छोटे छेदों से अंदर जाकर फोन के इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकता है।

4. पिन से करें वॉटर डैमेज का इलाज

बारिश में फोन भीगने या गलती से पानी गिरने के बाद स्पीकर की आवाज धीमी या दबे हुए जैसी लग सकती है। ऐसी सिचुएशन में स्पीकर के छेद में कॉटन, पिन या कोई दूसरी चीज डालकर पानी निकालने की कोशिश न करें। पहले फोन को पानी से दूर करें और बाहर की नमी को सूखे मुलायम कपड़े से पोंछें। फिर भी आवाज ठीक न हो तो सर्विस सेंटर जाना बेहतर रहेगा।

5. माइक्रोफाइबर कपड़े से बाहरी सफाई

फोन की स्पीकर जाली के आसपास जमा धूल को हटाने के लिए सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें। कपड़े को हल्के हाथ से जाली के ऊपर फेरें, ताकि बाहर चिपकी गंदगी निकल जाए। कपड़े को गीला करके या ज्यादा दबाव डालकर सफाई करने से बचें।

नुकसान से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां

स्पीकर साफ करते समय जल्दबाजी में ज्यादा जोर लगाना सबसे बड़ी गलती हो सकती है। पिन, सुई या कॉटन स्वैब को स्पीकर की जाली में अंदर तक डालने से नुकसान हो सकता है। इसी तरह स्पीकर पर पानी या कोई दूसरा लिक्विड डालना भी सही नहीं है। फोन को खोलकर अंदर से सफाई करने की कोशिश भी न करें। हल्की सफाई के बाद भी आवाज पहले जैसी नहीं आती, तो खुद से और एक्सपेरिमेंट करने के बजाय किसी एक्सपर्ट या सर्विस सेंटर की मदद लेना सुरक्षित रहेगा।

इस तरह फोन की छोटी-सी देखभाल भी उसकी परफॉर्मेंस को लंबे समय तक बेहतर रख सकती है। स्पीकर साफ करते समय बस जल्दबाजी और ज्यादा जोर लगाने से बचना जरूरी है। आवाज में लगातार दिक्कत बनी रहती है, तो घर पर बार-बार एक्सपेरिमेंट करने के बजाय एक्सपर्ट की मदद लेना बेहतर रहेगा। थोड़ी सावधानी से फोन को नुकसान से बचाया जा सकता है।

पहाड़, जंगल या सुनसान रास्ता… गूगल मैप्स का यह फीचर हर जगह देगा साथ!

आज के समय में घूमने निकलते ही ज्यादातर लोग सबसे पहले गूगल मैप खोलते है। लेकिन कई लोग इसका इस्तेमाल सिर्फ रास्ता देखने के लिए करते हैं। यदि गूगल मैप की कुछ आसान ट्रिक्स पता हों, तो सफर ज्यादा आसान, सेफ और बिना किसी परेशानी के हो सकता है।

ऑफलाइन मैप रखें (Offline Maps)

आपको किसी ऐसी जगह जाना हैं जहां मोबाइल नेटवर्क कमजोर रहता है, तो निकलने से पहले उस एरिया का ऑफलाइन मैप डाउनलोड कर लें। इससे इंटरनेट बंद होने पर भी रास्ता देखने में परेशानी नहीं होगी। पहाड़ी इलाकों, गांवों या विदेश ट्रिप में यह फीचर काफी काम आता है।

ट्रैफिक पहले देखें (Live Traffic)

घर या होटल से निकलने से पहले Google Maps पर ट्रैफिक जरूर चेक करें। इससे आपको पता चल जाएगा कि रास्ते में कहीं जाम, रोड बंद या कोई और परेशानी तो नहीं है। इससे जरूरत पड़ने पर आप दूसरा रास्ता चुन सकेंगे और टाइम भी बच जाएगा।

जरूरी जगह सेव करें (Save Places)

ट्रिप शुरू करने से पहले होटल, रेस्टोरेंट, पेट्रोल पंप, एटीएम, अस्पताल और घूमने वाली जगहों को Google Maps में सेव कर लें। इससे नेटऑन करने या बार-बार सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और जरूरत पड़ने पर जल्दी लोकेशन मिल जाएगी।

लाइव लोकेशन शेयर करें (Share Live Location)

अगर आप अकेले ट्रैवल कर रहे हैं या रात हो जाए, तो अपनी लाइव लोकेशन परिवार या दोस्तों के साथ शेयर करें। इससे उन्हें पता रहेगा कि आप कहां हैं और जब भी जरूरत पड़े तो वे आपकी मदद भी कर सकेंगे। यह फीचर सेफ्टी के हिसाब से काफी उपयोगी है।

आसपास की जगह खोजें (Explore Nearby)

किसी नए शहर में पहुंचने के बाद Google Maps का Explore फीचर जरूर इस्तेमाल करें। इससे आसपास के अच्छे रेस्टोरेंट, कैफे, पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर, एटीएम और घूमने की जगहें जल्दी मिल जाती हैं। इससे वहां पर आपको किसी से पूछने की जरूरत नहीं पड़ती।

भीड़ का सही समय देखें (Popular Times)

किसी मंदिर, मॉल, म्यूजियम या मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जाने से पहले Google Maps में Popular Times जरूर देख लें। इससे आप जान पाएंगे कि वहां किस समय सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। फिर सही टाइम देखकर लंबी लाइन और भीड़ से बच सकते हैं।

पहले ही जगह देख लें (Street View)

अगर किसी जगह पर पहली बार जा रहे हैं, तो Street View फीचर की मदद से वहां की सड़क, होटल का एंट्री गेट, पार्किंग और आसपास का एरिया पहले ही देख सकते हैं। इससे वहां पहुंचने के बाद रास्ता ढूंढने में कम परेशानी होती है और आप सही लोकेशन तक पहुंच जाते हैं।